City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

उप मुख्यमंत्री साव ने जल अर्पण कर दिया जल संरक्षण का संदेश

0

अरुण साव ने दुगनपाल में किया हर घर जल योजना का निरीक्षण

जगदलपुर उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने शनिवार को बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दुगनपाल में आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में शामिल होकर जल संरक्षण और पेयजल प्रबंधन का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर जल प्रदाय योजना का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर पेयजल आपूर्ति स्थिति की जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने गांव में स्थापित स्टैंड पोस्ट पर मौली धागा बांधकर जल अर्पण किया और जल को जीवन का आधार बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है और इसके लिए जनसहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत परिसर में वृक्षारोपण भी किया और ग्रामीणों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि “पेड़ों से ही जल का संरक्षण संभव है। जहां हरियाली होगी, वहां जल स्रोत भी सुरक्षित रहेंगे।” उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई और कहा कि गांवों में डबरी, तालाब तथा अन्य जल संरचनाओं का निर्माण कर वर्षा जल का संग्रह किया जाए।

इससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी और भविष्य में पेयजल संकट की संभावना कम होगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी जल जीवन मिशन के तहत गांव में मिल रही पेयजल सुविधा पर अपने अनुभव साझा किए। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी संचालन और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सके। इस मौके पर महापौर जगदलपुर नगर निगम संजय पांडेय एवं क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर आकाश छिकारा, प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी केके मरकाम, अतिरिक्त मिशन संचालक जल जीवन मिशन ओंकेश चंद्रवंशी, अधीक्षण अभियंता कैलाश मंडरिया, कार्यपालन अभियंता एचएस मरकाम और अन्य अधिकारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

भाजपा ने नौ मण्डलों में अजजा मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी घोषित की

0

करपावण्ड, बकावण्ड, सरगीपाल, बस्तर, लोहण्डीगुड़ा, बास्तानार,दरभा

जगदलपुर पूर्वी व पश्चिमी नगर मण्डल में अजजा मोर्चा की नई टीम की घोषणा जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी ने जिले के नौ मण्डलों में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने जिले में करपावण्ड, बकावण्ड, सरगीपाल, लोहण्डीगुड़ा,दरभा, बास्तानार, बस्तर, जगदलपुर पूर्वी व पश्चिमी मण्डल के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई कार्यकारिणी टीम की घोषणा की है।

करपावण्ड मण्डल

में अजजा मोर्चा अध्यक्ष सुदराम कश्यप, उपाध्यक्ष नरसिंह बघेल (चोकनार), गोविंद कश्यप, नरसिंह बघेल (छिंदगांव), महामंत्री रामेश्वर बघेल, अनंत राम कश्यप, मंत्री गोमती नेताम,सिरोमती कश्यप,हिराराम बघेल, कोषाध्यक्ष चैतन मौर्य, सह कोषाध्यक्ष कनकदेई कर्मा, कार्यालय मंत्री तुलसी बघेल, मीडिया प्रभारी भीमचंद कोर्राम,सह मीडिया प्रभारी विषम बघेल, सोशल मीडिया प्रभारी बालसिंह बघेल,सह सोशल मीडिया प्रभारी चकर कश्यप, छात्रावास प्रभारी मंगलु भारती, आईटी सेल प्रमुख सोनाधर भारती बनाये गये हैं।

बकावण्ड मण्डल में अजजा मोर्चा अध्यक्ष कमलराम मौर्य, उपाध्यक्ष हलधर कश्यप, कमल बघेल, मूनीम साहनी, भोलाराम बघेल, महामंत्री सोनासाय कश्यप व जगन्नाथ कश्यप, मंत्री महेश कश्यप, सुकरूराम कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, दयाराम कश्यप, कोषाध्यक्ष झालर कश्यप, कार्यालय मंत्री बीगन्ने बघेल, मीडिया प्रभारी बलदेव कश्यप व सोशल मीडिया प्रभारी मनीराम कश्यप नियुक्त किये गये हैं।

सरगीपाल मण्डल

में अजजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पाकलूराम कश्यप, उपाध्यक्ष मदुराम कश्यप, लखमुराम कश्यप, बलराम बघेल, बेनूराम कश्यप, महांमंत्री तुलसीराम बघेल, अर्जुन कश्यप, मंत्री कुष्टोराम भारती, अशोक बघेल, मधुसूदन कश्यप, गंजामी बघेल, कोषाध्यक्ष डूमराज नाग व मीडिया प्रभारी दीपक मौर्य को बनाया गया है। जगदलपुर पूर्वी मण्डल में अजजा मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम बघेल, उपाध्यक्ष गायत्री बघेल, दीपक कश्यप, संदीप बघेल, महामंत्री नीलिमा दत्ता व यशवंत ध्रुव, मंत्री यशवंत सारथी, चम्पा बघेल, धनीराम नाग, कोषाध्यक्ष सुकचंद बघेल, सह कोषाध्यक्ष दयावती ध्रुव, कार्यालय मंत्री अमित बघेल, मीडिया प्रभारी ललित बघेल, सोशल मीडिया प्रभारी राजू बघेल व सह सोशल मीडिया प्रभारी सूरज उईके बने हैं।जगदलपुर पश्चिम मण्डल में अजजा मोर्चा अध्यक्ष शम्भू नाग, उपाध्यक्ष विमला बघेल, सुलोचना भारती, समलू बघेल, महामंत्री संतोष बत्रा व मनमोहन बघेल, मंत्री लिमधर बघेल, भास्कर समरथ, कपिलराम मण्डावी, कोषाध्यक्ष सिमरन नाग, कार्यालय मंत्री अविनाश रंधारी, मीडिया प्रभारी रूपेश गावडे़ व सोशल मीडिया प्रभारी ललित भारती बनाये गये हैं।

बास्तानार मण्डल में अजजा मोर्चा अध्यक्ष गमचंद मण्डावी, उपाध्यक्ष आसू मण्डावी, रूकनाथ मण्डावी, बोड़ा कश्यप, सोनकू वेक, महामंत्री माहरू पोड़याम व बूसका बेड़ता, मंत्री कुदरू मुचाकी, मनी मण्डावी, बुधराम कुहरामी, कामेन्द्र मण्डावी, कोषाध्यक्ष टोरका वेक, मीडिया प्रभारी मुन्ना बेंजाम बनाये गये हैं। *दरभा मण्डल* में अजजा मोर्चा अध्यक्ष रामसिंह नाग , उपाध्यक्ष मासाराम मण्डावी, लच्छूराम नाग, सोमारू बघेल, सकूरा बाई ठाकुर, महामंत्री पीलूराम कश्यप व धीरनाथ कश्यप, मंत्री पण्डरू मरकाम, सुकरू बघेल, लखमनी शार्दुल, लिमधर नाग, कोषाध्यक्ष मंगलुराम कश्यप, मीडिया प्रभारी मनीराम मण्डावी, सोशल मीडिया प्रभारी जगर कोर्राम व कार्यालय मंत्री दलसाय नाग को बनाया गया है।*बस्तर मण्डल* में अजजा मोर्चा अध्यक्ष मोहन राम मौर्य, उपाध्यक्ष ईश्वर भण्डारी, सम्पत कश्यप, अनंतराम भारती, बबलूराम कश्यप, महामंत्री रमेश कश्यप व लखन मौर्य , मंत्री राजेश कश्यप, गंगा भद्रे, महादेव मण्डावी, मिलन बघेल, कोषाध्यक्ष भारत मण्डावी, मीडिया प्रभारी फूलेश्वर कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी सामनाथ कश्यप व कार्यालय प्रभारी मंगलराम बघेल नियुक्त किये गये हैं। *लोहण्डीगुड़ा मण्डल* में अजजा मोर्चा अध्यक्ष डोमूराम कश्यप, उपाध्यक्ष लालोराम कटामी, हांदोराम मण्डावी, दसमन कश्यप, महामंत्री निरंजन बघेल व गूड्डु राम कश्यप, मंत्री कलम सिंह कश्यप, तुलाराम नाग, उमेश मण्डावी, महेश नाग, कोषाध्यक्ष आयतु कश्यप, कार्यालय मंत्री शिध्वो राम बघेल, मीडिया प्रभारी रूपनाथ कश्यप, सह मीडिया प्रभारी सुमित कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी पीलूराम व मीडिया प्रमुख सावित्री कश्यप बनाये गये हैं।

एसडीएम ने लगवा दिया कॉलेज का बोर्ड

0

बकावंड कॉलेज के मुख्यद्वार पर लगे साइन बोर्ड के गिर जाने के मामले को संज्ञान में लेते हुए बकावंड एसडीएम मनीष वर्मा ने बोर्ड को उसकी जगह पर वापस लगवा दिया है। साथ ही श्री वर्मा ने कॉलेज प्रशासन से गेट पर न्याय बोर्ड लगवाने को भी कहा है।

मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0

जीवनदीप समिति की बैठक में सेवाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा

मरीजों को बेहतर इलाज एवं सुविधाएं दिलाने के दिए निर्देश

जगदलपुर वन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज सिविल अस्पताल भानपुरी एवं करंदोला में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में शामिल होकर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में वनमंत्री केदार कश्यप ने अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं के भंडारण, जांच सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर उपचार, आवश्यक दवाएं तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विशेष रूप से ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार अपने क्षेत्र में ही मिल सके।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे आम जनता के जीवन से जुड़ा विषय हैं।

अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था, पर्याप्त दवाएं, आवश्यक जांच सुविधाएं और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। मंत्री केदार कश्यप ने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को सहज, सरल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे।बैठक में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा जीवनदीप समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए बीईओ और एबीईओ की बेहतरीन कोशिश

0

पर्यावरण पर छाए संकट के प्रति किया आगाह

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीईओ कार्यालय में पर्यावरण संगोष्ठी

जगदलपुर।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड शिक्षा कार्यालय जगदलपुर में पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक संकुल से एक-एक शिक्षक एंबेसडर के रूप में तथा सभी संकुल समन्वयकों एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति रही। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक उपायों पर विस्तार से चर्चा की। प्रत्येक संकुल से उपस्थित शिक्षक एंबेसडरों ने सीड बॉल निर्माण का प्रदर्शन कर सभी को प्रेरित किया।

साथ ही प्रत्येक संकुल को कम से कम 500 सीड बॉल तैयार करने का लक्ष्य दिया गया, ताकि आगामी मानसून में इनके माध्यम से अधिक से अधिक पौधारोपण किया जा सके। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने अपने उद्बोधन में प्रकृति के प्रति संवेदनशील एवं उदार दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें प्रेरक की भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। इसके पश्चात सीएमसी गोपाल सिंह नाग ने पर्यावरण संरक्षण में पौधों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में बदलती परिस्थितियों और जलवायु परिवर्तन के दौर में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने शासन द्वारा संचालित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया तथा विद्यालय परिसरों एवं अन्य ऐसे स्थानों पर पौधारोपण करने का आह्वान किया जहां हरियाली की कमी है। उन्होंने अपने जन्मदिवस के अवसर पर उनके द्वारा लगाए गए लगभग 500 पौधों के संरक्षण का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में देवराज खुंटे ने कहा कि विकास की दौड़ में वृक्षों की कटाई एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

ग्रीन स्कूल पर करें फोकस: दास

अंत में विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास ने कहा कि यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में परिस्थितियां और भी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी का उदाहरण देते हुए बताया कि प्रकृति के संरक्षण का महत्व कितना अधिक है। साथ ही उन्होंने भूजल स्तर में लगातार आ रही गिरावट पर चिंता व्यक्त की और सभी से जल संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लेने का आह्वान किया। दास ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को “ग्रीन स्कूल” के रूप में विकसित करना हमारा सामूहिक दायित्व है। संगोष्ठी के उपरांत कार्यालय परिसर में शिक्षिकाओं द्वारा वृक्षों पर रक्षासूत्र बांधकर वृक्षों की रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। साथ ही कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर यह संदेश दिया गया कि भविष्य में भी विभिन्न स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर समाज के समक्ष प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए जाएंगे।कार्यक्रम में विकासखंड जगदलपुर के खंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता, मंडल संयोजक दीपक मौर्य, गोपाल नाग समस्त संकुल शैक्षिक समन्यवयक,संकुल से आये शिक्षक,कार्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद थे।

दल्ली राजहरा, दिनांक 06 जून 2026आदिवासी महासम्मेलन की तैयारी को लेकर विधायक अनिला भेड़िया ने ली कांग्रेसजनों की बैठक

0

डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खलारी में आगामी 11 जून 2026 को आयोजित होने वाले आदिवासी महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया ने दल्ली राजहरा में कांग्रेसजनों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में महासम्मेलन को सफल बनाने तथा दल्ली राजहरा क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि यह महासम्मेलन आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे हमलों का प्रभाव केवल आदिवासी समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के नागरिकों के अधिकारों और हितों से जुड़ा विषय है। इसलिए आदिवासी महासम्मेलन में दल्ली राजहरा क्षेत्र के सर्व समाज के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा, रवि जायसवाल, काशी राम निषाद, रामजतन भारद्वाज, श्रीनिवास राव, अजय छाजेड़, भूपेंद्र दिल्लीवार, रोशन पटेल, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, विजय जोगदंड, राजकुमार साहू, युवराज साहू, कृष्णा यादव, अनूप बाम्बेस्वर, महिंद्रन “अप्पू”, तिलक मानकर, संजय सोनवानी, कुलदीप नोन्हारे एवं अशोक भुआर्य सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने 11 जून को ग्राम खलारी में आयोजित आदिवासी महासम्मेलन को सफल बनाने तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पैलेट प्लांट में 200 पौधों का रोपण

0

दल्लीराजहरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भिलाई इस्पात संयंत्र की शाखा दल्ली माईन्स स्थित पैलेट प्लांट परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 200 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान आकर्षक, फूलदार, छायादार एवं सघन प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ने के साथ पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिल सके।कार्यक्रम में एसजेएसपीएल प्लांट हेड रामशरण अग्रवाल ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए वृक्षारोपण समय की आवश्यकता बन गया है।

उन्होंने बताया कि प्लांट परिसर एवं आसपास की खाली भूमि पर आगामी दिनों में भी सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, ताकि क्षेत्र को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र दल्ली माईन्स के जीएम सुकान्तो मंडल, फैक्ट्री मैनेजर पी.सी.एस. राव, प्लांट के कर्मचारी, श्रमिक तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल का उदाहरण प्रस्तुत किया।

संसदीय संकुल विकास परियोजना के तहत बकावंड ब्लॉक के सोलह गांवों का होगा सर्वांगीण विकास

0

जनजातीय समाज के समग्र विकास पर केंद्रित है यह परियोजना

बकावंड बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप की पहल पर ‘संसदीय संकुल विकास परियोजना’ का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जनजाति समाज के आर्थिक, सामाजिक और सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। इसी तारतम्य में बकावंड ब्लॉक के ग्राम पाथरी कोलावल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संसदीय संकुल विकास परियोजना के विकास सहयोगी पप्पू चालकी ने ग्रामीणों को परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विशेष परियोजना के तहत बकावंड ब्लॉक की कुल सोलह ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जहाँ विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बैठक के साथ साथ विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय स्कूल परिसर में पौधरोपण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस दौरान ग्राम पंचायत पाथरी कोलावल के सरपंच समदू राम कश्यप, रोहन घोष, पूर्व सरपंच मंगलू राम कश्यप, समस्त पंच, आराम पुजारी, ईश्वर कश्यप, नेहरू नेताम, सुदर्शन कश्यप, जयसिंह, डमरू, जयराम, पासरुराम, पुरसो कश्यप, फूलसिंह नेताम सहित ग्राम पंचायत सचिव, वन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हाथियों के संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा: केदार कश्यप

0

राष्ट्रीय कार्यशाला का वन मंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में बढ़ी हाथियों की संख्या, विचरण क्षेत्र अब दुर्ग संभाग तक

रायपुर छत्तीसगढ़ में हाथियों के संरक्षण और उनके वैज्ञानिक प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने किया। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आए वन्यजीव विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, पशु चिकित्सकों और वन अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैव विविधता और वन संपदा से समृद्ध राज्य है। पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में हाथियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो संरक्षण प्रयासों की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में प्रदेश में हाथियों की संख्या लगभग 240 थी, जो बढ़कर वर्ष 2026 में करीब 450 तक पहुंच गई है। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि वर्तमान में हाथियों का विचरण सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई क्षेत्रों तक फैल चुका है। ऐसे में वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

राज्य सरकार जनभागीदारी, वैज्ञानिक प्रबंधन और सतत निगरानी के माध्यम से मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हाथियों के संरक्षण को लेकर दीर्घकालिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षित मानव संसाधन के माध्यम से वन्यजीव प्रबंधन को और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं अधिकारियों को नवीनतम वैज्ञानिक जानकारी और व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराती हैं,

जिससे संरक्षण प्रयासों को नई मजबूती मिलती है।कार्यशाला में भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली तथा देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा वन अधिकारियों और पशु चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें हाथियों की मृत्यु के कारणों की वैज्ञानिक जांच, नमूनों के संरक्षण, परीक्षण की प्रक्रिया, शव प्रबंधन और स्वास्थ्य निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। वन मंत्री केदार कश्यप ने विश्वास जताया कि इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान और अनुभव प्रदेश में हाथियों के संरक्षण, उनकी सुरक्षा और प्रभावी प्रबंधन के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वन्यजीव संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन के क्षेत्र में एक मजबूत मॉडल के रूप में उभर रहा है। वनमंत्री केदार कश्यप ने सभी विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए जैव विविधता संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व की दिशा में और बेहतर कार्य करने के लिये प्रेरित किया।

जनजागरण साइकिल रैली 7 को

0

स्वास्थ्य, पर्यावरण और जागरूकता का संदेश

जगदलपुर कलेक्टर बस्तर की पहल एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में 7 जून रविवार को प्रातः 7 बजे विशाल जनजागरण साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना तथा दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। रैली का शुभारंभ लालबाग मैदान से होगा। इसके पश्चात प्रतिभागी कोतवाली चौक, चांदनी चौक, संजय मार्केट चौक, मां दंतेश्वरी मंदिर, दामोदर पेट्रोल पंप, दलपत सागर, समुंद चौक होटल ग्रैंड शिल्पी, सर्किट हाउस रोड एवं पंच चौक होते हुए पुनः लालबाग मैदान पहुंचेंगे। रैली के दौरान शहरवासियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा साइकिल के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

यह साइकिल रैली केवल एक खेल गतिविधि नहीं बल्कि एक सामाजिक जनजागरण अभियान है, जिसके माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा पर्यावरण के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के इस दौर में साइकिल का उपयोग स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी माना जाता है। रैली में जिले के खिलाड़ी, युवा, विद्यार्थी, विभिन्न सामाजिक संगठन, खेल प्रेमी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजन के माध्यम से सड़क सुरक्षा, फिटनेस और जनसहभागिता का संदेश भी दिया जाएगा। जिला खेल अधिकारी सुशांत पॉल ने बताया कि जनजागरण साइकिल रैली का उद्देश्य केवल साइकिल चलाना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना है। साइकिल एक ऐसा साधन है जो व्यक्ति को स्वस्थ रखने के साथ-साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। उन्होंने जिले के सभी युवाओं, खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही ऐसे अभियान सफल होते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनते हैं। “स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण और जागरूक समाज” के संदेश के साथ आयोजित यह जनजागरण साइकिल रैली शहरवासियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी तथा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई चेतना का संचार करेगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS