दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सौरभ लूनिया के नेतृत्व में दल्लीराजहरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात किया। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू व उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने दल्लीराजहरा के विकास हेतु चर्चा किया व डॉ रमन सिंह से दल्लीराजहरा आने का निवेदन किया जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आश्वस्त किया है। की वे शीघ्र दल्लीराजहरा आयेंगे। व विकास कार्य हेतु पैसे की कही कोई कमी नहीं होने देगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल, पार्षद वार्ड क्रमांक 09 मेवा पटेल, पार्षद वार्ड क्रमांक 25 प्रमोद रात्रे , संजय सिंह, ललित जैन , राकेश देवांगन, दुष्यन्त कुमार, जीवन साहू शामिल थे।
अवैध मोबाइल टावरों की जांच प्रारंभ
- अवैध रूप से स्थापित मोबाइल टावरों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए अभियान प्रारंभ
जगदलपुर — नगर पालिका निगम जगदलपुर मे अवैध मोबाइल टावरों की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा के निर्देश व राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा,सहायक अभियंता दीपांशु देवांगन एवं समन्वयक सूर्यकांत निर्मलकर की उपस्थिति में जगदलपुर शहर में लगे अवैध मोबाइल टावरों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें गुरु गोविंद सिंह वार्ड के बालाजी नगर में एक अवैध टावर पाया गया जिसमें रिलायंस जिओ का एंटीना लगा युक्त पाया गया और अवैध रूप से संचालन भी किया जा रहा है। इस प्रकार के अवैध टावरों में संबंधित कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आने वाले समय में टावरों को हटा दिया जाएगा।
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, सहायक अभियंता दीपांशु देवांगन एवं स्थानीय अधिकारियों ने अवैध रूप से स्थापित मोबाइल टावरों की पहचान करने और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए एक अभियान शुरू किया है।
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा अवैध रूप से स्थापित मोबाइल टावरों को सील कर दिया जाएगा और बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा और टावर कंपनियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। बिना अनुमति के टावर लगाने से स्थानीय नियमों का उल्लंघन होता है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।एफआईआर दर्ज की जाएगी। अवैध तौर पर लगाए गए मोबाइल टावरों की वजह से निगम को सालाना करोड़ों का नुकसान हो रहा है। कई जगहों पर तो टावर कब और कितनी संख्या में लगाए गए इस बारे में जानकारी भी निगम अधिकारियों के पास नहीं है।
बस्तर के हक के लिए कांग्रेस की न्याय पदयात्रा 26 से: दीपक बैज
- बचेली से दंतेवाड़ा तक तीन दिन चलेगी पदयात्रा
जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अब न थकेंगे, न हारेंगे की तर्ज पर फिर से न्याय पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। प्रदेश स्तर की इस पदयात्रा में राज्य के तमाम छोटे बड़े नेता शामिल होंगे।. इस बार की न्याय पदयात्रा बस्तर के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को बचाने के लिए होगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर के कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि मोदी सरकार यहां के आदिवासियों का हक अपने मित्र कॉर्पोरेट घरानों के लिए रेड कारपेट बिछा रही है। बस्तर की वन एवं खनिज संपदा को मोदी सरकार अपने मित्रों के हाथों में बेच रही है। यह सरकार बस्तर और यहां के मूल निवासियों का अस्तित्व, उनकी जीवन शैली, संस्कृति, परंपराओं को नष्ट करने पर आमादा हो गई है। धीरे धीरे बस्तर का अस्तित्व ही मिट जाएगा, मगर कांग्रेस ऐसा हरगिज नहीं होने देगी। कांग्रेस बस्तर के लोगों, यहां की खनिज संपदा, जल जंगल, जमीन को बचाने की लड़ाई हर स्तर पर जारी रखेगी। श्री बैज ने बताया कि इसके लिए कांग्रेस 26 से 28 मई तक न्याय पदयात्रा निकालने जा रही है। यह पदयात्रा 26 मई को लौह नगरी बचेली से शुरू होगी और 28 मई को जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेगी, जहां कलेक्ट्रेट का घेराव कर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह अकेले बस्तर के आदिवासियों के हितों की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है, इसलिए इस न्याय पदयात्रा में प्रदेश के अधिकतर बड़े कांग्रेस नेता, बस्तर संभाग के कांग्रेसजन, पूर्व एवं वर्तमान विधायक, जिला, जनपदों के जनप्रतिनिधि, पंचायतों के पंच सरपंच और आम नागरिक हजारों की तादाद में शामिल होंगे। पत्रवार्ता में जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य भी उपस्थित थे।
जनपद पंचायत बकावंड में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक, जागरूकता अभियान चलाने का लिया संकल्प
बकावंड, — जनपद पंचायत बकावंड के समरसता भवन में आज 15 पंचायतों के सरपंचों, सचिवों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य था कि गांवों में 15वें वित्त आयोग के तहत हो रहे निर्माण कार्यों के साथ-साथ व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाए, ताकि ग्रामीणों में इन विकास कार्यों के प्रति अपनापन और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।बैठक का आयोजन सरपंच संघ के अध्यक्ष रिमाधर बघेल एवं सचिव संघ के अध्यक्ष रमेश ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। उनकी प्रेरणा से सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने गांवों में केवल निर्माण कार्य तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि गांववासियों को जागरूक कर उन्हें इन कार्यों से जोड़ेंगे।

इस बैठक में सरगीपाल, बाजावंड, पीठापुर, संह कर्मारी, उलनार, बनियागांव, सौतपुर, कोसमी, मोंगरा पाल, कोरता, छापा पदर, नलपावंड, कोलावल सहित कुल 15 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सभी पंचायतों ने आपसी सहमति से निर्णय लिया कि वे अपनी पंचायतों को ‘आदर्श पंचायत’ के रूप में विकसित करेंगी। इसके लिए यह जरूरी होगा कि ग्रामीण यह महसूस करें कि “यह नाली हमारी है”, “यह जल व्यवस्था हमारी है”, “यह आंगनबाड़ी हमारे बच्चों की है”।प्रतिनिधियों ने कहा कि इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम, ग्राम सभाएं, चौपाल व दीवार लेखन जैसे माध्यमों से लोगों को जोड़ा जाएगा।
यह पहल जनपद पंचायत बकावंड के लिए एक अनुकरणीय कदम है, जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता, सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूती मिलेगी।
अश्लील छत्तीसगढ़ी गीतों के खिलाफ बजरंग दल ने खोला मोर्चा
- एसपी को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
जगदलपुर विहिप बजरंग दल ने अश्लील छत्तीसगढ़ी गानों के विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से पिछले कुछ दिनों से अश्लील छत्तीसगढी गाने वायरल हो रहे थे। जिसके खिलाफ बजरंग के कार्यकर्त्ताओं ने जगदलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे उक्त गाने के संगीतकार कलाकार एवं गाने के निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। विहिप नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा की छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति सादगी मधुरता और परम्परा का प्रतीक है। मनोरंजन के नाम पर इसकी आत्मा को एवं संस्कृति को धूमिल करना और बदलने का प्रयास करना दुर्भाग्य पूर्ण है। ऐसे गानों पर तुरंत रोक लगनी चाहिए एवं ऐसे निर्देशक एवं कलाकारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।बजरंगदल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को हम सभी महतारी के रूप मे उसकी कला संस्कृति एवं समरसता के लिए पूजा जाता है और यहां के कलाकार भी छतीसगढ़ की लोक कलाओ को पूजनीय मानते हैं। मनोरंजन के नाम पर फूहड़ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे गाने पर तुरंत रोक लगे जिससे समाज मे अश्लीलता परोसी जा रही है। यदि भविष्य मे ऐसे गाने दोबारा बने तो विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ऐसे लोगो के खिलाफ जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति को धूमिल करने का कुकृत्य करेंगे उनके खिलाफ उग्र आंदोलन करने एवं कडे़ कार्यवाही करने मे पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान बजरंगदल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, गौरक्षा प्रमुख विष्णु ठाकुर, बस्तर प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला, नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, नगर संयोजक भवानी चौहान, काशी चालकी, तमिश नायडू सहित कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।
बस्तर के संसाधनों के बंदर बाँट के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा–दीपक बैज
जगदलपुर आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संबोधित करते हुए कहा बस्तर के संसाधनों पर भाजपा सरकार की बुरी नजर है। विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कॉरपोरेट घरानों का चारागाह बना दिया है। बस्तर की चार बड़ी लौह अयस्क खदानें निजी पूंजीपतियों को इसमें से 2 खदानें बैलाडीला 1ए और बैलाडीला 1बी की खदान आर्सेलर मित्तल को 50 साल के लिए लीज पर दे दिया। बैलाडीला 1सी खदान रूंगटा स्टील को 50 सालों के लिए दिया गया। कांकेर जिले के हाहालादी खदान सागर स्टोन को 50 साल के लिए दे दिया गया है। यह शुरुआत है इसके बाद बस्तर के सभी बहुमूल्य खनिज संपदा को अडानी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। अडानी के लिए बस्तर में रेड कारपेट बिछाया जा रहा।

भाजपा सरकार बस्तर में खनन आधारित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम स्थापित करने के बजाय, बहुमूल्य खनिज संसाधन औने-पौने दाम पर पूंजीपतियों को लुटा रही है। विगत दिनों केंद्रीय इस्पात मंत्री छत्तीसगढ़ आए थे, तमाम विरोध के बावजूद भारत सरकार का सरकारी उपक्रम फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड भिलाई स्थित यूनिट को मात्र 320 करोड़ में बेच दिया, जो कभी घाटे में नहीं रही बल्कि लगभग 100 करोड़ प्रति वर्ष का मुनाफा कमा रहा थी।
रमन सिंह की सरकार बस्तर के नागराज पर्वत मोदी के मित्र अदानी को बेचा गया ग्राम सभा की फर्जी एनओसी लगाई गई, पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने जांच के बाद आवंटन रद्द करने का प्रस्ताव केंद्र की मोदी सरकार को भेजा गया लेकिन वह भी आज तक लंबित है। बस्तर के नगरनार में 20 हजार करोड़ से अधिक के सार्वजनिक क्षेत्र एनएमडीसी के प्लांट को बेचने के लिए केंद्र की मोदी सरकार विनिवेशीकरण की सरकारी साइट ‘‘दीपम’’ पर सेल लगाकर रखी है। बस्तर के युवाओं के सरकारी नौकरी में रोजगार के अधिकार को बेच रही है मोदी सरकार। चुनाव के समय मोदी और अमित शाह ने बस्तर की जनता से वादा किया था कि नगरनार नहीं बिकेगा लेकिन बेचने की प्रक्रिया आज भी जारी हैl
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार की बुरी नजर केवल बस्तर के संसाधनों पर है। कांग्रेस पार्टी बस्तर के संसाधनों के बंदरबांट के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन चलायेगी।
हम तीन दिन की पदयात्रा निकाल कर बस्तर के संसाधनों के बंदर बाँट का विरोध करेंगे
मुख्यमंत्री के दामाद के लिये मुर्गा, मटन की व्यवस्था नहीं करने पर सरपंच और ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर तानाशाही
मुख्यमंत्री के बेटी दामाद की खातिरदारी के लिये राशि नहीं देने पर बस्तर के ग्राम पंचायत चित्रकोट के सरपंच और 12 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की कांग्रेस निंदा करती है यह बेहद चिंता का विषय है कि अधिकारी सत्तारूढ़ दल के नेताओं और शासकीय अधिकारियों की खातिरदारी करने के लिये ग्रामीणों पर दबाव बनाते है और नहीं मानने पर उनके खिलाफ झूठा एफआईआर दर्ज करवाते है।
विगत दिनों 15/05/25 को मुख्यमंत्री के बेटी दामाद (राज्य अथिति) के प्रवास के दौरान लोहंडीगुड़ा के एसडीएम द्वारा चित्रकोट के सरपंच को फोन कर चित्रकोट के सामने बने पार्किंग नाका के पैसे से मुख्यमंत्री के बेटी दामाद के लिए मुर्गा, मटन एवं अन्य चीजों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया, जिसके बाद सरपंच द्वारा मना करने पर उसे नोटिस दे कर नाका को बंद करने का निर्देश लोहंडीगुड़ा एसडीएम द्वारा दिया गया, जबकि पार्किंग नाका चलाना ग्राम पंचायत का अधिकार है विगत 10 सालों से इसे ग्राम पंचायत एवं उनके समिति के द्वारा चलाया जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद कल सरपंच एवं ग्रामीणों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया तो उल्टे उनके खिलाफ 126(2)- BNS,189(2)- BNS जैसे धाराएं दर्ज की गई है।
मुख्यमंत्री को अपने बेटी दामाद की खातिरदारी करवानी ही थी राज्य सरकार के सत्कार मद से करवा लेते। चित्रकोट मेरा विधानसभा क्षेत्र, लोकसभा क्षेत्र है वे बताते तो मैं खुद अपनी तरफ से उनके दामाद की मेहमान नवाजी करवाता, लेकिन एक आदिवासी सरपंच को प्रताड़ित करवाना उचित नहीं है।
बस्तर के ग्रामीणो से जबरिया मुर्गा, मटन एवं अन्य व्यवस्थायें करवाने की परंपरा पर विराम लगना चाहिये। ऐसे शोषणो से ही समाज में आक्रोश पैदा होता है, जो व्यवस्था के खिलाफ जनांदोलन का रूप लेता है। चित्रकोट के ग्रामीणों ने इस अन्याय के खिलाफ आंदोलन छेड़ा है। सरकार में बैठे हुये लोग अपनी इन्हीं हरकतों से आदिवासियों के मन में सरकार के खिलाफ अविश्वास पैदा करते है।
इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य,पूर्व विधायक रेखचंद जैन,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग,अंगद त्रिपाठी, एम वेंकट राव,राजेश राय,रविशंकर तिवारी, अनुराग महतो, संदीप दास, शादाब अहमद,पार्षद जस्टिन भवानी, शुभम यदु, ललिता राव,एस नीला, ज्योति राव आदि मौजूद रहे…
बकावंड में अपराधियों के बुरे दिन, थानेदार सिन्हा मिशन मोड पर
- गिरा अपराधों का ग्राफ, क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय भी लगी पाबंदी
बकावंड बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में बकावंड थाना पुलिस अब जो काम कर रही है, उसने क्षेत्र के लोगों का दिल जीत लिया है। नए थानेदार डोमेंद्र सिन्हा पुलिस के सूत्र वाक्य परित्राणाय साधुनाम पर अमल करते हुए सच्चे रक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्र के अपराधी तत्वों और अवैध शराब विक्रेताओं की नींद हराम हो गई है और क्षेत्र की जनता चैन की नींद सोने लगी है।

पुलिस विभाग का पहला दायित्व लोगों को सुरक्षा प्रदान करना, अपराधी तत्वों पर लगाम लगाना और अवैध धंधों को रोकना है। पुलिस के सूत्र वाक्य “परित्राणाय साधुनाम” में भी यही संदेश निहित है कि दुष्टों से भले लोगों की रक्षा करना। पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की अहम जिम्मेदार होती है और काम का बोझ भी बहुत ज्यादा रहता है। बस्तर जैसे संवेदनशील इलाके में पुलिस का काम और भी चुनौती भरा हो जाता है। पिछले दिनों बस्तर पुलिस अधीक्षक द्वारा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। एसपी के इस आदेश का त्वरित पालन करते हुए बकावंड के थाना पभारी डोमेंद्र सिन्हा सक्रिय हो गए हैं।क्षेत्र में अपराधी तत्व अंडर ग्राउंड हो गए हैं, शराब तस्कर बोरिया बिस्तर समेट चुके हैं। थानेदार श्री सिन्हा सरकारी संस्थानों की सुरक्षा को लेकर भी संजीदा हैं। उन्होंने ग्राम बकावंड जिला सहकारी मर्यादित बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों, सायरन व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी बैंक कर्मचारियों से ली। बकावंड थाना प्रभारी डोमेंद्र सिन्हा हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। कस्बे में अब रात को गश्त लगाई जाने लगी है। थानेदार के कड़े एक्शन की वजह से बकावंड और आसपास के गांवों में ओड़िशा से शराब लाकर बेचनेसे शराब माफिया डरने लगे हैं। जबसे डोर्मेंद्र सिन्हा थाने में नियुक्ति हुए हैं तबसे दिन आपराधिक गतिविधियों अवैध शराब विक्रय पर विराम लग गया है। पब्लिक के साथ टीआई श्री सिन्हा का आत्मीय व्यवहार भी चर्चा में है। बकावंड को लंबे समय से ऐसे ही थानेदार की जरूरत थी।
जगदलपुर ब्लॉक के कुंरदी में समाधान शिविर का हुआ आयोजन
- छत्तीसगढ़ शासन सभी वर्गों के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं का कर रही सफल क्रियान्वयन किरण देव
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव हुए शामिल
जगदलपुर । सुशासन तिहार 2025 के तहत समाधान शिविर का आयोजन जिले के विभिन्न विकासखंडों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को बस्तर जिले के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कुंरदी क्लस्टर के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जगदलपुर के कुंरदी में आयोजित समाधान शिविर में 10 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया गया जिसमें ग्राम हल्बा कचोरा, आड़ावाल, नकटी सेमरा, मारकेल, शिवनागुड़ा, कुरंदी, बिलोरी धनियालूर, चिलकुटी ,पोडागुड़ा,सम्मिलित रहे। इस शिविर में 9284आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 9284 आवेदनों का निराकरण किया गया है। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुए थे।

कुरंदी में आयोजित समाधान शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने स्थानीय हल्बी बोली में सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जनसमस्याओं पर त्वरित सुनवाई करने और उनके मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।समाधान शिविर आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी पहल साबित हुआ है। श्री किरण देव ने कहा छत्तीसगढ़ शासन सभी वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रही है। जनता की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। राज्य सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता हो। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिलें यह हमारी सरकार की मंशा है। इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सभी जागरूक जनसाधारण ने आवेदनों के माध्यम से अपनी मांग रखी है जिसका विभागों द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण किया गया और समाधान शिविर में जानकारी दी जा रही है। श्री देव ने कहा कि सुशासन तिहार में आवेदनों का निराकरण जिस तेजी के साथ किया गया यह सतत रूप से जारी रहेगी, ताकि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्या और मांग के लिए तहसील और जिला मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं हो। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया। समाधान शिविर में आम जनता की समस्या-मांगों का त्वरित निराकरण हो रहा है वहीं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह सुशासन शहर और गांवों के हर व्यक्ति तक पहुंचे, यह सार्थक प्रयास सरकार कर रही है। उन्होंने इस शिविर से सभी को लाभ लेने का आग्रह किया। सभी मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है ।कार्यक्रम में विभागों के अधिकारियों द्वारा सुशासन तिहार में मिले आवेदनों का निराकरण की जानकारी तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान किताब, सामाजिक सहायता पेंशन स्वीकृति आदेश, प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास निर्माण स्वीकृति आदेश और सामग्रियों का वितरण भी किया गया। । इस दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग,विधाशरण तिवारी , ,जनपद उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप , जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्यगण,एवं मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया,जनपद सीईओ अमित भाटिया व सरपंच गण तथा अधिकारी व कर्मचारी व क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

ये सुशासन की सरकार है साहेब! करना पड़ा न टेंडर निरस्त
- आखिर बैकफुट पर आना पड़ा बालोद डीईओ को
बालोद विवादित टेंडर को लेकर बालोद के जिला शिक्षा अधिकारी आखिर बैकफुट पर आ गए हैं। डीएमएफ फंड से पॉलीकार्बोनेट डोम शेड निर्माण सहित अन्य कार्यो के नियम विरुद्ध टेंडर को आखिरकार, निरस्त करना पड़ा।
इसके बाद पूर्व में डीएमएफ फंड से कराए कार्य की जांच भी कराने की सुगबुगाहट होने लगी है। इसमें बड़े ठेकेदार, कई विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। गौरतलब हो कि जिले के कुछ अफसर अपनी ऊंची पकड़ को लेकर खुलकर भर्राशाही कर रहे हैं। एक ओर ऊंची कुर्सी पर बैठे अफसर अपनी पकड़ मंत्री तक बता रहे हैं वहीं निचले तबके के अफसर अपनी पकड़ बताकर खुलकर उगाही कर रहे हैं। ये सुशासन की सरकार है साहेब यहां भ्रष्टाचार नही चलेगा, यह वाक्य भ्रष्टाचार के खिलाफ विश्वास व्यक्त करता है और यह दर्शाता है कि यह विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन के सिद्धांतों का पालन करेगी। यह भी बता दें कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता स्वाधीन जैन ने भी इस मसले को लेकर कड़े एक्शन की चेतावनी दे दी थी।
सत्य सांई प्रेम वाहिनी रथ का हुआ भव्य स्वागत
जगदलपुर – भगवान सत्य साई बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव के कार्यक्रम के अंतर्गत सत्य साई प्रेम वाहिनी रथ पुटपरती से प्रारंभ होकर पूरे भारत के विभिन्न प्रांतों, जिलों एवं समितियां में भ्रमण कर सत्य साई बाबा का मुख्य संदेश लव ऑल सर्व ऑल अर्थात सबसे प्रेम करो एवं सब की सेवा करो का भाव जन मानस के पटल पर अंकित करना है। हमारे प्रांत छत्तीसगढ़ में यह प्रेम वाहिनी रथ 10 मई को प्रवेश हुआ एवं जगदलपुर में यह रथ 15 मई को प्रवेश हुआ, सत्य साईं सेवा समिति जगदलपुर द्वारा इस प्रेम वाहिनी रथ का स्वागत भक्ति एवं आनंद के साथ भक्तों, गुरुओं और बाल विकास के बच्चों एवं युवाओं द्वारा जोर-शोर से किया गया।

16 मई एवं 17 मई को जगदलपुर के आसपास के गावों में लगभग 30 से अधिक जगहों पर रथ का भ्रमण हुआ और सभी जगह भक्तों ने बहुत ही भक्ति एवं आनंद से रथ का स्वागत एवं पूजन किया। 18 मई को श्री सत्य साई सेवा समिति जगदलपुर में संध्या 4 बजे से वृहद शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई श्री सत्य साई सेवा समिति जगदलपुर में महामंगल आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुई। इस अवसर पर नगर निगम महापौर संजय पांडेय उपस्थित रहे। चेम्बर अध्यक्ष श्याम सोमानी, नगर निगम सभापति राजस्व संग्राम सिंह राणा, समिति संयोजक मुकेश रायकवार श्री सत्य साईं सेवा समिति भी उपस्थित रहे।


