City Media - Page 266 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 266

हारे प्रत्याशी को निर्वाचित सरपंच घोषित करने पर मच गया बवाल

0
  •  कांग्रेसियों ने राह चलते लोगों को निर्वाचन प्रमाण पत्र बांट कर किया प्रदर्शन 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव गड़बड़ी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। बस्तर जिले के बास्तानार ब्लॉक के बाद अब सुकमा जिले में भी कथित चुनावी धांधली को लेकर बवाल मच गया है। कांग्रेस के लोगों का आरोप है कि एक पराजित सरपंच प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है। इसके विरोध में आज कांग्रेस के लोगों ने सुकमा में प्रमाण पत्र बांटकर प्रदर्शन किया।

मामला सुकमा जिले की ग्राम पंचायत एर्राबोर का है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि एर्राबोर पंचायत में हारे हुए प्रत्याषी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। वही कांग्रेस के नेताओं ने सुकमा की सड़क पर सरपंच बनाने का फर्जी प्रमाण पत्र बांटकर विरोध दर्ज कराया और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ऐसा कृत्य करने वाले कर्मचारी को हटाने की मांग की है। रविवार शाम 5 बजे कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड़ पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हुई गड़बड़ी को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। युवा कार्यकर्ताओं व नेताओं के हाथों में फर्जी सरपंच बनने के प्रमाण पत्र दिखाई दिए और राहगीरों को सरपंच बनाने का प्रमाण पत्र बांट रहे थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कांग्रेस के नेता दुर्गेश राय ने कहा कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एर्राबोर पंचायत मे आस जोगी को 169 और करटम लक्ष्मी 88 वोट मिले थे लेकिन रात के अंधेरे में करटम लक्ष्मी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दे दिया गया। वही गुमोड़ी में भी ऐसा ही क्या किया गया है। हारे हुए और जीते हुए दोनो को जीत प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं। कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने कहा कि ये गलत हुआ है।भाजपा सरकार के इशारे पर यहां गंदा खेल खेला गया है। अधिकारी और कर्मचारी एर्राबोर में भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।ऐसे कर्मचारियों को कांग्रेस सबक सिखाएगी। दुर्गेश राय ने कहा कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई करे। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

किलेपाल में भी हुआ था बवाल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बास्तानार ब्लाक में भी बवाल हो चुका है। यहां मतगणना में गड़बड़ी की शिकायत करने प्रत्याशी व ग्रामीण किलेपाल जनपद पंचायत में निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचे थे।किलेपाल-2 और बड़े बोदेनार के प्रत्याशी और ग्रामीणों का आरोप है कि मतगणना कुछ और हुआ और मतगणना पत्र में कुछ और लिख दिया गया है।मतगणना सूची भी पीठासीन अधिकारियों द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई। किलेपाल-2 और बोदेनार के प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी को आवेदन देकर रिकाउंटिंग कराने, मत पत्र चेक करने की मांग की थी। किलेपाल-1 से पंच चुनाव में गड़बड़ी ओर बड़े बोदेनार ओर किलेपाल- 2 से सरपंच पद के गड़बड़ी की शिकायत सामने आ चुकी है।

आस्था निकुंज और शिवानंद आश्रम मे मनाया गया मंत्री रामविचार नेताम का जन्मदिन

0
  • बच्चों और बुजुर्गों के बीच मनाया गया मंत्री का बर्थडे 

जगदलपुर आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के जन्मदिन को जगदलपुर स्थित आस्था निकुंज एवं शिवानंद आश्रम मे समर्थकों द्वारा विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जन्मदिन को शिवानंद आश्रम के बच्चों ने अविस्मरणीय बना दिया। बच्चों द्वारा भजन कीर्तन गाकर एवं केक व मिठाई बांटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज मे बुजुर्ग माताओं के साथ मंत्री का जन्मदिन मनाया गया। जहां बुजुर्ग माताओ को साड़ी भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर, केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। शिवानंद आश्रम के बच्चों ने कहा आश्रम छात्रावासों पर मंत्री का विशेष ध्यान रहता है। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, शिक्षा की गुणवत्ता, खेल व संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया है। कमजोर वर्ग के जरूरतमंद बच्चों के लिए मंत्री ने सराहनीय कदम उठाया है। मंत्री रामविचार नेताम के जन्मदिन के साथ-साथ शिवानंद आश्रम के स्वामी जी का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं ने मनाया।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र वाजपेयी, दिगंबर राव, संग्राम सिंह राणा, बबलू दुबे, सुरेश कश्यप, राकेश झा, दीपक ठाकुर, दर्शन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

घोर नक्सल प्रभावित गांव में जनसेवा की मिसाल पेश की सीआरपीएफ के जांबाज जवानों ने

0
  • नक्सलग्रस्त नरसापुरम में सिविक एक्शन प्रोग्राम 

अर्जुन झा-

जगदलपुर जिन गांवों में पहले जहां सूरज की किरण भी दोपहर में ही पहुंचती थी और जो गांव मुख्यधारा से कटे हुए थे, वहां अब सीआरपीएफ जवानों ने पहुंच बना ली है। ये जवान सुरक्षा, शांति और जनसेवा का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं। ग्रामीणों के दुख दर्द में सहभागी बनकर इन ये जवान शानदार मिसाल पेश कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में मोदी सरकार और विष्णु देव सरकार के सुशासन तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा की दृढ़ इच्छाशक्ति की झलक दिखाई देने लगी है, बस्तर में शांति लौट रही है। इसमें सीआरपीएफ, अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों तथा छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी भूमिका है।

इसी क्रम में सीआरपीएफ की 226वीं द्वारा सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र नरसापुरम में सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। हमारा प्रयास शांति, शिक्षा और विकास के लिए संकल्पित सीआरपीएफ की 226वीं वाहिनी द्वारा पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन) छत्तीसगढ़ सेक्टर रायपुर एवं वाहिनी के कमांडेंट के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियानों के तहत सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित गांव नरसापुरम के बालक छात्रावास प्राथमिक स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र में सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नरसापुरम, कामाराम, बेंजपल्ली, राजपेंटा, चिमली, रामाराम मिलमपल्ली, अचकट आदि गांवों के लगभग 500 पुरूषों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर रण विजय कुमार, 226वीं वाहिनी के वरिष्ठ द्वितीय कमान अधिकारी रण विजय कुमार के साथ सहायक कमांडेंट शशांक चंद्र सिन्हा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि नक्सली अपने फायदे और स्वार्थ के लिए गरीब जनता एवं उनके बच्चों को गुमराह कर नक्सली गतिविधियों में जाने के लिए भ्रमित करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए आह्वान किया कि वे नक्सलियों के बहकावे में आकर कोई गलत कार्य न करें और आप सभी देश के अग्रणी विकास में भागीदार बनें तथा अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाएं एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों एवं योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। उन्होने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए विश्वास दिलाया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सदैव आप लोगों के साथ खड़ा है, तथा हम आपकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगें, आप लोग भी हमारा सहयोग करें। आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग को आगे बढ़ाते हुए सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को रोजमर्रा में जरूरत पड़ने वाली समाग्री जैसे स्मार्ट टीवी, पानी टंकी, सोलर लालटेन, फावड़ा, गैती, भगोना, पतीला, डेगचा, स्टील गिलास, साड़ी, लुंगी, गमछा, स्लीपर चप्पल, ब्लैन्केट, एवं बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए पठन सामाग्री कॉपी, किताब, स्कूल बैग, पेन, पेंसिल व खेलकूद वॉलीबाल किट, क्रिकेट किट एवं फुटबाल का वितरण किया गया। इसके साथ-साथ इस क्षेत्र के ग्रामीणों को वाहिनी द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। वाहिनी के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जांच कर दवाईयां वितरित की गई। साथ ही केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजानाओं हर घर तिरंगा तथा एक पेड़ मांके नाम के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में कमांडेंट के साथ रण विजय कुमार, वरिष्ठ द्वितीय कमान अधिकारी, अनुरंजन उप कमांडेंट, शशांक चंद्र सिन्हा सहायक कमांडेंट, डॉ. बालाकृष्ण जी. चिकित्सा अधिकारी, निरीक्षक, ब्रिजेश कुमार यादव व जितेंद्र सिंह, चिंतलनार, कामाराम एवं मिलमपल्ली के सरपंचों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण एवं बल के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इंजीनियर इन चीफ ने शुरू की लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला, साय के सुशासन पर प्रहार

0
  •  नई बनी सड़कों की जांच के बहाने उगाही जारी
  • प्रताड़ित किए जा रहे हैं विभाग के ठेकेदार
  • साय सरकार की साख पर बट्टा लगा रहे हैं ईएनसी 

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ ने विभाग में भ्रष्टाचार की नई प्रयोगशाला शुरू कर दी है। इस प्रयोगशाला में सड़कों के निर्माण में प्रयुक्त मटेरियल्स की जांच के बहाने ठेकेदारों को प्रताड़ित करने और उनसे उगाही करने का खुला खेल चल रहा है। ईएनसी द्वारा विष्णु देव साय सरकार के सुशासन का गला घोंटने और सरकार की साख पर बट्टा लगाने का काम किया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार के मामले गाहे बगाहे सामने आते ही रहते हैं। काली कमाई के दम पर विभाग के अनेक अधिकारी करोड़पति, अरबपति बन चुके हैं। केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाले बेहिसाब फंड ने अफसरों को मालामाल बना दिया है। सड़क भवनों आदि के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है। अब पीडब्ल्यूडी के एक इंजीनियर इन चीफ ने अवैध कमाई बढ़ाने के लिए एक नई प्रयोगशाला शुरू कर दी है। इस प्रयोगशाला के बहाने ठेकेदारों से जमकर उगाही की जा रही है। ऎसी ही एक प्रयोगशाला लोक निर्माण विभाग के दुर्ग मंडल में खोली गई है। दुर्ग मंडल के अंतर्गत सड़क और अन्य निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार इस प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली से खासे परेशान हैं। इंजीनियर इन चीफ ने इस प्रयोगशाला का इंचार्ज सब इंजीनियर नर्मदा रामटेके को बना रखा है। ईएनसी के टारगेटेड ठेकेदार द्वारा बनवाई सड़क को खोदकर रिपोर्ट मंगाते हैं। शीर्ष अफसर का हुक्म मिलते ही प्रयोगशाला इंचार्ज तुरंत संबंधित निर्माण स्थल पर पहुंच जाती हैं। वे वहां सड़क खोदकर मटेरियल का सैंपल लेती हैं। इसके बाद जांच के नाम पर ठेकदार को डराने धमकाने और साहब से मिलने के लिए दबाव बनाने का खेल शुरू हो जाता है। आखिर में प्रयोगशाला इंचार्ज नर्मदा रामटेके के माध्यम से ही लेनदेन कर मामला सुलझा लिया जाता है। इसके बाद न कोई रिपोर्ट बनती है और सड़क की गुणवत्ता भी सही साबित हो जाती है। भ्रष्टाचार की इस प्रयोगशाला को बेतहाशा कमाई का जरिया बना लिया गया है।

साय सुशासन की धज्जियां

विष्णु देव साय सरकार सुशासन और जीरो टॉलरेंस की बात करती है, मगर लोक निर्माण विभाग में न सुशासन की झलक नजर आती है और न जीरो टॉलरेंस का कहीं अता पता है। इंजीनियर इन चीफ सुशासन की धज्जियां उड़ाने और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की स्वच्छ छवि पर बट्टा लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दुर्ग मंडल में दर्जनों ठेकेदार विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और ज्यादातर ठेकेदार एक ही खदान से गिट्टी, रेत लेते हैं। डामर सीमेंट भी कमोबेश एक ही कंपनी का इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद एक सड़क के निर्माण में लगे मटेरियल सही पाए जाते हैं और दूसरे में गुणवत्ता विहीन मिलते हैं। इसीलिए ही इस मंडल में कार्यरत ठेकेदार इसे भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला कहने लगे हैं। प्रयोगशाला में जांच के बहाने ठेकेदारों को विभागीय अधिकारियों के सामने दंडवत होने के लिए मजबूर कर दिया जाता है, उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। प्रयोगशाला इंचार्ज नर्मदा रामटेके के तकनीकी ज्ञान पर भी सवाल उठ रहा है। नर्मदा रामटेके पीडब्ल्यूडी में एक सब इंजीनियर हैं और उन्हें प्रयोगशाला इंचार्ज बना दिया गया है। जबकि निर्माण कार्यों से जुड़े विभाग की प्रयोगशाला में मेटल साइंस के ज्ञाता इंजीनियर को इंचार्ज बनाया जाना चाहिए। दूसरा सवाल यह भी है कि जब लोक निर्माण विभाग नवनिर्मित सड़कों के पांच साल तक रख रखाव का जिम्मा भी ठेकेदारों को देता है और ठेकेदार भी यह जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं, तो फिर पांच साल की अवधि के बीच में ही ठेकेदारों को गुणवत्ता जांच के नाम पर परेशान क्यों किया जाता है? जाहिर सी बात है सिर्फ वसूली ही अफसर का ध्येय रहता है। विष्णु देव साय सरकार को ऐसे अधिकारी पर लगाम लगाकर अपनी सुशासन वाली छवि को दागदार होने से बचाना होगा।

आस्था निकुंज और शिवानंद आश्रम मे मनाया गया मंत्री रामविचार नेताम का जन्मदिन

0
  •  बच्चों और बुजुर्गों के बीच मनाया गया मंत्री का बर्थडे 

जगदलपुर आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के जन्मदिन को जगदलपुर स्थित आस्था निकुंज एवं शिवानंद आश्रम मे समर्थकों द्वारा विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जन्मदिन को शिवानंद आश्रम के बच्चों ने अविस्मरणीय बना दिया। बच्चों द्वारा भजन कीर्तन गाकर एवं केक व मिठाई बांटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज मे बुजुर्ग माताओं के साथ मंत्री का जन्मदिन मनाया गया। जहां बुजुर्ग माताओ को साड़ी भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर, केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। शिवानंद आश्रम के बच्चों ने कहा आश्रम छात्रावासों पर मंत्री का विशेष ध्यान रहता है। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, शिक्षा की गुणवत्ता, खेल व संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया है। कमजोर वर्ग के जरूरतमंद बच्चों के लिए मंत्री ने सराहनीय कदम उठाया है। मंत्री रामविचार नेताम के जन्मदिन के साथ-साथ शिवानंद आश्रम के स्वामी जी का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं ने मनाया।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र वाजपेयी, दिगंबर राव, संग्राम सिंह राणा, बबलू दुबे, सुरेश कश्यप, राकेश झा, दीपक ठाकुर, दर्शन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चुनाव हारने की ऎसी खीझ कि भाजपा समर्थित सरपंच ने बंद कर दी गांव में पेयजल आपूर्ति

0
  •  कांग्रेस समर्थित नए सरपंच ने शुरू कराई टैंकर से जल आपूर्ति 

अर्जुन झा-

बकावंड एक पुराना सरपंच चुनाव क्या हार गया कि उसने खीझ के चलते गांव में जल आपूर्ति बंद कर दी। ग्रामीण पानी के लिए दर दर भटकने मजबूर हो गए। गनीमत रही कि नए सरपंच ने टैंकर से पानी की व्यवस्था करवा दी।

मामला बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बकांवड ब्लॉक की ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल का है। यहां पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित सरपंच लखेश्वर कश्यप को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं कांग्रेस समर्थित सरपंच प्रत्याशी डोमूधर बघेल की ऐतिहासिक जीत ने गांव के लोगों को आशा और विश्वास का एक नया संदेश दिया है।चुनाव के बाद भाजपा समर्थित सरपंच लखेश्वर कश्यप ने प्रतिशोध की भावना से 24 फरवरी से ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में पानी की आपूर्ति बंद कर दी है। इस कदम से गांव में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों को इस संकट का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका हौसला डिगा नहीं।

 

कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित सरपंच डोमूधर बघेल ने इस संकट से निपटने के लिए त्वरित कदम उठाए और पूरे गांव में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की। डोमूधर बघेल ने प्रत्येक पारा और मोहल्ले में चार पानी टेंकर भेजकर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई। उन्होंने कहा कि आपने मुझे सेवा करने का मौका दिया है। मैं निस्वार्थ भाव से आपका सेवा करूंगा और गांव की हर समस्या का समाधान करूंगा। ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा समर्थित पूर्व सरपंच की हार के बाद पानी बंद कर देना उनकी अमानवीय बर्ताव का प्रतीक था, लेकिन अब कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित सरपंच डोमूधर बघेल ने अपनी सेवाओं से साबित कर दिया है कि उनका ध्यान सिर्फ गांव के विकास और जनता की भलाई पर है। गांववासियों ने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने गलत व्यक्ति को कुर्सी से हटाकर एक ईमानदार और शिक्षित व्यक्ति को चुना है, जो न केवल उनकी समस्याओं को समझता है, बल्कि समाधान भी करता है। गांव के एक वरिष्ठ नागरिक ने कहा- हमने देखा कि भाजपा समर्थित सरपंच की नाकामियों के कारण हमारे गांव में विकास के काम रुक गए थे। अब, हमें पूरा भरोसा है कि डोमूधर बघेल हमारे गांव के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।

नए सरपंच ने जीता दिल

नवनिर्वाचित सरपंच डोमूधर बघेल के प्रति ग्रामीणों का समर्थन और विश्वास दिन- प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उनके नेतृत्व में गांव में कई विकास कार्यों की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वे अब पूरी तरह से सुनिश्चित हैं कि आने वाले दिनों में छोटे जीराखाल में बदलाव आएगा और गांव में विकास की नई राहें खुलेंगी।इस चुनाव परिणाम ने यह भी सिद्ध कर दिया है कि जनता ने हमेशा सेवा और समर्पण को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस समर्थित डोमूधर बघेल की जीत न केवल एक राजनीतिक परिवर्तन है, बल्कि यह एक संकेत भी है कि ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा की अहमियत को लोग पहचानते हैं।

दल्लीराजहरा बस स्टेशन मे खड़ी बस पर लगी आग

0

दल्लीराजहरा :- कलरात्रि लगभग 3:30 बजे के आसपास मनीष ट्रेवल्स की बस सीजी 04 बीपी 6100 में आग लग गई । बस में ड्राइवर सोया हुआ था। आग लगने के बाद वहां जान बचाकर बस की खिड़की से कूद कर जान बचाए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात्रि 12:00 के आसपास बस दुर्ग से दल्लीराजहरा पहुंची थी, एवं उसे बारात की स्पेशल बुकिंग लेकर सुबह 4:30 बजे जाना था।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है बस के जलने से आसपास पड़ोस के लोग उठ गए उन्होंने देखा कि बस में आग लगा हुआ है जिसके पश्चात तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना किया गया प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बताया गया कि बस के कांच टूटने पर दूर तक छिड़क रहा था एवं आग की लपट इतनी तेज थी कि बस के आसपास भी कोई नहीं जा पाया।

फायर ब्रिकेट की पोल खुली:-

तीसरी गाड़ी से आग बुझाने प्रयास किया गया लेकिन फायर ब्रिगेड की पहली गाड़ी आने के प्रश्चात जैसे ही उसे चालू किया गया तो उसका गेयर लिवर उखड़ गया इससे पानी नहीं डाला जा सका जिसके प्रश्चात दूसरी फायर ब्रिगेड गाड़ी बुलाई गयी जिसमें पानी कम होने के कारण कुछ देर में ही खाली हो गयी इसके पश्चात आननफान में तीसरी गाड़ी बुलाई गई तब तक बस बुरी तरह जलकर खाक हो गई थी ।

स्थानीय लोगों द्वारा घर के पास से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया किंतु आग की  लपट तेज होने व  दूर तक छिड़क रहा था जिसकी वजह से कोई नजदीक नहीं जा सका। हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर पास खड़ा था आग की लपट इतनी अधिक थी कि वही हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर पास खड़ा था इसके अलावा पास खड़ी बस में भी आग लगने की जानकारी मिल रही थी जिसे तत्काल हटा लिया गया था आगजनी की इस घटना से आसपास रहने वालों के लोगों के मन में दहशत का माहौल निर्मित हो गया यहां बताना लाजिम होगी कि कई बार नशेड़ी भी नशे की हालत में बस स्टेशन के आसपास भटकते रहते हैं

इस घटना के प्रशासन कितना मुस्तैद देता है और फायर ब्रिकेड के अधिकारियों अपनी व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास करते हैं आम नागरिक को की सुरक्षा को लेकर उनकी लापरवाही चिंता का विषय है

पहली बार बाहर की रंगीन दुनिया देखी इन बच्चों ने

0
  • पोटा केबिन एर्राबोर की छात्राओं ने किया जगदलपुर के प्रमुख स्थलों का विजिट

जगदलपुर इनमें से कई बच्चों ने शायद ही कभी अपना जिला मुख्यालय सुकमा को देखा होगा। क्योंकि धुर नक्सल इलाके में रहने के कारण ये बच्चे अलग थलग पड़े हुए हैं। पहली बार अपने इलाके से बाहर आकर उन्होंने देखा कि दुनिया कितनी रंगीन है।

सुकमा जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र एर्राबोर स्थित पोटा केबिन आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को विद्यालय की शिक्षिकाओं ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए जगदलपुर लाया था। एक दिन के टूर पर आई इन बच्चियों ने यहां हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज, दलपत सागर जैसे प्रमुख जगह की सैर की। इन्हें घुमाने लाई एक शिक्षिका ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक भ्रमण की व्यवस्था की है। विशेष रूप से छात्राओं को इस टूर का हिस्सा बनाने पर शिक्षिकाओं ने कहा कि बारी बारी से सभी बच्चों को लाया जाएगा। जगदलपुर के प्रमुख स्थानों की सैर कर ये छात्राएं बेहद रोमांचित नजर आ रही थीं। उन्होंने कहा हम पहली बार जगदलपुर आई हैं और पहली बार ही नजदीक से हवाई जहाज को भी देखा है। दलपत सागर की सुंदरता ने दिल जीत लिया, वहां से लौटने का मन नहीं कर रहा था। आधुनिक सुविधाओं से लैस मेडिकल कॉलेज को देखने के बाद छात्राओं ने कहा- आज पता चला कि हमारा बस्तर कितना आगे बढ़ चुका है।

जीरो टॉलरेंस के तहत करें काम: एसपी शलभ सिन्हा

0
  •  पुलिस अधीक्षक शलभ सिंह ने ली क्राइम मीटिंग
  • होली को लेकर सभी थानों को किया गया अलर्ट 
  • पहली बार शासकीय अधिवक्ता भी हुए शामिल 

जगदलपुर अपराधों अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गमार्गदर्शन में आज 1 मार्च को बस्तर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली गई। बैठक में शासकीय अधिवक्ता भी मौजूद थे।

इस मीटिंग में लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, गुम इंसान, सीसीटीएनएस की जानकारी, किराएदारों की सूची, थाने में दर्ज मुसाफिर सूची तथा पूर्व में ली गई क्राइम मीटिंग से आज दिनांक तक अपराध, मर्ग, शिकायत, गुम इंसान, हल किए गए मामलो की तुलनात्मक जानकारी इत्यादि की समीक्षा की गई। इसी के साथ साथ अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पत्र न्यायालय में दाखिल करने के दौरान विवेचना में की गई त्रुटियाॅ जिससे अभियुक्त कोर्ट से रिहा हो जाते है। अभियुक्तो को सजा नही मिल पाती है इस विषय पर विवेचना में होने वाली कमियो पर शासकीय अधिवक्ताओ के माध्यम से विस्तार में सलाह मशविरा की गई। शहर के अपराधियों, बदमाशों, लिस्टेड गुंडा और नशे पर जीरो टाॅलरेंस पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा गश्त के दौरान चेकिंग बढ़ाने, अपराध के हिसाब से चिन्हित सेंसिटिव जगहों पर लगातार पेट्रोलिंग करने, जरूरत पड़ने पर लोगों के साथ मीटिंग भी करने एवं सामुदायिक पुलिसिंग बढ़ाने, साइबर जागरुकता एवं यातायात जागरूकता पर ज्यादा से ज्यादा कार्य करने, यातायात माह के दृष्टिगत गांव-गांव तक यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाने, सड़क दुर्घटना कम करने हेतु अधिक से अधिक प्रयास करने हेतु जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर, आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल, प्रशिक्षु आईपीएस गगन कुमार सभी एसडीपीओपी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ईडी और भाजपा सरकार का पुतला दहन

0
  • भाजपा का सहयोगी संगठन बन गया है ईडी: सुशील मौर्य 
  • ईडी में करे भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर की जांच: रेखचंद जैन 

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की भाजपा सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा जासूसी व उनके घर की रेकी करने तथा ईडी के दुरुपयोग विरोध में यहां जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा सरकार व ईडी का पुतला दहन किया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि ईडी द्वारा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को जबरिया घंटों बैठाया जाना आपत्तिजनक है। ईडी ने कांग्रेस से उसके जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी थी। प्रभारी महामंत्री ईडी को जानकारी को देने ईडी ऑफिस गए थे। जहां उन्हें घंटों बिठाकर परेशान किया गया। ईडी भाजपा के मोहरे की तरह काम कर रहा है।ईडी ने भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी को अनावश्यक घंटों बिठाए रखा था। ईडी भाजपा के अनुषांगिक संगठन की भांति काम कर रहा है।  मौर्य ने कहा कि भाजपा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी करवा रही है, जो कि बेहद शर्मनाक है।

साय सरकार हर मामले पर फेल हो चुकी है साथ ही पुलिस प्रशासन भी निष्पक्ष कार्य करना छोड़ भाजपा के इशारे पर नाच रहा है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि ईडी को राजनैतिक दल के कार्यक्रमों के खर्चों एवं पार्टी दफ्तर के निर्माण का ब्यौरा जानने का इतना ही शौक है तो सिर्फ कांग्रेस का ही क्यों वह भाजपा के भी खर्चों की पड़ताल करे। ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रू. की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के निर्माण के लिए रुपए कहां से आए इसकी जांच करे? कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाईव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है। रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिए भाजपा ने 1 रू. की टोकन मनी में हासिल किया था। एकात्म परिसर को व्यवसायिक काम्प्लेक्स में तब्दील कर दिया गया और वहां से डेढ़ करोड़ रूपया किराया वसूला जा रहा है ईडी उसकी जांच करेगा? भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस ने 500 करोड़ की लागत से दिल्ली में अपना दफ्तर बनाया है। इस रकम के स्रोत की ईडी जांच क्यों नहीं करता है? ईडी भाजपा के लिखी पटकथा पर अमल कर रहा है। कांग्रेस कार्यालय की जांच हो सकती है तो भाजपा के कार्यालयों की जांच क्यों नहीं होना चाहिए? हमारा भवन हमारे कार्यकर्ताओं के सहयोग से एकत्रित धन से बनाया गया है हमारे पास पूरा हिसाब है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने आगे कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के घर की रेकी करवाई जा रही है, ये कतई न्यायसंगत नहीं है। दंतेवाड़ा दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष नाम का हवाला देते हुये कहा कि उनकी देखरेख के लिए हम आए हैं। न कोई नोटिस गिरफ्तारी वारंट है।मतलब साफ है कि प्रदेश अध्यक्ष के घर में कौन स्थानीय निकाय चुनाव जीता हुआ जनप्रतिनिधि आ रहे हैं, उन पर निगरानी रखी जा रही है। श्री जैन ने सवाल किया कि क्या पुलिस भारतीय जनता पार्टी और सरकार के एजेंट बनकर काम कर रही है? पूरे प्रदेश की जनता ने देखा कि लोकतंत्र को कुचलने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार किस हद तक जा सकती है। इस दौरान हनुमान द्विवेदी, अंगद त्रिपाठी, एम वेंकट राव, रविशंकर तिवारी, हरिसिंह, कविता साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, महामंत्री जाहिद हुसैन, असीम सुता, हेमू उपाध्याय, कौशल नागवंशी, सुषमा सुता, एस नीला, पापिया गाइन, पार्षद राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग, सूर्यो पानी, कैलाश नाग, कोमल सेना, सुशीला बघेल, राकेश मौर, अफरोज बेगम, आभास महंती, लोकेश चौधरी, जस्टिन भवानी, शुभम यदु, रंगा राव, ललिता राव, राजेंद्र पटवा, कमलेश पाठक, अंजना नाग, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई, अनुराग महतो, संदीप दास, शादाब अहमद, विक्रांत सिंह, तरनजीत सिंह, लव मिश्रा, सलीम जाफर, विशाल खंबारी, ज्योति राव, शेख अयाज खान, उस्मान रजा, रूपेश साहू, मनिता राउत, चमन देहरी, कमला, विजय ध्रुव, प्रतिमा बिसाई, रेहाना बेगम, अलीशा खान, वकील यादव, गुरमीत कौर, रजिंदर कौर आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS