City Media - Page 315 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 315

नियद नेल्लानार योजना से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर कलेक्टर हरिस एस ने दिया जोर

0
  • समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश 

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि सातों विकासखंडों के चिन्हांकित गांवों में नियद नेल्लानार योजना के तहत किए जा रहे सर्वे कार्य में सभी अधिकारी प्राथमिकता से योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की पहल करें। सभी विभाग के अधिकारी अपने अधीनस्थ ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को डोर टू डोर सर्वे कार्य में शामिल होकर कार्य सम्पादित करने हेतु सुनिश्चित करेंगे।

कलेक्टर ने उक्त निर्देश मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार योजना के तहत शामिल नए योजनाओं का सर्वे कार्य की डाटा एन्ट्री करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आत्म समर्पित नक्सल या नक्सल हिंसा से पीड़ित व्यक्तियों व परिवारों को योजनाओं का लाभ देने के संबंध में कृषि, एनआरएलएम, वन अधिकार, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, मनरेगा जाॅबकार्ड, आवास योजना, कौशल विकास, स्वच्छ भारत मिशन के तहत योजनाओं का लाभ देने में प्राथमिकता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्लिंथ लेवल पर पहुंचे निर्माण कार्य को लिंटल- रूफकास्ट तक जल्द पूर्ण करवाएं। हितग्राही के द्वारा भवन निर्माण के लिए दी गई राशि का उपयोग भवन निर्माण में नहीं करने पर उसका आरआरसी प्रकरण दर्ज करवाने के निर्देश दिए। प्रथम किश्त प्राप्त उपरांत आवासों की भौतिक प्रगति हेतु समस्याओं का त्वरित निराकरण कर योजना को प्रगति देने कहा। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वीकृत पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यो में प्रोगेस करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेग्रीगेशन शेेड को जल्द से जल्द पूर्ण करवाएं, ताकि ओडीएफ मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा सके। मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्यो में लेबर की संख्या बढ़ाकर विकासखण्ड की क्षमता के आधार पर काम को गति दें।

पीडीएस दुकानों पर फोकस

बैठक में कलेक्टर ने उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न भंडारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए दुकानों में गुड़, चना, शक्कर की राशि जमा करवाकर भंडारण सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। धान खरीदी कार्य की समीक्षा के दौरान पीडीएस बारदाना की उपलब्धता, नाॅन और खाद्य निगम में जमा योग्य चावल, धान उठाव की स्थिति, मिलरवार धान उठाव जमा चावल एवं जमा हेतु शेष चावल का भी संज्ञान लिए। उन्होंने प्रतिदिन 3 हजार मिट्रिक टन का उठाव करवाने तथा अनलोडिंग के लिए हमालों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग से संबद्ध विभाग आपसी समन्वय से धान खरीदी कार्य को संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम से उनके क्षेत्र में धान खरीदी केन्द्रों की बफर लिमिट की जानकारी भी ली।

दुकानों की जांच की समीक्षा

इसके अलावा ई-केवाईसी की साप्ताहिक प्रगति, उचित मूल्य दुकानों के भौतिक सत्यापन में कम पाई गई सामग्री की राशि जमा करवाने की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कृषि विभाग से रबी वर्ष के लिए किसान क्रेडिट कार्ड लक्ष्य पूर्ति, मत्स्य पालन और पशुधन विकास विभाग के किसान क्रेडिट कार्ड के प्रकरणों में ऋण सुविधा हेतु सहकारिता बैंक में प्रस्तुत प्रकरणों का निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग से जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के निर्माण हेतु तहसील व एसडीएम स्तर पर ऑनलाइन एंट्री की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यो के तृतीय पक्ष परीक्षण की समीक्षा ककरते हुए कलेक्टर ने संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को निर्माण कार्यों का सत्यापन कर प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए।

आयुष्मान कार्ड बनाने निर्देश

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए आयोजित शिविर में अधिक से अधिक को लाभ देने के साथ-साथ कार्ड निर्माण हेतु ग्रामीणों की घर में उपस्थिति के दौरान कार्ड बनवाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस हेतु ऑपरेटर की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। सिकलसेल जांच व रिपोर्ट ऑफ लाईन रिपोर्ट करने तथा ऑनलाइन एंट्री करवाने कहा। सघन मोतियाबिंद जांच एवं उपचार मेडिकल काॅलेज अस्पताल में नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की। इसके लिए कलेक्टर ने सीएमएचओ को सप्ताहवार समीक्षा करने के निर्देश दिए।

बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने बल

इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण ट्रेकर एप के माध्यम से बच्चों को योजना का लाभ देने के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बढाने के निर्देश दिए। साथ ही जल जीवन मिशन के कार्यों की कौशल विकास के तहत नक्सल प्रभावितोें को प्राथमिकता से प्रशिक्षण दिलवाने, निजी खातेदार सह- खातेदार एवं आधार प्रविष्टि तथा नक्शा बटांकन की समीक्षा की। बैठक में समय-सीमा के अन्य विभाग के प्रकरणों पर चर्चाकर निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, प्रवीण वर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

जो समाज का नहीं, वह किसी का नहीं: दुर्गेश राय

0
  • ओबीसी आंदोलन से दूर रहे भाजपा नेताओं को ओबीसी नेता की लताड़ 

जगदलपुर अन्य पिछड़ा वर्ग कलारसमाज सुकमा के प्रतिनिधि दुर्गेश राय ने कहा है कि ओबीसी सर्व समाज के विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम में ओबीसी समाज के भाजपा नेताओं का शामिल न होना और इस आंदोलन को नजरंदाज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी से पहले समाज होता है और विरोध प्रदर्शन में अपने हक के लिए जो बात न रख पाना एवं समाज का नेतृत्व करने वाले लोगों को महत्व न देना गलत है।

दुर्गेश राय ने कहा है कि सुकमा जिला में बंद एवं चक्काजाम में ओबीसी सर्व समाज ने जो एकता भाईचारे की भावना दिखाई वह काबिले तारीफ है। वहीं भाजपा के ओबीसी समाज के नेताओं का मंच से लेकर कार्यक्रम मे दूरी बनाए रखना ओबीसी समाज एवं उनके ही राजनैतिक भविष्य के लिए ठीक नहीं है। श्री राय ने कहा है कि सुकमा जिला के सभी छोटे बड़े दुकानदारों व फुटपाथ व्यापारियों ने शहर से लेकर गांव तक बंद में जो सहयोग प्रदान किया वह अति प्रशंसनीय है, हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। वहीं सभी समाज एवं पार्टी के लोगों ने भरपूर सहयोग दिया बंद कराने से लेकर चक्काजाम कराने तक हम उनको भी धन्यवाद देते हैं। दुर्गेश राय ने कहा कि

जिसने भी इस कार्यक्रम को नजरंदाज किया उन व्यक्तियों पर ओबीसी समाज के मुखियाओं को जरूर सामाजिक स्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए। हमारी इस यह लड़ाई का फल भाजपा के नेताओं और उनके परिवार को भी मिलेगा। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या व्यक्ति विशेष की नहीं है। सभी की है, लेकिन उनकी मानसिकता से पता चलता है कि समाज से पहले पार्टी है,

जो समाज का नहीं वह किसी का नहीं हो सकता।जो विरोध प्रदर्शन चक्काजाम मे सुकमा जिले के सर्व ओबीसी समाज के हर व्यक्ति को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने अपने हक लिए एकजुटता दिखाई और आंदोलन को सफल बनाया।

डौंडीलोहारा के इतिहास मे ऐतिहासिक 5 वर्षों में 45 करोड़ की स्वीकृति

0

नगर डौंडीलोहारा के इतिहास मे ऐतिहासिक 5 वर्षों में 45 करोड़ की स्वीकृति नगर विकास में मिल की पत्थर साबित हुई जो कि अब तक का प्रथम नगर पंचायत घोषणा से अब तक की सबसे बड़ी स्वीकृति सिर्फ 5 वर्षों में हमने कराए हैं नगर अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने अपने 5 साल के कार्यकाल में 45 करोड़ की स्वीकृति सौगात के रूप में कराई नगर सरकार की बड़ी उपलब्धि ,दलगत राजनीति से ऊपर परे हटकर लोकेश्वरी साहू ने किया नगर विकास कार्य ,यह रहा नगर विकास में सफलता का राज पूरे 5 वर्ष शानदार बेमिसाल लोकेश्वरी साहू ने पूर्ववर्ती सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल और पूर्व नगरी निकाय माननीय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरीया और वर्तमान सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री व नगरी प्रशासन मंत्री माननीय अरुण साव जी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक माननीय अनिला भेड़िया जी का आभार व्यक्त करते हुए नगर विकास के लिए 45 करोड़ कि स्वीकृति राशि प्रदान करने के लिए प्रसन्नता जाहिर कर आभार व्यक्त हुए धन्यवाद ज्ञापित किये

नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू की नगर विकास के लिए समर्पण भावना, मेहनत और प्रयास एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से व प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग सदस्य उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सभापति अनीता साहू ,ममता शर्मा, झुमकलाल, कोसमा अशोक, चनाप के सहयोग और सभी सम्माननीय पार्षद परिषद सदस्यों के आपसी सामनव्य और बेहतर तालमेल व सामंजस्य से नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने नागरहित ,लोकहित, सामाजिक हित ,मूलभूत सुविधाएं पानी, बिजली ,सफाई, सीसी रोड ,नाली निर्माण, ट्यूबलर पोल, शेड निर्माण, पाइपलाइन विस्तारीकरण 2.0 अमृत मिशन खरखरा जलाशय से नगर वासियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने, सामाजिक भवन निर्माण ,यात्री प्रतीक्षालय, सोलर हाई मास्क लाइट , सोलर ट्यूबवेल टैंक कंप्लीट सेट पौनी पसारी, नगर के स्कूलों में डोम सेड निर्माण, मुख्यमंत्री गौठान, आंगनवाड़ी भवन और अन्य कार्यों के लिए अपने 5 साल के कार्यकाल में नगर पंचायत के विभिन्न मदों से 45 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई नगर सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि ,सफलता एवं कामयाबी मिली लोकेश्वरी साहू की मेहनत रंग लाई और समस्त सम्माननीय नगर वासियों को नगर विकास में सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए ढेर सारी मंगल शुभकामनाएं एवं बधाई जिसमें अधो संरचना मद अंतर्गत अब तक 6 करोड रुपए 2.0 अमृत मिशन पेयजल के लिए केंद्र/राज्य परिवर्तित योजना से 31 करोड़ 32 लाख 15 फाइनेंस / अधो संरचना मद भवन निर्माण 1.50 करोड़ 15 फाइनेंस स्टेडियम जन्नत जीर्णोद्वार 45 लाख 14 /15 फाइनेंस से ही 48 लाख 15 फाइनेंस से ही 78 लाख और 7.50 सात लाख की राशि व नगर के 10 स्थान पर बोर खनन, धनवंतरी मेडिकल स्टोर से भवन निर्माण 5 लाख नगर की स्कूलों में 1 करोड़ की लागत से डोम शेड निर्माण, 18 शौचालय मरम्मत ,50 लाख बीटी रोड निर्माण कार्य 40 ट्यूबलर पोल स्थापना 50 लाख का पाइप लाइन विस्तारीकरण 19 लाख ट्यूबलर पोल एलईडी लाइट स्थापना कार्य संजय नगर वॉच 15 में सीसी रोड निर्माण एवं एलईडी लाइट की स्थापना कार्य 11 लाख नगर में सुचारू रूप से वाटर एटीएम स्थापना कार्य संचालित 15 लाख नगर पंचायत गार्डन जैसे कार्य शामिल है और प्रधानमंत्री आवास विहीन गरीबों को शासकीय भूमिका मालिकाना हक में लोगों को पट्टा मिले इस दिशा में शासन प्रशासन मैं प्रकरण दर्ज नगर के नागरिक हित में लोगों को पट्टा मिले शासकीय प्रक्रिया तहसील एवं जिले राजस्व विभाग में प्रक्रियाधीन है जिसमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कई कार्य प्रगति रथ है एवं कई कार्य आने वाले समय में कराए जाएंगे लोकेश्वरी साहू ने आगे प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा हुए कहा की सभी निर्माण कार्यों की स्वीकृति हमने अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में अब तक कराई है और नगर के आम जनता के विश्वास पर खराब उतारने का प्रयास किए हैं और आने वाला समय के लिए हमारे द्वारा लगभग 17 करोड़ नगर विकास के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है जिसमें नगर में व्यवसायिक कांप्लेक्स निर्माण के लिए 4 करोड़ नाला सौंदर्यीकरणकरण के लिए 5 करोड़ नगर के सभी वार्डों में 10 स्थान में डोम सेड निर्माण के लिए 2 करोड़ नगर में एलईडी लाइट ट्यूबलर पोल स्थापना कार्य के लिए 4 करोड़, मुस्लिम समाज के भवन निर्माण का प्रस्ताव 20 लाख, और कब्रिस्तान में डोम सेड निर्माण 20 लाख एवं नया मुक्तिधाम निर्माण के लिए 30 लाख व गौरव पथ निर्माण के लिए 50 लाख जुहू चौपाटी निर्माण के लिए 40 लाख मंडी गेट से सोसाइटी तक का सीसी रोड निर्माण कार्य 15 लाख व शिव नाला में टोला खार के किसानों के लिए आने जाने की 50 लाख का पुलिया निर्माण, नगर में जुहू चौपाटी के लिए 40 लाख का प्रस्ताव पास करते हुए छत्तीसगढ़ शासन को भेजा गया है जिसे आने वाले समय में फिर से एक बार भेज कर स्वीकृत कराई जाएगी

राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दल्ली राजहरा के 15 खिलाड़ी भाग लेंगे

0

दल्लीराजहरा राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कब किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्लीराजहरा के 15 खिलाड़ी शामिल। किकबॉक्सिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 3 से 5 जनवरी 2025 रायगढ़ जिंदल में संपन्न होगी राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के नाम इस तरह हैं आदित्य देव, ट्विंकल, प्रफुल्ल, नेहा अभिनव शर्मा, इशांत आरव हर्षदीप साहू हर्ष देवांगन आयुष यादव सोनम साहू जिया जायसवाल पल्लवी साहू सिमरन सिंह नैतिक कुकरेजा यह खिलाड़ी 3 जनवरी को साउथ बिहार एक्सप्रेस से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे कोच लखन कुमार साहू ने आगे बताया कि किक बॉक्सिंग भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त खेलों की सूची में शामिल है इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या सिस्टर जोसिया मेरी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।

35 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस ‘‘हेलमेट रैली’’ निकालकर आम जनो को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया गया जागरूक

0
  •  दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक जिले में चलाया जाएंगा सड़क सुरक्षा माह
  • सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्कूली बच्चों का निबंध लेखन चित्रकला प्रतियोगिता,एनसीसी/स्काउड गाईड के बच्चों की सहभागिता, लर्निंग लायसेंस शिविर, स्कूली बस चेकिंग एवं नुक्कड नाटक जैसे विविध कार्यक्रमों के माध्यम से माह भर लोगों को यातायात नियमों के पालन करने हेतु किया जाएगा जागरूक।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी आदेश के परिपालन में जिलों में दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाना है। सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस दिनांक 01.01.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री एस. आर. भगत की उपस्थिति में जिला पुलिस बल बालोद के अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा आम लोगो को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बालोद शहर में ‘‘हेलमेट रैली’’ निकालकर शहर भ्रमण किया गया है। हेलमेट रैली यातायात कार्यालय बालोद से प्रारंभ होकर, घड़ी चौक, हलधर नाथ योगी चौक, मधु चौक, जय स्तंभ चौक, बस स्टैण्ड, दल्ली चौक, झलमला होते हुए वापस यातायात कार्यालय बालोद में आकर समाप्त हुई।

यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान विविध कार्यक्रम जैसे स्कूली बच्चों का निबंध लेखन/चित्रकला/स्लोगन प्रतियोगिता, स्काउड गाईड के बच्चों के साथ गुलाब फुल भेंठ कार्यक्रम, वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच, स्कूली बसों/एंबुलेंस का चेकिंग शिविर, लर्निंग लायसेंस शिविर, नुक्कड नाटक, गुड सेमेरिटन्स का सम्मान के माध्यम से माह भर आम जनों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया जाएंगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति मोनिका ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  देवांश सिंह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक बोनीफॉस एक्का, यातायात प्रभारी राकेश ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्रीमति रेवती वर्मा, थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पाण्डे, साइबर सेल, र.के. बालोद, महिला सेल/अजाक के अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य नागरिक गण उपस्थित रहें।

जो समाज का नहीं, वह किसी का नहीं: दुर्गेश राय

0
  •  ओबीसी आंदोलन से दूर रहे भाजपा नेताओं को ओबीसी नेता की लताड़ 

जगदलपुर अन्य पिछड़ा वर्ग कलारसमाज सुकमा के प्रतिनिधि दुर्गेश राय ने कहा है कि ओबीसी सर्व समाज के विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम में ओबीसी समाज के भाजपा नेताओं का शामिल न होना और इस आंदोलन को नजरंदाज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी से पहले समाज होता है और विरोध प्रदर्शन में अपने हक के लिए जो बात न रख पाना एवं समाज का नेतृत्व करने वाले लोगों को महत्व न देना गलत है।

दुर्गेश राय ने कहा है कि सुकमा जिला में बंद एवं चक्काजाम में ओबीसी सर्व समाज ने जो एकता भाईचारे की भावना दिखाई वह काबिले तारीफ है। वहीं भाजपा के ओबीसी समाज के नेताओं का मंच से लेकर कार्यक्रम मे दूरी बनाए रखना ओबीसी समाज एवं उनके ही राजनैतिक भविष्य के लिए ठीक नहीं है। श्री राय ने कहा है कि सुकमा जिला के सभी छोटे बड़े दुकानदारों व फुटपाथ व्यापारियों ने शहर से लेकर गांव तक बंद में जो सहयोग प्रदान किया वह अति प्रशंसनीय है, हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। वहीं सभी समाज एवं पार्टी के लोगों ने भरपूर सहयोग दिया बंद कराने से लेकर चक्काजाम कराने तक हम उनको भी धन्यवाद देते हैं। दुर्गेश राय ने कहा कि

जिसने भी इस कार्यक्रम को नजरंदाज किया उन व्यक्तियों पर ओबीसी समाज के मुखियाओं को जरूर सामाजिक स्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए। हमारी इस यह लड़ाई का फल भाजपा के नेताओं और उनके परिवार को भी मिलेगा। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या व्यक्ति विशेष की नहीं है। सभी की है, लेकिन उनकी मानसिकता से पता चलता है कि समाज से पहले पार्टी है,

जो समाज का नहीं वह किसी का नहीं हो सकता।जो विरोध प्रदर्शन चक्काजाम मे सुकमा जिले के सर्व ओबीसी समाज के हर व्यक्ति को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने अपने हक लिए एकजुटता दिखाई और आंदोलन को सफल बनाया।

स्कूल वाहन पलटने से छात्र की मौत

0

बालोद जिले के ग्राम सोंहपुर सुबह करीबन 8 बजे के आसपास घटना है जो छात्रों से भरा स्कूल वाहन पलटने से छात्र की मौत । प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक  क्रमांक सीजी 05 एफ 060 में होकर ग्राम निपानी में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बालोद थाना क्षेत्र के सोनपुर के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण होकर वाहन पलट गई। पलटने का कारण चालक नशे की हालात पाया गया हैं । जिससे दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया।

जिससे वाहन में सवार 12  वर्षीय कुणाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वही 4 छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसे नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया । एक बच्चे की स्थिति बिगड़ते देख उसे बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों काा रो-रोकर बुराहाल । पुलिस मामले की कड़ी से पूछताश की जा रही हैं। आगे की कार्यवाही जारीहै।

ईडी ने जुटाए अहम सबूत, कवासी पिता पुत्र के सियासी करियर पर लगा ग्रहण

0
  •  कवासी लखमा और हरीश कवासी के खिलाफ ईडी को मिले हैं डिजिटल सबूत

-अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के 2161 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के मामले में रायपुर, धमतरी व सुकमा में हुई छापेमारी में ईडी को कई अहम डिजिटल सबूत हाथ लगे हैं। ईडी ने माना है कि पूर्व आबकारी मंत्री तक भी घोटाले की बड़ी रकम हर माह पहुंचती रही है। ऐसे में अब कवासी लखमा और उनके जिला पंचायत अध्यक्ष बेटे हरीश कवासी का पॉलिटिकल करियर दांव पर लगना तय माना जा रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रायपुर यूनिट ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत 28 दिसंबर को रायपुर, धमतरी और सुकमा जिलों में स्थित सात परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी अभियान पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के आवासीय परिसर में किया गया था, जो कथित तौर पर आबकारी मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नकद में अपराध की आय (पीओसी) के मुख्य प्राप्तकर्ता थे। उनके बेटे हरीश लखमा और उनके करीबी सहयोगियों के आवासीय परिसरों में भी तलाशी ली गई। तलाशी अभियान के परिणाम स्वरूप ईडी घोटाले की प्रासंगिक अवधि के दौरान कवासी लखमा द्वारा नकद में पीओसी के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने में सफल रही है। इसके अलावा तलाशी में कई डिजिटल उपकरणों की बरामदगी और जप्ती भी हुई, जिनमें आपत्तिजनक रिकॉर्ड होने का संदेह है। ईडी की जांच में पहले पता चला था कि अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अन्य लोगों का शराब सिंडिकेट छत्तीसगढ़ राज्य में काम कर रहा था। इस घोटाले से उत्पन्न पीओसी का अनुमान लगभग 2161 करोड़ रुपए है। ईडी की जांच से पता चला है कि कवासी लखमा शराब घोटाले के पीओसी से मासिक आधार पर बड़ी मात्रा में नकद रकम प्राप्त करते थे। 2019 से 2022 के बीच चले शराब घोटाले में ईडी की जांच से पता चला है कि पीओसी अवैध कमीशन के रूप में प्राप्त किया गया था और इसके लिए कई तरीके अपनाए गए थे।

ऐसे चली कमीशनखोरी

पार्ट-ए कमीशन के तहत सीएसएमसीएल यानि शराब की खरीद और बिक्री के लिए राज्य निकाय द्वारा डिस्टिलर्स से खरीदी गई शराब के प्रत्येक केस के लिए रिश्वत ली गई। पार्ट-बी कच्ची शराब की बिक्री में बेहिसाब “कच्ची ऑफ -द- बुक” देशी शराब की बिक्री मामले में राज्य के खजाने में एक भी रुपया नहीं पहुंचा, और बिक्री की सारी आय सिंडिकेट ने जेब में डाल ली। अवैध शराब केवल राज्य द्वारा संचालित दुकानों से बेची गई। पार्ट-सी कमीशन के तहत कार्टेल बनाने और बाजार में निश्चित हिस्सेदारी रखने की अनुमति देने के लिए डिस्टिलर्स से रिश्वत ली गई।

लायसेंसियों से भी रिश्वत

ऐसे एफएल-10 ए लाइसेंस धारकों से भी कमीशन, लिया गया जिन्हें विदेशी शराब खंड में भी कमाई करने के लिए पेश किया गया था। इस मामले में करीब 205 करोड़ रुपयों की संपत्ति कुर्क करने का एक आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है। अब तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अभियोजन द्वारा शिकायत के साथ-साथ दो पूरक पीसी दायर किए गए हैं, जिस पर पीएमएलए कोर्ट रायपुर द्वारा पहले ही संज्ञान लिया जा चुका है। आगे की जांच जारी है।

लाख करे चतुराई रे

यह सारी जानकारियां ईडी ने अपने प्रेस नोट में साझा की हैं। हालांकि इसमें नगद और अन्य कीमती वस्तुओं की जानकारी नहीं है, लेकिन डिजिटल सबूत मिलने का जिक्र जरूर है। पूर्व से नामजद 5 आरोपी एजाज ढेबर, अनिल टुटेजा और बाकी के साथ कवासी लखमा और हरीश लखमा को भी आरोपी बनाए जाने की बात सामने आई है जो कवासी। यह कवासी लखमा और हरीश लखमा के राजनीतिक भविष्य के लिए दुखदाई साबित होगा। वहीं इन्हे आरोपी बनाए जाने से एक कहावत जरूर चरितार्थ होती दिख रही है कि जस करनी, तस करम गति, लाख करे चतुराई रे करम का लेख मिटे न रे भाई रे। कवासी लखमा भोले बनकर छोले खाते रहे, मंत्री रहने के दौरान अपने से वरिष्ठ नेताओं का छिछालेदारी करते रहे। सुकमा जिले की कोंटा विधानसभा सीट से लगातार जीत हासिल करने से उनका गरूर इस कदर बढ़ गया था कि वे अपने सामने सभी को तुच्छ समझने लगे थे। उन्हें अपने मसीहा पर ही भरोसा था। चर्चा तो यह भी है कि शराब की अवैध कमाई का बड़ा हिस्सा इस मसीहा तक भी पहुंचता था। अब मसीहा की भी बारी करीब है। लखमा तो अपनी करनी की करम गति में पहुंच चुके हैं, और लोग भी लपेटे में आने वाले हैं।

नववर्ष पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर की जनता को दी सौगात

0
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति जताया आभार
  • जगदलपुर विधानसभा के आड़ावाल एवं परपा पुलिस आवासीय भवनों के पहुंच मार्ग का होगा निर्माण
  • 150 लाख की लागत से सड़क निर्माण यथाशीघ्र आरंभ होगा – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
  • जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना प्रथम दायित्व – किरण देव

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण देव के दृढ़संकल्प एवं लगातार सक्रियता के चलते जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक किरण देव की सक्रियता के चलते नव वर्ष में जनता को सौगात देते हुए जगदलपुर विधानसभा के आड़ावाल एवं परपा पुलिस आवासीय भवन में पहुंच मार्ग निर्माण कार्यों का लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति प्राप्त हुई है। आड़ावाल पुलिस आवासीय भवन में 1.250 किलोमीटर निर्माण कार्य लागत 74.15 लाख रूपये एवं परपा पुलिस आवासीय भवन में 1.250 किलोमीटर लागत 75.95 लाख रूपये, कुल 150 लाख रूपये की लागत से आड़ावाल एवं परपा पुलिस आवासीय कालोनी में सड़क निर्माण कार्य किया जायेगा। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान वहां की देवतुल्य जनता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के समक्ष सड़क निर्माण की मांग रखी थी । जिस पर क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने जनमानस की भावना को पूर्ण रूप देते हुये सड़क निर्माण कार्य 150 लाख रुपये की लागत से पूरा होगा और जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जाएगा। आड़ावाल एवं परपा पुलिस आवासीय कॉलोनी में सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग रही, जो आज विधायक श्री किरण देव के सक्रियता से पूरी हो रही है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होगा और जनता को यह सौगात मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जनता के मांग की अनुरूप लगातार जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य अनवरत जारी है। देवतुल्य जनता के मांग के अनुरूप उनकी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना हमारा प्रथम दायित्व है । हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य कर रही है। नव वर्ष पर जगदलपुर क्षेत्र की जनता को एक सौगात प्राप्त हुई है जिसके लिए हम हमारे सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव का जगदलपुर विधानसभा की जनता की ओर से सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हैं । वही आड़ावाल एवं परपा पुलिस आवासीय कॉलोनी के निवासियों ने 150 लाख रूपये की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक श्री किरण देव जी का सह्रदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

ओबीसी आरक्षण के मसले पर जगदलपुर में बंद बेअसर

0
  •   कांग्रेस के समर्थन के बावजूद बंद को आम जनता का नहीं मिला साथ 

जगदलपुर बात बात पर बंद, चक्काजाम, हड़ताल को लेकर लोग उकता गए हैं।यही वजह है कि सोमवार को पिछड़ा वर्ग समाज द्वारा आहूत बस्तर बंद को जन समर्थन नहीं मिला। जबकि कांग्रेस ने भी बंद को समर्थन दिया था।

नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण में कटौती को लेकर पिछड़ा वर्ग समाज ने सोमवार को बस्तर बंद का ऐलान किया था। इस बंद को बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का भी खुला समर्थन प्राप्त था। जगदलपुर में बंद का कोई खास असर नजर नहीं आया। दुकानें खुली रहीं। हालांकि बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पहले 12 बजे तक समर्थन देने की बात कही थी रात गहराने के साथ ही उसने अपना समर्थन वापस ले लिया। रोज रोज के बंद, चक्काजाम और हड़ताल से आम नागरिक, व्यापारी, दुकानों में काम करने वाले लोग, दिहाड़ी मजदूर सभी उकता चुके हैं। आज जगदलपुर में चर्चा रही कि यह बंद राजनीति से प्रेरित और प्रायोजित था। उधर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी समाज के नगर बंद को दिया पूर्ण समर्थन देने की बात कही थी। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों द्वारा अपनी मांगों को लेकर नगर बंद का कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है। कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।मौर्य ने बताया पूर्ववर्ती सरकारों में ओबीसी समाज का आरक्षण 50 प्रतिशत था,लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार में हाल ही में जारी अधिसूचना के तहत यह आरक्षण नगण्य कर दिया गया है जो कि सरासर पिछड़ा वर्ग पर कुठाराघात है।

MOST POPULAR

HOT NEWS