City Media - Page 316 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 316

मसीही महिला समिति ने जरूरतमंदों को भेंट किए क्रिसमस गिफ्ट

0

जगदलपुर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिसकोपल लाल चर्च की महिला समिति द्वारा क्रिसमस गिफ्ट के रूप में मसीही समाज की गरीब अनाथ निशक्त विधवाओं बेसहारा बुज़ुर्गो महिला पुरुषो को क्रिसमस गिफ्ट के रूप में दिनचर्या में काम आनेवाली वस्तुएं भेंट की गईं।

लाल चर्च मसीह समाज के प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि महिला समिति ने गिफ्ट के रुप में करीब तीन सौ लोगों को क्रिसमस एवं नए साल की खुशियों मे सम्मिलित कर बिशप डॉ. रेव्ह एस. सुना, पास्टर रेव्ह लारेंस दास चर्च संचालन समिति के प्रापर्टी चेयरमैन रत्नेश बेंजामिन लोकल प्रीचरो पास्टर मिशनरियों द्वारा सम्मानित किया गया। क्रिसमस की खुशियो मे गिफ्ट देना पुराने समय से चला आ रहा है। क्रिसमस का अर्थ गरीब दुखियो विधवा अनाथों को क्रिसमस की खुशियो मे शामिल करना ही प्रभु यीशु मसीह का संदेश है।

बेसहारा बुजुर्ग, अनाथ, निशक्तजन और कमजोर तबके के लोग गिफ्ट पाकर प्रफुल्लित नजर आए उनके चेहरों से खुशी झलक रही थी। इसके साथ साथ उन्हे महिला समिति द्वारा उन्हें स्नेह भोज भी दिया गया।साथ मिलकर सभी ने भोजन किया और नए वर्ष की शुभकामनाओं के साथ उनके स्वास्थ्य समृद्धि के लिए मंगल कामना की गई। इस अवसर पर लालचर्च महिला समिति की अध्यक्ष प्रवीणा पौलुस, सुषमा बाघ, वेरोनिका दानी, शिखा नादन, सुलभा चौधरी, उमेश्वरी सिंग, नैरिस विवेक आनंद, बीना जान, एलिस अग्रवाल, जस्मिनकांत, राधिका सलाम, दीपा दास, एवं सदस्याएं उपस्थित थीं।यह जानकारी लालचर्च मसीह समाज प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने दी।

ग्राम पंचायत कुरदी में बनेगा जिले का पहला महतारी सदन मुख्यमंत्रि विष्णुदेव साय द्वारा महतारी सदन की सौगात मिलने पर ग्राम कुरदी के ग्रामीणों ने जताया आभार

0

महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने
ग्राम पंचायत कुरदी में बनेगा जिले का पहला महतारी सदन
मुख्यमंत्रि विष्णुदेव साय द्वारा महतारी सदन की सौगात मिलने पर ग्राम कुरदी के ग्रामीणों ने जताया आभार

बालोद, 30 दिसम्बर 2024छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण कराया जा रहा है। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुरदी में जिले का पहला महतारी सदन बनाया जाएगा। जिसकी सौगात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विगत दिनों बालोद जिले के राजाराव पठार में आयोजित कार्यक्रम में दी है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में बनने जा रहे महतारी सदन से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको कामकाज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है।

बालोद जिले के ग्राम कुरदी की श्रीमती पोमीर साहू ने बताया कि उन्हें बेहद ही खुशी हो रही है कि उनके गांव में महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। पहले हम महिलाओं को चर्चा, बैठक आदि के लिए यहाँ-वहाँ बैठना पड़ता था। उपयुक्त स्थान नही होने की वजह से हमें काफी समस्याएं भी आती थी। लेकिन हमारी इस समस्या को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोंचा, समझा और उसका हल निकालते हुए महतारी सदन की सौगात हम महिलाओं को दी है। इसके लिए हम सभी महिलाएं उनका हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करती है।
गांव की बुजुर्ग महिला श्रीमती उषा किरण योगी ने बताया कि हम गांव की महिलाओं को आजीविका संबंधी कार्यों एवं कई प्रकार के बैठकों के लिए अन्य भवन या किसी के घर जाना पड़ता था। बैठक एवं गतिविधियों के लिए कोई निश्चित स्थान नही था। लेकिन अब महतारी सदन बनने से गांव की सभी महिलाओं के लिए एक अच्छा भवन मिल पाएगा। जहाँ हम महिलाएं आजीविका संबंधी गतिविधियां और बैठक आदि कर सकती हैं। महतारी सदन की सौगात हम महिलाओं को देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को हृदय से धन्यवाद। ग्राम पंचायत कुरदी के सरपंच संजय साहू ने अत्यंत ही हर्ष के साथ बताया की बालोद जिले का पहला महतारी सदन उनके ग्राम पंचायत कुरदी में बनने जा रहा है। यह सौगात ग्राम कुरदी की महिलाओं के लिए सौभाग्य की बात है। श्री संजय साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह आर्थिक संबल भी मिल रहा है। अब उन्होंने महतारी सदन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके सशक्तिकरण हेतु बड़ी सौगात दी है।

फिर जाग उठा सांसद महेश कश्यप का हिंदू हृदय

0
  • विराट हिंदू सम्मेलन में 600 परिवारों को कराई गई मूल धर्म मे वापसी 
  • बस्तर सांसद महेश कश्यप व अन्य ने पैर धुलवाकर कराई घर वापसी 

जगदलपुर सनातन धर्म की रक्षा के लिए शुरू से संघर्षरत रहे बस्तर सांसद महेश कश्यप का हिंदू हृदय फिर जाग उठा है। लोभ, लालच, बहकावे में आकर दूसरे धर्म अपना चुके हिंदुओं की घर वापसी की मुहिम से सांसद महेश कश्यप फिर जुट गए हैं।

जांजगीर चांपा जिले के सक्ती में सनातन हिंदू पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए। विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में रामबालक दास महाराज , साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, बस्तर सांसद महेश कश्यप व भाजपा नेता प्रबल प्रताप जूदेव ने 600 परिवारों के लोगो के पैर धुलवा कर और तिलक लगाकर उनकी मूल हिंदू धर्म में वापसी कराई।इस कार्यक्रम में बाबा रामबालक दास, बाबा रामरूप दास, बाबा अजय उपध्याय ने मौजूद लोगों को धर्म के प्रति प्रवचन के माध्यम से जागरूक किया।

नेतानार पर्यटन स्थल में बंबू राफ्टिंग से नए साल का जश्न मनाने का दौर शुरू

0
  • नेतानार पर्यटन स्थल बन गया है आकर्षण का केंद्र

जगदलपुर नए साल की शुरुआत के साथ ही जगदलपुर विकासखंड के वनांचल में स्थित नेतानार पर्यटन स्थल पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध यह स्थान हर उम्र के पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है।

धुरवा जनजाति के शहीद वीर गुंडाधुर की जन्मस्थली नेतानार, जो अपनी हरी-भरी वादियों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है, इन दिनों सर्दी के मौसम में और भी अधिक मनमोहक हो गया है। सर्द हवाओं और सुबह की धुंध के बीच पर्यटक यहां की सुंदरता का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। नेतानार के आसपास के गांवों की जनजातीय संस्कृति और लोक कला भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। नेतानार गांव के मध्य में बहता उयधीर नाला पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण है। यहां बंबू राफ्टिंग का मजा लेने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में आ रहे हैं। जिससे स्थानीय पर्यटन समिति के युवाओं को अच्छा रोजगार भी मिल रहा है। पर्यटन समिति के सदस्य ग्रामीण युवा फूलसिंह बताते हैं कि शासन ने उन्हें सामुदायिक वन संसाधन पत्र प्रदान किया है, जिससे पर्यटन समिति में गांव के 45 युवा जुड़े हैं। अब उन्हें स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध हो रहा है। वर्तमान में पर्यटकों को स्थानीय खान-पान की सुविधा देकर उन्हें बस्तर की पारंपरिक व्यंजनों से परिचित करवा रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय गाइड भी उपलब्ध हैं जो पर्यटकों को क्षेत्र की जानकारी देते हैं। आगामी दिनों में एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहां ट्रैकिंग और कैंपिंग की सुविधाएं मुहैया करवाएंगे।

सुविधाओं में सुधार पर ध्यान

पर्यटन समिति के सदस्य सोनू नाग ने बताया कि वन और पर्यटन विभाग इस साल नेतानार में पर्यटकों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं विकसित करने पर ध्यान दे रहे हैं। पर्यटन समिति के जरिए पर्यटकों के लिए शौचालय, बम्बू राफ्टिंग स्थल तक सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की पहल की जा रही है। नेतानार के ग्रामीण युवाओं की पर्यटन समिति ने पर्यटकों से अपील की है कि वे नेतानार में स्वच्छता और साफ- सफाई बनाए रखें और प्रकृति के इस अनमोल उपहार को संरक्षित करने में सहयोग करें। जिससे यहां पर देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। नेतानार का यह पर्यटन स्थल न केवल क्षेत्रीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अगर आप भी नए साल की शुरुआत में प्रकृति के बीच समय बिताने की योजना बना रहे हैं, तो नेतानार आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। तो पधारो आमचो बस्तर में।

अकेले पड़ गए हैं कवासी लखमा

0
  • कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कर लिया है किनारा
  •  टीएस सिंहदेव ने दी सलाह- सच का सामना करें कवासी लखमा

अर्जुन झा 

जगदलपुर जब आप अच्छी स्थिति में होते हैं, तो आपको सबसे अच्छे संबंध बनाए रखना चाहिए। वरना बुरे दिन आने के बाद तो खुद का साया भी साथ छोड़ देता है। कुछ ऐसा ही हमारे कवासी लखमा के साथ भी होता नजर आ रहा है। ईडी के लपेटे में आने के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा अकेले और अलग थलग पड़ गए हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि कवासी लखमा से उनकी अपनी ही कांग्रेस के लगभग सारे बड़े नेताओं ने कन्नी काट ली है। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा ने तो कवासी लखमा को सच्चाई का सामना करने की नसीहत दे डाली है।

कवासी लखमा अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं। मंत्री रहते उन्होंने सभी का मजाक उड़ाया था। सिर्फ अपने आका नेता की सुनने वाले कवासी लखमा ने जगदलपुर आकर क्या नेता और क्या पत्रकार सबको नीचा दिखाने का प्रयास किया। उनकी बातों में मंद (शराब), मुर्गा चखना जैसे शब्द कई बार सामने आए। उनकी बातें पत्रकारों को चुभती भी थीं, लेकिन उनकी उम्र और ओहदे का लिहाज करते सभी लोग उनकी तीखी कड़वी बातों को चुपचाप सहते रहे। विपक्षी दल भाजपा के साथ ही कांग्रेस के भी कई बड़े नेताओं, पत्रकारों और अधिकारियों पर कवासी लखमा कई बार अभद्रतापूर्ण आक्षेप कर चुके हैं। यह उनका शगल सा बन गया था। मगर अपने आका नेता पर उन्होंने कभी छींटाकशी नहीं की। ईडी की छापेमारी के बाद उनके ही दल के नेता अब कवासी लखमा से दूरी बना चुके हैं। जिस नेता को लखमा अपना आका मानते रहे, उस नेता ने भी अपने इस प्यादे से पीछा छुड़ा लिया है लगता है। इस बड़े नेता ने भी कवासी लखमा के जख्म पर मलहम लगाने की पहल अब तक नहीं की है। वहीं कांग्रेस के अन्य नेता भी लखमा से पिंड छुड़ाकर दूर हो चले हैं। उनके ही दल कांग्रेस के सदा विनम्र रहने वाले नेता टीएस सिंह देव का एक बयान जरूर सामने आया है, वह भी पत्रकारों के बार बार कुरेदने पर। टीएस सिंहदेव ने कवासी लखमा को ज्ञानी और काफी समझदार बताते हुए उन्हें सलाह दी है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उसे स्वीकार करें। इससे साफ हो जाता है कि अब यह लड़ाई लखमा अपने ही बूते लड़ना पड़ेगी। ईडी की जांच ने कवासी लखमा की सारी हेकड़ी निकाल दी है। सारे नेता उनसे दूर जा चुके हैं, लखमा निपट अकेले रह गए हैं। अगर लखमा बड़े नेताओं और पदाधिकारियों का सम्मान करते रहते हुए तो मुसीबत की इस घड़ी में पूरी प्रदेश कांग्रेस उनके साथ खड़ी नजर आती। दूसरी बात यह भी बस्तर समेत दूसरी जगहों के कांग्रेसी हलकों में गूंज रही है कि क्या प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखमा के पर जांच कार्रवाई को पहले ही भांप चुकी थी। इधर जिस सुशील ओझा से लखमा के अत्यंत मधुर संबंध रहे हैं, उन्हें भी ओर ईडी ने जांच के दायरे में ले रखा है। सुशील ओझा का ससुराल कांकेर में है उन्होंने कांकेर की बेटी से अंतर्जातीय विवाह किया है। कुछ लोगों के अनुसार कांकेर के ही एक बीजेपी नेता से भी सुशील ओझा के मधुर संबंध जग जाहिर हैं।कांकेर के आसपास की माइंस में ट्रांसपोर्टिग व्यवसाय में भी सुशील ओझा के जुड़े होने की बात सामने आई है।

साहू संघ द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन

0

दल्लीराजहरा परिक्षेत्रीय साहू संघ राजहरा बाबा कच्चे दफ़ाई वार्ड क्रमांक 01व 02 का वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन माँ शीतला मंदिर प्रांगण वार्ड क्रमांक 02 में किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ माँ कर्मा की पूजा अर्चना समाज के लोगों द्वारा किया गया,प्रथम पाली में विभिन्न खेलकूद हुआ , कुर्सी दौड़ में प्रथम राजकुमारी साहू द्वितीय द्रौपति साहू

बालिका वर्ग में प्रथम हिमांशी द्वितीय खुशबू बालक वर्ग प्रथम विशाल द्वितीय ध्रुव नारियल पासिंग में प्रथम मीना द्वितीय कुसमा रही द्वितीय पाली में पुरुष्कार वितरण हुआ, समारोह के मुख्य अतिथि तहसील साहू संघ अध्यक्ष युवराज साहू अध्यक्षता परिक्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक साहू ने किया, विशेष अतिथि मोहन लाल साहू, तोरण लाल साहू, रेखूराम साहू, दामिनी साहू, दौपती साहू, संगीता साहू तेजराम साहू किशोर साहू द्वारिका साहू, रामेश्वर साहू नवीन साहू, कुंदन साहू गंगाधर साहू पीयूष साहू एवं परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गण उपस्थित थे, बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी, जिसमें गीतिका कामना कीर्तिका पायल खुशबु का सराहनीय सहयोग रहा  युवराज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा पारिवारिक मिलन समारोह से समाज में छुपी हुई प्रतिभा को अपनी कला एवं विचार रखने का सुनहरा अवसर मिलता है, परिक्षेत्रीय परिवार को एक साथ कार्य करने एवं एक दूसरे को जानने का मौका मिलता है, तोरण लाल साहू ने समाज के रीति रिवाज के विषय में विस्तार से जानकारी दिया विधवा माताओं को अपने बेटे – बेटी के शादी में मौर सौपना है, कोई भी माता बहनों की पति किसी कारणवश मृत्यु होने से चूड़ी उतारने की प्रथा पहले तालाब में किया जाता था अब घर में ही किया जाना है, शांति भोज पूर्णतः सादा ही करवाना है, मंच संचालन घना राम साहू ने किया आभार व्यक्त  द्वारिका साहू ने किया, परिक्षेत्रीय इकाई व तहसील साहू संघ के द्वारा अपने समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया श्रीफल गुलदस्ता से सम्मानित किया गया आयोजन में परिक्षेत्रीय साहू समाज के टीम ने सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया टीम सदस्य एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ के पारिवारिक सामाजिक बंधु सभी उपस्थित थे व कार्यक्रम को सफल करने के लिए सभी का योगदान सराहनीय है

एस्ट्रीम बॉयज ने जीता इंटर डिनॉमिनेशन क्रिकेट का फाइनल मैच

0

जगदलपुर क्रिसमस के उपलक्ष्य में चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च द्वारा इंटर डिनॉमिनेशन क्रिकेट ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन सोशल कमेटी के अध्यक्ष मनीष पारकर एवं उनकी टीम के नेतृत्व में किया गया।

लाल चर्च मसीह समाज के प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। समापन अवसर पर लाल चर्च के बिशप डॉ एस सुना एवं पास्टर लॉरेंस दास उपस्थित थे। लगभग एक महीने तक चली क्रिकेट प्रतियोगिता में 25 टीमों ने भाग लिया और उम्दा प्रदर्शन किया। मैच प्रारंभ होने के पूर्व राष्ट्रगान गाकर मैच प्रारंभ किया गया। फाइनल मैच मोरठपाल और एस्ट्रीम बॉयज के बीच लाल चर्च मैदान पर मैच खेला गया।मोरठपाल ने टास जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। मैच के अंपायर के प्रीतपाल सिंह गैदू और विक्की भवानी थे। कॉमेंट्रेटर अभिषेक कॉलेट व स्कोरर अयांश सीरिल थे। प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए और द्वितीय पुरस्कार 15 हजार की राशि तय की गई थी। फाइनल मुकाबला एक्सट्रीम बॉयस ने आठ विकेट से जीत लिया। इसके अतिरिक्त अन्य आकर्षक पुरस्कार भी समिति द्वारा दिए गए।

प्यार में मिले धोखे से खफा युवक ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

0
  •  पहले किया बलात्कार और फिर मार डाला डंडे से पीट पीटकर

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुकमा जिले के मुरतोंडा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 3 दिसंबर को मिली अज्ञात युवती की लाश के मामले में सुकमा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक मृतका का प्रेमी था और प्यार में धोखा मिलने की वजह से नाराज था। प्लानिंग के तहत युवती को कृषि विज्ञान केंद्र के पास बुलाया और मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले उसने युवती के साथ बलात्कार किया और फिर डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव को सागौन के पत्तों से ढक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय दंतेवाड़ा में प्रस्तुत किया गया। सुकमा पुलिस को 3 दिसंबर को कृषि विज्ञान केंद्र के खाली पड़े बाऊंड्रीवाल में नग्न अवस्था में युवती की सड़ी गली लाश मिली थी। मुरतोंंडा निवासी मुकाराम नाग की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली प्रभारी शिवानंद तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई। युवती की लाश सड़ चुकी थी और सिर धड़ से अलग होने की वजह से पुलिस को युवती की पहचान करने में परेशानी हो रही थी। पुलिस ने थाना एवं सीमावर्ती जिलों के गुम इंसान की पतासाजी शुरू की। साथ ही साइबर सेल सुकमा और थाना सुकमा पुलिस द्वारा विभिन्न मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जिसके आधार पर मृतका की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने युवती के कॉल डिटेल खंगाले जिसमें चिंगावरम का रहने वाला मुख्य संदेही मनोज मंडावी के साथ संबंध होना उजागर हुआ। शक के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें युवक ने जुर्म कबूल लिया।

कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

सुकमा एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार ने बताया कि हत्या करने की नीयत से आरोपी 9 नवंबर की शाम करीब 6 बजे युवती को कृषि विज्ञान केंद्र मुरतोंडा ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया और डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। युवती की पहचान होने के बाद कॉल डिटेल खंगाले गए जिसमें चिंगावरम निवासी मनोज मंडावी के मृतका के संपर्क में होने की बात सामने आई। आरोपी युवक का भी कॉल डिटेल निकाला गया। साथ ही दोनों के मोबाइल लोकेशन भी साथ पाए गए। इस आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया। मामले के खुलासे में थाना सुकमा के उप निरीक्षक चंद्रपाल कंवर, जगतपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार पटेल, सागर निषाद, प्रधान आरक्षक जयपाल सिंह, धनराज टेकाम, संजय नेताम सोड़ी एड़मा, आरक्षक विनोद गोंड, छोटेलाल मधुकर, महिला आरक्षक संतोषी नेताम, गीतिका वर्मा एवं सायबर सेल के आरक्षक नेमपाल दिवाकर का सराहनीय योगदान रहा।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंची दंतेवाड़ा, विधायक अटामी ने किया स्वागत

0

जगदलपुर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल अपने दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को दंतेवाड़ा पहुंचीं। भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की। स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों व केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्यवान की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली। विधायक चैतराम अटामी ने केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल को 500 बिस्तर सर्व सुविधायुक्त अस्पताल बनाने एवं अपोलो अस्पताल बचेली में सभी चिकित्सा जांच उपकरण उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पगडंडी के सहारे 3 नदियों को पार कर किया ग्रामीणों का इलाज

0
  •  दुर्गम सिरकेट्टी गांव के 157 लोगों का किया गया निःशुल्क उपचार
  • टीम ने घर घर जाकर की 1057 लोगों की स्क्रीनिंग 

जगदलपुर सुकमा के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल कश्यप के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंडों मे विशेषकर पहुंचविहीन जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों मे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। मौसमी बीमारियों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी प्रकार के स्वास्थ्य किट के साथ पहुंचविहीन क्षेत्रों में घर-घर दस्तक दे रही है।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मेगा हेल्थ शिविरों के माध्यम से गांवो में रहने वाले आखिरी व्यक्ति तक स्वास्थ्य योजनाओं व कार्यक्रमों को पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम 3 नदी-नालों को पारकर पगडंडी के सहारे दूरस्थ वनांचल ग्राम सिरकेट्टी पहुंची और वहां वृहद स्वास्थ्य शिविर लगाया। निक्षय निरामया छत्तीसगढ के अंतर्गत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान के तहत सुकमा जिले में एनटीईपी, एनवीबीडीसीपी, पिरामल फाउंडेशन और लेप्रा सोसाइटी के तत्वाधान में शुक्रवार को दुर्गम क्षेत्र ग्राम सिरसेट्टी के रेंगनपारा व पटेलपारा मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा समुदाय के लगभग 1057 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर टीबी, मलेरिया, कुष्ठ, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की स्क्रीनिंग की गई। शिविर के दौरान 45 क्षय रोग के संदिग्ध व्यक्तियों का बलगम सैंपल लिया गया एवं जांच के लिए जिला क्षय उन्मूलन केंद्र भेजा गया। इसके साथ ही शिविर में पहुंचे 157 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। अपने गांव में ही निःशुल्क दवा तथा ईलाज की सुविधा पाकर ग्रामीण बहुत खुश हुए। वे अपने तथा अपने परिवार के लोगों की स्वास्थ्य जांच कराने बड़ी संख्या में पहुंचे। शिविर में ग्रामीणों को मौसमी बीमारी से सावधान रहने, रात में मच्छरदानी लगाकर सोने तथा अपने आसपास साफ-सफाई रखने की समझाइश दी गई। इस स्वास्थ्य शिविर में क्षय उन्मूलन विभाग से जिला कार्यक्रम समन्वयक मुकेश रॉय, मलेरिया विभाग से ब्लॉक टेक्निकल सुपरवाइज़र मालती नेताम, सेक्टर सुपरवाइजर श्यामलाल ध्रुव, पिरामल फाउंडेशन से जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश सोलंकी और लेप्रा सोसाइटी से जिला कार्यक्रम समन्वयक अमित कुंडू उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS