City Media - Page 374 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 374

धान खरीदी पर झलक रही है सरकार की नीयत में खोट: दीपक बैज

0
  • विलंब से धान खरीदी शुरू करना किसानों के हित में नहीं: पीसीसी चीफ 

अर्जुन झा-

जगदलपुर धान खरीदी के मसले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने साय सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि विलंब से धान खरीदी करने के फैसले के पीछे साय सरकार की नीयत में खोट साफ झलक रही है। सरकार किसानों से छल कर रही है।

इस संवाददाता से विशेष बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस वर्ष खरीफ फसल के अनुकूल वर्षा हुई है और धान फसल का रकबा भी बढ़ा है। भले ही खेती में लागत ज्यादा आई है, मगर इस बार धान का बंपर उत्पादन होने वाला है। किसानों ने फसल की कटाई और मिंजाई का काम भी शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए धान खरीदी 1 नवंबर से ही शुरू कर देना चाहिए थी। ऐसा न करके 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का फैसला सर्वथा गलत और मेहनतकश किसानों के साथ नाइंसाफी है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि देरी से धान खरीदी शुरू करने के फैसले के पीछे भाजपा सरकार का किसानों के प्रति दुराग्रह निहित है। दरअसल भाजपा शुरू से किसान विरोधी रही है। दिल्ली का किसान आंदोलन इसका प्रमाण है। दीपक बैज ने कहा कि धान की बंपर पैदावार की संभावना को देखते हुए ही भाजपा सरकार ने 15 दिन बाद यानि 14 नवंबर से किसानों का धान खरीदने का फैसला किया है। इसके पीछे साय सरकार की मंशा यही है कि किसान अपनी पूरी उपज बेच न सकें और सरकार को ज्यादा राशि का भुगतान करना न पड़े। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि किसानों को उनका पूरा धान खरीदने का सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई भाजपा अब किसान विरोधी अपना असली चेहरा दिखाने लगी है। उन्होंने साय सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के साथ छल करने से बाज आएं, वरना अन्नदाता भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे। दीपक बैज ने कहा कि अत्याचार का दंश झेलती आ रही प्रदेश की मातृशक्ति की आह तो साय सरकार को लग ही चुकी है, अब वह अन्नदाता की भी आह लेने आतुर हो चली है। श्री बैज ने कहा कि सत्ता आती जाती रहती है, इसका घमंड किसी को भी नहीं करना चाहिए। सत्ता को सेवा का साधन मानकर काम करना चाहिए।

भोपाल की सुरक्षा कंपनी के खिलाफ श्रम पदाधिकारी से पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने की शिकायत

0
  • परपा थाने में भी शिकायत की भाजपा नेता शुक्ला ने 

जगदलपुर सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि कौशिक शुक्ला ने बाम्बे सुरक्षा कंपनी भोपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए श्रम पदाधिकारी से उसके खिलाफ लिखित शिकायत की है।

पूर्व सांसद प्रतिनिधि कौशिक शुक्ला ने अपने पत्र में कहा है कि जगदलपुर के डिमरापाल में संचालित मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल हेतु अधिष्ठाता एवं चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज द्वारा 26 सितंबर 2024 से बाम्बे सुरक्षा कंपनी भोपाल को सुरक्षा एवं सफाई कार्य का कार्यादेश जारी किया गया है। इस सुरक्षा कंपनी के संचालक और उनके मातहतों द्वारा पुराने, अनुभवी कौशल प्रमाण पत्रधारी पात्र सुरक्षा कर्मियों को अमानवीय, अवैधानिक तरीके से जबरन हटाकर उनके स्थान पर नए, अकुशल, अपात्र लोगों को सरक्षा गार्ड की नौकरी पर रखा गया है। इन लोगों से नियुक्ति के नाम से 30-35 हजार रू. की अवैध वसूली की गई है। श्री शुक्ला ने आगे लिखा है कि उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित निर्णय के अनुसार छग राज्य पसारा अधिनियम 2008 के नियम 5 की धारा 10 के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ऐसे किसी भी अकुशल व्यक्ति को काम पर नही रखा जा सकता, जिसने कौशल प्रशिक्षण पूरा नहीं किया है। बावजूद इसके विपरीत मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन डिमरापाल में वर्ष 2014 से 25 सितंबर 2024 तक कार्यरत रहे अनुभवी, मुख्यमंत्री कौशल प्रमाण सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण पत्रधारी 50 से अधिक पुराने सूरक्षा कार्मियों को जबरदस्ती अमानवीय तरीके से हटाकर अकुशल, अपात्र, कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र विहीन 100 से अधिक नए व्यक्तियों से 30 -30 हजार रुपए की अवैध वसूली की वसूली कर सुरक्षा गार्ड की नौकरी दी गई है।प्रभावित सुरक्षा कर्मियों की शिकायतों के निराकरण हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं डीन प्रशासन से मांग की जाती रही है। कौशिक शुक्ला ने आगे लिखा है कि बस्तर जिले के आदिवासी गरीब, दिहाड़ी महिला मजदूरों- जगदलपुर एवं ग्रामीण क्षेत्र की निवासियों से 1 लाख 65 हजार रुपए एवं ग्रामीण गरीब पुरुष मजदूरों पुरुषों से भी 50-50 हजार रुपए की अवैध वसूली के प्रमाणित साक्ष्य सहित अवैध उगाही की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक जगदलपुर से भी की गई है। कौशिक शुक्ला ने शिकायत के साथ नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र, बेरोजगारों से वसूली के प्रमाणित दस्तावेज संलग्न किए हैं। उन्होंने बाम्बे सुरक्षा कम्पनी भोपाल के संचालक और उनके अधिकृत वसूलीबाजों पर कार्रवाई करने तथा पुराने अनुभवी, कौशल प्रमाण वाले प्रशिक्षित सुरक्षा गार्डों की नौकरी यथावत रखने की मांग की है।

*CamScanner 10-18-2024 16.05.45*

परपा थाने में भी आवेदन

निर्वासित सुरक्षा कर्मियों ने परपा पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल में विगत वर्षों से हम सभी सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत थे तथा वर्तमान में बाम्बे सुरक्षा कंपनी भोपाल द्वारा हम सभी आवेदकों को नौकरी से जबरदस्ती, अकारण हटाकर गैरकानूनी, अमानवीय कृत्य किया गया है। 30 -30 हजार की अवैध वसूली लेकर अपात्र एवं अप्रशिक्षित नए लोगों को सुरक्षा गार्ड की नौकरी देने का प्रमाणित आपराधिक कृत्य किया गया है। अवैध वसूली के प्रमाण के रूप में ऑडिओ और वीडियो होने की भी बात कही गई है। इस तरह हाईकोर्ट के निर्णय के विपरीत जाकर प्रशिक्षित अनुभवी सुरक्षा कर्मियों को जबरन नौकरी से हटाने की अमानवीय कार्यवाही की गई है। वहीं 30- 30 हजार की अवैध वसूली कर अपात्र एवं अप्रशिक्षित नए व्यक्तियों को सुरक्षा गार्ड की नौकरी पर रखने का प्रमाणित आपराधिक कृत्य बाम्बे सुरक्षा कंपनी भोपाल के अधिकृत व्यक्तियों द्वारा

किया गया है। बाम्बे सुरक्षा कम्पनी भोपाल के अधिकृत व्यक्तियों में बुधरू नाग बड़े मारेंगा, सरोज डेंगल हाल निवासी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने डिमरापाल द्वारा अवैध वसूली की गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ली दक्षिण विधानसभा सीट की चुनावी तैयारी बैठक

0
  •  बूथ प्रभारियों की व वरिष्ठ नेताओं की ली बैठकें 

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी जरिता लेफतलांग, एआईसीसी के सह सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में दक्षिण विधानसभा सीट के उप चुनाव के संबंध में दो महत्वपूर्ण बैठकें ली। पहली बैठक बूथ कमेटियों के प्रभारियों की तथा दूसरी बैठक दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं की हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण विधानसभा चुनाव में बदलाव की हवा चल रही है। यह चुनाव कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिये अवसर है। हम सबको मिलकर इस बार दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस को विजयी बनाना है। 20 अक्टूबर को दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है। हमें हर बूथ में पूरी ताकत से भिड़ना है। भाजपा सरकार की 11 माह की नाकामी इस चुनाव में हमारा सबसे बड़ा मुद्दा है। हमें पूरी एकजुटता से चुनाव लड़ना है और जीतना है। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री गुरू रूद्र कुमार, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, महापौर एजाज ढेबर, पारस चोपड़ा, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।

जगदलपुर वालों को जमकर नचा गए हंसराज रघुवंशी

0
  • मेरा भोला है भंडारी भजन पर झूम उठे दर्शक श्रोता 
  • बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

जगदलपुर बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला के अवसर पर लालबाग मैदान में गुरुवार की शाम भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। अपने लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति से जगदलपुर वालों को नचा गए हंसराज रघुवंशी। हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

हंसराज रघुवंशी जिनकी गाथा गीतों और भजनों के लिए विशेष पहचान है, ने अपनी धुनों और भक्ति रस से सराबोर गीतों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध शिव स्तुति “मेरा भोला है भंडारी” के साथ एक के बाद एक लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए, जिनमें जय शिव शंकर, मेरे भोलेनाथ और अन्य कई प्रसिद्ध गीत शामिल थे। रघुवंशी ने अपनी प्रस्तुति के दौरान दर्शकों से गीत में सहयोग और तालियों से सहभागिता की अपील की, तो दर्शकों ने भी बराबर सहायता की। कार्यक्रम में नारायणपुर के प्रसिद्ध अबुझमाड़ मलखंभ अकादमी के हुनरबाज मलखंभ प्रदर्शन, बादल अकादमी की प्रस्तुति सहित स्थानीय लोकनृत्य दलों ने भी प्रस्तुति दी। दर्शकों की हजारों की संख्या में पहुंचने वाले बस्तरवासियों के साथ ही समीपवर्ती जिलों और ओड़िसा राज्य के भी लोग पहुंचे थे। राज्य शासन और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बस्तर मड़ई और सरस मेला क्षेत्र भी चहल- पहल से भरा रहा, जहां विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी तथा स्व-सहायता समूहों के उत्पाद और हस्तशिल्प के स्टॉल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मेला में आई भीड़ ने न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया, बल्कि बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति और शिल्प का भी अनुभव किया। बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला का यह आयोजन प्रदेश एवं अन्य राज्य की संस्कृति, परंपरा और कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। हंसराज रघुवंशी जैसे कलाकारों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।

आज मोनाली ठाकुर का कार्यक्रम

शुक्रवार 18 अक्टूबर की शाम को दायरा बैंड की प्रस्तुति और 19 अक्टूबर को ‘मोह मोह के धागे’ गीत से राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार से सम्मानित पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर और गायक शबाब साबरी की प्रस्तुति होगी। साथ ही स्थानीय लोकनृत्य दलों द्वारा भी शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने हंसराज रघुवंशी को अपनी प्रस्तुति के लिए धन्यवाद दिया और आयोजक छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन को इस अद्भुत सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन के लिए सराहा। जिला प्रशासन द्वारा गायक श्री रघुवंशी को स्मृति स्वरूप बस्तर मड़ई का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

बस्तर संभाग में अब होगी नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक और आर -पार लड़ाई

0
  •  नक्सलियों की मांद में पहुंचे शीर्ष अधिकारी
  • डीजीपी अशोक जुनेजा और अनीस दयाल सिंह पहुंचे नक्सल क्षेत्र में

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग में जारी नक्सलियों के खिलाफ जंग में पुलिस और सुरक्षा बल लगातार कामयाबी हासिल करते जा रहे हैं। अब खबर है कि इस जंग को निर्णायक मोड़ पर ले जाने और आर पार का फैसला करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ के शीर्षस्थ अधिकारियों के नक्सल मांद तक पहुंचने के बाद ऎसी संभावनाओं को बल मिल रहा है।

दरअसल छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक अशोक जुनेजा एवं सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीस दयाल सिंह, सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक वितुल कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद नक्सल अभियान, राजेश अग्रवाल महानिरीक्षक सीआरपीएफ एवं सुंदरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज दो दिवसीय विशेष दौरे पर बीजापुर एवं सुकमा जिले में पहुंचे थे। बीजापुर में पुलिस महानिदेशक एवं महानिदेशक सीआरपीएफ ने पुलिस तथा सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों स्थानीय पुलिस अधिकारियों, सुरक्षा बलों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर वर्तमान परिस्थितियों, नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अधीनस्थ थानों, चौकियों और कैंपों में सावधानी बरतते हुए सतर्कता पूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने एवं भविष्य में समन्वय स्थापित करते हुए नक्सल विरोधी अभियान को प्रभावी रूप से कार्य करने के दिशा निर्देश दिए गए। दूसरे दिन 17 अक्टूबर को सुकमा जिले के पूवर्ती कैंप में पहुंचकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों का सैनिक सम्मेलन लिया गया। उपस्थित सभी अधिकारी, जवानों से रूबरू होकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही आगामी समय पर नक्सल अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने एवं परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए लगातार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। डीजीपी अशोक जुनेजा ने बीजापुर में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं अन्य स्थानीय कमांडर्स की बैठक लेकर वर्ष 2024 में संचालित विभिन्न नक्सल अभियानों की समीक्षा की तथा आगामी समय की कार्यवाही हेतु मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में एडीजीपी विवेकानंद नक्सल अभियान, बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. एवं बीएस ध्रुव पुलिस महानिरीक्षक नक्सल अभियान, राजेंद्र नारायण दास पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, कमलोचन कश्यप उप पुलिस महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा रेंज, जितेंद्र यादव पुलिस अधीक्षक बीजापुर व किरण चव्हाण पुलिस अधीक्षक सुकमा सहित स्थानीय पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। दो दिवसीय बस्तर संभाग के प्रवास के दौरान पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाग अंतर्गत स्थानीय पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर किए जा रहे नवीन सुरक्षा कैंप स्थापना, सड़क सुरक्षा, निर्माणाधीन पुल-पुलियों, सामुदायिक पुलिसिंग, सहित ‘नियद नेल्ला नार कार्य योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्य, क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की सुरक्षा, वर्तमान परिस्थितियों सहित एवं नक्सल विरोधी अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतते हुये प्रभावी रूप से कार्य करने हेतु स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए

तैयार की गई बड़ी रणनीती 

इन शीर्ष अफसरों के दौरे के बाद इस बात को बल मिल रहा है कि अब नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक और आर पार की लड़ाई होगी। नारायणपुर के अबूझमाड़ में एकसाथ 35 नक्सलियों के खात्मे के बाद उच्च अधिकारियों के घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर एवं सुकमा जिलों के दौरे के बीच बड़ी रणनीति बनाई गई है, ऎसी जानकारी सूत्रों ने दी है। खबर है कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश की पुलिस वहां नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बलों और ओड़िशा पुलिस से तालमेल बनाकर चारों ओर से नक्सलियों को घेर कर मारने की योजना बनाई गई है। राज्यों की सीमाओं पर ऎसी तगड़ी नाकेबंदी करने की प्लानिंग है कि नक्सली कहीं भाग नहीं पाएंगे।

राज दशहरा में शामिल हुए सीएम के निज सलाहकार तकौशिक; कहा -जितना सुंदर युवराज हैं, उतना ही सुंदर उनका स्वभाव

0
  • क्षेत्र के ग्रामीणों ने सीएम के सलाहकार से राजभवन में की मुलाकात
  •  क्षेत्र के विकास से होता है व्यक्ति का विकास: लाल निवेंद्र सिंह टेकाम 

डौंडीलोहारा नगर में राज दशहरा का कार्यक्रम राज परिवार के सानिध्य में संपन्न हुआ। राजकुमार लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के आमंत्रण पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निज सलाहकार तुलसी कौशिक शामिल हुए। उनका पारंपरिक रीति रिवाज से राजभवन में सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सीएम के सलाहकार तुलसी कौशिक ने जनसभा को संबोधित करते हुए सदियों से चली आ रही परंपरा को सहेजे रखने के लिए नगरवासियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा और संस्कृति ही हमारी पहचान है। उन्होंने युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजकुंवर जितने सुंदर हैं, उतना ही सुंदर उनका स्वभाव भी है। पीढ़ियों से चली आ रही जनसेवा की भावना को युवराज बखूबी से आगे बढ़ा रहे हैं। जो बेहद प्रशंसा योग्य है।

हर त्योहार उत्साह के साथ मनाएंगे:निवेंद्र सिंह टेकाम

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने कहा कि डौंडी लोहारा क्षेत्र में हर त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस बार मंडई का आयोजन भी भव्य तरीके से होगा। उन्होंने कहा कि हर आयोजन में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी होना आवश्यक है। तब समाज आगे बढ़ेगा और समाज के आगे बढ़ने से ही क्षेत्र का विकास होगा। क्षेत्र के विकास से ही व्यक्ति का विकास संभव हो पाता है।

लोकरंग के संचालक आनंद चंद्राकर का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान नूतन दुर्गाउत्सव समिति और अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोककला मंच लोकरंग अर्जुन्दा के संचालक आनंद दीपक चंद्राकर का सम्मान किया गया। इस दौरान अनूपचंद त्रिलोक चंद ज्वेलर्स के संचालक त्रिलोकचंद बरडिया, एसपी सरजू राम भगत, एडिशनल एसपी अशोक जोशी एवं राजभवन के सहयोगी अरुण उपाध्याय, निखिल शर्मा, सतीश विश्वकर्मा, संजय सोनी, देव पटेल, विशाल मोटवानी, महावीर सिंह, सोमेंद्र देशमुख, थानेश यादव, मोहन निषाद, मनीष राजपूत, प्रणव साहू, हीरा छेदाम, चंदन पटेल, उत्तम छेदाम, भूपेंद्र, रिखी, प्रेमप्रकाश यादव, फग्गन मंडावी, नितिन यादव, गिरीश देवांगन, आदित्य साहू, जय सिंह मरकाम एवं नगर के प्रमुख समाजसेवी मौजूद रहे।

मेयर को पहले भाजपाई घेरते थे, अब कांग्रेसी चलाने लगे शब्द बाण

0
  •  कांग्रेस नेताओं ने महापौर पर लगाए भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोप 

जगदलपुर पहले भाजपा के लोग महापौर पर भाजपा पार्षदों के वार्डों की उपेक्षा का आरोप लगाते थे, मेयर के भाजपाई बन जाने के बाद अब ऐसा ही आरोप कांग्रेस के लोग लगाने लगे हैं।

इसी मसले पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महापौर पर जमकर शब्द बाण चलाए। कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स व उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय ने महापौर पर संगीन आरोप लगाए। सुशील मौर्य ने कहा कि महापौर निधि से महापौर अपने पूरे कार्यकाल में एक भी कार्य का शिलालेख नही लगवा पाई हैं। विकास कार्यों के मामले में महापौर कांग्रेसी वार्डो की घोर उपेक्षा कर रही हैं। कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं, जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। सुशील मौर्य ने सवाल किया कि आखिर महापौर निधि की रकम जा कहां रही है? सुशील मौर्य ने कहा कि जिलाध्यक्ष बनते ही मैं मेयर को लगातार आगाह करता रहा कि आप भ्रष्टाचार बंद कर अपने कार्यों निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करें। सभी वार्डो में कार्य कराएं। कांग्रेस वार्डो में कार्य कराएं, कांग्रेसी वार्डो में आप कोई कार्य नही करा रही हैं। मौर्य ने कहा कि महापौर सिर्फ भाजपा के संजय पांडे के साथ मिलकर अपनी निधि खर्च कर रही हैं। आपके खुद के निवास क्षेत्र कर भी कई वार्डो की स्थिति खराब है। कई कांग्रेस वार्डो की स्थिति पूर्णतः खराब है। बकौल सुशील मौर्य- मैंने कहा था कि यदि आप अपने कार्यों को साफ सुथरा नहीं रखती हैं तो आने वाले समय में आपको कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। परंतु अपने भ्रष्टाचार को छुपाने व सम्मान न होने की बेतुकी व अमर्यादित बयानबाजी कर कांग्रेस पार्टी बदनाम करने के लिए महापौर ने भाजपा प्रेवश किया। भाजपा प्रवेश पश्चात आज तक महापौर निधि की जांच तक नहीं हुई है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि महापौर निधि की जांच व इसका भौतिक सत्यापन हो।वही मौर्य ने कहा आज महापौर का सम्मान कितना हो रहा है ये बस्तर की जनता भलीभांति जानती है। नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स ने कहा कि महापौर सफीरा साहू ने जो भ्रष्टाचार किया है उसकी जांच प्रशासन को करनी चाहिए। क्या भाजपा में जाते ही महापौर के दाग धुल गए? यही भाजपाई महापौर जब कांग्रेस में थी तब पूरे शहर में कहती फिरती थी कि अब तो यह स्पष्ट है महापौर भ्रष्ट है। लेकिन अब भाजपा प्रवेश के बाद उसी महापौर के जांच के विरुद्ध भाजपाई मुंह में दही जमाए बैठे हैं। जो संजय पांडे निगम के सामने धरना देते थे, वे आज खामोश क्यों हैं?

कहां है माइकल गली : राय

निगम के कद्दावर नेता माने जाने वाले उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय ने कहा महापौर निधि की जांच व भौतिक सत्यापन होना चाहिए। शहर में महापौर भ्रष्टाचार के बीज बो रही है। श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में बने जिम में न उचित सामान न ही व्यवस्था है महापौर निधि द्वारा पूरे लाखों रुपये का जिम सामग्री में भ्रष्टाचार नज़र आ रहा है।

कहां है माईकल गली, और किस वार्ड में आती है यह माईकल गली? महापौर निधि से माईकल नामक गली में पाइप लाइन विस्तारीकरण को लेकर पूरे 2 लाख रुपये का गबन किया गया है। जबकि आदेशित पत्र में न ही इस माईकल नामक गली के वार्ड का नाम अंकित है और न ही इस माईकल गली को कोई जानता है फिर कहां की माईकल गली के पाइपलाइन विस्तारीकरण का कार्य महापौर द्वारा करवाया जा रहा है!इसके अलावा शहर के कई वार्डो में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में महापौर द्वारा लगभग 50 लाख रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी जांच प्रशासन को तत्काल करनी चाहिए। महापौर जनता के हक का पैसा भ्रष्टाचार कर अपनी जेबें भरने का काम कर रही हैं।

बालिका आश्रम से बच्ची गायब

0
  • लामड़ागुड़ा के कस्तूरबा कन्या आश्रम का मामला

अर्जुन झा-

लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम लामड़ागुड़ा में संचालित कस्तूरबा कन्या आश्रम की एक बालिका तीन दिनों सेगायब है और आश्रम अधीक्षिका एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मामला दबाए बैठे रहे।

मामला लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत लामड़ागुड़ा का है। बच्ची तीन दिन से लापता है और इसकी सूचना आश्रम अधीक्षिका ने न तो पुलिस को दी और न परिजनों को। तीन दिन तक बेटी से संपर्क न होने पर जब परिजन आश्रम में पहुंचे तब उन्हें पता चला कि बच्ची तीन दिन से आश्रम में नहीं है। बच्ची कहां चली गई और आश्रम से कैसे निकल गई, इस बारे में भी न तो आश्रम अधीक्षिका कुछ जवाब दे रही हैं और न बीईओ या बीआरसी। जानकारी लगने पर लोहंडीगुड़ा के टीआई, खंड शिक्षा अधिकारी और बीआरसी आज लामड़ागुड़ा कन्या आश्रम पहुंचे।. पुलिस आश्रम अधीक्षिका और गायब बच्ची की सहपाठी छात्राओं से पूछताछ कर रही है। बच्ची की तलाश के लिए गुहार लगाने आज परिजन कलेक्टर के पास पहुंचे थे। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बच्ची के लापता हो जाने को गंभीर मामला बताते हुए इस घटना के लिए जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कलेक्टर से की है। वैसे बस्तर संभाग के आदिवासी छात्रावासों, कन्या आश्रमों से छात्राओं के गायब होने, उनके शोषण, उनके साथ दुराचार की घटनाएं आम हैं। एक छात्रावासी छात्रा के गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने का मामला बीजापुर जिले से सामने आ चुका है। इसके आलावा छात्राओं से छात्रावास एवं आश्रम परिसर में झाड़ू पोंछा करवाने, कपड़े धुलवाने, उन्हें सड़ी गली सब्जी व घटिया चावल पकाकर देने के मामले भी आम हैं।

कलेक्टर, सीईओ ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड डे मील का स्वाद चखा

0
  •  ओड़िशा के सीमा से लगे गांवों तक पहुंचे अफसर 

बकावंड कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश सर्वे आज बकावंड विकासखंड के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल, स्कूलों और अन्य सरकारी दफ्तरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर और सीईओ ने बजावंड में प्राथमिक शाला के बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया। कलेक्टर ने बच्चों उनका हलचल और पढ़ाई के बारे में पूछा।

कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे गुरुवार को ओड़िशा के सीमा के करीब बसे गांवों तक गए। उन्होंने मालगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान बकावंड के बीएमओ डॉ. हरीश मरकाम से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और स्टॉफ के बारे में जानकारी ली। बीएमओ ने बताया कि पर्याप्त एंबुलेंस न होने के कारण कुछ असुविधा होती है। एक और एंबुलेंस मिल जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। दोनों अधिकारियों ने करितगांव में छात्रावास, उलनार में पीडीएस दुकान, ग्राम पंचायत, केवायसी कार्य का जायजा लिया।

कलेक्टर ने ओड़िशा की सीमा से लगे ग्राम तारापुर में उप स्वास्थ्य केंद्र, पीएमश्री स्कूल और सीमावर्ती कृषि उपज चेक पोस्ट, बजावंड में देवगुड़ी एवं प्रधानमंत्री आवास निर्माण, नलपावंडी के हायर सेकंडरी स्कूल, बदलावंड में सीमावर्ती धान चेक पोस्ट, पीडीएस दुकान भवन निर्माण, करपावंड में ग्राम पंचायत कार्यालय भवन निर्माण, उप तहसील कार्यालय एवं बालक आश्रम का निरीक्षण किया। कलेक्टर और सीईओ ने बकावंड में विश्राम गृह निर्माण, सीएचसी में वार्डों एवं कार्यालय भवन निर्माण और छात्रावास तथा विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके अलावा जिले के दोनों शीर्ष अफसरों ने अन्य कार्यों का का भी निरीक्षण किया।

आगामी दीपावली त्यौहार के पहले बालोद पुलिस द्वारा किया गया रात्रि में कॉम्बिंग गश्त

0

बालोद शहर के जवाहर पारा, अटल आवास, खाल्हे पारा, नया पारा मे जाकर संदिग्ध लोगों को चेक कर पुछताछ किया गया। अपराधिक गतिविधियों में नही रहने हिदायत दी गई। बालोद के लॉज, ढाबा, हॉटल की सघन चेंकिग की गई। दीगर जिला व राज्य से आने वाले मूसाफिरो को चेक किया गया।बालोद शहर के निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों को किया गया चेक ।कानून उल्लंघन करने वाले संदेहीयों/ निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों के खिलाफ की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी के मार्गदर्शन पर व एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में, रक्षित निरीक्षक श्रीमति रेवती वर्मा, थाना प्रभारी बालोद श्री रविशंकर पाण्डेय व सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्र साहू ,थाना बालोद, सायबर सेल टीम व रक्षित केन्द्र के महिला/पुरूष बल के साथ दीपावली त्यौहार को ध्यान मे रखते हुए दिनॉक 17.10.2024 के देर रात्रि बालोद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त किया गया।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान बालोद शहर के विभिन्न हॉटल/लॉज- भगवती लॉज, मंगलम् लॉज, अरविंदो लॉज, भावेष लॉज, रैन बसेरा आदि एवं बस स्टैण्ड की सघन चेंकिग कर वहां के रजिस्टर के अनुसार रूकने वाले लोगो को तस्दीक कर उनका पहचान पत्र चेक किया गया। व्यापार के लिए दीगर राज्य व अन्य जिलों से आने वाले लोगो को थाने के मुसाफिरी रजिस्टर से मिलान किया गया जो लोग हाल ही में आये है उन्हे थाने लाकर उनका मुसाफिरी नोट किया गया साथ ही शांति से रहने एवं किसी प्रकार से कानून का उल्लंघन न करने की हिदायत दी गई।

बालोद के अटल आवास, जवाहर पारा, खाल्हे पारा, नया पारा क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त कर सघन चेकिंग किया गया। निगरानी व गुण्डा बदमाशों को गस्त के दौरान चेक किया गया। जो अपने निवास पर उपस्थित मिले उन्हे समझाईस दी गई कि अपराधिक गतिविधियों में न रहे और जो अनुपस्थित मिले उन्हे फोन के माध्यम से तस्दीक कर 2 दिवस में थाने आकर उपस्थिती दर्ज कराने हिदायत दिया गया।

बालोद पुलिस की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी l उक्त कार्यवाही में कुल 56 अधिकारी , जवान सम्मिलित रहे l

MOST POPULAR

HOT NEWS