City Media - Page 457 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 457

रुक्मणि तो सज्जन है, फिर दुर्जन कौन ? अब होगी इसकी जांच

0
  • जिला दंडाधिकारी ने परियोजना अधिकारी के कृत्य को माना अवमानना
  •  एसडीएम तोकापाल को मामले की जांच के आदेश 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरगाली के आश्रित ग्राम पुसेम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि तो सज्जन साबित हो गई हैं। फिर उनकी बर्खास्तगी की व्यूहरचना करने वाला दुर्जन कौन है? अब इसकी जांच होगी। पुसेम गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन को तथाकथित शिकायत के आधार पर बर्खास्त कर दिया गया था। रुक्मणि सज्जन पर आरोप लगाया गया था कि वे आंगनबाड़ी केंद्र को अक्सर बंद रखती हैं और बच्चों का ध्यान नहीं रखतीं। शिकायत पत्र में जिन ग्रामीणों के नाम और उनके तथाकथित हस्ताक्षर थे, उन ग्रामीणों ने शपथ पत्र देकर झूठी शिकायत की पोल खोल दी थी। इन ग्रामीणों का कहना है कि रुक्मणि तो निहायत ही सज्जन है, उन्होंने अपने कार्य में कभी लापरवाही बरती ही नहीं है। वहीं इन ग्रामीणों ने शिकायत पत्र में अपने नाम और हस्ताक्षरों को पूरी तरह फर्जी करार देते हुए रुक्मणि सज्जन के खिलाफ कभी भी किसी अधिकारी के पास अपने द्वारा शिकायत न की जाने की जानकारी दी है। यह शपथ पत्र कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के न्यायालय को भी सौंपा गया है।

 

मतलब रुक्मणि सज्जन को हटाने और नौकरी से बेदखल करने के लिए फर्जी शिकायत पत्र पेश किया गया था। एक इसी शिकायत पत्र के आधार पर रुक्मणि सज्जन को आनन फानन में बर्खास्त कर दिया गया। अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ रुक्मणि सज्जन ने कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत कर बर्खास्तगी को गलत ठहराते हुए सेवा में फिर से बहाली की गुजारिश की थी। इधर यह मामला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में विचाराधीन रहते हुए भी एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग बास्तनार की परियोजना अधिकारी ने आश्चर्यजनक ढंग से बड़ी तत्परता दिखाते हुए पुसेम के आंगनबाड़ी केंद्र में रुक्मणि सज्जन की जगह एक अन्य महिला मंझली ताती को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्त कर दिया। यही कदम अब परियोजना अधिकारी को भारी पड़ गया है। जिला दंडाधिकारी ने इसे अवमानना करार देते हुए अब सीधे पूरे मामले की मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश तोकापाल के एसडीएम को दिए हैं। एसडीएम से जांच रिपोर्ट 15 दिनों में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

निकाली थी खुन्नस?
कहा जाता है कि विभाग की परियोजना अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन से व्यक्तिगत द्वेष पाले बैठी हैं। दरअसल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की संभागीय अध्यक्ष होने के नाते रुक्मणि सज्जन कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के जायज हक में तथा विभाग की बास्तानार में पदस्थ परियोजना अधिकारी की मनमानी के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाती रही हैं। इसलिए परियोजना अधिकारी की नजरों में रुक्मणि सज्जन हमेशा खटकती थी। इसीलिए उन्होंने रुक्मणि सज्जन के खिलाफ झूठे शिकायत पत्र तैयार कर रुक्मणि को अधिकारियों की मदद से बर्खास्त करवा दिया था। जबकि शिकायत पत्रों में जिन ग्रामीणों के नाम दर्शाए गए थे और उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे उन ग्रामीणों ने शपथ पत्र देकर शिकायती आवेदनों को फर्जी ठहराया है। वहीं अब यह जानकारी भी मिल रही है कि रुक्मणि सज्जन की सेवा में बहाली को परियोजना अधिकारी बर्दास्त नहीं कर पा रही हैं और फिर से उन्होंने साजिश वाला खेल शुरू कर दिया है। इस तरह परियोजना अधिकारी अब सीधे कलेक्टर को चैलेंज करने पर आमादा हो गई हैं।

बड़े पद पर रहते हुए भी अपनी परंपरा और संस्कृति से बंधी रहीं डॉ. करुणा मरावी

0
  • गोंडवाना समाज बस्तर ने डॉ करुणा को दी विदाई

जगदलपुर गोंडवाना समाज समन्वय समिति जिला बस्तर जगदलपुर द्वारा मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में पदस्थ सहायक प्राध्यापक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मरावी को विदाई दी गई।

स्थानीय गोंडवाना समाज भवन में कार्यक्रम आयोजित कर गुरुवार शाम को मेडिकल कॉलेज में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर करुणा मरावी का नियमित सहायक प्राध्यापक के रूप में संघ लोकसेवा आयोग मध्यप्रदेश द्वारा मध्यप्रदेश के लिए चयनित होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर गोंडवाना समाज समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष तिरुमाल नकुल सिंह सेवता, महिला प्रभाग अध्यक्ष शीतला कोर्राम, कोषाध्यक्ष दीपा मांझी, डॉ. आरकेएस राज सोरी, नरेश मरकाम, सुखलाल नेताम, श्याम नेताम, रामेश्वरी सोरी, अंबिका ध्रुव, नीरज कुंजाम, आदि उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष नकुल सिंह सेवता ने डॉ. करुणा मरावी को बधाई देते हुए कहा कि आप जहां पर भी अपनी शासकीय सेवा रहें, वहां पर आदिवासी समाज की निरंतर सेवा करने के साथ ही समाज से जुड़े रहें। साथ ही सेवता ने कहा कि गोंडवाना समाज समन्वय समिति बस्तर जिला आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। उन्होंने बड़े ओहदे पर रहते हुए भी अपनी सामाजिक संस्कृति और परंपराओं से डॉ. करुणा मरावी के जुड़े रहने को सभी के लिए प्रेरणा दायक बताया।मंच संचालन करते हुए माखन लाल सोरी ने कहा कि डॉ. करूणा मेरावी ने अल्प सेवाकाल में ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं समाज के लिए अलग अंदाज़ से काम करते हुए अपनी विशेष पहचान बनाई यह अनुकरणीय है। शीतला कोर्राम ने कहा कि समाज में बच्चों को ऐसे निस्वार्थ सेवा भावी डाक्टरों के बारे में जानकारी देना चाहिए ताकि उनसे प्रेरणा मिले। दीपा मांझी ने डॉ. मरावी की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित प्रथम निशुल्क मेडिकल कैंप का जिक्र किया और कहा कि इस कैंप के आयोजन में डॉ. करूणा की भूमिका महत्त्वपूर्ण थी और भी कैंप करने पर विचार किया गया था, लेकिन आप बस्तर छोड़कर जा रही हैं। मंच पर अंबिका ध्रुव, डॉ राज सोरी, नरेश मरकाम नीरज कुंजाम श्याम नेताम रामेश्वरी सोरी ने भी बात रखते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में डॉक्टर करूणा मरावी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बस्तर बहुत सुंदर है यहां के आदिवासी समाज के लोग बहुत सरल सीधे हैं बस्तर छोड़कर जाना मेरे लिए बहुत कठिन है लेकिन जीवन में कुछ पाने के लिए कुछ त्याग भी करना पड़ता है। बस्तर से दूर जरूर जा रही हूं परंतु सोशल मीडिया और दूरभाष के माध्यम से लगातार आपके संपर्क में रहूंगी और बस्तर के लिए जो भी संभव हो सकता है खासकर सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता और मार्गदर्शन के लिए यथासंभव जो भी हो पाएगा वह बराबर बना रहेगा और साल में एक या दो बार बस्तर जरूर आऊंगी। बस्तर की अंदरूनी क्षेत्रों में मेडिकल कैंप करके स्थानीय लोगों की सेवा करने का जो सपना था वह अधूरा जरूर है और इसके लिए मेरे जूनियर मेडिकल स्टूडेंट लोग इस अधूरे मिशन को जरूर लगातार करते हुए पूरा करेंगे इसका मुझे विश्वास है। इतने कम समय में गोंडवाना समाज समन्वय समिति बस्तर के सभी सगा सिपाहियों से प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं कर पाई इसका मलाल रहेगा परन्तु आप सभी के साथ अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहेगें। डॉक्टर करूणा मेरावी ने अपने ग्रामीण परिवेश से शिक्षा प्राप्त करते हुए सफलता के बारे में बताया कि अपने समाज परिवार के बड़ों के मान सेवा समर्पण करते हुए ही सफल होना आत्म संतुष्टि प्रदान करता है यही सबसे बड़ी अमूल्य पूंजी है। डॉक्टर करूणा ने गोंडवाणा समाज समन्वय स्थापित समिति बस्तर जिला के द्वारा उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह के लिए सहृदय आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। अंत में नरेश मरकाम द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

संवर्धन बीज योजना के तहत किसानों को मछली बीज का वितरण

0

संवर्धन बीज योजना के तहत किसानों को मछली बीज का वितरण जनपद सदस्य संजय बैंस के हाथो मछली बीज का वितरण हुवा मछली पालन विभाग जिला बालोद मत्स्य बीज  परिक्षेत्र सिवनी द्वारा विकास खंड में डोंडी सोसायटी एवम कोटा गांव सोसायटी के आदिम जाति सदस्यों को विभागीय मौसमी स्पान जीरा साइज संवर्धन योजना दिया गया जिसमे अपने विभिन्न तालाबों एवम जलाश्यो में मछली बीज का संचय कर सकते है आज स्पान संवर्धन योजना से दो सोसायटी को जनपद सदस्य संजय बैंस द्वारा वितरण किया गया इस अवसर पर मत्स्य अधिकारी श्री संतोष भीमटे गौतम कोमा सालिक मंडावी गजेंद्र हिंशाऊ दीपक यादव मनोज चंद्राकर उपस्थित रहे l

बालोद जिले से 36 खिलाड़ी राज्य स्तरीय कलारिप्पयत्तू प्रतियोगिता में भाग लेंगे

0

राज्य स्तरीय कलारिप्पयत्तू प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 6 जुलाई से 9 जुलाई तक कोरबा कुसमुंडा में आयोजित है जिसमें बालोद जिला के 36 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिसमें मार्शल आर्ट क्लब दल्ली राजहरा के 21 खिलाड़ी एवं शहीद वीर नारायण क्लब बालोद के 15 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे ।इन खिलाड़ियों का चयन 23 जून 2024को मार्शल आर्ट क्लब दल्ली राजहरा में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।जिसमें चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे ।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो की 6 अगस्त से 11 अगस्त तक त्रिवेंद्रम में आयोजित है इसमें हिस्सा लेंगे। कलारिप्पयत्तू खेल भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है एवं खेलो इंडिया यूथ गेम में शामिल है हमारे खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम में पदक जीतकर राज्य एवं लोहनगरी का नाम रोशन कर चुके हैं। दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के चयनित खिलाड़ियों के नाम इस तरह हैं। ट्विंकल, आदित्य ,राहुल ,नेहा ठाकुर, सिमरन कौर,मोहित ,विपिन ,वीरेंद्र, चंद्रप्रकाश ,हर्ष देवांगन ,राधा , शादीके, दिव्यानी ,जास्मीन ,हिमानी, आयुष ,हर्षदीप ,जिया ,सोनम, मिलन, गगन सोनी एवं अधिकारी के रूप में कुमारी हरबंस कौर एवं किशोर नाथ योगी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर सी जी एम माइंस दल्ली राजहरा आर बी गहरवार श्रीकांत जनरल मैनेजर दल्ली राजहरा माइंस नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर अध्यक्ष बालोद जिला कलारिप्पयत्तू संघअनिल खोबरागड़े खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की यह समस्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कलारिप्पयत्तू संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू ने दी

बस्तरिहा युवा भी रखते हैं आसमां छूने की ताकत, इतिहास रच गया शौर्य स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट

0
  • घोर नक्सल प्रभावित गांवों के खिलाड़ियों ने भी दिखाया टूर्नामेंट में दम
  •  रंग ला रही है सुरक्षा बलों और पुलिस की पहल
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर शौर्य स्मृति कप दंतेवाड़ा 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन धूमधाम से हुआ। दंतेवाड़ा जिले को नक्सलमुक्त करने के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में पुलिस एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित शौर्य स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट इतिहास रच गया। यह टूर्नामेंट सिर्फ बस्तर संभाग या छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश के उन तमाम राज्यों के लिए नजीर बन गया, जो नक्सलवाद और आतंकवाद की चुनौतियों से जूझ रहे हैं। नक्सलवादियों की भड़काऊ और गुमराह करने वाली बातों को सिरे से खारिज करते हुए घोर नक्सल प्रभावित गांवों के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी इस टूर्नामेंट में हिस्सेदार बनकर साबित कर दिया कि वे भी अपने गांव या इलाके से इतर शेष दुनिया का हिस्सा बनना चाहते हैं, आसमां छूने की ताकत और जज्बा हममें भी है और हम भी पूरी दुनिया को दिखा देना चाहते हैं कि हम बस्तरिहा भी किसी से कम नहीं हैं।
    बता दें कि सिविक एक्शन के तहत यह टूर्नामेंट आयोजित किया गया था।आयोजन का मुख्य उद्देश्य दंतेवाड़ा जिले के दूरस्थ अंदरूनी ग्रामों के युवाओं और ग्रामीणों में शासन, प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास का बीजरोपण करना और खेल भावना जगाना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना था। यह उद्देश्य निसंदेह फलीभूत हुआ है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। बड़ी बात तो यह है कि इसमें दंतेवाड़ा जिले के मालेवाही, अरनपुर, मार्जुम, नीलायवा, नहाड़ी, आरबे, तुमनार, तुमरीगुंडा, एयरपुंड पूरनतराई, पोंदुम जैसे सुदूर एवं अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित गांवों के खिलाड़ियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि नक्सली उनकी राह में कितनी भी रुकावट डालें हम आसमां छूकर ही दम लेंगे। टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न जागरूकता अभियान भी चलाए गए। इसके तहत नक्सल समर्पण नीति व लोन वर्राटू अभियान के तहत समर्पण करने पर मिलने वाली सुविधाओं, नियद नेल्लनार के तहत ग्रामों में सुविधाओं के विस्तार, साइबर जागरूकता, यातायात नियमों की जानकारी, अभिव्यक्ति ऐप, नवीन कानून की जानकारी साझा की गई।

गीदम ने जीता टूर्नामेंट
टूर्नामेंट का फाइनल मैच गीदम और डीआरजी के मध्य खेला गया। डीआरजी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 64 रन बनाए, और गीदम की टीम को 65 रनो का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गीदम की टीम को शुरुआती झटके लगे पर उसके बाद गीदम के बल्लेबाज देवेंद्र कश्यप एवं आशीष मंडावी ने पारी को संभाल लिया और वे अपनी टीम को जीत की ओर ले गए। इस रोमांचक मुकाबले को गीदम की टीम ने 1 बॉल शेष रहते 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

पहला पुरस्कार था 2 लाख
बता दें कि इस टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए व कप एवं द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपए व कप था। साथ ही बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, मैन ऑफ द सीरीज को ट्रॉफी और मॉडर्न साइकिल दी गई। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का खिताब गीदम के अनिल को दिया गया। अनिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके थे। टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन किरंदुल के गौरव चौहान रहे। वहीं बेस्ट बॉलर का खिताब डीआरजी के लोकेश ठाकुर ने अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज का खिताब पुलिस लाइन टीम के रवि ठाकुर ने अपने नाम किया, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में हरफनमौला खेल दिखाया।फाइनल मैच से पहले जनप्रतिनिधि इलेवन और जिला प्रशासन एवं पुलिस इलेवन के मध्य सद्भावना मैच खेला गया, जिसमे प्रशासन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 10 ओवर में 67 रन बनाए। जनप्रतिनिधि इलेवन ने इस मैच को अंतिम ओवर की एक गेंद रहते 2 विकेट से जीता।

मैच का सीधा प्रसारण
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, नंदलाल मुड़ामी प्रदेश महासचिव अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा, कमलोचन कश्यप डीआईजी दंतेवाड़ा रेंज, मयंक चतुर्वेदी जिलाधीश दंतेवाड़ा, गौरव राय पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, कुमार बिश्वरंजन सीईओ जिला पंचायत दंतेवाड़ा, स्मृतिक राजनला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं श्रीराम बर्मन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, नसरूल्लाह सिद्दीकी उप पुलिस अधीक्षक, आशीष कुमार नेताम उप पुलिस अधीक्षक, सुशील नौटियाल रक्षित निरीक्षक दंतेवाड़ा एवं जिले के गणमान्य नागरिक एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे। इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण क्रिक हीरोज ऐप एवं यूट्यूब पर किया गया, जिसे 16 हजार से अधिक दर्शकों द्वारा देखा गया।

बस्तर में होगा रेल सुविधाओं का विस्तार, रेल मंत्री वैष्णव से मिले सांसद महेश कश्यप

0
  • दल्ली -राजहरा रेल लाईन का कार्य जल्द होगा पूरा
  • जगदलपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प हेतु केंद्र सरकार का जताया आभार
    जगदलपुर बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने दिल्ली दौरे के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बस्तर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे की परियोजनाओं, सम्पर्क सुविधाओं और रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। सांसद महेश कश्यप ने जगदलपुर सहित प्रदेश में रेलवे स्टेशनों के विस्तार, रेल लाइनों के दोहरीकरण, रेलवे के आधारभूत ढांचों के विकास कार्यों की सौगात पर आभार जताया है। साथ ही छत्तीसगढ़ के बस्तर में रेल परियोजनाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने की गुजारिश भी की है। भारत सरकार के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर रेलवे स्टेशन का भी विस्तार होने जा रहा है।

जिसका कार्य प्रगति पर है।केके रेल लाईन के दोहरीकरण का काम काफी तेजी से चल रहा है। यह भी एक वजह है कि डबल लाइन का लाभ अधिक से अधिक उठाने के लिए बस्तर को यात्री रेल सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। ऐसे में यात्रियों की भीड़ स्टेशन में बढ़ेगी और इस बात को ध्यान में रखते हुए सारी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। जिसको ले कर भी बस्तर सांसद महेश कश्यप ने रेल मंत्री को अवगत कराया है। सांसद ने रेल मंत्री को ज्ञापन सौपकर विस्तारपूर्वक बस्तरवासियों के रेल लाईन की मांग से भी अवगत करवाया है। रायपुर से धमतरी तक निर्माणधीन रेल लाईन को जगदलपुर तक विस्तारित करने की भी मांग महेश कश्यप ने रेल मंत्री के समक्ष रखी है। दल्ली राजहरा रावघाट जगदलपुर रेल परियोजना जो कि प्रगति पर है उस dकार्य को शीघ्र ही पूरा करने हेतु रेल मंत्री का इस ओर ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, रेल मंत्री ने जल्द ही सभी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।

लोहंडीगुड़ा छात्र की हत्या के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

0
  •  आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी ही नही हैं सुरक्षित: सुशील मौर्य 
    लोहंडीगुड़ा लोहंडीगुड़ा के 21 वर्षीय मुरिया आदिवासी छात्र मंगल मुरिया की रायपुर में की गई निर्मम हत्या के विरोध में तथा प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर लोहंडीगुड़ा तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोहंडीगुड़ा द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान उपस्थित जन समुदाय और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बस्तर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि अपने मां बाप का नाम रौशन करने गए मंगल मुरिया का शव भाजपा के राज में घर वापस आएगा तो उसके परिजनों पर क्या बीतेगी इसका जवाब भाजपा के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को देना चाहिए।

बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा क्षेत्र का निवासी मंगल मुरिया रायपुर के निजी विश्वविद्यालय में पढ़ रहा था और वह आदिवासी समुदाय से था। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आदिवासी समाज से हैं। एक आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में खुद आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के बाकी लोगों की क्या सुरक्षा कैसी होगी? सुशील मौर्य ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। आज इसी घटना के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोहंडीगुड़ा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने कहा कि जबसे छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, तबसे छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। अपने सुनहरे भविष्य का सपना पालकर रायपुर के एक निजी कॉलेज में पढ़ रहे आदिवासी छात्र को लिफ्ट मांगना भारी पड़ गया। सरेआम गाड़ी पर बिठाकर ले जाना और छीना झपटी कर पीट-पीट कर मार दिया गया इससे स्पष्ट है कि भाजपा राज में पुलिस निष्क्रिय और निकम्मी बन गई है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज, केदार ढेक, सहदेव नाग, मालती बैज, सूरज कश्यप, जावेद खान, आदित्य बिसेन, भंवर मौर्य, विशाल खम्बारी, नीलम कश्यप, जयंती यादव, सीमांचल ठाकुर, लक्की श्रीवास्तव, विजय उइके आदि मौजूद थे।

बकावंड विकासखंड में चल रहा है भ्रष्टाचार का अजीबो गरीब `एम’ फैक्टर

0
  •  मनरेगा में मजदूरों की जगह मशीनों को काम
  •  कुम्हरावंड के पंच परमेश्वर काट रहे हैं जमकर चांदी
    -अर्जुन झा-
    बकावंड उत्तरप्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में तो एम वाय मतलब मुसलमान यादव फैक्टर चलता है। यादव और मुसलमान मतदाता बाहुल्य इन दोनों राज्यों में मुस्लिम यादव मतदाताओं को साधने के लिए समाजवादी पार्टी एवं लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल ने एम वाय को साथ लेकर चलने का नारा दे रखा है। वहीं बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड में भ्रष्टाचार का अजीबो गरीब ट्रिपल `एम’ फैक्टर चल रहा है। बकावंड के ट्रिपल एम फैक्टर का मतलब है एम यानि मनरेगा, एम यानि मजदूर और एम यानि मशीन। इस ट्रिपल एम फैक्टर से मजदूर वाला एम बाहर कर दिया गया है, उसकी जगह एम फॉर मनी कर दिया गया है। इसका सार यह है कि मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्यों को मनी यानि धन कमाने का साधन बना लिया गया है और मजदूरों को काम न देकर मनरेगा के अधिकतर कार्य मशीनों के जरिए कराए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बकावंड ब्लॉक की कुम्हरावंड ग्राम पंचायत में सामने आया है, जहां अमृत सरोवर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का जहर घुल गया है।


आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में अमृत सरोवर योजना के तहत विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत
कुम्हरावंड के पुजारी पारा में नवीन तालाब निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2022- 23 में मिली थी। इसके लिए राशि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना एवं 15वें वित्त मद से उपलब्ध कराई गई थी।तालाब निर्माण का उद्देश्य गांव में जल संरक्षण और ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना था। तालाब निर्माण का काम 2 मार्च 2023 को शुरू हुआ था, लेकिन लगभग डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है, जबकि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। सबसे बड़ी विडंबना वाली बात यह है कि रोजगार गारंटी वाले इस कार्य में मजदूरों को रोजगार देने के बजाय ट्रेक्टर के नांगर (हल) से तालाब के अंदर जोताई कर मिट्टी निकाली जा रही है। उस मिट्टी को मजदूरों से तालाब की मेड़ों पर डलवाया जा रहा है। इस कार्य के एवज में मजदूरों को पर्याप्त मजदूरी राशि भी नहीं दी जा रही है। वहीं अगर ट्रेक्टर हल से मिट्टी खोदाई करने के बजाय मजदूरों को गोदी खोदाई का काम दिया गया होता तो उन्हें ज्यादा मेहनताना मिलता। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को रोजगार का अवसर भी उपलब्ध होता। इस तरह सरपंच, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक द्वारा मानव श्रम को महत्व न देकर, मशीन और ‘अपना सपना मनी मनी’ को महत्व दिया गया है।

रोजगार सहायक का जवाब
इस संबंध में रोजगार सहायक केदार बघेल का कहना है कि अमृत सरोवर योजना के तहत नवीन तालाब निर्माण के लिए 11 लाख रुपया निकला हुआ है। पूरा काम 18 लाख रुपए का है। तालाब का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। 2 साल से खुदाई कर रहे हैं 18 लाख का है बाकी मजदूरी का मस्टर रोल जमा कर दिया हूं कुछ दिन में पैसा आ जाएगा।

परंपरानुसार मुख्यमंत्री को बस्तर गोंचा महापर्व में शामिल होने दिया न्यौता 

0

जगदलपुर बस्तर गोंचा महपर्व में शामिल होने हेतु प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरानुसार 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज का प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास में बुधवार रात्रि में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के नेतृत्व में न्यौता दिया। समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर गोंचा महापर्व 22 जून से प्रारंभ हो गया है, 15 जुलाई तक चलने वाले इस महापर्व में भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी की रथ या़त्रा ( गोंचा पूजा विधान) 07 जुलाई को संपन्न किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने न्यौता के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रियासत कालीन परंपरा के निर्वहन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। बस्तर गोंचा महापर्व के बीच में एक दिन भगवान श्रीजगन्नाथ के दर्शन करने के लिए जगदलपुर आने की सहमति प्रदान किया है,बस्तर गोंचा महापर्व के दौरान मुख्यमंत्री के बस्तर प्रवास की सूचना पर इससे अवगत करवाया जावेगा।

प्रदेश अध्यक्ष,वन मंत्री व रायपुर विधायक भी आमंत्रित

बस्तर की ऐतिहासिक गोंचा पर्व में शामिल होने समाज प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,वन मंत्री केदार कश्यप व रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा को भेंट देकर उन्हें गोंचा पर्व हेतु आमंत्रित किया। इस दौरान तीनों जनप्रतिनिधियों ने निमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने की बात कही।

इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल में 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी, बस्तर गोंचा समिति के अध्यक्ष विवेक पाण्डे, सहित रजनीश पाणीग्राही, वेदप्रकाश पांडे , नरेन्द्र पाणीग्राही, दिनेश पाणिग्राही, हेमंत पांडे, ओंकार पांडे, आत्माराम जोशी, डिलेश्वर पांडे, गजेंद्र पाणिग्राही, चिंतामणि पांडे, विजय पांडे, बिम्बाधर, ईश्वर पाणिग्राही, वेणुधर पाणिग्राही, हेमंत पाणिग्राही, प्रशांत पाणिग्राही, जय प्रकाश पाढ़ी, विमल पांडे, देवकृष्ण पानीग्राही, नुरनेश पानीग्राही, ललित पाणिग्राही शामिल थे।

जर्जर स्कूल भवन की छत का प्लास्टर गिरा, 5 बच्चे घायल

0
  • मरम्मत के अभाव में बेहद जर्जर हो चला है भवन
  • अस्पताल पहुंचे चित्रकोट विधायक विनायक गोयल
  • सांसद महेश कश्यप ने ली हादसे की जानकारी

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर जिले के दरभा विकासखंड में आज बड़ा हादसा हो गया। शाला भवन की छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा कक्षा में गिरने से पांच विद्यार्थी घायल हो गए हैं। घायल बच्चों तोकापाल अस्पताल भेजा गया है।

हादसा आज गुरुवार को दरभा विकासखंड के ग्राम छोटे गुंडरा में हुआ। गांव की प्राथमिक शाला में बच्चों की क्लास चल रही थी। इसी दौरान शाला भवन की छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा भरभरा कर कमरे में पढ़ाई कर रहे बच्चों पर आ गिरा। प्लास्टर का मलबा छात्र छात्राओं के सिर और पैरों पर गिरा है। इससे क्लास पांच विद्यार्थी घायल हो गए हैं। कुछ बच्चों के सिर पर ज्यादा चोट आई है। बच्चों पर प्लास्टर गिरते ही पूरी शाला में चीख पुकार मच गई। अफरा तफरी और घबराहट का माहौल निर्मित हो गया। स्कूल के शिक्षकों और ग्रामीणों ने घायल बच्चों को तुरंत तोकापाल के सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में पहुंचाया। डॉक्टरों की पूरी टीम घायल बच्चों के इलाज में जुटी हुई है। इस प्राथमिक शाला में 6 से 10 वर्ष तक की आयु के बच्चे पढ़ाई करते हैं और हादसे में घायल बच्चे भी इसी आयु वर्ग के हैं। फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। घायल बच्चों के माता पिता भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल पहुंच गए हैं। अस्पताल में भी घायल बच्चों और उनके माता पिता का करुण क्रँदन गूंजता रहा। खबर मिलते ही चित्रकोट क्षेत्र के विधायक विनायक गोयल तोकापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। श्री गोयल घायल बच्चों से मिले और उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बच्चों का समुचित इलाज करने के निर्देश भी दिए।

सांसद कश्यप ने जताया दुख

हादसे की जानकारी मिलते ही नई दिल्ली में मौजूद बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने हादसे में बच्चों के घायल होने पर दुख जताया तथा बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सांसद महेश कश्यप ने प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी ली और बच्चों को उच्च स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्री कश्यप ने अधिकारियों से कहा है कि जरूरत पड़ने पर बच्चों को तुरंत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल अथवा महारानी अस्पताल जगदलपुर में लाकर भर्ती कराने को कहा है। सांसद कश्यप ने घटना को दुखद बताते हुए बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना माता दंतेश्वरी से की है। सांसद महेश कश्यप ने घटना की जांच कराने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली से लौटते ही इस मामले में एक्शन लेंगे। बहरहाल सांसद महेश कश्यप ने अपने प्रतिनिधियों को तोकापाल अस्पताल और छोटे गुंडरा गांव जाने के लिए निर्देशित कर दिया है।

घटना दुखद: दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के पूर्व सांसद दीपक बैज ने छोटे गुंडरा प्राथमिक शाला की घटना को दुखद बताते हुए इसे साय सरकार की विफलता का नतीजा करार दिया है। दीपक बैज ने कहा है कि हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के शाला भवनों के रख रखाव और मरम्मत तथा नए भवनों के निर्माण के लिए स्कूल जतन योजना चलाई थी। हमारी सरकार नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही सभी शाला भवनों की अच्छी तरह से मरम्मत कराकर बच्चों को सुरक्षित माहौल में पढ़ाई का अवसर उपलब्ध कराती थी। मगर राज्य में जबसे भाजपा की सरकार आई है स्कूल जतन योजना का बंठाधार हो गया है। शाला भवनों की मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार कर बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। शाला भवनों का बाहरी रंग रोगन मात्र कराकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। राज्य के स्कूली विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर जर्जर भवनों में पढ़ाई करने मजबूर हैं। श्री बैज ने छोटे गुंडरा हादसे की जांच की मांग की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS