City Media - Page 562 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 562

कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

0
  •  मोदी सरकार ने कांग्रेस के अकॉउंट्स नहीं लोकतंत्र को फ्रीज कर दिया है : मौर्य

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ जगदलपुर आयकर दफ्तर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, पूर्व विधायक रेखचंद जैन विधायक प्रत्याशी जतिन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, सरपंचों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जगदलपुर आयकर विभाग के दफ्तर के सामने पंहुचकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुशील मौर्य ने कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। मोदी सरकार केवल अकाउंट फ्रीज नहीं कर रही बल्कि देश का लोकतंत्र भी फ्रीज कर रही है। देश में एकमात्र नेता राहुल गांधी ही हैं, जो सदन के अंदर ही नहीं सदन के बाहर भी जनहित के बुनियादी मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। महंगाई पर मोदी सरकार देश में कोई काम नहीं कर रही है। बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इसके डर से भाजपा सरकार ने यात्रा में कई बार बाधाएं डालने की कोशिश की। राहुल गांधी बार- बार यह कहते आ रहे हैं कि “ना मैं डरूंगा, ना झुकूंगा और ना ही मैं रुकूंगा। इसी लक्ष्य के तहत कांग्रेस का हर कार्यकर्त्ता भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ विरोध करते रहेगा।

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफिरा साहू, सभापति कविता साहू, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, विधायक प्रत्याशी जतिन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री यशवर्द्धन राव, जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव, हनुमान द्विवेदी, शंकर ठाकुर, सतपाल शर्मा, जोहन सुता, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, निर्मल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, सहदेव नाग, कैलाश नाग, पार्षदगण बलराम यादव, राजेश राय, लता निषाद, बी ललिता राव, श्वेता बघेल, कोमल सेना, कमलेश पाठक, सूर्या पानी, आभाष महंती, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, शहनाज़ बेगम, पापिया गाईन, एस नीला, माही श्रीवास्तव, महेंद्र महापात्र, अमरनाथ सिंह, सुरेंद्र झा, रविशंकर तिवारी, घनश्याम तिवारी, ज़ाहिद हुसैन, जावेद खान,असीम सुता, निकेत झा, अभिषेक नायडू,साकेत शुक्ला, राम शंकर पिल्ले, महेश द्विवेदी, अनुराग महतो, ईश्वर बघेल, दुर्योधन कश्यप, राजा कश्यप, अशोक मंडावी, विजय ध्रुव, राकेश चौधरी, विक्रम लहरे, बलदेव साहू, ख़िदरो, प्रवीण पांडेय, विक्रांत सिंह, मनोज ठाकुर, संदीप दास, अंकित सिंह, अभिषेक गुप्ता, जॉर्ज टोप्पो, अरुण गुप्ता, अयंगर, साइमा अशरफ, दुशाल काले, अनफ़ाज़ खान, करन बजाज, आकिब रज़ा, सलीम जाफ़र अली, नेलविन दास एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

विधायक किरण देव के प्रयास से जगदलपुर नगर के लिए 9 करोड़ 30 लाख रू मंजूर

0
  •  नालों के संधारण से अब नहीं होगा जल भराव

जगदलपुर विधायक किरण देव के अथक प्रयास से जगदलपुर नगर निगम को 15वें वित्त आयोग से शहर की चहुमुखी विकास के लिए 930 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं ।

उक्त स्वीकृत राशि से शहर के विभिन्न वार्डों में प्रमुख नालों के संधारण के अलावा अन्य विकास कार्य किए जाएंगे । ज्ञात हो कि बारिश के दौरान शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसे देखते हुए जगदलपुर विधायक श्री देव ने विधायक बनने के पश्चात इन कार्यों को कराने में तत्परता दिखाई है। जगदलपुर के विकास के लिए अथक प्रयास करते हुए किरण देव ने राज्य शासन से राशि स्वीकृत कराई है। जगदलपुर के विकास के लिए राशि स्वीकृत के लिए विधायक किरण देव ने नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री अरुण साव को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। इन नालों के निर्माण से शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी । भाजपा शासन आने के पश्चात जगदलपुर विधायक किरण देव के निरंतर प्रयासों से नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरुण साव से शहर विकास को लेकर चर्चा कर राशि की मांग की थी। जिस पर नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने 15 वें वित्त आयोग की राशि से जगदलपुर शहर के विकास के लिए 9 करोड़ 30 लाख रू. की राशि जारी की है। साथ ही जगदलपुर नगर निगम द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर विभिन्न कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है।

कराए जाएंगे ये कार्य

15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत 9 करोड़ 30 लाख रू. से दलपत सागर वार्ड कादंबरी से दलपत सागर तालाब तक आरसीसी नाला स्वीकृत राशि 65.50 लाख, चंद्रशेखर आजाद वार्ड खपराभट्टी से गोरिया बहार नाला तक आरसीसी नाला राशि 199.11 लाख ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड शहीद पार्क के पास पुलिया एवं नाला निर्माण 125 लाख, सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड लुथरान चर्च से अमीन गली तक आरसीसी नाला 40.53 लाख, बलिराम कश्यप वार्ड इंदिरा सिंन्हा घर से राम सोनी घर तक आरसीसी नाला 49.96 लाख, विशाल मेगा मार्ट से दलपत सागर तक नाला निर्माण 33.76 लाख, सदानंद माली घर से दलपत सागर तक आरसीसी नाला निर्माण 109.97 लाख, महारानी वार्ड विकास घर से सुशांत घर तक आरसीसी नाला निर्माण 48 लाख व शहर के अन्य वार्डों में नाला निर्माण हेतु राशि स्वीकृत हुई है जिसमें कुल राशि 930 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। विधायक किरण देव ने कहा कि शहर विकास के लिए किसी भी प्रकार की राशि की हमारी सरकार में कमी नहीं होगी। जगदलपुर का चहुमुखी विकास किया जाएगा । जगदलपुर में बारिश में जो जल भराव की स्थिति होती थी, इन नालों के निर्माण से जल भराव की समस्या अब दूर हो जाएगी।  देव ने कहा कि सभी को मिलकर शहर का विकास करना है। विकास कार्य लगातार जारी रहेगा। और सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कर लिए जाएंगे ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिले के छात्रावासों में ‘न्योता भोज’ का किया गया आयोजन

0
  • जिले के सभी 86 छात्रावासों में विद्यार्थियों ने उत्साह भरे माहौल मे मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
  • छात्रावास के विद्यार्थियों ने खीर पूड़ी सहित स्वादिष्ट पकवानों का लिया लुत्फ
  • अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास बालोद में छात्राओं ने केक काटकर उत्साह से मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन, गया गाना

बालोद 21 फरवरी 2024प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिले के सभी 86 छात्रावासों में न्योता भोज का आयोजन किया गया। छात्रावासों में विद्यार्थियों द्वारा बड़े ही उत्साह भरे माहौल में मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया।

न्योता भोज में विद्यार्थियों के लिए चावल, दाल, हरी सब्जी आचार, पापड़, सलाद के साथ ही खीर, पूड़ी, हलवा जैसे स्वादिष्ट पकवान तैयार किया गया, जिसका लुत्फ सभी बच्चों ने उठाया। जिला मुख्यालय बालोद के शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में छात्राओं द्वारा केक काटकर तथा एक दूसरे को केक खिलाकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान सभी बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए गीत गाया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। छात्रावास में बच्चों के लिए विशेष भोजन के रूप में खीर पूड़ी बनाया गया। छात्रावास के सभी बच्चों ने एक साथ बैठकर भोजन कर लजीज व्यंजनो का लुत्फ लिया।

उल्लेखनीय है कि न्योता भोज सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह एक ऐसा अवसर है जहां बच्चों के साथ अपनी खुशियां मनाई जा सकती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों के साथ खुशियां बांटने के इच्छुक व्यक्तियों हेतु सराहनीय योजना लाई है। न्योता भोज के रूप में बच्चों के साथ शामिल होकर इस दिन को विशेष रूप दे सकते है। विभिन्न त्यौहारों, अवसरों वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते है। इससे समुदाय में अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों के बीच समानता की भावना का विकास होगा।

 

 

साय सरकार की मंशा फलीभूत हो रही है नक्सल प्रभावित इलाकों में

0
  •  विश्वास, विकास, सुरक्षा, न्याय और सेवा के आधार पर हो रहे हैं जनहित के कार्य
  • व्यवस्था के प्रति भरोसा जगाने में मिली कामयाबी
  • ग्रामीणों के लिए वरदान बने नक्सल गढ़ के सुरक्षा कैंप

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ की वर्तमान भाजपा सरकार के पंचतत्व विश्वास, विकास, सुरक्षा, न्याय और सेवा के सिद्धांत के आधार पर नक्सल गढ़ में विकास, इंसाफ, विश्वास और सेवा की नई गाथा लिखी जा रही है। यह संभव हो पा रहा है नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित होने से। छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में तो कामयाब हो ही रहे हैं, इन इलाकों के ग्रामीणों में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के प्रति भरोसा जगाने में भी उन्हें बेहतरीन कामयाबी मिल रही है। भरोसे की बुनियाद इस कदर मजबूत होने लगी है कि सुरक्षा बलों द्वारा लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों में शीर्ष नक्सलियों के रिश्तेदार भी ईलाज कराने पहुंच रहे हैं। यही तो हैं अच्छे दिन। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे – ‘अच्छे दिन आएंगे’ को धरातल पर उतार रहे हैं

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी केबिनेट ने कई ऐसे फैसले लिए और कदम उठाए हैं, जिनकी तारीफ तो बनती ही है। हम बस्तर संभाग में चल रही गतिविधियों के नजरिए से देखें, तो दिल को सुकून देने वाली बातें सामने आ रहीं हैं। 19 फरवरी को ही बस्तर संभाग के सुकमा एवं बीजापुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित जगरगुंडा थाने के ग्राम पूवर्ती में जो नजारा दिखा वह बताता है कि डबल इंजन की सरकार बेहतरीन परफॉरमेंस दिखा रही है। पूवर्ती गांव शीर्ष और लाखों के ईनामी नक्सली कमांडर हिड़मा और बारसे देवा का गृहग्राम है। इस गांव में नवस्थापित सुरक्षा कैंप द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। शिविर में पुलिस एवं सुरक्षा बल के पैरा मेडिकल स्टॉफ ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाईयां एवं परामर्श दिया।

नक्सलियों के परिजनों ने भी कराया इलाज

स्वास्थ्य शिविर में पूवर्ती ग्राम के ग्रामीणों के साथ- साथ नक्सल कमांडर हिड़मा की मां तथा नक्सली संगठन पीएलजीए बटालियन के कमांडर बारसे देवा के परिजनों ने भी स्वास्थ्य जांच करवाई। उनके साथ भी वहां मौजूद अधिकारियों जवानों और उनकी मेडिकल टीम ने वैसा ही सलूक किया, जैसा कि अन्य ग्रामीणों के साथ। सुरक्षा बलों की व्यवहार कुशलता ने सभी का दिल जीत लिया। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान चलाने के साथ-साथ क्षेत्र की जनता को सड़क, पुल-पुलिया, बिजली आपूर्ति, राशन दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित करने नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में बीते 16 फरवरी को पूवर्ती गांव में सीआरपीएफ, एसटीएफ, कोबरा बटालियन डीआरजी बस्तर फाइटर एवं स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नया सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया।

ग्राउंड जीरो पर जाते हैं सीनियर अफसर

विगत् एक सप्ताह के भीतर सुकमा एवं बीजापुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम गुंडम, टेकलगुडे़म एवं पूवर्ती मे कैंप में सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण जी. चव्हाण व बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जिला जितेंद्र कुमार यादव दंतेवाड़ा के डीआईजी कमलोचन कश्यप, सुकमा यूनिट सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक अरविंद राय, बीजापुर सीआरपीएफ यूनिट के उप महानिरीक्षक एसके मिश्रा तथा सीआरपीएफ व कोबरा बटालियन के कमांडेंट्स एवं अन्य बलों के अधिकारी लगातार ग्राउंड जीरो पर जाकर जवानों का हौसला बुलंद करते रहते हैं। इसके साथ ही ये सभी अफसर शासन- प्रशासन के प्रति ग्रामीणों का विश्वास जगाने की पहल भी करते हैं।

ये नई सुबह की आहट है : सुंदरराज पी 

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बताया कि नबीते वम्बर माह से आज तक साढ़े तीन माह में बीजापुर जिले के पालनार, डुमरीपालनार, चिंतावागू, कावड़गांव, मुतवेंडी एवं गुंडम तथा सुकमा जिले के मुलेर, परिया, सलातोंग, मुकराज कोंडा, दुलेड़, टेकलगुड़ेम व पूवर्ती में सुरक्षा बलों के नए कैंप स्थापित किए गए हैं। इसी तरह कांकेर जिले के पानीडोबीर में कैंप की स्थापना की गई है। अब तक कुल 14 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं। नवस्थापित कैंप पूवर्ती में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंच कर शीर्ष माओवादी कैडर के परिजनों और अन्य ग्रामीणों का लाभ उठाना जनहित में किए जा रहे पुलिस, सुरक्षा बल व स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही पहल का सकारात्मक परिणाम है। आईजी सुंदरराज रेंज ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में आगामी दिनोें में शासन के मंशानुरूप विश्वास, विकास, सुरक्षा, न्याय और सेवा के पंचतत्वों के आधार पर पुलिस, सुरक्षा बल व स्थानीय प्रशासन लगातार कार्य करते हुए क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को नक्सल आतंक से मुक्ति दिलाने के साथ ही शासन की विकास परक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।

पानी की सप्लाई निरंतर जारी रखने के लिए रखें विशेष तैयारी : आयुक्त मंडावी

0
  • टरबाइन मोटर के विकल्प के रूप में नई अनुपयोगी मोटर को जोड़ने के दिए निर्देश

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने मंगलवार को शहर के पावर हाउस स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

आयुक्त हरेश मंडावी मंगलवार को सुबह अचानक फिल्टर प्लांट पहुंच गए। आयुक्त ने प्लांट की पूरी व्यवस्थाओं को देखा। पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने टरबाइन मोटर के विकल्प के रूप में नई अनुपयोगी मोटर को मेन कनेक्शन से जोड़ने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा आगामी ग्रीष्म ऋतु को लेकर निगम की सारी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मुस्तैद होकर काम करें। गर्मी के दिनों में शहर के लोगों को पेयजल के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। इसके लिए अभी से तैयारी सुनिश्चित कर ले। शहर के जल अभाव वाले क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई की विशेष कार्य योजना बनाकर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की हिदायत आयुक्त ने दी। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई निरंतर बनाए रखने विशेषरूप से फोकस करें और सारी तैयारी रखें। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उप अभियंता संजीव करण, स्वच्छता विभाग के अधिकारी कर्मचारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

ट्रक और कार में भिड़त एक की मौत

0
  • बिग ब्रेकिंग ट्रक और कार में भिड़त कार चालक हुआ घायल सूत्रों से जानकारी के अनुसार जम्ही मोड़ के आगे दल्ली तरफ से जा रही कार बालोद तरफ से आ रहे ट्रक में टक्कर हो गई कर चालक घायल हो गया जिसे 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया अस्पताल पहुंचने के बाद कार चालक की मृत्यु हो गई मौके पुलिस पहुंच गई है आगे करवाई जा रही है

नगर पालिका के ठेकेदार ने नाली पाटकर बना दी सीसी सड़क

0
  • नाली में पानी जमने से हो रही वार्डवासियों को दिक्कत
  • नाली का पानी जा रहा है खेल मैदान में, हो रहा कीचड़, खिलाड़ी परेशान

दल्लीराजहरा – नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 26 एवम 27 के बीच मंशा होटल के पिछले वाले क्षेत्र में 14 लाख रुपए की लागत से बनाये सीसी सड़क के गुणवत्ताहीन कार्य के चलते वार्डवासियों एवम वार्ड पार्षद में काफी रोष दिखाई देने लग रहा है। वार्ड पार्षद टी ज्योति ने बताया कि 14 लाख रुपए की लागत से बना सीसी रोड अपने निर्धारित मापदंड से विपरीत 3 इंच में बनाया गया है जबकि सीसी सड़क का निर्धारण मापदंड 5 से 6 इंच होता है वही दूसरी ओर ठेकेदार ने अपने मनमानी करते हुए वार्ड में पहले से बनी नाली को पाटते हुए सीसी सड़क का निर्माण कर दिए है जिससे वार्ड में नाली के जरिये से निकलने वाला गन्दा पानी अब सीधे सड़क पर उतरकर वार्डवासियों के घरों में घुस रहा है तथा कीचड़ का माहौल बना हुआ है। वार्ड पार्षद टी ज्योति एवम वार्डवासियों के द्वारा कई बार अध्यक्ष व ठेकेदार को नाली निर्माण कार्य को लेकर कहा गया है परंतु वर्तमान समय तक नाली निर्माण नही किया गया है।

नाली का पानी खेल मैदान में जा रहा है

वार्ड क्रमांक 26 एवम 27 के बीच बने रेल्वे के खेल मैदान को लगातार रेल्वे कर्मचारियों के द्वारा सुव्यवस्थित रखने का कार्य किया जा रहा है, जहां समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। परंतु नगर पालिका दल्लीराजहरा के ठेकेदार के द्वारा मनमानी तरीके से किये गए कार्य को लेकर रेल्वे के खेल मैदान को नाली के पानी से सराबोर किया जा रहा है जिससे खेल मैदान में पानी आने से कीचड़ होने लग रहा है और मैदान में जगह जगह गड्डो ने अपना रूप धारण कर लिया है।जिससे खिलाड़ियों को खेलने में काफी दिक्कतों का सामना करना करना पड़ रहा है।

नगर पालिका द्वारा बनाये गए सीसी सड़क में नाली को पाट दिया गया है जिससे वार्ड का गन्दा पानी मैदान में आ रहा है। जिसके कारण हमारे खिलाड़ियों को खेलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।हमारे द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है परंतु मैदान सुव्यवस्थित नही होने कारण खेल कराना सम्भव नही हो रहा है जिससे खिलाड़ियों में नाराजगी है।

(कुशाल सिंह, मुख्य लोको निरीक्षक रेल्वे दल्लीराजहरा )

टी ज्योति पार्षद

वार्ड में कार्य करने के साथ साथ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष,CMO व इंजीनियर की जिम्मेदारी होता है की कार्य गुणवत्ता पूर्ण हुआ की नही हुआ। ऐसे ही 2 महीने पूर्व पाइप लाइन का कार्य किया गया जिसमे 1 महीने तक पाईप को बिना खोदाई किए मेन रोड के ऊपर लगा दिए, बार बार निवेदन करने के बाद अभी भी कार्य को पूर्ण रूप से नही कराया गया पाईप लाईन अभी भी मेन रोड के ऊपर में है यदि किसी आम जनता का दुर्घटना होता है तो इसके जिम्मेदार कौन रहेगा । सीसी रोड़ बनाते समय घरों में उपयोग किए गए पानी के निकासी के लिए पहले ध्यान में रखते हुए कार्य करवाना चाहिए, अभी वार्ड वासियों को पानी निकासी के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे गंदगी के कारण मच्छर भी उत्पन्न हो रहे है।

भाजपा मंडल द्वारा निर्मला स्कूल के छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचाने के लिए स्कूल प्रबंधन से बस व्यवस्था करने को कहा

0

भाजपा मंडल दल्ली राजहरा द्वारा निर्मला स्कूल के अध्ययनरत छात्रों के हित को ध्यान मे रख स्कूल के प्राचार्य जोशिया मैरी से मिलकर बोर्ड की परीक्षा के लिए डोंडी परीक्षा केंद्र एकलव्य विद्यालय तक छात्रो को पहुंचाने लिए बस की व्यवस्था करने का अनुरोध किया उक्त मार्ग पर भारी वाहनों का निरंतर आवागमन रहता है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है परीक्षा के समय छात्र मानसिक तनाव की स्थिति में रहते है और परीक्षा केंद्र पहुंचने की हड़बड़ी में रहते है केंद्र भी मुख्य मार्ग से दूरी पर स्थित है छात्र हित को ध्यान मे रखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन माईती ,सुमित जैन ने थाना प्रभारी से भी मिलकर परीक्षा समयावधि के बीच भारी वाहनों को व्यवस्थित करवाने का अनुरोध किया

कोरमा- मुनगा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

0
  •  सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किए माओवादी कैम्प ध्वस्त
  • मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आई है। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के चलते नक्सली भाग खड़े हुए। सुरक्षा बलों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया और मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है।

नक्सली संगठन गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोड़ियम, गंगालूर एलओएस कमांडर दुला कारम, गंगालूर एरिया आरपीसी कमलू पूनेम एवं अन्य 15- 20 सशस्त्र माओवादियों की कोरमा- मुनगा के जंगलों में उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं कोबरा 202 व 210 बटालियन टीम ने घेराबंदी कर संयुक्त कार्यवाही की। इस दौरान सुरक्षा बलों को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली ज़गलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। यह मुठभेड़ शनिवार सुबह लगभग 7 बजे कोरमा के जंगलों में हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के अस्थाई कैम्प को ध्वस्त कर दिया गया। सर्चिंग करने पर कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाईयां, माओवादी वर्दी, प्रतिबंधित माओवादी संगठन की प्रचार-प्रसार सामग्री, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। क्षेत्र में सघन गश्त अभियान जारी है। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है।

सौतपुर की महिलाओं को मिल गया सबसे बड़ी ‘सौतन’ से छुटकारा

0
  • जल जीवन मिशन ने बदल दी सौतपुर के ग्रामीणों की जीवन -धारा
  • सौतपुर पंचायत के हर घर को नल से मिल रहा है पानी

अर्जुन झा

बकावंड शासन की योजनाओं का ईमानदारी से क्रियान्वयन हो, तो आम आदमी के जीवन की दशा और दिशा बदल जाती है। बशर्ते अधिकारियों की नीयत साफ हो, उनमें अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशीलता हो। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन ने एक गांव के ग्रामीणों की जीवन -धारा ही बदल कर रख दी है। यह कहानी है सौतपुर की, जहां की महिलाओं के लिए पानी की समस्या सौतन की तरह खटक रही थी। सौतपुर की महिलाओं को अब इस सौतन से छुटकारा मिल गया है।

बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सौतपुर के ग्रामीण अब खुश हैं कि उनके गांव के हर घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल कनेक्शन लग गया है। नल से हर घर में भरपूर पानी पहुंच रहा है। घर में ही पानी की सुविधा मिल जाने से गांव की महिलाएं सबसे ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। उन्हें अब पानी के लिए हैंडपंप जाना नहीं पड़ता। और न ही नदी नाले में झिरिया खोदने की जहमत उठानी पड़ती है। इस बारे में ग्राम पंचायत सौतपुर के युवा सरपंच मैना कश्यप बताती हैं कि गांव के प्रत्येक पारा मोहल्ले में सभी घरों को पानी मिल रहा है। इससे पूरे गांव में खुशहाली का माहौल है। घर के कामकाज और भोजन तैयार करने से लेकर पानी के इंतजाम में दिनभर खटने वाली महिलाएं विशेष तौर पर उत्साहित हैं। महिला सरपंच मैना कश्यप ने जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों में नल कनेक्शन लगाने हेतु सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए बताया कि अभी हाल ही में जल सभा कर सरपंच एवं सचिव को हर घर नल से जल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर उपस्थित पंचायत पदाधिकारियों सहित ग्रामीणों और गांव के पेयजल प्रबंधन से जुड़े जल वाहिनी के सदस्यों ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस गांव के सभी 400 घरों में जल जीवन मिशन के तहत नल लगाए गए हैं। सौतपुर ग्राम पंचायत की जनसंख्या 2025 है। पंचायत में कुल 19 वार्ड में हैं। ग्राम पंचायत में 5 प्राथमिक शालाएं एक माध्यमिक शाला, सात आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। जल जीवन मिशन द्वारा इन सभी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को भी नल कनेक्शन से जोड़ा गया है। साथ ही ग्राम पंचायत में भी नल कनेक्शन दिया गया है, जिससे कि पानी की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। सरपंच मैना बताती हैं कि यहां के ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय खेती है। सुबह उठ कर खेती में जाना। दिनभर वहां काम करके शाम को घर आने पर यह सुकून रहता है कि पानी लेने दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस बात से गांव की सभी महिलाएं सर्वाधिक खुश हैं। महिलाओं को अब पानी के लिए पसीना नहीं बहाना पड़ता। पहले घर की जरूरत के लिए पानी का इंतजाम करने में महिलाओं की सारी ऊर्जा खप जाती थी, उनका समय भी जाया होता था। अब घर बैठे पानी मिल जाने से गांव की माता -बहनों को मेहनत मशक्कत नहीं करनी पड़ती और उनके समय की भी बचत हो रही है। इस समय और ऊर्जा को महिलाएं घर के दूसरे कार्यों में लगाने लगी हैं।

स्वछता और जल संरक्षण पर भी ध्यान

सौतपुर ग्राम पंचायत में आयोजित जल सभा के मौके पर सभी प्राथमिक स्कूलों सहित माध्यमिक शाला में स्वच्छता एवं साफ-सफाई और सोख्ता गड्ढे के महत्व को समझाया गया तथा इससे संबंधित विषय पर निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने सक्रियता दिखाई। वहीं इन स्कूली बच्चों का पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहवर्धन किया। ग्राम पंचायत द्वारा पेयजल योजना को चलाने के लिए रखे गए पंप ऑपरेटर उमेश कुमार का कहना है कि गांव के सभी घरों में पानी आ रहा है। घर में पानी आने से लोग बहुत खुश हैं। गांव को मूलभूत सुविधा को उपलब्ध कराने वह पूरे मन से काम कर रहा हैै। वहीं ग्रामीण डमरू का कहना है कि घरों में नल नहीं था, तब पानी लेने दूर जाते थे। जिससे बहुत थकान हो जाती थी और समय भी बहुत लगता था। अब घर में पानी सुलभ होने से समय बच रहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS