City Media - Page 688 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 688

इंजीनियर्स डे पर मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

0

जगदलपुर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल दोडरेपाल में 15 सितंबर को इंजिनियर्स डे (अभियंता दिवस) के अवसर पर व्यवसायिक शिक्षा ऑटोमोबाईल, एग्रीकल्चर ट्रेड के अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र- छात्राओं ने तरह तरह के मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया।

जिसमें मुख्य अतिथि आरएमएसए में व्यवसायिक शिक्षा के नोडल अधिकारी सूरज निर्मलकर एवं व्यवसायिक शिक्षा के अतंर्गत व्यवसायिक प्रशिक्षक पंकज गर्ग थे। अतिथियों ने मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात कक्षा 9वीं से 12वीं तक छात्र-छात्राओं को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार और प्रोत्साहन मिलने से विद्यार्थियों में काफी हर्ष देखा गया। मुख्य अतिथि सूरज निर्मलकर द्वारा छात्र -छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा के प्रति मार्गदर्शन दिया गया। समस्त कार्यक्रम प्राचार्य भावना दीक्षित, व्यवसायिक प्रशिक्षक खगेंद्र पाढ़ी एवं शकुंतला कुजूर के मार्गदर्शन में विद्यालय के समस्त स्टॉफ के सहयोग से संपन्न कराया गया।

लोगों के रोजगार ही नहीं, सेहत की भी फिक्र करती है भूपेश सरकार

0
  • वनोपजों से बने खाद्य पदार्थों का अमेरिका में लोहा मनवाने वाले ग्रामीणों का कराया मुफ्त ईलाज

लोहंडीगुड़ा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार न सिर्फ आदिवासियों के रोजगार की लिए, बल्कि उनकी सेहत की भी फिक्रमंद रहती है। सरकार ने अंचल में बस्तर के वनोपजों पर आधारित उद्योगों की स्थापना करा कर आदिवासियों को जहां रोजगार उपलब्ध कराया है, वहीं कोशर एग्रो
उद्योग सरकार की पहल पर आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की दिशा में भी सराहनीय पहल कर रहा है।

कोशर एग्रो में वनोपजों से खाद्य पदार्थ तैयार कर आदिवासी अच्छी आमदनी कमा रहे हैं। यहां के वनोपजों से निर्मित खाद्य पदार्थों से बस्तर व छत्तीसगढ़ का मान अमेरिका में बढ़ाने वाले लोहंडीगुड़ा ब्लाक के ग्राम धुरागांव में इमली प्रोसेसिंग प्लांट कोशर एग्रो बस्तर फार्मा द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों का निशुल्क उपचार समय – समय पर कराया जाता है। इससे प्लांट में कार्यरत सैकड़ों आदिवासी कर्मचारियों एवं आसपास के ग्रामीणों का मुफ्त ईलाज संभव हो पा रहा है। लोगों को मुफ्त में दवाइयां भी मुहैया कराई जा रही है। बस्तर की वनोपजों से निर्मित खाद्य पदार्थों की कई देशों में भारी डिमांड है। अमेरिका के लोग स्थानीय वनोपजों से तैयार उत्पादों को खूब पसंद कर रहे हैं। खासकर ईमली से बने उत्पादों की अमेरिका में अच्छी मांग है। यहां से भारी मात्रा में ईमली प्रोडक्ट अमेरिका भेजे जाने लगे हैं। लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के धुरागांव स्थित कोशर एग्रो प्लांट में तैयार ईमली कैंडी, ईमली सॉस आदि प्रोडक्ट निरंतर अमेरिका एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। कुछ माह पहले ही कोशर एग्रो (बस्तर फार्मा) द्वारा तैयार ईमली उत्पादों की बड़ी खेप को बस्तर के सांसद दीपक बैज और उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस उद्योग में स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों और महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल रहा है। छ्ग की कांग्रेस सरकार की यह पहल सात समंदर पार के देशों में बस्तर को विशेष पहचान भी दिला रही है।

अंधविश्वास दूर करने में भी कामयाबी
कोशर एग्रो धुरागांव समेत अपने कार्यक्षेत्र के अनेक गांवों स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर भूपेश बघेल सरकार की मंशा को फलीभूत करने में जुटा हुआ है। इसका एक सबसे बड़ा सकारात्मक परिणाम यह आ रहा है कि अंचल के आदिवासी अंधविश्वास से मुक्त होकर आधुनिक चिकित्सा पर भरोसा करने लगे हैं। पहले अंचल के लोग सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी दस्त, बदन दर्द जैसी शिकायतें होने पर बैगा गुनिया से झाड़ फूंक कराने में समय जाया कर देते थे। इस चक्कर में मरीज की हालत और बिगड़ जाती थी। कोशर एग्रो ने गांवों में स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन का सिलसिला शुरू कर अंधविश्वास दूर करने में भी सफलता पाई है। कोशर एग्रो द्वारा बीते दिन आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों का उपचार किया गया। मरीजों को दवाइयां भी दी गईं। इस दौरान मेडिकल टीम के डॉ. मुरली, डॉ. हितेंद्र सिंह एवं स्टाफ सदस्यों के साथ कोशर एग्रो फेक्ट्री हेड शाहनवाज खान व अजय शाही तथा ग्रामीण मौजूद थे।

अवाम के पेट ही नहीं, सेहत की भी चिंता करती है भूपेश सरकार

0
  • वनोपजों से निर्मित खाद्य पदार्थों का अमेरिका में लोहा मनवाने वाले ग्रामीणों का कराया मुफ्त ईलाज

अर्जुन झा

लोहंडीगुड़ा छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार न सिर्फ अपनी अवाम के पेट भरने के लिए फिक्रमंद रहती है, बल्कि उसकी सेहत का भी पूरा ध्यान रखती है। बस्तर की वनोपजों से खाद्य पदार्थ तैयार कर अंचल के आदिवासी पुरुष व महिलाएं अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जमीनी पहल से संभव हो पाया है। यहां की वनोपजों से निर्मित खाद्य पदार्थों से छत्तीसगढ़ का मान अमेरिका में बढ़ाने वाले लोहंडीगुड़ा के आदिवासियों के लिए छ्ग शासन के स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। सैकड़ों लोगों का मुफ्त ईलाज कर उन्हें दवाइयां दी गईं।

बस्तर के वनोपजों से निर्मित खाद्य पदार्थों की कई देशों में भारी डिमांड है।अमेरिका के लोग भी यहां की वनोपजों से तैयार उत्पादों को खूब पसंद कर रहे हैं। खासकर ईमली से बने उत्पादों की अमेरिका में जबरदस्त मांग है। यहां से भारी मात्रा में ईमली प्रोडक्ट अमेरिका भेजे जाने लगे हैं। लोहंडीगुड़ा के एक उद्योग में तैयार ईमली प्रोडक्ट निरंतर अमेरिका एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। कुछ माह पहले ही यहां के एक उद्योग द्वारा तैयार ईमली उत्पादों की बड़ी खेप को बस्तर के सांसद दीपक बैज और उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बस्तर के जंगलों में ईमली, महुआ, चार, तेंदू, छिंद आदि बहुतायत में पाए जाते हैं। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इन वनोपजों से तरह – तरह के खाद्य पदार्थ बनाने की गतिविधि को भरपूर बढ़ावा दे रही है। इसी के तहत बस्तर के लोहंडीगुड़ा, बकावंड समेत अन्य स्थानों पर उद्योगों की स्थापना कराई गई हैं। इन उद्योगों में महुआ, ईमली, छिंद आदि से तरह – तरह के खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। इन उद्योगों में स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों और महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार तो मिल ही रहा है, भूपेश बघेल सरकार की यह पहल सात समंदर पार के देशों में बस्तर को विशेष पहचान भी दिला रही है। लोहंडीगुड़ा स्थित उद्योग बस्तर फार्मर क्रोसर एग्रो ग्रुप में ईमली से कैंडी, जैम समेत विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। इन उत्पादों की यूएसए के लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और अमेरिका की फर्मों से इनकी भारी डिमांड आ रही है। इस उद्योग ने अपने ईमली प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट करना शुरू किया है। उद्योग द्वारा दस टन ईमली उत्पादों की बड़ी खेप अमेरिका भेजी गई। ईमली उत्पादों से भरे ट्रकों को सांसद दीपक बैज और उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद दीपक बैज उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज, सुपुत्र सूर्यांश बैज, उसरीबेड़ा के उप सरपंच केदार सिंह ढेक और फैक्ट्री के मैनेजर व कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

औद्योगिक क्रांति के साथ हेल्थ अवेयरनेस भी
जबसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वनोपजों को अहमियत देना शुरू की है और गांवों में छोटे मंझोले उद्योगों की स्थापना के लिए कदम बढ़ाए हैं, बस्तर में औद्योगिक क्रांति आ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रूरल इंडस्ट्रीयल पार्को ( रिपा ) की स्थापना
बड़े पैमाने कराई है। लोहंडीगुड़ा, बकावंड समेत अनेक स्थानों पर उद्योग स्थापित किए गए हैं। ये उद्योग महिला स्व सहायता समूहों व निजी क्षेत्रों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी उद्योगों में स्थानीय आदिवासी पुरुषों, महिलाओं और युवाओं को भरपूर रोजगार मिल रहा है। भूपेश बघेल ने न सिर्फ यहां औद्योगिक क्रांति लाई है, बल्कि हेल्थ अवेयरनेस की दिशा में भी उनकी सरकार का परफॉरमेंस बेहतरीन है। हाट बाजार क्लीनिक और स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। यहां के आदिवासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी आई है।. पहले लोग झाड़ फूंक का सहारा लेते थे, अब डॉक्टरों की शरण में जाते हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र वाडंजी में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में जिला चिकित्सालय जगदलपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलर के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवाएं दी। ग्रामीणों के सभी प्रकार के रोगों का ईलाज किया गया। पीड़ितों को दवाइयां भी दी गईं। सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ उठाया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम सेमरा में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हो धर्म लाभ लिया

0

जगदलपुर  विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ग्राम पंचायत सेमरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए एवं धर्म लाभ लिया तथा आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

भक्तों के साथ जमीन पर बैठकर श्रीमद्भागवत कथा का अनुश्रवण किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की वर्तमान समय में श्रीमद्भागवत कथा ही मानव जीवन के उद्धार का एकमात्र मार्ग है वर्तमान जीवनशैली जो की तनाव और अनियमितता से भरा हुआ है उसमें श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण और उस पर अमल करना मुक्ति का एक मात्र मार्ग है श्रीमद्भागवत कथा में व्यक्ति के हर कष्ट और परेशानी का समाधान है इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच श्रीमती जयंती कश्यप,उप सरपंच अमित दास वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ थामा भाजपा का दामन

0

 

  • बदलबो बदलबो की गूंज के साथ गजेंद्र ठाकुर ने किया भाजपा में प्रवेश

डौंडी:–भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति और विचारों से प्रवाहित होकर परिवर्तन यात्रा डौंडी की सभा में युवा कांग्रेस डौंडी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने अपने युवा साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। युवा कांग्रेस डौंडी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर के साथ करीब 50 से अधिक संख्या में युवाओं ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया।गजेंद्र ठाकुर ने बताया की भाजपा परिवार में आकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हू व पार्टी से प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुवे संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगा।प्रवेश करने वाले युवा साथियों में प्रमुख रूप से सृतिक शर्मा, चेतन ठाकुर, निखिल कडपति, मनीष निर्मलकर, तोमेश्वर खरांशु, जीवन, हनी कडपति,जसमीत सिंह, भावेश, कोशल, सुनील टेकाम, लखन साहू आदि शामिल है। पूर्व युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने से आने वाले विधानसभा सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को लाभ मिलेगा।कांग्रेस पार्टी में शुरुवात से ही परिवार वाद चल रही है और यह भविष्य में भी चलेगी।

उखाड़ फेंकें प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को : फग्गन सिंह कुलस्ते

0
  • भाजपा की परिवर्तन यात्रा का दल्ली राजहरा में भव्य स्वागत

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा के दल्लीराजहरा आगमन पर भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने भारी बरसात के बीच जोश खरोश के साथ भव्य स्वागत किया।

दल्ली राजहरा मंडल एवं महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के पदाधिकारी – कार्यकर्त्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मरकाम के नेतृत्व में महिलाओं ने आरती उतार कर एवं पुष्प वर्षा कर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। झरन मंदिर से मोटर साइकिल रैली के साथ परिवर्तन यात्रा गुप्ता चौक पहुंची, जहां पर दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के अनुरोध पर परिवर्तन यात्रा के वरिष्ठ नेता द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं ने अपने ओजस्वी भाषण से दल्लीराजहरा के जनता से कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को बदलने का आह्वान व भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। इस दौरान केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी, भाटापारा के विधायक शिवरत्न शर्मा, युवा भाजपा नेता कमलचंद्र भंजदेव, पूर्व विधायक अंतागढ़ भोजराज नाग ने संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जल्द ही केंद्रीय विद्यालय राजहरा में ही खुलेगा एवं दल्ली राजहरा क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा माइंस क्षेत्र में जो भी नए उद्यम लगाए जा रहे हैं, उनमें स्थानीय बेरोजगारों को काम दिया जाएगा। डीएमएफ फंड में की जा रही बंदरबांट एवं भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, देवेंद्र जायसवाल, राजेश ताम्रकार, जयेश ठाकुर, सुदेश सिंह, शीतल नायक मंडल, अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर, सुजीत झा, रामेश्वर साहू, मनजीत कौर, मंडल कोषाध्यक्ष रमेश जैन, मंडल मंत्री जनार्दन सिंगरौल, लीलावती साहू, रंभा कोसमा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े, भूपेंद्र डहरवाल, सौरभ लूनिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे, मुश्ताक अहमद, भूपेंद्र श्रीवास, मदन माइती, अमित कुकरेजा, अंकित जायसवाल, शंकर साहू, मनन गुप्ता प्रवीण उइके, युवा नेता श्याम जायसवाल, सोनू ठगेल, कासिम कुरैशी, मोहम्मद इमरान, कार्यक्रम के व्यवस्था प्रभारी सुमीत जैन, पार्षद बॉबी छतवाल, राजेश कांबले, सुरेश जायसवाल, सुरेंद्र बेहरा, उमेश विश्वकर्मा, मेवा पटेल, पवन रंगारी, राजेश पिपरे, पुरुषोत्तम ठाकुर, श्रीजीत, प्रवीण उइके, राजकुमार गुप्ता, विवेक सोनी, गोलू जसवाल, नदीम बडगूजर, विक्रम सोना, अमन, साहिल एवं महिला मोर्चा की सुचित्रा दास, रेवती बक्शी, धरमीन बाई, सुनीता, सुमन, गीता निषाद, हीराबाई एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पानी उपलब्ध कराने के नाम पर सड़क की सुविधा छीन रहे पीएचई अफसर

0
  • ग्राम पंचायतों द्वारा निर्मित सड़कों का बेड़ागर्क कर रहे हैं अधिकारी
  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर की कारगुजारी
  • गुमडेल समेत सभी ग्राम पंचायतों की सड़कों की कर डाली है दुर्गति

अर्जुन झा

बकावंड ग्राम पंचायतों में शासन के करोड़ों रुपयों की लागत से बनवाई गई सड़कें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के अधिकारियों को रास नहीं आ रही हैं। वे इन सड़कों का बेड़ागर्क करने पर तुल गए हैं। इस मामले में पीएचई के सब इंजीनियर आलोक मंडल दो कदम आगे चल रहे हैं। पेयजल आपूर्ति पाईप लाईन बिछाने के नाम पर सब इंजीनियर मंडल अच्छी भली सड़कों का सर्वनाश कर रहे हैं। ग्राम पंचायत गुमडेल में उनकी करतूत की तस्वीर देखने में आई है।

केंद्र सरकार द्वारा हर गांव के घर – घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना चलाई जा रही है। जल जीवन मिशन के कार्य को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दी गई है। विभाग के अधिकारी मिशन के कार्यों में जमकर गड़बड़ी तो कर ही रहे हैं, गांवों में निर्मित पक्की सड़कों को ध्वस्त करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ऐसी ही बुरी गत बकावंड जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गुमडेल की भी सड़क की बना दी गई है। गुमडेल के आवास पारा की गलियों में ग्राम पंचायत द्वारा लाखों रुपए खर्च कर बनाई सीसी सड़कों को पाईप लाईन बिछाने के लिए पूरी तरह उधेड़ दिया गया है। पाईप लाइनें बिछाने के बाद जेसीबी के जरिए गलियों में मिट्टी का भराव किया गया है। अब गलियों में पहले की तरह कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है। इन गलियों में हाल ही में लाखों रु. खर्च कर सीमेंट कांक्रिट सड़कों का निर्माण ग्राम पंचायत के माध्यम से कराया गया था। सीसी रोड बनने से आवास पारा के रहवासियों को बड़ी राहत पहुंची और कीचड़ से मुक्ति मिल गई थी, लेकिन पीएचई के अधिकारियों की मनमानी ने ग्रामीणों की खुशी छीन ली। गलियां कीचड़ से भर गई हैं, जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी असुविधा हो रही है। ग्रामीण और उनके बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

ठेकेदार पर थोप रहे जिम्मेदारी

गुमडेल के सरपंच, उप सरपंच और पंचों ने जब ठेकेदार को सड़क खोदने से मना किया, तो उसने यह कहते हुए सड़कों की खोदाई बंद नहीं की कि वह साहब के कहे अनुसार काम कर रहा है। वहीं पीएचई के सब इंजीनियर आलोक मंडल ने ग्रामीणों से यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि ठेकेदार मेरी बात नहीं मान रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने पीएचई के ईई जगदीश कुमार से भी मामले की शिकायत की है। बकावंड विकासखंड की सभी 93 ग्राम पंचायतों में पक्की सड़कों की ऐसी ही दुर्दशा पाईप लाईन बिछाने के नाम पर कर दी गई है।

जल जीवन मिशन या करपशन का मिशन ?

जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपए मंजूर किए जाते हैं। इस राशि से बोर कराने, मोटर पंप लगाने, सोलर पैनल्स लगाकर सौर ऊर्जा के जरिए मोटर पंप ऑपरेटिंग, ओवरहेड टंकी निर्माण, संबंधित गांव की हर गली में अंतिम छोर के घर तक पाईप लाईन बिछाने, घर घर में नल कनेक्शन देने, गलियों में जगह जगह स्टैंड पोस्ट लगाने, नलों के वेस्टेज पानी की निकासी की व्यवस्था करने आदि कार्य कराए जाते हैं। हर ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के लिए करोड़ों का आवंटन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को मिलता है। इस रकम की जमकर बंदरबांट होने की भी खूब चर्चा है। बताया गया है कि जहां जहां भी बोर कराया गया है, वहां वहां बोर की गहराई कम रखी गई है और ज्यादा गहराई तक बोर कराने पर व्यय बताकर रकम हड़प ली गई है। बोर में केसिंग और पाईप तथा मोटर घटिया स्तर के लगाए गए हैं। पाईप लाइनों में बिछाए गए पाईप बेहद ही घटिया स्तर के हैं। स्टैंड पोस्ट बनाने में घटिया क्वालिटी की सीमेंट का उपयोग किया गया है। सोलर पैनल्स की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पीएचई के अधिकारियों ने जल जीवन मिशन को करप्शन का मिशन बना लिया है। सभी ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के कार्य ठेके पर दिए गए हैं। ठेकेदार को भ्रष्टाचार की खुली छूट विभागीय अधिकारियों ने दे रखी है और जब पोल खुलती है, तब सारा दोष ठेकेदार पर मढ़ देते हैं।

वर्सन

सब इंजीनियर को दिए हैं निर्देश

गुमडेल की सड़कों को नुकसान पहुंचने की शिकायत मिली है। मैंने सभी सब इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं कि पाईप लाईन बिछाने में सड़कों को किसी भी तरह की क्षति न पहुंचाई जाए।

जगदीश कुमार ईई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बस्तर

वर्सन

सब इंजीनियर कर रहे मनमानी

पीएचई के सब इंजीनियर आलोक मंडल हर कार्य में मनमानी कर रहे हैं। वे अपने ईई के निर्देश का भी पालन नहीं करते।

हरीश कश्यप

सरपंच, ग्राम पंचायत, गुमडेल

परिवर्तन यात्रा लेकर राजहरा पहुंचे केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने केंद्रीय विद्यालय राजहरा में खुलने की बात कही

0

दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा चलाये जा रहे परिवर्तन यात्रा के दल्लीराजहरा आगमन पर भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं द्वारा जोश खरोश के साथ भारी बारिश में दल्ली राजहरा मण्डल एवं महिला मोर्चा व युवा मोर्चा साथियों के साथ परिवर्तन यात्रा का स्वागत दल्लीराजहरा में किया गया। महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती गीता मरकाम द्वारा महिलाओं द्वारा आरती उतार फुल वर्षा कर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया झरण मंदिर से मोटरसाइकिल रैली के रूप में परिवर्तन यात्रा गुप्ता चौक पहुंची जहां पर दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के अनुरोध पर परिवर्तन यात्रा के वरिष्ठ नेता द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं ने अपने ओजस्वी भाषण से दल्लीराजहरा के जनता से कॉंग्रेस के भ्रष्ट सरकार को बदलने का आह्वान किया। व भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।

इस दौरान केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डे, कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी, भाटापारा विधायक शिवरत्न शर्मा, युवा भाजपा नेता कमलचंद्र भंजदेव, पूर्व विधायक अंतागढ़ भोजराज नाग,  फग्गन सिंह कुलस्ते (केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री) ने कहा, जल्द ही केंद्रीय विद्यालय राजहरा में ही खुलेगा एवं दल्ली राजहरा क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा माइंस क्षेत्र में जो भी नए उद्यम लगाए जा रहे हैं उसमें स्थानीय बेरोजगारों को काम दिया जाएगा। इसके साथ डीएमएफ फंड में की जा रही बंदर बांट एवं भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, देवेंद्र जायसवाल, राजेश ताम्रकार, जयेश ठाकुर,सुदेश सिंह, शीतल नायक मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी महामंत्री महेंद्र सिंह उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर सुजीत झा रामेश्वर साहू, मनजीत कौर मंडल कोषाध्यक्ष रमेश जैन ,मंडल मंत्री जनार्दन सिंगरौल , श्रीमती लीलावती साहू श्रीमती रंभा कोसमा युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड, भूपेंद्र डहरवाल, सौरभ लूनिया,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पीपरे, मुश्ताक अहमद,भूपेंद्र श्रीवास,मदन माइती, अमित कुकरेजा, अंकित जायसवाल,शंकर साहू, मनन गुप्ता प्रवीण उइके,युवा नेता श्याम जायसवाल, सोनू ठगेल, कासिम कुरैशी मोहम्मद इमरान कार्यक्रम की व्यवस्था प्रभारी सुमित जैन ,पार्षद बॉबी छतवाल राजेश कांबले सुरेश जयसवाल,सुरेंद्र बेहरा उमेश विश्वकर्मा, मेवा पटेल, पवन रंगारी राजेश पीपरे, पुरुषोत्तम ठाकुर, श्रीजीत ,प्रवीण उइके, राजकुमार गुप्ता, विवेक सोनी,गोलू जसवाल नदीम बडगूजर, विक्रम सोना, अमन,साहिल एवं, महिला मोर्चा की सुचित्रा दास रेवती बक्शी,धरमिन बाई, सुनीता, सुमन, गीता निषाद हीराबाई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 

कांग्रेस ने शुरू किया अत्याधुनिक वॉर रूम, होगी सीधे बूथ तक पहुंच

0
  • डिजिटल तकनीक से भाजपा को पटखनी देने की है पूरी तैयारी
  • प्रोफेसनल्स की बड़ी टीम के हवाले रहेगा कांग्रेस का यह वार रूम

अर्जुन झा
रायपुर आसन्न विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस अब भाजपा को अत्याधुनिक तकनीक के जरिए करारी पटखनी देने की तैयारी कर चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने शुक्रवार को रायपुर के शंकर नगर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के चुनावी वॉर रूम का उद्घाटन किया। अत्याधुनिक तकनीकी एवं संचार सुविधाओं से सुसज्जित इस वॉर रूम में तकनीक और अत्याधुनिक संचार प्रणाली में विशेषज्ञता रखने वाले जानकार लोगों को तैनात किया गया है। इस वार रूम से प्रदेशभर में संगठन पर बूथ स्तर तक पैनी नजर रखने के साथ ही जन भावनाओं को टटोलकर रणनीति तैयार की जाने लगी है।
कांग्रेस ने इस वॉर रूम में चुनाव को 360 डिग्री एंगल पर चलाने के लिए अलग अलग यूनिटें तैयार की हैं। इनमें डाटा इंटेलिजेंस यूनिट, पॉलिटिकल इंटेलिजेंस यूनिट, ग्राउंड कैंपेन टीम, फील्ड मैनेजमेंट टीम, सोशल मीडिया प्रबंधन टीम, डिजिटल मीडिया एंड पब्लिकेशन टीम, मीडिया मॉनीटरिंग टीम, फेक न्यूज मॉनीटरनिंग सेल, बूथ मैनेजमेंट टीम, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, कॉल सेंटर, कनेक्ट सेंटर, स्टूडियो आदि शामिल हैं। वॉर रूम की तरफ से प्रोफेशनल लोगों की फील्ड टीम बनाई गई है, जो सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यरत है। देश के टॉप संस्थाओं से आने वाले युवा पिछली अनेक चुनावी कैंपेन का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें फील्ड टीमों में शामिल किया गया है।

सोशल मीडिया है सबसे बड़ा हथियार
प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गांव – गांव तक पहुंचाने के साथ ही भाजपा और अन्य विपक्षी दलों की नाकामियों को हर नागरिक के मोबाइल फोन तक पहुंचाने की रणनीति यह टीम तैयार कर रही है। जानकारी के मुताबिक अब तक प्रदेश में 30 हजार से अधिक व्हाट्सएप्प ग्रुप्स, 5 हजार ब्रॉडकास्ट के अलावा बड़ी संख्या में आधिकारिक एवं समर्थित फेसबुक पेजेस, ट्विटर हैंडल्स, यूट्यूब चैनल्स आदि संचालित हो रहे हैं। चुनाव में इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी 2018 से ही सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय और आक्रामक रही है। यह उसका सबसे बड़ा हथियार है। आसन्न चुनावों के रण में भी कांग्रेस का यह हथियार विरोधियों को धूल चटाने में मददगार साबित होगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है।

एआई टेक्नालॉजी का दिखेगा कमाल
इस चुनाव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल कर सभी वोटर्स और चीफ मिनिस्टर भूपेश बघेल के बीच पर्सनल कोनेक्टिविटी बनाई जा रही है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए मुख्यमंत्री एक ही समय में लाखों वोटर्स से जुड़ जाएंगे और सीधा संवाद करेंगे।

कनेक्टिविटी से बूथ तक नजर
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता एक साथ जुड़े रहेंगे। कनेक्टिविटी सेंटर में जानकार लोग दिन रात मौजूद रहकर सीधे बूथों से जुड़े रहेंगे। बूथ स्तर की कमियों, व्यवस्थाओं और डिमांड की पल पल जानकारी हेड क्वार्टर को मिलती रहेगी। इससे होगा यह कि कमियों व मांगों के निराकरण और वांछित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए त्वरित पहल की जा सकेगी।

75 प्लस सीटें जीतकर देंगे भाजपा के झूठ का जवाब : बैज

0
  • कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सम्मेलन में बोले पीसीसी चीफ

रायपुर पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन द्वारा भारत जोड़ो सम्मेलन श्रृंखला की 15वीं कड़ी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शामिल छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा व पीसीसी चीफ दीपक बैज थे।

कुमारी शैलजा ने सम्मेलन में उपस्थित पार्टी के लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी तोड़ने में नहीं, जोड़ने में विश्वास करती है। हम सभी समुदायों को साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लक्ष्य 75 प्लस को हासिल करने के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी कार्यकर्त्ताओं से अभी से जुट जाने का आह्वान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा और उसके नेता समूचे देश में नफरत का माहौल पैदा कर रहे हैं। एक समुदाय को दूसरे समुदाय से लड़ाकर राजनीतिक रोटी सेंकना भाजपा की फितरत बन गई है। अब भाजपा के बड़े नेता छत्तीसगढ़ में आकर यहां के शांत वातावरण को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें इनसे सतर्क रहना होगा। दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ का विकास नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने रायगढ़ की धरती से छत्तीसगढ़ और हमारी कांग्रेस सरकार के बारे में जो भी कहा, उस पर प्रदेश की जनता हंस रही है। छत्तीसगढ़ वासियों को मालूम है कि भाजपा की रमन सरकार ने पंद्रह साल तक क्या किया और हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस सरकार ने महज पौने पांच साल में क्या कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम ही है झूठ फैलाना। हमें उसके झूठ का भंडाफोड़ करते हुए मिशन 75 प्लस का टारगेट हर हाल में पूरा करना है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन को बधाई दी।

 

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, राज्यसभा सांसद एवं सीडब्लूसी सदस्य फूलोदेवी नेताम, केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, पीसीसी के प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, सहित निम्नलिखित भारत जोड़ो यात्रा के सहचर महेंद्र सिंह वोहरा, चौलेश्वर चंद्राकर, आशिका कुजूर, शशि सिंह, क्रांति बंजारे, हिमानी वासनिक, कोलकुंडा, रत्ना पैकरा समेत सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता जन उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS