City Media - Page 719 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 719

अविश्वास प्रस्ताव भाजपा की हताशा- निराशा का प्रमाण: रेखचंद जैन

0
  • बेबुनियाद आरोप मढ़ना भाजपा की पुरानी आदत- जीतेगी जनता- जीतेगी कांग्रेस, हारेगी भाजपा- हारेगा अहंकार

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि 48 सदस्यों की नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 29 है। भाजपा के मात्र 18 पार्षद हैं। संख्या के आधार पर भाजपा की हार तय है। बावजूद इसके भाजपा ने महापौर सफिरा साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है जो उसकी हताशा- निराशा का प्रमाण है। बेबुनियाद आरोप मढ़ना भाजपा की पुरानी आदत है। भाजपा पार्षद इससे पहले भी इस प्रकार का आरोप लगाकर उनका हश्र देख चुके हैं। जैन ने कहा है कि शहर से लेकर गांव तक जिस प्रकार का विकास हो रहा है, वह भाजपा को पच नहीं रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में समस्त कांग्रेसजन शहर विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। शहर में खेल मैदानों के सौंदर्यीकरण, ई- लाइब्रेरी की स्थापना, नामचीन हस्तियों व महापुरुषों के नाम पर भवनों के नामकरण, दलपत सागर सुन्दरीकरण, आधारभूत संरचनाओं का निर्माण आदि ढेरों काम हुए हैं या प्रगति पर हैं। भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में शहर विकास का केवल ढिंढोरा पीटा गया। इन 15 में से 10 साल तो शहर में भाजपा की सरकार रही। जैन ने कहा है कि तब और अब का अंतर जनता देख रही है। कांग्रेस के पार्षद एकजुट होकर भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव का मुंहतोड़ जवाब देंगे। जनता के विश्वास को खंडित करने की भाजपा की साजिश सफल नहीं हो पाएगी। उन्होने कहा है कि महिला महापौर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का उचित जवाब देकर भाजपा के महिला विरोधी चेहरे को भी बेनकाब किया जाएगा। अविश्वास प्रस्ताव के धराशायी होते ही कांग्रेस व जनता की पुनः जीत की संभावना व्यक्त करते, जैन ने भाजपा व उसके अहंकार के पराजित होने की बात भी कही है।

भाजपा डौंडी मण्डल की कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई

0
  • छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने लिया संकल्प

डौंडी:– भाजपा मंडल डौंडी की कार्यसमिति की बैठक व BLO प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 अगस्त दिन शनिवार को सांस्कृतिक भवन डौंडी में सम्पन्न हुई ।इस बैठक मे प्रमुख रूप सेडौंडीलोहारा विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार, बैठक प्रभारी होरीलाल रावटे,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा डॉ देवेन्द्र माहला, जिला मंत्री भाजपा श्रीमती अनीता कुमेटी,श्रीमती राधिका भरद्वाज, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, श्रीमती भीखी मासिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रूपेश नायक,अब्दुल इब्राहिम सैयद,मंडल उपाध्यक्ष हिंसा राम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष छगन यदु,राम किशन सोरी, व डौंडी मंडल के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी बीएलओ शक्ति केन्द्र प्रभारी बुथो के BLO व देव तुल्य कार्यकर्ता गण इस बैठक मे सम्मिलित हुए। बैठक में विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार ने आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की और कहा कि हम अपना बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे हर कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथ की चिंता जरूर करना चाहिए पार्टी के काम के साथ अपना बूथ सबसे मजबूत करेंगे।

बैठक प्रभारी होरीलाल रावटे ने कहा कि आप लोग मतदाता लिस्ट का पुनरीक्षण कर लीजिए जिनकी मृत्यु हो गई है या जो बाहर चले गए हैं या जिनका स्थानतरण हो गया या शादीशुदा बाहर चले गए हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका नाम देखे और जो नए युवा मतदाता हैं उनका नाम जोड़ने का काम करें घर घर जाएं संपर्क करें नाम जुड़वाने के बाद उनका मोबाइल नंबर नाम भी अपने पास लिख कर रखें। डॉक्टर देवेन्द्र माहला ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते कहा कि युवा मोर्चा को इस अभियान में पूर्ण रुप से 2 अक्टूबर से 30 अगस्त तक तन-मन-धन लगाकर काम में जुट जाना है 1 दिन भी नहीं बैठना है अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करना है। कालेज में जाएं और गांव टोला मुहल्ले में जाएं सब का नाम जुड़ा है की नही देखे और उनको प्रशस्ति पत्र भी दें।स्वागत भाषण मंडल उपाध्यक्ष हिंच्छा राम साहू ने दिया। बैठक को पूर्व मंडल अध्यक्ष छगन यदु, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, जिला मंत्री अनिता कुमेटी ने भी संबोधन किया व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकिसन सोरी, जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष मुकेश कौड़ो, वरिष्ठ भाजपाई भरत भाई पटेल, सुखराज जैन, विमला जैन,नगर पंचायत उपाध्यक्ष रूपेश नायक, अब्दुल इब्राहीम, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी जयसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष मितेंद्र वैष्णव, अजा मोर्चा अध्यक्ष हिंसाराम चिराम , मंडल मंत्री योगेंद्र सिन्हा, शक्ति केन्द्र प्रभारी ज्ञान प्रकाश साहू, टोमेंद्र मंडावी, दुलार ठाकुर, राजेश रावते, संयोजक गोपाल साहू, पुष्पजित बेस, हितेश गुप्ता, अंगद टेकाम, संतराम सारवा, जयसिंग मरकाम, पवन साहू, शशीकांत निषाद, पूरन राजपुत, पतिराम नरेटी, देवेश साहू, लक्ष्मण चक्रधारी, भागवत सोनी, यदुनंदन देवहारी, साधना सोरी, शिवराम रणघाटी सहित नगर पंचायत डौंडी व चिखलकसा के समस्त पार्षदगण, समस्त मंडल पदाधिकारी,समस्त बूथों के बुथ अध्यक्ष व बीएलओ 2 उपस्थित थे, बैठक का संचालन राजेश रावते ने किया व आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री टिकेन्द्र साहू द्वारा किया गया।

घोषणा पत्र सुझाव के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह कर वोट बटोरना चाह रहीं है भाजपा – चंदन कश्यप

0

प्रदेश में भाजपा द्वारा संकल्प पत्र बनाने जनता से सुझाव मांगने को लेकर नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश मे ऐसा कुछ मुद्दा ही नहीं बचा है आज भाजपा के लिए जो घोषणा पत्र मे शामिल कर सके। माननीय भूपेश बघेल जी की सरकार वाली कांग्रेस पार्टी ने पिछले चुनाव मे 36 वादा किए थे जिनमे से लगभग सभी वादा पूरा हुआ है। आज घोषणा पत्र मे शामिल करने लायक कुछ मुद्दा नहीं है इसलिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता से सुझाव मांग रहीं है। प्रदेश की जनता से सुझाव मांगने से अच्छा भाजपा को पिछले तीन चुनाव के घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) को कितना पूरा किया उस पर राय माँगनी चाहिए। आज प्रदेश भाजपा नेताओं के पास मुद्दा नहीं है तो कभी धर्मांतरण के नाम पर, कभी धर्म के नाम पर, कभी आदिवासी के नाम पर तो कभी, मृत आदिवासी युवती के नाम पर वोट बैंक के लिए राजनीति कर रहे है। आज प्रदेश की जनता माननीय भूपेश बघेल जी की सरकार मे खुश है। छत्तीसगढ़ मे गढ़बो नवाँ छत्तीसगढ़ का संकल्प पूरा हो रहा है। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज किसान खुशहाली का जीवन जी रहा है। विधायक ने आगे कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करते हुए हम क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

राजीव ने कहा जनता की आवाज़ बनकर फिर लोकसभा में गरजेंगे राहुल

0

सर्वोच्च न्यायालय से दी गई राहत देश के लोकतंत्र की जीत कांग्रेस ने किया सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसदी जाने के 133 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले को ही पलट दिया, जिसकी वजह से उनकी सांसदी गई थी अधिकतम सजा के चलते एक लोकसभा सीट बिना सांसद के रह जाएगी यह सिर्फ एक व्यक्ति के अधिकार का ही मामला नहीं है ये उस सीट के वोटर्स के अधिकार से जुड़ा मसला भी वायनॉड सांसद राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार की गलतनीतियों व कार्यप्रणालीयों पर सरकार को घेरते पूर्व की तरह सवाल अवश्य उठाएंगे और उन्हें जवाब देना होगा भारत के प्रजातंत्र और देश की संसदीय प्रणाली को मिली राहत है राजनीतिक षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी को लक्ष्य करके देश के लोग संसदीय प्रणाली के मूल्यों पर प्रहार करने की कोशिश की गई जिससे पर्दा उठ चुका इन्द्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह लोकतंत्र व INDIA की जीत है। आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है. शीर्ष अदालत ने कांग्रेस नेता की सजा पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा कि जब तक राहुल की सजा के खिलाफ अपील लंबित है, तब तक उनकी सजा पर रोक रहेगी. राहुल अब संसद के मानसून सत्र में हिस्सा ले सकते हैं.राहुल की सदस्यता अब बहाल हो गई है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसदी जाने के 133 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले को ही पलट दिया, जिसकी वजह से उनकी सांसदी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी की 2 साल जेल की सजा पर रोक लगा दी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों के फैसले पर कहा हम जानना चाहते हैं कि जज ने अधिकतम सजा क्यों दी।ट्रायल जज को फैसले पर बताना चाहिए था कि उन्होंने अधिकतम सजा क्यों दी अगर जज ने 1 साल 11 महीने की सजा दी होती तो राहुल गांधी को डिसक्वालिफाई नहीं किया जाता। श्री शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को मिली राहत पूरे के प्रजातंत्र व देश की संसदीय प्रणाली को मिली राहत है, राजनीतिक षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी को लक्ष्य करके देश के लोकतन्त्र व संसदीय प्रणाली के मूल्यों पर प्रहार करने की कोशिश की गई थी अधिकतम सजा के चलते एक लोकसभा सीट बिना सांसद के रह जाएगी यह सिर्फ एक व्यक्ति के अधिकार का ही मामला नहीं है, ये उस सीट के वोटर्स के अधिकार से भी जुड़ा मसला है। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में गुजरात हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दिया है. इस फैसले के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी. राहुल संसद के मानसून सत्र से ही हिस्सा ले सकते हैं. वहीं कोर्ट से राहत मिलने के बाद श्री शर्मा ने कहा यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत, आ रहे है राहुल और केंद्र सरकार की मोदी सरकार के गलत नीतियों व कार्यप्रणाली पर अपना सवाल जारी रखेंगे।

दल्ली राजहरा के तत्वाधान में बस्तर टाइगर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा जी की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई

0

दल्लीराजहरा – आज दिनांक 5 अगस्त को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के तत्वाधान में बस्तर टाइगर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा जी की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।साथ ही साथ सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी जी की सजा पर रोक लगाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा नारा लगाते हुए खुशी जाहिर की गई एवं मिठाई बांटी गई।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह और आभार व्यक्त ब्लॉक सचिव विलसन मैथ्यू ने किया। इस अवसर पर अशोक बाम्बेश्वर अध्यक्ष ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी, प्रदेश प्रतिनिधि रतिराम कोसमा,काशीराम निषाद सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग, मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, प्रदेश सचिव अल्पसंखयक विभाग जेबा कुरैशी,जुबैर अहमद जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग, जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड और रामजतन भारद्वाज भरत देवांगन अध्यक्ष विधानसभा युवक कांग्रेस, ब्लॉक उपाध्यक्ष एम एल साहू और सुदामा शर्मा, महामंत्री रुबी एंथोनी, सचिव विल्सन मैथ्यू, विकास मित्तल जिला संयोजक आईटी सेल,अयान अहमद शहर अध्यक्ष यूवा कांग्रेस, पूर्व शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग मुमताज कुरैशी, अनिल कोमबे,नोमेश रामटेके, भूषण कुमार सोनी, हिमांशु शेंडे, यमन यूसुफ ,हरिश साहू, मोती निषाद ,दिलीप कुमार, चंद्रप्रकाश हल्बा,शिबू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित हुए।

बीमा कंपनी देगी 56 हजार रु. और भरेगी 10 हजार का जुर्माना

0
  • जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर का फैसला

जगदलपुर‌ जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर द्वारा 4 अगस्त को एक प्रकरण में आवेदक का वाहन क्षतिग्रस्त होने पर बीमा कंपनी को 56 हजार रु. क्षतिपूर्ति राशि और उस पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज, 10 हजार का जुर्माना और वाद व्यय के रूप में 5 हजार रु. अदा करने का आदेश पारित किया गया है। प्रकरण के तथ्य संक्षिप्त में इस प्रकार हैं कि बालाजी वार्ड जगदलपुर निवासी हाजी मोहम्मद अमीन खान की टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना दिनांक को वाहन ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में बीमित था। आवेदक द्वारा दुर्घटना की सूचना बीमा कंपनी को दिए जाने पर उसके द्वारा स्पाॅट सर्वे एवं फाइनल सर्वे करवाया गया था तत्पश्चात बीमा कंपनी कैशलाॅस बेसिस के आधार पर 55 हजार 646 रु. की राशि आवेदक को देने तत्पर थी। जिस पर परिवादी सहमत था, किंतु बीमा कंपनी द्वारा आवेदक से वाहन मरम्मत के दस्तावेज मांगे जा रहे थे। इससे क्षुब्ध होकर आवेदक द्वारा जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने यह आदेश पारित किया है कि आईआरडीए की गाइडलाइन के अनुसार बीमा कंपनी कैशलेस बेसिस पर सेटलमेंट करते समय आवेदक से दस्तावेजों की मांग नहीं कर सकती है। इसके लिए बीमा कंपनी को 10हज़ार के जुर्माने से दंडित किया गया है। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा ने यह आदेश जारी किया है।

मनाई गई बस्तर टाईगर महेंद्र कर्मा की जयंती

0
  • आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि

जगदलपुर बस्तर टाईगर शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती 5 अगस्त को यहां कोंग्रेस भंवन में सादगी व गरिमा के साथ मनाई गई। ततपश्चात शहर के हृदय स्थल झंकार चौक पर वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शहीद महेंद्र कर्मा की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने कहा कि शहीद महेंद्र कर्मा छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेताओं में से थे। परिवर्तन यात्रा के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए झीरम नरसंहार में उन्होंने भी अपने प्राणों की आहुति दी।

आज उन्हीं की जयंती पर हम सभी लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करने एकत्रित हुए हैं।बस्तर टाईगर शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर की आवाज़ हुआ करते थे। उनकी कार्य करने की शैली अदभूत थी। वाकई उन्होंने एक टाईगर की तरह बस्तर में अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर यशवर्धन राव, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफिरा साहू, चंद्रभान झाड़ी, समस्त पार्षद, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, छबिलाल तिवारी, राकेश सिंह, नरेंद्र तिवारी, लता निषाद, श्वेता बघेल, गौरनाथ नाग, जाहिद हुसैन, अंगद त्रिपाठी, गिरी, राजेश राय, साकेत शुक्ला, महेश द्विवेदी, रोजविन दास, महेश ठाकुर, अंकित सिंह, नीलम कश्यप, सोनू कश्यप, उस्मान रज़ा, मेराज खान,अभिषेक नायडू, संजू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अग्रवाल, बाला, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद थे।

तीन सटोरियों को किया गिरफ्तार

0

दिनांक 05.08.2023 ग्राम दरबारी नवागांव और जगन्नाथपुर में युवा नशा मुक्ति समिति की गठन किया जाकर समन्वय से हुई अवैध शराब की बिक्री बंद। थाना सिटी कोतवाली बालोद ने 5 दिवस में की 09 आबकारी एक्ट और 3 सटोरियों पर कार्यवाही और असमाजिक तत्वों पर 20 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। दरबारी नवागांव और जगन्नाथपुर के युवाओं ने सतत पेट्रोलिंग कर अवैध शराब की बिक्री बंद करवाने के लिये दिया पुलिस को धन्यवाद। थाना सिटी कोतवाली बालोद ने 5 दिवस में आबकारी एक्ट में कुल कुल 33.077 ब्लक लीटर कीमती 14800 बिक्री रकम 660 रू, 02 मो.सा. कीमती 32000 रू एवं 03 सट्टा में कुल रकम 6720 रू. जप्त पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव को सिटी कोतवाली बालोद के दरबारी नवागांव के ग्रामीणों द्वारा अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब बिक्री परिवहन व बिक्री को रोकने हेतु तथा शराब सेवन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिस पर निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय थाना प्रभारी बालोद के नेतृत्व में थाना बालोद क्षेत्र में लगातार आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी बालोद द्वारा युवाओं के मध्य जाकर ग्राम दरबारी नवागांवए जगन्नाथपुर एवं कालेज बालोद में युवा नशा मुक्ति समिति का गठन किया जाकर युवाओं को नशे से दूर रहने और गांव में अवैध रूप से बिक रहे शराब को बंद करवाने में पुलिस की सहयोग करने की बात कही गई और युवाओं की समस्याएं सुनी गई युवाओं को पुलिस ने अपने नंबर भी बांटे तथा किसी प्रकार की कोई भी समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने हेतु समझाइश दी गई, ग्रामीणों और युवाओं ने पुलिस द्वारा की जा रही सतत पेट्रोलिंग तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने पुलिस को आभार भी ज्ञापित किया ज्ञात हो थाना बालोद पुलिस के 5 दिवस में 3 सटोरियों और 9 आबकारी एक्ट के तहत और 20 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, थाना बालोद क्षेत्रांतर्गत में अवैध शराब ब्रिकी के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी, पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध गुंडा फाईल खोलने की विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आबकारी एक्ट कार्यवाही के तहत किये गये आरोपी का नाम पता :-01.संजय बघेल पिता सुखरू राम उम्र 23 साल साकिन गंजपारा बालोद अप.क्र 351/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट जप्ती 50 नग देषी प्लेन कुल 9.000 ब्लक ली. कीमती 4000 रू एवं मो.सा. सी.जी. 24 एस 4238 कीमती 20,000 रू।02.कुलविदंर सिंह पिता लखवीर सिंह उम्र 26 साल पता छपरा थाना नग्गढ जिला अम्बाला हॉल ग्राम रानीतराई अप.क्र 352/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट जप्ती 30 नग देषी प्लेन कुल 5.400 ब्लक ली. कीमती 2400 रू 03.।ण् विक्रम ठाकुर पिता रोहित उम्र 19 साल साकिन कुंदरूपारा बालोद ठण्थलेन्द्र रावटे पिता श्रवण उम्र 19 साल साकिन कुंदरूपारा बालोद अप.क्र 356/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट जप्ती 34 नग देषी प्लेन कुल 6.120 ब्लक ली. कीमती 2720 रू एवं मो.सा. सी.जी 25 जी 8931 कीमती 20000 रू कुल जुमला रकम 22720 रू.04.नासिर खान पिता स्व मुजीब खान उम्र 19 साल साकिन वार्ड क्र 07 जवाहरपारा बालोद अप.क्र 357/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट जप्ती 01 नग देशी प्लेन बोतल, 07 अध्धी, 13 पौवा कुल 5.717 ब्लक ली. कीमती 2480 रू एवं मो.सा. सी.जी 24 के 9627 कीमती 12000 रू कुल जुमला रकम 14480 रू.05.आशुषोष साहू पिता खेमन लाल उम्र 19 साल ग्राम बिरेतरा थाना व जिला बालोद अप.क्र 355/23 धारा 34(1)क आबकारी एक्ट जप्ती 20 नग देषी प्लेन कुल 3.600 ब्लक ली. कीमती 1600 रू एवं बिक्री रकम 160 रू कुल जुमला रकम कुल 1760 रू.।06.जितेन्द्र यादव पिता बसंत लाल यादव उम्र 38 साल ग्राम नेवारीकला अप.क्र 350/23 धारा 34(1)क आबकारी एक्ट जप्ती 14 नग देषी प्लेन कुल 3.240 ब्लक ली. कीमती 1600 रू एवं बिक्री रकम 500 रू कुल जुमला रकम कुल 2100 रू.।07.ओमकार खैरवार पिता प्यारे लाल उम्र 22 साल ग्राम सेम्हरकोना थाना व जिला बालोद अप.क्र 346/23 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट08.षिवकुमार निर्मलकर पिता घनष्याम उम्र 42 साल ग्राम पीपरछेड़ी थाना व जिला बालोद अप.क्र 346/23 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट09.भागीरती खैरवार पिता झाडू राम उम्र 35 साल ग्राम सेम्हरकोना थाना व जिला बालोद अप.क्र 346/23 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्टसट्टा एक्ट कार्यवाही के तहत किये गये आरोपी का नाम पता :-01.हुमन लाल भारतद्वाज पिता नोहर लाल उम्र 41 साल ग्राम बनगांव थाना व जिला बालोद के विरूद्व अपराध क्रमांक 344/23 धारा 6 छ.ग. जुआ जप्ती एक्ट नगदी रकम 1920 रू।02.रोहित कुमार पाडे़ पिता धरमुराम उम्र 45 साल ग्राम नेवारीकला थाना व जिला बालोद के विरूद्व अपराध क्रमांक 358/23 धारा 6 छ.ग. जुआ जप्ती एक्ट नगदी रकम 3600 रू।03.मेघनाथ मेश्राम पिता खम्हन लाल उम्र 40 साल ग्राम पोण्डी थाना व जिला बालोद के विरूद्व अपराध क्रमांक 359/23 धारा 6 छ.ग. जुआ जप्ती एक्ट नगदी रकम 1200 रू।

जिले में सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत आरक्षको तबादला

0

बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने जिले में बड़ी पोस्ट मॉडम करते हुए सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक का तबादला किया है जिसमे कुल 149 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है. ये पुलिस जवान लंबे समय से एक ही थाने में डटे हुए थे जिन्हे दूसरे थाने में ट्रांसफर किया गया ढाई साल से ज्यादा एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मीयो का तबादला आदेश जारी हुआ हैं।

पांच निरीक्षकों की सूची :-

आज ही पांच निरीक्षकों का पदस्थापना जारी आदेश जारी हुआ था वहीं अब देर शाम को बालोद एसपी जितेंद्र यादव द्वारा, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला आदेश किया गया। जिसमें 149 पुलिसकर्मी शामिल है।

देखिए लिस्ट :-

एक साल में भी नहीं बन पाया आंगनबाड़ी भवन

0
  • 6 लाख 45 हजार रुपए मंजूर हुए हैं निर्माण के लिए
  • छिदगांव पंचायत का एक और बड़ा कारनामा उजागर

बकावंड विकासखंड बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिदगांव- 1 में सालभर से आंगनबाड़ी भवन का कार्य अधूरा पड़ा है। इसके लिए करीब साढ़े छह लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। स्वीकृत राशि का बड़ा हिस्सा खर्च हो चुका है और निर्माण के नाम पर सिर्फ दो फीट उंची दीवारें ही खड़ी हो पाई हैं। शेष रकम कहां गई, इसका कोई हिसाब नहीं है। राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत छिदगांव 1 में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए एक साल पहले 6 लाख 45 हजार रुपए की स्वीकृति मिली थी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी रोजगार गारंटी योजना कार्यक्रम की प्रभारी अधिकारी कौस्तुभ वर्मा को सौंपी गई थी। निर्माण कार्य छिदगांव ग्राम पंचायत के सरपंच और पंचायत सचिव की निगरानी में पूर्ण कराया जाना था।

इन सभी की लापरवाही के कारण एक वर्ष 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी भवन का निर्माण आज तक पूर्ण नहीं हो पाया है। निर्माण के नाम पर महज डेढ़ – दो फीट ऊंची दीवारें ही खड़ी की जा सकी हैं। निर्माण में घटिया स्तर की सीमेंट ब्रिक्स का उपयोग किया गया है। सीमेंट की ये इंटें बारिश के पानी में घुलती जा रही हैं और कॉलम में डाली गई लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं। इन छड़ों में जंग भी लगने लगी है, जो आगे चलकर बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है। सरपंच और सचिव निर्माण के अधूरेपन की जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं। वहीं मनरेगा के परियोजना अधिकारी कौस्तुभ वर्मा भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण पर अब तक सिर्फ डेढ़ लाख रुपए ही खर्च हो पाए होंगे। शेष रकम कहां गई, इसका भी जवाब किसी के पास नहीं है। निर्माण में विलंब का कारण भी कोई नहीं बता पा रहा है।

पंचायत भवन में चल रहा है केंद्र

ग्राम पंचायत के बच्चों के लिए अभी ग्राम पंचायत भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहा है। इसमें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता व सहायिका के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को भी करना पड़ रहा है। न तो बच्चों की देखभाल अच्छे से हो पा रही है, न ही ग्राम पंचायत के कामकाज का सुचारु रूप से संचालन हो पा रहा है। जब भी ग्राम पंचायत की बैठक होती है या जिला व विकासखंड से कोई अधिकारी आते हैं, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को छुट्टी देकर घर भेज दिया जाता है। बच्चों को पोषण आहार भी नियमित रूप से नहीं मिल पाता। सरपंच, सचिव और मनरेगा के परियोजना अधिकारी की घोर लापरवाही के कारण निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और इसका खामियाजा नौनिहालों को भोगना पड़ रहा है। इससे बच्चों के अभिभावकों में आक्रोश देखा जा रहा है।

वर्सन

लेटलतीफी के लिए पीओ जिम्मेदार

आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण में हो रही लेटलतीफी के लिए राष्ट्रीय रोजगार गारंटी के परियोजना अधिकारी जिम्मेदार हैं और देरी की वजह वही बेहतर बता पाएंगे। एसएस मंडावी सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड

वर्सन

सरपंच – सचिव को भेजा है नोटिस आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य सरपंच और सचिव द्वारा कराया जा रहा है। विलंब के लिए सरपंच और सचिव ही जिम्मेदार हैं और इसके लिए उन्हें नोटिस भेजा गया है। आने वाले माह तक काम पूरा कराने की बात सरपंच और सचिव ने कही है। ऐसा नहीं हुआ, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS