दल्लीराजहरा बालोद जिले के आमापारा नेशनल 930 हाइवे पर शुक्रवार बीती रात्रि करीबन 8 बजे के आस पास एक तेज रफ्तार स्कॉपियो ने मवेशियों को बचाने के चक्कर मे स्कॉपियो बेकाबू हो गई और पलट गई सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में ग्राम अरौद लाटाबोड़ निवासी बुजुर्ग महिला माना बाई तारम उम्र 74 वर्ष की मौके पर मौत हो गई ।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद स्कॉपियो में फंसे लोगो को बाहर निकालकर नजदिकी अस्पताल पहुंचाया गया ।
मवेशियो की सबसे बडी वजह बन रहीं है। हादसा का शिकार हो रहे है लोग मवेशियो की वजह से वाहन चालको का रोड से निकलना मुश्किल हो गया है । प्रशासन द्वारा इस ओर आवारा मवेशियों को पडकने के लिए कई बार नगरीय प्रशासन व प्रशासन को यहां अवगत कराया गया है। लेकिन फिर भी पकडने के लिए कोई मुहिम नही चलाई जा रही है।
मवेशियों को बचाने के चक्कर में पलटी स्कॉपियो, एक की मौत
ट्रक की टक्कर से पुल क्षतिग्रस्त ट्रक पलटी
दल्लीराजहरा नेशनल हाईवे क्रमांक 930 में दल्लीराजहरा की ओर से आयरन ओर लेकर जा रही ट्रक क्रमांक cg07c h7525 पथराटोला तालाब के पास पुल से टकराकर पलट गई बताया जा रहा है कि सामने गाय आजाने के कारण ट्रक चालक अपना संतुलन खोकर पुल से टकरा गया की घटना से कुछ कदम की दूरी पर लोगों का आवास था।अगर पुल पर टकरा कर नहीं पलटी होती तो बड़ी दुर्घटना कर सकती थी। ट्रक में आयरन भरा हुआ था। दुर्घटना में पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

आदिवासी युवा छात्र संगठन की शानदार पहल
- स्कूलों में आयोजित की जा रही है सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
जगदलपुर आदिवासी युवा छात्र संगठन द्वारा जगदलपुर ब्लॉक के पंडरीपानी हायर सेकंडरी स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दर्जनों छात्र छात्राओं ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया। पंडरीपानी स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर उन्हें उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया गया। हाई स्कूल की प्राचार्य ने संगठन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे शिक्षकों से प्रेरित होते है सीखते हैं। साथ साथ वे बड़ों से अपने बहन भाइयों से भी सीखते हैं प्रेरित होते हैं।

प्राचार्या ने कहा कि इस तरह की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा पुरस्कार से बच्चों को बहुत ज्यादा प्रेरणा मिलती है वे प्रोत्साहित होते हैं। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बघेल, प्रदेश टीम से सुझेता मांझी, ब्लॉक पदाधिकारी सुशीला नाग, पूनम भारती, आमिर कश्यप, गजेंद्र नाग, हेमराज नाग, हर्षिता बघेल, प्रियंका कश्यप का योगदान रहा।
बालोद की सड़कों के सुदृढ़ीकरण को मिली मंजूरी, भाजपा नेताओं की बड़ी पहल रंग लाई
बालोद जिले की खस्ताहाल सड़कों को लेकर भाजपा नेताओं की उठाई गई मांग अब पूरी हो गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले की कई सड़कों के सुदृढ़ीकरण (सतह मजबूतीकरण) को मंजूरी मिल गई है।
हाल ही में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बालोद प्रवास के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख और वरिष्ठ नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की खराब हालत का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया था। नेताओं ने बताया था कि गड्डों और टूट-फूट से ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए समाधान का भरोसा दिया था।
अब वित्त विभाग से प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।
स्वीकृत सड़कें इस प्रकार हैं-
- लाटाबोड से देवी नवागांव 3.10 किमी
- डौंडी से कोपेडेरा – 9.25 किमी
- गुरुर से नारागांव – 32.10 किमी
- भाटागांव से पायला 4.60 किमी
- मेन रोड (एसएच-5) से नेवारीकला 2.55 किमी
- पीचेटोला जबकसा से नर्रालगुड़ा 2.20 किमी
- गुरुर स नारागाव 32.10 किमा
- भाटागांव से पायला – 4.60 किमी
- मेन रोड (एसएच-5) से नेवारीकला 2.55 किमी
- पीचेटोला जबकसा से नर्रालगुड़ा 2.20 किमी
- मेन रोड (टी-07) से चिखली – 2.60 किमी
- केरी जंगेरा जामड़ी से पाटेश्वर धाम 4.60 किमी
इन सभी मार्गों की मरम्मत और मजबूतीकरण के बाद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा- “यह मंजूरी भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता की आवाज का नतीजा है। लंबे समय से ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति को लेकर हम लगातार प्रयास कर रहे थे। सरकार ने जिस संवेदनशीलता के साथ इन सड़कों को स्वीकृति दी है, उसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी का धन्यवाद। अब जिले के गांव-गांव का सफर आसान होगा।”
युवा कार्यशाला में शामिल हुए युवा जनप्रतिनिधि
जगदलपुर गायत्री शक्तिपीठ बस्तर संभाग द्वारा शहर के बालाजी कल्याण मंडप में जनशताब्दी संभागीय युवा कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे शामिल हुए।

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हर शनिवार अन्नदान: भक्ति, सेवा और पुण्य का संगम
बीजापुर भोपालपटनम (पटेलपारा श्री श्री श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, जो हाल ही में पटेलपारा, भोपालपटनम में भव्य रूप से निर्मित हुआ है, अब श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिकता और सेवा का केंद्र बन चुका है। हर शनिवार को यहाँ आयोजित होने वाला विशेष अन्नदान कार्यक्रम (भंडारा) भक्तों को प्रभु के चरणों में समर्पण और सेवा का अनमोल अवसर प्रदान करता है।
इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन मंदिर पहुंचते हैं, भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करते हैं और अन्न प्रसाद ग्रहण कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह आयोजन न केवल एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि समाज में सेवा और समर्पण की भावना को भी जाग्रत करता है।
प्रभु सेवा में सहभागी बनें, पुण्य लाभ कमाएँ
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुजनों से इस सेवा कार्य में तन, मन और धन से सहभागी बनने की अपील की है। समिति का कहना है कि “प्रभु सेवा में दिया गया आपका छोटा सा योगदान भी आपको भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की असीम कृपा का पात्र बना सकता है।”
यदि आप इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग देना चाहते हैं – चाहे वह अन्न, सामग्री, या आर्थिक सहायता के रूप में हो – तो कृपया मंदिर समिति से संपर्क करें। आपका सहयोग, भले ही कितना भी छोटा क्यों न हो, एक दिव्य अनुभूति और आशीर्वाद की ओर आपका कदम हो सकता है।
नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कुल लंबित प्रकरण 2670 में से 2582 लंबित प्रकरणों का किया गया निराकरण
बालोद, 13 सितंबर 2025 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज बालोद जिले के सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिनमें राजीनामा योग्य प्रकरणों मे पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गए है। प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किए जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी आफेंस के प्रकरणों को निराकृत किया गया। इस सिलसिले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा, ने इस संपूर्ण लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु निरंतर प्रयास करते हुए वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से भी लगातार अधिक से अधिक मामलों को निराकृत किए जाने हेतु प्रेरित किया। इसी तारतम्य मे जिला व सत्र न्यायालय बालोद एवं व्यवहार न्यायालय स्तर पर डौण्डीलोहारा, दल्लीराजहरा, गुण्डरदेही में तथा बालोद जिले के राजस्व न्यायालयो में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्याम लाल नवरत्न बालोद के निर्देशानुसार इस लोक अदालत के लिए न्यायालयों में कुल 11 खण्डपीठ का गठन किया गया, जिसमें कुल लंबित प्रकरण 2670 रखे गये थे। जिसमें कुल 2582 लंबित प्रकरणो का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस लोक अदालत में, लंबित सिविल एवं दांडिक प्रकरण, प्री-लिटिगेशन के बैंक, विद्युत, जलकर, बीएसएनएल के तथा राजस्व न्यायालयों की खंडपीठ के समक्ष कुल 46996 प्रकरण रखा गया। जिसमें 43946 प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस लोक अदालत में कुल 4,52,72,124 रूपये राशि का अवार्ड पारित किया गया है। इस नेशनल लोक अदालत में आपसी सहमति व सुलह समझौता करने वालों पक्षकारों को प्रोत्साहन स्वरूप पौधा वितरण भी किया गया। नेशनल लोक अदालत मे जिला न्यायालय परिसर में आये पक्षकारों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और साथ ही बालोद बाजार के द्वारा अपने सामग्री के प्रचार-प्रसार हेतु स्टाॅल लगाया गया तथा इंटर्नशीप विधि छात्रों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है।
क्रमांक/636/ठाकुर
बस्तर संभाग में बेरोक टोक हो रही है आदिवासियों की जमीन की खरीदी बिक्री: विक्रम मंडावी
- बड़े स्तर पर आदिवासियों की जमीन के क्रय विक्रय पर विधायक ने जताई चिंता
- विधायक विक्रम मंडावी ने राज्यपाल को लिखा पत्र
जगदलपुर बस्तर संभाग में बड़े पैमाने पर चल रही आदिवासियों के जमीन की खरीदी बिक्री पर चिंता जाहिर करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। उन्होंने जमीनों की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने राज्यपाल को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि बस्तर संभाग आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और 5वीं अनुसूची में आता है, बस्तर संभाग में आदिवासी वर्ग के लोग आदिकाल से निवासरत हैं। वर्तमान में आदिवासियों के जमीनों कि खरीदी बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही है। बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले नक्सल प्रभावित और अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। इन जिलों में भूमाफिया उद्योगपति बड़े स्तर पर पैसे का लालच देकर आदिवासियों की जमीनों की खरीदी बिक्री कर लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पैसों के लालच में आकर स्थानीय आदिवासी अपनी पुश्तैनी जमीनों को भूमाफियों को बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। यदि समय रहते उद्योगपति भूमाफियाओं को आदिवासियों की जमीन बिक्री करने से नही रोका गया तो आदिवासी समाज के लिए भविष्य में विकराल संकट उत्पन्न होगा और उन्हें दर दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस कारण बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में आदिवासियों की जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगाना आवश्यक है।
दल्लीराजहरा __छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी राजहरा परिवहन संघ केअनिश्चितकालीन धरना स्थल पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया ,सतीश थोरानी सहित प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का धरना स्थल पहुंचने पर पुष्पगुच्छ व माला से स्वागत किया गया
नरेंद्र सिंह तुली अध्यक्ष राजहरा परिवहन संघ ने मांगो का ज्ञापन सौंपा ,अनिल सुथार ने संघ की मांगों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी
सतीश थोरानी ने आंदोलित राजहरा परिवहन संघ के सदस्यो को आश्वस्त किया की उनकी मांगो के संबंध में केंद्रीय इस्पात व खनन मंत्री से मिलकर निराकरण करने का प्रयास करने की बात कही
धरना स्थल पर सतीश थोरानी के साथ गोविंद वाधवानी अध्यक्ष व्यापारी संघ दल्लीराजहरा,अमित कुकरेजा अध्यक्ष छ ग चेंबर आफ कामर्स इकाई दल्लीराजहरा ,कैलाश छाजेड़ अध्यक्ष अनाज किराना व्यापारी संघ , स्वाधीन जैन प्रदेश मंत्री ,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी , छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स दुर्ग,बालोद ,दल्लीराजहरा इकाई के पदाधिकारी ,राजहरा व्यापारी संघ के पदाधिकारी सदस्य व राजहरा परिवहन संघ के सदस्य उपस्थित थे
दल्लीराजहरा __छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी राजहरा परिवहन संघ केअनिश्चितकालीन धरना स्थल पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया ,सतीश थोरानी सहित प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का धरना स्थल पहुंचने पर पुष्पगुच्छ व माला से स्वागत किया गया
नरेंद्र सिंह तुली अध्यक्ष राजहरा परिवहन संघ ने मांगो का ज्ञापन सोपा ,अनिल सुथार ने संघ की मांगों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी
सतीश थोरानी ने आंदोलित राजहरा परिवहन संघ के सदस्यो को आश्वस्त किया की उनकी मांगो के संबंध में केंद्रीय इस्पात व खनन मंत्री से मिलकर निराकरण करने का प्रयास करने की बात कही
धरना स्थल पर सतीश थोरानी के साथ गोविंद वाधवानी अध्यक्ष व्यापारी संघ दल्लीराजहरा,अमित कुकरेजा अध्यक्ष छ ग चेंबर आफ कामर्स इकाई दल्लीराजहरा ,कैलाश छाजेड़ अध्यक्ष अनाज किराना व्यापारी संघ , स्वाधीन जैन प्रदेश मंत्री ,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी , छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स दुर्ग,बालोद ,दल्लीराजहरा इकाई के पदाधिकारी ,राजहरा व्यापारी संघ के पदाधिकारी सदस्य व राजहरा परिवहन संघ के सदस्य उपस्थित थे


