City Media - Page 787 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 787

सड़क किनारे अवैध रूप से सामान निकालकर व्यवासाय करने वालों व्यवसायियों को दिया गया समझाईश

0
  • सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने राजहरा क्षेत्र में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान।
  • 30 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 9,000 रू. वसूला गया जुर्माना।
  • बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान हेलमेट/सीट बेल्ट का हमेशा करे उपयोग।

दल्लीराजहरा दिनांक 22.05.2023 पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में करण उके नगर पुलिस अधीक्षक राजहारा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राजहरा वीणा यादव एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में राजहरा क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना एवं यातायात नियमों से आम जनों को जागरूक करना है। दिनांक 20.05.2023 को कुल 30 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 9,000 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।

राजहरा शहर में रोड़ किनारे अवैध रूप से सामान निकालकर व्यवसाय करने वाले व्यपारियों छोट दुकानदारों को समझाईश दिया गया की अपने दुकान के अंदर रखकर ही सामानों की खरीदी ब्रिकी करे, अपने दुकान के सामने वाहनों के पार्किंग स्थाना चयनित कर निर्धारित स्थानों में ही वाहनों की पार्किंग करवाए।

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे। अपने दुकानों के सामने अनावश्यक रूप से सामान निकालकर व्यवसाय न करें, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शराबियों के विरूध्द बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

दिनांक 22-05-2023 04 शराबियो के विरूध्द आबकारी एक्ट की धारा 36 (च) (1) के तहत् 04 प्रकरण दर्ज किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालो के खिलाफ बालोद पुलिस का अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुंदरदेही निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर जिला बालोद के थाना गुण्डरदेही ग्राम सिकोसा बाजार चौक आम जगह के पास शराब पीने वाले 04 शराबियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के 04 प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किया गया:- सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 02 शराबियों के विरूद्ध कार्यवाही 01.थाना गुण्डरदेही- (1) अपराध क्रमांक-205/23 धारा 36 (च)(1) आबकारी एक्ट आरोपी:- गंगाराम निषाद पिता पुनित राम निषाद उम्र 30 वर्ष साकिन चौरेल थाना अर्जुन्दा। (2) अपराध क्रमांक-206/23 धारा 36 (च)। (1) आबकारी एक्ट लोमेश कुमार रावटे पिता चरण सिंह रावटे उम्र 32 वर्ष साकिन अरौद थाना बालोद। (3) अपराध क्रमांक-207/23 धारा 36 (च)(1) आबकारी एक्ट आरोपी:- धनेश साहू पिता लखन साहू उम्र 53 वर्ष साकिन भाठागांव (बी) थाना गुण्डरदेही (4) अपराध क्रमांक-208/23 धारा 36 (च)(1) आबकारी एक्ट आरोपी:- रवि कुमार यादव पिता खोमधर यादव उम्र 45 वर्ष साकिन अचौद थाना रनचिरई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तेज आंधी ने बरपाया कहर, कई मकान, पेड़, बिजली पोल गिरे

0
  • छप्पर से सिर पर गिरा भारी पत्थर दो लोग गंभीर रूप से घायल

बकावंड ग्राम पंचायत खंडसरा में रविवार की शाम को हुई बारिश और तेज आंधी तूफान ने जमकर कहर बरपाया। गांव के करीब डेढ़ दर्जन मकानों की छप्पर हवा में उड़ गईं और कई घर तथा पेड़ जमींदोज हो गए। अनेक मकानों पर पेड़ गिरने से घरों की दीवारें ढह गईं और बिजली के खंभे टूट गए। तेज आंधी तूफान से ग्राम खंडसरा गांव के एक परिवार के दो लोग घायल भी हो गए हैं। इनमें से एक के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया है।

इस प्राकृतिक आपदा में खंडसरा गांव के 16 घरों को भारी नुकसान पहुंचा हुआ है। रातभर पीड़ित परिवार डरे सहमे हालत में क्षतिग्रस्त घरों में ही दुबके रहे। कई परिवारों को अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के घरों में शरण लेनी पड़ी है। पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता के लिए गुहार लगाई है। तेज आंधी की जद में आकर ग्राम खंडसरा निवासी सुबस का भी कच्चा मकान ढह गया। मकान के ऊपरी भाग में छत को दबाने के लिए रखा गया विशाल पत्थर घर के अंदर मौजूद सुबस और एक अन्य व्यक्ति पर गिर पड़ा। इससे सुबस के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसे डिमरापाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसा बस्तर क्षेत्र के ग्राम खंडसरा में 21 मई को हुआ। अचानक आंधी तूफान का दौर शुरू हो गया। इसके असर से गांव के निवासी सुबस पिता सुखनाथ का कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। बारिश और गर्मी से बचने के लिए मकान की छप्पर घांस फूस से बनाई गई थी। घांसफूस को दबाकर रखने के लिए बड़े बड़े पत्थर रखे गए थे। छप्पर के साथ एक बड़ा पत्थर अंदर मौजूद सुबस के सिर पर आ गिरा। उसे गंभीर चोट आई है। ग्रामीणों ने घायल सुबस को मलबे से बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। सुबस की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत जगदलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी सरपंच से मिलने पर मुंडागांव के राजस्व निरीक्षक और चैनमेन ने घटना स्थल का जायजा लिया। जनपद सदस्य रंगोबती बघेल, सरपंच केशवलाल तथा उप सरपंच व पंचों की उपस्थिति में राजस्व निरीक्षक ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की।

पीड़ित को दिलाएंगे मदद

राजस्व विभाग के अमले को मौके पर भेजकर विस्तृत आकलन कराया जाएगा। मकान को हुई क्षति की भरपाई तथा घायल व्यक्ति के इलाज के लिए शासन प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

एक जून से दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष शुरू करेंगे कर्मचारी

0
  • चरणबद्ध आंदोलन करेंगे आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारी
  • तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पहले मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

तोकापाल आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारी अपने परिवार के लिए दो जून की रोटी मुहिम के तहत 1 जून से चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में हैं। इस संबंध में कर्मचारी संघ द्वारा संचालनालय आदिम जाति कल्याण विभाग को तथा समस्त जिला स्तर के अधिकारियों को पत्र के जरिए सूचना दे दी गई है। आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ के मुताबिक प्रदेशभर में स्वीकृत पदों के विरुद्ध कार्यरत 8672 कर्मचारी एक जून से दो जून की रोटी का सम्मानजनक अधिकार लेने के लिए मुख्यमंत्री को उनका वादा याद दिलाने सभी जिलों में 1जून दोपहर ठीक 1 बजे रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे और चरणबद्ध आंदोलन का आगाज करेंगे। प्रमुख तीन मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति ऑनलाइन बैठक के माध्यम से प्रदेश के कर्मचारियों ने बनाई है। उनकी मांगों में कलेक्टर व सहायक आयुक्त द्वारा आदेशित कर्मचारियों, अनुमति, ज्ञापन, पंचायत प्रस्ताव से नियुक्त कर्मचारियों, मेस संचालन हेतु अनुभव प्राप्त मौखिक आदेश के तहत नियुक्त रसोइयों, जलवाहकों, चौकीदारों, पूर्णकालिक सफाई कर्मियों, पूर्णकालिक स्वेच्छा कर्मचारियों, सीधी भर्ती वाले कर्मियों आदि को अकास्मिक निधि में समायोजन कर उनका वेतन निर्धारण करने एवं सीधी भर्तियां रद्द करने, नियमित कर्मचारियों के लिए नवीन पद सहायक अधीक्षक सृजित करने या फिर अधिक्षक श्रेणी डी पर भर्तियों में 25 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर पदोन्नति देने और तब तक नई भर्तियां न करने एवं सभी कर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह शासकीय अवकाश देने या फिर तेरह माह का वेतन भुगतान करने की मांगें शामिल हैं।

कार्य का स्वरूप एक, मापदंड अलग क्यों?

ज्ञात हो कि वर्षों से स्वीकृत पद के विरुद्ध कार्यरत समस्त चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अकास्मिक निधि में समायोजन कर वेतन निर्धारण कराने एवं पदोन्नति के लिए कार्य, प्रकृति एवं अनुभव को आधार मानकर सहायक अधीक्षक पद सृजित करने या फिर अधीक्षक श्रेणी डी के पद पर 25 प्रतिशत पदोन्नति देने का प्रावधान करने के बाद ही भर्तियां निकाली जाएं। ऐसा प्रावधान न होने कि स्थिति में हर स्तर से विरोध प्रदर्शन करने का मन कर्मचारी बना चुके हैं। अन्य सभी समस्त विभागों की तरह आश्रमों व छात्रावासों में कार्यरत कर्मचारियों को भी शासकीय अवकाश दिए जाने की मांग कर्मचारी लंबे समय से करते आ रहे हैं। शासन की ओर से कहा जाता है कि छुट्टी का प्रावधान नहीं है। कर्मचारी आपसी सहमति के आधार पर ही अवकाश ले पाते हैं। उसके बाद भी उन पर 24 घंटे की ड्यूटी का बोझ डालकर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। कर्मचारी संघ का कहना है कि स्कूल शिक्षा विभाग और आदिम जाति शिक्षा विभाग एक दूसरे के पूरक हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का अवकाश तो मिल जाता है, लेकिन आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों के कर्मचारियों को कोई छुट्टी नहीं मिलती है। काम का भरी दबाव होने तथा किसी प्रकार की सुविधाएं ना मिलने के कारण इस विभाग के कर्मचारी मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित तथा आक्रोशित हैं।शासन द्वारा छात्रावासों व आश्रमों के छात्रों लिए अध्ययन कार्य हेतु 10 महिने का स्वीकृति आदेश जारी होता है, लेकिन छात्र वर्ष भर रहते हैं। ऐसे में कर्मचारियों सालभर रोज 24 घंटे कार्य लिया जाता है। ग्रीष्मकालीन सहकर्मी अगर दैनिक हो तो उन्हें कार्य से बिठा दिया जाता है।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में संघ के प्रांताध्यक्ष हरीराम सेन,प्रांतिय सचिव विजय कुमार पाल, महामंत्री प्रभुनाथ पाणीग्रही, उपप्रांता,दिलीप खूंटे, चंद्रशेखर, अनुशासन समिति अध्यक्ष गीता देवांगन एवं सदस्य पायल, अनुपमा, दीपमाला, महिला विंग की दीप्ति तिवारी, संभाग अध्यक्ष दलवीर रजवाड़े, डॉक्टर सिन्हा, निर्मल चौहान, विकास देशमुख, अशोक गवेल, संरक्षक मोहन चौहान, रामनाथ कौशिक, जिलाध्यक्ष रामधन, गुड्डू पंडो, भोरे चंचल, रामस्वरूप, सीताराम सुरजपुर, जगजीवन, सीताराम जांजगीर, जमुना बाई साहू, रमेश साहू, कनक चक्रधारी, चंद्रहास, कांतिलाल, दिनेश बंजारे, चंद्र कुर्रे, प्रमोद सिन्हा, मोरे ठाकुर, सुबांधु आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

गोठानों में खाद के नाम पर बेची जा रही है मिट्टी : सुभाऊ कश्यप

0
  • बस्तर विस क्षेत्र में चला चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान
  • भाजपा नेता सुभाऊ कश्यप के नेतृत्व में खोली योजना की पोल

बकावंड भाजपा का ‘चलबो गोठान, खोलबो पोल’ अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के दल ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के गोठानों का निरीक्षण कर प्रदेश सरकार की पोल खोली। पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप ने आरोप लगाया है कि गोठानों में जैविक खाद के नाम पर मिट्टी बेची जा रही है। गोठानों का काम देख रहे महिला स्व सहायता समूहों को आज तक फूटी कौड़ी का भी भुगतान नहीं किया गया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाऊ कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, धनुर्जय कश्यप व अन्य नेताओं ने क्षेत्र के झारतराई, लामकेर, मोंगरापाल, ढोढरेपाल, उसरी आदि गांवों के गोठानों में पहुंचकर गोठानों की जमीनी हकीकत की पोल खोली। गोठानों की हालत बयां करते हुए तीनों नेताओं ने बताया कि इन गांवों के गोठानों में खाद के नाम पर मिट्टी बांटा जा रही है। वहीं तथाकथित खाद की बोरियों में वजन और एक्सपायरी डेट का उल्लेख भी नहीं है। सभी गोठनों में मात्र तीन -चार ही गायें नजर आईं। जबकि उससे कहीं ज्यादा संख्या में मवेशी गोठानों के बाहर विचरण करते दिखाई दिए। गोठनों की जिम्मेदारी सम्हाल रहे महिला स्व समूहों को शुरुआत से लेकर आज तक पैसा ही नही मिला है। गोठान के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है। चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान जिले के 11 मंडलों के सभी गोठानों में चलाया जा रहा है। 20 मई से शुरू यह कार्यक्रम 24 मई तक चलेगा। इस अभियान में भाजपा के दर्जनों नेता व कार्यकर्ताओं शामिल हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ भर्तियों में स्थानीय को प्राथमिकता : छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों में स्थानीय लोगों को विशेष प्राथमिकता देने के लिए सीएम से निवेदन:–आशीष गुप्ता

0

दल्लीराजहरा:–भाजयुमो डौंडी मण्डल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता नेछत्तीसगढ़ में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर होने वाली भर्तियों में स्थानीय युवाओं को विशेष प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री से अपील की। आशीष गुप्ता ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे इस संबंध में शीघ्र ही निर्देश जारी करें, जिससे स्थानीय युवाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके lराज्य सरकार द्वारा मिशन मोड पर भर्तियां की जा रही है. 19940 पदों पर भर्तियां होनी है. छात्रावास अधीक्षक के 500 पदों पर भी भर्तियां होनी है. पीएससी द्वारा परीक्षा आयोजित की जानी है. तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर व्यापमं द्वारा परीक्षा ली जाती है. इसमें सिर्फ स्थानीय निवासियों को ही पात्रता होती है. पीएससी द्वारा परीक्षा लिए जाने के कारण नियमों में संशोधन कर दिया गया. अब दूसरे राज्य के छात्र भी इसमें हिस्सा ले सकते थे. इसे लेकर छात्रों में निराशा देखी गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांग्रेस की गोठान योजना फेल, चढ़ी भ्रष्टचार की भेंट : कश्यप

0
  • करोड़ों रुपए खर्च, न गाय हैं, न चारा है, न पानी, यही है प्रदेश के नौ हजार गोठानों की कहानी : भाजपा
  • केंद्र सरकार की राशि, मूलभूत व 14-15वें वित्त राशि का दुरपयोग

नारायणपुर प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गोठान योजना के नाम पर सरकारी रकम की बंदरबांट कर रही है। करोड़ों रु. खर्च करने के बाद भी गोठानों में गायों, चारे, पानी का कोई अता पता नहीं है। प्रदेश सरकार केंद्र सरकार, दसवें वित्त आयोग और मूलभूत मद की राशि का दुरूपयोग कर रही है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर “चलबो गोठान खोलबों पोल” अभियान के तहत नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल भानपुरी के सालेमेटा, पखनाकोंगेरा, खंडसरा और केशरपाल में भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप के नेत्तृत्व में आम जनता के साथ गोठनों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पंचनामा तैयार किया गया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए केदार कश्यप ने कहा कि गोठान योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। गोठानों में गायों, चारा – पानी के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि गोठनो में राशि खर्च करने के बाद भी उनकी हालत खराब है। करोड़ों खर्च करने के बाद भी चारा, पानी की व्यवस्था नहीं हैं। गोठान सुनसान हैं, गायें सड़कों पर व गावों की गलियों में विचरण कर रही हैं। गोठान कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार का चारागाह बनकर रह गए हैं।

कश्यप ने स्थानीय मंत्री, सांसद, विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है, तो चुनौती स्वीकार करें और हमारे साथ गोठान चलें। हम दिखाएंगे उन्हें सच्चाई। हम दिखाएंगे कैसे गोठानों में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। क्षेत्र के गोठानों में न गायें हैं, न चारा है, न पानी है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार की नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के अंतर्गत गोठान को लेकर चलबो गोठान खोलबो पोल योजना शुरू की है। भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गोठान में संचालित सभी गतिविधियों का अवलोकन कर प्रदेश सरकार पर केंद्र सरकार की राशि की बंदरबांट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गोठान योजना में केंद्र सरकार की राशि एवं पंचायतों की मूलभूत एवं 14वें एवं 15वे वित्त आयोग की राशि का उपयोग किया गया है। यह राशि आम जनता के मूलभूत कार्यों में उपयोग की जानी थी, लेकिन राशि की बंदरबांट कर ली गई। श्री कश्यप ने गोठान योजना को सफेद हाथी बताया। पोल खोल अभियान में जिला पंचायत सदस्य वेदवती कश्यप, मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, प्रवीण सांखला, खितेश मौर्य, तीरसिंग बघेल, नड़गी पटेल, डूमर कश्यप, लिंगू कश्यप, जगबंधु कश्यप, गौरव कश्यप, ताकेश पटेल, भगत शार्दुल, नरेंद्र बघेल, नीरज दीवान, रोमू कश्यप, चितलेश बघेल, अंतू बघेल, पद्मु पटेल, नरपति कुंजाम, जोगेश्वर कश्यप, राजेश गुप्ता, भाजपा कार्यकर्त्ता पदाधिकारी एवं आम जनता उपस्थित थे।

टाहकवाड़ा गांव के 50 सीपीआई समर्थकों ने थामा कांग्रेस का हाथ

0
  • मंत्री कवासी लखमा ने पुष्पाहार पहनाकर किया सभी का स्वागत

जगदलपुर रविवार को झीरम पहुंचे उद्योग मंत्री कवासी लखमा के समक्ष टाहकवाड़ा के 50 सीपीआई समर्थक ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश की सदस्यता ग्रहण कर ली। मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन तथा चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी ग्रामीणों का स्वागत पुष्पाहार तथा कांग्रेसी गमछा पहनाकर किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी व्यक्ति टाहकवाड़ा निवासी तथा सीपीआई के समर्थक रहे हैं।

उप सरपंच कमला नाग के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश करने वालों में लखमी नाग, रायमती नाग, देवती नाग, सुकालू नाग, मानसाय कश्यप, सम्पत नाग, जयति नाग, जयराम नाग एवं अन्य ग्रामीण शामिल हैं। पार्टी नेताओं ने इनसे कांग्रेस की रीति-नीति पर चलने तथा जनोन्मुखी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान विजय कुमार नाग, सिरपति नाग, सीताराम नाग, युवेंद्र नाग, सामूराम नाग आदि मौजूद थे। लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोक कल्याणकारी योजनाओं के चलते लोगों का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है। टाहकवाड़ा के इन ग्रामीणों ने आज इसका सबूत पेश किया है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि भूपेश है, तो भरोसा है, यह बात आज सिद्ध हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश और छत्तीसगढ़ को सही दिशा पर ले जा सकती है, देश को एकसूत्र में बांधे रख सकती है। इस तथ्य को अब गांवों के लोग भी बेहतर ढंग से समझने लगे हैं। जैन ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महज चार साल में वो सब कर दिखाया है, जो पंद्रह साल तक छत्तीसगढ़ में सत्ता चला चुकी भाजपा नहीं कर सकी थी। हमारे मुख्यमंत्री बघेल निसंदेह गांव, गरीबों, किसानों, आदिवासियों और मजदूरों के परम हितैषी जननेता हैं। भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रति छत्तीसगढ़ के लोगों की आस्था पुनर्नस्थापित हो रही है। विधायक राजमन बेंजाम ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों का उल्लेख किया।

किसान मोर्चा आयोजित करेगी जिले के समस्त सोसाइटी ओ में जन चौपाल

0

बालोद जन चौपाल लगाकर किसान विरोधी कॉन्ग्रेस सरकार का पोल खोलने का कार्य करेगी किसान मोर्चा उक्त कार्यक्रम के लिए बनी रणनीति भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बालोद की बैठक कुर्मी भवन आयोजित की गई जिसमें आगामी 1 जून से 10 जून तक आयोजित “जन चौपाल कार्यक्रम” सहित अन्य संगठनात्मक रणनीति बनाई गई उक्त बैठक को कृष्ण कांत पवार अध्यक्ष भाजपा पवन साहू प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा भोजराज नाथ जिला सह प्रभारी भाजपा कोमल राजपुत प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा राजेश ताम्रकर प्रभारी लोहारा विधान सभा चुनेस्वर साहू जिला किसान मोर्चा प्रभारी केशव पटेल जिला सहप्रभारी किसान मोर्चा तोमन साहु ज़िला अध्यक्ष किसान मोर्चा की उपस्थिति मैं संपन्न हुआ इस बैठक जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि हम सब मिलकर ऐसे रणनीति बनाएं की भ्रष्ट प्रदेश सरकार प्रदेश सरकार की नीव हिल जाएजिला स प्रभारी भाजपा भोजराज नाग ने बैठक को संबोधित करते हुए कि किसानों लोक लुभावनी वादा करके कांग्रेसी सरकार बनाए हैं हम किसानों इनकी करतूतों को बता इस किसान विरोधी सरकार को प्रदेश से बेदखल करेंगे प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन साहु ने कहा की किसान विरोधी कांग्रेस सरकार किसान विरोधी कृत्य को बताने के लिए पूरे प्रदेश भर में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित है।

जिसमें बालोद जिले के सभी सोसाइटी में यह जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर इस निकम्मी सरकार का विरोध कर भाजपा की सरकार बनाएंगे प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि लोक लुभावनी वादे करके कांग्रेस सरकार तो बना ली है लेकिन अपने वादे पूरे नहीं कर रही है खासकर किसान वर्ग शोषित एवं पीड़ित है जिसे न्याय दिलाना हमारा काम हैजिला प्रभारी किसान मोर्चा चूनेश्वर साहू ने कहा कि यदि ऐसे भ्रष्ट सरकार के रहते सभी वर्ग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है बैठक में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आगामी 1 जून से 10 जून तक जिले के समस्त सोसाइटीओ में जन चौपाल अयोजित कर कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी कार्य को उजागर करेगी इसी परिपेक्ष भाजपा व किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई है सभी सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण इस जन चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाएं बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों के लिए प्रभारी सह प्रभारियों सभी सोसाइटी में जाने वाले वक्त भी तय की गई ।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री हेमंत साहू एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री मनोहर सिन्हा द्वारा किया गया इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शालिक राम देशमुख टोमन साहू संतोष गंगबेlर विशाल मोटवानी जिला उपाध्यक्ष लीलाराम सोनबेर टीकाराम सांवरे जिला मंत्री धर्मेश साहू लाभार्थी प्रमुख मूरली साहू भोलाराम साहू देवलाल सिंहा राम स्वरूप यादव मंडल अध्यक्ष गण गणेश साहू पन्नालाल साहू सुरेश देशमुख दिनेश साहू चैतन्य निषाद प्रदीप साहू कन्हैया लाल यादव अमरजीत साहू बालमुकुंद वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के जैसे इस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

‌‌

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

संचार क्रांति व ग्राम स्वराज के प्रणेता राजीव को किया नमन

0
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लखेश्वर बघेल और कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बकावंड आधुनिक भारत के निर्माता, उन्नति और नवनिर्माण के पर्याय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल और अन्य कांग्रेसजनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बघेल ने कहा कि राजीव गांधी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली उनकी नवोन्मेषी और दूरदर्शी सोच के कारण भारत में सूचना क्रांति आई। उनकी इस पहल ने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के रूप में आज हम ई- गवर्नेस का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी। राजीव गांधी ने ही पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे।

अस्पताल में मरीजों को फल वितरण भारतरत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि एनएसयूआई एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से मनाई गई।एनएसयूआई के ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराम बिसाई के संयुक्त नेतृत्व में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड में मरीजों को फल वितरण कर बनाया गया। इस दौरान बिसाई व कश्यप ने आधुनिक भारत के निर्माता, भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और राष्ट्रहित में उनके योगदान का उल्लेख किया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराम बिसाई, सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल, एनएसयूआई के ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप, मछुवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मधु निषाद, आईटी सेल के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोना पाढ़ी, नित्या चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष ओमकार यादव, जिला महासचिव बंटू नाग, रामदास बघेल, हरिनाथ नायक, तुलसीराम कश्यप, प्रदीप कश्यप, राजू कश्यप, सोनसिंह कश्यप, जानकी बघेल, शिवशंकर बघेल, नवीन बघेल, कमलेश बघेल, फगनू कश्यप व अन्य मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS