![](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2020/08/shibu.jpg?resize=343%2C341&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2020/08/pand-1024x1024.jpg?resize=340%2C340&ssl=1)
रायपुर।प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब तो बड़े नेता भी इससे अछूते नहीं है आज प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने स्वयं अपने ट्वीटर हैंडल पर दी है। उन्होंने लिखा है कि, ”कोरोना जांच करवाने पर मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाल ही में जो भी व्यक्ति मेरे सम्पर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी कोरोना जांच करवा लें और रिपोर्ट आने तक स्वयं को क्वारंटाइन करें।”
![](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2020/08/image-14.png?resize=543%2C119&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2020/08/image-4.png?resize=696%2C349&ssl=1)