City Media - Page 796 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 796

अब बेरोकटोक पढ़ाई जारी रख सकेगी बिटिया मानबती सलाम

0
  • आदिवासी छात्रा को सांसद बैज और विधायक कश्यप के हाथों मिला जाति और निवास प्रमाण पत्र
  • घंटेभर से कम समय में राशन कार्ड भी कर दिया गया तैयार

नारायणपुर आदिवासी बेटी मानबती सलाम अब अपनी पढ़ाई बेरोकटोक जारी रख सकेगी। उसे शासन की योजनाओं के तहत कई तरह की मदद भी मिलेगी। जाति और निवास प्रमाण पत्र के अभाव में उसकी पढ़ाई बाधित हो गई थी। मानबती की व्यथा की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने उसे दोनों प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। उसके परिवार का राशन कार्ड भी महज घंटेभर में तैयार कर दिया गया। उसे शनिवार को बस्तर के सांसद दीपक बैज और क्षेत्रीय विधायक चंदन कश्यप ने निवास एवं जाति प्रमाण पत्र तथा राशन कार्ड सौंपे। सांसद दीपक बैज तथा छत्तीसगढ़ हस्तशिल्पबोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक चंदन कश्यप ने यहां कलेक्टर कक्ष में मानबती सलाम को जाति प्रमाण एवं निवास प्रमाण पत्र तथा राशन कार्ड प्रदान किया। इस दौरान बैज ने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र की मानबती सलाम को आगे पढ़ाई के लिए जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात उसके सामने समस्या थी कि जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के अभाव में वे आगे अपनी पढ़ाई किस तरह जारी रखे और उन्हे किस तरह शासन की हितकारी योजनाओ का लाभ मिल सके। उसकी दिक्कत को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी संवेदनशीलता के साथ सुलझाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। जिला प्रशासन ने तत्काल कार्यवाही करते हुए जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तैयार कर उसे प्रदान कराया है। बताया गया कि मानबती सलाम आगे जहां भी पढ़ना चाहती है, वहां उसके पढ़ने एवं रहने की व्यवस्था तत्काल की जाएगी। आज जिला प्रशासन ने अल्प समय मे मानबती सलाम को राशन कार्ड भी तत्काल तैयार कर प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, उपाध्यक्ष मालती नुरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत के सदस्य, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव उपस्थित थे।

माता – पिता से की मार्मिक अपील

मानबती सलाम ओरछा राजस्व अनुविभाग के ग्राम निरीमेटा की निवासी है। पूर्व में वह आठवीं कक्षा तक रामकृष्ण मिशन आश्रम विवेकानंद विद्यापीठ में पढ़ाई कर चुकी है। उसके बाद वह शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भाटपाल में पढ़ाई कर इस वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा उसने 54.5 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है, लेकिन उसके पास जाति एवं निवास प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण वह आगे की पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ थी। मीडिया में इस आशय की खबर आने के बाद शासन व प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही कर उसके लिए जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। मानबती ने बताया कि वह आगे अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए डॉक्टर बनना चाहती है। वह तीन भाई बहनों है। उसके छोटे भाई ने इस वर्ष 9वीं कक्षा उत्तीर्ण कर 10वीं कक्षा में एडमिशन लिया है। वह रामकृश्ण मिशन आश्रम विवेकानंद विद्यापीठ का छात्र है। मानबती के माता पिता नक्सल गतिविधियों में सम्मिलित हैं। मानबती अपने माता पिता से नक्सल गतिविधियां छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की मार्मिक अपील की है।

सार्थक हो रही है राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा : मंडावी

0
  • कर्नाटक के मतदाताओं ने भाजपा की नफरती राजनीति को नकारा
  • ऐतिहासिक जीत पर विधायक संग बीजापुर के कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

बीजापुर कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत ने कांग्रेसियों की बांछें खिला दी हैं। क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी के साथ यहां के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने इस जीत पर जमकर जश्न मनाया। बेतहाशा आतिशबाजी की की गई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा के चुनावों में भाजपा को सत्ता से बेदखल करते हुए अपनी सरकार बनाने जा रही है। जैसे जैसे चुनावी नतीजे आते गए, कांग्रेस के लोगों का उत्साह बढ़ता चला गया। कर्नाटक की सत्ता में वापसी का रास्ता साफ होते ही कांग्रेसियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। यहां पहले विधायक विक्रम मंडावी के निवास एवं कार्यालय के सामने जमकर आतिशबाजी की गई।

लोगों खूब गुलाल उड़ाया एक दूसरे को मिठाई खिलाई। विधायक मंडावी ने भैरमगढ़ और संजय पारा में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बढ़ाई दी। कार्यकर्त्ताओं ने खूब आतिशबाजी की। कई कार्यकर्त्ता तो विधायक विक्रम मंडावी को कंधे पर बिठाकर नाचने लगे। इस दौरान मंडावी ने कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगवाते नजर आए। महिला एवं पुरुष कार्यकर्त्ता अपने हाथों में कांग्रेसी झंडे लिए खुशी से झूम रहे थे। कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भारत का दक्षिणी भाग अब भाजपा मुक्त हो गया है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा की नफरत भरी राजनीति को नकारते हुए आपसी भाईचारा और सदभाव को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस पर भरोसा जताया है। मंडावी ने कहा कि भाजपा द्वारा देश में जो जहर बोया गया है, उसके खिलाफ हमारे ऊर्जावान नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली थी। राहुल गांधी की यह पदयात्रा अब सार्थक होने लगी है। भाजपा की नफरती दीवार अब दरकने लगी है। विक्रम मंडावी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को कमतर आंकने वाले भाजपा के बड़बोले नेताओं को कर्नाटक के मतदाताओं ने करारा सबक सिखा दिया है। देश अब भाजपा मुक्त होने की राह पर चल पड़ा है।

छ्ग में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के आसन्न चुनावों में भी कांग्रेस भूपेश बघेल के ही नेतृत्व में फिर से सरकार बनाएगी। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बस्तर संभाग को विकास का नया आयाम दिया है। श्री मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के मन में भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रति भरोसा और भी बढ़ गया है। अगले चुनाव में छत्तीसगढ़ से भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

पास कराने और नंबर बढ़वाने के नाम पर वसूली कर रहा कर्मी

0
  • महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी पर एनएसयूआई नेता धवल जैन ने लगाया वसूली का आरोप

जगदलपुर विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं में पास करवाने और नंबर बढ़वाने के नाम पर महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी द्वारा छात्र – छात्राओं से जमकर धन की उगाही की जा रही है। आरोप है कि यह कर्मचारी फेल होने का भय दिखाकर वसूली करने में लगा हुआ है।एनएसयूआई के राष्ट्रीय सह संयोजक धवल जैन ने एक बयान जारी कर कहा कि महेंद्र कर्मा यूनिवर्सिटी के एक कर्मचारी ने शिक्षा के मंदिर को उगाही का अड्डा बना लिया है। यह कर्मचारी छात्रों को पहले यह भय दिखाता है कि वे फेल हो गए हैं। फिर संबंधित विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तीर्ण करवाने और नंबर बढ़वाने का लालच देकर मोटी रकम की डिमांड करता है। उक्त कर्मचारी द्वारा लगातार छात्रों पर पैसे के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारी के इस कृत्य का एनएसयूआई ने कड़ा विरोध करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है।एनएसयूआई नेता धवल जैन ने कहा है कि उक्त कर्मचारी द्वारा पहले छात्रों को प्रलोभन दिया गया कि परीक्षा में वह न केवल उनके नंबर बढ़वा देगा अपितु फेल होने की स्थिति में पास भी करवा देगा। लालच में आकर बड़ी संख्या में छात्रों ने उक्त कर्मचारी को 5 हजार से लेकर 10 हजार रु. तक दे दिए हैं। कर्मचारी ने उन छात्रों, जिनके पास नगद पैसे नहीं थे, उसने ऑनलाइन माध्यम से रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराई है। इसके बाद उक्त कर्मचारी ने छात्रों से फेल होने से बचने के लिए और रकम की मांग की, परंतु छात्रों के पास पैसे न होने के कारण उन्होंने असहमति जताई।इसके बाद भी विश्वविद्यालय के कर्मचारी ने छात्रों को परेशान करना नहीं छोड़ा। अंततः परेशान होकर छात्रों ने अपनी व्यथा एनएसयूआई के राष्ट्रीय सह संयोजक धवल जैन को बताई। इसके बाद धवल जैन ने अपने स्तर पर मामले की जांच की, तो छात्रों की शिकायत को सही पाई गई।धवल जैन ने कहा है उनके पास इस बात के पुख्ता प्रमाण और दस्तावेज हैं कि उक्त कर्मचारी द्वारा छात्रों से वसूली की गई है। इसके बाद धवल द्वारा संबंधित कर्मचारी पर दबाव बनाकर छात्रों के पैसे वापस दिलाए।धवल जैन ने विश्व विद्यालय प्रबंधन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई करे।

नारायणपुर में कुछ बड़ा करने वाले हैं अबूझमाड़ के ग्रामीण

0
  • आ रहे हैं तीर कमान और पारंपरिक हथियारों से लैस हजारों ग्रामीण
  • बैरिकेड्स लांघ शहर में घुसने को आतुर व आक्रामक लग रही भीड़

नारायणपुर तीर कमान और अन्य पारंपरिक हथियारों से लैस अबूझमाड़ क्षेत्र के हजारों ग्रामीण जिला मुख्यालय नारायणपुर में कुछ बड़ा करने वाले हैं। कई किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए ये ग्रामीण शहर के बिल्कुल करीब पहुंच चुके हैं।शहर में घुसने को उद्दत ये ग्रामीण बेहद आक्रामक नजर आ रहे हैं। अबूझमाड़ियों के आक्रामक तेवर ने जिला पुलिस की पेशानी पर बल ला दिए हैं। हालात से निपटने के लिए यहां भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। हजारों की संख्या में अबूझमाड़ के ग्रामीणों की भीड़ रैली के रूप में जिला मुख्यालय नारायणपुर की ओर तेजी से बढ़ रही है। जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम बेलगांव में पुलिस द्वारा बेरिकेड्स लगाकर भीड़ को रोकने का प्रयास किया गया था,

लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों की भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ते हुए नारायणपुर की ओर कूच कर दिया है। ये ग्रामीण धनुष बाण, फरसा, कुल्हाड़ी तथा अन्य पारंपरिक हथियारों से लैस हैं और मांगें लिखी हुई तख्ती बैनर लिए हुए हैं। ग्रामीणों की भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दर्जनों महिलाएं अपने दूधमुहे बच्चों को लेकर आ रही हैं। वे अपने साथ घरों से चावल, कोदो, कुटकी आदि रसद और भोजन बनाने के बर्तन भी लेकर आ रहे हैं। इससे लगता है कि वे लंबे समय तक नारायणपुर में बड़ा आंदोलन करने का फैसला करके आ रहे हैं।*बॉक्स**दो सौ दिनों से कर रहे थे आंदोलन* ये ग्रामीण तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम तोयामेटा में दो सौ दिनों से आंदोलन करते आ रहे हैं। यह आंदोलन अबूझमाड़ बचाओ संघ के बैनर तले चल रहा है। ग्रामीण पेसा कानून वापस लेने, अबूझमाड़ में नए पुलिस कैंप ना खोलने और वन संरक्षण अधिनियम 2022 में बदलाव करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। तोयामेटा में 200 दिनों तक आंदोलन करने के बाद भी जब प्रशासन का कोई अधिकारी आंदोलन स्थल पर नहीं पहुंचा और मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई, तब ग्रामीणों ने नारायणपुर कूच का फैसला किया।ग्रामीणों का कहना है हमने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला और पुलिस प्रशासन को मांगों का ज्ञापन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हम ज्ञापन दे – देकर थक चुके हैं। इसलिए अब हम जिला मुख्यालय जाकर कलेक्टर को आवेदन देंगे और मांगें पूरी नहीं की गईं तो नारायणपुर में ही आंदोलन जारी रखेंगे।

छोटे से गांव की आदिवासी बेटी नीतू सिंह ठाकुर बनी डीएसपी

0
  • सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के पदाधिकारियों ने दी बधाई

बस्तर लोकसेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर बस्तर विकासखंड के छोटे से गांव घोटिया की निवासी आदिवासी बेटी नीतू सिंह ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक बन गई है। सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के पदाधिकारियों ने घोटिया स्थित निवास में पहुंचकर नीतू सिंह ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बस्तर ब्लॉक के ग्राम घोटिया निवासी चंद्रभान सिंह ठाकुर एवं रामबती ठाकुर की सुपुत्री नीतू सिंह छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की वर्ष 2021 की परीक्षा उत्तीर्ण कर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर चयनित हुई है। उसके डीएसपी बनने पर समाज के पदाधिकारियों ने नीतू सिंह ठाकुर एवं उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस सफलता के लिए नीतू व परिजनों को बधाई दी। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आदिवासी समाज की बेटी की इस सफलता पर हम आज गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। आज नीतू सिंह ठाकुर की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनसे प्रेरणा लेकर अब क्षेत्र के युवा भी इस तरह के उच्च स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी करेंगे।इस दौरान युवा प्रभाग के संभागीय उपाध्यक्ष लंबोदर मौर्य, घोटिया सरपंच डमरु कश्यप, विजय कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर बघेल, करन बघेल, घोटिया युवा प्रभाग अध्यक्ष बालसिंह कश्यप, सचिव टुंगु मौर्य, गोविंद बघेल, बुदमन कश्यप, पिलधर कश्यप, कार्तिक बघेल, गणेश निषाद, महेश बंछोर आदि उपस्थित थे।

उपभोक्ता फोरम ने छह मामलों में कराई सुलह

0

जगदलपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जगदलपुर में नेशनल लोक अदालत लगाई गई। इसकी खंडपीठ में अध्यक्ष सुजाता जसवाल सहित सदस्य आलोक कुमार दुबे पीठासीन अधिकारी रूप में उपस्थित थे। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों की सुनवाई कर 6 प्रकरण आपसी सुलह समझौता के आधार पर राजीनामा कर मामले समाप्त किए गए।

नफरत की राजनीति को कर्नाटक की जनता ने नकारा : दीपक बैज

0

बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा है कि कर्नाटक की जनता ने नफरत की राजनीति को सिरे से नकारते हुए भाजपा को आईना दिखा दिया है। देश की जनता का विश्वास अब फिर से कांग्रेस पर बढ़ गया है। यह विश्वास हमारे नेता राहुल गांधी ने जगाया है।भारत की जनता अब कांग्रेस को देश की बागडोर सौंपने आतुर है। बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा के चुनावों में मिली बंपर जीत पर उक्त बातें कहीं। श्री बैज शनिवार को जब कर्नाटक विधानसभा के चुनावी नतीजे आ रहे थे, तब नारायणपुर के दौरे पर थे। वहां उन्होंने विधायक चंदन कश्यप और कांग्रेस के नारायणपुर प्रभारी मलकित सिंह गैदू और स्थानीय कांग्रेसजनों के साथ जीत की खुशी मनाई। इस दौरान जमकर पटाखे छोड़े गए तथा मिठाई बांटी गई। आतिशबाजी से पूरा नारायणपुर गूंजता रहा। कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद श्री बैज ने कहा कि देश कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित रह सकता है, यह बात देश की जनता अब समझ चुकी है। हमारे नेता राहुल गांधी ने भाजपा द्वारा देश में घोले जा रहे जहर और समुदायों के बीच भरी जा रही नफरत को दूर करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकालकर साढ़े तीन हजार किमी से भी ज्यादा पैदल सफर किया। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रेम और भाईचारे का जो संदेश प्रसारित किया, उसका असर अब दिखाई देने लगा है। श्री बैज ने कहा कि कर्नाटक से संदेश आ गया है कि देशवासी भाजपा के छल प्रपंच, विभाजनकारी कृत्यों को अब समझ चुकी है। अब पूरे देश में कांग्रेस का परचम फिर से लहराने वाला है। सांसद दीपक बैज ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राहुल गांधी की सोच को आत्मसात करते हुए राज्य में नफरत की दीवार को तोड़ते हुए सभी वर्गों के लोगों के समग्र उत्थान में प्रणप्राण से लगे हुए हैं और अगले विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ में पुनः भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सत्ता सम्हालेगी। कार्यकर्त्ताओं को विधायक चंदन कश्यप और मलकित सिंह गैदू ने भी संबोधित किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायी

0

कुसुमकसा – कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर होने पर कुसुमकसा के कांग्रेसियों ने बस स्टैंड चौक पर मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के नेतृत्व में फटाका फोड़कर ,मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायी , इस अवसर उपस्थित कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी जिंदाबाद,राहुल गांधी जिंदाबाद ,भूपेश बघेल जिंदाबाद ,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए ,मिथलेश निरोटी ने कर्नाटक विधानसभा की जीत को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर व कर्नाटक की जनता ने राज्य में विकास के लिए कांग्रेस पार्टी पर विश्वास करते हुए मुहर लगाया है निश्चित ही कर्नाटक राज्य में विकास की गंगा बहने की बात कही अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कुशल मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की मेहनत का सुखद परिणाम मिलना बताया ,नितिन जैन ने पूर्व के भाजपा शासन में हुए भ्रष्टाचार के विरोध व कांग्रेस पार्टी के जनकल्याण कारी घोषणा पत्र पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस पार्टी का विजय होना ।

बताया इस अवसर पर रामरत्ति सिन्हा ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ,नितिन जैन ,कन्हैयालाल भौसार्य अध्यक्ष आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा , अ हसीब खान , कुमानसिंह कुरेटी, जगन्नाथ सिवना ,जीवराखन नेताम,जगत सिन्हा , ,देवेश सिन्हा ,रफीक खान ,मुकेश यादव ,देवलाल ,नसीम खान ,रोहित सिन्हा ,इस्माइल अली खान,शम्भू ठाकुर, यासीन खान, जेठूराम ,सहित अनेक कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

देवगुड़ियों में शीश नवाकर जैन ने की सुख – शांति, समृद्धि की कामना

0
  • ग्रामीणों के साथ मेला- मड़ई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद
  • ग्रामीण महिलाओं ने परंपरागत ढंग से किया विधायक जैन का स्वागत

जगदलपुर शुक्रवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों कुम्हारपारा, कुम्हली तथा भाटागुड़ा में आयोजित मेला- बाजार में जन समुदाय के साथ सम्मिलित हुए। देवियों की गुड़ी में उन्होने शीश नवाकर बस्तर अंचल में सुख – शांति, व समृद्धि की कामना की।संसदीय सचिव रेखचंद जैन सबसे पहले वे शहर के कुम्हारपारा क्षेत्र में आयोजित जय माता फिरंता देवी मेला में शामिल हुए। इसके बाद वे क्रमशः कुम्हली व भाटागुड़ा बड़े गरावंड के मेला में भाग लेने के लिए पहुंचे। तीनों ही स्थानों पर महिलाओं ने परंपरागत ढंग से विधायक श्री जैन का स्वागत किया। फिरंता बाजार मेला में एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड के पार्षद सुखराम नाग, पार्षद विजय कुमार, पंचराज सिंह, पूर्व पार्षद दीप्ति, सिरहा भूतनाथ बघेल, पुजारी सारंग बघेल, महेश बघेल, दुलारू बघेल, कार्तिक, कोयनार सरपंच लैखन बघेल, पूरन सिंह ठाकुर, गोरा बघेल, पीलाराम, संपत बेसरा, गणपत सिंग ठाकुर, गज्जा, राजू, शंकर बेसरा, राजू बघेल, भुवन, लक्ष्मण बघेल, शंकर नाग, शानू बघेल, सुरेंद्र बघेल, आरके सहारे, भागचंद नाग, घसिया बघेल, उप सरपंच कोयनार विरेश बघेल, लखू नागेश, जगन पटेल, सामनाथ कश्यप, इसके उपरांत जैन कुम्हली के मेले में शामिल हुए। उन्होंने वहां जलनी माता की पूजा अर्चना की। इस दौरान विधायक श्री जैन के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीरेंद्र साहनी, सरपंच सुखदेव बाकड़े, पुजारी पदलाम बघेल, गेंदलाल, प्रताप सिंह ठाकुर, धनुर्जय ध्रुव, मनधर बघेल, सुखराम, आसमती बघेल, डोमनी बघेल, नवीन ठाकुर, रुपूसिंह तथा भाटागुड़ा मड़ई में सरपंच दयाराम, रमेश पात्रो, महेश कश्यप, विजय नाथ, माया राम, उप सरपंच परशु राम, महादेव, रामचंद्र, पांडूराम, पदलाम गोयल, पुजारी रामेश्वर, कलचा के सरपंच कमल नाग आदि के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर बस्तर के महामंत्री गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, पार्षद सूर्या पाणि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के जयकारे साथ गिनाई सरकार की उपलब्धियां

भाटागुड़ा में शुक्रवार शाम पहुंचे विधायक रेखचंद जैन ग्रामीणों के स्वागत – सत्कार से अत्यधिक अभिभूत हो उठे। वहां गांव वालों ने मंदिर स्थल से लगभग आधा किमी पहले ही उनके काफिले को रोक लिया। ग्रामीणों ने ढोल- नगाड़ों की थाप धुन के बीच जमकर आतिशबाजी कर जैन का स्वागत किया और उन्हें मंदिर तक ले गए। मंदिर के बाहर जैन ने ग्रामीणों को संबोधित कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा देवगुड़ियों का कराए जा रहे जीर्णोद्धार तथा आदिवासी परब सम्मान निधि को रेखांकित किया। साथ ही धान का समर्थन मूल्य पहले से अधिक मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना लागू कर आदिवासियों की आस्था का सम्मान किया है। इस योजना के तहत सालभर में आदिवासियों के पर्व और त्यौहार मनाने के लिए हर ग्राम पंचायत को दस हजार रु. का अनुदान दे रही है। इससे आदिवासी भाई अब उल्लास के साथ अपने पर्व व त्यौहार मनाने लगे हैं। श्री जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जयकारा लगवाकर उनकी व कांग्रेस सरकार उपलब्धियां गिनाईं।

कालीपुर मेला में भी शामिल हुए विधायक

एक दिन पहले गुरुवार को कालीपुर मेला में शामिल होकर विधायक रेखचंद जैन ने गंगादेई माता की पूजा अर्चना की। वहां भी ग्रामीणों ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों से विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उनकी समस्याओं और परेशानियों की जानकारी ली तथा उनका यथाशीघ्र निराकरण करने का भरोसा दिलाया। अपने चहेते विधायक को स्वयं के बीच पाकर ग्रामीण बेहद खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान सरपंच खगेश्वर भोयर, रुपेश यादव, चंद्रभान राउत, मनोज साहू, त्रिनाथ बेलसरिया, दीपक नागे, लोकेश, पुजारी चंदर कश्यप, होरी मंडल, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, पार्षद सूर्या पाणि, विक्की निषाद, संदीप दास, गौरव आयंगर, दुशाल काले आदि मौजूद थे।

मारकेल के ग्रामीणों ने मंत्री लखमा को सुनाई समस्याएं

0
  • मारकेल गांव पहुंचे जिला प्रभारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा

जगदलपुर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा से शुक्रवार को ग्राम पंचायत मारकेल के ग्रामीणों ने मुलाकात की। लखमा ने गांव के सीताराम सेठिया के निवास पहुंचे और उनके परिवार का कुशलक्षेम पूछा वहीं पर ग्रामवासियों के समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामवासियो ने पानी की समस्या, मछली पालन, गोठान की मांग की तथस अन्य समस्योंओं से लखमा को अवगत कराया। मंत्री कवासी लखमा ने जल्द मांगों को पूरा करने तथा समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान सीताराम सेठिया , सरपंच बलराम कश्यप, उप सरपंच कमलराम सेठिया, पंच सुमित्रा सेठिया, कमला सेठिया, पंकज सेठिया, नंदू, स्वयंवर सेठिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्त्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS