City Media - Page 802 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 802

रबी और उद्यानिकी फसलों की बर्बादी के बाद भी प्रदेश सरकार आपदाग्रस्त किसानों की कोई सुध नहीं ले रही : किसान मोर्चा

0
  • आपदा ग्रस्त किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान करें राज्य सरकार तोमन साहु

भारतीय जनता पार्टी केज़िला अध्यक्ष तोमन साहु ने कहा है कि हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात के कारण किसानों की रबी और उद्यानिकी फसलों की बर्बादी के बाद भी प्रदेश सरकार आपदाग्रस्त किसानों की कोई सुध नहीं ले रही है। श्री साहू ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के कांग्रेसी सरकार की किसान विरोधी है जो कि किसानों के हितों को जानबूझकर अनदेखी कर रही हैभाजपा किसान मोर्चे अध्यक्ष ने कहा कि अप्रैल-मई में बारिश ने वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले लगभग पखवाड़ेभर से लगातार हो रही बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से रबी और उद्यानिकी फसलें तबाह हो गई है, और किसानों का समूचा अर्थतंत्र चरमरा गया है। खासकर धान की फसल की हालत तो यह है कि लगभग 40 प्रतिशत धान के दाने खेत में ही झड़ गए हैं। ग्रामीण कृषि कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। साहू ने सवाल किया कि आपदा के ऐसे समय में प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल, जो खुद के किसान और किसान का बेटा होने का ढिंढोरा पीटते घूमते हैं, कहाँ है? उनका कहीं अता-पता नहीं है!

आज जबकि पटवारी को बुलाकर आनावारी रिपोर्ट तैयार कराने, फसलों की क्षति का आकलन कराने और छत्तीसगढ़ के आपदा पीड़ित किसानों के लिए पर्याप्त मुआवजे की घोषणा करने की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब यह सारे जरूरी काम छोड़कर मुख्यमंत्री बघेल न जाने किस कार्य में मशगूल हैं? यह सब कांग्रेश के किसान विरोधी चेहरा को दर्शाती है जबकि ज़िला किसान मोर्चा द्वारा शासन को ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन के माध्यम से इस आपादा से लगतार अवगत करा चुकी हैयदि सरकार किसानों को नुकसान फसलों का उचित मुआवजा नहीं देती तो किसान मोर्चा द्वारा आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छग में भी रखी गई अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति की नीव देखिए किसे कौन सा पद मिला? होगी समाज सेवा

0

बालोद जिले से प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बनी दल्ली राजहरा की टी ज्योति, तो प्रदेश युवा संयोजक बने बालोद से दीपक यादव रायपुर बालोद। अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति ने देश के विभिन्न राज्यों के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी अपना काम शुरू किया है। इस क्रम में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रहरि के आदेश एवं महिला इकाई की राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा विनीता शाह के निर्देशन में जहां सबसे पहले राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है वहीं युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार साव, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया पटनिहा एवं मनोज कुमार ठाकरे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, मधु नत्थानी प्रदेश महिला अध्यक्षा नियुक्त हुई हैं ।

प्रदेश महिला सह सचिव गायत्री स्वर्णकार बनाए गए हैं है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के महिला इकाई के लिए प्रदेश महिला उपाध्यक्षा के पद पर सत्यवती नेताम और दल्लीराजहारा की टी ज्योति (ज्योति सोनी) को मनोनीत किया गया है। इसी के साथ युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से बालोद के ग्राम जगन्नाथपुर के निवासी दीपक यादव को प्रदेश युवा संयोजक और प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।जानिए इस समिति के बारे में अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति पूरे भारत भर में सभी राज्यों में काम करती है। सभी प्रदेश और केंद्र शासित राज्यों में यह समिति सक्रिय है। और छत्तीसगढ़ में भी इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस समिति का मुख्य कार्यालय मरदानपुर, जौनपुर, यूपी में है। सथ ही छत्तीसगढ़ में प्रांतीय कार्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड पंडरी रायपुर में संचालित है। नर सेवा नारायण सेवा, मानव सेवा ही धर्म है, इस उद्देश्य के साथ यह समिति कार्य करती है। और समाज सेवा में जुटी हुई है। ये है समिति के उद्देश्य और लक्ष्य विभिन्न प्रांतों से लेकर जिले और ब्लॉक में पदाधिकारियों के गठन के साथ-साथ समाज सेवा के कार्य को विस्तार दिया जाना इसका मुख्य उद्देश्य है। अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति के लक्ष्य और उद्देश्यों की बात करें तो महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु व्यवसायिक प्रशिक्षण, लघु ग्राम उद्योग, गृह उद्योग की स्थापना करवाना, स्वयं सहायता समूह का गठन करवाना l

परिषद द्वारा गरीब अविवाहित युवतियों के विवाह संपन्न करने के लिए हर संभव प्रयास करना, दहेज, छुआछूत, मद्यपान, दहेज प्रथा, निरक्षरता, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी, वेश्यावृत्ति जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन जागरण और निवारण करना, बाल मजदूर को मजदूरी से छुटकारा दिलाना और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए शिक्षण की व्यवस्था कर एक समृद्ध समाज बनाने का प्रयास करना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना तथा उनकी हर संभव मदद करना बालक बालिकाओं के विकास हेतु गायन नृत्य तथा अभिनेता का शिक्षण प्रशिक्षण दिलाना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना, कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने हेतु जनता को जागरुक करना, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना, समाज के विभिन्न वर्गों से निष्कासित तलाकशुदा विधवा निराश्रित महिलाओं बालिकाओं बच्चों के रखरखाव, देखरेख, निशुल्क प्रशिक्षण, पुनर्वास की व्यवस्था संबंधित कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करना आदि शामिल है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आखिर कब खतम होगा अवैध दारू बिक्री का यह धंधा

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर बालोद की टीम ने आज दो ऐसे व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा जो बालोद देसी भट्ठी से 300 पउवा बाटल खरीद कर ले कर जा रहे थे उनका एक साथी भागने में सफल रहा पर दूसरा पकड़ा गया जिसे भाजयुमो बालोद की टीम ने पुलिस के हवाले किया बालोद युवा मोर्चा अध्यक्ष रौनक कत्याल ने बताया की इन दोनो लोगो पर लगातर उनकी नजर थी और इनका धंधा रात को होता था यह मोहल्ले मोहल्ले जा कर पूरे बालोद में शराब बेचा करते थे रौनक ने एक बड़ा सवाल पूछा कि आखिर किस नेता या अधिकारी के संरक्षण में इन्हे इतनी सारी दारू दी जा रही है । वही दूसरी ओर युवा मोर्चा महामंत्री राहुल साहू ने बताया की रात को दारू भट्ठी बंद होने के बाद डबल रेट में यह पुरे शहर में दारू बेचा करते है जिन्हे रेंज हाथ पकड़ा गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मड़ई में शामिल हुए रेखचंद जैन, किया मातागुड़ी का भूमिपूजन

0
  • रूपशिला परदेशिन माता व जिम धारणी सत माता मड़ई में शामिल हुए संसदीय सचिव
  • नेगीगुड़ा व तुरेनार मड़ई में सैकड़ों ग्रामीणों की रही सहभागिता जगदलपुर। शुक्रवार को ब्लॉक के दो स्थानों पर आयोजित मड़ई में रेखचंद जैन शामिल हुए। साथ ही मातागुड़ी निर्माण का भूमिपूजन किया।

जगदलपुर ब्लॉक के नेगीगुड़ा में रूपशिला परदेशिन माता व तुरेनार में जिमधारणी सत माता मड़ई का शुक्रवार को आयोजन हुआ। मातागुडियों में एकत्रित सैकड़ों ग्रामीणों व श्रद्धालुओं के मध्य जैन ने मड़ई में आए देवी- देवताओं की पूजा की। देवलाट, डोली तथा छत्रों के साथ बाजार की परिक्रमा भी की। उन्होने नेगीगुड़ा में जिला खनिज न्यास संस्थान के द्वारा दान्डडिया मातागुड़ी निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

नेगीगुड़ा में माता पुजारी आशाराम, सरपंच महादेव बघेल, उप सरपंच संतुला सेठिया, बलराम बघेल, रामलाल कश्यप, फ़ूलसिंग सेठिया, प्रभु सेठिया, लोकूराम कश्यप, संतुला, सोनलाल पटेल, लैखन कश्यप, हरिचंद कश्यप, रुपेश सेठिया, गजराज चालकी, मनुरथ चालकी, खूंटगाड़ा पुजारी जीनू, माटी पुजारी नरसिंग, सोना, रुपू, रामू बघेल, कृष्णा सेठिया आदि, तुरेनार में सोनाधर पुजारी, सरपंच सनपत कश्यप, उप सरपंच बबिता बघेल, गरावंड कला सरपंच दयाराम, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश पात्रो, आनंद बघेल, लखेश्वर पटेल, जलंधर कश्यप, दिलीप, सोनाधर, सुखचंद, टिल्लु कोटवार, लिमसर समेत गौरनाथ नाग, दयाराम कश्यप, संतोष सिंह, अवधेश झा आदि मौजूद थे।

अजर अमर रहेगा झाड़ा सिरहा का बलिदान : सांसद दीपक बैज

0
  • मुरिया विद्रोह के नायक झाड़ा सिरहा के 147वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद बैज और विधायक राजमन बेंजाम
  • केशलूर में स्थापित की गई शहीद झाड़ा सिरहा की प्रतिमा

लोहंडीगुड़ा ग्राम केशलूर में मुरिया विद्रोह के जननायक झाड़ा सिरहा का 147वां बलिदान दिवस मनाया गया। शहीद झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का अनावरण भी इस मौके पर किया गया। कार्यक्रम में बस्तर के सांसद दीपक बैज व चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम बतौर अथिति शामिल हुए। केशलूर चौक पर पूजा अर्चना कर झाड़ा सिरहा की मूर्ति स्थापित की गई तथा सभा का आयोजन किया गया।सांसद दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर की आदिम संस्कृति की रक्षा, जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा, सामाजिक रीति-नीतियों के संरक्षण और अंग्रेजों के चाटुकार सामंतवादियों द्वारा किए जा रहे शोषण के विरूद्ध सभी आदिवासियों ने झाड़ा सिरहा के नेतृत्व में आवाज उठाई थी।

इसे मुरिया विद्रोह का नाम दिया गया।अपनी कुशल संगठन क्षमता और रणनीति के साथ पूरे दमखम से लड़ते हुए अंग्रेजी फौज के हाथों झाड़ा सिरहा 1876 में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी यह वीरगति युगों युगों तक याद रखी जाएगी। बस्तर के में ऐसे अनेक वीर सपूत पैदा हुए, जिन्होंने आदिवासियों के हित में काम करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। ऐसे वीरों के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य, रुक्मणि कर्मा, प्रकाश ठाकुर सर्व आदिवासी समाज संभागीय अध्यक्ष, गंगाराम नाग जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, बलबीर कच्छ वंशज झाड़ा सिरहा, सहदेव नाग, जगदीश मौर्य मुरिया समाज ब्लॉक अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा, सुकलाल नेताम, मोसूराम पोयाम, धनीराम सोरी, गिरधर कश्यप तोकापाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

सबकी आस्था का सम्मान करती है हमारी सरकार : लखेश्वर बघेल

0
  • देवी-देवताओं के ल‍िए सभी पंचायतों में बनवा रहे हैं देवगुड़ी
  • ग्राम पंचायत इरिकपाल में आलेख महिमा देवगुड़ी, कोहकापाल लिटीगुड़ा पारा गुड़ी का विधायक बघेल ने किया लोकार्पण

बस्तर क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आदिवासियों की आस्था का पूरा सम्मान करती है। यही वजह है कि पूरे प्रदेश में पुरानी देवगुड़ियों का जीर्णोद्धार एवं संरक्षण तथा नई देवगुड़ियों का निर्माण कराया जा रहा है।ग्राम इरिकपाल में महिमा देवगुड़ी तथा कोहकापाल लिटीगुड़ा में पारागुड़ी का लोकार्पण करते हुए विधायक बघेल ने उक्त बात कही।

उन्होंने कहा कि इस सौगात से न केवल पुजारी खुश हैं, बल्कि ग्रामीणों के चेहरे भी खिल उठे हैं। दरअसल इन्हें खुले में अपने देवी देवताओं की पूजा करनी पड़ती थी। हमारी कांग्रेस सरकार ने देवगुड़ी की सौगात देकर आदिवासियों के चेहरों पर खुशियां ला दी है। विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आदिवासियों की आस्था और श्रद्धा के केंद्र देवगुड़ी के जीर्णोद्धार और परिसर के सौंदर्यीकरण तथा बुनियादी सुविधाओं के विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा देवगुड़ी के विकास के लिए 5 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की जाती है। ग्राम पंचायत कोलचुर पहुंचने पर श्री बघेल ने झंडाघोषिन माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। बघेल ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और पर्व की परंपरा के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान योजना की घोषणा की है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में इस योजना के लिए 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि का उद्देश्य आदिवासियों के तीज त्योहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करना एवं इन त्योहारों और उत्सवों का मूल स्वरूप में आगामी पीढ़ी को हस्तांतरण तथा सांस्कृतिक परंपराओं का भी अभिलेखन करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की उपस्थिति में बस्तर संभाग की 1840 ग्राम पंचायतों को 5-5 हजार रूपए की पहली किस्त जारी की गई। हर ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष दो किस्तों में 10 हजार रूपए की राशि योजना के तहत आदिवासी पर्व एवं त्योहारों के गरिमामय आयोजन के लिए दी जाएगी। योजना प्रदेश के समस्त अनुसूचित क्षेत्र में लागू हुई है।कार्यक्रम में दिनेश यदु, अनिल पांडे, बुदरू राम, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, आरन राम, बद्रीनाथ जोशी, तुलसीराम, बंगाराम पुजारी, अश्विन, हरीश कश्यप, सोनाधर कश्यप, तुलसी नेताम, जुबने राणा, डब्लू एवं ग्रामवासी व कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

जनसमस्याओं का समय सीमा में करें निराकरण : विजय दयाराम के

0
  • नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

जगदलपुर नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के. ने 5 मई को जिला स्तरीय अधिकारियों की प्रथम बैठक में जनसमस्याओं का निराकरण समय सीमा के भीतर तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर हरेश मंडावी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय छोड़ने की पूर्वानुमति अनिवार्य रुप से प्राप्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि संज्ञान में लाए बिना मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विकास कार्यों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग डॉ. आनंद छाबड़ा द्वारा जिला बालोद का किया गया वार्षिक निरीक्षण

0

05.05.2023 वार्षिक निरीक्षण पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा परेड सलामी लेकर सभी टोली एवं किट पेटी का अवलोकन कर अधिकारी/कर्मचारियों के मेहनत की प्रशंसा कर दिया गया कैश रिवार्ड बेसिक पुलिसिंग, अपराध अन्वेषण/नियंत्रण व कानून व्यवस्था ड्यूटी में संवेदनशील रहकर ड्यूटी करने दिए गए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।आज दिनांक 05.05.2023 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग डॉ. आनंद छाबड़ा द्वारा जिला बालोद का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र कुमार यादव व जिला बालोद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों के उपस्थिति में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा रक्षित केंद्र बालोद में परेड सलामी लेकर समस्त टोली के अधिकारी कर्मचारियों का यूनिफॉर्म ड्रेसिंग टर्न आउट, परेड मार्च पास्ट, एवं किट पेटी, निरिक्षण कर बेहतर टर्न आउट हेतु अधिकारी कर्मचारियों की प्रशंसा कर नकद पुरस्कार दिए गए। तथा शासकीय मोटर वाहन लाईन भवनों का जायजा लेकर उचित रखरखाव हेतु कमियों को पूरा करने निर्देशित किए गए। तत्पशचात् पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा जिला बालोद के अधि/कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु रक्षित केंद्र बालोद में आयोजित दरबार लगाया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा बेसिक पुलिसिंग, अपराध अन्वेषण/नियंत्रण व कानून व्यवस्था ड्यूटी में संवेदनशील रहकर ड्यूटी करने, पुलिस की उत्कृष्ठ छवि बनाए रखने, आम जनताओं की सहायता करने व समाज की सुरक्षा हेतू हमेशा तत्परता पूर्वक ड्यूटी करने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। वार्षिक निरीक्षण पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय डॉ. आनंद छाबड़ा ने जिला बालोद के आला अधिकारियों की बैठक लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं की। उक्त वार्षिक निरीक्षण पर अति. पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, डीएसपी नवनीत कौर, डीएसपी श्रीमती गीता वाधवानी, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी एस.एस मौर्य, सीएसपी कर्ण उके, प्रशिक्षु डीएसपी दीपक भगत, परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री मधुसूदन सिंह नाग, टू आईसी यामन देवांगन, ट्रैफिक प्रभारी, दिलेश्वर चंद्रवंशी, कोतवाली प्रभारी नवीन बोरकर, व ऑफिस स्टाफ समेत जिला बल बालोद के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में संवर रहा है दलपत सागर : रेखचंद जैन

0
  • अब चौड़ी हो चुकी है धरमपुरा को पावर हाउस से जोड़ने वाली सड़क
  • संसदीय सचिव जैन ने दिए गणपति मार्ग को रौशन करने के निर्देश
  • निगम अध्यक्ष व पार्षदों के साथ विधायक ने किया निरीक्षण

जगदलपुर गुरुवार को छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने नगर निगम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर समय परतथा गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर जगदलपुर को संवारने की जो परिकल्पना की है, उसे साकार किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के रियासतकालीन तालाब दलपत सागर का संरक्षण- संवर्धन किया जा रहा है। दलपत सागर के उत्तरी किनारे पर धरमपुरा मार्ग को चौड़ा किया गया है। इससे अब आवागमन में सुगमता के साथ ही समय की बचत भी हो रही है। धरमपुरा को समुंद चौक से जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा किए जाने से आवागमन पहले की अपेक्षा ज्यादा सुगम हो गया है। जैन ने कहा कि इस मार्ग के चौड़ा होने से जहां धरमपुरा क्षेत्र के कालेजों व स्कूलों में आने-जाने वालों को राहत मिली है, वहीं धरमपुरा क्षेत्र में आवागमन करने वालों को वैकल्पिक मार्ग मिला है।

आगामी दिनों में यह जगदलपुर शहर का प्रमुख व्यू पॉइंट भी बनेगा। उन्होंने निगम आयुक्त कलंदर साय पैकरा को इस मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने समेत अन्य व्यवस्थाएं ठीक करने कहा। ज्ञात हो कि यहां मार्ग किनारे कुछ माह पहले पोल लगाए गए हैं। इन खंबों पर रोशनी शीघ्र ठीक करवाने कहा। विधायक रेखचंद जैन ने शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर चल रहे अन्य निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होने आमागुड़ा के आगे गणपति रिसोर्ट तक प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जैन के साथ आयुक्त कलंदर साय पैकरा, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, पार्षद सूर्या पाणि, कमलेश पाठक, बलराम यादव, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, कार्यपालन अभियंता एनपी देवांगन, संजीव कर्ण, हेमंत श्रीवास, विद्युत विभाग के श्री वासु व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जिला सहकारी केंद्रीय बैक शाखा करपावंड में एटीएम सुविधा शुरू

0
  • क्षेत्र के किसानों और खातेदारों को मिलेगी बड़ी राहत : लखेश्वर बघेल
  • सहकार से समृद्धि एटीएम का बस्तर विधायक ने किया लोकार्पण

बकावंड जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा करपावंड में एटीएम सुविधा का बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने किया। बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र की पूजा अर्चना कर राजकीय गीत के पश्चात सभी किसानों एवं कर्मचारियों को एटीएम सेवा शुरू होने पर शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं लोगों को आर्थिक रुप से मजबूती बनाती हैं और उन्हें जीवन की अनिश्चितताओं का सामना करने में मदद करती हैं और परिवार को वित्तीय कठिनाइयों से ऊपर उठने में मदद करती हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की करपावंड शाखा में सहकार समृद्धि एटीएम मशीन स्थापित की गई है। इसका विधिवत संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। अब क्षेत्र के किसानों ,अमानतदारों सहित ग्रामवासियों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर शाखा करपावंड में सभी किसानों एवं अमानतदारों को प्रतिदिन एटीएम द्वारा पैसा भी वितरण किया जा रहा है। साथ ही बैंक अपने ग्राहकों को मोबाईल बैंकिग के उपयोग के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। बैंक के नोडल अधिकारी परिलक्षित तिवारी ने जानकारी दी कि शाखा पलारी के कुल 10 हजार 995 अमानतदारों के साथ ही किसानों को एटीएम से त्वरित राशि निकालने का लाभ मिलेगा। इससे निश्चित ही इन लोगों के समय की बचत होगी। शाखा करपावंड में एटीएम मशीन लगने से किसानों की भीड़ कम हो जाएगी और किसान एटीएम कार्ड के माध्यम से अपनी जरूरत के मुताबिक राशि निकाल रहे हैं। एटीएम के परिचालन से विकासखंड बकावंड की करपावंड मूली, मटनार, सौतपुर, सानदेवड़ा, सोनपुर शाखाओं के खातेदारों को भी लाभ मिल रहा है।

किसान कमलू की खुशी का ठिकाना नहीं

एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे किसान कमलू नेताम ने बताया कि पहले हमें पैसा निकालने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ता था, पर अब एटीएम लगने से दो मिनट में पैसा मिल जा रहा है। इसके लिए उन्होंने सहकारी बैंक प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के किसानों को अधिक से सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि बैकिंग विस्तार के उद्देश्य से विभिन्न स्थलों में एटीएम सेवा प्रारंभ कराने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तम नाईक, कमल नेताम, भगत राम, घनश्याम नाग, मंगड़ू, सामो राम, अर्जुन पांडे, बद्रीनाथ जोशी, जयमन देवांगन, राजेंद्र, अनुज गुप्ता, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, बुदरू राम, आरन राम, तुलाराम, परिलक्षित तिवारी, अनंत भद्रे, महेश देवांगन, सूदराम, मदारीलाल, बच्छीप्रसाद, मोतीलाल, भुवमती सेठिया समेत सैकड़ों किसान एवं खातेदार उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS