बालोद जिला राष्ट्रीय सेवा योजना ने दीपावली के इस खुशियो के त्यौहार को और दुगुनी करने का एक अच्छी पहल की है। जिसमें वे ऐसे निर्धन असहाय गरीब लोगों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ा रहे हैं जिससे उनकी भी खुशियां दुगनी हो सके। जिसके लिए बालोद जिला राष्ट्रीय सेवा योजना हर दीपावली के अवसर पर जन्मदिन अन्य त्यौहार के मौके पर ऐसी संस्था समिति का भी सहयोग करती है जो समाज सेवा में अपना निस्वार्थ भूमिका निभा रहे हैं इसमें वह जरूरतमंद लोगों को राशन की सामग्री कपड़े व जरूरत की सामग्री दान करते हैं । *समाजसेवा ही ईश्वर की सेवा है स्वयं सेविका कल्पना बम्बोडे़ : समाज सेवा ही ईश्वर की सेवा होती है यही सोच कर समाज सेवा के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक सदैव तत्पर रहते हैं इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना ने जन सहयोग से दल्ली राजहरा में संचालित सेवा सरिता समिति में राशन की सामग्री दान की है जिसमें विशेष सहयोग स्वयंसेवयिका मनीषा राणा, करण कोरेठी, देवेन्द्र साहु, आशुतोष कौशिक, खिलेश्वर साहु, दीप्ति,दिलेश्वर, जयकिशन साहु, नेहा साहु व शिक्षको का रहा। इस समिति के विषय में आगे जानकारी देते हुए स्वयंसेवयिका कल्पना ने बताया कि यह समिति 6 साल से गरीबों को रात का भोजन घर पहुंचा कर दे रही है। आज के समय में परिवार के लोग बुजुर्गों को अपने से दूर कर रहे हैं ऐसे समय में शहर की समाज सेवी संस्था सरिता समूह असहाय एवं वृध्दजनों को एक समय का भोजन घर पहुंचा कर दे रही है इसकी शुरुआत 6 साल पहले की थी जो आज भी लगातार चल रही है यहां कार्य प्रतिदिन हर मौसम में चाहे वह बारिश हो ठंड हो या गर्मी का मौसम अपनी समाज में सेवा दे रही है। भोजन व्यवस्था की शुरुआत 12 व्यक्तियों महिला और पुरुषों को देखकर की गई थी जो वर्तमान में 52 महिलाएं और पुरुषों को खाना दिया जाता है जो की दल्ली राजहरा के विभिन्न क्षेत्रों में रहते हैं खाना पहुंचाने का काम संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाता है कोई कार्यकर्ता खाना बनाने का काम करता है तो कोई सामान लाने का तो किसी की जिम्मेदारी इन व्यक्तियों के घर पहुंचने की होती है यह संस्था अबतक जनसहयोग द्वारा ही चलाया जा रहा है।
दल्ली राजहरा बस स्टैंड फौव्वारा चौक में युवक ने ब्लड मारकर किया घायल
दल्लीराजहरा बस स्टैंड चौक में युवक ने मारा ब्लड प्राप्त सूत्रों से जानकारी के अनुसार हमला करने वाले युवक का नाम अमित बताया जा रहा है जो की स्थित बस स्टैंड सैलून दुकान संचालक है वाले युवक ने वहीं बगल गली में रहने वाले युवक ब्लेड से हमला किया जिससे रोड पर गिर पड़ा आपस पास के लोगों द्वारा भाजपा प्रचार में लगी गाड़ी के द्वारा उसे शहीद अस्पताल भेजाया गया सूत्रों की जानकारी के अनुसार युवक ब्लड मारकर थाना में जाकर अपने आप को आत्मसमर्पण कर दिया है
डौण्डी पुलिस ने की अंवारी हत्याकांट के आरोपी को गिरफ्तार
डौंडी धरमसिंह गायकवाड़ पिता अक्तुराम गाकवाड़ उम्र 36 साल निवासी ग्राम लिम्हाटोला थाना डौण्डी जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने भाई भावसिंह गायकवाड़ का फुलसिंह गोड़ के घर के सामने, आंगन केंवटपारा अंवारी में मृत अवस्था में पड़ा है ऐसा लगता है कि कोई अज्ञात् व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से सिर में वार कर हत्या किया है कि रिपोर्ट पर थाना डौडी में अप. क्र. 222 / 2023 धारा 302 भादवि कायम कर वरिष्ट अधिकारी पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव जिला बालोद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील कुमार नायक को घटना के बारे में मौखिक अवगत कराया गया वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बांगड़े दल्ली राजहरा स्वयं घटना स्थल पहुंचकर एवं थाना डौण्डी सायबर सेल बालोद की टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया एवं आपपास के लोगों से पुछताछ किया गया पुछताछ के दौरान पता चला कि मृतक भावसिंह गायकवाड़ के खिलाफ पुर्व में छेड़खानी का अपराध दर्ज हुआ था। संदेह के आधार पर संदेही चंद्रशेखर पिता पंचु राम गायकवाड़ उम्र 26 साल निवासी ग्राम लिम्हाटोला से पुछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक 09.11.2023 रात्रि करीब 08:00 बजे केंवट पारा अंवारी तरफ से लिम्हाटोला जा रहा था तभी फुलसिंह गोंड़ के घर सामने आंगन में भावसिंह गायकवाड़ बैठा था, भावसिंह गायकवाड़ के बुलाने पर चंद्रशेखर गया, बातचीत के दौरान पुरानी बातों को लेकर वाद विवाद करने लगा तभी चंद्रशेखर उठकर चला गया और कुछ देर बाद टंगिया लेकर आया और भावसिंह को पुरानी रंजिस में आकर जान से मारने की नियत से भावसिंह के सिर में टंगिया से प्रांण घातक हमला किया जिससे भावसिंह का मौके पर ही मृत्यु हो गया मेमोरेण्डम कथन में बताया है। आरोपी चंद्रशेखर गायकवाड के निशानदेही पर 01 नग टंगिया पेश करने पर जप्ती किया गया है एवं आरोपी का घटना के समय पहने कपड़ा जला हुआ को भी जप्ती किया गया है आरोपी को दिनांक 11.11.2023 को 11:00 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है । हत्या के प्रकरण को सुलझाने में राजेश बांगड़े नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा सायबर सेल बालोद टीम, थाना डौण्डी से निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्र.आर 640 विष्णु तारम, आर. 352 ईश्वर भंडारी, आर. 193 संजय चेलक आर. 318 खिलावन सिन्हा का विशेष सहयोग रहा है।
कांग्रेस सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की पक्षधर : बैज
- 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त की गारंटी से 50 लाख परिवारों को होगा लाभ
जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के सिद्धांत पर काम करती आई है। कांग्रेस ने हमेशा ऐसे निर्णय लिए हैं, जिससे राज्य की जनता आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत हो सके, आम जनता को सीधे फायदा पहुंचाने और उनके हितों के लिए लगातार लोक कल्याणकारी योजनाएं लागू करने का काम किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र और गारंटियों में किसान, गरीब, मजदूर, आदिवासी युवा, महिला हर वर्ग के न्याय के लिए घोषणाएं की है। हमने 200 यूनिट तक बिजली मुक्त करने की घोषणा की है, जिसका सीधा फायदा छत्तीसगढ़ के 50 लाख परिवारों को मिलेगा। राज्य में 49 लाख 63 हजार बिजली उपभोक्ता है, जिसमें से 42 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके यहां बिजली खपत 200 यूनिट से कम होती है। उनके लिए बिजली पूरी तरह मुफ्त हो जाएगी। अन्य लगभग 8 लाख उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्हें 200 यूनिट के बाद के अतिरिक्त यूनिट का ही भुगतान करना पड़ेगा। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के घोषणा पत्र में भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ का वादा किया और हमने यह वादा पूरी तरह निभाया।छत्तीसगढ़ के 44 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 4000 करोड़ का सीधा फायदा बिजली बिल हाफ योजना से मिला। इसके अलावा हमारी कांग्रेस सरकार 500 रुपए की सब्सिडी के बाद छत्तीसगढ़ में पूरे देश में सबसे सस्ता सिलेंडर 474 रुपए में देने जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वो करती है। कांग्रेस के लिए जनता से किया गया, प्रत्येक वादा हमारा कमिटमेंट है। पिछले घोषणा पत्र के हमने 98 प्रतिशत वादों को पूरा कर दिखाया। छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारी सरकार पर पूरा भरोसा जताया है। लोकतंत्र के महापर्व के पहले चरण के चुनाव में जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ की जनता ने बढ़-चढ़ कर पूरे उत्साह से मतदान किया है इससे यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि जनता भूपेश सरकार के इन 5 सालों के कामों और लोक कल्याणकारी योजनाओं से पूरी तरह संतुष्ट है। 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से फिर से सरकार बनाने जा रही है।
कांग्रेस सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की पक्षधर : बैज
- 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त की गारंटी से 50 लाख परिवारों को होगा लाभ
जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के सिद्धांत पर काम करती आई है। कांग्रेस ने हमेशा ऐसे निर्णय लिए हैं, जिससे राज्य की जनता आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत हो सके, आम जनता को सीधे फायदा पहुंचाने और उनके हितों के लिए लगातार लोक कल्याणकारी योजनाएं लागू करने का काम किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र और गारंटियों में किसान, गरीब, मजदूर, आदिवासी युवा, महिला हर वर्ग के न्याय के लिए घोषणाएं की है। हमने 200 यूनिट तक बिजली मुक्त करने की घोषणा की है, जिसका सीधा फायदा छत्तीसगढ़ के 50 लाख परिवारों को मिलेगा। राज्य में 49 लाख 63 हजार बिजली उपभोक्ता है, जिसमें से 42 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके यहां बिजली खपत 200 यूनिट से कम होती है। उनके लिए बिजली पूरी तरह मुफ्त हो जाएगी। अन्य लगभग 8 लाख उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्हें 200 यूनिट के बाद के अतिरिक्त यूनिट का ही भुगतान करना पड़ेगा। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के घोषणा पत्र में भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ का वादा किया और हमने यह वादा पूरी तरह निभाया।छत्तीसगढ़ के 44 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 4000 करोड़ का सीधा फायदा बिजली बिल हाफ योजना से मिला। इसके अलावा हमारी कांग्रेस सरकार 500 रुपए की सब्सिडी के बाद छत्तीसगढ़ में पूरे देश में सबसे सस्ता सिलेंडर 474 रुपए में देने जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वो करती है। कांग्रेस के लिए जनता से किया गया, प्रत्येक वादा हमारा कमिटमेंट है। पिछले घोषणा पत्र के हमने 98 प्रतिशत वादों को पूरा कर दिखाया। छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारी सरकार पर पूरा भरोसा जताया है। लोकतंत्र के महापर्व के पहले चरण के चुनाव में जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ की जनता ने बढ़-चढ़ कर पूरे उत्साह से मतदान किया है इससे यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि जनता भूपेश सरकार के इन 5 सालों के कामों और लोक कल्याणकारी योजनाओं से पूरी तरह संतुष्ट है। 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से फिर से सरकार बनाने जा रही है।
युवक का शव मिला धारदार हथियार से हत्या की आशंका
बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा बीती रात डौण्डी के, ग्राम अवारी केवट पारा में युवक की हत्या हुई , मृतक युवक पर टगियां से हमला कर घटना को अजांम दिया गया प्रतीत हो रहा है । हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक युवक , लिम्हाटोला का रहने वाला भाऊ सिंह गायकवाड़ उम्र 35 साल बताया जा रहा है, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है मौके पर डौण्डी पुलिस, एवं फॉरेंसिक के साथ डॉग स्क्वाड की टीम पहुंच गई हैं कार्यवाही जारी है।
डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा
- भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर महिलाए होगी आत्मनिर्भर
डौंडीलोहारा:– भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर जाकर ग्रामीणों से मिल रहे है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा के जन घोषणा पत्र की जानकारी देते हुए कहा कि अब सभी ग्रामो में इसका असर दिख रहा है, लोग भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। ग्रामीणों को उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के लाभ बताये। देवलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सभी वर्गों का ध्यान रखा है और यह घोषणा पत्र से पुनः साबित हो गया है। उन्होंने भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में मातृशक्ति के भीड़ को इसी का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि आज इस क्षेत्र में
कांग्रेस की विधायक व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अनिला भेड़िया है लेकिन डौंडीलोहारा का विकास न होकर विनाश हो रहा है यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात है।भाजपा को सभी लोगों व आमजनों का समर्थन मिल रहा है। अतः इस बार कमल का खिलना तय है।
भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा के सभी समाज, वरिष्ठजनों,महिलाओ, युवाओं के साथ साथ मंडलों का भरपूर साथ मिल रहा है ।
देवलाल ठाकुर ने कहा की डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में मुलभूत सुविधाओं रोटी,कपड़ा मकान के आभाव में विधानसभावासी दूसरे स्थान पर प्रलयन करने को मजबूर है। यहा न ही रोजगार के उचित व्यवस्था है और न ही शिक्षा के साधन।
कांग्रेस सरकार में दल्लीराजहरा में अब तक न ही 100 बिस्तर अस्पताल खुली और न ही केंद्रीय विद्यालय आज लौह नगरी उजड़ने की कगार पर है।भाजपा ने दल्लीराजहरा में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत हर घर जल लाने की योजना बनाई थी लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसे पूरा ही न किया रोक कर रख दिया है
बीमा कंपनी देगी 4 लाख की क्षतिपूर्ति और 10 हजार जुर्माना भी
- जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर का आदेश
जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर ने गुरुवार को एक प्रकरण में दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को 4 लाख रु की क्षतिपूर्ति और 10 हजार रु का जुर्माना आवेदक को देने का आदेश पारित किया है।
प्रकरण के तथ्य संक्षिप्त में इस प्रकार है कि कोंडागांव निवासी मोहम्मद इब्राहिम ने दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से स्वयं के वाहन का बीमा करवाया था। बीमित वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर आवेदक ने बीमा कंपनी के समक्ष क्षतिपूर्ति हेतु दावा पेश किया था, किंतु बीमा कंपनी ने वैध परमिट न होने का हवाला देते हुए आवेदक का दावा निरस्त कर दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर इब्राहिम ने जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष शिकायत पेश की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने माना है कि बीमा कंपनी परमिट न होने का अवलंबन लेकर क्षतिपूर्ति दावे को निरस्त नहीं कर सकती है। आयोग ने बीमा कंपनी को निर्देशित किया है कि वह आवेदक को चार लाख रु. की क्षतिपूर्ति का भुगतान करे। इस हेतु बीमा कंपनी को 10 हज़ार रु के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल, सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंडपीठ ने उक्ताशय का आदेश जारी किया है।
कांग्रेस की मजबूती के लिए बलिदान दिया पटेल ने : मौर्य
- नंदकुमार पटेल की जयंती पर हुई श्रद्धांजलि सभा
- फिर मिलेगी प्रचंड जीत 2024 के लिए अभी से सभी कस लें कमर : सुशील मौर्य
जगदलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में शहीद कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं अन्य नेताओं ने श्री पटेल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष शहीद नंदकुमार पटेल कांग्रेस पार्टी के मजबूत आधार स्तंभ थे। उन्होंने मृतप्राय संगठन को संजीवनी दी थी, लेकिन विडंबना रही कि कांग्रेस पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनाने के लिए उन्हें अपने प्राणों आहुति देनी पड़ी। मौर्य ने आगे कहा कि शहीद पटेल जमीनी स्तर के नेता थे और छोटे बड़े सभी का सम्मान करते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में भाजपा की चूलें हिला दी थीं। 2013 में सरकार नहीं बनी, किंतु कांग्रेस को 2008 में एक सीट मिली, तो 2013 में 8 सीटों पर जीत मिली। श्री मौर्य ने कहा कि 2023 में छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। शहीद नंदकुमार पटेल की जयंती पर हमें शपथ लेना है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रणप्राण से जुट जाएं। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी गौरनाथ नाग, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पाणिग्रही, लीगल सेल अध्यक्ष अवधेश झा, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव तुलाराम कश्यप ने भी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्हें अपना आदर्श बताया। श्रद्धांजलि सभा के प्रारंभ में शहीद नंदकुमार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वरिष्ठ नेता गागरा राम, श्री जीराम, अल्ताफ हुसैन, सुभाष गुलाटी, असीम सुता, कमलसाय कश्यप, मानसिंह ठाकुर , सोनारुराम, जयदेव नाग, प्रदीप भारती, सुखदेव कश्यप, सुकमन कश्यप, संजय सोनी सहित दरभा, जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से आए कांग्रेसी उपस्थित थे।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दल्ली राजहरा में बनाई गई मानव श्रृंखला
जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर बालोद के निर्देशानुसार लौह अयस्क समूह भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिक विभाग के नेतृत्व में 17 नवंबर 2023 को होने वाले द्वितीय चरण के विधानसभा चुनाव में आधिकारिक मतदान करने मतदाता जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला बनाई गई l आम जनता से अपील की गई कि स्वयं अपने परिवार मित्रों सभी को मतदान करने जाने के लिए प्रेरित करें l कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अधिकारी श्रीमती शीतल चंद्रवंशी महाप्रबंधक महामाया अरुण कुमार महाप्रबंधक अमित सिन्हा महाप्रबंधक संविदा चंद्र भूषण महाप्रबंधन प्रशिक्षण सत्येंद्र कुमार सहायक महाप्रबंधक क्रमिक एम डी रेड्डी विपिन कुमार विधानसभा चुनाव के लिए अधिकृत बीएसपी के नोडल अधिकारी नितेश क्षत्री सहायक प्रबंधक कार्मिक श्री जय सिह बघेल नगर प्रशासक मंगेश सर श्रीजोत कुमार सिकंदर इंदौरिया एवं श्रमिक संगठन के प्रमुख कामरेड प्रकाश सिंह क्षत्रिय कामरेड पुरुषोत्तम सिमैया कामरेड राजेंद्र बेहरा नगर प्रशासक विभाग से प्रबंधक रमेश हेडऊ शैलेंद्र व्यास समीर चौबे एवं विभिन्न कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे ।

उपस्थित लोगों के द्वारा माइन्स ऑफिस मुख्य द्वार से लेकर एमव्हीटी सेंटर होते हुए पेट्रोल पंप चौक तक मतदाता है जागरूकता के लिए रैली निकाली गई l नीतीश नितेश क्षत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विधानसभा चुनाव के लिए माननीय जिलाधीश बालोद एवं डी आईसी की ओर से 71 माइक्रो ऑब्जर्वर की मांग की गई थी l जिसमें होम वोटिंग के लिए 8 अधिकारी एवं कर्मचारियों नोडल अधिकारी श्री नितेश छतरी की नियुक्ति की गई l 63 व्यक्तियों को 17 नवंबर की चुनाव में आवश्यकता अनुसार जिम्मेदारी दी जाएगी l मतदाता जागरूक अभियान के लिए उपस्थित लोगों को नगर पालिका अधिकारी श्रीमती शीतल चंद्रवंशी उप महाप्रबंधक प्रशिक्षक सत्येंद्र कुमार ने संबोधित किया सभी ने कहा कि मतदान आपका अधिकार है इसका उपयोग अवश्य करें और देश के अच्छे नागरिक जागरुक नागरिक होने का परिचय दें साथी अपने परिवार पड़ोसियों एवं दोस्तों को भी मत दान करने के लिए प्रेरित करें l



