City Media - Page 69 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 69

महापौर संजय पांडे ने सुनी जनता की समस्याएँ, कर्मचारियों से कहा त्वरित निराकरण हो

0

नगर निगम महापौर संजय पांडे आज सुबह से ही नगर निगम कार्यालय में बैठे हैं और आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन भी रहे हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

महापौर ने कहा कि नगर निगम का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

भाभा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर में दीक्षांत समारोह आयोजित

0

जगदलपुर:- भाभा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर में 19 वां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजय पांडे, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्पण सरकार, शुभम विश्वास, श्रीमती बीटी विश्वास सहित अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि संजय पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि कौशल ही आज की सबसे बड़ी शक्ति है। हमें शिक्षा और प्रशिक्षण का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनना होगा। यदि हम मेहनत और लगन से कार्य करेंगे तो न केवल हमें अच्छे रोजगार मिलेंगे, बल्कि हम उद्यमिता के माध्यम से दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकेंगे। उन्होंने दीक्षांत प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे

खेमसिंह देवांगन ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। छात्रों को अपने जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि अर्पण सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उद्योगों में रोजगार पाने के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। अंत में उपस्थित समस्त अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने कौशल व शिक्षा का सदुपयोग कर अच्छे रोजगार प्राप्त करें और भविष्य में सफल उद्यमी बनकर समाज को भी रोजगार प्रदान करें।

महारानी अस्पताल जगदलपुर में एचआईवी एक्ट 2017 अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला संपन्न

0

जगदलपुर:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर के तत्वावधान में एचआईवी एक्ट 2017 अंतर्गत एचआईवी/एड्स विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन महारानी अस्पताल जगदलपुर के सभा कक्ष में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय पांडे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेमसिंह देवांगन अध्यक्ष नगर पालिक निगम जगदलपुर ने की

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंच, सरपंच, सचिव, चिकित्सा कर्मी, दीदियां एवं स्वास्थ्य सेवकगण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि महापौर संजय पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा ही हमारा प्रथम धर्म है। हमें समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। एचआईवी/एड्स से संबंधित किसी भी प्रकार के भ्रम या भ्रांति से दूर रहना आवश्यक है, क्योंकि जानकारी ही बचाव है।

अध्यक्षता कर रहे खेमसिंह देवांगन ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। जागरूक नागरिक ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने एचआईवी/एड्स के संक्रमण, लक्षण, रोकथाम और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। साथ ही बताया गया कि समझदारी और सही जानकारी ही संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। कार्यशाला में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य सेवकों ने भी प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया और एचआईवी एक्ट 2017 की प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी।

अंत में स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितैषी गतिविधियां जारी रखने का आश्वासन दिया।

परिवहन मंत्री केदार कश्यप के दिशा निर्देश पर परिवहन कार्यालयों में चलाया जा रहा सेवा पखवाड़ा

0
  • प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालयों में चलाया गया सफाई अभियान, स्वास्थ्य शिविर के साथ किया गया रक्तदान

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मनसा अनुरूप विष्णुदेव साय सरकार के दिशा निर्देश पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है, जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के परिवहन मंत्री केदार कश्यप के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जिला मुख्यालय में परिवहन विभाग द्वारा सफाई अभियान, पुराने दस्तावेजों का विनिष्टिकरण, स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वच्छता अभियान : परिवहन मंत्री के दिशा निर्देश पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रायपुर के कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई, अनावश्यक फाइलों का विनिष्टीकरण का कार्य किया गया। इसके अलावा राजनांदगाव, बीजापुर, अंबिकापुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, महासमुंद, कोरबा परिवहन कार्यालय में भी सफाई अभियान चलाकर लर्निंग लाइसेंस दस्तावेजों का विनिष्टिकरण किया गया।

रक्तदान शिविर: परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिसमें कम से कम 75 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य है। सभी जगह रखा गया था। रक्तदान शिविर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अंबिकापुर, बीजापुर, रायगढ़ में

ऑफिस स्टॉफ के द्वारा रक्तदान किया गया। इसके अलावा परिवहन कार्यालय पहुंचे गणमान्य नागरिकों ने भी रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर रक्तदान कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

वृहद पौधरोपण: एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण किया गया। जिसमें सभी RTO कार्यालय पर पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया। कोरिया, बलरामपुर, मुंगेली सहित अन्य जिलों में परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों ने वृक्षरोपण में भागीदारी कर वृक्षारोपण किया।

स्वास्थ्य शिविर: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और दवा वितरण किया गया। राजनांदगाव के पेण्ड्री में परिवहन मंत्री केदार कश्यप के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।

परिवहन कार्यालय द्वारा सेवा पखवाड़ा में भागीदारी को लेकर परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मनसा अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालयों में सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को अपने कार्यालय और समाज के प्रति अपनत्व के भाव से जोड़ते हुए स्वच्छ वातावरण और सुन्दर परिवेश का निर्माण करना है।

 

परिवहन मंत्री केदार कश्यप के दिशा निर्देश पर परिवहन कार्यालयों में चलाया जा रहा सेवा पखवाड़ा

0
  • प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालयों में चलाया गया सफाई अभियान, स्वास्थ्य शिविर के साथ किया गया रक्तदान

रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मनसा अनुरूप विष्णुदेव साय सरकार के दिशा निर्देश पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है, जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के परिवहन मंत्री केदार कश्यप के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जिला मुख्यालय में परिवहन विभाग द्वारा सफाई अभियान, पुराने दस्तावेजों का विनिष्टिकरण, स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वच्छता अभियान : परिवहन मंत्री के दिशा निर्देश पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रायपुर के कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई, अनावश्यक फाइलों का विनिष्टीकरण का कार्य किया गया। इसके अलावा राजनांदगाव, बीजापुर, अंबिकापुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, महासमुंद, कोरबा परिवहन कार्यालय में भी सफाई अभियान चलाकर लर्निंग लाइसेंस दस्तावेजों का विनिष्टिकरण किया गया।

रक्तदान शिविर: परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिसमें कम से कम 75 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य है। सभी जगह रखा गया था। रक्तदान शिविर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अंबिकापुर, बीजापुर, रायगढ़ में

ऑफिस स्टॉफ के द्वारा रक्तदान किया गया। इसके अलावा परिवहन कार्यालय पहुंचे गणमान्य नागरिकों ने भी रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर रक्तदान कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 

 

वृहद पौधरोपण: एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण किया गया। जिसमें सभी RTO कार्यालय पर पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया। कोरिया, बलरामपुर, मुंगेली सहित अन्य जिलों में परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों ने वृक्षरोपण में भागीदारी कर वृक्षारोपण किया।

 

स्वास्थ्य शिविर: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और दवा वितरण किया गया। राजनांदगाव के पेण्ड्री में परिवहन मंत्री केदार कश्यप के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।

 

परिवहन कार्यालय द्वारा सेवा पखवाड़ा में भागीदारी को लेकर परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मनसा अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालयों में सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को अपने कार्यालय और समाज के प्रति अपनत्व के भाव से जोड़ते हुए स्वच्छ वातावरण और सुन्दर परिवेश का निर्माण करना है।

 

जिले में देशी-विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों हेतु आनलाईन निविदा प्रारंभ

0

बालोद, 18 सितंबर 2025जिले की वर्ष 2025-26 की शेष अवधि एवं 2026-27 के लिये व्यवस्थापन से शेष रहे देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के देशी कम्पोजिट मदिरा अहाता बालोद से सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) की अनुज्ञप्ति के लिये ऑनलाईन निविदा आंमत्रित की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक वेबसाईट https://excise.cg.nic.in/eAhata/index.htm पर आॅनलाईन माध्यम से आवेदन कर सकते है। उन्होेंने बताया कि निविदा जमा 19 सितंबर 2025 को सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगी, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी सातों दिन अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि लाइसेंस का आवंटन छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 एवं इसके अधीन बनाए गए छत्तीसगढ़ आबकारी देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियम, 2018 (संशोधित) के अंतर्गत किया जाएगा। यह प्रक्रिया ऑनलाईन माध्यम से ’पहले आओ पहले पाओं’ के आधार पर निष्पादित की जाएगी। अनुज्ञप्तिओं की वैधता वित्तिय वर्ष 2025-26 की शेष अवधि एवं वर्ष 2026-27 तक रहेगी।

 

छः जुआरी गिरफ्तार

0

जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई किया जा रही है। इसी कड़ी में जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को पकड़ा गया और उन पर कार्रवाई की गई।

बोधघाट थाना पुलिस ने अडावाल में बरगद पेड़ एवं आरटीओ ऑफिस के पास छापा मारकर 6 जुआरियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से 19 हजार 250 रुपए नगदी और ताश के 52 पत्ते की दो गड्डियां जप्त की गईं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग, एएसआई सतीश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक पवन श्रीवास्तव, आरक्षक होरीलाल आर्मो, कामदेव दर्रो, युवराज, थानेंद्र सिन्हा, विजय तिर्की, अजित सरकारशामिल थे।

चित्रकला प्रदर्शनी में बस्तर आर्ट काेटी व टाेपी पहनाकर महापाैर का किया स्वागत

0

जगदलपुर, 12 सितंबर । बस्तर आर्ट गैलरी में बस्तर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति पांडे के द्वारा बनाए गए चित्रकला की प्रदर्शनी का आयोजन 13बसितंबर से 17 सितंबर तक किया गया था। इसकी प्रस्तुति अंजलि बेहार सीरीज आफ एग्जीक्यूटिव एग्जीबिशन कला अर्चना स्टूडियो के द्वारा प्रस्तुत किया

गया। चित्रकला प्रदर्शनी के अंतिम दिन महापाैर संजय पांडे बस्तर आर्ट गैलरी पंहुचे जहां उन्हाेने डॉ. शांति पांडे के द्वारा बनाए गए चित्रकला

की प्रदर्शनी की प्रसंशा करते हुए कहा कि यह हमारे शहर के लिए गाैरव की बात है कि एक स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक हाेने के साथ चित्रकला की इतनी बेहतरीन कलाकार हमारे बीच में है। इस दाैरान डॉ. शांति पांडे के द्वारा महापाैर संजय पांडे काे बस्तर आर्ट बनाई गई एक काेटी एवं नेताजी की टाेपी पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

डॉ शांति पांडे ने बताया कि बस्तर आर्ट गैलरी में पहली बार चित्रकला की प्रदर्शनी, लगाया गया था, शहर के कला प्रेमियाें के लिए एक छोटा सा प्रयास था। इस दाैरान बड़ी संख्या में शहर के लाेग राेजाना चित्रकला की प्रदर्शनी देखने पंहुचे और इसकी प्रसंशा की, इसके साथ ही बाहर से आये पर्यटक भी चित्रकला की प्रदर्शनी काे देखकर मुंबई में इसकी प्रदर्शनी लगाने की सलाह तक दी। वहीं अपने विचार लाेगाें ने अंकित कर मार्गर्दशन

दिया। शहर के वरिष्ठ कलाकाराें ने भी चित्रकला की प्रदर्शनी के लिए अपना आशिर्वाद दिया। डॉ शांति पांडे ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयाेग के लिए सबका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।

 

एक माह का कोटा हजम कर गया पीडीएस दुकानदार

0
  •  नहीं दिया अगस्त का चावल, अब की जा रही है बहानेबाजी 

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत मोखागांव की शासकीय राशन दुकान में बड़ी अनियमितताओं का मामला उजागर हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अगस्त माह का चावल उन्हें बिल्कुल भी नहीं दिया गया। जबकि शासन से स्पष्ट निर्देश है कि प्रत्येक माह पात्र हितग्राही को निर्धारित समय पर पूर्ण मात्रा में राशन उपलब्ध कराना है।

ग्रामीणों ने बताया कि दुकान संचालक द्वारा बार-बार बहाने बनाए जा रहे हैं। कभी स्टॉक न आने की बात कही जाती है तो कभी मशीन खराब होने का हवाला दिया जाता है। लोगों को संदेह है कि शासन से आया अनाज खुले बाजार में ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा है। गांव के कई परिवारों को पिछले 2–3 महीनों से पूरा राशन नहीं मिल रहा है। नाम काटने, वजन कम करने और वितरण में गड़बड़ी की भी लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थिति यह है कि गरीब और मजदूर वर्ग के परिवारों को निजी दुकानों से चावल और गेंहू खरीदना पड़ रहा है, जिससे उनका आर्थिक बोझ और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन दुकान की इन गड़बड़ियों की जानकारी बार-बार पंचायत स्तर और संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग से मांग की है कि तत्काल दुकान का निरीक्षण कर जिम्मेदार संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए और अगस्त माह का बकाया चावल हितग्राहियों को तुरंत उपलब्ध कराया जाए।

जिन पर विधायकों की चोरी का आरोप हो वो वोट चोरी की बात करते है – कश्यप

0
  • राहुल गांधी खुद को स्थापित करने के लिए लगातार झूठ बोल रहे हैं – कश्यप

रायपुर प्रदेश के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी भ्रामक प्रचार करने वाली एक एजेंसी के प्रमुख हो गए है। वे हमेशा बेतर्क की बातें कहते हैं। जिसका वर्तमान, भविष्य और अतीत से कोई नाता नहीं है। उनके सलाहकार राहुल गांधी को सही सलाह भी नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के चुनाव आयोग ने राहुल गांधी झूठे दावों को खारिज कर दिया। एक बार फिर, राहुल गांधी के सारे झूठे दावे मिनटों में ध्वस्त हो गए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके भेजे गए प्रभारी सचिन पायलट भी उसी तरह की बातें कर रहे हैं। वे एक ऐसे पायलट है जो कांग्रेस की विमान को सही ढंग से उड़ा नहीं पा रहे हैं। हमेशा प्रदेश में कांग्रेस में चमचा बनाओं स्पर्धा चलता रहता है जिसे लेकर लगातार है कि वे बहुत विवश है।

मंत्री कश्यप ने कहा कि कथित तौर पर वोट चोरी की बात कर कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने में लगी हुई है। पूरे देश में उनका भ्रम फैलाओं मोर्चा यही बात कह रहा है जिसका जुड़ाव जनता से कहीं नहीं है। जिस लोगों पर खुद के विधायकों की चोरी कर अपनी ही सरकारों को स्थिर करने का आरोप लग चुका है आज वे किस वोट चोरी की बात करते हैं। जनता उन्हें जानती है कि विधायकों की चोरी छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसने किया था। इसके साथ ही कांग्रेस के रैलियों में जिस तरह से धनबल का उपयोग कर सफल होने का दावा किया जा रहा है वह पूरी तरह से असफल है। आंतरिक गुटबाजी और विवाद के बीच कांग्रेस में संवाद की स्थिति नहीं है जिसे लेकर उनके ही कार्यकर्ताओं में भ्रम है जो सब भ्रम फैलाओं मोर्चा के सदस्य है।

आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन एवं छ.ग. आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधी पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS