City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

भाजयुमो राजहरा मंडल के महामंत्री बने राहुल साहू वरिष्ठ नेताओं से मिलकर लिया आशीर्वाद

0

दल्लीराजहरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) दल्ली राजहरा मंडल के महामंत्री पद पर युवा नेता राहुल साहू की नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। संगठन द्वारा एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।राहुल साहू लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमो के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

वे निरंतर संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। दल्ली राजहरा क्षेत्र के युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता को देखते हुए संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए यह दायित्व सौंपा है।अपनी नियुक्ति पर राहुल साहू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख, जिला महामंत्री सौरभ लूनिया भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री गुलशन साहू, महामंत्री श्री अनूप देशमुख तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू व युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर गनिर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया हैl

उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और दल्ली राजहरा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।राहुल साहू की नियुक्ति पर भाजयुमो एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दल्ली राजहरा क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। वही घोषणा होने के बाद भाजपा वरिष्ठ नेताओं सुदेश सिंह राकेश द्विवेदी तोरण लाल साहू विशाल मोटवानी एवं अन्य लोगों से मिलकर आशीर्वाद लिया

सत्र न्यायालय में बम की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने किया पूरे क्षेत्र की घेराबंदी

0

जयस्तंभ चौक से न्यायालय परिसर व तहसील कार्यालय तक सुरक्षा कड़ी, अधिवक्ताओं व न्यायाधीशों की एंट्री रोकी गई

बालोद। जिला सत्र न्यायालय में सोमवार को बम होने की सूचना मिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि न्यायालय में बम रखे जाने की सूचना ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया और एहतियातन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय में उपस्थित होने जा रहे अधिवक्ताओं एवं न्यायाधीशों को कुछ समय के लिए न्यायालय परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। जयस्तंभ चौक से लेकर जिला न्यायालय के मुख्य गेट, तहसील कार्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर नाकेबंदी कर दी गई।पुलिस द्वारा पूरे परिसर की सघन जांच की जा रही है। बम की सूचना को गंभीरता से लेते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है और ई-मेल के स्रोत की भी पड़ताल की जा रही है।

सांसद भोजराज नाग ने बालोद जिले में जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

0

लाल पानी प्रभावित किसानों के रोजगार, पानी-सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग उठी

बालोद। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने बालोद जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से जनसंपर्क किया और उनकी समस्याएं सुनी। ग्राम कोन्डें पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों से सकारात्मक चर्चा करते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान लाल पानी से प्रभावित किसानों के रोजगार के मुद्दे पर नए खुले पैलेट प्लांट के विषय में भी विस्तृत चर्चा की गई। सांसद ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर उचित पहल की जाएगी।

इसके बाद महामाया क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं पर कुमुरकट्टा पंचायत परिसर में चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1959 से क्षेत्र में माइंस संचालित है, लेकिन आज तक वे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यहां पानी, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीर समस्या है। स्वास्थ्य केंद्र में शौचालय के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं है और बीएसपी प्रबंधन द्वारा अब तक नल कनेक्शन भी प्रदान नहीं किया गया है।

ग्रामीण तुलसीराम बघेल ने बताया कि बीएसपी द्वारा पिछले 20-25 वर्षों से उनकी जमीन पर मिट्टी डाली जा रही है, जबकि रोजगार के नाम पर केवल आश्वासन दिया जाता है। ठेका कार्यों में कुछ समय के लिए काम देकर फिर बैठा दिया जाता है। ग्रामीणों ने दल्ली राजहरा मार्ग की जर्जर स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि इसके निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी की जा रही है।इस दौरान सांसद भोजराज नाग के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, जनपद सदस्य साधना सोरी, रत्ना हिरवानी, कुलेश्वर हिचमी सहित मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, राकेश द्विवेदी, छगन साहू, मोरध्वज साहू, मदन मायती उपस्थित रहे।

साथ ही सरपंच डोमेन्द्र कोर्राम, उपसरपंच बंगे राम, जेमुन बाई, पंच इंद्रा बाई, कुलदीप, जय सिंह मरकाम, घनश्याम दास, तुलसीराम बघेल, बाउनू राम और कुशल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।इसके पश्चात सांसद भोजराज नाग दल्ली राजहरा स्थित बीएसपी रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्षदों, व्यापारी संघ, परिवहन संघ तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। वार्ड 21 के पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने रेलवे से जुड़ी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने दल्ली राजहरा के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बायपास रोड, केंद्रीय विद्यालय और 100 बिस्तर अस्पताल को अनुपूरक बजट में शामिल किए जाने की बात बताई।

साथ ही जल आवर्धन योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। उन्होंने दल्ली राजहरा के वार्डवासियों को पट्टा दिलाने के लिए सांसद से सहयोग का आग्रह किया, जिस पर सांसद भोजराज नाग ने आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही परिवहन संघ के प्रतिनिधियों को दिल्ली आकर केंद्रीय स्तर पर अपनी समस्याएं रखने के लिए भी आमंत्रित किया।

वार्ड 09 में सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण की मांग, सांसद से 10 लाख रुपये स्वीकृत करने का अनुरोध

0


दल्लीराजहरा: कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग को वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद मेवालाल पटेल ने पत्र लिखकर वार्ड में सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।
पार्षद मेवालाल पटेल ने बताया कि वार्ड क्रमांक 09 में वर्तमान में एक भी सार्वजनिक सुलभ शौचालय उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण विशेष रूप से महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह वार्ड मुख्य रूप से श्रमिक बहुल बस्ती है, जहां गरीब वर्ग के लोग निवास करते हैं और अधिकांश परिवारों के पास निजी शौचालय की सुविधा भी नहीं है।


पार्षद ने सांसद से आग्रह किया है कि वार्ड की स्थिति और महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सांसद निधि से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जाए, ताकि वार्डवासियों को मूलभूत स्वच्छता सुविधा मिल सके।
बताया गया कि यह पत्र 07 मार्च 2026 को सांसद भोजराज नाग को भेजा गया है, जिसमें वार्ड की इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई है।

आधी रात बयारा में भड़की भीषण आग, तीन ट्रैक्टर, कार और 300 कट्टा धान जलकर राख

0

गुंडरदेही। थाना क्षेत्र के ग्राम खेरूद में गुरुवार देर रात एक किसान के बयारा में अचानक भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में करीब 300 कट्टा धान, एक मारुति स्विफ्ट कार और तीन ट्रैक्टर जलकर राख हो गए, वहीं बयारा में बना दो मंजिला पक्का मकान भी आग की चपेट में आ गया।बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार रात करीब 12 बजे की है।

ग्राम खेरूद निवासी किसान राजेश यादव (पिता शिवराम यादव) के बयारा में रखा धान और वाहन अचानक आग की चपेट में आ गए। आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते वहां रखा धान, तीन ट्रैक्टर और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गए।जानकारी के अनुसार किसान राजेश यादव के पास लगभग 65 एकड़ कृषि भूमि है और बयारा में ही उनका पक्का मकान बना हुआ है, जहां बड़ी मात्रा में धान रखा गया था। आग लगने से धान सहित अन्य संपत्ति जल जाने से किसान को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना के बाद किसान ने शासन-प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग की है। सूचना मिलने पर गुंडरदेही थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम आसपास लगे कैमरों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग दुर्घटनावश लगी या किसी की शरारत का परिणाम है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

किसान के बाड़े में भीषण आग, 3 ट्रैक्टर और एक कार जलकर राख

0

बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खेरुद में बीती रात किसान के बाड़े में भीषण आग लगने से तीन ट्रैक्टर और एक कार जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, खेरुद गांव निवासी किसान राजेश यदु के बाड़े में खड़े तीन ट्रैक्टर और एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सभी वाहन आग की चपेट में आकर जलकर स्वाहा हो गए।घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस बाड़े में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आए रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी, मौके पर हुई मौत

0

दल्लीराजहरा नगर के वार्ड क्रमांक 26 में रहने वाले रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी जवाहरलाल की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ से दुर्ग की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से जवाहरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई।बताया जा रहा है कि मृतक रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और वार्ड नंबर 26 के निवासी थे। प्रारंभिक तौर पर घटना दुर्घटना मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार ट्रक ने लूना सवार को 30 मीटर तक घसीटा, हादसे के बाद ग्रामीणों-व्यापारियों का चक्का जाम

0

ग्रामीणों व व्यापारियों ने किया चक्का जाम

डौंडी। बालोद जिले के डौंडी नगर में दल्लीराजहरा–भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना डौंडी के बाजार चौक के पास अमित इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने हुई।जानकारी के अनुसार लूना चालक कच्चे मार्ग की ओर से मुख्य सड़क पर आ रहा था। इसी दौरान दल्लीराजहरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक CG04 LM 3499 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक लूना को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया।

इस दौरान लूना ट्रक के आगे के दोनों पहियों के बीच फंस गई थी।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वन विभाग के चौकीदार श्याम सिंह मसीयारे (48) निवासी परसदा के रूप में हुई है।हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।चक्का जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केवल माइंस की गाड़ियों को रोका, जबकि सामान्य यातायात को चालू रखा गया।बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है, जिसमें दुर्घटना का भयावह दृश्य दिखाई दे रहा है।सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा। करीब 10:40 बजे एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

आधी रात खुद चल पड़ी ट्रक, मानपुर चौक में गड्ढे में घुसकर टला बड़ा हादसा

0

मानपुर। मानपुर चौक में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक अचानक चल पड़ी और कुछ ही दूरी पर जाकर गड्ढे में घुस गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीक्यू 9505 दल्ली की ओर मुंह कर सड़क किनारे खड़ी थी। रात करीब 2 बजे के आसपास चालक ट्रक के आसपास ही मौजूद था। इसी दौरान ट्रक आइडल स्थिति में होने के कारण धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी।ट्रक को अचानक चलते देख चालक उसके पीछे भागकर उसे रोकने का प्रयास करता रहा, लेकिन तब तक ट्रक मानपुर चौक के पास कमला हॉस्पिटल के बाजू में स्थित भागवत घर के पास जाकर गड्ढे में घुस गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

उल्लेखनीय है कि दो-तीन दिन पहले भी पथराटोला में ट्रक चालक को झपकी आने से ट्रक एक दुकान में जा घुसी थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र के नागरिकों में भय का माहौल बनने लगा है और लोग अब अपने घरों में भी खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से दल्ली राजहरा के लिए बायपास रोड की मांग की जा रही है, ताकि भारी वाहनों का आवागमन शहर के अंदर से कम किया जा सके। वहीं मानपुर चौक के आसपास सड़क किनारे बने बड़े गड्ढों के कारण मोटरसाइकिल सवारों के लिए भी सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।नागरिकों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कर गड्ढों को भरने और भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

आरटीई की प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाने पर निजी स्कूल संचालकों ने खोला मोर्चा

0

उच्च न्यायालय के आदेश पर अमल नहीं, असहयोग आंदोलन की चेतावनी

छग प्राइवेट मैनेजमेंट एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद शिक्षा के अधिकार कानून के तहत प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाए जाने को लेकर निजी स्कूलों के संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। छग प्राइवेट स्कूल मैंनेजमेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने बस्तर कलेक्टर, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण और जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर को ज्ञापन सौंपा है।

गत 13 वर्षों से शिक्षा के अधिकार कानून के तहत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निजी स्कूलों को दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाई गई है। इसे लेकर उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर की गई थी। उच्च न्यायालय ने आदेश में 6 महीने के भीतर मांगों पर निर्णय लेने को कहा था। शिक्षा के अधिकार कानून के तहत स्कूलों को प्रति छात्र प्रतिपूर्ति राशि प्राथमिक कक्षा में 7 हजार रुपए से बढाकर 18 हजार रुपए, माध्यमिक कक्षाओं में 11 हजार 500 रुपए से बढाकर 22 हजार रुपए और हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल में 15 हजार रुपए को बढाकर 25 हजार रुपए करने की मांग छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा की गई है। इसी तारतम्य में निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन बस्तर जिला द्वारा कलेक्टर आकाश छिकारा, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर संभाग एचआर सोम और जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल को ज्ञापन सौपा गया।

एसोसिएशन ने ज्ञापन में असहयोग आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन के अध्यक्ष कुलदीप प्रकाश ने बताया है कि असहयोग आंदोलन में स्कूल शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, नोडल प्राचार्य के किसी भी कार्य में प्रदेश के निजी स्कूल सहयोग नहीं करेंगे और न ही उनके किसी पत्र, नोटिस या आदेश का कोई जवाब देंगे। यह आंदोलन प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने तक जारी रहेगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS