जगदलपुर, 01 सितम्बर बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि विश्वास विकास सुरक्षा के मूलमंत्र के तहत पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम बस्तरवासियों के लिए कारगर साबित हो रही है। कै्प की स्थापना से पुलिस के जवान नक्सलियों को खदेडऩे में सफल रहे है जिसका परिणाम है कि 2018 के पश्चात बस्तर अंचल में 49 कै्पों की स्थापना होने से पुलिस जवानों के लिए मददगार साबित हुआ है जिसका यहा परिणाम है कि नक्सल प्रभावित 2710 गांव से 48 महीने में 589 ग्राम को नक्सलियों से मुक्त करा लिया गया है। नक्सलियों के आंतक के कारण बंद पड़े 257 स्कूलों को भी चालू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त कराने को लेकर 22 वर्षो में 1100 से अधिक जवानों ने शहादत दी है। उन्होंने जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी। बस्तर को नक्सलमुक्त करने जवान सतत् बिहड़ों में गश्त कर नक्सलियों को बैकफुट में ढकेलने में जुटे है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने चैनल इंडिया से चर्चा में बताया कि बस्तर अंचल के 994 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 2710 गांव में नक्सलियों का हस्तक्षेप होता था। उनमें से 589 गांव को नक्सलियों से मुक्त करा दिया गया है। इन गांव में शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों पर सीधा तौर से पहुंचाने की दिशा में पुलिस काम कर रही है। बस्तर आईजी ने बताया कि सुरक्षा कैँपों के माध्यम से आरआरपी योजना के तहत बस्तर अंचल में स्वीकृ त 51 सड़कों में से 16 सौ किमी सड़कों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वहीं शेष बचे सड़क निर्माण का कार्य भी सुरक्ष बलों की मदद से कराया जायेगा। बस्तर आईजी ने बताया कि जवानों के लगातार बिहड़ों में सर्चिंग अभियान चलाकर ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोडऩे का भी प्रयास किया जा रहा है। शासन के पुर्नवास योजना से प्रभावित होकर नक्सली समर्पण कर रहे है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों की उपलब्धियां वर्तमान में राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में विषेष बलों डीआरजी/एसटीएफ/कोबरा द्वारा स्थानीय पुलिस बल एवं केन्द्रीय अद्र्धसैनिक बलों के साथ नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जा रहे हैं। प्रति वर्ष औसतन 15 बेस कै्प प्रारंभ किये जाकर नक्सल विरोधी अभियान को गति प्रदान की जा रही है। सुरक्षा के साथ विकास की अवधारणा के तहत उक्त बेस कै्पों के माध्यम से नक्सल विरोधी अभियानों के संचालन के साथ ही विकास मूलक गतिविधियों सड़क, पुल-पुलिया एवं अन्य अधोसंरचना के निर्माण हेतु सुरक्षा प्रदान की जा रही है। दिस्बर, 2018 के पश्चात् आज दिनांक तक बस्तर अंचल में कुल 43 नवीन बेस कै्प स्थापित किये गये हैं जो जवानों के लिए मददगार साबित हुआ है। नक्सल समस्या के समाधान की दिशा में शासन द्वारा लिया गया मजबूत निर्णय के फलस्वरूप बस्तर संभाग के अंतर्गत माओवादी संगठन की गतिविधि दक्षिण बीजापुर, दक्षिण सुकमा, इन्द्रावती नेशनल पार्क का इलाका, अबूझमाड़ एवं कोयलीबेड़ा क्षेत्र के चंद वर्ग कि.मीतक सीमित हो रही है। इस प्रकार अपने पैर के नीचे से जमीन खिसकने के कारण से माओवादी संगठन में बौखलाहट है। अपने संगठन के अस्तित्व को बनाये रखने तथा कैडर्स के मनोबल को मजबूत रखने के लिये माओवादियों द्वारा किसी भी हद तक जाकर निर्दोष ग्रामीणों की हत्या करना, विकास कार्यों में उपयोग किये जा रहे वाहनों को आग के हवाले करना, सुरक्षा बलों के ऊपर जानलेवा हमला करना जैसे वारदातों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। बस्तर संभाग अंतर्गत वर्ष 2019 के पूर्व की स्थिति में नक्सल प्रभावित कुल 994 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत कुल 2710 ग्रामों में से विगत 48 महीनों में कुल 589 ग्राम नक्सलियों के प्रभाव से मुक्त हुये। नक्सल आतंक के कारण बंद स्कूल पुन: खोले गए नक्सल आतंक के कारण बंद स्कूल जिन्हें विगत 48 महीनों में पुन: प्रारंभ किया गया – विगत समय में नक्सल आतंक के कारण बस्तर संभाग अंतर्गत कुल 363 स्कूल बंद थे जिनमें से विगत 48 महीनों में 257 स्कूल पुन: प्रारंभ किये गये।
शुद्ध पेय जल घर घर पहुंचाने की मंशा है छत्तीसगढ़ सरकार की विधायक चंदन कश्यप
भानपुरी – छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने को अपने दौरा कार्यक्रम में दौरान विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ेआमाबाल 184.85 लाख का लागत 691 घरो के कनेक्शन दिया जायेगा एवं ग्राम पंचायत पाथरी 82.84 लागत 247 घरो में कनेक्शन दिया जायेगा से स्थापित होने वाले जल जीवन मिशन योजनांतर्गत रेट्रोफिटिंग कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा की प्रत्येक नागरिक को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता जीवन की मूलभूत आवश्यकता है, इसलिए प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत् वर्ष 2024 तक हर घर घर में नल से पानी पंहुचाने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक कश्यप ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना से गांव के हर घर तक शुद्ध पीने का पानी पहुंचेगा।इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। इस मौके पर सरपंच पाथरी सोमारी कश्यप. भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल जी,बुदूराम कश्यप, अरविन्द मौर्य, पीताम्बर पांडे, भानपुरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष लखेश्वर ठाकुर जगबन्दु सत्यकांत, कृष्णाकुमार कश्यप, दुकारू कश्यप, जईत पटेल, रघुनाथ नाग, गयान प्रकाश, शंकर नाग, बलमाली चौवान, दया दीवान, चैनसिंग बघेल, हेमकुमार, बीरबल सोसल मिडिया विधायक प्रतिनिधि विक्की कश्यप, ग्रामीणजन आदि लोग उपस्थित थे |
भानपुरी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन
भानपुरी। सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति ग्राम पंचायत कंरन्दोला/ (भानपुरी) के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया। छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹25001 द्वितीय पुरस्कार ₹15000 रखा गया है। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार 1सितंबर को किया उप तहसील प्रगण भानपुरी में किया गया। इस अवसर पर सरपंच संतोष बघेल, नीलय कश्यप (नानू), उमाशंकर ठाकुर,लक्ष्मी सिन्हा, जागेश्वर कश्यप, कुलेश्वर कश्यप आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कांकेर नारायणपुर, गीदम,भानपुरी, बदाम जगदलपुर,दुबे उमरगांव ,फापनी, लोहंडीगुड़ा ,बोडनपाल, बेनूर , झारतराई,कोटिया गुड़ा, पाल्लीभाटा,गारेगा चित्रकूट ,देवड़ा ,छिन्दबहार, नेगानार,घोड़ागांव ,सोरगांव ,करन्दोला, बाघनपाल, टुंडीगुड़ा गारेगा, वाईएससी क्लब, तुगापाल, छिंदवाड़ा दरभा, यंग ब्वॉय बस्तर, जमावड़ा, कोतलभट्टी कांकेर, राधना कुल 32 टीम ने हिस्सा लिया है।
कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा द्वारा निवास स्थान कार्यालय में विघ्नहर्ता गणेश जी की मूर्ति स्थापना की
आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा जी अपने निवास स्थान कार्यालय में गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियो के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना किये।
ग्यारहवें दिन भी डीए एच आर ए को लेकर हड़ताल में बड़ी संख्या में डटे रहे डौंडी अंचल के कर्मचारी/अधिकारी
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले आदिवासी अंचल के समस्त सरकारी कर्मचारी-अधिकारी ग्यारहवें दिन डौंडी धरना स्थल में डटे रहे। ब्लाक संयोजक वीरेंद्र देशमुख, कोषाध्यक्ष शमशेर बेग मिर्जा, सचिव प्रहलाद कोसमा, संचालक बसंतमणी साहू रेखु राम साहू ने बताया , सरकार हमारी माँगो के प्रति संवेदनहीन नजर आ रही है। जायज मांग पर सरकार के उल जुलूल रवैये से प्रदेश के कर्मचारी नाखुश है। हड़ताल हमारा शौक नही है सरकार के रवैये ने मजबूर किया है। हमारी हडताल के वयापक असर सारे सरकारी काम काज पर देखे जा सकते हैं। इससे आम नागरिकों को होने वाले परेशानियों के लिए सरकार स्वयं जवाबदार है।


हम कर्मचारी अधिकारी अपील करते हैं सरकार हमारी माँगो को अतिषघ्र पूर्ण कर हमें अपने कर्तव्य स्थल तक भेजे। तीज पर्व के पश्चात महिला हड़तालियो की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।आज ग्यारहवें दिन-सीमा जायसवाल ममता झा माधुरी राजपूत एवंन साहू, अजय आस्तिकर जयसिंह भारद्वाज, देवलास भुआर्य, चन्द्रहास कुलदीप, दिनेश साहू चंद्रशेखर पवार, खेम लाल साहू सोनसाय लटियारे ईश्वरी लाल साहू सुन्दराम मरकाम सहसंयोजक लेखराम साहू उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


शहीद पार्क में विधायक निधि व निगम मद से ओपन जिम व पेवर ब्लॉक का लोकार्पण किया गया
नगर पालिक निगम के तहत आज शहर के शहीद पार्क में विधायक निधि व निगम मद से ओपन जिम व पेवर ब्लॉक के निर्माण कार्य का लोकार्पण संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन व महापौर श्रीमती सफीरा साहू के द्वारा विधिवत पूजा कर किया गया । विधायक निधि से ओपन जिम लागत 10 लाख ,निगम मद पेवर ब्लॉक लागत 06 लाख से निर्माण कार्य किया गया है । लोकार्पण कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू , सभापति यशवर्धन राव राजेश राय विक्रम सिंह डांगी , विजय कुमार ,नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ,पार्षद कमलेश पाठक ,सुखराम नाग,दयाराम कश्यप ,निर्मल पानी ग्राही ,बलराम यादव ,सूर्या पानी ,ललिता राव ,मनोनीत पार्षद हरीश साहू,कौशल नागवंशी ,अमर सिंह आयुक्त दिनेश कुमार नाग उपस्थित थे ।

शहीद पार्क में ओपन जिम लोकार्पण के अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने कहा शहरवासियों की मांग पर शहीद पार्क में विधायक निधि से ओपन जिम का निर्माण किया गया ,जिसे अब पार्क में घूमने वालों बुजुर्ग ,महिला ,युवाओं के द्वारा ओपन जिम में व्यायाम करने में सुविधा होगी । विधायक रेखचंद जैन ने लोकार्पण के अवसर पर ओपन जिम के लिए सेड निर्माण व योग अभ्यास करने के लिए निर्माण करने की घोषणा किया । उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशा के अनुरूप शहर विकास किया जा रहा है । महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा शहीद पार्क में ओपन जिम के निर्माण से सभी वर्गों के लिए पार्क में घूमने के साथ व्यायाम करने के लिए अच्छे वातावरण के साथ उपयुक्त स्थान मिला,शहर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग रही ओपन जिम के संबंध में । वही नेता प्रतिपक्ष श्री संजय पांडे ने भी अपनी बात रखी। साथ ही पीडब्ल्यूडी सभापति श्री यशवर्धन राव ने मंच संचालन किया,कार्यक्रम का आभार आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने किया । इस दौरान उप अभियंता चर्चित चांडक ,बसंत कुंजाम,राजेश पांडे ,स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर ,युवोदय के वॉलिंटियर व काफी संख्या में जनमानस उपस्थित थे ।
ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग हुई पूरी – सांसद बैज
बस्तर सांसद दीपक बैज एवं विधायक राजमन बेंजाम ने लोहंडीगुड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम परोदा से कोठियागुड़ा पहुंच मार्ग लंबाई 1.80 कि.मी लागत लगभग 83.47 लाख रुपए से बनने वाले इस सड़क की मांग ग्रामीण कई वर्षो के करते आ रहे है लेकिन बस्तर सांसद दीपक बैज के अथक प्रयासों से इस सड़क की मांग आखिकार पूरी हुई।
कार्यक्रम के दौरान सांसद दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा हम लोगों ने ग्रामीणों से इस सड़क को बनाने का वादा किया था। जो की आज पूरा हुआ ।अगर यह सड़क नही बनता तो हम लोग इस गांव में खड़े होने का हिम्मत नही कर पाते…यह सड़क बनने से दो गांव आपस में जुड़ेंगे और साथ ही दोनो गांव आने जाने में सुविधा होगी। बैज ने कहा की इससे पहले भी 15 साल भाजपा की सरकार थी ग्रामीण इस सड़क की मांग लगातार करते आए परंतु 15 साल की सरकार में सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। लेकिन छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार आने के बाद हम लोग यह सड़क बनाने में सफल रहे..निश्चित रूप से यह सड़क बनने पर सभी ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। साथ ही उक्त सड़क भूमिपूजन में सभी ग्रामीणों ने सांसद श्री दीपक बैज एवम सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।

इस दौरान सांसद श्री दीपक बैज, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम,लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मालती बैज,जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,सरपंच समली मंडावी,ब्लॉक अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा कांग्रेस कमेटी लक्ष्मण कश्यप,ए.आर. कश्यप,बुधमति कश्यप,सुंदर सोढ़ी,भंवर मौर्य,सामनाथ कश्यप, पस्तु मंडावी,रामुराम,भागतुराम पटेल,बुधराम सहित ग्रामीणजन एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
तेज रफ्तार रॉयल बस पर फरसगांव पुलिस ने की कार्यवाही, काटा चालान
अमरेश झा
कोंडागांव :- फरसगांव पुलिस ने आज 01 सितंबर गुरुवार को तेज रफ्तार रॉयल बस पर कार्यवाही करते हुए चालान काटा गया है । रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही रॉयल बस वाहन क्रमांक CG 04 SA 0369 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन चालक इंसाफ अली पिता नाजिम अली उम्र 35 वर्षीय मौदहापारा रायपुर के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन को धीरे व नियमों का पालन करते हुए बस चलाने की हिदायत दी गई है ।
गौरतलब है कि फरसगांव पुलिस द्वारा समय समय पर बस दुर्घटना की संभावना को रोकने के लिए बस एजेंटों एवं बस चालकों को समझाइश दी जाती रहती है,परंतु बस चालक तेज गति से वाहन चलाना अपना अधिकार एवं अपने आपको गौरवान्वित समझते हैं। इसी तारतम्य में आज फरसगांव पुलिस ने रॉयल बस के चालक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने पर चालानी कार्यवाही किया।
महंगाई से देश का हर वर्ग, हर घर पीड़ित नजर आ रहा है कांग्रेस ने दिया नारा मोदी के दो भाई – बेरोजगारी और महंगाई
केंद्र सरकार की गलत नीतियों से बढ़ती महंगाई को लेकर राजीव भवन जगदलपुर में प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, विधायक रेखचन्द जैन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि आज देश में महंगाई की मार है, नौजवान बेरोजगार है, देश की सीमा पर हो रहा प्रहार है आम जनता का जीएसटी से जीना दुस्वार है, आत्महत्या करने को किसान लाचार है, निकम्मी केंद्र की सरकार है, भारत की आर्थिक स्थिति खराब है, रुपये का अवमूल्यन हो रहा है। भारत में महंगाई और बेरोजगारी के लिए मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियां जिम्मेदार हैं केंद्र की मोदी सरकार ने भारत की जनता को महंगाई और बेरोजगारी से मुक्त भविष्य का सपना दिखाया था आज उन्होंने लोगों को रिकॉर्ड तोड़ मूल्य वृद्धि और 45 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी की भयावह स्थिति में डाल दिया है कांग्रेस इस कठिन समय में जनता के साथ खड़ी है संसद से सड़क तक कांग्रेस मोदी सरकार की अक्षमता और उन दिशाहीन नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई है

जिनके कारण महंगाई और बेरोजगारी में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है जून 2021 से अब तक कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन और जन जागरण कार्यक्रम आयोजित कर मोदी सरकार का ध्यान आकर्षित करवाया बावजूद इस ज्वलन्त व गंभीर विषय पर कोई चिंतन मनन नहीं किया जाना इनकी उदासीनता को दर्शाता है नेताद्वय ने कहा कि आगामी 4 सितंबर को राजधानी दिल्ली में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली आयोजित है केंद्र की मोदी सरकार भावनात्मक मुद्दों को उठाकर मतदाता को गुमराह कर अपनी कमजोरियों और नाकामियों को छुपा रही है भाजपा सरकार की महंगाई से देश का हर वर्ग, हर घर पीड़ित नजर आ रहा है 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा कर देश भर की जनता का वोट बटोरने वाली मोदी सरकार अब महंगाई पर चर्चा करने से भाग रही है महंगाई को राष्ट्रवाद की संज्ञा दिया जा रहा है यूपीए सरकार के दौरान पेट्रोल डीजल और आंशिक मूल्य वृद्धि होने पर भाजपाई महंगाई का दुखड़ा रोते थे मगर आज अन्य वस्तुओं सहित कृषि यंत्रों रसायनिक खाद उर्वरकों पर भी 28% जीएसटी वसूली जा रही है देश में ऐसी कोई वस्तु नहीं है जिस पर मोदी टैक्स ना लगा हो श्री शर्मा व श्री जैन ने कहा कि मोदी के विदाई के साथ ही देश की जनता को महंगाई से मुक्ति मिलेगी केंद्र में भाजपा की सरकार बनना ही देशवासियों के लिए आपदा से कम नहीं है भाजपा के पास देश की जनता के लिए ना तो नहीं पी है ना नियत फ्री भाजपा की केंद्र सरकार 2 लोगों के लिए काम कर रही है बाकी देश के 135 करोड़ जनता मोदी प्रायोजित महंगाई से पीड़ित और प्रसारित है महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन गति से चल रहा है तथा जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
फ्लिपकार्ट कंपनी का अधिकारी बनकर, ठगी करने वाले ठग पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही
फ्लिपकार्ट में भर्ती हेतु पाॅम्पलेट को अलग-अलग शहरों में आम जगह पर चिपका कर पाॅम्पलेट का करता था प्रचार फ्लिपकार्ट में मैनेजर डिलीवरी ब्याॅय, सुपर वाईजर, आपरेटर, रिसेप्सनिस्ट आदि पदो पर भर्ती होने का देता था झांसापाॅम्पलेट में संपर्क हेतु देता था अपना मोबाईल नंबर-9329106187 एवं 9792783189 कंपनी में जाॅब कार्ड, आई0कार्ड0, रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर लेता था राशि,युवक/युवततियों से फोन-पे, पेटीएम आदि एप से जमा करवाता था राशि आरोपी के खाते में ठगी के जमा राशि 2,97,700/-रूपये होल्ड, जप्त संपत्ति- 2100 प्रति विज्ञापन का पाॅम्पलेट, 20,000/-रूपये नगद, 03 नग मोबाईल, ठगी के पीड़ित जगदलपुर, कोण्डागांव, रायपुर, दुर्ग,बालोद के निवासी ,
विवरणः-
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है, इसी तारतम्य में जगदलपुर सहित राज्य के अलग-अलग शहरों में फ्लिपकार्ट नामक आनलाईन कंपनी में अलग-अलग पदों में नौकरी दिलाने का पाॅम्पलेट के माध्यम से प्रचार प्रसार कर, ठगी करने वाले अंर्तराज्यीय ठग पर कार्यवाही करने मे बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि रोमियो सुना नामक युवक के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि अगस्त 2022 में शहर के बस स्टैण्ड कोर्ट तिराहा संजय बाजार एवं अन्य जगहों पर फ्लिपकार्ट कंपनी में अलग-अलग पदो पर योग्यता के अनुसार वेतन और भर्ती का पाॅम्पलेट लगा था जिस पर संपर्क मोबाईल नंबर-9329106187 लिखा था। उक्त पाॅम्पलेट में उल्लेखित मोबाईल नंबर से संपर्क कर, उक्त मोबाईल धारक के द्वारा प्रार्थी को फ्लिपकार्ट कंपनी में नियुक्ति, आई0डी0 कार्ड, जाॅब कार्ड और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर कुल 3900/-रूपये आनलाईन लेकर नौकरी नहीं दिलाया और ठगी किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर संबंधित मोबाईल धारक-9329106187 के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर में ठगी (धारा 419,420 भादवि0) का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया था।
विवेचना:-
प्रकरण में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गितिका साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर,आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले के संदेही की उपस्थिति की जानकारी जिला बेमेतरा में होने पर एक टीम जिला बेमेतरा रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा बेमेतरा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर, एक संदिग्ध की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया है। उक्त संदेही से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम विप्लव पाण्डेय निवासी अंबेडकर नगर उत्तरप्रदेश का होना बताया एवं जगदलपुर, कोण्डागांव एवं छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रो में फ्लिपकार्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आॅनलाईन तरीके से रूपये पैसे लेकर ठगी करना स्वीकार किया गया है। जिसे जगदलपुर लाया गया है।
🔅तरीका-ए-वारदातः-
संदेही विप्लव पाण्डेय से पुछताछ पर उसने बताया कि वह मुलतः उत्तरप्रदेश का निवासी है एवं पिछले एक साल से अधिक समय से छत्तीसगढ़ आना-जाना कर रहा है, एवं इस दौरान दिसंबर 2021 एवं जनवरी 2022 में जांजगीर, गरियाबंद क्षेत्र में, तत्पश्चात मई 2022 में कोरबा, जांजगीर एवं बिलासपुर शहर में, जुन 2022 में राजनांदगांव तथा जुलाई 2022 में धमतरी, कांकेर, कोण्डागांव, बस्तर एवं दंतेवाड़ा में तथा अगस्त 2022 में धमतरी,रायपुर, मुंगेली एवं कवर्धा में जाकर फ्लिपकार्ट कंपनी का पाॅम्पलेट जिसमें अलग-अलग पदों पर योग्यता के अनुसार भर्ती एवं सैलरी का लुभावना आफर जिसमें 100 प्रतिशत जाॅब की गारंटी एवं काॅल एवं संपर्क करने हेतु मोबाईल नंबर-9329106187 एवं 9792783189 का लेख है। उक्त पाॅम्पलेट को संदेही के द्वारा अलग-अलग शहरों में जाकर बस स्टैण्ड एवं आम जगह पर चस्पा किया गया था। उक्त पाॅम्पलेट के लुभावने आफर को देखकर, जगदलपुर एवं अलग-अलग शहरों के युवक/युवतियों के द्वारा पाॅम्पलेट में लिखित नंबर पर संपर्क किया जाता था जिस दौरान आरोपी विप्लव पाण्डेय के द्वारा संपर्क करने वाले युवक/युवतियों को लोक लुभावनी बातें कहकर स्वंय को फ्लिपकार्ट कंपनी का अधिकारी होना बताकर और उन्हे भर्ती कराने का झांसा देकर जाॅब कार्ड हेतु 1650/-रूपये, आई0डी0 कार्ड 1250/-रूपये, गेटपास हेतु 1000/-रूपये और अन्य फीस के नाम पर लोगो से रूपये पैसे की मांग करता था और युवक/युवतियों से फोन-पे एवं पेटीएम के माध्यम से आनलाईन राशि अपने खाते में जमा करवाता था और युवक/युवतियों को फर्जी तरीके से जाॅब कार्ड बनाकर व्हाटसएप के माध्यम से भेजता था। पुछताछ पर आरोपी ने यह भी बताया कि उसके द्वारा जिला बस्तर सहित कोण्डागांव,दुर्ग,रायपुर के युवक/युवतियों को ठगी करना स्वीकार किया गया है। मामले में आरोपी विप्पलव पाण्डेय को जगदलपुर लाकर गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
जप्त संपत्तिः-
आरोपी के खाते में जमा 2,97,000/-रूपये ठगी की राशि होल्ड कराया गया है। नगद राशि 20,000/-रूपये। मोबाईल 03 नग। पाॅम्पलेट, बैक एटीएम कार्ड, पेनकार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज।
बस्तर पुलिस की अपील-
नौकरी दिलाने के नाम पर लोक लुभावने आफर से सावधान रहें। नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को रूपये पैसे ना दे। 🔅केवायसी अपडेट करने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत जानकारी अथवा बैंक खाते की जानकारी ना दें। 🔅लोन दिलाने,लाॅटरी लगने, कम दर पर सामान उपलब्ध होने, बिजली बिल भुगतान करने एवं अन्य लोक लुभावने आफर हेतु मैसेज जिसमें लिंक क्लिक करने के लिये बोला जाता है एैसे लिंक को क्लिक ना करें। 🔅मोटर सायकल या अन्य सामानों की फ्रेन्चाईजी अथवा एजेंसी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को अपनी जानकारी साझा ना करे और ना ही उसे कोई रूपये भेजे।


