City Media - Page 818 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 818

कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद आज राजहरा प्रवास के दौरान माइंस क्षेत्र के निरीक्षण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की

0

13/04/2023 कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद आज राजहरा प्रवास के दौरान माइंस क्षेत्र के निरीक्षण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की*कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय मोहन मंडावी जी अपने एक दिन के प्रवास पर आज दिनाक 13/04/2023 दिन गुरुवार भैसबोड में बने प्लेटफार्म का लोकार्पण किया उसके बाद दल्ली राजहरा पहुंच कर स्वर्गीय विक्रम धुर्वे व स्वर्गीय कमलचंद जैन के निवास पहुंच शोक प्रकट किया वा परिवार जनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया । उसके पश्चात रेस्ट हाउस जाकर भाजपा जनप्रतिनिधि व विभिन्न संगठनों से मुलाकात की एवम बीएसपी अधिकारियों से चर्चा पश्चात राजहरा माइंस के बीएसबीके निर्माणाधीन प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में हो रही लेट लतीफी एवम अव्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर समय सीमा पर कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया

इसके पश्चात सांसद महोदय

निर्माणधीन पैलेट प्लांट का भी निरीक्षण करने गए एवम माइंस का निरक्षण कर अधिकारियों से चर्चा कर स्थानीय बेरोजगारों को कार्य में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने को कहा उसके पश्चात बीएसपी कान्फ्रेस हाल में बीएसपी, रेल्वे व नगर पालिका के अधिकारी के उपस्थिति में बीएमएस,परिवहन संघ, व्यापारी संघ मीडिया प्रतिनिधि व विभिन्न संगठनों के साथ बैठक लिए सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों निर्देशित किए। साथ में प्रमोद जैन, नरेश यदु, राजेंद्र राय,राकेश द्विवेदी, मनीष झा, राजेश दसोड़े, शुभ सिंह कुरेटी, महेंद्र सिंह,रामेश्वर साहू,मुस्ताक अहमद, शंकर साहू, सुमित जैन,मनन गुप्ता, महेंद्र पिपरे, किरण सिन्हा, सोहद्रा ठाकुर,लीलावती साहू,अनिता कुमेटी, रमेश जैन, नागेंद्र, चौधरी, राजेश कांबले, भीखी मशिया,अब्दुल इब्राहिम,संगीता साहू,राजू रावटे,लखन लाल चौधरी,एम पी सिंग बड़ी संख्या में भाजपा के लोग उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बस्तरवासियों की मेहमाननवाजी की मुरीद हुईं प्रियंका गांधी

0
  • काजू, मिलेट्स से बने बिस्किट्स और चिकी का लिया स्वाद, कहा – बस्तर के उत्पादों का जायका लाजवाब
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रियंका गांधी ने हितग्राहियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को भी सराहा

जगदलपुर बस्तरवासियों की मेहमाननवाजी, जिंदादिली और कलाधर्मिता ने अभा कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यहां के आदिवासियों के समग्र उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं से भी श्रीमती गांधी प्रभावित नजर आईं। प्रियंका गांधी बस्तरिहा संस्कार की मुरीद बन गईं। गुरुवार को जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रियंका गांधी ने हितग्राहियों की मेहनत और उनकी कामयाबी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर में बने उत्पाद बेहतरीन हैं। यहां का काजू, मिलेट्स से बनी चिकी और बिस्किट का स्वाद लाजवाब है। यहां के लोग जितने अच्छे हैं, उनकी कारीगरी भी उतनी ही बढ़िया है। बस्तर के लोग रिश्ता जोड़ना जल्दी जानते हैं। एक स्टॉल में एक महिला ने मुझे अपने हाथ से बनाई आइसक्रीम दी, लेकिन यह भी कहा कि दीदी आपको मंच से बोलना है, आप इसे अभी मत खाइए, नहीं तो आपका गला खराब हो जाएगा । ये आत्मीयता है बस्तर के लोगों की। आज सरकार की मदद से बस्तर में बने उत्पादों को बाजार मिला है और कारीगरों को अच्छा लाभ हो रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती गांधी को स्टॉलों में लगे उत्पादों की जानकारी दी। एसएचजी की महिलाओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कोसा की साड़ी भेंट की। आमचो बस्तर स्टॉल में श्रीमती गांधी ने मिट्टी एवं तांबे के बर्तन की ढलाई करते कारीगरों से बात की। उन्होंने मनवा नवानार स्टॉल पर बस्तर में राज्य सरकार के विश्वास, विकास और सुरक्षा की उपलब्धियों को सराहा।

बस्तर की ‘शेरनियों’ के साथ खिंचवाई तस्वीर

प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिस की बस्तर फाइटर्स फोर्स की महिला जवानों से बातचीत की और उनके साथ फोटो खिंचवाई। श्रीमती गांधी ने बस्तर की इन शेरनियों की जिंदादिली की सराहना भी की। प्रदर्शनी में बस्तर संभाग के सभी जिलों द्वारा लगाई गई उनके जिले में महिला समूहों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों या नवाचार योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। बस्तर जिले ने फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से नेहरू और गांधी परिवार की बस्तर संभाग में की हुई यात्राओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया था। इसके अलावा बस्तर काॅफी उत्पादन एवं प्रसंस्करण तकनीक का जीवंत प्रदर्शन, बस्तर कलागुड़ी हस्तशिल्प द्वारा लकड़ी की नक्काशी, जिला प्रशासन के नवाचार थींक-बी से संबंद्ध माम्स फूड, पुलिस विभाग की सामुदायिक पुलिसिंग मनवा नवानार, टसर कोसा से धागाकरण एवं वस्त्र बुनाई, बस्तर फूड फार्म द्वारा महुआ की चाय और अन्य उत्पाद, वन विभाग के ईमली और काजू प्रसंस्करण निर्माण का प्रदर्शन किया।

सांसद दीपक बैज को पीसीसी चीफ बनाए जाने की अटकलें

0
  • जगदलपुर विमानतल पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री बघेल का किया स्वागत
  • प्रियंका ने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया सांसद बैज का अभिवादन

अर्जुन झा

जगदलपुर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जगदलपुर प्रवास के दौरान बस्तर में कांग्रेस के दैदीप्यमान सितारे सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों को और भी बल मिल गया। प्रियंका गांधी का जिस अंदाज में श्री बैज ने स्वागत किया और जिस सहजता से एवं मुस्कुराते हुए प्रियंका गांधी ने बैज का अभिवादन स्वीकार किया, उससे जाहिर होने लगा है कि दीपक बैज को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। तब मौजूद रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हावभाव भी कुछ ऐसा ही सच बताता नजर आया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में भाग लेने गुरुवार को जगदलपुर आई थीं। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उतरकर जैसे ही प्रियंका गांधी ने पर जगदलपुर की धरा पर कदम रखे, बस्तर के धरती पुत्र कहे जाने वाले सांसद दीपक बैज ने गुलदस्ता भेंटकर और कांग्रेसी गमछा ओढ़ाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने बड़ी आत्मीयता के साथ मुस्कुराते हुए बैज का अभिवादन स्वीकार किया। बाजू में खड़े मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर एक अलग तरह की चमक दिखाई दे रही थी और उनके भी होठों पर मुस्कान तिर आई थी।

उल्लेखनीय है मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा विधानसभा में जिला खनिज न्यास मद की राशि की अफरा तफरी का मुद्दा उठाए जाने के बाद से ही उनकी अध्यक्ष पद से विदाई की खबरें लगातार मिल रही हैं। मरकाम ने अपने गृह जिला कोंडागांव में हुई इस कथित गड़बड़ी को लेकर अपनी ही पार्टी की फजीहत कर दी थी। वे इस मामले की विधानसभा की समिति बनाकर कराने की मांग कर रहे थे। श्री मरकाम की इन बातों को विपक्षी दल भाजपा ने तुरंत लपक लिया और सारे भाजपा विधायक भूपेश बघेल सरकार पर हमलावर हो उठे थे। भाजपा विधायकों का कहना था कि जब एक कांग्रेस विधायक जो कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं, के निर्वाचन क्षेत्र में इस तरह की लूट मची है, तो प्रदेशभर में अफसरशाही क्या गुल खिला रही होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। विपक्षी सदस्य तो मुख्यमंत्री से इस्तीफे तक की मांग करने लगे थे। मरकाम ने विधानसभा में मुद्दा उठाकर भूपेश बघेल सरकार की बड़ी किरकिरी करा दी थी। खबर है कि यह बात पार्टी हाई कमान तक भी पहुंच गई है और उसी दिन से मरकाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने की चर्चा चल रही है। इस घटनाक्रम के कुछ ही दिनों बाद अपने दिल्ली प्रवास के दौरान वहां छत्तीसगढ़ सदन में ठहरे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बस्तर के सांसद दीपक बैज के बीच लगभग आधे घंटे तक गुप्त मंत्रणा हुई थी। सांसद बैज का कहना है कि मुलाकात में उन्होंने मुख्यमंत्री से बस्तर के विकास और गढ़िया महोत्सव के आयोजन के संबंध में चर्चा की थी। वहीं भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की आधारशिला इस मुलाकात में रख दी गई है और औपचारिक ऐलान भर बाकी है। ऐसी अटकलों को आज उस समय भी बल मिल गया, जब प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने सांसद बैज को बुलाया। प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल के साथ मंच पर सांसद दीपक बैज भी मौजूद थे। हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मंचस्थ थे और प्रियंका गांधी के सभा स्थल पर आगमन के दौरान भी वे साथ चल रहे थे, मगर उनके चेहरे पर पहले की तरह तेज आज नजर नहीं आ रहा था।

आदिवासी को ही बनाया जाएगा पीसीसी चीफ

सूत्र बताते हैं कि अगर मोहन मरकाम की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी जाती है, तो उनकी जगह किसी अनुभवी एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता को ही पीसीसी चीफ बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से आते हैं। लिहाजा जनसंख्या बल के हिसाब से मजबूत आदिवासी समुदाय को नाराज करना कांग्रेस के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है। कांग्रेस आदिवासी समाज को किसी भी सूरत में नाराज नहीं कर सकती। इसलिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आदिवासी नेता को ही दी जाएगी। बस्तर के सांसद दीपक अध्यक्ष पद के लिए हर दृष्टि से फिट बैठते हैं। बैज युवा, निर्विवाद छवि वाले, उच्च शिक्षित, राजनीतिक रूप से अनुभवी और मिलनसार हैं। उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस की स्थिति राज्य में और भी मजबूत होगी।

गढ़िया महोत्सव में जमकर नाचे सांसद बैज और विधायक जैन

0
  • छत्तीसगढ़ी गायक दिलीप षडंगी के जसगीतों पर झूमते रहे दर्शक
  • कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने नृत्य से बांधा समां


बस्तर लोकसभा क्षेत्र बस्तर के सांसद द्वारा ग्राम गढ़िया के ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित गढ़िया महोत्सव की धूम मची हुई है। लोक संस्कृति की सतरंगी छटा बिखर रही है। लोक कलाकारों की मनभावन प्रस्तुतियों के बीच लोग मगन होकर झूमने के लिए मजबूर हुए जा रहे हैं। आलम यह है कि सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन तथा अन्य कांग्रेस नेता व जनप्रतिनिधि भी मंच के सामने जमकर नाचते नजर आए।सांसद दीपक के गृहग्राम गढ़िया में चल रहे गढ़िया महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार की रात छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायक एवं जसगीत गायक दिलीप षडंगी और उनकी संस्था के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।

इसी बीच एक नामचीन छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक संस्था के गायक गायिका ने जब छत्तीसगढ़ी गीत की प्रस्तुति देना शुरू की, तब मंच के सामने बैठे सांसद दीपक बैज, अतिथि के रूप में पहुंचे जगदलपुर के विधायक तथा छ्ग शासन के श्रम एवं नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन, अन्य कांग्रेस नेता व जनप्रतिनिधि अपनी कुर्सियां छोड़कर उठ खड़े हुए और मंच के नजदीक पहुंच जमकर नाचने लगे। बैज व जैन ने खूब ठुमके लगाए। अपने संसद और विधायक को थिरकते देख ग्रामीण खुशी से झूम उठे तथा दर्शक दीर्घा में बैठे युवक भी थिरकने लगे। दिलीप षडंगी ने जब जसगीतों का गायन शुरू किया, तो दर्शक – श्रोता भावविभोर हो अपने स्थान पर झूमने लगे। षडंगी के मधुर स्वर में देवी की महिमा का बखान सुन लोग आनंदित होते रहे।गढ़िया महोत्सव के मंच पर स्थानीय कलाकारों तथा नृत्य, गीत, संगीत में रूचि रखने वाले महाविद्यालयीन और शालेय छात्र – छात्राओं को भी प्रतिभा प्रदर्शन का मौका दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी छात्रावास की एक छात्रा ने बस्तरिहा लोकगीत पर शानदार अंदाज में नृत्य प्रस्तुत कर महफिल लूट ली। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से छात्रा का सम्मान किया। गढ़िया महोत्सव में चल रहे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाने दूर – दूर के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन का यह तीसरा साल है और यह साल दर साल सुर्खियां बटोरने लगा है। महज तीन साल में इस आयोजन की गूंज बस्तर संभाग ही नहीं, बल्कि संभाग के पड़ोसी रायपुर और दुर्ग संभागों तथा ओड़िशा के सीमावर्ती गांवों में भी सुनाई देने लगी है। गढ़िया गांव के सपूत सांसद दीपक बैज एक सहृदय और संवेदनशील जनप्रतिनिधि तो हैं ही, अपनी कलाप्रियता के लिए भी वे पहचाने जाते हैं।
गांव की माटी का कर्ज चुका रहे हैं सांसद बैज : रेखचंद
दूसरे दिन के कार्यक्रम के शुभारंम अवसर पर अतिथि के रूप में जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि हमारे लोकप्रिय सांसद दीपक बैज बस्तर की जनता की सेवा करके और गढ़िया महोत्सव का भव्य आयोजन कर अपनी माटी का कर्ज चुका रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैज संसद में बस्तर और छत्तीसगढ़ की भलाई के लिए जितना मुखर होकर आवाज उठाते ही हैं, अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों का सतत दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुलझाने में भी उतनी ही मुस्तैदी से जुटे रहते हैं। सांसद बैज बेहद सुलझे हुए व्यवहार कुशल और संवेदनशील जननेता हैं। उनकी दयालुता के किस्से अनगिनत हैं। बैज को पीड़ितों, जरूरतमंदों और असहायों की मदद करते मैंने अपनी नजरों से देखा है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि जो व्यक्ति दयालु और संवेदनशील होता है, कलाधर्मिता उसकी रग – रग में होती है। यही गुण हमारे दयावान सांसद दीपक बैज में भी देखने को मिलता है। गढ़िया महोत्सव का आयोजन इसका एक बड़ा उदाहरण है। जैन ने कि धन्य है गढ़िया गांव की माटी, जहां श्री बैज जैसे सपूत पैदा हुए हैं। मैं इस माटी का वंदन अभिनंदन करता हूं। विधायक रेखचंद जैन ने गढ़िया महोत्सव के आयोजन के लिए सांसद दीपक बैज और ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि गढ़िया महोत्सव आयोजन स्थल पर छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा अपने अपने विभाग के माध्यम से संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी आम जनता को देने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। महिला स्व सहायता समूहों ने भी खाद्य पदार्थों और समूहों के उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। सांसद दीपक बैज और संसदीय सचिव रेखचंद जैन से स्टॉलों पर जाकर जायजा तथा महिला स्व सहायता समूहों के स्टॉलों में खाद्य पदार्थों एवं व्यंजनों का जायका लिया।

भाजपा ने प्रारंभ किया गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान

0

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान गुंडरदेही मंडल में चलाया जा रहा है।जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव में पहुंचकर आम मतदाता घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां और राज्य की कांग्रेसनीत सरकार की असफलताओं को आमजन के बीच रख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य में गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान के तहत एक बड़ा आयोजन कर रही है ,कार्यक्रम की अगुवाई भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा को दिया गया है परंतु भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित हो रहे हैं वही गांव में इस तरह से जनता से सीधे संपर्क होने, नुक्कड़ सभा का आयोजन होने से आम मतदाता के बीच उत्साह का वातावरण बन रहा है राज्य सरकार से परेशान जनता भारतीय जनता पार्टी पर पुनः अपना भरोसा जता रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को विजय करने का संकल्प दोहरा रही है ।गुंडरदेही विधानसभा अंतर्गत गुंडरदेही मंडल में निकाले गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू भाजपाजिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर कार्यक्रम प्रभारी सतीश महोबिया पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री चेतन साहू ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, सुरेश साहू ,के के साहू ,ईश्वर लाल यादव ,नेमचंद यादव, प्रकाश सांवरे,तुलसी साहू भूपेंद्र देवांगन,नरेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तेजी से चल रही है पेड़ों की कटाई

0

गुंडरदेही क्षेत्र अंतर्गत गांव गांव में फसल कटाई के पश्चात अवैध रूप से पेड़ों की कटाई चल रही है। वन विभाग मूकदर्शक बनकर बैठा हुआ है। वर्तमान परिस्थिति को देखकर लगता है कि प्रशासन की देखरेख में ही पेड़ों की कटाई हो रही है । ग्राम सकरौद में संरक्षित अर्जुन के वृक्षों की कटाई चल रही है ।ग्राम सकरौंद में ग्राम पंचायत भवन से महज आधा किलोमीटर पूर्व ही मुख्य सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से पेड़ों की भारी मात्रा में कटाई चल रही है ।क्या इस बात का संज्ञान सकरौद सरपंच को नहीं है या पटवारी को नहीं है ?जनप्रतिनिधि और कर्मचारी अधिकारी का संरक्षण स्पष्ट दिखाई देता है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

चोरी के नगदी रकम व गहनो सहित दो चोर गिरफतार

0

दिनांक 09/04/23 रनिया मालेकर निवासी वार्ड नंबर 05 डौण्डीलोहरा द्वारा थाना आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसमें दिनांक 09/04/23 के दोपहर करीब 01/00 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर के पेटी में रखे नगदी रकम 1,20,000 रूपये एवं करीब 60,000 रूपये के गहनो को चोरी कर ले गया हैं प्राप्त आवेदन पत्र के आधार पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध कं0 55/23 धारा 454,380 भादवि कायम कर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिये जाने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) बालोद, सुश्री नवनीत कौर के मार्गदर्शन में थाना डौण्डीलोहारा एवं सायबर सेल बालोद की एक विशेष टीम गठीत कर आरोपी के पता साजी हेतू निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया था मामले के विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ था कि आरोपी रूपेन्द्र जगनायक निवासी गुजरा एवं उसका एक अन्य साथी घटना दिनांक समय व स्थान पर संदिग्ध हालत में देखा गया हैं प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी रूपेन्द्र जगनायक ग्राम गुजरा के संकुनत पर मुखबीर तैनात किया गया था मुखबीर द्वारा डौण्डीलोहारा पुलिस को संदेही रूपेन्द्र को ग्राम गुजरा में देखे जाने की सूचना पर थाना डौण्डीलोहारा से पुलिस टीम भेजकर संदिग्ध स्थान की घेराबंदी कर आरोपी रूपेन्द्र जगनायक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा ग्राम गुजरा के ही अपने एक अन्य साथी मोहन गेंदले के साथ घटना को घटित करना स्वीकार करने पर दूसरे आरोपी मोहन गेंदले को भिलाई से हिरासत में लेकर दोनो आरोपियो से चोरी की नगदी रकम 84,000 रूपया, एक नग सोने का कान का टाप्स, एक नग सोने का लॉकेट एवं एक जोडी चांदी का पायल बरामद किया गया है तथा आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

स्वर्गीय अतिराम के मौत के जिम्मेदार अधिकारियों पर गैरजमानती धाराओं में हो कार्यवाही, भारतीय मजदूर संघ

0

भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण ऊके से उनके कार्यकाल में मिलकर उन्हें भारतीय मजदूर संघ की 2023 की डायरी भेंट की। और भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद और खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष एम पी सिंग ने उनको चर्चा में बताया कि दल्ली यंत्रीकृत खदान में 22-05-2020 को संघ के कार्यकर्ता स्वर्गीय अतिराम की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।जिसकी एफआईआर आपके विभाग द्वारा दर्ज की गई है एफआईआर क्रमांक 0226 मे आरोपियों के ऊपर जमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था तब संघ ने आरोपियों के ऊपर गैरजमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने के लिए तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा था

और उस ज्ञापन में यह स्पष्ट किया था कि आरोपित व्यक्तियों ने गेटपास में कूट रचना करके स्वर्गीय अतिराम को उसके गेटपास में लाइनमैन दर्शाया था जबकि मृतक के पास लाइनमैन की कोई डिग्री नहीं थी और वह खलासी का काम करता था दुर्घटना के दिन उसे लाइनमैन का कार्य करने हेतु बाध्य करने एवं उक्त फेटल दुर्घटना में स्वर्गीय अतिराम की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों में पवित्र कुमार मंडल, महेन्द्र सिंह, डी के रआऊतकर के ऊपर गैरजमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया जावे। और इस संबंध में संघ ने 28-09-2021 और 11-06-2022 को ज्ञापन सौंपा था साथ ही संघ ने अपने ज्ञापन में मांग थी कि पूरे घटनाक्रम में ठेकेदार के ऊपर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है जोकि खेदजनक है इसलिए ठेकेदार के ऊपर भी गैरजमानती अपराध पंजीबद्ध किया जावे जिससे स्वर्गीय अतिराम को न्याय मिल सके। क्योंकि सभी आरोपी अधिकारी और ठेकेदार ईस बात को अच्छी तरह से परिचित थे कि स्वर्गीय अतिराम लाइनमैन नहीं है वो एक खलासी हेल्पर है उसके बाद भी उसके गेटपास में कूट रचना करके लाइनमैन दर्शाया जाना सोची समझी रणनीति के तहत किया जान पड़ता है। चर्चा उपरांत नगर पुलिस अधीक्षक ने संघ को पूरी तरह आश्वस्त किया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा नियम पूर्वक कार्यवाही की जायेगी अभी ईस कैस की नये सिरे से जांच प्रारंभ की गई है जल्द ही ईसपर उचित कार्यवाही होगी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के उपमहासचिव लखनलाल चौधरी और भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू उपस्थित थे।मुश्ताक अहमद जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर हुई मंत्रणा

0

बस्तर अभा कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 13 अप्रैल को होने जा रहे बस्तर प्रवास को लेकर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के जगदलपुर स्थित निवास पर बुधवार को मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार राजेश तिवारी तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीला भेड़िया,बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, कमिश्नर श्याम धावड़े के बीच करीब एक घंटे तक विशेष चर्चा हुई। कल के कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई।

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं रेखचंद

0
  • अपने निर्वाचन क्षेत्र में गांव – गांव जाकर लोगों को दे रहे हैं न्योता
  • जगदलपुर के विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन भरी दोपहरी पहुंच रहे हैं क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच

जगदलपुर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 13 अप्रैल को प्रस्तावित बस्तर जिला प्रवास को लेकर जगदलपुर के विधायक तथा नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन बुधवार को भी अल सुबह अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों के लिए निकल पड़े। श्री जैन इस प्रयास में लगे हैं कि उनके क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्त्ताओं और ग्रामीणों को प्रियंका गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सानिध्य एवं उनकी कही बातों का लाभ मिल सके।प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल कल 13 अप्रैल को जगदलपुर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन बीते सप्ताह भर से दिन रात एक किए हुए हैं। वे आयोजन स्थल पर तैयारियों में ध्यान तो दे ही रहे हैं, कांग्रेस के एक जमीनी कार्यकर्त्ता के रूप में ‘भरोसे का सम्मेलन’ को ऐतिहासिक बनाने के लिए भी कमर कसकर जुट गए हैं। जैन का कहना है कि प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल की मौजूदगी में यहां होने वाले कार्यक्रम को भरोसे का सम्मेलन नाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि कांग्रेस और भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ की जनता ने जो भरोसा जताया है, उस भरोसे को कांग्रेस अटूट बनाए रखना चाहती है। इस सम्मलेन में उपस्थित होकर लोग एकबार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताने के लिए कृत संकल्प होंगे। इस कार्यक्रम में अपने निर्वाचन क्षेत्र से अधिकाधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जैन दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वे मंगलवार को देर शाम तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी नानगुर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार की की बैठकें लेते रहे। ग्राम मांझीगुड़ा एवं ग्राम मारकेल में हुई इन बैठकों में दोनों ब्लॉक कामेटियों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी, क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, जनपद सदस्य, सरपंच, उप सरपंच, पंचगण उपस्थित थे। जैन ने सभी से कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए जरूरी टिप्स दिए और कहा कि जिसे जो भी साधन मिल जाए, वे उसके जरिए जगदलपुर पहुंचें। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे संवेदनशील और दुखहर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ अवाम जो भरोसा करती आ रही, उस भरोसे को कल हमारी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जगदलपुर में मौजूद रहकर स्वयं महसूस करेंगी। इस भरोसे को और भी बुलंद और मजबूत बनाए रखने की जवाबदारी हम सभी कांग्रेसजनों की है। देर रात गृहनगर जगदलपुर लौटते ही जैन कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। मंगलवार को पूरे दिन और देर रात तक दौड़धूप करते रहे विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन बुधवार को अल सुबह फिर से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सुदूर संवेदनशील गांवों की ओर निकल पड़े। दर्जन भर से भी ज्यादा गांवों में जाकर जैन ने ग्राम प्रमुखों, पंच सरपंचों, युवाओं, महिला समूहों से मुलाकात कर उन्हें जगदलपुर पहुंचने के लिए प्रेरित करते रहे।

उमड़ेगी महिलाओं की अपार भीड़

विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस संवाददाता को बताया कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर जिला आगमन को लेकर पार्टी के लोगों में तो उत्साह है ही, आम नागरिकों खासकर महिलाओं में भी उमंग और उत्साह देखा जा रहा है। प्रियंका गांधी व भूपेश बघेल को करीब से देखने और उनकी बातों को सुनने के लिए महिलाएं बहुत ही ज्यादा लालायित हैं। वे हर हाल में जगदलपुर आने के लिए आतुर हैं। जैन ने कहा कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र की माता – बहनों की इस मंशा को पूरा करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। विधायक जैन का दावा है कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से 30 हजार लोग 13 अप्रैल को जगदलपुर पहुंचेंगे। कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है की कार्यक्रम में एक लाख लोगों से भी ज्यादा की भीड़ जुटेगी।

हमर इंदरा दाई आवत हे : जैन

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि प्रियंका गांधी में स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि नजर आती है। प्रियंका गांधी का नयन -नख्स, लहजा और भाषाशैली हूबहू इंदिरा जी जैसी है। जिस दमदारी और ओजस्वी ढंग से इंदिरा गांधी अपनी बात रखती थीं, वैसा ही अंदाज प्रियंका गांधी का भी है। उनकी बातें बेहद सधी हुई, सटीक और वजनदार होती हैं और जनमानस पर अच्छा प्रभाव छोड़ती हैं। विधायक रेखचंद जैन के मुताबिक उनके क्षेत्र के ग्रामीणों, युवतियों और महिलाओं को जैसे ही प्रियंका गांधी के जगदलपुर आने की खबर मिली, वे बरबस बोल पड़ी कि हमर इंदरा दाई ( स्व. इंदिरा गांधी ) आवत हे, त ओला देखे बर हमन जरूर जाबो। जैन ने बताया कि इन गांवों के लोगों ने कई बार प्रियंका गांधी को टीवी पर देखा है और उनकी धरणा बन गई है कि प्रियंका के रूप में इंदिरा गांधी का नया अवतार हुआ है। विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में इंदिरा जी के दौर के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस के प्रति समर्पित मतदाता आज भी जीवित हैं। ये लोग बताते हैं कि ज्यादातर गांवों के लोग कांग्रेस को नहीं जानते थे, वे पंजा निशान और इंदिरा गांधी को ही सब कुछ मानते थे और कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार को इंदिरा गांधी के नाम से पंजा छाप परमुहर लगाकर विजयी बना देते थे। अब उस पीढ़ी के लोग तथा आज की पीढ़ी के युवा, महिलाएं, युवतियां और बुजुर्ग लोग प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि देखने लगे हैं। इन लोगों को भरोसा है कि इंदिरा गांधी की तरह प्रियंका गांधी भी देश को नए मुकाम पर ले जाएंगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS