City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

सट्टा-पट्टी लिखते 03 आरोपी गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा, जिला बालोद राजहरा पुलिस की सटोरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

सट्टा-पट्टी, नगदी रकम एवं डॉट पेन जप्त।

थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने की रेड कार्रवाई।- तीनों आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी पर्ची एवं कुल ₹2,582 नगद बरामद।- आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत की गई कार्रवाई।

विस्तृत विवरणपुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा विकास पाटले के मार्गदर्शन में जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को थाना दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सट्टा-पट्टी लिखने के आरोप में तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी पर्चियां, नगदी रकम एवं डॉट पेन जप्त कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। 01. शहीद अस्पताल के सामने सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी पकड़ा गयादिनांक 17.10.2026 को टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान पुलिस टीम ने माइंस रोड स्थित शहीद अस्पताल, दल्लीराजहरा के सामने सट्टा-पट्टी लिखते हुए **कमल रामटेके**, पिता स्वर्गीय रामेश्वर रामटेके, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 19, राजहरा को पकड़ा।आरोपी के कब्जे से एक लाइनिंग कागज में लिखी सट्टा-पट्टी पर्ची, **₹882 नगद एवं एक डॉट पेन** जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई।### 02. रेलवे क्रॉसिंग चिखलाकसा के पास दूसरा आरोपी गिरफ्तारइसी दिन पुलिस टीम द्वारा रेलवे क्रॉसिंग चिखलाकसा के पास कार्रवाई करते हुए **राजाराम आरदे**, पिता दुकालु राम, उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राम कारूटोला, थाना राजहरा को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से एक लाइनिंग कागज में लिखी सट्टा-पट्टी पर्ची,

₹500 नगद एवं एक डॉट पेन** जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

03. रेलवे क्रॉसिंग चिखलाकसा के पास तीसरा आरोपी पकड़ा गयापुलिस टीम ने रेलवे क्रॉसिंग चिखलाकसा के पास ही कार्रवाई करते हुए **केशव राम मंडावी, पिता रामजी मंडावी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कारूटोला, थाना राजहरा को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा।आरोपी के कब्जे से एक लाइनिंग कागज में लिखी सट्टा-पट्टी पर्ची, ₹1,200 नगद एवं एक डॉट पेन** जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गईl

जप्त सामग्री का विवरणतीनों आरोपियों के कब्जे से कुल **₹2,582 नगद**, तीन सट्टा-पट्टी पर्चियां एवं तीन डॉट पेन जप्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई है।### राजहरा पुलिस की आम नागरिकों से अपीलराजहरा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अवैध जुआ-सट्टा, अवैध शराब बिक्री, गांजा एवं नशीली दवाओं के कारोबार जैसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।आम नागरिकों से अनुरोध है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें तथा अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें।पुलिस थाना दल्लीराजहरा, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)मोबाइल नंबर: 9479192058

बस्तर की 150 साल पुरानी मुरिया दरबार परंपरा को मिटाने की साजिश बर्दाश्त नहीं होगी — विधायक विक्रम मंडावी

0

बीजापुर 75 दिन तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के समापन पर होने वाले पारंपरिक मुरिया दरबार का नाम बदलने की कोशिश बस्तर की आदिम परंपरा, संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान को मिटाने का घृणित और सुनियोजित षड्यंत्र है। यह भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं की ओर से बस्तर के आदिवासियों के अस्तित्व पर सीधा हमला है।


विधायक विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में कहा कि बस्तर दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि बस्तर के आदिवासियों की आस्था, अस्मिता और जीवन का आधार है। विधायक विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि सिरहासार में लगने वाला मुरिया दरबार बस्तर रियासत की उस जीवंत लोक परंपरा का प्रतीक है, जिसमें मांझी-चालकी और आदिवासी समाज अपनी बात प्रशासन के सामने रखते थे। आज इसे “आम दरबार” कहकर मिटाने की कोशिश न केवल आदिवासियों का अपमान है, बल्कि माँ दंतेश्वरी का भी अपमान है।


विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि भाजपा की यह सोच उसी मानसिकता का हिस्सा है, जो बस्तर की जल-जंगल-जमीन और आदिवासी संस्कृति को अपने हिसाब से तोड़-मरोड़ कर बदलना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा इससे पहले जगदलपुर का मशहूर माड़िया चौक का नाम बदला गया अब मुरिया दरबार का नाम बदला जा रहा है, नाम बदलना कोई छोटी बात नहीं है यह आदिवासियों के ऐतिहासिक पहचान को मिटाने का पहला कदम है।
विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग की है कि मुरिया दरबार का नाम बदलने का निर्णय तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। सभी आधिकारिक दस्तावेजों, आमंत्रण पत्रों और कार्यक्रम सूची में केवल “मुरिया दरबार” ही लिखा जाए।अन्यथा इसे लेकर उग्र आंदोलन करेगा।

ओरछा में 102 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

0

नारायणपुर ओरछा थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 102 पौवा देशी मदिरा, कुल 18.360 बल्क लीटर शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 16,360 रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG-19-BQ-2811 से अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओरछा-नारायणपुर मार्ग पर ग्राम बड़गुमर के पास मोटरसाइकिल रोककर तलाशी ली। इस दौरान दो बैग से 180 एमएल की 102 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कीमत 8,160 रुपये आंकी गई। वहीं, मोटरसाइकिल की कीमत 8,200 रुपये बताई गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुरियाराम कावड़े (28), निवासी टाहकाकावाड़ा, वर्तमान निवास ओरछा मांझीपारा, और सुमन ध्रुव (30), निवासी इंदिरा आवासपारा, ओरछा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 09/2026 दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, कुसुमकसा रेलवे पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 21 लाख रुपये की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने जताया आभार

0

जनपद सदस्य मंजू संजय बैस के प्रयासों की सराहना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रति ग्रामीणों ने व्यक्त किया आभार

कुसुमकसा कुसुमकसा की वर्षों पुरानी समस्या रेलवे पुल निर्माण की मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। रेलवे पुल के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 4 करोड़ 21 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर कुसुमकसा सहित आसपास के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने की दिशा में लिए गए निर्णय के लिए ग्रामवासियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख के प्रति आभार व्यक्त किया।इसी कड़ी में कुसुमकसा के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल संबंधित जनप्रतिनिधियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने पहुंचा। इस अवसर पर शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे पुल की समस्या लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। इस मांग को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे और अब निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद जगी है।इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस, सरपंच श्रीमती वेद बाई पिस्दा एवं क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता बहन आशा आर्य सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम पंचायत गिद्धाली के सरपंच श्री कँवल सिंह, ग्राम पंचायत कुसुमकसा के उपसरपंच श्री नितिन जैन, श्री संतोष जैन, श्री पंकज जेठवानी, श्री खेमिन निर्मलकर, श्री पुष्पजीत बैस एवं श्री मनीष जेठवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।## मंजू संजय बैस ने कहा—जनता की समस्या का समाधान ही हमारा संकल्पजनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस ने रेलवे पुल निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कुसुमकसा की जनता लंबे समय से इस समस्या के समाधान की प्रतीक्षा कर रही थी। ग्रामीणों की परेशानी को दूर करना और क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस मांग को शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने तथा उसके समाधान की दिशा में पहल करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन एवं जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जनता की वास्तविक समस्याओं के समाधान से होता है। रेलवे पुल निर्माण की स्वीकृति कुसुमकसा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है और लंबे समय से उठाई जा रही मांग को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्माण कार्य आगे बढ़ने के साथ ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिलेगी।## भाजपा नेता संजय बैस ने कहा—यह पूरे कुसुमकसा की सामूहिक जीत हैभाजपा नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य श्री संजय बैस ने इस अवसर पर कहा कि **कुसुमकसा रेलवे पुल की स्वीकृति किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि वर्षों से इस समस्या को झेल रहे समस्त ग्रामवासियों की सामूहिक जीत है।** जनता की मांग को सुनना, उसे शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना ही जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का दायित्व है।उन्होंने कहा कि रेलवे पुल की समस्या के कारण क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की इस मांग को लेकर लगातार प्रयास किए गए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में शासन द्वारा 4 करोड़ 21 लाख रुपये की स्वीकृति मिलना कुसुमकसा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख का मार्गदर्शन और सहयोग भी सराहनीय है।श्री बैस ने कहा कि जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनहित के विषयों को प्राथमिकता देते हुए अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि **जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और उस विश्वास पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है।** कुसुमकसा के विकास, ग्रामीणों की सुविधाओं और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी सभी मिलकर प्रयास करते रहेंगे।उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार एवं सभी सहयोगी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब क्षेत्रवासियों की अपेक्षा है कि रेलवे पुल का निर्माण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जल्द आगे बढ़े, ताकि लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।## ग्रामीणों में खुशी, शीघ्र निर्माण की उम्मीदरेलवे पुल निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने से कुसुमकसा एवं आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से चली आ रही मांग पर निर्णय होने से उन्हें राहत की उम्मीद मिली है। उन्होंने शासन से आग्रह किया कि निर्माण संबंधी आगामी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर कार्य को धरातल पर उतारा जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द सुविधा मिल सके।इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने एक स्वर में प्रदेश सरकार, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा इस मांग को आगे बढ़ाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। कुसुमकसा रेलवे पुल की स्वीकृति को ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

नक्सलमुक्त बस्तर में बह रही आस्था की बयार, एसपी सिन्हा परिवार के साथ पहुंचे मां दंतेश्वरी के दरबार में

0

संभाग के देवी धामों में श्रद्धालुओं की संख्या में हुई बेतहाशा वृद्धि

मतांतरण गतिविधियों पर विराम, अब चल पड़ी सनातन की लहर

अर्जुन झा

जगदलपुर नक्सल मुक्त बस्तर में अब अमन के साथ आस्था की भी बयार बहने लगी है। संभाग के देवी धामों में दर्शनर्थियों की संख्या बेतहाशा बढ़ गई है। लोग भयमुक्त होकर देवी मां के दरबारों में पहुंच रहे हैं। वहीं गांव गांव में मातारानी की प्रतिमा स्थापित कर ग्रामीण आराधना में जुटे हैं। मतांतरण गतिविधियों पर विराम लगने के बाद ग्रामीणों में आस्था का पुनर्जागरण हुआ है और सनातन की लहर चल पड़ी है। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मातारानी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा भी अपने परिवार के साथ माई दंतेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने सपत्नीक दर्शन कर रथ परिक्रमा का भी दीदार किया।

बस्तर कभी धार्मिक जागरण का केंद्र रहा है। यहां के प्रकृति पुजारी आदिवासी भगवान भोलेनाथ और मां अंबे के उपासक रहे हैं। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा स्थित माई दंतेश्वरी का धाम, बारसूर की पहाड़ी की चोटी पर स्थापित पाषाण निर्मित एशिया की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा, जगदलपुर का दंतेश्वरी मंदिर, सुकमा जिले रामाराम स्थित श्रीराम मंदिर, कांकेर स्थित कंकालीन माता मंदिर इस प्राचीन आस्था के जीवंत प्रमाण हैं। नक्सलियों के साथ ही मिशनरी ने भी इस आस्था को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। नक्सलियों ने बारसूर की ऐतिहासिक और अति प्राचीन प्रतिमा को गिरा दिया था। वहीं मिशनरी ने धर्मांतरण का ऐसा कुचक्र चलाया कि सनातनी आस्था लगभग तहस नहस हो गई थी। स्थानीय लोगों को उनकी आस्थासे विमुख कर दिया गया। गणेश पूजा, दुर्गा पूजा और पारंपरिक तीज त्यौहार मनाने पर बंदिशें लगाई जा रही थीं। लाउड स्पीकर से गणेश पूजा और दुर्गा पूजा न मनाने के लिए कहा जाता था। सरकारें बदली, नक्सलवाद का खात्मा हुआ और धर्मांतरण गतिविधियों पर भी विराम लग गया। धर्म से विमुख हो चुके लोग स्वस्फूर्त होकर मूल धर्म में लौटने लगे हैं। अब पूरे बस्तर में सनातन और स्थानीय परंपराओं तथा धार्मिक आस्था के पुर्नजागरणका दौर चल पड़ा है। लोग देवी देवताओं की शरण में लौट आए हैं। दंतेवाड़ा के प्रसिद्ध देवी धाम दंतेश्वरी मंदिर में इस बार की नवरात्रि के दौरान अपेक्षाकृत अपार भीड़ उमड़ रही है। पदयात्रियों की संख्या में भी अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। दूर दूर के गांवों से हजारों श्रद्धालु के नंगे पांव चलकर माई दंतेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। नक्सल घटनाओं के चलते पुलिस और प्रशासन के जो अधिकारी चिंता में घुलते रहते थे, वे भी अब बेफिक्र होकर मातारानी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं। बीती रात बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने अपनी धर्मपत्नी और बिटिया के साथ जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी के दरबार में पहुंच कर मत्था टेका। सिन्हा दंपत्ति ने मातारानी से बस्तर में शांति बनाए रखने की कामना की। और श्रीमती सिन्हा ने रथ परिक्रमा का भी जायजा लिया। इस दौरान सिन्हा अपनी नन्ही बिटिया को कंधे पर बिठाए नजर आए। जिले के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी को एक आम नागरिक की तरह अपने बीच पाकर अन्य श्रद्धालु हैरत में पड़ गए। कई लोगों ने अपने मोबइल फोन के कैमरे में इस दृश्य को कैद भी किया। कुल मिलाकर ये सारे नजारे साबित करते हैं कि सुशासन सरकार में अब सब कुछ कुशल मंगल है।

चाकू दिखाकर लोगों को डरा रहा बदमाश गिरफ्तार

0

जगदलपुर नगर के संजय मार्केट सुलभ शौचालय के पास धारदार चाकू लहराकर आमजनों डराने वाले एक बदमाश को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के वखिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में संजय मार्केट के सुलभ शौचालय के पास धारदार चाकू को लहराकर आमजनों को डराने धमकाने वाले कालीपुर अटल आवास धर्मपुरा निवासी 25 वर्षीय बदमाश सोम कुमार नाग पिता गठलू नाग को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आरोपी को निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में उप निरीक्षक अरुण मरकाम, अमित सिदार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक थाना इंचार्ज रानी सोनी, प्रधान आरक्षक राजेश राजपूत, विनोद, आरक्षक महेंद्र पटेल, महंगू कश्यप, वरुण ठाकुर, हरीश, बंसीलाल, रंगलाल खरे की टीम ने पकड़ा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का बस्तर आगमन पर अभूतपूर्व स्वागत व अभिनंदन

0

स्वास्थ्य लाभ लेकर ढाई महीने बाद बस्तर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने किया भव्यतम स्वागत

सर्वप्रथम दंतेवाड़ा में मांई दंतेश्वरी शक्ति पीठ में शीश नवाया, पूजा अर्चना कर आशीर्वाद पाया

मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से भाजपा जिला कार्यालय तक जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत, ढोल बाजे, आतिशबाजी,फूल माला, पुष्प वर्षा कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन

भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर की अगवानी

भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, स्नेह व अपनत्व के लिये सभी का माना आभार

कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह ही असली पूंजी – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

संगठन को सशक्त बनाने सम्पूर्ण ताकत निरंतर कार्य करें कार्यकर्ता – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का आज शुक्रवार को बस्तर आगमन पर अभूतपूर्व स्वागत अभिनन्दन किया गया। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशो-खरोश के साथ जगह जगह गाजे-बाजे, आतिशबाजी,पुष्प वर्षा और फूलमालाओं से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का भव्यतम स्वागत किया। विभिन्न चौक चौराहों व प्रमुख मार्गों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अगवानी की। लगभग ढाई महीने बाद स्वास्थ्य लाभ लेकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं व संगठन में भारी हर्ष व उत्साह का वातावरण बना रहा। राजधानी रायपुर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष विमान से बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के शक्ति पीठ दंतेवाड़ा पहुंचे और मांईजी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहां से शाम करीब सवा चार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचे। जहां से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समाज सहित गणमान्य द्वारा उनके भव्य व आत्मीय स्वागत का सिलसिला आरंभ हुआ। करीब दो घंटे तक विभिन्न स्थानों में भारी स्वागत अभिनन्दन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा जिला वेदप्रकाश पाण्डेय सहित संगठन के नेताओं ने उनका हार्दिक स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सभी के स्नेहिल स्वागत के हृदय से आभार प्रदर्शित किया। देव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह ही उनकी पूंजी है।

संगठन को सशक्त बनाने हम सभी को निरंतर कार्य करना है। श्री देव ने भाजपा जिला कार्यालय को मंदिर की उपमा देते हुये प्रणाम किया व समस्त कार्यकर्ताओं का आभार माना।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के भव्य स्वागत अभिनन्दन के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, बस्तर सांसद महेश कश्यप,पूर्व विधायक डा सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी,अश्विन सरडे, महापौर संजय पाण्डेय,रजनीश पाणिग्रही,परीस राम बेसरा, आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, ललिता यादव, सफीरा साहू, राजकुमारी यादव, लखीधर बघेल, योगेन्द्र पाण्डेय, बलदेव मण्डावी, खेमसिंह देवांगन, प्रदीप देवांगन,आनंद मोहन मिश्रा, फूल सिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, नारायण ठाकुर,किरण सेन,आलोक अवस्थी, कृष्ण कुमार शुक्ला, रोहित त्रिवेदी,प्रकाश झा,अविनाश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, संतोष बघेल, विनय सोना आदि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

स्वास्थ्य लाभ के बाद पहली बार जगदलपुर पहुंचे किरण सिंह देव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

0

जगदलपुर स्वास्थ्य लाभ लेकर पूर्ण ऊर्जा और उत्साह के साथ पहली बार जगदलपुर आगमन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव का शहीद पार्क चौक में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके आगमन को लेकर बस्तर अंचल के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर बस्तर, करपावंड, सरगीपाल एवं बकावंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ होकर लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका वंदन-अभिनंदन किया।कार्यकर्ताओं ने कहा की किरण सिंह देव का स्वस्थ होकर सक्रिय भूमिका में लौटना संगठन के लिए उत्साहवर्धक है। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित रहने की बात कही।शहीद पार्क चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और प्रदेश अध्यक्ष के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त की।

पदोन्नति पर एएसपी अक्षय सबद्रा को भावभीनी विदाई

0

नारायणपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय सबद्रा की पदोन्नति उपरांत पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना एवं प्रबंधन) के पद पर नवीन पदस्थापना होने पर नारायणपुर पुलिस परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस ऑफिसर्स मेस में विदाई समारोह आयोजित किए गए।समारोह में कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी, आईटीबीपी एवं बीएसएफ के अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अक्षय सबद्रा के साथ कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उनके योगदान की सराहना की और नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ।

नारायणपुर पुलिस ने एक माह से लापता युवक को परिजनों से मिलाया

0

नारायणपुर पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के लगभग एक माह से लापता युवक सुनील कुमार भारती (30) को उपचार उपलब्ध कराकर उसके परिजनों से मिलाया। युवक नोएडा से लापता होने के बाद नारायणपुर के मंदोड़ा क्षेत्र में भटकता मिला था।15 अक्टूबर को सुरक्षाकर्मी युवक को थाना नारायणपुर लेकर पहुंचे। उसकी कमजोर शारीरिक स्थिति और असामान्य मानसिक अवस्था को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद युवक द्वारा सोनभद्र और रामगढ़ का नाम बताए जाने पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित हुई।सूचना मिलने पर युवक का छोटा भाई विकास कुमार भारती नारायणपुर पहुंचा। 16 अक्टूबर को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने सुनील को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने नारायणपुर पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता के लिए आभार जताया।

MOST POPULAR

HOT NEWS