City Media - Page 1773 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1773

Breaking दल्लीराजहरा डाकघर की गाडी अनियंत्रित होकर नाले में घुसी

0

दल्लीराजहरा – आज दोपहर दल्लीराजहरा के मुख्य पोस्ट ऑफिस के सामने ड्राईवर रमेश कुमार द्वारा डाक वाहन को न्यूट्रल में खड़ा करके अन्दर चला गया कुछ देर बाद गाड़ी अपने

लाल घेरे में ड्राईवर रमेश कुमार

आप न्यूट्रल में होने के कारण ढुलते हुए करीब 100 मी दूर राम मंदिर के सामने नाली में जा घुसी यह तो अच्छा हुआ कि वाहन के चपेट में कोई भी नहीं आया अन्यथा बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी | इस तरह की लापरवाही किसी बहुत बड़े घटना को अंजाम दे सकता था |

Breaking दल्लीराजहरा मंगल भवन क्वारंटाइन सेन्टर की अवस्था से नाराज फौजी रात में भागने के बाद पुनः लौट आया

0

दल्लीराजहरा – प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगल भवन क्वारंटाइन सेन्टर से रात को फौजी फरार हो गया था  फौजी का नाम गजेन्द्र ठाकुर है कुछ दिनों पूर्व दल्ली राजहरा आया था दल्ली आने के पश्चात् उसे मंगल भवन में उसे क्वारंटाइन किया गया था और मंगल भवन में अव्यवस्था को लेकर शासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया था कि शौचालय में साफ़ सफाई नहीं

फौजी गजेन्द्र ठाकुर

हो रही है और पिछले कई दिनों से सेनीटाईज भी नहीं करवाया गया था किन्तु शासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सक्रियता नहीं दिखाई | जिसे लेकर काफी तनाव में था | फौजी का बयान था कि मैं भागने का प्रयास किया फिर वापस आ गया, हो सकता है उसके इस हरकत से शासन के लोग जागे और क्वारंटाइन सेन्टर जिस तरह की कुव्यवस्था है उसमे सुधार लाने का प्रयत्न करे |

Breaking नगरपालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष ने अपने पंचवर्षीय कार्यकाल का प्रथम बजट पेश किया

0

दल्लीराजहरा – नगरपालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष शीबूनायर ने अपने पंचवर्षीय कार्यकाल का प्रथम बजट पेश किया  स्थानीय पालिका परिषद के सभागार मे सम्पन्न   समान्य सभा की बैठक मे पालिकाध्यक्ष शीबू नायर ने अनुमानित  आय 27 करोड 67 लाख रुपये तथा अनुमानित व्यय 28 करोड 79 लाख 68 का आय व्यय बजट प्रस्तुत कर पारित किया   इस प्रकार चालू वर्ष   मे नपध्याक्ष ने   कुल रूपये 1 करोड 79 लाख   एक हजार रुपये का हानि का बजट प्रस्तुत किया हैं |

बजट की खास बाते

नगर के मीडिया कर्मियों की उपस्थिति मे  मुख्य नगरपालिका अधिकारी एन आर रत्नेश  ने बजट वाचन करते हुए कहा कि   दल्लीराजहरा मे बहुप्रतीक्षित 100 बिस्तर शासकीय अस्पताल के लिए   पालिका निरन्तर संघर्ष और प्रयासरत हैं  मुख्यमार्ग मे   विचरण कर रहे मवेशियों के लिए   पालिका क्षेत्र अन्तर्गत 02 गौठान केन्द्र बनाया जा रहा हैं   जहाँ मवेशियों की धरपकड़ कर वहां रखा जायेगा साथ ही  सडको मे खुले छोडने वाले मवेशियों के मालिक से 500 रु का जुर्माना   वसूला जायेगा उन्होंने नगर के 270 एकड जमीन पर काबिज   भू-स्वामियों को उनका मालिकाना हक दिया जायेगा   कुछ लोगो को पट्टा वितरित किया गया हैं शेष भूस्वामियों को   आगामी दिनो मे निवासरत जमीन का मालिकाना हक दिया जायेगा इस दिशा उत्तरोतर  कार्य प्रगति पर हैं |
पत्रकारों द्वारा नगर मे घटित लगातार   सडक दुर्घटना का मामला उठाये जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर ने बजट प्रस्तुति के दौरान कहा कि राज्य शासन द्वारा बाईपास सडक निर्माण की दिशा मे  गंभीरता से कार्य किया जा रहा हैं   लगभग 16 कि मी बाईपास मार्ग के लिए पी डब्ल्यू डी के द्वारा   सर्वे का कार्य प्रगति पर हैं  आगामी कुछ महीनो मे बाईपास   का काम   चालु हो जायेगा  यह पथराटोला  व्याहा कोकान साल्हे गांव होकर  डौंडी पहुंच मार्ग को   नर्राटोला से जोडा जायेगाउन्होंने कहा कि   नगरपालिका अंतर्गत   निकाय क्षेत्र के रहवासियों के   स्वास्थ्य लाभ के लिए  सप्ताह मे दो दिन  अलग अलग वार्डो मे  निरन्तर   शासकीय चिकित्सकों की देखरेख मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा    इनका लाभ नगर के सभी वर्ग के लोग  उठा सकते हैं  वृहद नलजल योजना के संबध मे कहा कि   राजहरा वासियो को शुद्ध पेयजल आपुर्ति के लिए  जल आवर्धन योजना कार्य प्रगति पर हैं   सम्बंधित एजैंसी द्वारा मुख्य मार्ग सहित विभिन्न पहुच मार्ग को डैमैज किया जा रहा   इसे इन्हीं ऐजेंसी द्वारा मरम्मत कराया जायेगा हालांकि   कई वार्ड मे पाईप लाईन विस्तारीकरण मेसडको की खुदाई हो रही हैं जहाँ   नागरिकों को  आवागमन मे  दिक्कतों का सामना कर पड रहा हैं   यह कुछ दिनो मे दुरूस्त कर लिया जायेगापालिका अध्यक्ष ने  केन्द्रीय विद्यालय के लिए  वार्ड क्रं 13 मे  जगह सुनिश्चित करने बात कही   उन्होंने भरोसा दिलाया कि   दल्लीराजहरा मे केन्द्रीय विद्यालय   जल्द ही खोला जायेगा  इसके लिए सभी  शासकीय प्रक्रिया   पूर्ण की जा रही हैं
बजट प्रस्तुति के दौरान अध्यक्ष ने दल्ली राजहरा नगरीय निकाय क्षेत्र मे चहुंमुखी विकास   कराने पर जोर दियावार्ड क्रंं 12 से 27 तक  आकर्षक विद्युतीकरण   सडक के आजू बाजू  सौन्दर्यीकरण   टाईल्स   लगानेनालो के आजू बाजू   रिट्रनिंग वाल  सी सी रोड पुल पुलिया  नवीन डामरीकरण मार्ग   संधारण  सामुदायिक भवन  संधारण   जरूरत मुताबिक अतरिक्त   भवनो का निर्माण   तालाबो का सौन्दर्यीकरण करने की बजट मे घोषणा की  इस अवसर पर नपाध्यक्ष शीबूनायर   जी मु न पा अधिकारी   एन आर रत्नेशलेखापालशिवाजी प्रसाद   राजेन्द्र कुमार  इन्द्रकुमार   सहित अधिकांश वार्डो के   पार्षद   एल्डरमेन   व् नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे |

Breaking दल्लीराजहरा मंगल भवन क्वारंटाइन सेन्टर की अवस्था से नाराज फौजी फरार, FIR दर्ज की तैयारी

0

दल्लीराजहरा – प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगल भवन क्वारंटाइन सेन्टर से फौजी फरार हो गया है फौजी का नाम गजेन्द्र ठाकुर है कुछ दिनों पूर्व दल्ली राजहरा आया था दल्ली आने के पश्चात् उसे मंगल भवन में उसे क्वारंटाइन किया गया था और मंगल भवन में अव्यवस्था को लेकर शासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया था कि शौचालय में साफ़ सफाई नहीं हो रही है और पिछले कई दिनों से सेनीटाईज भी नहीं करवाया गया था किन्तु शासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सक्रियता नहीं दिखाई | जिसे लेकर काफी तनाव में था | अभी कुछ दिन पूर्व फरार फौजी का भाई दिनेश ठाकुर जो कि पत्रकारिता से जुड़ा हुआ था उसने अपने ही घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी | सूत्रों से पता चला है कि प्रशासन द्वारा उस पर एफ आई आर दर्ज करने की कार्यवाही की तैयारी की जा रही है

Breaking जिला पुलिस ने पशु तस्करी के तहत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

0

👉 पशु तस्करी पर नकैल कसने के लिए बालोद पुलिस मुस्तैद
👉 तस्करी मे प्रयुक्त पायलेट बोलेरो वाहन जप्त, तीन सहयोगी आरोपी हुए गिरफ्तार
👉 मामले मे नागपुर के 03 आरोपी पुर्व मे पशुकु्ररता अधिनियम, छ.ग.कृषिक पशु अधिनियम के तहत हो चुके है गिरफ्तार।

थाना गुण्डरदेही द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन मे पशु तस्करो पर नकैल कसते हुए अपराध क्रमांक 326/20 पशु के प्रति कु्रता अधिनियम की धारा 11(घ)(ड), छ.ग.कृषिक पशु अधिनियम की धारा 4,5,10 के तीन सह आरोपीयो को गिरफ्तार किया है, तीनो आरोपी सुरेश साहू, डिगेश्वर साहू, वेदकुमार साहू ओझागहन कंवर चैकी थाना गुरूर क्षेत्र के हैै। दिनांक 21.07.2020 एवं 22.07.2020 के दरम्यानी रात्रि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वाहन क्रमांक MP 22 H 1742 में पशुधन को क्रुरता से भरकर ओझागहन गुरूर क्षेत्र से नागपुर की ओर ले जा रहे है, कि सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री डी0आर0 पोर्ते एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री दिनेश सिन्हा से सतत् मार्गदर्शन में

गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के चैनगंज में गोपनीय रूप से पुलिस बल लगाकर प्रातः 05.00 बजे वाहन क्रमांक MP 22 H 1742 को चेक करने हेतु रोका गया, पुलिस को आता देख आरोपीयान भाग खड़े हुए,जिसे पुलिस बल द्वारा दौडाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन को चेक करने पर 38 पशुधन वाहन के अंदर मिले, जिनमें से 02 पशुधन मृत अवस्था में पाये गये। पशु सहित वाहन को जप्त कर आरोपी इमरान साह, मोहम्मद शादिक शेख ,अनिल रमेश उइके को थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 326/20 , पशु के प्रति क्रुरता अधिनियम 1960 की धारा 11(घ)(ड़) , छ0ग0 कृषिक पशु परीक्षण अधिनियम की धारा-4,5,10 के तहत् दिनांक 22.07.2020 को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेजा गया था। आरोपीगण से पुछताछ पर तस्करी के मामले मे लोकल सहयोगी आरोपीयो के बारे मे जानकारी मिली थी की ग्राम ओझागहन क्षेत्र के निवासी सुरेश एवं उनके सहयोगी डिगेश्वर साहू, वेद कुमार साहू द्वारा जो की पेशे से पशु कोचिया का काम करते है नागपुर के इमरान एवं शादिक को पशु तस्करी हेतु मदद भी करते है, इनके द्वारा क्षेत्र के लोगो से संपर्क कर पशु वंश को इकठ्ठा कर सूचना नागपुर के तस्करो को दी जाती है तत्पश्चात् वाहन नागपुर से बुलाकर उसे लोड कराया जाता है, एवं सुरक्षित छत्तीसगढ़ से बाहर निकालने के जिम्मेदारी इनकी होती है इनके द्वारा लोड वाहन के परिवहन के दौरान अपने वाहन को बतौर पायलट इस्तेमाल करते हुए 02 कि.मी.सामने चलकर पुलिस की उपस्थिति की रिपोर्ट मोबाइल के माध्यम से लोड वाहन के चालक को दी जाती है। रास्ता क्लियर होने की स्थिति मे वाहन को सुरक्षित तरीके से रहवासी क्षेत्रो से निकाला जाता है। इस काम के लिए इनको उचित कीमत दी जाती है। सहयोगी आरोपी सुरेश साहू के कब्जे से पायलेटिंग वाहन क्रमांक CG 24 K 4247 को जप्त कर उक्त तीनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है। शेष अन्य आरोपीयो की गिर. हेतु प्रयास किये जा रहे है। आरोपीगण की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गुण्डरदेही, रोहित मालेकर, निरीक्षक मनीष शर्मा ,थाना प्रभारी गुरूर, उप निरी0 कैलाश मरई , चैकी कंवर , सउनि दुर्जन लाल रावटे, आरक्षक प्रवीण सोनी, आरक्षक योगेश सिन्हा, आरक्षक वरूण कुर्रे, आरक्षक जीवन नाग, आरक्षक डिलेंद्र साहू , आरक्षक रतन लाल डहरे, सैनिक श्याम लाल का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी-

  1. सुरेश साहू पिता मंशाराम साहू ,उम्र 26 वर्ष सा0 ओझागहन थाना गुरूर
  2. डीगेश्वर साहू पिता चुन्नु लाल साहू उम्र 23 वर्ष साकिन ओझागहन थाना गुरूर
  3. वेद कुमार साहू पिता मंशाराम उम्र 28 वर्ष साकिन ओझागहन थाना गुरूर

जप्तीः-एक बोलेरो वाहन CG 24 K 4247 ।

जिला कलेक्टर ने नगरीय निकायों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया फ्लैगमार्च

0

घोषित प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करने लाऊडस्पीकर के माध्यम से की गई अपील

बालोद . नोवल कोेरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने आज शाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में फ्लैगमार्च किया। लाऊडस्पीकर के माध्यम से नागरिकों को मास्क का उपयोग करने, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा जिला प्रशासन द्वारा घोषित प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ए.के.बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते सहित अन्य अधिकारी फ्लैगमार्च में शामिल थे। 

Breaking जिले की समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकाने 29 जुलाई तक बंद रहेंगे

0

बालोद – नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार को देखते हुए संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम की दृष्टि से बालोद जिले के नगर पालिका क्षेत्र बालोद, दल्लीराजहरा एवं नगर पंचायत क्षेत्र डौण्डीलोहारा, अर्जुन्दा, गुण्डरदेही, डौण्डी व गुरूर की समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानों को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश दिनांक 20 जुलाई 2020 द्वारा बंद किया गया है। उक्त आदेश में जिले के ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित विदेशी मदिरा दुकान सिकोसा एवं देशी मदिरा दुकान सिकोसा, अरकार, मंगचुआ एवं कुसुमकसा को बंद नहीं किया गया था, परन्तु जिले की अन्य मदिरा दुकानों के बंद हो जाने पर इस दुकानों में सामाजिक अलगाव का पालन कराना दुष्कर होगा एवं संक्रमण की संभावना से इंकार नही किया जा सकता। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 23 जुलाई 2020 की रात्रि 12 बजे से 29 जुलाई 2020 की रात्रि 12 बजे तक विदेशी मदिरा दुकान सिकोसा एवं देशी मदिरा दुकान सिकोसा, अरकार, मंगचुआ एवं कुसुमकसा के काउंटर बिक्री को भी बंद रखते हुए ऑनलाईन होम डिलीवरी के माध्यम से बिक्री किए जाने आदेशित किया है।

कलेक्टर की अपील: कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क का उपयोग और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन एवं कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजों को होम क्वारंटिन का कड़ाई से पालन कराए

0

बालोद – कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिलेवासियों से अपील की है कि नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का उपयोग और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) को संक्रमण बीमारी घोषित किया है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह तथ्य परिलक्षित है कि कोरोना वायरस से पीड़ित या संदेही से दूर रहने की हिदायत है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कहा कि आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते समय मुॅह एवं नाक को मास्क या गमछा से ढंके। खांसते या छींकते समय रूमाल का उपयोग करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। समूह में न रहें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने कहा कि सतर्कता और सावधानी तथा व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी से ही इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। 

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि आइसोलेशन सेंटर में आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित कराये कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजों को होम क्वारंटिन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएॅ। अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए मरीजों को 14 दिन के होम क्वारंटिन में रहना अनिवार्य होता है। महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए मरीजों के घर में 14 दिन की अवधि का उल्लेख कर स्टीकर चिपकाएॅ और नियमित रूप से मॉनीटरिंग भी की जाए। उन्होंने चिन्हांकित किए गए आइसोलेशन सेंटर्स की जानकारी ली और वहॉ सभी आवश्यक व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु लोगों में जनजागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को फिजिकल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का उपयोग करने के फायदे से अवगत कराएॅ और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से उन्हें जागरूक करें। कलेक्टर ने कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों का अब तक लिए गए सैम्पल की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि अब तक 6,110 सैम्पल लिए गए हैं, जिसमें से 5,355 निगेटिव और 82 पॉजिटीव तथा 677 रिपोर्ट लंबित हैं। नियमित रूप से सैम्पल लिया जा रहा है। कलेक्टर महोबे ने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों तथा होम क्वारंटिन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों की जानकारी जिला कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमंाक 07749-223950 पर दिया जा सकता है।

कलेक्टर ने अस्पताल में नियमित रूप से कार्य कर रहे स्टॉफ के लिए तनाव कम करने तथा अनुकूल वातवरण का निर्माण करने योगा तथा अन्य गतिविधियॉ कराने के भी निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य कर्मियों को कार्य करने में सहजता का अनुभव होगा। कलेक्टर ने मौसमी बिमारियों से निपटने हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों में एंटी स्नेक वेनम दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में आवश्यक निर्माण कार्यों, बैठक व्यवस्था, ओपीडी में पर्याप्त सुविधा आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ए.के.बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम.बालोद सिल्ली थामस, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.रात्रे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा रक्षा बंधन के शुभ अवसर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षा सूत्र के साथ माँगा ये ख़ास उपहार

0

रायपुर – इस पत्र का उद्देश्य आपको आपका दादा जो आपने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहते हए, चुनावी घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की सभी माताओं-बहनों के साथ किया था, आपने उन्हें विश्वास दिलाया था, की छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, तो प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाएगी। आपके वादे पर छत्तीसगढ़ की बहनो मे आपको दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया और आप पर विश्वास किया, जिसके फलस्वरूप आप छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कृति मे बहन का विशेष महत्व है। तीजा-पोरा, राखी यह बहनों के त्यौहार हैं। अपने भाइयों के लिए छत्तीसगढ़ की हर महिला वर्षभर तीजा व रक्षाबंधन का इंतजार करती है. और भाई भी उसे कुछ ना कुछ उपहार देता है।

आज कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा देश ग्रसित है. हमारा छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। 10 दिनों के लॉकडाउन मे बहनों पर होने वाली घरेलू हिंसाओ पर कमी आई थी,परन्तु  लॉक डाउन समाप्त होने के बाद और शराब दुकानों के पुनः शुरू होने के साथ ही अत्याचार की शुरुआत पुनः हो गयी है। एक माँ का बच्चा जब नशे के हालात में डूबे हुए अपने पिता से अपनी माँ को पीटते हुए देखता है, तो उस बच्चे के मन की पीड़ा उस दर्द को आप भलीभांति समझ सकते होंगे, अपने पति से रोज पिटती, उस बहन की पीड़ा भी असहनीय होती है प्रदेश के मुखिया होने के नाते बहनों की इस पीड़ा को दूर करें।

आपकी यह बहन आपको याद दिलाती है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का राजधर्म जनता से किए वादे को पूरा करना है। इस रक्षाबंधन में छत्तीसगढ की बहनों को उपहार स्वरूप कांग्रेस पार्टी का पूर्ण शराबबंदी का वादा पूरा कर वह भेंट अवश्य देगा रक्षासूत्र के साथ तिलक हेतु रोली और अक्षत भेज रही हूँ जो आपतो आपका राजधर्म याद दिलाता रहेगा, ऐसा मेरा विश्वास है। प्रदेश की लाखों बहनों के सामने अपने उपहार का इंतजार कर रही ।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा रक्षा बंधन के शुभ अवसर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षा सूत्र के साथ माँगा ये ख़ास उपहार

0

रायपुर – इस पत्र का उद्देश्य आपको आपका दादा जो आपने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहते हए, चुनावी घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की सभी माताओं-बहनों के साथ किया था, आपने उन्हें विश्वास दिलाया था, की छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, तो प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाएगी। आपके वादे पर छत्तीसगढ़ की बहनो मे आपको दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया और आप पर विश्वास किया, जिसके फलस्वरूप आप छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कृति मे बहन का विशेष महत्व है। तीजा-पोरा, राखी यह बहनों के त्यौहार हैं। अपने भाइयों के लिए छत्तीसगढ़ की हर महिला वर्षभर तीजा व रक्षाबंधन का इंतजार करती है. और भाई भी उसे कुछ ना कुछ उपहार देता है।

आज कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा देश ग्रसित है. हमारा छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। 10 दिनों के लॉकडाउन मे बहनों पर होने वाली घरेलू हिंसाओ पर कमी आई थी,परन्तु  लॉक डाउन समाप्त होने के बाद और शराब दुकानों के पुनः शुरू होने के साथ ही अत्याचार की शुरुआत पुनः हो गयी है। एक माँ का बच्चा जब नशे के हालात में डूबे हुए अपने पिता से अपनी माँ को पीटते हुए देखता है, तो उस बच्चे के मन की पीड़ा उस दर्द को आप भलीभांति समझ सकते होंगे, अपने पति से रोज पिटती, उस बहन की पीड़ा भी असहनीय होती है प्रदेश के मुखिया होने के नाते बहनों की इस पीड़ा को दूर करें।

आपकी यह बहन आपको याद दिलाती है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का राजधर्म जनता से किए वादे को पूरा करना है। इस रक्षाबंधन में छत्तीसगढ की बहनों को उपहार स्वरूप कांग्रेस पार्टी का पूर्ण शराबबंदी का वादा पूरा कर वह भेंट अवश्य देगा रक्षासूत्र के साथ तिलक हेतु रोली और अक्षत भेज रही हूँ जो आपतो आपका राजधर्म याद दिलाता रहेगा, ऐसा मेरा विश्वास है। प्रदेश की लाखों बहनों के सामने अपने उपहार का इंतजार कर रही ।

MOST POPULAR

HOT NEWS