City Media - Page 71 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 71

विश्वकर्मा भगवान अनेक जगह पर विराजमान हुवे

0

दल्लीराजहरा विश्वकर्मा भगवान अनेक जगह पर विराजमान हुवे श्री विश्वकर्मा प्रभु, सकल सृष्टि के करता…  17 सितंबर को कन्या संक्रांति है और इसी के साथ ही विश्वकर्मा जयंती भी मनाई जा रही है। इस दौरान वास्तु श्रेष्ठ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। चिखलाकसा एवं दल्ली राजहरा मे अनेक जगहों पर विराजे गए विश्वकर्मा भगवान बस स्टैंड, झा गैरेज ,सड़क के मुख्य मार्ग , नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा, पुराना बाजार क्षेत्र में विभिन्न गैरेज, बीएसपी माइंस में अनेक स्थान पर प्रतिमा की स्थापना की गई है।

एक सुंदर प्रतिमा की स्थापना चिखलाकसा ज्योति हॉस्पिटल के पास चिखलाकसा विश्वकर्मा उत्सव समिति द्वारा सुनहरे रंग की मनमोहक प्रतिमा विराजमान किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने आए तारीफों के पुल बांधे गए श्रद्धालुओं द्वारा समिति के लोग पिछले कई वर्षों से विश्वकर्मा भगवान विराजते आ रहे हैं। आज विश्वकर्मा जयंती मनाई जाने के पश्चात समिति द्वारा विधिवत रूप से कल शाम को विधिवत रूप से विश्वकर्मा विसर्जन चिखलाकसा तालाब में किया जाएगा। विश्वकर्मा जयंती को लेकर लोगो मे बहुत खुशी का माहौल है बड़े धूम धाम से विधिवत पूजा अर्चना एवं आरती कर विश्वकर्मा जयंती बनाई जा रही है जिसे देखने के लिए लोग हजारों की संख्या में दल्ली राजहरा एवं चिखलाकसा के मुख्य मार्गों पर निकले हैं|

करंट लगने से युवक की मौत

0

दल्लीराजहरा  दुर्गा पंडाल टेंट में कार्य कर रहें युवक डेमन लाल रावटे पिता अजीत राम रावटे उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम घोटिया की करंट लगने से मौत हो गई।

दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग गुप्ता चौक के पास नवरात्रि आगमन के पूर्व तैयारी के दौरान टेंट निर्माण कार्य किया जा रहा था ,कल रात्रि 3 बजे से 3:30 बजे के बीच टेंट में कार्य करने के दौरान डेमन नामक युवक ऊपर चढ़कर कार्य कर रहा था।तभी बांस टूटने से  अचानक संतुलन बिगड़ने से हड़बड़ा कर बाजू से जा रहे बिजली तार को पकड़ लिया जिससे करंट लगने से युवक की मौत हो गई ।मौके पर पुलिस पहुंचकर शव  का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सहित स्वच्छता अभियान सम्पन्न 

0

बालोद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा सी मार्ट नगर पालिका परिसर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया तथा रक्तदाताओं को हेलमेट एवं फल वितरण किया गया। साथ ही मोदी जी से प्रेरणा लेकर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ₹566 स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाया

जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी बूथों पर स्वच्छता अभियान तथा जिला मुख्यालय में रक्तदान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में “एक पेड़ माँ के नाम”, प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं को “प्रधान सेवक” मानते हुए स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में देश नई ऊँचाइयों को छू रहा है और भाजपा कार्यकर्ता सेवा की भावना से प्रेरित हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने व जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के जन्मदिन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी।

 

शिविर में भारत स्काउट एंड गाइड्स जिला संघ बालोद, श्री नरसिंह मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, टुवानी मैटरनिटी एंड सर्जिकल हॉस्पिटल, इत्सा हॉस्पिटल रायपुर, गंगा मैया डायग्नोस्टिक सेंटर तथा सहायकता ब्लड बैंक बालोद का विशेष योगदान रहा।

 

स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ. मिताली टुवानी, डॉ. तारेश रावटे, डॉ. मोना टुवानी, डॉ. अमित पाण्डेय, डॉ. शिवेन्द्र तिवारी, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. नवीन जैन, डॉ. वैभव राठी, डॉ. सूर्या, डॉ. अविष कौर एवं डॉ. राकेश कुमार सिंह ने अपनी सेवाएँ दीं। इस अवसर पर नि:शुल्क परामर्श व दवा वितरण भी किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ. मिताली टुवानी, डॉ. तारेश रावटे, डॉ. मोना टुवानी, डॉ. अमित पाण्डेय, डॉ. शिवेन्द्र ने सेवाएं दिया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चेमन देशमुख ,राकेश यादव ,पवन साहू, वीरेंद्र साहू, यज्ञ दत्त शर्मा ,राकेश छोटू यादव ,सौरभ लुनिया, ठाकुर राम चंद्राकार, हरीश कट झरे ,पवन सोनबरसा,कांती सोनेश्वरी, जितेंद्र साहू ,प्रेम साहू ,सुरेंद्र देशमुख ,पूजा यादव ,तारिणी चंद्राकर ,पुष्पेंद्र चंद्राकर, कमलेश सोनी, विवेक वैष्णव, अरुण साहू, लोकेश श्रीवास्तव, मोंटी यादव , सरोज गंगबेर ,सुनीता मनहर , प्रीतम यादव ,दीपक लोढ़ा, गिरजेश गुप्ता, छवी सार्वा , आशा पटेल ,प्रीति बाला साहू, पालक ठाकुर, राजेश दसोडे ,सहित इस कार्यक्रम में संगठन द्वारा स्वास्थ्य शिविर रक्तदान शिविर प्रभारी सहित विशेष योगदान रहा आदित्य पिपरे, डॉक्टर रोहित साहू ,डॉक्टर मोना टुवानी, बंटी चोपड़े , अभिन्ना यादव ,संदीप सिंन्हा,शुभम देवांगन, कमल बजाज ,राहुल साहू, संदीप साहू ,संजय साहू कुलदीप यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं सेवा कार्य में जुटे रहे।

 

 

रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण के साथ भाजपा का सेवा पखवाड़ा आरंभ

0
  •  सेवा पखवाड़ा में सहभागी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ 75 यूनिट रक्तदान किया
  • सेवा पखवाड़ा में राष्ट्र सेवा व जन सेवा की भावन निहित – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आज बुधवार से आरंभ हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पौधरोपण आदि सेवा कार्यों को पूरा किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों में शामिल हुये।

स्थानीय महाराणा प्रताप चौराहे में अलसुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। महात्मा गॉंधी स्कूल परिसर, गंगामुण्डा स्थित विश्वकर्मा मंदिर, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में एक पेड़ माँ के अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पौधरोपण किया। महारानी जिला अस्पताल में भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों ने 75 यूनिट रक्तदान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने महारानी अस्पताल पहुँच कर रक्तदाताओं से भेंट की, उनका आभार माना और रक्तदान के लिये प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के विविध कार्यक्रमों में आमजनों को जोड़कर सेवा कार्य में जुटे रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का आरंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से हुआ है, जो 2 अक्टूबर गाँधी जयंती तक मनाया जायेगा। सेवा पखवाड़ा में निरंतर सेवा कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आमजनों को साथ लेकर पूरे किये जायेंगे। भाजपा की राष्ट्र सेवा व जन सेवा की भावना सेवा पखवाड़ा में फलीभूत होगी।

आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप, डा. सुभाऊ कश्यप, विद्याशरण तिवारी,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय,खेम सिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी,प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता,संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, सुधा मिश्रा, विक्रम सिंह यादव, योगेश शुक्ला, राजा यादव आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार सदस्य श्री प्रकाश मोदी ने कलेक्टोरेट जगदलपुर आस्था हाल में अल्पसंख्यक समुदाय की मीटिंग ली

0

जगदलपुर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के एडवाइजरी पैनल सदस्य प्रकाश मोदी आज जगदलपुर दौरे पर आए उन्होंने जिलाधीश एस हरीश जी से मुलाकात की एवं अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों से चर्चा की।अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं से रूबरू हुए, सबका साथ सबका विकास को लेकर प्रधानमंत्री जी एवं माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के विजन को लेकर चल रहे हैं और संपूर्ण भारतवर्ष का प्रमाण कर, अल्पसंख्यक समुदाय से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उनकी बातें स्थानीय स्तर पर लेकर भारत सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसी तारतम्य में मोदी जी का जगदलपुर प्रवास हुआ । आज ईसाई समाज की ओर से कब्रिस्तान भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई, सिख समाज के द्वारा गुरुद्वारा की भूमि की मांग की गई, जैन समाज के द्वारा सामुदायिक भवन मंदिर हेतु भूमि की मांग की गई, बच्चों को छात्रवृत्ति स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुविधा के बारे में सभी ने अपनी बात रखी । मोदी जी ने सभी का विस्तृत रूप से जवाब दिया। बैठक में मुख्य रूप से डिप्टी कलेक्टर बंजारे जी ट्राइबल डिपार्टमेंट असिस्टेंट कमिश्नर शोरी जी, अस्सिस्टेंट डायरेक्टर तनुजा नाग जी उपस्थित रहे। जैन समाज से रूपेश जैन , अनूप जैन, विवेक जैन, सिख समाज, ईसाई समाज, बौद्ध समाज, श्वेतांबर जैन समाज के प्रकाश जी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । अंत में जिलाधीश एस हरीश जी ने मोदी जी का स्वागत किया और बतलाया कि जो स्थानीय समस्याएं हैं उसका निराकरण आप विधिवत आवेदन दे दीजिए। नियम अनुसार जो होगा उसे पर कार्रवाई की जाएगी और सेंट्रल के लिए जो समस्या होगी उसे हम सेंट्रल में भेज कर आपकी समस्या का निराकरण करेंगे। बैठक सानंद भाव से संपन्न हुई।

18 सितम्बर से 20 सितम्बर तक विशेष शिविरों का आयोजन

0

जगदलपुर:- कलेक्टर जगदलपुर के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के सभी वार्डों में 18 सितम्बर से 20 सितम्बर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इन शिविरों में नए राशनकार्ड बनवाने, राशनकार्ड में नाम जोड़वाने तथा राशनकार्ड की ई-केवाईसी कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 

महापौर संजय पांडे ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस हेतु नगर निगम द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नागरिकों को चाहिए कि वे इस अवसर का लाभ उठाएँ और समय पर अपने राशनकार्ड संबंधी कार्य पूरे कर लें। नगर निगम की पूरी टीम इस कार्य में लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहेगी।

निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार राशनकार्ड से वंचित न रहे। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को घर के पास ही सुविधा मिल सके। सभी नागरिक निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजो के साथ शिविर में अवश्य उपस्थित हों और नया राशनकार्ड बनवाने, नाम जोड़वाने अथवा ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा, बकावंड ब्लॉक में रोपे गए पौधे

0

बकावंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत हर मंडल और ग्राम पंचायत में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बकावंड ब्लॉक के सरगीपाल मंडल की ग्राम पंचायत छोटेदेवड़ा में स्वास्थ्य केंद्र और लेंपस परिसर में पौधारोपण किया गया।

इस कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी गणेश परगनिया, जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप, मंडल मंत्री घासीराम यादव, पाड़ेश्वर बघेल, संपत कश्यप, मनु गोयल, बलराम भारती, अमर कश्यप, राजू कश्यप, लखी कश्यप, लेम्पस स्टाफ, मितानिन, पटवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पौधारोपण के बाद बीजागुड़ा पूर्व माध्यमिक शाला में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप, दयमती कश्यप लिंगबती पूर्व जनपद सदस्य बंशी कश्यप उपसरपंच राहुल सोनवानी सुन्दरलाल भारती ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सेवा और जनहित के भाव को मजबूत करना तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास करना है।

एक दर्जन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

0
  • माड़ बचाओ अभियान को मिली बड़ी सफलता 
  • कुल 18 लाख के ईनामी नक्सलियों का सरेंडर 

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन माड़ बचाओ अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों के लगातार प्रयास से आज 17 सितंबर को 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इस साल नारायणपुर जिले में अब तक बड़े, छोटे कैडर के कुल 177 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि 50-50 हजार रुपए के चेक प्रदान किए गए। उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने इंट्रोगेशन में खुलासा किया कि शीर्ष कैडर के नक्सली लीडर्स आदिवासियों के सबसे बड़े और असली दुश्मन हैं। वे समानता और न्याय के झूठे सपने दिखाकर बस्तर के लोगों को अपना गुलाम बना रहे हैं। इन नक्सलियों ने एसपी रॉबिंसन

रोबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों ने यह भी खुलासा किया कि नक्सली संगठन में स्थानीय मूल के नक्सलियों का बहुत शोषण होता है, महिला नक्सलियों का तो जीवन ही नर्क बन चुका है। महिला नक्सलियों का शारीरिक और मानसिक दोनो तरीके से भरपूर शोषण होता है। शहरों और विदेशों में बसाने के सपने दिखाकर अधिकतर नक्सली लीडर्स इनके साथ व्यक्तिगत दासी की तरह व्यवहार करते हैं।आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी नक्सलियों को अच्छी जिंदगी जीने के लिये 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। इस दौरान संजय कुमार सेनानी 53वीं वाहिनी आईटीबीपी, संजय कुमार भारद्वाज द्वितीय कमान अधिकारी 53वीं वाहिनी आईटीबीपी, अशोक कुमार द्वितीय कमान अधिकारी 38वीं वाहिनी आईटीबीपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भापुसे अक्षय साबद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भापुसे अजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, ज्ञानचंद उप कमान अधिकारी 38वीं वाहिनी आईटीबीपी, रजनीकांत उप कमान अधिकारी 45वीं वाहिनी आईटीबीपी, उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक मनोज मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक आशीष नेताम, कुलदीप बंजारे, अमृता पैकरा, अरविंद किशोर खलखो उपस्थित रहे।

इन्होंने किया है सरेंडर

आत्मसमर्पित नक्सलियों में सुदरेन नेताम उर्फ सुधाकर पिता स्व. गागरू नेमाम 41 वर्ष निवासी दुडमी पंचायत पल्ली, ईनाम 5 लाख, धोबा सलाम उर्फ महेश सलाम पिता दशरू निवासी ईकमेटा ईनाम 5 लाख, सतारो सलाम पिता सोनसाय 29 वर्ष निवासी त्रिरहुल पंचायत करमरी,

ईनाम 2 लाख, लक्ष्मण माड़वी पिता मासो 42 वर्ष निवासी पुसाल पंचायत डुंगा ओरछा ईनाम 2 लाख, राजू राम ओयाम पिता स्व. बालकू 19 वर्ष ईनाम 1 लाख, चैतू उर्फ बलदेव मरकाम पिता सोमडू 35 वर्ष निवासी पोदाड़ी पंचायत डुंगा ओरछा ईनाम 1 लाख, आयते पोडियाम पिता सुकरू 19 वर्ष निवासी पुसलामा पंचायत डुंगा, ईनाम 1 लाख, कुम्मे पति लक्ष्मण माड़वी 25 वर्ष निवासी पुसालआमा पंचायत डुंगा, ईनाम 50 हजार, मंगतू वड़दा पिता स्व. आयतु 30 वर्ष निवासी बोगदेव पंचायत कुतुल कोहकामेटा, ईनाम 50 हजार, रूकमी पति मंगल पोयाम 35 वर्ष निवासी पंचायत डुंगा ओरछा, शंकर मड़काम पिता बुटलू 23 वर्ष निवासी पुसलामा पंचायत डुंगा और मंगलो पिता स्व. आयतू पोडियामी 40 जाति माड़िया निवासी डुंगा शामिल हैं।

एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत नशे के सौदागरों पर की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही

0
  •  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में रेंज स्तरीय “जीरो टॉलरेंस” नीति पर एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत नशे के सौदागरों पर की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही।
  • बालोद पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों पर की गई संयुक्त कार्यवाही।
  • आबकारी एक्ट/एनडीपीएस एक्ट तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के साथ अवैध कारोबारियों पर की गई कार्यवाही।

दिनांक 16.09.2025 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर एवं बालोद पुलिस अधीक्षक  योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिले में

एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए। नशे के सौदागरों पर नकेल कसते हुए बालोद पुलिस एक्शन मोड पर छापेमार कार्यवाही की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में थाना/चौकियों स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। गठित टीमों ने जिलेभर में एक साथ रेड की कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खपत में संलिप्त लोगों के विरुद्ध धर-पकड़ अभियान चलाया। जिसमें :-

(01) 04 आबकारी एक्ट 34(1) के तहत कार्यवाही।

(02) 04 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही।

(03) 23 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

इस अभियान में नशे के कारोबार में संलिप्त कई संदिग्ध व्यक्तियों एवं पूर्व में शिकायत व्यक्तियों की धरपकड़ की गई तथा उनके कब्जे से अवैध नशे के पदार्थ जब्त किए गए। पुलिस की यह कार्यवाही नशे के फैलाव पर रोक लगाने और जिले के युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ “ज़ीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

34(1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही/आरोपियों के नाम :-

1. दिनेश साहू पिता आशाराम सा. परसूली थाना देवरी। जप्त माल 18 पौवा देशी शराब

2. भूपेंद्र राव पिता मुकुंद राव सा. संबलपुर थाना डौंडी लोहारा। जप्त माल 16 पौवा देशी शराब।

3. चित्ररेखा पति नरेंद्र मनहरे सा. भाटापारा परसदा थाना गुण्डरदेही। जप्त माल 14 पौवा देशी शराब।

4. बिसेसर सिन्हा कोंडे पॉवर हाउस थाना राजहरा। जप्त माल 21 पौवा देशी शराब शोले।

NDPS एक्ट की कार्यवाही में आरोपियों के नाम:-

1. श्रीमती श्रृंगार राव पति अभिषेक राव वार्ड क्रमांक 7 टीचर कॉलोनी थाना दल्ली राजहरा। जप्त माल गांजा 1.5 किलो।

2. नेमसिंह सा. नर्रा थाना बालोद। जप्त माल गांजा 800 ग्राम।

3. दिनेश खत्री उर्फ दीनू पिता स्व. छगनलाल वार्ड क्रमांक 7 वार्ड क्रमांक 7 बाजार चौक थाना गुरूर। जप्त माल गांजा 300 ग्राम।

4. अमित पारधी सा. सांकरा (ज) थाना बालोद। जप्त माल गांजा 01 किलो 200 ग्राम।

बालोद पुलिस आम जनता से अपील करती है कि नशे के कारोबार से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं। सूचना देने वाले का नाम और पहचान गोपनीय रखा जाएगा।

विशेषज्ञ समिति ने किया उपजेल का निरीक्षण

0

बीजापुर 17 सितंबर 2025/छत्तीसगढ़ शासन, संचालनालय महिला बाल विकास विभाग नया रायपुर एवं कलेक्टर महोदय  संबित मिश्रा के निर्देशानुसार जिला बीजापुर में उपजेल निरीक्षण हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा दिनाॅक 17 सितंबर.2025 को उपजेल जिला बीजापुर का निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा प्रत्येक बैरक में जाकर बंदी का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। जिसमें निरीक्षण के दौरान उपजेल बीजापुर के बैरक में कुल 281 निरूद्ध बंदियों का अवलोकन किया गया। बैरक में उपस्थित सभी बंदियों से बातचीत कर उनके दिनचर्या के बारे में जानकारी ली गई । पूछताछ के दौरान नाबालिक बंदी नहीं पाये गये है। जेल निरीक्षण के दौरान श्री ए.के.शुक्ला (सहायकजेल अधीक्षक) एवं विशेषज्ञ समिति के सदस्य श्री राहुल कुमार कौशिक (जिला बाल संरक्षण अधिकारी), श्रीमती नीलाबाई यालम (किशोर न्याय बोर्ड सदस्य), श्रीमिति मिनी सत्यन (बालक कल्याण समिति सदस्य), विजय राडेकर उपनिरीक्षक, कु0 आनंदमई मल्लिक (विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी), संदीप चिडेम (सामाजिक कार्यकर्ता), एवं उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS