बार बार बिजली दरें बढ़ा कर जनता को लूट रही है भाजपा सरकार: रेखचंद जैन

0
4

प्रदेश के 45 लाख परिवारों के बिल हो गए तीन गुना: रेखचंद जैन

बीजापुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार को जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता रेखचंद जैन ने जिला मुख्यालय बीजापुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली दामों में 30 से 50 पैसे और गैर-घरेलू में 20 से 40 पैसे की बढ़ोतरी किए जाने के फैसले का कांग्रेस विरोध करती है। उन्होंने इसे जनता पर अत्याचार करार देते हुए आगे कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पांचवीं बार बिजली दरों में वृद्धि की गई है।

पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार पर आरोप लगाया कि पहले से ही बेहद महंगे बिजली बिलों से परेशान जनता को राहत देने के बजाय सरकार लगातार बोझ बढ़ा रही है। इस बार कृषि पंपों की बिजली में भी 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी की गई है। हाल ही में 12 प्रतिशत विद्युत ईंधन अधिभार भी बढ़ाया गया था। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 5 वर्षों में बिजली दरों में महज 2 पैसे की बढ़ोत्तरी की थी और उसमें भी 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा करने की योजना लागू थी। वहीं भाजपा सरकार ने 400 यूनिट तक की आधी बिल योजना बंद करने के बाद पांचवीं बार दाम बढ़ाए हैं। श्री जैन ने आगे कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार और बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बिल के नाम पर लूटने में लगी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों से बिजली बिल तीन से चार गुना तक आ रहे हैं। एक ही महीने में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन अलग-अलग बिल भेजे जा रहे हैं। अनुबंध भार क्षमता बिना उपभोक्ता की सहमति के बढ़ाई जा रही है।कांग्रेस नेता रेखचंद जैन ने स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि स्मार्ट मीटर वास्तविक खपत से अधिक रीडिंग दिखा रहे हैं और सामान्य मीटर की तुलना में बहुत तेजी से चल रहे हैं। जून माह में 45 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के बिल औसतन तीन गुना आ गए हैं, जिससे जनता बेहद परेशान है। इसके साथ ही उन्होंने बिजली बिल ज़्यादा आने के तीन कारण बताए जिनमें सरकार द्वारा बिजली के दाम बढ़ाना, बिजली बिल हाफ़ योजना बंद करना और स्मार्ट मीटरों को लगाकर उपभोक्ताओं से अनाप शनाप खपत से अधिक रीडिंग बताना जिससे बिजली बिल अधिक आ रहे हैं। उत्तरप्रदेश का उदाहरणकांग्रेस नेता रेखचंद जैन ने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार से मांग की कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने खुद स्मार्ट मीटर वापस लेने का फैसला किया है। इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार को भी जनहित में स्मार्ट मीटर वापस लेना चाहिए।उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार 24 घंटे बिजली देने में पूरी तरह नाकाम है, फिर भी अनाप-शनाप बिल भेज रही है। जनता बिजली कटौती और महंगे बिल दोनों से त्रस्त है। इसके साथ ही रेखचंद जैन ने इसे लेकर सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करने की बात कही। प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, प्रवीण डोंगरे, वलवा मदनैया, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, सालिक नागवंशी, हेमू उपाध्याय, वीरेंद्र साहनी, गिरधारी लाल राठी, ज्योति कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, पुरुषोत्तम खत्री, जितेंद्र हेमला, सुनील उद्दे, इदरीस खान, एजाज सिद्दीकी, गुड्डू कोरसा, महेश हेमला, पार्षद बबीता झाड़ी, नामपल्ली ब्रह्मचारी, जगदीश सेन, अखिलेश नाग, लक्ष्मण कोरसा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here