मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पी.सी.सी चीफ मोहन मरकाम, बस्तर सांसद दीपक बैज भी साथ मौजूद रायपुर एयरपोर्ट से साइंस कालेज के लिए हुए रवाना….
कांग्रेस नेताओं के दवाब पर रेलवे प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ कर रहा है अत्याचार
पीड़ित परिवारों का बिजली एवं नल काटने की थी योजना
भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद रोकी गई कार्रवाई
जगदलपुर– संजय गांधी वार्ड मे रहने वाले 40 से अधिक पीड़ित परिवारों के ऊपर बुधवार को भारी संकट पैदा हुआ। वहां रहने वाले पीड़ित परिवारों के ऊपर कांग्रेस नेताओं द्वारा स्थानीय रेलवे प्रशासन पर दबाव बनाकर सभी पीड़ित परिवार के घरों के बिजली एवं नल कनेक्शन काटा जा रहा था !इसकी जानकारी भाजपा नेताओं को मिली जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप पर कार्रवाई रोकी गई।
पीड़ित परिवारों को ही ईस्ट कोस्ट अनुभाग अभियंता रेलवे जगदलपुर द्वारा जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया जिसमें कहा गया कि 15 दिन के अंदर रेलवे की जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया, 15 दिन के अंदर अगर जमीन खाली नहीं करते हैं तो उनके ऊपर कार्रवाई करने की बात अनुभाग अभियंता रेलवे जगदलपुर द्वारा किया गया और यह भी कहा गया की दबाव पूर्वक कार्रवाई आगे की जाएगी ! जिस वक्त कार्रवाई की जा रही थी रेलवे प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ-साथ नेता रेलवे मजदूर कांग्रेस के नेता भी इस कार्रवाई में शामिल थे ! नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा संजय गांधी वार्ड की पार्षद कोमल सेना द्वारा इन पीड़ित परिवारों से प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 25-25 हजार की उगाही की थी। उन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए 12 दिनो से लगातार अनिश्चितकालीन धरना बोधघाट थाना के सामने किया जा रहा है। 280 घंटा बीत जाने के बाद भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है। उस पार्षद के खिलाफ में एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है ना ही किसी प्रकार की कोई कार्रवाई हुई है।
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा जिस प्रकार पीड़ितों के साथ अन्याय पूर्ण ढंग से कार्रवाई की जा रही थी जो सुनियोजित षड्यंत्र है ! यह सीधा सीधा प्रतीत होता है कि एफआईआर में देरी एवं पीड़ितों को प्रताड़ित कर इनके मनोबल को तोड़ने का काम कांग्रेसियों द्वारा द्वारा किया जा रहा है। संजय पांडे ने कहा है कि जब रेलवे की ज़मीन में 400 से अधिक मकानों पर क़ब्ज़ा है तो केवल इन पीड़ितों को ही नोटिस क्यों दिया जा रहा है ! इससे स्पष्ट है कि रेलवे प्रशासन भी राजनीति का शिकार हो गया है !
पीड़ित झरना बघेल ने कहा नोटिस मिलने के बाद पीड़ितों द्वारा इस नोटिस का लिखित जवाब दिया गया जिसमे यह कहा गया कि हमें पहले प्रधानमंत्री आवास दिया जाए जब तक हमें आवास उपलब्ध ना हो तब तक हमें मकान से बेदखल ना किया जाए।
प्रताड़ित परिवार के मकानों पर हो रही कार्रवाई के दौरान समाजसेवी राज बहादुर सिंह राणा, संजय पांडेय, सुरेश गुप्ता,रिंकू पांडे, पंकज आचार्य, आनंद झा उपस्थित थे।आज 12 वे दिन धरने में रामाश्रय सिंह, गजेंद्र चांडक, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष राजेश सोनी, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स सचिव जगतपाल सिंह चौहान, रोहित त्रिवेदी, संग्राम सिंह राणा, अभय दीक्षित, संतोष बाजपेई, सतीश बाजपेई, योगेश शुक्ला, नागेश्वर राव, आलोक तिवारी, राज पांडे, धनसिंह नायक, राजपाल कसेर, तरुण चोरियां,दीपक तिवारी, गीता नाग,फुलेश्वरी करई,ममता राणा,राधा बघेल, शैलेश कुमार,दिगंबर राव, शशि पाठक, रितेश सोनी, पंकज मिश्रा, धना भारती, सरस्वती टांडी,एस गौरी, कस्तूरा भारती, सुशीला दीप, राजकुमारी बेसरा, सुभद्रा, सोमारी, अंजना भारती, सोनाय,ममता, बाल मति,कलावती, सिमरन, झरना, शिखा,राज कुमारी,सविता,रानी,सविता,सुभद्रा दुर्गा, चंद्रकला, रावती, स्वर्णमणि, तुलसी, कुमारी बाग, वहीदा अली, रम्भा मांझी, दशमी मांझी, विक्रम, दुर्गा सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
ठेकेदार द्वारा स्ट्रीट लाईट लगाने के नाम पर लाखों के वारे-न्यारे
जगदलपुर/सुकमा। अधिकारियों और नेता विकास कार्यो को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दावा करते है लेकिन सुकमा जनपद के जिम्मेदार अधिकारी ठेकेदारों से सांठगांठ कर पंचायत के विकास कार्यो की राशि को डकारने में लगे है जिससे अधिकारी नेता की छवि भी धूमिल हो रही है। ऐसा ही एक मामला सुकमा जनपद पंचायतों में लगाये गये स्ट्रीट लाईट का है जहां ठेकेदारों ने घटिया लाईट लगाने के नाम पर लाखों डकार लिये है जिसका कमीशन जनपद से लेकर जिला पंचायत के अधिकारियों तक पहुंचाये जाने की खबर है। घटिया निर्माण कर लेकर आबकारी मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक एक बिजली ठेकेदार को जमकर फटकार लगाते हुए कार्यक्रम स्थल से खदेड़ा था। ज्ञातव्य है कि शासन निकाय क्षेत्रों की तरह पंचायतों के चौक- चौराहों एवं गलियो में बिजली लगाकर रौशन करने के प्रयास में जुटी है। इस कार्य के लिए सुकमा जिले के सुकमा जनपद के सभी पंचायतों में लाखों की लागत से 14वें विड्डा के तहत स्ट्रीट लाईट वर्ष 2020-21 में लगाया गया था। उक्त कार्य कुछ स्थानीय ठेकेदारों द्वारा किया गया था। आज आलम यह है कि घटिया स्ट्रील लाईट अधिकांश बंद हो चुके है और पंचायत की गलियो में एक बार फिर अंधेरा छा गया है।
दुगने से अधिक दामों पर खरीदा गया लाईट :
स्ट्रीट लाईट लगाने में ठेकेदार एवं ज्मिेददार अधिकारी द्वारा जमकर घालमेल किया गया है जिसमें सचिव की भी अहम भूमिका रही है। सुकमा जनपद के अधिकांश पंचायतों में दुगने से अधिक दामों पर स्ट्रीट लाईट खरीदी का बिल पंचायतों को प्रस्तुत कर राशि का आहरण किया गया है। शहर के कई नामी बिजली से जुड़े कारोबारियों से संपर्क किया गया तो स्ट्रीट लाईट का दाम 1800 से 2500 रूपए प्रति नग बताया गया जबकि पंचायतों में ठेकेदारों द्वारा 5500 से 6000 रूपये का बिल जमा कर राशि निकाली गई है।
कमीशन के खेल में लाखों के वारे-न्यारे :
पंचायतों में लगाई गई स्ट्रीट लाईट की खरीदी में लाखों के वारे-न्यारे किए गये है जिसमें कमीशन का खेल भी जमकर हुआ है। विशेष सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि बिल पास कराने में कमीशन की राशि जनपद से लेकर जिला पंचायत के ज्मिेदार अधिकारियों तक बटा है। मामले की जांच की जाये तो ठेकेदार के साथ-साथ अधिकारी भी बेनकाब हो सकते है पर जांच कौन करेगा सभी ने कमीशन बंटवारे में डुबकी लगाई है।
ठेकेदार को मंत्री की फटकार:
सुकमा जिले के गादीरास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आबकारी मंत्री से मिलने एक बिजली ठेकेदार पहुंचा था जिसे मंत्री ने जमकर फटकार लगाते हुए कार्यक्रम स्थल से खदेड़ा था जिसकी चर्चा अधिकारियों के बीच भी हुई थी। बिजली कई ऐसे ठेकेदार एक बार फिर पंचायतों में पांच पसारने लगे है।
श्रीकुमार ने दपूमरे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया
रायपुर, 02 फरवरी । एन. श्रीकुमार ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक का पद भार ग्रहण किया । श्रीकुमार भारतीय रेलवे यातायात सेवा (टीआरटीएस) के 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी है । उन्होंने दक्षिण रेलवे चेन्नई के मुख्य माल परिवहन प्रबंधक (सीएफटीएम), मुख्य परिवहन योजना प्रबंधक (सीटीपीएम) और कॉनकॉर (सीओएनसीओआर) के मुख्य महाप्रबंधक के रूप कार्य किया। उन्होंने अपना कैरियर 1990 में शुरू किया और विगत 32 वर्षों से रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण जैसे परिचालन, वाणिज्य, योजना और सतर्कता सहित अनेक पदों पर कार्य किया। उन्होंने रेल परिवहन से संबंधित उच्चस्तरीय एक वर्षीय प्रशिक्षण जर्मनी में प्राप्त की है ।
नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने कोसारटेडा डेम मे नौकायन का किया शुभारंभ
बस्तर ब्लॉक के ग्राम सालेमेटा मे स्थित सबसे बड़ा बाँध कोसारटेडा बाँध मे प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। बाँध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने एवं पर्यटकों को नौका विहार की सुविधा के लिए नौकायन का शुभारंभ किया गया जिसका शुभारंभ आज स्थानीय विधायक एवं छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने अपने कर कमलों से किया। विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि आने वाले समय मे कोसारटेडा बाँध को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर पर्यटकों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। हमारी सरकार पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन के दिशा मे कार्य कर रही है। हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम पर्यटन स्थल को हमेशा साफ सुथरा रखे।इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम दिवान,जनपद सदस्य निलय कश्यप, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल ग्राम के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पर्यटन समिति के सदस्य सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
शासकीय वेबसाइट में छेड़छाड़ कर अधिकारी ने अपने आप को बनाया कोरोना पॉजिटिव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय में पदस्थ कोरोना विशेषज्ञ के कारनामे से लोगों में दहशत
जगदलपुर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (बस्तर) के आईडीएसपी शाखा में पदस्थ संविदा कर्मचारी दीपक पाणिग्राही जिसे कोरोना विशेषज्ञ के रूप में बतौर कोरोना संक्रमण सलाहकार पदस्थ किया गया है. विगत कई वर्षों से कोरोना सम्बन्धी सभी मामलों में सीएमओ की सलाह से जिला कलेक्टर को सभी विषयों पर जानकारी साझा करते हैं लेकिन, कुछ दिनों पूर्व उनके द्वारा आईडी आईसीएमआर पोर्टल में बनाकर फर्जी रिपोर्ट तैयार किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारी दीपक पाणिग्राही द्वारा आईसीएमआर पोर्टल में फर्जी आईडी बनाकर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर उस आईडी में अपडेट किया गया जिससे वे किसी की भी रिपोर्ट नेगेटिव अथवा पॉजिटिव बताकर उसका फायदा उठा सकें. उक्त संविदा कर्मचारी चूँकि, स्वास्थ्य विभाग के आईडीएसपी शाखा में कार्यरत हैं इसलिए उसे आईडी बनाने की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त है. पिछले दिनों इसी अनुभव का फायदा उठाकर उसने महारानी अस्पताल में पदस्थ लैब तकनीशियन वीरेंद्र दहाड़े के आईडी को खोलकर अपना नंबर अपडेट किया एवं इस आईडी से अपने आपको कोरोना पॉजिटिव साबित कर दिया. लेकिन, जिस लैब तकनीशियन के नाम से आईडी है उसका कहना है कि मुझे इस विषय में कोई भी जानकारी नहीं है.
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, किसी के द्वारा आईसीएमआर पोर्टल में फर्जी आईडी बनाकर रिपोर्ट बनाना भी कोविड-19 महामारी के समय में काफी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. क्योंकि, सरकारी वेबसाइट पर ऐसा करना एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. इसी विभाग से जुड़े कुछ लोगों ने बताया कि उक्त संविदा कर्मचारी अपने आप को इस आईडी द्वारा फर्जी तौर पर कोरोना पॉजिटिव साबित करने के बाद भी खुलेआम विभिन्न जगहों का दौरा कर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग के कोरोना संक्रमण से जुड़े कई कर्मचारियों को दिशा-निर्देश भी देता आ रहा है.
वीरेंद्र दहाड़े जो महारानी अस्पताल में लैब तकनीशियन के पद पर पदस्थ हैं, ने बताया कि वे फ़रवरी 2021 से कोविड में काम नहीं कर रहा हूँ अत: मेरे नाम का दुरुपयोग किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. अगर ऐसा हो रहा है तो ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जानी चाहिए. ऐसे लोग जो कर्मचारी हो या अधिकारी, अगर आपदा के समय ऐसे कारनामे करते हैं तो उनपर गंभीर मामला दर्ज कर कार्यवाई की जानी चाहिए.
छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के लिए 5 कार्य दिवस प्रणाली लागू, अधिसूचना जारी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. शासकीय कर्मचारियों की कार्य-क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार अब 5 कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली पर कार्य करेगी |

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक निर्धारित की जाती है। कार्यालयीन अवधि में भोजन अवकाश पूर्व की भांति रहेगा। यह आदेश अधिसूचना जारी होने के दिनांक से प्रभावशील होगा।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

मरकाम ने कहा- सदस्यता अभियान में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी सामजस्य बनाकर सदस्यता अभियान पूरा करें
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में एआईसीसी के सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस सदस्यता अभियान की समीक्षा किया। हर जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी और लक्ष्य का पूरा निर्वहन करना है।15 फरवरी तक 10 लाख सदस्यों को बनाने का लक्ष्य पूरा करना है। जिला अध्यक्षों की शिकायत पर उन्होंने कहा, सदस्यता अभियान में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
उन्होंने कहा कि सदस्यता बहियों के साथ डिजिटल माध्यम से भी सदस्य बनाने को प्राथमिकता में रखना है। नये सदस्यों के साथ हमें 2023 के विधानसभा चुनाव में जाना है, इसलिये भी सदस्यता अभियान आवश्यक हो जाता है। सभी मोर्चा संगठन अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों को सामंजस्य बनाकर सदस्यता अभियान में गति देना है। एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान पूरे देश में चल रहा 31 मार्च आखिरी तारीख है, इसमे हमे छत्तीसगढ़ को सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करना है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर संगठन को अंतिम कार्यकर्ता काम कर रहा है। हमे अपने काम की गति बढ़ाना है।
डिजिटल मेंबरशिप पर जोर
आगामी चुनाव को लक्ष्य में रखकर सदस्यता में तन, मन, धन लगाना है। हमें अपने निजी कारणों को छोड़कर संगठन के कार्यो में गति देना है। आने वाले दो माह पूरी तन्मयता से सदस्यता अभियान में जोर होना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस ने सदस्यता के लिये स्वयं की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की है। तब तक पूरा ध्यान कर सदस्यता बुक जमा करना है। डिजिटल मेंबरशिप पर भी पूरी तरह जुटना होगा आने वाला समय डिजिटल ही होगा।

राहुल मजदूराें, गांधीवादी चिंतक और राजीव मितानों के साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लेंगे स्वाद
साइंस कालेज मैदान की गई है भोजन की व्यवस्था
रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 3 फरवरी को रायपुर आएंगे। वे यहां पर 4 घंटे से भी ज्यादा समय रुकेंगे। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 3 फरवरी को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, राहुल गांधी मजदूर श्रमिकों के साथ साइंस कालेज मैदान में भोजन करेंगे। इस दौरान राजीव मितान क्लब, गोठान के प्रतिनिधि और देशभर के गांधीवादी चिंतक भी शामिल होंगे। उनके भोजन में छत्तीसगढ़ व्यंजन को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राहुल गांधी के रायपुर दौरे को लेकर चर्चा हुई है। तीन तारीख को वे रायपुर आ रहे हैं। यहां वे राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की पहली किश्त जारी करेंगे। नवा रायपुर में बन रहे गांधी आश्रम सेवाग्राम का शिलान्यास और माना में प्रस्तावित छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही वे राजीव युवा मितान क्लब की सहायता राशि की पहली किश्त भी वे जारी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, पूरी पार्टी उसकी तैयारी कर रही है। यह दौरा ऐतिहासिक होने वाला है। साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर के कांग्रेसी नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और कांग्रेस संगठन ने अपने स्तर पर तैयारी पूरी कर ली है।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
राहुल गांधी 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान साइंस कॉलेज मैदान में उनकी सभा होगी। गांधी सुबह 10:25 बजे दिल्ली से रवाना होंगे। 12 बजे विशेष विमान द्वारा दिल्ली से रायपुर पहुंचेंंगे। 12:10 बजे सड़क मार्ग से रायपुर एयरपोर्ट से 12.30 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। 12:50 तक सरकारी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। मंत्र से सेवाग्राम का वर्चुअल शिलान्यास, ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ का शिलान्यास करेंगे। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर ‘न्याय’ योजना के तहत राशि का अंतरण करेगी। राजीव युवा मितान क्लब को राशि का वितरण और कॉफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे। 13:40 से 14:20 तक गांधीवादी विचारकों, भूमिहीन किसानों और मितान क्लब के सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन लेंगे। 15:00 तक सेवाग्राम कार्यक्रम और गांधीजी के सेवाग्राम के विचार की कला प्रदर्शनी में भाग लेंगे। 15.10 बजे सड़क मार्ग से साइंस कॉलेज ग्राउंड से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली 15.40 बजे दिल्ली रवाना होकर 17:10: दिल्ली पहुंचेंगे।

आठ साल से लापता महिला मिली भोपालपटनम में, झारखंड से लेने पहुंचा परिवार, एक सप्ताह में ढूंढ निकाला परिवार
भोपालपटनम। झारखंड की महिला सावित्री देवी आठ साल बाद भोपालपटनम में पुलिस को मिली।
अपने घर से 2014 में माइके के लिए ट्रेन में बैठकर निकल गई। आठ साल बाद भोपालपटनम के आरईएस कालोनी में एक दुकान के सामने रात में बैठी मिली पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की गई महिला को सखी सेंटर बीजापुर में रखा गया। इसकी पतासाजी करने पर झारखंड के गिरडी जिले के नवाटी थाना गांव नावाटी की रहने वाली सावित्री का पता चला झारखंड पुलिस ने इनके परिवार को जानकारी दी । महिला सावित्री देवी पति सुखदेव महातो उम्र 45 साल की है इनके तीन भी बच्चे है। महिला की मानसिक स्तिथि ठीक नही थी इन्हें सखी सेंटर से बीजापुर अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा था।
एक सप्ताह में ढूंढ निकाला परिवार।
भोपालपटनम थाना प्रभारी विनोद एक्का, एसआई नरेश साहू, एएसआई भगत सिंह नेताम, महिला कांस्टेबल साधना,अनिता,सरिता के प्रयास से महिला सावित्री देवी को एक सप्ताह में उसका परिवार मिला। मिसिंग महिला को लेने आए परिजन पति, भाई, बेटा, चाचा, ने थाना भोपालपटनम का आभार व्यक्त किया।



