रायपुर – बीजेपी की पूर्व प्रत्याशी अर्चना पोर्ते और ध्यान सिंह पोर्ते ने कांग्रेस पार्टी में चले गए है अर्चना पोर्ते 2018 में और ध्यान सिंह 2008 में मरवाही से विधानसभा चुनाव लड़ चुके है | इन दोनों नेताओं ने आज प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, अटल श्रीवास्तव, संगठन प्रभारी आर पी सिंह प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंकज तिवारी, अंसार जूनजानी के सामने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया है और 3 नम्बर को होने वाले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही विधानसभा उपचुनाव में प्रचण्ड बहुमत से जीत
हासिल करने का संकल्प लिया है |
पोर्ते ने जोगी परिवार के बारे में कहा कि यहां के लोग 20 साल से आदिवासियों का हक और अधिकार छीनकर बैठे हैं, जो कहते हैं हम आदिवासी हैं, जिन्होंने यहां के लोगों की भावनाओं के साथ खेला. उन्होंने ऋचा जोगी की जाति को लेकर भी हमला किया है. अर्चना का कहना है
कि आदिवासी बनकर जो मरवाही की जनता, किसान और भोले भाले आदिवासी को ठग रहे हैं जिन्होंने 20 साल से मरवाही का विकास नहीं किया. मरवाही की जनता के बारे में नहीं सोचा | इस बार मरवाही के उपचुनाव में अपने क्षेत्र से नेता को नहीं, बेटे को चुनेंगे और कांग्रेस की सरकार को भारी बहुमत से मरवाही को विजय बनाएंगे.
“हराम का वेतन” को शिक्षक संगठन ने माना “राष्ट्र निर्माता” का अपमान- फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष-शंकर साहू ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व उच्चाधिकारियों से किया मांग DEO को तत्काल पद से हटाये या मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक माफी माँगने हेतु बाध्य करें।
राजनांदगांव – मामला है बालोद जिला के सबसे बड़े शिक्षा अधिकारी- आर.आर. ठाकुर द्वारा बीईओ व एबीईओ शिक्षा विभाग के नाम से बने एक वाट्सएप ग्रुप में एक निर्देश डाला गया है! जिसमें उन्होंने सभी बीईओ को ध्यान देना व 400 से अधिक प्राथमिक, मिडिल स्कूलों में नेशनल स्कालरशिप पोर्टल में KYC नही करने पर नाराजगी जताते हुए विवादित व आपत्तिजनक तरीके से लिखा है कि-“हराम का वेतन पाने की प्रवृत्ति बढ़ गई है ” कल अंतिम तिथि है! उनके इस निर्देश को कुछ विकास खंड शिक्षा अधिकारियों ने ग्रुपों में पोस्ट भी कर दिया है! डीईओ के इस तेजी से वायरल हो रहे आपत्तिजनक टिप्पणी पर जिले, ब्लॉक के शिक्षकों व फेडरेशन ने गहरी आपत्ति व्यक्त की है! फेडरेशन के जिला व सभी ब्लॉक इकाई ने इस बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है! वही इस खबर से अब विरोध का स्वर पूरे प्रांत स्तर पर पंहुच गया!
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फैडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष-शंकर साहू,जिला संरक्षक-अजय ठाकुर,भागचंद साहू,जिला संयोजक- मंजू देवांगन,माला गौतम,सरिता खान,नेहा खण्डेलवाल,भक्ता राम मंडावी,दोदेश्वर चंदेल, रामलाल साहू जिला सचिव,जिला उपाध्यक्ष- कीर्तन मंडावी,भिखेंद्र जंघेल,रमेश साहू,छत्रपाल परिहार,जिला महासचिव-शिवशंकर कोर्राम,भजन साहू,राजेन्द्र साहू,जिला महामंत्री-राजकुमार ठाकुर,उत्तम ठाकुर,राजकुमार सरजारे ने DEO के इस बयान पर सख्त विरोध जताया है! पदाधिकारियों ने कहा कि शासकीय निर्देश का पालन कराने व नही करने पर कार्रवाई की जिम्मेदारी अधिकारियों की है! परंतु इस तरह गाली गलौज की भाषा का प्रयोग कर व दबाव पूर्वक कार्य कराने की तरीके से सख्त नाराजगी है! पदाधिकारियों ने कहा कि जारी निर्देश चाहे किसी संबंधित नीचे के अधिकारियों या किसी शिक्षकों के लिए हो,,भाषा आपत्तिजनक है!
इस पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू, महिला प्रकोष्ठ के जिला सचिव-अंजुषा वैष्णव,जिला उपाध्यक्ष-अंजू साहू,ममता बघेल,तरुणा मेश्राम, जिला महासचिव-सुषमा चौरे,श्वेता श्रीवास्तव,सुनीता सहारे,जिला महामंत्री-रागिनी यदु,चित्रा सोनवानी,गायत्री ठाकुर सहित राजनांदगांव जिले के सभी 09 ब्लॉक अध्यक्ष- रोशन साहू,कौशल श्रीवास्तव, नंदकिशोर सिमकर, हीरालाल मौर्य, कीरत कुमार गणवीर,पारख प्रकाश साहू,देव कुमार यादव,सुनील
शर्मा, यशवंत देशमुख ने कहा शिक्षा जैसे पवित्र सेवा को हराम बताने वाले अधिकारी शिक्षक ही थे, अब पूरे कौम को गाली दे रहे है, यह शिक्षा विभाग में अफसरशाही, बदजुबानी व निरंकुशता का परिचायक है, यह अधिकारी शिक्षक व गुरु का सम्मान नही कर सकता,,फेडरेशन ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से ऐसे अधिकारी पर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा है कि अधिकारी को पद से हटाएँ या अधिकारी को मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने हेतु बाध्य करें।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में राजकुमार ठाकुर जिला महामंत्री ने दी है।
गुरुर – भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा आयोजित भाजपा मण्डल गुरूर द्वारा कृषि यंत्रों का पूजन वंदन किया गया इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष कौशल साहू जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशाप्रकिश साहू जी, महामंत्री मेहत्तर नेताम जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष लीला राम सोनबेर जी, आशीष साहू जी, अरुण साहू जी, जीवन साहू जी, जागेशवर साहू जी, बुधेशवर साहू जी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए !
बालोद – स्वच्छ ग्राही अरमरीकला के द्वारा आज ग्राम अरमरीकला के अटल चौक पर हाथ धुलाई एवं कोरोना वायरस जैसे खतरनाक बीमारी के बारे में बताते हुए इससे बचने की सलाह दिया गया। जिसमें बताया गया कि बार-बार हाथ धोने से बीमारी से बचा जा सकता है और
बार-बार हाथ धोने की सलाह भी दी गई।। इस वैश्विक महामारी में भी जागरूकता रैली निकालकर जागरूक किये।।और ऐसे इस हाथ धुलाई कार्यक्रम में स्वच्छ ग्राही के अध्यक्ष प्रमिला साहू,सचिव श्री मति दीपा साहू,एवं सदस्य गण श्री मति रामकी,सोंनकुवर मेंनका
,रेखायादव,टोमिन, विमला मारकण्डे ,धनेश्वरी यादव,रेशमा जोशी,चितेश्वरी पटेल, एवम रासेयो के स्वयंसेवक प्रताप सिंह सार्वा ,गुलशन,भूपेश,गिरवर, तोषण,भी उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किये।।।
रायपुर – नशे के खिलाफ राजधानी पुलिस शिकंजा कसने में कही कोई कसर नहीं छोड़ रही है अभी एक दो दिन पहले ही भिलाई की एक युवती को ड्रग्स मामले में पकड़ा गया और उसके मोबाइल की छानबीन की जा रही है और रायपुर में भी नशे के सौदागरों की तलाश में जुटी है
पुलिस | अभी हाल ही में दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी प्रतीक अहमद के पास से 2 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि रायपुर पुलिस लगातार नशे का कारोबार करने वालों के
विरुद्ध अभियान चलाकर घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। ड्रग्स मामले में भी कोतवाली पुलिस टीम ने कल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में और राजधानी के कई रसूखदारों व बड़े नामों के खुलासे इस नशे के कारोबार से जुड़े होंगे |
भोपाल – देश में बलात्कार जैसी घटनाये थमने का नाम ही नहीं ले रही है हाथरस की घटना से आरोपियों की मौत की सजा की मांग कर रहे है फिर भी लोगों को डर नहीं लगता | यह बलात्कार का मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है जिसमे पुलिस ने एक नाबालिग
लड़की के साथ गैंगरेप के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है जिसमे 14 साल की नाबालिग ने उन तीन लड़कों के खिलाफ FIR करवाई है | जिसमे पीडिता ने बताया की लॉकडाउन के दौरान पब्जी गेम से उन तीनो लडको फुजेल, फरहान और रिजवान के साथ
दोस्ती हुई थी और दोस्ती के दौरान अब वे एक दुसरे से फ़ोन बात भी करने लगे थे | एक दिन लड़कों ने उसे एक जगह (रम्भा नगर) आने के लिए कहा और पीडिता उनके कहने पर वहां चली गई और वहां उन तीनो लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया यह बात यहीं नहीं रुकी उन लड़कों ने इसका अश्लील विडियो बनाकर अब उसे ब्लैकमेल करने लगे और कई बार पीडिता से बलात्कार किया |
जब हद से बाहर हो गई यह बात तब पीडिता ने अपने परिजनों को यह बात बताई तब परिजनों ने जाकर अशोका गार्डन थाना जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. नाबालिग पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 2(N), 376 DA, 506 और 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर है उन तीनो लड़कों को उनका मोबाइल न का लोकेशन पता कर गिरफ्तार कर लिया |
रायपुर – उत्तरप्रदेश हुए हाथरस की घटना से पुरे देश में उबाल है वहीँ दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में भी आये दिन बलात्कार के मामले लगातार सामने आ रहे है अभी बलरामपुर की घटना पिछले 15 दिनों में 5 दुष्कर्म की घटना हुई है जिसमे मासूम नाबालिग सबसे ज्यादा इसका शिकार
बनी | अभी फिर प्रदेश की राजधानी रायपुर में फिर एक घटना हुई वह भी नाबालिग के साथ | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उरला थाने की है 15 साल की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना घटी | मामला दोपहर का है युवती और उसकी माँ साथ में रहते थे युवती के माता पिता पहले ही अलग हो चुके थे और आरोपी चंद्रशेखर चौधरी उन्ही के साथ साथ रहता था और
पिछले 10 सालों से रह रहा था दरअसल आरोपी भी उन्ही के गाँव (रांची के पास ) का था इस कारण उस पर विश्वास करते थे | घटना वाले दिन उसकी माँ किसी काम से बाहर गई थी जब आरोपी ने देखा कि युवती घर में अकेली है उसने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा और मना करने पर युवती के साथ मारपीट भी की और साथ में यह भी
धमकी दी यदि किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा और उसने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जब पीडिता की माँ आई तब उसने सारी बात बताई फिर अपनी माँ के साथ थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाया पुलिस ने भी त्वरित करवाई करते हुए आरोपी को बलात्कार, मारपीट व पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया |
बालोद – अरकार सेमरा रोड में दिनदहाड़े हत्या की वारदात से नगर में सनसनी फ़ैल गई है उक्त घटना कल बुधवार दोपहर की है जिसमे युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है | आरोपी हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया था लेकिन बालोद पुलिस ने 5 घंटे के अन्दर आरोपी गिरफ्तार कर जांच पड़ताल कर रही है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम निल्ध्वज साहू 27 वर्षीय ग्राम पचमढ़ी जिला धमतरी का रहने वाला है | हत्या की वजह पैसे के लेनदेन की वजह से हुआ था दरअसल आरोपी मृतक के द्वारा ट्रेक्टर की ट्राली किसी अन्य व्यक्ति को बेचा था जिसका कमीशन 15
हजार रुपये मृतक को लेना था इसी बार पर मृतक ने आरोपी को फ़ोन कर ग्राम अरकार के पास पहुंचा फिर आरोपी और मृतक दोनों मिलकर वहीँ शराब पिए फिर मृतक के साथ आये साथी को शराब कब पड़ने की बात कहकर और लाने भेज दिए उसके बाद वे दोनों हिसाब
किताब करने बैठे और इसी बिच दोनों में झगडा शुरू हो गया और आरोपी गुस्से में किसी धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर वहां से फरार हो गया | जब आसपास लोगों ने
लहूलुहान व्यक्ति को देखा तो कँवर चौकी को सुचना दी गई और पुलिस द्वारा त्वरित करवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया |
दल्लीराजहरा – सेल कर्मचारियों के बहुप्रतीक्षित बोनस के मुद्दे पर 13 अक्टूबर को हुई एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक में प्रबंधन द्वारा अड़ियल रवैया अपनाते हुए एकतरफा फैसला लेकर पिछले वर्ष के बोनस की राशि को ही इस वर्ष के बोनस के रूप में घोषित किए जाने के खिलाफ आज सेल की सभी इकाइयों में सीटू ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में लौह.अयस्क समूह राजहरा के कर्मचारियों ने सीटू के नेतृत्व में माइंस ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सेल प्रबंधन के रवैए की कड़ी आलोचना करते हुए
प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि हमारी कंपनी सेल पिछले दोनों वित्तीय वर्ष से में मुनाफे में रही है, तथा वर्तमान वित्त वर्ष में कोरोना महामारी के बावजूद अपनी जान जोखिम में डालकर उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे कर्मचारियों की अपेक्षा थी, कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बोनस मिलेगा। कर्मचारियों की इन्हीं अपेक्षाओं के अनुरूप यूनियनों ने कल की बैठक में प्रबंधन से पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बोनस दिए जाने की मांग की थी। जिस पर प्रबंधन ने
यूनियनों की सहमति के बगैर ही पिछले वर्ष के बराबर की राशि बोनस के रूप में दिए जाने की घोषणा कर दी । जिसे सीटू कर्मचारियों का अपमान मानती है, तथा सीटू ने पूरे सेल में प्रबंधन के इस फैसले का विरोध करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत हम आज यह प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन से मांग करते हैं कि कर्मचारियों को पूरे सम्मान के साथ बोनस के मुद्दे पर पुनर्विचार कर पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बोनस की राशि दी जाए। यूनियन के सचिव पुरुषोत्तम सिमैया ने कहा कि सेल कर्मचारी पूरी मेहनत और लगन के साथ कंपनी के उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाएं रखने में अपनी जान तक कुर्बान कर दे रहे हैं, लेकिन सेल प्रबंधन कर्मचारियों के इस योगदान को नजरअंदाज कर कर्मचारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार
कर रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। अगर जरूरत पड़ी तो पूरी एकता के साथ इस आंदोलन का विस्तार किया जाएगा । उन्होंने कहा कि कल की बैठक में प्रबंधन का रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। प्रबंधन कर्मचारियों की ताकत को कम करके आंक रहा है, प्रबंधन का यह रवैया कंपनी में औद्योगिक अशांति का कारण बन सकता है । इसलिए प्रबंधन को जल्द से जल्द बोनस के मुद्दे पर पुनर्विचार कर कर्मियों के लिए सम्मानजनक राशि की घोषणा करनी होगी। प्रदर्शन में उपस्थित सैकड़ों खदान कर्मियों ने भी प्रबंधन के अडियल एवं नकारात्मक रवैया की जमकर आलोचना की , तथा कहा कि हम आगे किसी भी हद तक संघर्ष में जाने के लिए तैयार हैं ।
आज दिनांक 14-10-2020 को प्रभारी निदेशक भिलाई इस्पात संयंत्र के रूप में के प्रथम राजहरा आगमन पर भारतीय मजदूर संघ की तरफ से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया साथ ही उन्हे कर्मियों के हितार्थ मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा गया। संघ की ओर से रखी गई मांगे इस प्रकार है-
1) कोविड-19 जैसे वैश्विक महामारी के समय भी कर्मियों ने जिस प्रकार से संयंत्र के उत्पादन और उत्पादकता को सतत बनाए रखा उसे देखते हुए संघ मानता है कि इस वर्ष कर्मी गण पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बोनस के हकदार हैं अतएव संघ मांग करता है कि कर्मियों को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बोनस दिया जावे। 2) वर्षों से लंबित वेतन समझौता जल्द से जल्द शुरू की जावे एवं एक सम्मानजनक समझौता किया जावे।
3) कोविड-19 एक वैश्विक महामारी है एवं इस वैश्विक महामारी के दौरान भी बीएसपी कर्मियों ने हिम्मत और हौसले का उदाहरण पेश करते हुए संयंत्र के उत्पादन और उत्पादकता को बनाए रखा,किंतु या बड़े ही विडंबना की बात है कि स्वयं प्रबंधन ने अपने ही स्थाई आदेश के नियमों की अवहेलना करते हुए कर्मियों को क्वारंनटाईन अवधि के लिए अपने मेडिकल लीव लेने हेतु मजबूर किया गया जिसका संघ ने समय-समय पर विरोध करते हुए किसी भी कारणों से क्वारंटाइन होने वाले कर्मियों को क्वॉरेंटाइन लीव देने की मांग की किंतु प्रबंधन की तरफ से कुछ परिपत्र का हवाला देते हुए ऐसा करने से मना किया जा रहा है।प्रबंधन के इस बर्ताव का संघ विरोध करता है एवं मांग करता है कि संघ द्वारा अपने पत्र क्रमांक -भा म सं/ख म सं/राज/महामंत्री- ज्ञापन/2020/62 दिनांक- 31.08. 2020 के माध्यम से 1.6. 2020 से 16. 6 .2020 के बीच क्वॉरेंटाइन होने वाले सभी कर्मियों की क्वारंटाइन लीव मंजूर की जावे एवं इस पत्र में उठाए गए सवालों का जवाब जल्द से जल्द संघ को उपलब्ध कराया जावे। 4) खदान में संवैधानिक पदों पर कार्यरत कर्मियों के लिए माइंस रूल 1955 के रूल 46 में उल्लेखित फ्रंटलाइन सुपरवाइजर कैडर का निर्माण किया जावे एवं जो कर्मी जब से इस पद पर कार्यरत हैं तब से इसका लाभ दिया जावे। इस संबंध में विस्तृत पत्र संघ द्वारा शीघ्र ही आपको प्रेषित की जावेगी।
5)दिनांक 22-05-2020को दल्ली यंत्रीकृत खदान में घटी फेटल दुर्घटना के लिए जिस तरह निर्दोष कर्मी श्री संतोष देवांगन को दोषी मानते हुए दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है संघ उसका विरोध करता है और मांग करता है कि श्री संतोष देवांगन को दोषमुक्त करार देते हुए ईस प्रकरण के दोषी अधिकारियों पर दंडात्मक कार्यवाही की जावे।ईस संबंध में संघ के द्वारा विस्तृत रिपोर्ट आपको पेश की जा चुकी है। परन्तु उस रिपोर्ट पर समुचित कार्यवाही अपेक्षित है।6) हाल ही में संघ द्वारा स्थानीय प्रबंधन के समक्ष ठेकेदार M/S राजहरा इंजीनियरिंग वर्क्स सरकारी समिति(REWSS) द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी जो कि सही पाई गई है किंतु स्थानीय प्रबंधन द्वारा उक्त ठेकेदार के विरुद्ध किसी तरह की कोई दंडात्मक कार्रवाई ना करना कई शंकाओं को जन्म देता है। अतः संघ यह मांग करता है कि M/S REWSS द्वारा किए जा रहे अन्य ठेका कार्यो की भी जांच की जावे एवं इन्हें तत्काल प्रभाव से कंपनी से डिबार किया जावे। 7) कोविड-19 महामारी से अगर किसी कर्मी की मौत होती है तो उसे तत्काल मुआवजे के रूप में रुपए 50 लाख एवं आश्रितों में से एक को अनुकंपा नियुक्ति दी जावे। मुआवजे के रूप में दी जाने वाली रकम हेतु कंपनी चाहे तो ग्रुप इंश्योरेंस का विकल्प इस्तेमाल कर सकता है। 8) महोदय स्थानीय प्रबंधन द्वारा स्पाट टेंडर के आड़ में कई तरह की धांधली की जा रही है जिससे कंपनी को नुकसान एवं इस ठेके से जुड़े चंद अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को फायदा हो रहा है। संघ यह मांग करता है कि तत्काल प्रभाव से इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जावे। 9) डीएवी इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल से इस्पात शब्द को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए क्योंकि स्कूल में पदस्थ शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कृतियों से स्कूल का नाम बदनाम हो रहा है और ऐसे कुकृत्य करने वाले शिक्षकों को मुख्य महाप्रबंधक खदान द्वारा शिक्षक दिवस पर सर्वशिक्षक का अवार्ड देना भी कई शंकाओं को जन्म देता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी शीघ्र ही आपको संघ द्वारा प्रेषित की जावेगी। आशा है कि संघ के इन वाजिब मांगों को आप संज्ञान में लेते हुए समुचित कार्रवाई करेंगे। संघ द्वारा आप को आश्वस्त किया जाता है कि संयंत्र के उत्पादन और उत्पादकता को बनाए रखने में संघ और इसके सदस्यों द्वारा आप को सतत सहयोग मिलता रहेगा।साथ ही संघ यह भी मांग करता है कि समय-समय पर कर्मियों के समस्याओं और चर्चा हेतु आप संघ को समय देंगे ताकि समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए समुचित समाधान बातचीत के माध्यम से निकाला जा सके। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई के राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती और सचिव लखन लाल चौधरी उपस्थित थे