City Media - Page 102 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 102

दरभा बीईओ जगदीश पात्र ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

0
  • छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता परखी, मासिक टेस्ट, स्कूलों की व्यवस्था का हाल देखा

तोकापाल जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के मार्गदर्शन में दरभा के खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश पात्र ने 26 जुलाई शनिवार को संकुल केंद्र नेगानार, चितापुर और छोटेकडमा के एक दर्जन स्कूलो का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगदीश पात्र ने छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता परखी। उन्होंने क्लास रूम में जाकर छात्र-छात्राओं से विषय आधारित एवं सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया। मासिक टेस्ट परीक्षा का अवलोकन किया। श्री पात्र ने स्कूलों में साफ सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए। विद्यालय में साफ सफ़ाई, शैक्षिक गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन योजना के अलावा भोजन सामग्री देखी। बीईओ जगदीश पात्र ने निर्देश दिए कि शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर लगातार फोकस करें। कक्षा में जाकर बालक- बालिकाओं से सवाल कर उत्साह बढ़ाया। स्कूलों में शैक्षिक कैलेंडर, कक्षावार लर्गिंन आउटकम, विद्यार्थी सूचकांक, कमरों में बच्चों की बैठक व्यवस्था, शिक्षक डायरी, मुस्कान पुस्तकालय, किचन गार्डन सहित अन्य अभिलेखों को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही एफएलएन की मूलभूत दक्षताओं के विकास हेतु प्रकाश डालते हुए बच्चों के शैक्षिक और परफॉरमेंस स्तर में सुधार लाने कहा गया।छात्र, शिक्षक उपस्थिति देखी गई। अनुपस्थित बच्चों के पालकों से संपर्क करने कहा गया। इसके अलावा यू-डाईस, नवोदय विद्यालय, उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम, एमडीएम दैनिक उपस्थिति की समीक्षा भी बीईओ श्री पात्र ने किया।निरीक्षण के दौरान नेगानार व चितापुर सीएसी बीईओ के साथ मौजूद रहे।

विधायक सावित्री मंडावी का बड़ा आरोप कहा नाबालिग छात्रा के दोषियों पर पर्दा डालने की कोशिश

0
  • कांग्रेस जांच समिति का भोपालपटनम कन्या छात्रावास दौरा।
  • जांच समिति ने छात्राओं और अधीक्षक से मुलाकात कर घटना की ली जानकारी।

नई दुनिया न्यूज बीजापुर :-बीजापुर जिले के भोपालपटनम स्थित कन्या छात्रावास में कक्षा 12वीं की एक नाबालिग आदिवासी छात्रा के 4 माह की गर्भवती होने की घटना की जांच के लिए शनिवार को भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी के नेतृत्व में नौ सदस्यीय जांच समिति भोपालपटनम पहुंची। समिति ने छात्रावास के कर्मचारियों, छात्राओं, अधीक्षक, शिक्षकों, प्राचार्य और डॉक्टर से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। जांच में पाया गया कि इस मामले में गंभीर लापरवाही बरती गई और दोषियों को बचाने और पूरे मामले में पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला मुख्यालय बीजापुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल से भी कम समय में किसान, आदिवासी, व्यापारी, कर्मचारी, युवा वर्ग और महिलाएं सभी परेशान हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में कोई भी सुरक्षित नही है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि भोपालपाटनम छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली आदिवासी छात्रा की गर्भावस्था को अधीक्षक और अधिकारियों ने छुपाया। परिजनों को डराया-धमकाया और छात्रा को जबरन घर भेजने का दबाव बनाया है। मामले को दबाने की कोशिशें अब भी जारी हैं और किसी भी अधिकारी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।विधायक सावित्री मंडावी ने आगे कहा कि कांग्रेस के जांच समिति से जानबूझकर पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया गया है।

विधायक सावित्री मंडावी ने सरकार से नाबालिग छात्रा के साथ घटित घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बीजापुर जैसे आदिवासी बहुल जिले में माता-पिता अपने बच्चों को स्कूलों और छात्रावासों में प्रशासन के भरोसे भेजते हैं। लेकिन ऐसी शर्मनाक घटनाएं अस्वीकार्य हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि इस पूरे मामले में अब तक प्रशासन ने क्या कार्रवाई किया इसे बताये? उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार ने ऐसी घटनाओं पर तत्काल रोक नहीं लगाई तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी उग्र प्रदर्शन और आंदोलन करेगी। इस दौरान बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य जिला दंतेवाड़ा की सुलोचना कर्मा और नौ सदस्यीय जांच दल के सदस्य मौजूद रहे।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भानुप्रापपुर की विधायक सावित्री मंडावी के संयोजकत्व में नौ सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था जिसमें दंतेवाड़ा की पूर्व देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री नीना रावतिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष गीता कमल, पूर्व जनपद अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली, अध्यक्ष नगर पंचायत भोपालपटनम रिंकी कोरम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य सुश्री अनिता तेलम आदि सदस्य जांच समिति में शामिल थे। जांच समिति के भोपालपटनम दौरे के दौरान समिति के साथ जिले के महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।जूद रहे।

भारी बरसात के बीच रोती बिलखती छात्राएं पहुंची कलेक्टर बंगला

0
  • छात्रावास में बदइंतजामी से परेशान हैं छात्राएं
  • कस्तूरबा कन्या आवासीय विद्यालय चितालंका का मामला

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के चितालंका में संचालित कस्तूरबा कन्या आवासीय विद्यालय की छात्राएं शनिवार सुबह 7 बजे भारी बरसात में भीगती और रोती बिलखती हुई कलेक्टर बंगला पहुंच गईं। वे छात्रावास में व्याप्त अव्यवस्था की शिकायत लेकर आई थीं।

छात्राओं के इस अप्रत्याशित कदम की जानकारी मिलते ही समग्र शिक्षा मिशन के एपीसी व दंतेवाड़ा बीआरसी मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझा -बुझाकर विद्यालय वापस ले गए। जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेत्री व जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा, सुमित्रा शोरी भी मौके पर पहुंचीं। छात्राओं ने रोते हुए कहा कि हमें हमारी मैडम कुछ नहीं देती, हमको जो मिलना चाहिए वह हमें नहीं मिलता। हम जब शिकायत करती हैं तो मैडम हमें डांटती हैं। मिलने आने पर हमारे परिजनों को भी डांटकर बच्चों को सिखाने की बात कहती हैं। जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा ने रोती हुई छात्राओं को किसी तरह चुप कराया। छात्राओं ने आवासीय विद्यालय में सुविधाओं की कमी, भोजन, किताब और ड्रेस की कमी की समस्या के बारे में शिकायत की। छात्राओं ने अधीक्षिका को बदलने की मांग भी की। छात्राओं ने यह भी बताया कि हरियाली त्यौहार मनाने उन्होंने स्वयं 10-10 रुपए चंदा एकत्र किया था। लेकिन अधीक्षिका उनके कार्यक्रमों में न तो दिलचस्पी लेती हैं, न ही नियमानुसार छात्रावास में रुकती हैं। तूलिका कर्मा ने छात्राओं को शांत करवाते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि जैसी व्यवस्था पहले थी, वैसी ही व्यवस्था कलेक्टर के साथ मिलकर वापस से आश्रम में शुरु की जाएगी। तूलिका कर्मा ने कहा कि एक तरफ सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा दे रही है, दूसरी ओर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा सुधार के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद आवासीय विद्यालयों में व्यवस्थाएं दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही हैं। कुछ दिन पहले छू लो आसमान आवासीय कोचिंग संस्थान में बेहतर रिजल्ट देने वाले पुराने शिक्षकों को बेवजह बदल दिया गया, जिससे छात्राओं को सड़क पर उतरकर चक्काजाम करना पड़ा था।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने यात्री ट्रेन सेवा के परिचालन हेतु डीआरएम के नाम सौंपा ज्ञापन

0
  • एक हफ्ते के भीतर शुरू हो यात्री ट्रेन का संचालन अन्यथा कांग्रेस पार्टी रोकेगी मालगाड़ी का परिचालन –सुशील मौर्य

जगदलपुर आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जगदलपुर रेलवे स्टेशन पहुंच कर विगत लंबे समय से बंद पड़ी यात्री ट्रेनों के पुनःसुचारू रूप से संचालन करवाने की मांग को लेकर स्टेशन मास्टर को डीआरएम के नाम ज्ञापन सौपा गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि कि विगत 20 दिनो से अधिक समय से यात्री गाड़ियां कोरापुट तक आ रही हैं,परंतु जगदलपुर किरंदुल तक उनका संचालन बंद हैं जबकि मालगाड़िया सरपट दौड़ रही हैं। एक दिन में 15 से अधिक गाड़ियो तक का भी परिवहन निर्बाध रूप से संचालित हैं परंतु वही यात्री गाड़ियो का परिचालन को लेकर रेल मंडल विशाखापटनम द्वारा भू-स्खलन का बहाना बनाकर यात्री रेलगाडी की आवाजाही को बंद कर दिया गया हैं..जिससे बस्तर से प्रति दिन सैकड़ो लोग प्रभावित हो रहे हैं बेहतर स्वास्थ्य सेवा,व्यापार व पर्यटन के लिऐ आवागमन करते हैं। जो की यह सेवा बंद होने के कारण बेहद परेशानियों का उन्हें सामना करना पड़ रहा है, विशाखापटनम रेल मंडल देश को सबसे ज्यादा लाभांश देने वाला रेल मंडल हैं इसके बावजुद भी बस्तर वासियो को रेल सुविधा 20 दिनों से अधिक दिन के लिऐ सेवा बंद होना बस्तर के लिऐ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व चिंताजनक हैं और इससे विशाखापटनम रेल मंडल की घोर लापरवाही प्रतित होता दिख रहा हैं। विशाखापटनम रेल मंडल बस्तर से सिर्फ ओर सिर्फ लोह अयस्क परिवहन ही करना चाहता हैं जिससे यहा के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन ही एक मात्र लक्ष्य नजर आ रहा हैं जिसे बस्तर के लोग कतई बर्दाश्त नही करेगें एवं कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है,सुशील मौर्य ने कहा कि रेलवे प्रशासन को कांग्रेस पार्टी द्वारा एक हफ्ते का समय दिया गया हैं, यदि एक हफ्ते में यात्री ट्रेन बहाल नहीं किया गया तो एक हफ्ते के बाद मालगाड़ियो का परिवहन रोकने पर मजबुर होना पड़ेगा और जिसकी पूरी जवाबदेही विशाखापटनम रेल मंडल की होगी।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,प्रभारी महामंत्री जाहिद हुसैन, सुषमा सुता,ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव,रविशंकर तिवारी, हनुमान द्विवेदी, अनुराग महतो,पार्षद अफरोज बेगम, जस्टिन भवानी, ललिता राव, आभास महंती,नीतीश शर्मा, सलीम जाफर अली,रजत जोशी, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे

खूंखार नक्सली लीडर हिड़मा के नाते रिश्तेदार भी लेंगे इस ब्रिज का लाभ

0
  •  धुर नक्सल इलाके में बीआरओ ने तैयार कर दिखाया पुल
  • तीन घोर नक्सल प्रभावित गांवों को मुख्य मार्गो से जोड़ेगा यह ब्रिज 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर जहां कभी नक्सलियों की इजाजत के बिना परिंदा भी पर नहीं मार सकता था, वहां अब पुल पुलिया और सड़कों का निर्माण हो रहा है। जिस कुख्यात और खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव तक कच्ची सड़क जाती है, उसी हिड़मा के रिश्ते नातेदार अब सरकार द्वारा सीमा सड़क संगठन यानि बीआरओ की मदद से बनाए गए लोहे के मजबूत बैलीब्रिज से होकर आसान सफर तय कर सकेंगे।
    पिछले चार दशकों से पूरी तरह नक्सलियों के कब्जे में रहे सुकमा जिले के पूवर्ती इलाके में अब बदलाव की बयार बह रही है। इस इलाके में नक्सलियों की हुकुमत चलती थी लेकिन पुल बनने से अब वाहन सरपट चलेंगे। पूवर्ती गांव खूंखार और कुख्यात नक्सली हिड़मा का गृहग्राम है। केंद्र व राज्य सरकार नक्सलवाद खत्म करने के लिए जहां एक ओर सुरक्षा बलों के जरिए आक्रामक अभियान चला रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर दशकों से बुनियादी सुविधाओं के मोहताज रहे नक्सल प्रभावित गांवों में सड़क, पुल पुलिया, शाला भवन निर्माण, मोबइल फोन टॉवर स्थापना के कार्य भी तेजी से करा रही है। ताकि ग्रामीणों में नक्सलियों का भय कम हो और वे भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। बीआरओ (बोर्डर रोड आर्गनाइजेशन) द्वारा पूवर्ती इलाके में बैली ब्रिज बनाया गया है, ताकि बरसात के मौसम में भी वाहनों की आवाजाही होती रहे। पुल बनने के बाद ग्रामीणों की उम्मीदे जाग उठी हैं। अब गांवों तक बहुत जल्द सड़क का निर्माण भी होगा। सिलगेर और पूवर्ती गांव के बीच की दूरी करीब 8 किमी है। ये इलाका चार दशक से नक्सलियों के कब्जे में रहा है, यहां आने के लिए उनकी अनुमति लेनी होती थी लेकिन अब सुरक्षा बलों की धमक के आगे नक्सलवाद फीका पड़ रहा है। सिलगेर और पूवर्ती के बीच सुरक्षा बलों द्वारा एक कैंप टेकलगु़ड़ेम में खोला गया और कच्ची सड़क का निर्माण भी कराया गया है। लेकिन बरसात के दिनों में कुछ नालों में पानी के भराव होने से आवागमन बाधित हो रहा था। इसलिए सरकार द्वारा बीआरओ की मदद से वहां पुल बनवाया गया है। की निविदा दी। बीआरओ ने बहुत कम समय में एक बैली ब्रिज बनाया है। इस पुल के निर्माण के बाद तिम्मापुरम, टेकलगुड़ा, गोल्लाकोंडा, तुमलपाड़, जब्बागट्टा और पूवर्ती के ग्रामीणों को अवगमन में सहूलियत होगी। जहां एक और बैली ब्रिज के निर्माण से आवागमन सुगम हो रहा है वही ग्रामीणों में विकास को लेकर नई उम्मीद भी जाग गई है। दरअसल ये इलाका हिड़मा जैसे खतरनाक माओवादी इसी गांव के हैं। ऐसे में केंद्र व राज्य सरकार ने पहले यहां कैप स्थापित कराया, उसके बाद धीरे-धीरे यहां विकास कार्य पहुंच रहे हैं ताकि माओवाद को छोड़ ग्रामीण मुख्यधारा से जुड़े और विकास में भागीदार बने।

हिड़मा के गढ़ में 53 करोड़ की सड़क
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैली ब्रिज सहित 64 किलोमीटर सड़क की स्वीकृति केंद्र ने 2024-25 में दी थी, इसके लिए 66 करोड़ 74 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जहां एलमागुड़ा से दुलेड़ और पूवर्ती तक 51.25 किमी लंबी सड़़क बनेगी। इस पर लगभग 53 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।वहीं यह इलाका काफी नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से पुल का निर्माण नहीं हो पा रहा था। बीआरओ द्वारा सिलगेर-पूवर्ती मार्ग पर तिम्मापुरम गांव के पास लगभग 15 मीटर लंबा बैली पुल का निर्माण किया गया है। वहीं पुल निर्माण में नक्सली किसी प्रकार से बाधा ना डालें इसको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बल के जवान सुरक्षा व्यवस्था में हर पल मौजूद थे। पुल के निर्माण होने से इलाके के एक दर्जन से अधिक गांवों में आवागमन व्यवस्था सुचारू होगी। पुल के निर्माण होने से 5000 से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।

लोगों में उत्साह: कोरसा सन्नू
क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू ने कहा है कि बैली ब्रिज निर्माण से क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह है साथ ही उन्हे लाभ भी मिलेगा। माओवादियों के कारण ये इलाका विकास से अछूता रहा है लेकिन हिड़मा के गढ़ में मोदी और विष्णु की सरकार विकास कार्य कर रही है। मार्च 2026 तक माओवाद के खात्मे के संकल्प का ये एक नमूना है।

लोगों को मिली सुविधा: चौहाण
सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चौहाण ने कहा है कि बीआरओ द्वारा सिलगेर और पुवर्ती के बीच बैली ब्रिज का निर्माण बहुत ही कम समय में हुआ है। इस पुल से बारिश के दिनों में कई गांवों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। साथ ही उस इलाके में बहुत जल्द सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

पोषण आहार निर्माण, या जान से खिलवाड़

0
  • अनुभवहीन लोग बना रहे हैं बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पोषाहार
  •  रायगढ़ में प्लांट तो लगा दिया, नहीं दिया प्रशिक्षण
  •  न्यूट्रिएंट्स और पोषक तत्वों का नहीं है ज्ञान भी
    -अर्जुन झा-

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का कुपोषण दूर करने और उन्हें सुपोषित बनाने की योजना फेल होती नजर आ रही है।रायगढ़ के कबीर चौक अंबेडकर नगर मेंजो रेडी टू ईट प्लांट लगाया गया है, वहां में उत्पादन मानकों का पालन नहीं हो रहा है। मशीनों को ऑपरेट करने, आहार की गुणवत्ता और पौष्टिकता बनाए रखने के बारे मेंसंबंधितों को कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विभाग ‌द्वारा पोषण आहार की खरीदी महिला समूहों से की जानी है। इसी प्रक्रिया के तहत शासन एवं अफसरों के सहयोग एवं दिशा निर्देश से रेडी टू इट का प्रथम प्लांट रायगढ़ में लगाया गया है जो कि पूर्णतः मेनुअल है। रेडी टू इट खाद्य पदार्थों के उत्पादन के लिए, भारत सरकार के निर्धारित मानक और दिशा निर्देश के तहत भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए हैं। इनके अनुसार रेडी टू ईट फूड को स्वचलित मशीनों के माध्यम से ही बनाया जाता है ताकि यह मानव स्पर्श से मुक्त और संक्रमण रहित हो। फूड में निर्धारित ऊर्जा, माइक्रो न्यूट्रिएंट्स कैलोरी, प्रोटीन, फोलिक एसिड, राइबोफ्लेविन, नियासिन, कैल्शियम, थायमिन, आयरन, विटामिन ए, बी12, सी और डी होते हैं और यह फोर्टिफाइन और फाइन मिक्स होना चाहिए। इनमें कार्बोहाइड्रेट 60-70 प्रतिशत, प्रोटीन 15-20 प्रतिशत, वसा 10-15 प्रतिशत तथा विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिजों की एक विस्तृत श्रृंखला होना जरूरी है।

किसी को कोई अनुभव नहीं
महिला समूह को पोषण आहार बनाने का कार्य तो दे दिया गया है, लेकिन समूह की महिलाओं को उत्पादन के बारे में किसी तरह का कोई अनुभव ही नहीं है। न ही जिले के अधिकारियों को यह पता है कि गुणवत्ता पूर्वक उत्पादन एवं भारत सरकार द्वारा निर्धारित पोषण आहार के मापदंड के साथ उत्पादन के लिए किस तरह की टेक्नालजी का उपयोग होगा। अभी जिस तरह यह पहला प्लांट लगा है उससे निर्धारित मापदंड अनुसार उत्पादन नहीं हो सकला एवं इस उत्पाद की लैब टेस्टिंग में ही फेल होने की संभावना है।

सेहत से खिलवाड़ तय
उत्पाद में गेहू के आटे का उपयोग होगा जिसे पर्किंग के बाद 6 माह बाद उपयोग में नहीं लाया जा सकता, फिर भी इस मैनुवल प्लांट से प्रोडक्ट का निर्माण कर वितरण होता है तो उससे निर्धारित मापदंड अनुसार कैलोरी एवं प्रोटीन की उपलब्धता न होने से महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ से खिलवाड़ होना तय है। खा‌द्य पदार्थ का उत्पादन करने वाली इकाइयों को हेज़ार्ड एनालिसिस एंड क्रिटिकल कंट्रोल पॉइंट्स प्रणाली को लागू करने के लिए निर्देशित किया जाता है, जो खाद्य सुरक्षा जोखिमों को कम करने में मदद करता है। ये दिशानिर्देश, खा‌द्य सुरक्षा, स्वच्छता, और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं। शासन अभी दंतेवाड़ा, बस्तर, बलौदा बाज़ार, सूरजपुर, कोरबा एवं रायगढ़ में महिलास्व सहायता समूहों के माध्यम उत्पादन कर रहा है।

श्रद्धालु गए बाबाधाम

0

जगदलपुर श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था आज शुक्रवार को जगदलपुर से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 60 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें महिला, पुरुष, बच्चे व वृद्ध जन भी शामिल है। स्थानीय रेलवे स्टेशन में बस्तर सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा ने श्रद्धालुओं का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर किया। रेलवे स्टेशन बोल बम के जयकारे से गूंज उठा। 3 अगस्त को श्रद्धालुओं का यह दल वापस जगदलपुर लौटेगा।

दल्लीराजहरा स्थित बीएसपी स्कूल क्रमांक 06 भवन में अस्थाई रूप से संचालित किया जाएगा केन्द्रीय विद्यालय 

0
  • जिला जनसम्पर्क कार्यालय बालोद कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर 15 अगस्त तक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बालोद, 25 जुलाई 2025 बालोद जिले वासियों को अब शीघ्र ही केन्द्रीय विद्यालय की सौगात मिलने वाली है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में केन्द्रीय विद्यालय के शीघ्र संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार दल्लीराजहरा स्थित बीएसपी स्कूल क्रमांक 06 के भवन में अस्थाई रूप से केन्द्रीय विद्यालय का संचालन किया जाएगा। कलेक्टर मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर बीएसपी स्कूल क्रमांक 06 के भवन में केन्द्रीय विद्यालय के संचालन हेतु 15 अगस्त तक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। श्रीमती मिश्रा ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को बीएसपी स्कूल क्रमांक 06 के भवन का समुचित मरम्मत कराने के अलावा विद्यालय की गरिमा के अनुरूप रंग-रोगन एवं साज-सज्जा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम डौण्डी सुरेश साहू, भिलाई स्टील प्लांट के सीजीएम  खैरवार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले, जिला सेनानी नगर सेना, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा का हुआ भव्य समापन

0
  • सफलता के लिए सतत अभ्यास एवं निरन्तर प्रयास जरूरी-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

जगदलपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर  किरण देव ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सतत अभ्यास और निरन्तर प्रयास से ही सफलता मिलती है। हार-जीत हरेक स्पर्धा में अवश्यंभावी है लेकिन स्पर्धा का हिस्सा बनकर अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। विधायक श्री किरण देव शुक्रवार को स्थानीय पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा समापन कार्यक्रम को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई और खेलकूद में अनुशासन जरूरी है, जिससे जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता से वंचित खिलाड़ियों को निराश नहीं होकर अब ज्यादा ध्यान अपनी दक्षता में सुधार करने की जरूरत है। जो कमियां रही है उसे दूर करने पर फोकस कर सतत अभ्यास और निरन्तर प्रयास करें तो भविष्य में सफलता अवश्य मिलेगी। इस दौरान उन्होंने विजेता टीमों को नेशनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिक निगम के अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन ने विजयी टीमों को बधाई दी और स्पर्धा में सम्मिलित अन्य टीमों को अपनी खेल तकनीक में सुधार करने सहित भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने की समझाइश दी। इस राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में उम्दा प्रदर्शन कर जनरल चैंपियनशिप का खिताब बस्तर जोन ने हासिल किया। वहीं 15 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग में बस्तर जोन विजेता तथा सरगुजा उप विजेता सहित 17 वर्ष उम्र समूह बालक वर्ग में बस्तर जोन विजेता एवं रायपुर उप विजेता और 17 वर्ष आयु समूह बालिका वर्ग में बस्तर जोन विजेता एवं रायपुर उप विजेता रहे। इन सभी टीमों को पुरस्कृत करने सहित खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही सभी जोन के जनरल मैनेजर को स्मृति चिन्ह प्रदान करने सहित स्पर्धा के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कोच, रेफरी तथा खेल प्रशिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बताया कि इस चार दिवसीय 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में प्रदेश के पांच जोन बस्तर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा के 240 खिलाड़ी एवं 50 खेल प्रशिक्षक शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में 15 एवं 17 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग के खिलाड़ी तथा 17 वर्ष उम्र समूह बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर अपना जौहर दिखाया है। इस स्पर्धा की विजयी टीमें नेशनल स्तर पर सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करेंगी। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित स्कूल शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा  अखिलेश मिश्र ने आभार व्यक्त किया।

अवैध शराब बिक्री हेतू परिवहन करने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

0
  • आरोपियों से कुल 59 पौवा देशी प्लेन शराब एवं स्कूटी वाहन को किया गया जप्त ।
  • आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही ।
  • अवैध शराब, जुआ -सट्टा पर होगी लगातार कार्यवाही ।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग  राम गोपाल गर्ग के आदेश पर योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक बालोद तथा श्रीमती मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी ‍ दल्लीराजहरा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा राजहरा क्षेत्रांर्गत अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जिसके अंतर्गत दिनांक 24-07-2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि योगेश कश्यप निवासी चिखलाकसा द्वारा अपने साथी के साथ स्कूटी से अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब भट्ठी से शराब लेकर रेलवे क्रासिंग कारूटोला जाने वाला मार्ग चिखलाकसा के पास आरोपी योगेश कश्यप पिता दिलीप कश्यप उम्र 30 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 7 चिखलाकसा व भुपेन्द्र कुमार बावरे पिता बहल सिंग बावरे उम्र 28 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 7 चिखलाकसा को रेड कार्यवाही कर पड़ा गया जिसके कब्जे से दो केरी बैग के थेला में 30 नग पौवा व 29 नग पौवा कुल 59 नग पौवा शोले देशी प्लेन शराब की शीशी जिसके प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब भरी हुई कुल 10.620 बल्क लीटर किमती 4720 रूपये एवं एक ग्रे कलर टीव्हीएस विगो क्रमांक सीजी 07 एबी 9906 कीमती 10,000 रूपये जुमला कीमती 14720 रूपये को जप्त किया गया । आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि पुरउ राम साहू , छन्नु बंजारे, योगेन्द्र सिन्हा, ,दीपक यादव का प्रमुख भूमिका रही ।

नाम आरोपी – 

1.योगेश कश्यप पिता दिलीप कश्यप उम्र 30 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 7 चिखलाकसा

2.भुपेन्द्र कुमार बावरे पिता बहल सिंग बावरे उम्र 28 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 7 चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0

MOST POPULAR

HOT NEWS