City Media - Page 103 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 103

25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा का हुआ भव्य समापन

0
  • सफलता के लिए सतत अभ्यास एवं निरन्तर प्रयास जरूरी-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

जगदलपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर  किरण देव ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सतत अभ्यास और निरन्तर प्रयास से ही सफलता मिलती है। हार-जीत हरेक स्पर्धा में अवश्यंभावी है लेकिन स्पर्धा का हिस्सा बनकर अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। विधायक श्री किरण देव शुक्रवार को स्थानीय पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा समापन कार्यक्रम को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई और खेलकूद में अनुशासन जरूरी है, जिससे जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता से वंचित खिलाड़ियों को निराश नहीं होकर अब ज्यादा ध्यान अपनी दक्षता में सुधार करने की जरूरत है। जो कमियां रही है उसे दूर करने पर फोकस कर सतत अभ्यास और निरन्तर प्रयास करें तो भविष्य में सफलता अवश्य मिलेगी। इस दौरान उन्होंने विजेता टीमों को नेशनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिक निगम के अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन ने विजयी टीमों को बधाई दी और स्पर्धा में सम्मिलित अन्य टीमों को अपनी खेल तकनीक में सुधार करने सहित भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने की समझाइश दी। इस राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में उम्दा प्रदर्शन कर जनरल चैंपियनशिप का खिताब बस्तर जोन ने हासिल किया। वहीं 15 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग में बस्तर जोन विजेता तथा सरगुजा उप विजेता सहित 17 वर्ष उम्र समूह बालक वर्ग में बस्तर जोन विजेता एवं रायपुर उप विजेता और 17 वर्ष आयु समूह बालिका वर्ग में बस्तर जोन विजेता एवं रायपुर उप विजेता रहे। इन सभी टीमों को पुरस्कृत करने सहित खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही सभी जोन के जनरल मैनेजर को स्मृति चिन्ह प्रदान करने सहित स्पर्धा के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कोच, रेफरी तथा खेल प्रशिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बताया कि इस चार दिवसीय 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में प्रदेश के पांच जोन बस्तर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा के 240 खिलाड़ी एवं 50 खेल प्रशिक्षक शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में 15 एवं 17 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग के खिलाड़ी तथा 17 वर्ष उम्र समूह बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर अपना जौहर दिखाया है। इस स्पर्धा की विजयी टीमें नेशनल स्तर पर सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करेंगी। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित स्कूल शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा  अखिलेश मिश्र ने आभार व्यक्त किया।

अवैध शराब बिक्री हेतू परिवहन करने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

0
  • आरोपियों से कुल 59 पौवा देशी प्लेन शराब एवं स्कूटी वाहन को किया गया जप्त ।
  • आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही ।
  • अवैध शराब, जुआ -सट्टा पर होगी लगातार कार्यवाही ।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग  राम गोपाल गर्ग के आदेश पर योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक बालोद तथा श्रीमती मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी ‍ दल्लीराजहरा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा राजहरा क्षेत्रांर्गत अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जिसके अंतर्गत दिनांक 24-07-2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि योगेश कश्यप निवासी चिखलाकसा द्वारा अपने साथी के साथ स्कूटी से अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब भट्ठी से शराब लेकर रेलवे क्रासिंग कारूटोला जाने वाला मार्ग चिखलाकसा के पास आरोपी योगेश कश्यप पिता दिलीप कश्यप उम्र 30 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 7 चिखलाकसा व भुपेन्द्र कुमार बावरे पिता बहल सिंग बावरे उम्र 28 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 7 चिखलाकसा को रेड कार्यवाही कर पड़ा गया जिसके कब्जे से दो केरी बैग के थेला में 30 नग पौवा व 29 नग पौवा कुल 59 नग पौवा शोले देशी प्लेन शराब की शीशी जिसके प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब भरी हुई कुल 10.620 बल्क लीटर किमती 4720 रूपये एवं एक ग्रे कलर टीव्हीएस विगो क्रमांक सीजी 07 एबी 9906 कीमती 10,000 रूपये जुमला कीमती 14720 रूपये को जप्त किया गया । आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि पुरउ राम साहू , छन्नु बंजारे, योगेन्द्र सिन्हा, ,दीपक यादव का प्रमुख भूमिका रही ।

नाम आरोपी – 

1.योगेश कश्यप पिता दिलीप कश्यप उम्र 30 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 7 चिखलाकसा

2.भुपेन्द्र कुमार बावरे पिता बहल सिंग बावरे उम्र 28 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 7 चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तेंदु पत्ता संग्रहणकर्ता महिलाओं सौगात भाजपा नेता संजय बैस के हाथों मिला चरण पादुका

0

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार तेंदूपत्ता संग्रहण कर्ताओं को सम्मान देने के लिए उन सभी हितग्राहियों को प्रदेश भर में चरणपादुका का वितरण कर रही है l इस कार्यक्रम के तहत ग्राम रजही में तेंदुपत्ता तोड़ने वाले परिवार को चरण पादुका का वितरण भाजपा नेता और पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस के मुख्यातिथि में सम्पन्न हुआ स्वयं संजय बैंस ने अपने हाथों से पहनाया चरण पादुका

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य आशा आर्य विशेष अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष गोपाल साहू मंडल महामंत्री पोषण भूआर्य सरपंच और वनविभाग के अधिकारियों के बीच सम्पन्न हुआ l कार्यक्रम का संचालन तेंदूपत्ता समिति के प्रबंधक गंगू राम मंडावी ने किया l

सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया l कार्यक्रम के मुख्यअतिथि संजय बैंस ने उपस्थित ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव सरकार प्रत्येक वर्ग को ध्यान रखते हुए विभिन्न योजना इस प्रदेश में संचालित कर रही है l महिलाओं को महतारी वंदन की राशि देकर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में काम कर रही है तथा किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ तथा 3100 रुपए प्रति क्विटल की राशि देकर किसानों का मान बढ़ा रही है l उसी तरह तेंदूपत्ता संग्रहण कर्ता को किसी तरफ समस्या ना हो l इसके लिये इन हितग्राहियों को चरणपादुका का वितरण कर रही है l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद सदस्य आशा आर्य ने तेंदूपता हितग्राहियों को शासन की सभी योजना का लाभ कैसे उठा सकते है उन योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया और प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि निचले तपके के भी बारे में सोचने वाली ये सरकार है इस अवसर पर तेंदूपत्ता समिति के अध्यक्ष पुखराज कौड़ों ,पलटू राम डिप्टी रेंजर श्री चौधरी जी , डिप्टी रेंजर अहिल्या कौड़ों , मनीष साहू , परशु राम डहरवाल , सरपंच गौतम राणा , प्रताप भूखशिया , तरुण कुमार सहित तेंदूपत्ता हितग्राही और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे l

दल्ली राजहरा के डड़सेना पुलिया के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक और युवक की मौत

0

ब्रेकिंग-: दल्ली राजहरा दुर्घटना के लिए कुख्यात स्थान झरण मंदिर के मोड़ पास स्थित डड़सेना पुलिया कल रात 9.30 बजें के आसपास अज्ञातवाहन के टक्कर से दल्ली राजहरा निवासी बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गई । अंधेरे एवं भारी वाहनों की आवाजाही व रोड संकेत न होने के कारण बीएसपी माइंस की ओर जाने वाली ट्रक व 9:00 बजे नो एंट्री खुलने के कारण गिधाली एवं रायपुर जाने वाली आयरन ओर से भरी ट्रैकों का बेतरतीब से आवागमन शुरू हो जाता है। उक्त स्थान पर अनेकों सड़क दुर्घटनाएं घट चुकी है इस पर ना हीं बीएसपी प्रबंधन और ना हीं स्थानीय प्रशासन का ध्यान जाता है कई सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बन चुका डड़सेना पुलिया का वह क्षेत्र मोटरसाइकिल सवारों के लिए अभिशापित हो चुका है l

कल की घटना के संबंध में भी सूत्रों से की जानकारी के अनुसार दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 19 निवासी के चिंतामणि जाधव चोरहपड़ाव की तरफ से आ रहे तभी डड़सेना पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन के टक्कर से उनके सर पर गंभीर चोट आई एवं एक पैर टूट गया व कई स्थान चोटे आई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे। घायल को स्थानीय शहीद अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रायपुर एम्स हॉस्पिटल रिफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मौके पर आगे कार्यवाही की जा रही है । मृतक चिंतामणि जाधव के शव को आज उनके निवास दल्ली राजहरा पेट्रोल पंप के सामने लाया गया। कल दिनांक 25.7.2025 को सुबह 11:00 बजे चिखलाकसा मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना से दल्ली राजहरा के नागरिकों में शोक व्याप्त है।

हॉस्टल वार्डन की बेरहमी, छात्रों को रॉड से बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चे

0
  • जगदलपुर के नवोदय विद्यालय का है मामला
  • सात छात्रों की बेरहमी से पिटाई, परिजन आक्रोशित
  • वार्डन सौरभ अवस्थी पर लगा दरिंदगी का आरोप
  • बर्दाश्त नहीं की जाएगी बच्चों से क्रूरता: बघेल

अर्जुन झा-

जगदलपुर हर माता पिता की ख्वाहिश रहते है कि उनके बेटे बेटियों को नवोदयविद्यालय में दाखिला मिले, मगर जगदलपुर के नवोदय विद्यालय जो कारनामे हो रहे हैं, उसे देख सुनकर हर माता पिता के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां हॉस्टल वार्डन ने मासूम छात्रों के साथ जो दरिंदगी की है, उसे देख पत्थर दिल भी रोने लग जाएंगे।

दरअसल नवोदय विद्यालय जगदलपुर एक बार फिर विवादों में आ गया है। ताजा मामला स्कूल के हॉस्टल वार्डन द्वारा सात छात्रों की बेरहमी से पिटाई से जुड़ा है। इस घटना से अभिभावकों और समाज में आक्रोश भर दिया है।परिजनों के अनुसार यह घटना सोमवार रात की है। हॉस्टल की बिजली अचानक गुल हो गई। अंधेरा होते ही कुछ छात्र अपने कमरे में नाच-गाना करने लगे। तभी हॉस्टल वार्डन सौरभ अवस्थी वहां जा पहुंचे। वे बच्चों पर टूट पड़े। अवस्थी ने लोहे की रॉड से छात्रों को पीटना शुरू कर दिया। छात्रों की पीठ, बांह, पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए। बच्चे चीख पुकार मचाते रहे, रोते बिलखते रहे, मगर वार्डन अवस्थी ने तरस नहीं खाई। हमले में कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनके निशान अब भी उनके शरीर पर साफ देखे जा सकते हैं। घटना के अगले दिन घायल छात्रों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि वार्डन द्वारा छात्रों के साथ ऎसी अमानवीयता पहले भी कई बार की जा चुकी है। कुछ शिक्षक भी बच्चों पर जुल्म ढाते हैं। इस पूरी घटना की आधिकारिक पुष्टि स्कूल प्रबंधन द्वारा अब तक नहीं की गई है। परिजनों को इस घटना की जानकारी भी स्कूल से नहीं बल्कि अस्पताल से मिली, जिसके बाद वे आक्रोशित होकर विद्यालय पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हैरानी की बात यह है कि स्कूल प्रशासन ने इस मामले में न केवल लापरवाही बरती, बल्कि जब मीडिया मौके पर पहुंची तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने वार्डन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने  बघेल ने कहा कि बच्चों के साथ क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल स्कूल प्रबंधन की चुप्पी और असहयोगी रवैया इस घटना को और संदेहास्पद बना हुआ है।

होगी जांच और कार्रवाई

मामला मेरे संज्ञान में आ गया हैं। मामले की जांच कराई जा रही है, पीड़ित बच्चों के भी बयान लिए जाएंगे। जांच में जो भी निष्कर्ष सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

पाइप लाइन लीकेज सुधरने से पेयजल व्यवस्था होगी सुचारु: मेयर संजय पाण्डे

0
  • वर्षों से लीकेज पाइप का चल रहा है सुधार कार्य

जगदलपुर  नगर निगम के जलप्रदाय विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई के लिए बिछाई गई मेन लाइन और सप्लाई लाइन से शहर में कई स्थानों पर बड़ी लीकेज विगत तीन वर्षों से थी। लीकेज पाइप लाइन को सुधारने का अब तक ठोस प्रयास नहीं होने से रोजाना लाखों लीटर पानी विगत कुछ सालों से व्यर्थ बह रहा था। निगम में भाजपा परिषद बनने के पश्चात गर्मी में लीकेज को ठीक किया जाना संभव नहीं था। महापौर संजय पाण्डे ने जलकार्य सभापति और पीएचई अधिकारी के साथ वर्षो से व्यर्थ बह रहे पानी को रोकने की योजना बनाई। बरसात में ऐसे सभी लीकेज को सुधारने के क्रम में सर्किट हाउस के पास सुधार कार्य चल रहा है। सुधार कार्य चलने के दौरान निगम अमले के साथ महापौर संजय पाण्डे जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता कर्मचारियों के साथ डटे रहे।

इस अवसर पर महापौर ने बताया कि शहर में पेयजल हेतु पूर्व में बिछी जल आवर्धन योजना की पाइपलाइन और उसके बाद अमृत योजना की पाइप लाइन का कार्य हुआ है। वर्तमान में जल आवर्धन योजना की पाइपलाइन से शहर के 17 ओवर हैट टैंक में फिल्टर किया हुआ पानी पहुंचाया जाता है जिससे शहर की पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। चूंकि यह लीकेज कई वर्षों से था और गर्मी में इसे बनाना संभव नहीं था इसलिए बरसात में इसे ठीक किया जा रहा है। ऐसे सारे लीकेज पर अब सुधार कार्य हो रहे हैं। महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि इस पाइपलाइन को सुधारने युद्ध स्तर पर दिन-रात निगम के अधिकारी कर्मचारी के साथ मजदूर लगे हुए हैं। हमारा प्रयास है कि शहर की जनता को कम से कम तकलीफ का सामना करना पड़े। हमने अतिरिक्त टैंकर की व्यवस्था कर रखी है। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार टैंकरों से पेयजल प्रदान किया जा रहा है। शहर की जनता से महापौर ने अपील करते हुए कहा है कि कुछ असुविधाएं भी होंगी मगर आप निगम का सहयोग करते हुए संयम बनाए रखें। यथाशीघ्र पेयजल व्यवस्था को पूर्व की तरह सुचारू किया जएगा। इस अवसर पर जलकर सभापति सुरेश गुप्ता ने कहा कि महापौर संजय पाण्डे का निगम में लंबे अनुभव का लाभ जलकार्य विभाग को मिल रहा है। महापौर की संवेदनशीलता और तत्परता से हम बहुत ही कम समय में सभी लीकेज को सुधार लेंगे और शहर की जनता को कम से कम परेशानियों के बाद हमें पेयजल पूर्व की तरह संचालित करने में सफलता मिलेगी। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, पार्षद हरीश पारख उपस्थित थे। निगम अधिकारी संजीव कर्ण के नेतृत्व में कर्मचारी और मजदूर कार्य पर लगे हैं।

लोकतंत्र के लिए घातक है भाजपा: विधायक विक्रम मंडावी

0
  • ईडी के कथित दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस ने किया चक्काजाम
  • ईडी को सियासी हथियार बनाया भाजपा ने: विक्रम

भोपालपटनम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने मंगलवार को केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा ईडी के कथित दुरुपयोग के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। बीजापुर के भोपालपटनम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम कर ईडी की कार्रवाइयों को लोकतंत्र के खिलाफ करार दिया।

मानवीय संवेदना का ध्यान रखते हुए कांग्रेस ने एम्बुलेंस और स्कूल बसों को आवागमन की छूट दी थी।

कांग्रेस नेताओं ने जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर ईडी के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दबाव और द्वेषपूर्ण कार्रवाई का गंभीर आरोप लगाया। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने अपने संबोधन में कहा- भाजपा की डबल इंजन सरकार जिस तरह ईडी का दुरुपयोग अपने राजनीतिक हितों के लिए कर रही है, वह लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर सीधा हमला है। ये कार्रवाइयां न केवल कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही हैं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे को भी कमजोर कर रही हैं।उन्होंने कहा- भाजपा ने मोदी की गारंटी के तहत किए गए चुनावी वादों को पूरा नहीं किया। उल्टे प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद से बहुमूल्य खनिज संसाधनों और जल, जंगल, जमीन को कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के हवाले करने का काम किया जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य बसंत राव ताटी, बेहनूर रावतिया, आर. वेणुगोपाल, सुखदेव नाग, लच्चू मौर्य, जयकुमार नायर, कामेश्वर गौतम, वल्वा मदनैया, सुनील उद्दे, रमेश पामभोई, रमेश यालम, मंगल राना, चापा सुरेंद्र, सुरेश सोढी, मिच्चा मुत्तैया, सरिता चापा सहित कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

शिव संस्कार धाम समिति द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष से की गई कुर्सी की मांग जो तत्काल हुई पूरी

0

राजहरा टाउनशिप स्थित शिव संस्कार धाम मंदिर परिसर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार कई संस्कार कराए जाते हैं l मंदिर परिसर में अनेक भक्तजन भी भगवान महादेव एवं दक्षिणमुखी हनुमान जी के पूजा अर्चना के साथ दर्शन करने के लिए भी आते हैं l प्रतिदिन शाम को भक्त जनों का भीड़ इस मंदिर परिसर में लगा रहता है l साथ ही इस संस्कार धाम में हिंदू रीति रिवाज के कई कार्यक्रम मुंडन तीज नहावन पंचनावन मृत्यु संस्कार जैसे कार्यक्रम निशुल्क होते हैं l शिव संस्कार धाम की ओर से परोपकार का कार्य किया जाता है l यहां किसी भी तरह के हितग्राहियों से शुल्क नहीं लिए जाते l यहां पर आने वाले व्यक्तियों के लिए बैठने की समस्या हो रही थी जिसके लिए कुर्सी की आवश्यकता थी l कुर्सी की कमी बहुत दिनों से महसूस किए जा रहे थे जिसके लिए शिव संस्कार धाम समिति की ओर से तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा को शिव संस्कार धाम समिति की ओर से मांग पत्र दिया गया l नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शिव संस्कार धाम के द्वारा किए जा रहे कार्य बहुत ही सहारनीय और प्रशासनिक है l उन्होंने तुरंत 15 नग कुर्सी की स्वीकृति प्रदान किए l

समिति के अध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव एवं समस्त शिव संस्कार धाम समिति एवं बोल बम कांवरिया समिति द्वारा अध्यक्ष महोदय को बहुत-बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त किया l जिसमें विशेष रूप से वार्ड के पार्षद स्वप्निल तिवारी भी मौजूद रहे, समिति की ओर से, हेमशंकर साहू, सोमित साहू, भट्ट महाराज, शंकर साहू उपस्थित रहेl

भोपालपटनम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रावण मास पर विशेष अर्चना एवं अष्टोत्तर पूजा

0

भोपालपटनम श्रावण मास की पवित्रता और आध्यात्मिक ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए नगर के पटेलपारा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में इस मास के दौरान विशेष धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ किया गया है। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक उन्नति और भगवान वेंकटेश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अनुपम अवसर लेकर आया है।श्रावण मास हिन्दू पंचांग के अनुसार अत्यंत पुण्यदायक माना जाता है, विशेषतः भगवान शिव और भगवान विष्णु की आराधना के लिए। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा पूरे श्रावण मास में नित्य अर्चना एवं अष्टोत्तर पूजा का आयोजन किया जा रहा है।इस विशेष पूजा में श्रद्धालु अपने नाम एवं गोत्र के साथ भाग लेकर भगवान वेंकटेश्वर से अपने एवं अपने परिवार के लिए विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

यह अनुष्ठान जीवन में सुख, समृद्धि एवं मानसिक शांति प्रदान करने वाला बताया गया है। मंदिर समिति ने इस पुनीत कार्य में सहभागिता हेतु 1116 रुपए की सहयोग राशि निर्धारित की है, जिसमें अर्चना, अष्टोत्तर एवं पुजारी दक्षिणा शामिल है। पंजीयन एवं अधिक जानकारी हेतु पुजारी अभिषेक महाराज से फोन नंबर 8275885467 और 864106448 पर संपर्क किया जा सकता है।मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं और श्री वेंकटेश्वर स्वामी की दिव्य कृपा प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

कांग्रेस के सुकमा जिला प्रभारी राजमन बेंजाम ने मंडल एवं सेक्टर कमेटी गठन हेतु ब्लॉक अध्यक्षों और प्रभारियों की ली बैठक

0

सुकमा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के तहत संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और सक्रिय बनाने की रणनीति को लेकर सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सुकमा जिला प्रभारी एवं चित्रकोट के पूर्व विधायक राजमन बेंजाम ने की।

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारियों सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी ब्लॉकों में मंडल एवं सेक्टर कमेटियों का शीघ्र गठन कर संगठन की पकड़ को जमीनी स्तर तक मजबूत करना रहा।राजमन बेंजाम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की आवाज़ तभी प्रभावशाली होगी जब हमारे कार्यकर्ता हर गली, हर पंचायत तक संगठित और सक्रिय रहेंगे। मंडल एवं सेक्टर कमेटियों के गठन से यह सुनिश्चित होगा कि संगठन की पकड़ प्रत्येक वार्ड, गांव और बूथ तक हो।उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों और प्रभारियों को निर्देशित किया कि 7 दिनों के भीतर सभी मंडल और सेक्टर कमेटियों का गठन कर रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करें। साथ ही नियुक्त किए जाने वाले पदाधिकारियों में निष्ठावान कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को प्राथमिकता देने पर  बेंजाम ने जोर दिया। बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश राय, पदामी कोसा, सुनम नागेश, सुधीर पांडे, देवा मड़वी, बबीता, शेख साजरा, राजू साहू, राजू राम नाग, सुकालू, समल, मनोज, रोहित, बाबा, आदमा मरकाम भीमा, जगनाथ, सुसंतो राय एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को एकजुट होकर मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

MOST POPULAR

HOT NEWS