City Media - Page 1162 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1162

मुख्यमंत्री की सभा में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

0

आयुर्वेद विभाग ने सभी को आयुष काढ़ा पिलाया ।

नारायणपुर -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नारायणपुर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 128 करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चंदन कश्यप के मांग पत्र पर क्षेत्रीय सांसद दीपक बैज ने भी सहमति व्यक्त की । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी मांगों पर स्वीकृति प्रदान की। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संपूर्ण नारायणपुर जिले से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्वास्थ्य विभाग नारायणपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनों की सुविधा हेतु स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया था जिसमें ग्रामीणों को मास्क, सेनीटाइजर एवं दवाइयों का वितरण किया । इसी प्रकार आयुर्वेद विभाग द्वारा सभी को आयुष काढा एवं आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। जिसका कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने भरपूर लाभ लिया। स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.आर. पुजारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सत्येंद्र नाग, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीना खोबरागड़े,सुदराम सहित चिकित्सक एवं चिकित्सा स्टाफ उपस्थित था

नगर पंचायत बस्तर में युवोदय मडई का आयोजन

0

बस्तर…. ब्लॉक मुख्यालय बस्तर में कलेक्टर रजत बंसल के आदेशानुसार एवं एस डी एम बस्तर के मार्गदर्शन में नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में युवोदय मडई का आयोजन किया गया ! जिसमें सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेकर राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को उपस्थित ग्रामीणजन व युवाओ को एक एक करके साझा किया गया व अपने अपने विभाग की जानकारी प्रदान की गई ! स्वास्थ्य की टीम भी एम्बुलेंस के साथ मौजूद थी ! आज युवाओ ने वॉलीवाल,कबड्डी में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया युवोदय कि पूरी टीम घनश्याम दीवान के नेतृत्व में उपस्थित थी ! आज के इस आयोजन को सफल बनाने बस्तर एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ,तहसीलदार कमल किशोर साहू ,राजेश नेताम नायब तहसीलदार ,प्रभारी बी ई ओ अरुण देवांगन ,ए बी ई ओ सुशील तिवारी,बी आर सी राजेन्द्र ठाकुर ,सी एम ओ हंसा ठाकुर ,महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी, सी एल मंडावी कृषि विस्तार अधिकारी ,संकुल समंवयक ,पी टी आई ,ग्रामीणजन ,बच्चे व खण्ड स्तरीय कर्मचारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का समापन विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया । साथ ही स्वास्थ्य की टीम द्वारा काफी लोगो का एच बी टेस्ट ,शुगर टेस्ट व बी पी टेस्ट करवाया गया !

आपराधिक तत्वों के विरूद्ध बस्तर पुलिस की बडी कार्यवाही, आदतन बदमाशों को जिला बदर किया

0

🔅 05 बदमाशों पर कार्यवाही।

🔅 छत्तीसगढ राज्य सुरक्षा कानून के अन्तर्गत कार्यवाही।

🔅 आदेश पश्चात जिले की सीमा में प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिले में प्रभावी पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में आपराधिक तत्व एवं आदतन बदमाश जो शहर में शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं अथवा आपराधिक गतिविधियों में लम्बे समय से सक्रिय है या जिनकी उपस्थिति से शहर का माहौल प्रभावित हो रहा है एवं जिन बदमाशों के गतिविधियों में सुधार की संभावना नही है ऐसे बदमाशों पर कार्यवाही करने हेतु जिले के थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था।

जिस तारतम्य में जगदलपुर शहर के आदतन निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों की सूची तैयार किया गया है जिसके अन्तर्गत थाना सिटी कोतवाली एवं बोधघाट अन्तर्गत 05 आदतन बदमाशों की सूची तैयार कर छत्तीसगढ राज्य सुरक्षा कानून के अन्तर्गत जिला बदर हेतु प्रतिवेदन थाना प्रभारियों के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदलपुर को भेजा गया एवं उक्त प्रतिवेदन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदलपुर द्वारा अनुशंसा सहित कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जगदलपुर जिला बस्तर को भेजा गया है। जिला बदर के संबंध में जिला दण्डाधिकारी से आदेश उपरांत ऐसे बदमाशों को जिले की सीमा के भीतर प्रवेश की अनुमति नही होगी।

जिन आदतन बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है उनमें थाना कोतवाली अन्तर्गत (1) राजा उर्फ टांगरी पिता कन्हैया उम्र 35 वर्ष निवासी कालीपुर अटल आवास। (2) राकेश सेटटी उर्फ मूली पिता तन्गवेल सेटटी उम्र 35 वर्ष निवासी इतवारी बाजार जगदलपुर (3) रूपेश निषाद उर्फ सूरज पिता मणीशंकर निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी प्रतापगंज पारा जगदलपुर। (4) इमू उर्फ इमरान खान पिता शब्बीर हुसैन उम्र 31 वर्ष निवासी इतवारी बाजार जगदलपुर एवं थाना बोधघाट अन्तर्गत 01 बदमाश जिनमें (5) संजू पिता मेवालाल उम्र 32 वर्ष निवासी गांधीनगर वार्ड जगदलपुर है जिनके विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 3, 5 के अन्तर्गत किया गया है।

लौह नगरी में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मलेन में उमड़ा जन सैलाब

0

लौह नगरी दल्ली राजहरा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन स्वर्गीय आलोक माथुर एवं स्वर्गीय अनामिका माथुर की स्मृति में आयोजित हुआ। स्थानीय बीएसपी प्राथमिक शाला क्रमांक 06 में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक क्रांति कुमार जैन ने बताया कि कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवित्री डॉ अनामिका जैन अंबर, पैरोडी किंग पदमलोचन “मुंहफट” वाह वाह क्या बात फेम हास्य कवि मनोज मद्रासी, छपरा मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय हास्य कवि मुकेश “मनमौजी” के साथ छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हास्य एवं व्यंग कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बालोद जिला पुलीस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर , एसडीएम मनोज मरकाम, एडिशनल एसपी प्रज्ञा मेश्राम डीएसपी नवनीत कौर, मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, सीएसपी राजहरा मनोज तिर्की, व्यपारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी उपस्थित थे।

सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित एवं कवियत्री अनामिका जैन के द्वारा माँ शारदा की वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात कवियों ने अपनी व्यंग्यात्मक, हास्य एवं वीर रस की कविताओं से समा को बंधा रखा। हास्य कवि सुरेंद्र दुबे ने अपनी कविताओं एवं चुटकलों से छत्तीसगढ़ के लोक कला, इतिहास एवं लोगो के बारे में बताया जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की मुख्य कवियत्री डॉ अनामिका जैन अम्बर ने अपने वीररस की कविताओं से समा को बांधा रखा, उनके द्वारा भारत देश पे लिखी पंकितयाँ ‘रक्त में शौर्य भोले दिलो का है जरा हट के भारत हमारा, गर्व है हमको इस बात पर के हम है भारत के भारत हमारा’ ने दर्शकों में ऊर्जा भर दी, अनामिका जैन के द्वारा अपने प्रसिद्ध कविताओं का पाठ किया गया। अन्य उपस्थित कवियों ने भी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

मध्यरात्रि तक चले कवि सम्मेलन का आनंद दल्ली राजहरा के साथ साथ आसपास के क्षेत्र डोंडी, बालोद, भानुप्रतापपुर, मानपुर, धमतरी, राजनांदगांव से आये हजारों की संख्या में श्रोताओं ने उठाया। कार्यक्रम के आयोजन में दिनेश शोभा श्रीश्रीमॉल, एमआर ट्रांसपोर्ट,जैन सायकल स्टोर, राकेश स्कूटर पार्ट्स, संतोष साहनी,फनविला रेस्टोरेंट, माथुर सिनेप्लेक्स, क्रांति मेडिकल का सहयोग रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू सोनी,संजय छाजेड़,अमित कुकरेजा,सतीश लोढ़ा, विवेक जैन, संदीप गोगड़, अर्पित जैन, संकेत जैन, सुमित जैन, प्रवीण जैन, जैकी खंडेलवाल, नवदीप गुप्ता,आलोक गुणधर,संजीव सिंह,सौरभ लोढ़ा,एम एस श्रीजीत,पंकज छाजेड़,नितिन जैन, अजय कोचर आशीष लालवानी एवं किशोर कराडे का विशेष योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

दिल्ली में धूम, कांकेर, नारायणपुर में घूम, खैरागढ़ में अलख जगाने पहुंचे दीपक…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज संसद सत्र में कई मुद्दों पर धूम मचाने और बस्तर की नियमित रेल सेवा बहाल कराने के साथ ही रायपुर जगदलपुर फोरलेन मंजूर कराकर बस्तर लौटते ही नारायणपुर, कांकेर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद खैरागढ़ उपचुनाव में अलख जगाने पहुंच गए हैं। उन्होंने खैरागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मोर्चा सम्हाल लिया है।

बस्तर सांसद दीपक बैज खैरागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को भारी मतों जिताने की अपील करते हुए गंडई में द्वार द्वार दस्तक दे रहे हैं। वे नुक्कड़ सभाओं के जरिये लोगों को भूपेश बघेल सरकार के समावेशी विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल से अवगत करा रहे हैं।

खैरागढ़ उपचुनाव में आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है। आज भूपेश सरकार का छत्तीसगढ़ मॉडल छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश में प्रसिद्ध हो चुका है। सांसद दीपक बैज ने जनता को कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराते हुए कांग्रेस की सरकार द्वारा किए विकास कार्यों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा विकास से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है। हमारी कांग्रेस सरकार आम जनता व गरीबों की पार्टी है तथा जनता की सेवा और जनता की भावनाओं के अनुरूप विकास करना ही हमारा मकसद है।

खैरागढ़ को जिला बनाने पर कांग्रेस की सौदाबाजी की दी संज्ञाः सांसद प्रतिनिधि

0

दल्लीराजहरा-डौण्डी,8 अप्रैल । सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रदेश सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाते हुए कहा की खैरागढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस को अपना पराजय साफ दिख रहा है जिस पर कांग्रेस भ्रम की राजनीति कर खैरागढ़ की जनता को फिर एक बार भ्रमित करने का कार्य कर रही है। ध्रुवे ने आगे कहा की केन्द्रीय मंत्री पटेल के बयान को गलत ढंग से कांग्रेस द्वारा पेश किया जा रहा है वही उन्होने यह कहा की 3 साल में प्रदेश सरकार इतना कर्ज ले लिया जितना पूर्व की 15 सालों तक रही भाजपा शासन नही लिए थे। 15 वर्षों की शासन में प्रदेश भाजपा 15 हजार करोड़ आर बी आई से लिए थे वही प्रदेश की कांग्रेस सरकार 3 सालों में 50 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है यही बात केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रदेश को दिवालिया करने का आरोप कांग्रेस की सरकार पर लगाया था जिसे कांग्रेस तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा की आर बी आई से कर्ज के मामले में अपने को उत्तरप्रदेश से तुलना करते हैं की उत्तरप्रदेश छत्तीसगढ़ भी ज्यादा का कर्ज ले रखा है लेकिन उन्हे पता नही है की यूपी की जनसंख्या छत्तीसगढ़ से लगभग 10 गुना अधिक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल बिना लक्ष्य और जानकारी के कुछ भी कह देते हैं मुख्यमंत्री ने यह भी कहते नजर आ जाते हैं की 15 साल छत्तीसगढ़़ में भाजपा सत्ता में रही 15 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह रहे गरीबों की इतनी चिंता थी तब मकान क्यों नहीं बनवाया शायद मुख्यमंत्री को पता नही है की 15 साल की भाजपा सरकार में प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य के साथ गरीब जनता का आवास शौचालय बने हैं। कांग्रेस के तीन साल में उसका 1 प्रतिशत भी विकास कार्य नहीं हुआ है आवास की बात तो छोड़ दीजिए प्रदेश सरकार की आवास योजना की राशि नहीं देने के कारण कितने हितग्राही कर्ज से दब गये है

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कुछ हितग्राही तो आत्महत्या तक कर लिऐ हैं उन्होने खैरागढ़ को नये जिला बनाने पर इसे कांग्रेस की सौदाबाजी की संज्ञा दी है उन्होने कहा की कांग्रेस हार गई तो क्या खैरागढ़ को जिला नहीं बनाएगी खैरागढ़ को जिला बनाने की याद कांग्रेस को उपचुनाव में ही क्यों आई है। सवा तीन साल के कार्यकाल में याद क्यों नहीं आई इसका जवाब भी खैरागढ़ की जनता उपचुनाव में अवश्य देगी उन्होने यह भी कहा की भाजपा खैरागढ़ का उप चुनाव कांग्रेस के झूठे वादे मोदी सरकार के उपलब्धियों व प्रदेश में भाजपा के 15 साल की सत्ता के विकास कार्यों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस की सरकार को जवाब देने का सही वक्त आ गया है। 16 अप्रैल को मतगणना होगी तो परिणाम हमारे पक्ष में होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

बालोद कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बैठक कर अधिकारियों को पानी से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या तत्काल निदान करने निर्देश दिए

0

बालोद :- चिलचिलाती धूप की वजह से बढ़ रही गर्मी में पेयजल की समस्या न हो इसके लिए बालोद कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बैठक कर अधिकारियों को पानी से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल निदान करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन तथा नगरीय निकायों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी ग्रामों एवं नगरीय निकायों में हैण्डपम्प और बोर चालु हालत में रहे। ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में पेयजल समस्या की शिकायतों एवं निराकरण संबंधी पंजी संधारित करने के साथ ही लू और जल जनित संक्रामक रोगों से बचाव एवं रोकथाम के लिए मुनादी करा कर जनजागरूकता लाएं। जल जनित रोगों से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में दवाईयां तथा ओआरएस पैकेट का भंडारण के निर्देश दिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जिला स्तर पर इनको दी गई जिम्मेदारी इस पर जानकरी देते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि पेयजल की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला तथा विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना कर ली गई है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड बालोद में स्थापित किया गया है जिसके प्रभारी केके लिमजे सहायक अभियंता (मोबाइल नम्बर 9406207430) हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड डौण्डी हेतु प्रभारी नितिन ठाकुर सहायक अभियंता (मोबाइल नम्बर 8878070001), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड बालोद हेतु प्रभारी केके लिमजे सहायक अभियंता (मोबाइल नम्बर 9406207430) और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड गुण्डरदेही हेतु प्रभार कुंदन राना सहायक अभियंता (मोबाइल नम्बर 8839095081) है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विकासखण्ड स्तर पर इन्हें बनाया गया प्रभारी उन्होंने बताया कि बालोद विकासखण्ड प्रभारी योगेश्वरी जोशी (मोबाइल नम्बर 9753032694), गुरूर विकासखण्ड प्रभार चन्द्रहास नागवंशी (मोबाइल नम्बर 9424135918), डौण्डी विकासखण्ड प्रभारी अनुज भुआर्य (मोबाइल नम्बर 9425200867), डौण्डीलोहारा विकासखण्ड प्रभारी तेजराम सिन्हा (मोबाइल नम्बर 8085954233) और गुण्डरदेही विकासखण्ड प्रभारी केके कोल्हे (मोबाइल नम्बर 9893741876) व राजेश हिरकाने (मोबाइल नम्बर 9584066771) है। कार्यपालन अभियंता धनंजय ने बताया कि उपरोक्त प्रभारियों से दर्शाए गए नंबर पर सम्पर्क न होने की स्थिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड बालोद के कार्यालय फोन नम्बर 07749-223945 पर सम्पर्क किया किया जा सकता है। बिगड़े हैण्डपंपों की शिकायत के लिए जारी किया गया टोल फ्री नम्बर बिगड़े हैण्डपंप की सूचना जनसाधारण द्वारा टोल फ्री नम्बर 18002330008 पर दी जा सकती है। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रेणुका श्रीवास्तव, ए.डी.एम. भूपेन्द्र अग्रवाल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. धनंजय, जल संसाधन विभाग के अधिकारी सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आदि मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

दीपक की पहल पर राहतों की बौछार…सामने आए श्रेय के कई दावेदार

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर । बस्तर के त्रिआयामी विकास सहित तमाम मुद्दों पर संसद में और विभागीय स्तर पर सांसद दीपक बैज के मुखर प्रयासों का सुफल सामने आया है। उनके संघर्ष की बदौलत बस्तर की नियमित रेल सेवा बहाल हो गई तो रायपुर से जगदलपुर तक फोरलेन सड़क भी मंजूर हो गई। इसके बाद बस्तर पर हुई राहत की बौछार पर श्रेय के कई दावेदार सामने आ गए हैं। बस्तर सांसद दीपक बैज द्वारा संसद में लगातार किये जाने वाले प्रयास सबके सामने हैं तो रेल सेवा के लिए उनका मैदानी प्रदर्शन भी किसी से छुपा नहीं है।संसद में भाजपा की ओर से बस्तर के हक में मुखरता नजर नहीं आई। लेकिन अब कहा जा रहा है कि भाजपा ने समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्रियों से संपर्क किया था। यह तो सर्वविदित है कि सांसद दीपक बैज लगातार संसद में बस्तर के मुद्दों को गंभीरता से उठाते रहे हैं। भाजपा का दावा है कि भाजपा के नेता भी केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष मांगों को उठाते रहे हैं। अच्छी बात है कि यदि उन्होंने भी प्रयास किया लेकिन सांसद दीपक बैज संसद में बस्तर के प्रतिनिधि हैं और उन्होंने बस्तर की आवाज जितने प्रभावशाली ढंग से रखी है, वह पहले इस तरह कभी ध्वनित नहीं हुई।

भाजपा के छत्तीसगढ़ के सांसद अपनी सरकार होने की वजह से सांसद में वैसी दमदारी नहीं दिखाते, जैसी दीपक बैज दिखाते हैं इसलिए बस्तर को जो राहत मिली अथवा मिल रही है, उसका स्वाभाविक श्रेय बस्तर की जनता अपने सांसद दीपक बैज को दे रही है। केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए कुछ मांग पूरी कर दी है। विशाखापट्टनम से जगदलपुर एक्सप्रेस, जो कोरोना काल के बाद से हफ्ते में दो दिन चल रही थी, उसे नियमित करने का आदेश जारी कर दिया गया है और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बस्तर सांसद दीपक बैज से मुलाकात में सड़क निर्माण के मामले में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए धमतरी से जगदलपुर तक फोरलेन को मंजूरी दे दी है। गडकरी के इस निर्णय बाद के बाद कांग्रेस में खुशी है और वह सांसद दीपक बैज के प्रयासों को सराह रही है तो भाजपा भी श्रेय की दावेदारी पेश कर रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल जिसमें बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, कांकेर सांसद मोहन मण्डावी, बिलासपुर सांसद अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी, सांसद गुहाराम अजगले, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, पूर्व मंत्री लता उसेण्डी, महेश गागडा़, डाॅ.सुभाऊ कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना,वश्रीनिवासराव मद्दी, बैदूराम कश्यप, कमलचंद भंजदेव, अनिता नेताम, बाबुल नाग, दिलीप कुशवाहा आदि शामिल थे, ने 3 महत्वपूर्ण मांग को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। भाजपा ने जो भी प्रयास किया, वह उसकी जिम्मेदारी है लेकिन दीपक बैज ने जो गंभीरता दिखाई, उसकी अनदेखी कोई नहीं कर सकता।

अश्लील मैसेज भेजने पर हो सकती है 5 साल की सजा

0

बालोद पुलिस विभाग जनहित में सूचना प्रसारित की गई कि संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (A) के तहत सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी दी गई है. इंटरनेट और सोशल मीडिया ने इसे प्रोत्साहित करने में अहम रोल निभाया है. हालांकि अभिव्यक्ति की यह आजादी उसी सीमा तक है, जहां तक आप किसी कानून का उल्लंघन नहीं करते हैं और दूसरे को आहत या नुकसान नहीं पहुंचाते हैं | इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया ने आपसी दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,लेकिन इसके दुष्परिणाम भी साइबर अपराध के रूप में सामने आए है ।अश्लील मैसेज भी उनमें से एक अपराध है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

अश्लील मैसेज को इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों द्वारा प्रेषित करना आई टी एक्ट की धारा 67 के तहत दंडनीय घोषित किया गया है। सूचना प्रोधोगिकी अधिनियम की धारा 67 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति कम्प्यूटर अथवा मोबाइल फोन से अश्लील सामग्री को प्रकाशित करता है या किसी अन्य व्यक्ति को भेजता है ।तो पहली बार अपराध के लिए तीन वर्ष व दूसरी बार रिपीट करने की स्थिति में पांच वर्ष का कारा वास् व जुर्माने का प्रावधान है।अतः बिना सोचे समझे कोई भी मेसेज सोशल मीडिया के माध्यम से फारवर्ड न करें

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

रामनवमी पर्व को लेकर युवाओं ने नगर में निकाली बाइक रैली डीजे की धुन में जमकर थिरके

0

नगर पंचायत बस्तर के हनुमान मंदिर में रामनवमी पर्व 10 अप्रैल को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्म उत्सव की तैयारी को लेकर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में नगर में बड़ी संख्या में महिला एवं युवाओं के द्वारा बाइक रैली निकालकर डीजे की धुन में जय श्री राम के जयकारे के साथ हाथ में भगवा झंडे लिए युवा व महिलाएं जमकर थिरकते नजर आए।जुलूस के दौरान रामनवमी पर्व भव्य शोभायात्रा जगदलपुर में 10 अप्रैल को निकाली जानी है।इसको अधिक से अधिक संख्या में अपील की गई। बाइक जुलूस बस्तर के नाइकगुड़ा हनुमान मंदिर से भाटपाल ,झपटगुड़ा भरनी, कोलचुर , महूपालवरई मोंगरापाल, करलाकोंटा,फरसापारा,बाजारपारा से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचे। जगह-जगह रामनवमी को लेकर युवाओं में गजब जोश दिखाई दिया। भगवा झंडे व हाथ में लिए तलवार के साथ युवा जय श्री राम के जयकारे के साथ ही डीजे की धुन में जमकर थिरके।कार्यक्रम का समापन हनुमान मंदिर में भक्तो के लिए भंडारा का आयोजन किया गया था जो बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।

MOST POPULAR

HOT NEWS