City Media - Page 121 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 121

भोपालपटनम में फिर चले हम अभियान शाला प्रवेश उत्सव

0

भोपालपटनम “फिर चले हम अभियान 2025-26” के तहत भोपालपटनम विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बैडमिंटन इंडोर हॉल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सरिता कुड़ेम मुख्य अतिथि रहीं, जबकि जनपद उपाध्यक्ष नीलम गणपतराव अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। संतोष कुमार बोरे नगर पंचायत उपाध्यक्ष, जया चिंडेम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, गिरजा शंकर तामडी मंडल महामंत्री, अरुण कुमार भगत, उगेंद्र वासम, साई कुमार चेट्टी, मुरली मनोहर चांडक, शेखर रज्जाक, विजार खान एवं भवानी कोंड्रा विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। राज्य गीत गाकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कंडिक नारायण एवं सहायक खंड शिक्षा अधिकारी एटला श्रीनिवास, मंडल संयोजक अंगद राव चिंतूर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। शिक्षा अधिकारी ने स्वागत भाषण में सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों, पालकों, शिक्षकों व नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने शासन की विभिन्न शिक्षा योजनाओं और शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चों की जानकारी साझा की। मुख्य अतिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष ने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय और गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। भाजपा कार्यकर्ता साईं कुमार चेट्टी ने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और नियमित स्कूल भेजने की अपील की। गिरजा शंकर तामडी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। नवप्रवेशी बच्चों का पारंपरिक रूप से फूलमाला पहनाकर, तिलक लगाकर, मिष्ठान्न खिलाकर, गणवेश व पाठ्यपुस्तक प्रदान कर शाला प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कक्षा 12वीं में डिप्पी चेताल, भव्या ईराबोइना स्वामी आत्मानंद स्कूल भोपालपटनम, कक्षा 10वीं से जाहनवी झाड़ी गुल्लागुड़ा, जाह्नवी ईश्वरोज मद्देड़, कक्षा 8वी से हंसिका मिच्छा, प्रथा पालडुगुला भोपालपटनम, कक्षा 5वीं से रोशनी कावटी मद्देड़, शैलेश कुमार वेलादी बालक आश्रम एडापल्ली का सम्मान हुआ।तरलागुड़ा के विद्यार्थियों द्वारा तेलुगु, गोंडी और छत्तीसगढ़ी गीतों पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे कार्यक्रम का माहौल आनंदमय हो गया। तिथियों ने छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार भी वितरित किए।

अंत में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम उपरांत स्वरुचि भोज की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर खंड स्रोत समन्वयक, प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, पालकगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन मकबूल अहमद एवं संजय चिंतूर ने किया।

लोकतंत्र और संविधान की हत्या का पाप कांग्रेस के माथे पर: श्याम जायसवाल

0
  • आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर हुई संगोष्ठी 

डौंडी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लोकतंत्र को कुचलकर देशवासियों पर थोपे गए आपातकाल विषय पर भाजपा मंडल डौंडी द्वारा गुरुवार को पुलिस ग्राउंड सामुदायिक भवन डौंडी में 26 जून गुरुवार को मंडल स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेता श्याम जायसवाल उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख वक्ता श्याम जायसवाल ने कहा कि 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी के द्वारा आपातकाल लागू कर देशभर में डर का माहौल बना दिया गया था। जिसने भी आपातकाल का विरोध किया उसे जेल में डालकर नजर बंद कर दिया गया था। इनमें देश विपक्षी पार्टी के नेता, पत्रकार शामिल थे। लोगों की जबरदस्ती नसबंदी कराई गई। जिसका विरोध विपक्षी नेताओं ने किया। समाचार पत्रों के दफ्तरों के बिजली काट दी गई। कांग्रेस की षड्यंत्र कारी राजनीति के खिलाफ कुछ भी छापने से दबाव बनाकर रोक लगा दी गई। मंडल अध्यक्ष डॉ. रुपेश कुमार नायक ने स्वागत भाषण में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर अपने विचार रखे। जनपद पंचायत अध्यक्ष मुकेश कोड़ों ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष मोहनतीन बाई चोरका, राधिका भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष जगत राजेंद्र नाहर, मंडल महामंत्री महावीर ठाकुर, संजय सिंह ,कमलेश श्रीवास्तव, निलेश जायसवाल, शिवराम रनघाटी, जनपद सदस्य रत्ना हिरवानी, साधना सोरी एवं नगर पंचायत डौंडी के पार्षद प्रशांत नेताम, यदुनंदन देहारी, अनिल निर्मलकर, अमेरिका ठाकुर, रजनी जयसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने किया स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

0
  • शिक्षकों की उपस्थिति, प्रवेशोत्सव एवं पाठ्य पुस्तक गणवेश वितरण का लिया संज्ञान
  • शत-प्रतिशत रिजल्ट लाने के लिए बेहतर अध्यापन कार्य के दिए निर्देश

जगदलपुर बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह ने गुरुवार को जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इन स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, अप्रवेशी एवं शाला त्यागी बच्चों का स्कूलों में दाखिला, शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन सहित पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण तथा मध्यान्ह भोजन संचालन का संज्ञान लिया।

संभाग आयुक्त डोमन सिंह ने ग्राम पंचायत और शिक्षकों एवं अन्य मैदानी अमले के सहयोग से न्यौता भोज का आयोजन करने कहा। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के लिए बेहतर अध्यापन कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास हेतु खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित किए जाने कहा।कमिश्नर डोमन सिंह ने जगदलपुर विकासखंड की प्राथमिक शाला आसना, प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला कलचा और माध्यमिक शाला मोरठपाल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने दर्ज संख्या के अनुपात में शिक्षकों की पदस्थापना स्थिति सहित निर्धारित कालखंड की पढ़ाई संबंधी शैक्षणिक कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को निर्धारित पाठ्यक्रम की पढ़ाई करवाने सहित देश एवं प्रदेशों की सामान्य भौगोलिक जानकारी यथा देश की राजधानी, राज्यों की राजधानी, प्रमुख नदियों, प्रमुख ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थलों इत्यादि के बारे अवगत कराने कहा। साथ ही इस सम्बंध में बच्चों के मध्य चर्चा कर उन्हें एक-दूसरे से जानने-समझने के लिए प्रोत्साहित किए जाने कहा। कमिश्नर ने इन सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का नियमित तौर पर सुचारू संचालन किए जाने के निर्देश दिए। वहीं न्यौता भोज के लिए गांव के प्रमुख व्यक्तियों तथा पंचायत पदाधिकारियों को भी परिवार के सदस्यों के जन्मदिन या अन्य कोई मौके पर स्वेच्छापूर्वक सहयोग प्रदान करने हेतु अभिप्रेरित करने कहा। कमिश्नर ने इस दौरान कक्षा तीसरी एवं चौथी के बच्चों से बस्तर के प्रमुख नदियों के नाम तथा कक्षा आठवीं के छात्र- छात्राओं से छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पूछे तो बच्चों ने भी त्वरित जवाब दिया। जिससे कमिश्नर ने इन सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करने की समझाइश दी। उन्होंने प्राथमिक शाला आसना में प्रगतिरत अतिरिक्त कक्ष को सम्बंधित निर्माण एजेंसी से अतिशीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान सयुंक्त संचालक स्कूल शिक्षा संजीव श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आजाद भारत में लोकतंत्र एवं संविधान की हत्या का काला अध्याय इमरजेंसी: अनिल खोबरागड़े

0
  •  लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान स्वागत योग्य 

दल्लीराजहरा 50 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल को अलोकतांत्रिक एवं तानाशाही पूर्ण निर्णय बताते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने कहा है कि आजाद भारत में लोकतंत्र एवं संविधान की हत्या का यह काला अध्याय है। इसलिए प्रतिवर्ष 25 जून को इसे काला दिवस के रूप में याद किया जाता है।

अनिल खोब्रगड़े ने कहा है कि देश में 1974 -75 में कांग्रेस सरकार की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तानाशाही, भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के खिलाफ देश के लोगों में असंतोष एवं आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया था। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए देश के गैर कांग्रेसी दलों, स्वयंसेवकों एवं छात्र युवाओं ने कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन प्रारंभ कर दिया जिससे देश में अस्थिरता फैल गई थी। इन घटनाओं से विचलित होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाकर स्वयंसेवकों एवं गैर कांग्रेसी नेताओं में लोकनायक जयप्रकाश नारायण , मोरारजी भाई देसाई ,अटल बिहारी वाजपेई ,जॉर्ज फर्नांडीज, अरुण जेटली, नीतीश कुमार, शरद यादव जैसे हजारों लोगों को जेलों में बंद कर दिया था। साथ ही अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदी लगाते हुए मीडिया को प्रतिबंधित कर अखबार के दफ्तर में ताले लगा दिए गए थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी लोकतंत्र समर्थकों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां की गई थी। देश में ऐसे लोकतंत्र सेनानियों को मीसाबंदी के रूप में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में सत्यापित सूची के अनुसार ऐसे लगभग 320 लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदियों को पेंशन देकर सम्मानित किया गया था। लेकिन पिछली कांग्रेस सरकार में मीसा बंदीयों की पेंशन बंद कर दी गई। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य अनिल खोबरागड़े ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री द्वारा लोकतंत्र सेनानी परिवारों को 10 हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक की सम्मान निधि दी जा रही है, जो कि स्वागत योग्य है।

अचानक धरती फटी और बहने लगी जलधारा

0
  •  खेतों में भरा पानी, धान फसल को भारी नुकसान
  • कुदरत का ये है कैसा करिश्मा, लोग हैरान

अर्जुन झा-

बकावंड क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ी ही अजीबो गरीब घटना हुई। एक फार्म हाउसमें अचानक धरती फट गई और विशाल जलधारा फूट पड़ी। आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे दर्जनों किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इस घटना से ग्रामीण हैरान हो गए हैं और दहशत में आ गए हैं।

यह विस्मयकारी घटना बकावंड विकासखंड के ग्राम राजनगर स्थित महेंद्र चंद्राकर कृषि फार्म में 26 जून को सुबह 8 बजे हुई। फार्म हाउस के एक हिस्से की जमीन अचानक धसक गई। धरती फटने से वहां 15 फीट गहरा और करीब 8 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। गड्ढे से विशाल जलधारा निकल आई। पानी इस विशाल गड्ढे से उपर बहने लगा और फार्म हाउस के आसपास के खेतों में भरने लगा। अभी भी उस गड्ढे से पानी लगातार निकल रहा है। लोग बताते है कि अचानक तेज पानी की फुहार आई और जमीन में करीब 15 फीट गड्ढा हो गया। क्षेत्र में 2 दिन से लगातार बरसात हो रही है। माना जा रहा है कि बारिश की वजह से यह घटना हुई है। अमूमन इस कृषि फॉर्म में मिर्ची केले अमरूद और कुछ स्थानीय सब्जियां उगाई जाती हैं। जलधारा से आसपास के खेतों में लगाई गई धान की फसल को नुकसान हो रहा है। किसान चंदो चंद्राकर के खेत में मलबा जमा हो गया है और वहां लगी धान फसल को भारी नुकसान हुआ है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज आवाज के साथ जमीन धंसी और पानी निकलने लगा। विदित हो कि उक्त जगह से 12 किलोमीटर दूर सेना का कैंप स्थल है, जहां आए दिन कुछ प्रयोग होते रहते हैं।

जरूरतभर की खाद न मिलने से कृषि केंद्रों में लूट का शिकार हो रहे हैं किसान

0
  • किसानों से मनमानी कीमत वसूल रहे व्यापारी 

पवन कुमार नाग-

बकावंड सोसायटियों में खाद की किल्ल्त का बेजा फायदा व्यापारी उठा रहे हैं। व्यापारी मजबूर किसानों से खाद की मोटी कीमत वसूलने में लगे हुए हैं। भारी मुनाफाखोरी कर रहे व्यापारियों पर लगाम लगाने में कृषि विभाग, खाद्य विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।

बकावंड ब्लॉक की सहकारी समितियों से किसानों को उनकी जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही है। मानसून समय पर आने व सक्रिय रहने के कारण जिले में खेती बाड़ी का काम जोरों पर है। धान लगाने के लिए किसानों ने खेतों में मेहनत शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर जिले में खाद की भारी किल्लत बनी हुई है। किसानों को आवश्कता के अनुसार और समय पर सरकारी समितियों द्वारा खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। सोसायटियों से खाद न मिलने के कारण निजी कृषि केंद्र संचालकों ने किसानों को लूटना शुरू कर दिया है।बकावंड ब्लाक के कृषि केंद्रों में खाद की कालाबाजारी शुरू हो गई है। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेची जा रही है।दुकानदार अपनी मर्जी के हिसाब से दर लगा कर लूट रहे हैं। यूरिया 400 से 500रुपए में, डीएपी 1600 से लेकर 1800 रुपए तक की कीमत लगाकर बेची जा रही है। भोले भाले गांव के आदिवासी किसानों को सरेआम लूटा जा रहा है। कृषि केंद्र संचालक जो दर

बताते हैं, किसान उसी दर पर खाद बीज खरीद लेते हैं। किसानों के भोलेपन का फायदा कृषि केंद्र संचालक उठा रहे हैं। इन मुनाफाखोर व्यापारियों पर कोई कार्रवाईनहीं हो रही है।

गुजरा निवासी यादराम को मिला बैट्री चलित ट्राई साईकिल

0

दल्लीराजहरा मण्डल अध्यक्ष कुसुमकसा योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )के प्रयास से आज ग्राम पंचायत गुजरा के निवासी यादराम जो बचपन से विकलांग है और इस कारण से उसे आने-जाने में बहुत परेशानियां होती थी यादराम पैसे से कलाकार भी है मंडल अध्यक्ष के दौरे के उपरांत याद राम जी के द्वारा तीन माह पूर्व इलेक्ट्रॉनिक साइकिल की मांग की गई थी जिसे गंभीरता से देखते हुए मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा व मंडल के उपाध्यक्ष हितेश साहू ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मंडल अध्यक्ष के लेटर पैड पर निको माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड गिधाली के पास जा कर 3 चक्का इलेक्ट्रॉनिक साइकिल की मांग किया।

निको मीनिंग के द्वारा उच्च स्तर पर समीक्षा करने के उपरांत साइकिल का प्रस्ताव को पास किया जिसके लिए मंडल अध्यक्षने निको माइनिंग के प्रबंधक व C. S R के कर्मचारी कुशल ठाकुर जी को धन्यवाद दिया भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संगठन के द्वारा मुझे मंडल अध्यक्ष का दायित्व मिला है उसे दायित्व के रहते अपने मंडल क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जो भी आवश्यकता होगी उसकी पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करूंगा उन्होंने भाजपा के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख जी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया

वनकर्मियों पर हमला करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

0

डौंडी – वनकर्मियों पर हमला करने वाले पेवारी ग्राम के 06 आरोपी सोमनाथ, बेदूराम,अर्जुन,तुलसीराम, तुलाराम और भोलाराम को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया है। उन पर बीएनएस की धारा 132,121,221,351,191 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। वहीं मजदूरों पर हमला करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। इस मामले में मंगलवार को घायल कर्मियों के साथ बालोद जिले के समस्त वन कर्मियों ने डीएफओ के साथ बैठक लेकर कार्यवाही के अभाव में उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई गई,लेकिन छह आरोपी ग्रामीणों की गिरफ्तारी बाद इस ओर वन विभाग अगला रुख पर प्रशासनिक निगाहे टिक गई है।

 

बता दें कि चार दिन पहले वन विभाग की टीम पर हुए हमले के आरोपियों को बचाने के लिए राजनीतिक दबाव शुरू हो गया है। इसी दबाव के चलते अब तक सिर्फ छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जबकि घायल कर्मियों ने हमले में 50 से 60 लोग शामिल होना बताए थे। बताया जा रहा है कि भाजपा के एक पदाधिकारी आरोपियों को बचाने में लगे हुए हैं। इससे वन विभाग के कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। घटना ग्राम पेवारी की है। चार दिन पहले वन विभाग की टीम वाटरशेड स्थल पेवारी का निरीक्षण करने पहुंची थी। टीम में रेंजर और अन्य कर्मचारी शामिल थे। तभी वहां 50 से 60 ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे। इन लोगों ने अचानक हमला कर दिया। वनकर्मियों की बेरहमी से पिटाई की गई। हमले में रेंजर और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। वन कर्मचारी संघ के दबाव के बाद ही पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। बाकी आरोपियों के खिलाफ न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही कोई गिरफ्तारी हुई। इससे साफ है कि पूरा मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि वे शासन का काम कर रहे थे। ऐसे में विभाग को उनकी सुरक्षा और न्याय की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। लेकिन विभाग के उच्च अधिकारी भी चुप हैं। कोई खुलकर कर्मचारियों के साथ खड़ा नहीं हो रहा।

वन कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी एक दिन पहले डीएफओ से मिले। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो सकी। संघ का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन कभी भी जारी रहेगा।

घटना के बाद से वन विभाग के कर्मचारी डरे हुए हैं। वे अब फील्ड में जाने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि जब शासन के आदेश पर काम करने पर भी सुरक्षा नहीं मिलती, तो ऐसे में काम करना मुश्किल हो जाता है। कर्मचारियों ने मांग की है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए।

वन विभाग के अधिकारियों की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक विभाग खुद अपने लोगों के साथ नहीं खड़ा होगा, तब तक ऐसी घटनाएं दोहराई जाती रहेंगी। फिलहाल पूरा मामला राजनीतिक दबाव में उलझ गया है। पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता से कर्मचारियों में नाराजगी है। अब देखना होगा वन संघ इस दिशा में आगे क्या रुख अख्तियार करेगी।

इस मामले में डौंडी टीआई उमा ठाकुर कह चुकी है कि फारेस्ट कर्मियों का बयान अभी बाकी है,जिसके बाद आगे की कड़ी और जुड़ेगी।

आप बस खूब लगन से पढ़ाई करें, स्कूलों की कमियां मैं दूर करूंगा: सांसद महेश कश्यप

0
  •  करीतगांव में तोकापाल ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन
  • सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सांसद ने किया सायकल वितरण

तोकापाल विकासखंड तोकापाल के ग्राम करीतगांव में ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए।

सांसद श्री कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम उपरांत बच्चो को गणवेश वितरण, एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण, सरस्वती साइकल योजना अंतर्गत साइकल वितरण किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से पूर्व बस्तर बहुत अभावों में रहा जिसकी चिंता तत्कालीन भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने की और नए राज्य निर्माण के पश्चात् बने राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के सरकार के नेतृत्व में बस्तर के विकास में कई कार्य हुए जिससे बस्तर की स्थिति में सुधार हुआ और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर के विकास को लेकर लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। बस्तर सांसद ने बच्चो से कहा कि आप खूब मेहनत और लगन से पढ़िये, कमियों को मै दूर करूंगा। भारत के इतिहास के बारे में बताते हुए सांसद श्री कश्यप ने कहा भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा और नालंदा जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालय इस बात के साक्षी हैं कि हमारा देश शिक्षा, ज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में विश्व गुरु रहा है। जब संपूर्ण विश्व अज्ञान के अंधकार में था, तब भारत ज्ञान की ज्योति जला रहा था। नालंदा, तक्षशिला जैसे शिक्षा केंद्रों से निकले विचारों ने पूरे एशिया को दिशा दी थी।

हमारा भारत ‘सोने की चिड़िया’ केवल समृद्धि के कारण नहीं था, बल्कि संस्कृति, शिक्षा और नैतिक मूल्यों की शक्ति के कारण भी था। आज आवश्यकता है कि हम अपनी इन महान परंपराओं को पुनः आत्मसात करें और आने वाली पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा और स्वाभिमान का भाव सिखाएं। देश तभी सशक्त बनता है जब उसकी नई पीढ़ी अपने अतीत को जानती है, वर्तमान से जुड़ी है और भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। हमें अपने बच्चों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीयता और कर्तव्यबोध की भावना जागृत करनी होगी। यही राष्ट्र निर्माण का सच्चा मार्ग है। इस दौरान चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक श्री सुभाऊ राम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप, तोकापाल जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश जोशी, बकावंड जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, उपाध्यक्ष तरुण पांडेय, जनपद सदस्य डिकेश नाग, जनपद सदस्य शांति नाग, जनपद सदस्य भारती कर्मा, जनपद सदस्य घासीराम नेताम, तोकापाल भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमारु राम नेताम, मंडल महामंत्री मेधराम ठाकुर, कार्यालय मंत्री बंटी ठाकुर, मंडल महामंत्री मुन्ना कश्यप, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष जीवनाथ मौर्य, बकावंड मंडल अध्यक्ष तरुण पांडे, जलन कश्यप,संदीप ठाकुर, चंद्राकांत भंडारी, पीके साहू, संतूराम, परिश बेसरा, नीलकुमार बघेल, दामोदर बघेल, नवल भारती, फुलकेश्वर पांडे, राजा गुप्ता, रघु सेठिया, त्रिनाथ आचार्य, लखमू भारती, स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूल प्राचार्य, शिक्षकों सहित अभिभावकों की उपस्थिति रही।

कांग्रेस की काली करतूत आपातकाल से देश को परिचित होना जरूरी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

0
  • कांग्रेस के दामन पर देश में इमरजेंसी लगाने का कलंक
  • सत्ता में बने रहने कांग्रेस ने देश को आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा: देव

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा देश में जबरिया थोपे गए आपातकाल की 50वीं बरसी बुधवार को कालादिवस के रुप में मनाया और आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सर्वाधिक काला अध्याय निरूपित किया। भाजपा जिला कार्यालय में आपातकाल काला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव शामिल हुए।

इस अवसर पर किरण सिंह देव ने कहा कि आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का कलंक है, जिसे कांग्रेस के अत्याचारी शासन में देश व देशवासियों ने भोगा है। आपातकाल के संबंध में आज देश के प्रत्येक युवा व नागरिकों को जानना चाहिए। किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस की तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को अपनी सत्ता बचाने के लिए समूचे देश को आपातकाल की कैद में डाल दिया था। लगातार 19 महीने चले आपातकाल में नागरिकों को बोलने की स्वतंत्रता नहीं थी, समाचार पत्रों में निष्पक्ष लिखने की स्पष्ट मनाही थी, लाखों लोगों को रातोंरात जेलों में बंद कर दिया गया था। जिसने भी सरकार के विरुद्ध आवाज उठाई, उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाता था। एक तानाशाही शासन कैसे होता है, यह कांग्रेस ने अपनी सरकार चलाने के लिए किया। किरण सिंह देव ने कहा कि देश के उन कठिनतम समय की कल्पना तक हम नहीं कर सकते कि देश के एक-एक नागरिक के मौलिक अधिकार तक कांग्रेस ने छीन लिए थे। आज उसी कांग्रेस के नुमाइंदे देश के लोकतंत्र को बचाने की दुहाई देकर ओछी राजनीति करने से बाज नही आ रहे हैं। किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस के आपातकाल के कलंक को भारतीय जनता पार्टी काला दिवस कहती है। देश व समग्र देशवासियों को कांग्रेस की ऐसी काली और जघन्य करतूत की जानकारी होनी चाहिए।

सत्ता लोलुप है कांग्रेस: पांडे

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने की दोषी कांग्रेस है। देश में आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने इसे स्वयं साबित किया था। देश में आपातकाल का वह भयावह दौर और कांग्रेस की ऐसी सच्चाई से समूचे देश को बारंबार अवगत होना चाहिए। महज सत्ता में बने रहने के स्वार्थ में कांग्रेस ने देश को आपातकाल की बेड़ियों से जकड़ दिया था।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव व आभार प्रदर्शन रजनीश पाणिग्रही ने किया। संगोष्ठी आयोजन में प्रमुख रूप से लच्छूराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, खेमसिंह देवांगन, सफीरा साहू, आर्येन्द्र आर्य, प्रदीप देवांगन, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र वाजपेयी, शशिनाथ पाठक, योगेश शुक्ला, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, विपिन मालवीय, त्रिवेणी रंधारी, यशवर्धन राव, दिगंबर राव, संतोष वाजपेयी, विक्रम सिंह यादव, आशुतोष पाल, मनोज पटेल, श्रीपाल जैन, अभिषेक तिवारी, अमित कपूर, अविनाश सिंह, हरीश पारेख, दिलीप झा, श्याम सुंदर बघेल, आशा साहू, ममता राणा, गीता नाग, किरण सेन, वीरेंद्र जोशी, राजेश दास, परेश ताती, दिलीप सुंदरानी, योगेश मिश्रा, विनोद पाण्डेय, योगेश पाणिग्रही आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS