City Media - Page 128 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 128

अखबार की पहल को सराहा वरिष्ठ पत्रकारों ने

0
  • कहा- शिक्षा की अलख जगा रहा है समाचार पत्र

जगदलपुर जागरण ग्रुप के समाचार पत्र नई दुनिया के रायपुर संस्करण में बस्तर जिले से छप रही खबरें शहर में चर्चा का विषय बन गई हैं। शहर के आम नागरिक और पत्रकार समाचार पत्र द्वारा जगाई जा रही शिक्षा की अलख की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

दरअसल नई दुनिया समाचार पत्र ने नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते है बस्तर के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी सकारात्मक खबरों का प्रकाशन शुरू किया है। बस्तर के सुदूर एवं संवेदनशील गांवों में शिक्षा के प्रति आ रही जागरूकता और जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल द्वारा की जा रही रचनात्मक पहल को लेकर खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। पिछले अंक में दरभा विकासखंड के ग्राम गड्डोपारा की खबर छपी थी, जिसमें बताया गया था कि 2019 के बाद पहली बार गांव का मिडिल स्कूल फिर से शुरू हो सका है और इस स्कूल की छठवीं कक्षा में 7 बच्चों ने दाखिला लिया है। यह खबर आज शहर में चर्चा का केंद्र रही। चाय की गुमटी पर सुबह सुबह जुटे शहर के कई वरिष्ठ पत्रकार यह कहते सुने गए अखबार की पहल सराहनीय है। नई दुनिया अखबार समाज में शिक्षा , स्वस्थ जैसे मूलभूत सुविधाओं को लेकर जो अलख जगा रहा है वह निसंदेह एक जागरूक अखबार की भूमिका है। आज की इस चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र कुमार मिश्र, श्रीनिवास रथ, संजय जैन और समाजसेवी व्यवसायी राम शिरोमणि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट 

नई दुनिया की यह खबर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नजरों से भी गुजरी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने खबर के साथ ट्वीट किया कि-“बस्तर के गांवों के स्कूलों में रौनक़ लौटी, बेहतर शिक्षा की आस में उत्साहित नौनिहाल स्कूल पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर युक्तियुक्तकरण से शिक्षक विहीन स्कूलों को शिक्षक मिले। विशेषकर बस्तर क्षेत्र के स्कूल जो माओवाद का दंश झेल रहे थे, उन्हें राहत मिली है। “

रैनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में हो शासन के नियमों का पालन: कलेक्टर हरिस एस

0
  • समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश 

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि भू-गर्भ जलस्तर को बढ़ाने के लिए नगरीय क्षेत्र में रेनवाटर हारर्वेस्टिग सिस्टम हेतु शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना आवश्यक है। नगर निगम क्षेत्र में नियमों का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी होनी चाहिए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक और वाटर रिर्चाज हेतु तालाबों, अन्य जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।

मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल, जन शिकायत के आवेदनों के एक माह से अधिक लंबित प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर जनदर्शन और समय-सीमा के प्रकरणों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने नियद नेल्लानार योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि डाटा एंट्री के लिए सभी विभाग अपने मैदान अमलों से सर्वे कर जानकारी भरेंगे। विभागीय योजनाओं के समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना-2 के सर्वे, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2025-26 में प्रथम किस्त प्राप्त उपरांत आवासों की भौतिक प्रगति और अप्रारंभ कार्यों का संज्ञान लिया। उन्होंने आत्मसमर्पित और नक्सल प्रभावित जनों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य को सितंबर माह तक पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने घर-घर कचरा कलेक्शन और नलजल योजना के उपयोग शुल्क देने वाले गांवों में व्यवस्थित कचरा प्रबंधन के निर्देश दिए। साथ ही गांव में पूर्व निर्मित सोख्ता गड्ढों का चिन्हाकन कर उन्हें पुनः उपयोग में लाने हेतु सामुदायिक सहभागिता के साथ बनवाने की पहल करने कहा। बैठक में मनरेगा के तहत अकुशल श्रमिकों को रोजगार के अवसर, महतारी सदन निर्माण की स्थिति, मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी भवनों, पीडीएस दुकान निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति और खनिज न्यास संस्थान मद अंतर्गत स्वीकृत देवगुड़ी जीर्णोद्धार कार्य एवं अन्य विकास के अपूर्ण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री अद्योसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण योजनांतर्गत के तहत कार्यों की प्रगति की भी जनपदवार समीक्षा की। सामाजिक पेंशन योजनाओं के लिए 60 से धिक उम्र वाले व्यक्तियों को चिंहाकित कर पेंशन योजना के लिए आवश्यक कार्यवाही सभी जनपदों के साथ-साथ नगर निगम और नगर पंचायत में भी करने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग से 3 माह का अतिरिक्त राशन भंडारण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विकासखंडों की उचित मूल्य की दुकानों में राशन पहुंचाने रूट चार्ट बनाकर कार्ययोजना के आधार पर भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्र बिंता से धान का उठाव करवाकर केंद्र को खाली करवाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग के अधिकारी से खरीफ वर्ष 2025-26 किसान क्रेडिट कार्ड लक्ष्य-पूर्ति पर चर्चा कर माह के अंत तक पूर्ण करवाने के लिए निर्देशित किए। उद्यानिकी मत्स्य पालन, पशुधन विकास विभाग को विभागीय लक्ष्य के आधार पर किसान क्रेडिट कार्ड के प्रकरण को बढाने कहा। मत्स्य पालन के लिए पंचायत से प्रस्ताव मिलने के उपरांत तालाबों के पट्टे देकर मतस्य पालन की अनुमति दी जाए।

घटिया मिर्ची बीज की होगी जांच

कलेक्टर ने बस्तर-बकावंड क्षेत्र में गुणवत्ता विहीन व कमजोर मानक वाले मिर्ची बीज के कारण किसानों का आर्थिक नुकसान के लिए तहसीलदारों के माध्यम से जांच करवाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के कार्यों का तृतीय पक्ष मूल्यांकन एवं एसडीएम के मूल्यांकन के आधार पर शासन को प्रस्ताव दिया जाएगा। स्कूल जतन योजना के निर्माण विभाग के कार्यो की समीक्षा की। अपूर्ण निर्माण कार्यों को 15 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बकावंड व दरभा ब्लाक में आयोजित आयुष्मान कार्ड विशेष शिविर में अधिक से अधिक को लाभ देवें। साथ ही सिकलसेल की जांच में शहरी क्षेत्र को लक्षित कर कार्य करने तथा टीबी की जांच हेतु बस्तर व नानगुर के संभावित क्षेत्रों में अधिक टेस्टिंग करवाने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र में शत-प्रतिशत कमजोर बच्चों को भर्ती करवाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देशित किए।

होगा बच्चों का आधार अपडेट

शून्य से 06 वर्ष के बच्चों का सेल्फ आधार अपडेट करने पर चर्चा हुई, धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष कार्यक्रम में बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। पूरक पोषण आहार अंतर्गत हितग्राहियों का पोषण देकर एप्प में फेस कैप्चरिंग व ई-केवाईसी की स्थिति का संज्ञान लिया। आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वीकृत पेयजल सुविधा की व शौचालय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की प्रगति, जल जीवन मिशन के कार्यों की भी प्रगति की समीक्षा किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने किया विनोबा एप के माध्यम से शिक्षा में उत्कृष्टता कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान

0
  • 5 शिक्षक शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान, मिला ईनाम

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन के मार्गदर्शन शिक्षा विभाग व समग्र शिक्षा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत विनोबा एप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच शिक्षकों को मंगलवार को कलेक्टर हरिस ने अपने कक्ष में पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

शिक्षा के क्षेत्र में विनोबा एप के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों में साइदा खान, कामेश्वरी कश्यप, राजेश्वरी सलाम, उमाशंकर साहू एवं प्रमोद कुमार मरावी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल एवं जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा अखिलेश मिश्र और विनोबा एप की प्रभारी ईशा सिंह भी उपस्थित थीं।

मोहड़ पहुंचे दीपक बैज

0

राजनांदगांव प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज राजनांदगांव के ग्रामीण वार्ड मोहड़ के रहवासियों से मिलकर अवैध रेत उत्खनन एवं गोलीकांड की घटना की जानकारी ली। दीपक बैज ने कहा है कि ग्रामवासियों में काफी डर और रोष है कि लगातार रोक लगाने के बावजूद बाहरी लोग आकर अवैध रेत उत्खनन कर रहे हैं। रेत माफिया ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। भाजपा सरकार मामले में कार्रवाई नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही हैभाजपा नेता, खनिज अधिकारी, पुलिस सभी की मिलीभगत से ये अवैध रेत उत्खनन सिंडिकेट चलाया जा रहा था।

परिवहन संघ के सदस्य ने किया आत्मदाह का प्रयास

0
  • 21 दिनों से चल रहा हैं ट्रांसपोर्टर्स का आंदोलन 

कांकेर भानुप्रतापपुर परिवहन संघ द्वारा पिछले 21 दिनों से गोदावरी स्टील प्लांट के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। ट्रांसपोर्टरों की यह हड़ताल मुख्य रूप से गोदावरी स्टील द्वारा उनके काम के हिस्से को कम किए जाने के विरोध में है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि यदि कोटा कम किया जाएगा, तो इससे ट्रक मालिकों और यूनियन से जुड़े लोगों की आजीविका पर बुरा असर पड़ेगा। वहीं आज परिवहन संघ के एक सदस्य ने अपनी मांगों को लेकर आत्मदाह का प्रयास किया है। सदस्य श्याम शुक्ला ने मशाल और पेट्रोल लेकर एसडीएम कार्यालय की ओर दौड़ लगाई, लेकिन परिवहन संघ के अन्य सदस्यों ने उन्हें समय रहते रोक लिया और उनकी जान बचा ली गई। यह घटना तब हुई जब परिवहन संघ अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा था। इस घटना के बाद, परिवहन संघ के सदस्यों ने भानुप्रतापपुर से कांकेर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस घटना ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और परिवहन संघ अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की धरना स्थल और एसडीएम कार्यालय के बाहर अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, क्योंकि उनकी मौजूदगी में इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।

घोटाले में लिप्त पूर्व महापौर को कोर्ट ने किया तलब, महापौर संजय पांडे करवाएंगे एफआईआर- सुशील मौर्य

0
  •  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगा मेयर से स्पष्टीकरण

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस ने पूर्व महापौर सफीरा साहू द्वारा महापौर निधि में किए गए कथित घोटाले को लेकर प्रेसवार्ता की। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कांग्रेस पार्टी ने आरटीआई के माध्यम से पूर्व महापौर सफीरा साहू द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। जिस पर न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए पूर्व महापौर को 20 जून को हाजिर होने का आदेश दिया है। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी जो कहती थी उस पर मोहर लगा दिया गया है। पूर्व महापौर सफीरा साहू ने शहर के वार्डो में जमकर भ्रष्टाचार किया है। कांग्रेस पार्टी ने इस भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश राय सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक लंबी लड़ाई लड़ी है।न्यायालय में हमारे एडवोकेट संकल्प दुबे के द्वारा इस विषय पर कार्य कर अंजाम तक पंहुचाया गया। भाजपा आरोप लगाती थी उस पर ये कुछ नहीं कर पाए पर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व महापौर सफीरा साहू के भ्रष्टाचार की परतें खुलवा दी हैं तो क्या महापौर संजय पांडे पूर्व महापौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे? सुशील मौर्य ने कहा कि आम जनता के धन की बंदरबाट पूर्व महापौर सफीरा साहू ने की है, उसे लेकर संजय पांडे का क्या स्टैंड है इसको उन्हें सार्वजनिक रूप से क्लियर करना चाहिए। साथ ही किसी भी जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन द्वारा अगर भ्रष्टाचार किया जाएगा तो कांग्रेस पार्टी न्यायालय के माध्यम से सजा दिलाने का कार्य करेगी बस्तर में किसी अफसरशाही हावी नहीं होने दिया जाएगा। सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सफीरा साहू पर महापौर निधि के करोड़ों रुपयों के भ्रष्टाचार का मुद्दा यूं तो तत्कालीन मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने जोरशोर से उठाया था, वर्तमान महापौर संजय पांडे उस दौरान सफीरा साहू को पैर के नाखून से लेकर सर के बाल तक भ्रष्टाचार में डूबे होना बताया था, पर पूर्व सफीरा साहू के भाजपा प्रवेश करते ही भाजपा ने इस बहुचर्चित महापौर निधि घोटाले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। भाजपा के आरोपों की जांच और आरोपों को सिद्ध करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी और पूर्व निगम उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय ने आरटीआई के माध्यम से भ्रष्टाचार को उजागर किया और न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय ने भी तथ्यों और सबूतों को ध्यान में रखते हुए पूर्व महापौर सफीरा साहू को 20 जून को न्यायालय में हाजिर होने का आदेश दिया है कुल मिलाकर कांग्रेस ने अंजाम तक पंहुचाने का कार्य किया है। अधिवक्ता संकल्प दुबे ने बताया न्यायलय के सामने हमने अपना पक्ष रखा था और नए कानून के एनएसएस में जो प्रोविजन है और इसके तहत जो अभियुक्त होता है उसे अपना पक्ष रखने का मौका मिलता है और इसी के तहत पूर्व महापौर सफीरा साहू को न्यायालय ने तलब किया है। अगर वह न्यायालय में पेश नहीं होती है तो न्यायालय अपना आगे का निर्णय लेगा और हम चाहते हैं कि पूर्व महापौर आएं, अपना स्पष्टीकरण दें और जो भी मामला बनेगा पूरा रजिस्टर्ड होगा और उसे अंजाम तक पहुंचाने का कार्य हम करेंगे।नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने इसे सच्चाई की जीत की दिशा में न्यायालय के बढ़ते कदम बताया है और कहा है कि भाजपा भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से समझौता कर सकती है, उन्हें अपनी पार्टी में लेकर संरक्षण दे सकती है परंतु कांग्रेस पार्टी न कभी भ्रष्टाचार के साथ समझौता किया है और न करेगी।जनता की गाढ़ी कमाई को जो भी डकारना चाहेगा उसके खिलाफ हम हमेशा खड़े रहेंगे। प्रेसवार्ता में प्रभारी महामंत्री जाहिद हुसैन, रविशंकर तिवारी, संजय पाणिग्रही, शुभम यदु, आभाष महंती, ज्योति राव, सायमा अशरफ, शादाब अहमद आदि मौजूद रहे।

अग्निवीर भर्ती: 30 जून से 10 जुलाई तक होगी ऑनलाइन परीक्षा, प्रवेश पत्र मिलेंगे 16 जून से

0
  •  इंजीनियरिंग कॉलेज धरमपुरा में परीक्षा केंद्र 

जगदलपुर भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 30 जून से 4 जुलाई तक एवं 7 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के पांच परीक्षा केंद्रों बिलासपुर, रायपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर में प्रतिदिन तीन- चार शिफ्टों में यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। अग्निवीर क्लर्क / एसकेटी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ही लिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 16 जून से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। छत्तीसगढ़ में निर्धारित परीक्षा केंद्र इस प्रकार हैं- बिलासपुर में चौकसी इंजीनियरिंग कॉलेज, मस्तुरी रोड, लाल खदान और डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी, करगी रोड, कोटा, रायपुर में आईओएन डिजिटल जोन, सरोना भिलाई में पर्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, सिरसाकला, दुर्ग में छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बालोद रोड और जगदलपुर में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, धरमपुरा। भारतीय सेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टता के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप) के टेलीफोन नंबर 0771- 2965212 और 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की भी सख्त सलाह दी गई है।

जगदलपुर में 20 को राज्य मुख्य आयुक्त लेंगे समीक्षा बैठक

0

जगदलपुर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव 19 जून को जगदलपुर आएंगे। वे यहां

20 जून को ज्ञान गुड़ी में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बस्तर के जिला मुख्य आयुक्त संजय पाण्डे, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में जिला संघ जिला बस्तर एवं समस्त स्काउटर एवं गाइडर की वार्षिक समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में सहायक राज्य आयुक्त वाज़िद खान भी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बैठक में वार्षिक कार्य योजना, विद्यालयों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन, वारंट, चार्टर एवं लेखा संबंधी विषयों पर समीक्षा करेंगे।साथ ही गत वर्ष के राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त स्काउट्स एवं गाइडस् को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित करेंगे। जिला सचिव लिलेश देवांगन ने जिले के समस्त प्राचार्यों से उनकी संस्था में कार्यरत स्काउट्स एवं गाइडस् प्रभारियों को बैठक में भेजने की अपील की है।यह जानकारी जिला संगठन आयुक्त दशरु राम यादव ने दी।

गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल-2 में मनाया गया प्रवेश उत्सव

0
  •  स्कूल में को-एजुकेशन की शुरुआत हुई, अब छात्र भी पढ़ेंगे यहां 

जगदलपुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-2 जगदलपुर में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन 16 जून को किया गया।

शासन के निर्देश अनुसार नए शिक्षा सत्र 2025-26 की शुरुआत बस्तर जिले के सभी विद्यालयों में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के मार्गदर्शन में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 जगदलपुर में भी शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन पार्षद लक्ष्मण झा, पार्षद राजेंद्र कर एवं पार्षद आशा साई के आतिथ्य में समान हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना से हुई। तत्पश्चात पार्षद लक्ष्मण झा ने अपने संबोधन में सभी छात्र- छात्राओं को प्रतिदिन स्कूल आने एवं मन ल‌गाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया । नए सत्र से इस स्कूल में को-एजुकेशर की शुरुआत भी हुई।

झा ने पूरे स्टॉफ को बधाई दी। पार्षद राजेंद्र कर और आशा साई ने भी बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने की प्रेरणा देते हुए भविष्य में बड़ी सफलताएं प्राप्त कसे की शुभकामनाएं दीं। संस्था की प्रायार्य सुधा परमार ने अपने संबोधन में सभी छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया कि अब संस्था में छात्र भी छात्राओं के साथ अध्ययन करेंगे। उहोंने समस्त स्टॉफ का स्वागत करते हुए आहवान किया कि नये शिक्षा सत्र में सभी शिक्षक पूर्व की तरह पूरी लगन एवं मेहनत के साथ कार्य करें। उसके बाद सभी बच्चों को तिलक लगाकर माध्यमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को गणवेश एवं पाठ्‌यपुस्तक प्रदान की गईं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र छात्राओं को पाठ्‌य पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम को प्रधान पाठक शैलेंद्र देवांगन एवं वरिष्ठ व्याख्याता रात्रि कोसी ने भी संबोधित किया।

7 साल से विद्यार्थी विहीन शाला भी हो गई गुलजार, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने 7 बच्चों को दिलाया छठवीं कक्षा में दाखिला

0
  •  2019 से एक भी विद्यार्थी नहीं था छोटे गड्डोपारा के मिडिल स्कूल में
  • बस्तर में अब एक भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
  • प्रवेश उत्सव के साथ जिले में शिक्षण कार्य प्रारंभ

अर्जुन झा-

जगदलपुर जो स्कूल बीते सात साल से विद्यार्थियों के लिए तरस रहा था, वह भी आज गुलजार हो गया। बस्तर के एक सुदूर गांव के मिडिल स्कूल में स्वयं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने ने सात विद्यार्थियों को छठवीं कक्षा में दाखिला दिलवाया। इस स्कूल में सन 2019 से एक भी विद्यार्थी नहीं था। वहीं युक्तियुक्तकरण ने शिक्षक विहीन स्कूलों को भी आबाद कर दिया है। अब जिले में एक भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रह गया है। यह बस्तर कलेक्टर हरिस एस, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल द्वारा किए गए प्रयासों से संभव हो पाया है।

बस्तर जिले में आज 16 जून को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिले की सभी शालाओं में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हें-मुन्हें बच्चों का पारंपरिक रूप से तिलक, फूल-माला पहनाकर एवं सरस्वती वंदना के साथ स्वागत किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश उत्सव की तैयारी पूर्व में ही कर ली गई थी, जिसमें शालाओं की साफ-सफाई, बच्चों को गणवेश व किताबों का वितरण पहले ही किया जा चुका है। इसका उद्देश्य सत्र के पहले दिन से ही शिक्षण कार्य कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रवेश उत्सव का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि उत्पन्न करना एवं उन्हें विद्यालय से जोड़ना है। जिले की सभी शालाओं में यह उत्सव एक पर्व की तरह मनाया गया।

स्कूल चलें हम प्रवेश उत्सव को लेकर विद्यालयों में विशेष सजावट की गई थी। बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं और उनका मनोबल बढ़ाया गया। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी विद्यालयों तक इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। बच्चों की मुस्कान और जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों की भागीदारी ने आज के दिन को अविस्मरणीय बना दिया।

 

जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल भी आज कई शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए। वे सर्वप्रथम विकासखंड तोकापाल के वालाआवरा भाटा प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला राजूर, सेजस तोकापाल पहुंचे। उसके बाद विकासखंड दरभा के गड्ढों पारा पखनार गए। सुदूर दरभा विकासखंड की माध्यमिक शाला छोटे गड्डो पारा जो वर्ष 2019 से छात्र विहीन था वहां जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से 7 बच्चों का कक्षा 6वी में प्रवेश कराया गया। बस्तर जिले में अब एक भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं रह गया है। इस मौके पर उनके साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगदीश पात्र, समूल राम जनपद सदस्य दीप सरपंच, पंचों के साथ शिक्षक और ग्रामीण भी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS