City Media - Page 129 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 129

मुस्लिम समाज ने कब्रिस्तान के लिए जमीन देने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौपा

0

जगदलपुर।बस्तर जिले की मुस्लिम समाज ने जनाजे को दफन करने हेतु वर्ष 1890 के पूर्व कब्रिस्तान के लिए 5 एकड़ भूमि शासन द्वारा आबंटित की गई थी उक्त कब्रिस्तान में लंबी अवधि से जनाजे को दफनाने का काम किया जा रहा हैं। वर्तमान में कब्रिस्तान पूरी तरह भर गया हैं एवं संपूर्ण स्थल का उपयोग किया जा चुका हैं। वह कब्रिस्तान शहर के मध्य में स्थित हैं वर्तमान में कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्तमान में समाज के सम्मुख जनाजे को दफनाने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई हैं। मुस्लिम समाज इस कठिन परिस्थिति से गुजर रहा हैं। भूमि आबंटन हेतु पूर्व मे भी मुस्लिम समाज की ओर से अनुरोध किया गया हैं।

मुस्लिम समाज की ओर से अंजुमन इस्लामिया (एडहॉक कमेटी) जगदलपुर के सदर/कार्यकारी अध्यक्ष डॉ एस. जहीरूददीन के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय, को कब्रिस्तान हेतु भूमि आबंटित किये जाने हेतु ज्ञापन सौपा। सदभावनापूर्ण इस आशय से दिया गया हैं कि भूमि आबंटित किये जाने पर नियमानुसार शासन के राजस्व की अदायगी करने को अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर सदैव तैयार एवं तत्पर रहेंगी।

मुस्लिम समाज ने कलेक्टर महोदय, से कब्रिस्तान के लिए भूमि आबंटित करने हेतु अनुरोध किया हैं।

मुस्लिम समाज की ओर से ज्ञापन देने हेतु अंजुमन इस्लामिया (एडहॉक कमेटी) जगदलपुर के सदर/कार्यकारी अध्यक्ष डॉ एस. जहीरूददीन, वरिष्ठ सदस्य इजराइल भारती, इसराईल हक, महमुद बैलीम, शेख नौसाद, मो. नासिर, मुदर्रिस गुलाम ताहा एवं मुस्लिम समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

भरी बरसात में मकान उजाड़ना दुखद: दीपक बैज

0
  •  कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उठाई आवाज 
  • रायगढ़ के प्रभावित परिवारों से मिले बैज 

रायगढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायगढ़ में प्रशासन द्वारा की गई तोडफ़ोड़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान दीपक बैज ने प्रशासनिक अधिकारियों को मानवता का पाठ पढ़ाया।

रायगढ़ में सड़क निर्माण के लिए कई मकान उजाड़ दिए गए हैं। मानसून दस्तक दे चुका है, बरसात शुरू हो गई है। कई परिवार बरसते पानी में बेघर कर दिए गए हैं। इस प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज रायगढ़ आ पहुंचे। उन्होंने तोड़े गए मकानों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका दुख दर्द साझा किया। इस दौरान वहां मौजूद एसडीएम और अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तोड़फोड़ की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई। अफसरोंसे मुखातिब होते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा- आप एक इंसान के रूप में सोचें कि बरसात के इस मौसम में गरीबों को बेघरकरने की यह कार्रवाई कहां तक जायज है? इस कार्रवाई से इन गरीबों की रोजी मजदूरी और उनकी पढ़ाई छूट रही है, ये अब कहां रहेंगे, इस बारे में भी सोचिए। श्री बैज ने कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं। आज सत्ता पर वे बैठे हैं, हो सकता है कल हम होंगे और आप नौकरी पर बने रहेंगे। सरकार के दबाव में ऐसा कदम न उठाएं कि गरीबों को परेशानी में पड़ना पड़े। दीपक बैज ने कहा कि हर समस्या का समाधान है, आप यहां फ्लाई ओवर बनवा कर इन गरीबों को राहत पहुंचा सकते हैं। आप इन गरीबों को देखते हुए कोई दूसरा विकल्प ढूंढे। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस विकास विरोधी नहीं है, हम चाहते हैं कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछे, मगर यह भी ध्यान रखा जाए कि गरीबों का अहित न हो।

प्रवेश उत्सव के साथ बस्तर में शिक्षण कार्य प्रारम्भ

0

जगदलपुर, 16 जून 2025 (अर्जुन झा) बस्तर जिले में आज शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिले के समस्त शालाओं में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हें-मुन्हें बच्चों का पारंपरिक रूप से तिलक, फूल-माला पहनाकर एवं सरस्वती वंदना के साथ स्वागत किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर.बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा प्रवेश उत्सव की तैयारी पूर्व में ही कर ली गई थी, जिसमें शालाओं की साफ-सफाई, बच्चों को गणवेश व किताबों का वितरण पहले ही किया जा चुका है, जिसका उद्देश्य सत्र के पहले दिन से ही शिक्षण कार्य कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि “प्रवेश उत्सव का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि उत्पन्न करना एवं उन्हें विद्यालय से जोड़ना है। जिले की सभी शालाओं में यह उत्सव एक पर्व की तरह मनाया गया।”

‘स्कूल चलें हम’ प्रवेश उत्सव को लेकर विद्यालयों में विशेष सजावट की गई थी। बच्चों को मिठाइयाँ वितरित की गईं और उनका मनोबल बढ़ाया गया।

ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी विद्यालयों तक इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। बच्चों की मुस्कान और जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों की भागीदारी ने आज के दिन को अविस्मरणीय बना दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी आज कई शाला प्रवेश उत्सव मे शामिल हुए वे सर्वप्रथम विकासखंड तोकापाल के वालाआवरा भाटा प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला राजूर सेजस तोकापाल उसके पश्चात विकासखंड दरभा गड्ढों पारा पखनार गए।

सुदूर दरभा विकासखंड के माध्यमिक शाला छोटे गडडो पारा जो वर्ष 2019 से छात्रः विहीन था वहां जिला शिक्षा अधिकारी, के द्वारा शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से 07 बच्चों का कक्षा 6वी में प्रवेश कराया गया जिला मे एक भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं है इस मौके पर उनके साथ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीश पात्र, समूल राम जनपद सदस्य दीप सरपंच, पांच के अलावा शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित थे

स्कूल में रंगोली सजाकर किया नवप्रवेशी बच्चों का जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने स्वागत

0
  • जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के मार्गदर्शन में मनाया गया प्रवेश उत्सव 

बकावंड जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के मार्गदर्शन में बस्तर जिले के स्कूलों में आज 16 जून को नए शिक्षण सत्र का आगाज धूमधाम से हुआ। स्कूलों को रंगोली और बंदनवार से सजाया गया था।

सोमवार 16 जून 2025 को बस्तर जिले के विभिन्न स्कूलों में नए शिक्षण सत्र पर नवप्रवेशियों का स्वागत किया गया। बस्तर जिले की बकावंड जनपद पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बीजागुड़ा में भी नवप्रवेशियों को जनप्रतिनिधियों ने सनातनी परंपरा अनुसार तिलक लगाकर व पुष्प भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान नवप्रवेशियों को उपहार भी दिए गए। शाला प्रवेशोत्सव में क्षेत्रीय नेता व जिला पंचायत सदस्य वनवासी मौर्य भी पहुंचे। वनवासी मौर्य ने कहा कि शिक्षा सभी के लिए वर्तमान परिदृश्य में जरुरी है। क्योंकि शिक्षा से ही विकसित व जागरूक समाज बनता है। जिला पंचायत सदस्य वनवासी मौर्य ने कहा कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर है जिसके तहत शिक्षा को बढ़ावा देने नवाचार किए जा रहे रहे हैं। शाला प्रवेशोत्सव के दौरान फूलदास नागेश सीएसी, अनिल पटेल प्रधान अध्यापक, सुनीता नाग प्रधान अध्यापक बीजागुड़ा, शिक्षकगण निशा साई, ममता सेठिया, तेजा लक्ष्मी नायडू ,ललित बघेल, प्रियंका यादव, पालकगण व ग्रामवासी उपस्थित थे।

स्वामी आत्मानंद स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

0
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

लोहंडीगुड़ा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अलनार में आज 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और सरस्वती वंदना के साथ की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कोर्राम ने की। मुख्य अतिथि रत्ना सेठिया, विशिष्ट अतिथि मंडल भाजपा अध्यक्ष मंतूराम कश्यप व अलनार के उप सरपंच लखीधर सेठिया थे। स्वागत गीत, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। प्रधानाचार्य अजय कोर्राम ने कहा कि यह विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और समाज निर्माण की प्रयोगशाला भी है। हमारा प्रयास है कि हर बच्चा आत्मविश्वास से भरा हो और उसकी नींव मजबूत हो। मुख्य अतिथि रत्ना सेठिया तथा विशिष्ट अतिथि मंतूराम कश्यप ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता व नवाचार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन उपरांत सभी विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों एवं अतिथियों के लिए न्योता भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सौहार्द और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।

उपभोक्ताओं को भारी पड़ रहा है स्मार्ट मीटर; बिजली की खपत कम, बिल अनाप शनाप

0
  • डिजिटल मीटर का विरोध, पार्षद विशाल मोटवानी ने खोला मोर्चा
  • वार्ड 24 में बिजली विभाग की कारस्तानी, डिजिटल मीटर से छले जा रहे लोग

दल्लीराजहरा नगर पालिका दल्ली राजहरा के बिजली उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर भारी पड़ रहा है। घरों में बिजली की खपत कम हो रही है और बिल अनाप शनाप थमाए जा रहे हैं। नगर के वार्ड क्रमांक 24 में विद्युत विभाग द्वारा डिजिटल बिजली मीटर लगाए जाने के बाद शिकायतें आना शुरू हो गई हैं।

वार्ड के कई लोगों ने विभाग एवं पार्षद विशाल मोटवानी से शिकायत की है कि डिजिटल मीटर लगाने के बाद न घर वालों को एफआर न रीडिंग की कोई जानकारी दी जाती है। ऊपर से बिजली बिल अत्यधिक आ रहा है।मामले में पार्षद विशाल मोटवानी ने वार्ड की जनता से अपील की है कि उनके द्वारा विद्युत विभाग में की गई शिकायत का निदान न होने तक डिजिटल मीटर न लगाने दें। पार्षद विशाल मोटवानी ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि डिजिटल मीटर लगाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा जिस ठेकेदार को काम सौंपा है उनके कर्मियों की गलती से इस प्रकार की स्थिति निर्मित हुईं है। जिसके निवारण बाबत विद्युत विभाग के अधिकारियों के समक्ष वार्ड की जनता के साथ समस्या निवारण हेतु बैठक करने की योजना बनाई गई है। इधर वार्ड की जनता बढ़े हुए बिजली बिल और डिजिटल मीटर की विसंगति के साथ ही बार बार वोल्टेज लो हो जाने और बिजली कटौती से भी हलाकान हैं। उनका कहना है कि विद्युत विभाग द्वारा अधिक शुल्क वसूला जा रहा है पर कटौती और मरम्मत कार्य सही तरीके से न किए जाने का खामियाजा भरी गर्मी और उमस में वार्डवासियों को भुगतना पड़ रहा है। मामले में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता आरसी साहू ने बताया कि ठेका फर्म के सुपरवाइजर की जिम्मेदारी है। उसको बुलवा के एफआर नंबर प्रदान किया जाएगा और बढ़े हुए बिजली बिल की भी जांच की जाएगी। बिजली विभाग के ठेकेदार कृष्णकांत द्वारा इतनी बड़ी चूक पर पूछताछ करने पर बताया स्मार्ट मीटर लगाने पर रसीद देने का कोई नियम नहीं है। रसीद अभी प्रोसेस में है।

सभी वेंडर को बीपी एवं एफआर नंबर लिखने बोला गया है। वेंडर और सुपरवाइजर से चर्चा की जाएगी। श्री मोटवानी ने कहा है कि ठेका फर्म के प्रतिनिधि द्वारा इतनी बड़ी चूक को मानने से इनकार कर देना उनकी मनमानी को दर्शाता है। जबकि विभाग और जनता साफ तौर पर विरोध प्रकट कर रही है। ये जाहिर करता है कि कहीं दाल में कुछ काला है।

सुकमा की लचर स्वास्थ्य सेवा पर कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने जताई चिंता

0
  • जिला चिकित्सालय में डॉक्टर्स की कमी, नहीं होती खून पेशाब जांच भी 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के अति संवेदनशील सुकमा जिले में स्वास्थ्य सेवा का बड़ा बुरा हाल है। सुकमा जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की नितांत कमी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश राय ने इस समस्या पर कलेक्टर एवं शासन का ध्यान आकर्षित कराया है।

सुकमा कलेक्टर को लिखे पत्र में कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने कहा है कि सुकमा नक्सली गतिविधियों के मामले में अति संवेदनशील और आदिवासी बाहुल्य जिला है। बावजूद जिले के प्रायः सभी सरकारी अस्पतालों में हमेशा डॉक्टरों की कमी देखी जाती है। जिला चिकित्सालय में भी डॉक्टरों की नितांत कमी है। ऐसे में जिले के भोले भाले आदिवासियों को समय पर और समुचित इलाज नहीं मिल पाता। कई लोग असमय अपनी जान भी गंवा देते हैं। जानकारी के अभाव की वजह से जिला चिकित्सालय आकर भी लोग अपने बीमार परिजन को अपने साथ वापस ले जाते हैं। जैसी स्वास्थ व्यवस्था हमारे जिले में है ऐसा अगर किसी शहरों में हो तो रोजाना अस्पताल में लड़ाई झगड़े और दंगा जैसी स्थिति बन जाएगी। रोजाना अस्पताल में दुर्घटना के बाद हाथ पैर के टूटने के मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे पीड़ितों का जिला चिकित्सालय में जिनका हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर न होने की वजह से इलाज नही हो पा रहा है। दूर दराज से आए ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नेशनल हाइवे की खराब स्थिति की वजह से मरीज को मेडिकल कालेज तक ले जाने में भी बहुत परेशानी होती है। राय ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि सुकमा के आमजन की समस्या को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारी को निर्देशित करें। दुर्गेश राय ने यह भी कहा है कि जिला हॉस्पिटल में खून जांच न होने और निजी पैथालॉजी लैब में जांच कराना पड़ता है, जहां हजारों रूपये ग्रामीणों को देना पड़ता है। कई ग्रामीण पैसा एवं आवागमन की असुविधा को देख इलाज कराने सुकमा आने से कतराते हैं। जिम्मेदार अधिकारी इन खामियों को लगातार नजर अंदाज करते आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 3 माह पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश राय के नेतृत्व में सुकमा की लचर स्वास्थ सेवा को लेकर विरोध प्रर्दशन कर जिला हॉस्पिटल मे स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया था, फिर भी आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

राय ने स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद भी आज तक स्वास्थ सेवा दुरुस्त न होने और इस ओर क्षेत्र के भाजपा नेताओं एवं मंत्री द्वारा कोई ध्यान न देने को दुर्भाग्यजनक करार दिया है। श्री राय ने कहा है कि कई महीनों से जनता परेशान है न प्रभारी मंत्री न विभागीय मंत्री को सुकमा जिले की जनता के दर्द का अहसास नहीं हो रहा है। यह प्रवृत्ति अत्यंत दुर्भाग्य जनक है। कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने चेतावनी दी है कि अगर शासन प्रशासन 15 दिनों के अंदर स्वास्थ सेवा दुरुस्त नहीं करेंगे तो कांग्रेस पार्टी के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

केशकाल बाईपास फोर लेन करने केंद्र सरकार ने दी 307.96 करोड़ की स्वीकृति,सुगम होगा यातायात

0
  • मंत्री केदार कश्यप ने जताया प्रधानमंत्री मोदी व सड़क परिवहन मंत्री गडकरी का आभार,कहा डबल इंजन की सरकार में निरंतर आगे बढ़ रहा है बस्तर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार ने विकास की गति को नई दिशा प्रदान किया है। मोदी और विष्णुदेव साय सरकार ने “संगच्छध्वं संवदध्वं” मन्त्र को चरितार्थ करते हुए हर क्षेत्र में सामूहिक विकास को बढ़ावा दिया है।

प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी , केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी , केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री नितिन गडकरी जी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का आभार जताते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (नया NH-30) पर 11.380 किलोमीटर लंबाई वाले केशकाल बाईपास को पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए 307.96 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी है।

यातायात सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित होगा

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में यह निर्माण सहायक होगी। फोर लेन सड़क परियोजनाएं यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। केशकाल की यह चार लेन सड़कें यातायात को सुगम सुव्यवस्थित बनाएंगी और यात्रा के समय को कम करेगी। इसके साथ ही सड़कें सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देगी और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करेगी। इस सड़क के निर्माण से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार और वाणिज्य को सुविधाजनक बनाएगी।

मंत्री केदार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर 4-लेन केशकाल बाईपास के निर्माण से कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी। खासकर केशकाल घाट खंड के चुनौतीपूर्ण इलाके में बाईपास एक सुगम, भीड़-भाड़ रहित मार्ग प्रदान करेगा, जिससे केशकाल घाट खंड में वर्तमान में अनुभव की जाने वाली यातायात बाधाओं को कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा इससे वाहनों की तेज और अधिक कुशल आवाजाही हो सकेगी।

शहरी क्षेत्रों से भारी यातायात को हटाकर, बाईपास शहरी सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने, प्रदूषण के स्तर को कम करने और दुर्घटना के जोखिम को कम करने में मदद करेगा, जिससे शहर के भीतर पैदल चलने वालों और मोटर चालकों दोनों के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

केशकाल बाईपास फोर लेन करने केंद्र सरकार ने दी 307.96 करोड़ की स्वीकृति,सुगम होगा यातायात

0
  • मंत्री केदार कश्यप ने जताया प्रधानमंत्री मोदी व सड़क परिवहन मंत्री गडकरी का आभार,कहा डबल इंजन की सरकार में निरंतर आगे बढ़ रहा है बस्तर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार ने विकास की गति को नई दिशा प्रदान किया है। मोदी और विष्णुदेव साय सरकार ने “संगच्छध्वं संवदध्वं” मन्त्र को चरितार्थ करते हुए हर क्षेत्र में सामूहिक विकास को बढ़ावा दिया है।

प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी , केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री श्री नितिन गडकरी जी व मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का आभार जताते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (नया NH-30) पर 11.380 किलोमीटर लंबाई वाले केशकाल बाईपास को पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए 307.96 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी है।

यातायात सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित होगा

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में यह निर्माण सहायक होगी। फोर लेन सड़क परियोजनाएं यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। केशकाल की यह चार लेन सड़कें यातायात को सुगम सुव्यवस्थित बनाएंगी और यात्रा के समय को कम करेगी। इसके साथ ही सड़कें सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देगी और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करेगी। इस सड़क के निर्माण से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार और वाणिज्य को सुविधाजनक बनाएगी।

मंत्री केदार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर 4-लेन केशकाल बाईपास के निर्माण से कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी। खासकर केशकाल घाट खंड के चुनौतीपूर्ण इलाके में बाईपास एक सुगम, भीड़-भाड़ रहित मार्ग प्रदान करेगा, जिससे केशकाल घाट खंड में वर्तमान में अनुभव की जाने वाली यातायात बाधाओं को कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा इससे वाहनों की तेज और अधिक कुशल आवाजाही हो सकेगी।

शहरी क्षेत्रों से भारी यातायात को हटाकर, बाईपास शहरी सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने, प्रदूषण के स्तर को कम करने और दुर्घटना के जोखिम को कम करने में मदद करेगा, जिससे शहर के भीतर पैदल चलने वालों और मोटर चालकों दोनों के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

 

 

देश को आगे बढ़ा रहे हैं प्रधान सेवक मोदी और जगदलपुर को सुविधा संपन्न बनाने जुटे हैं सेवक संजय पाण्डेय

0
  •  अल शहर की गलियों में सुबह निकल पड़ते हैं महापौर संजय पाण्डेय 

अर्जुन झा-

जगदलपुर प्रधान सेवक यानि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित, समृद्ध बनाने और देशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं जगदलपुर का सौभाग्य है कि शहर को मेयर संजय पाण्डेय के रूप में एक सच्चा सेवक मिला है, जो शहर को सुंदर, स्वच्छ और विकसित बनाने तथा जन समस्याओं को दूर करने के लिए अल सुबह से देर रात तक मैदान पर डटे रहते हैं। मेयर संजय अल सुबह से शहर की गली कूंचों में पहुंचकर जन समस्याओं का खुद जायजा लेते हैं, लोगों से चर्चा करते हैं और समस्याएं दूर करने की पहल भी करते हैं। महापौर संजय पाण्डेय की यह कार्यप्रणाली लोगों को खूब पसंद आ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां तो पूरा देश देख ही रहा है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की झलक भी छत्तीसगढ़ के लोग देख रहे हैं। इनके बीच जगदलपुर में भी एक अच्छी तस्वीर देखने को मिल रही है। जब किसी व्यक्ति को गांव के पंच या सरपंच का भी ओहदा मिल जाता है, तो वह अपने आप को तुर्रम खां समझने लग जाता है, मगर जगदलपुर के महापौर संजय पांडे ऐसे लोगों से जुदा हैं, उनमें एक जनसेवक की छवि साफ नजर आती है। संजय पाण्डेय खुद को मेयर की बनिस्बत सेवक ज्यादा मानते हैं। किसी आयोजन के लिए संजय पांडे द्वारा भेजे जाने वाले आमंत्रण या सूचना पत्र में वे खुद को सेवक ही लिखते हैं। जो जनप्रतिनिधि स्वयं को सेवक बताए, उसका काम भी बोलता है। मेयर चुने जाने के बाद से ही संजय पाण्डेय ने जो सक्रियता दिखाई है वह काबिले तारीफ है। चाहे प्राचीन धरोहरों, तालाबों के संरक्षण की बात हो, चाहे दलपत सागर और गंगा मुंडा तालाब को उनके मूल स्वरूप में लौटाने की बात हो, चाहे पुराने शॉपिंग कांप्लेक्स के जीर्णोद्धार की बात हो या फिर जल संकट से शहर को मुक्ति दिलाने के लिए इंद्रावती नदी में तटबंध निर्माण के लिए मंजूरी दिलाने की बात हो, हर काम में संजय पाण्डेय खरे उतरते नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह कि जब शहर के ज्यादातर लोग सुबह सुबह सुहानी नींद के आगोश में समाये रहते हैं, तब महापौर शहर की गलियों में हालात का जायजा लेते नजर आते हैं। आज सोमवार को सुबह पैदल चलकर आए महापौर संजय पाण्डेय आम लोगों से मुलाकात करते नजर आए। वे लोगों से शहर की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लोगों से राय शुमारी भी करते रहे। उन्होंने कई समस्याओं का समाधान चौक पर चाय की चुस्की के बीच ही कर दिया। जन स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल जैसे मूलभूत सुविधाओं की पहुंच हर घर तक पहुंचाने बाबत अपनी मंशा भी महापौर ने जाहिर की। आम लोगों के लिए आम सेवक बनकर महापौर संजय पाण्डेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिद्धांत सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को सार्थक करते नजर आ रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS