City Media - Page 1453 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1453

Big Breaking दल्लीराजहरा : चोरहापड़ाव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत पुत्र घायल

0

दल्लीराजहरा : चोरहापड़ाव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर पिता की मौत हो गई एवं पुत्र घायल हो गया है | मृतक रामबसावन पासवान पिता मोहन प्रसाद पासवान उम्र 55 वर्ष वार्ड क्र 12 के निवासी है | पिता व पुत्र विक्की अपनी दुपहिया वाहन से दल्ली की ओर आ रहे थे कि मनीष ट्रेवल्स सीजी 07 ई 4111 की चपेट में आने से पिता रामबसावन पासवान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीँ पुत्र विक्की बुरी तरह से घायल हो गया है | मनीष बस और स्कूटी में आमने सामने जबरदस्त टक्कर, बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि  स्कूटी सहित सवारियों को रौंदते हुए लगभग 100 मीटर दूर तक घसीटा, बस सवारियों से भरी हुई थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि स्कूटी पूरी तरह बस में धंस गई थी और वहीँ मृतक का शारीर बुरी तरह से कुचल गया था | घटना की जानकारी मिलने के पश्चात् मौके पर पुलिस पहुँच मृतक का पंचनामा कर डौंडी मरचुरी ले जाया गया है एवं पुत्र को संजीवनी 108 की मदद से घायल को डौंडी अस्पताल ले गया जहाँ घायल का प्रथमिक उपचार के बाद  हायर सेंटर रिफर किया गया |

अभी आये दिन नगर में या आसपास के क्षेत्रों में लगातार सड़क दुर्घटनाएँ हो रही है अभी कुछ दिन पूर्व ही मानपुर चौक में खडगांव माइंस से आयरन और भरकर आ रही 22 चक्का वाहन अनियंत्रित होकर तीन मकानों के साथ बिजली के खम्भे को तोड़ती हुई  पलट गई | ट्रक के पलटने से लोगों के मकानों में आयरन ओर घुस गया |

इसी प्रकार के कच्चे माइंस के एक वाहन ने कुछ दुरी पर लगे संकेत एवं दुरी को चिन्हित करने वाले बोर्ड को इतनी जोर से टक्कर मारा कि बोर्ड रोड के बीचोबीच गिर गया था एवं बड़ी दुर्घटना टल गई थी कई घंटे चक्काजाम के बाद स्थिति सामान्य हुई थी |

प्रशासन द्वारा इस प्रकार हो रहे सड़क दुर्घटना को रोकने किसी भी प्रकार की कोई सक्रियता नहीं दिखाई जा रही है और आम नागरिक इसका शिकार हो रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – परम पवित्र सावन महीने में सार्वजनिक हनुमान मंदिर में सर्व समाज की महिलाओं के साथ मंदिर के संस्थापक ने पौधारोपण का कार्यक्रम रखा

0

परम पवित्र सावन महीने में ward number 22 में आज सार्वजनिक हनुमान मंदिर में सर्व समाज की महिलाओं के साथ मंदिर के संस्थापक खटवानी परिवार की साक्षी खटवानी ने पौधारोपण का कार्यक्रम रखा । पौधारोपण कार्यक्रम में सर्व समाज समरसता समिति की द्रोपती साहू नंदा पशीने सविता वर्मा वीना साहू राजेश्वरी साहू ने सक्रिय भागीदारी से अपने अपने हाथों से नीम पौधा बेल पत्ता पौधा जाम पौधे और अन्य पौधों को गमलों में रोपित किया एवं समय-समय पर इनकी व्यवस्था को देखने का संकल्प किया ज्ञातव्य हो कि हाल ही में इसी मंदिर में विष्णु लक्ष्मी लक्ष्मीनारायण प्रतिमा का एवं नवग्रह प्रतिमा का स्थापना का कार्यक्रम रखा गया था जो कि दल्ली राजहरा में प्रथम मंदिर है जहां पर इन की प्रतिमा स्थापित हुई है सभी भक्तों में हर्ष की लहर है यहीं पर श्रद्धालु गण भगवान शिव की आराधना करने आते रहते हैं अब उन्हें साथ साथ में लक्ष्मी नारायण नवग्रह बजरंगबली एवं दुर्गा माता जी के दर्शन का भी लाभ प्राप्त होगा साक्षी खटवानी ने सभी महिलाओं का धन्यवाद किया एवं सभी पौधों की देखभाल का जिम्मा उठाया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा शहर की प्रमुख मांगो को लेकर जिलाधीश एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

0

भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा शहर की प्रमुख मांगो को लेकर जिलाधीश एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें लम्बे समय से विभिन्न संगठनो के द्वारा संयुक्त रूप से किये जा रहे आंदोलन के माध्यम से की जा रही केन्द्रीय विद्यालय की मांग को अस्थायी रूप से बी.एस.पी.उ.मा.विद्यालय क्र.02 में इसी सत्र से प्रारंभ करने की मांग की। इसी प्रकार 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा के बाद भी प्रारंभ नही किया गया है। 100 बिस्तर कोविड अस्पताल में प्रारंभ किये गये अस्थायी ओपीडी को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर अस्पताल को निरन्तर कर सुविधायें बढाई जाये। शहर के मुख्य मार्गों मे घूमने वाले आवारा मवेशियों पर कार्यवाही की जाये। जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। लगातार भारी वाहनो से हो रही दुर्घटना में मौतो को रोकने हेतु प्रस्तावित बाईपास रोड़ को यथाशीघ्र प्रारम्भ कराया जाये। शहर में बढ़ते मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिये दल्लीराजहरा के समस्त वार्डो में लम्बे समय से बन्द नाली की सफाई कार्य को कराया जाये एवं मच्छरों से बचाव हेतु सभी वार्डों में फोगिंग मशीन का प्रति सप्ताह उपयोग किया जाए। दल्ली राजहरा क्षेत्र में खुले आम वार्डो में बिक रहे शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैध करोबार को तत्काल बन्द करा दोषियों पर कार्यवाही की जाये। उक्त मांगो पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रेमलता चन्देल द्वारा मांगो पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नागेन्द्र चैधरी भाजपा महिला मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा भाजपा अ.जा. मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेन्द्र पिपरे, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भूपेद श्रीवास, पार्षद सौहद्रा ठाकुर, पार्षद राजेश काम्बले, पार्षद ममता नेताम, पार्षद प्रतिमा नायक, भाजयूमो जिला मंत्री सोनू ठगेल, नीलावती साहू, शंकर साहू, जसवंता नायक, निलेश श्रीवास्तव, राकेश देवांगन, प्रवीण उइके, सुनील नंदी, अमित बंजारे, सोनू विभार, मनीष उइके, सोनू मसीह, रिकू नायक, परदेशी विभार बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

जगदलपुर के स्थानीय व्यापारी के साथ हुये लूट के आपराधिक वारदात में थाना बोधघाट में अपराध दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है

0

जगदलपुर के स्थानीय व्यापारी त्रिलोकचंद सिसोदिया के साथ हुये लूट के आपराधिक वारदात में थाना बोधघाट में अपराध दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। मामले में माल मुलजिम पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित कर आदतन, निगरानीशुदा बदमाश एवं संदिग्धों से लगातार पूछताछ करते हुए तकरीबन 02 दर्जन से अधिक सक्रिय बदमाशों से पूछताछ किया गया है साथ ही तरीका वारदात को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध स्थलों पर पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। गठित टीम के सदस्यों को सीमावर्ती राज्य उडीसा के संभावित थाना क्षेत्रों की ओर पतासाजी हेतु रवाना किया गया है। घटना स्थल, आसपास एवं आने जाने के संभावित प्रत्येक स्थानों में लगे सीसीटीव्ही का फुटेज प्राप्त कर हर पहलूओं का बारिकी से परीक्षण कर फरार अज्ञात आरोपियों की सुरागरसी पुलिस द्वारा की जा रही हैं। पूर्व में उक्त अपराध के आरोपियों की पतासजी एवं गिरफ्तारी कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदलपुर द्वारा राशि 10,000/-रूपये का ईनाम की घोषणा की गई थी जिसे निरस्त करते हुए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर द्वारा लूट के अज्ञात आरोपियों के संबंध में किसी के द्वारा जानकारी देने, गिरफ्तारी कराने या युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे प्रकरण में फरार अज्ञात आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया जा सके इस हेतु पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु 30,000/-रू0 का ईनाम उद्घोषणा जारी किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की नजर कॉलोनाईजरों को जारी हो सकता है नोटिस

0

जगदलपुर। अवैध प्लॉटिंग मामले में नोटिस जारी करने के बाद अब प्रशासन की नजर अवैध कॉलोनियों पर है। विशेष सूत्रों से से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे कॉलोनाईजरों को भी नोटिस जारी करने की तैयारी है जो समय सीमा में कॉलोनी को हैण्डओवर नहीं कर सके है। ऐसे कॉलोनाईजरों पर भी नकेल कसने की तैयारी है। हाल ही में बस्तर कलेटर रजत बसंल के आदेशानुसार अवैध प्लॉटिंग मामले में शहरी क्षेत्र के 44 एवं ग्रामीण क्षेत्र 54 अवैध प्लॉटिंग मामले में नोटिस जारी कर जमीन मालिकों से जवाब तलब किया गया। अवैध प्लॉटिंग मामले में नोटिस जारी होने के बाद से कई भू-माफिया भी संदेह के दायरे में है जिनकी परेशानियों भी बढ़ गई है। जमीन कारोबार से जुड़े कई कारोबारी एकड़ के भाव में जमीन की खरीदी कर प्लॉटिंग कर खरीदी बिक्री कर शासन को चपत लगाने में जुटे है। कॉलोनाईजरों को नोटिस जारी करने की तैयारी: जिले में दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों का निर्माण कराया गया है जिसमें अधिकांश कॉलोनियां निगम क्षेत्र में है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

निगम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकांश कॉलोनियां ऐसी है जो निर्धारित समयसीमा के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी कॉलोनी का समुचित विकास नहीं कर सके है। कॉलोनी के अधूरे विकास के कारण कुछ कॉलोनी को छोड़ दे तो अधिकांश कॉलोनी निगम को हैण्डओवर भी नहीं किया जा सका है। निगम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे कॉलोनाईजरों की भी सूची तैयार की जा रही है जिन्हे भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जा सकता है। तत्कालिन आयुत के द्वारा जारी हुआ था नोटिस: तत्कालिन आयुत राहुल वेंकट के द्वारा विगत कुछ वर्ष पूर्व ऐसे कॉलोनाईजरों को नोटिस जारी कर शीघ्र कॉलोनी को विकसित कर निगम को हैण्डओवर करने का फरमान जारी किया गया था। तत्कालिन आयुत के तबादला होते ही उक्त नोटिस फाईलों में बंद कर दी गई। आज आलम यह है कि जिन कॉलोनियों को विकसित करने का नोटिस जारी किया गया था वह आज भी निगम को हैण्डओवर नहीं हो सका है। बंधक भूखंड की खरीदी-बिक्री: कॉलोनाईजर एट के अनुसार यह प्रावधान है कि कॉलोनी के संपूर्ण विकास एवं निगम को हैण्डओवर करने के बाद ही कॉलोनाईजर उक्त बंधक भू-खंड की खरीदी बिक्री कर सकता है। कई कॉलोनियों में निगम के बंधक भूखंड की खरीदी बिक्री भी की जा चुकी है। ऐसे कई कॉलोनी के बंधक भू-खंड पर भवन भी बनकर तैयार हो चुका है,निगम को खबर तक नहीं जबकि नियम के तहत निगम को विशेषाधिकार है कि समयसीमा में कॉलोनी का विकास नहीं होने पर बंधक भू-खंड के निलाम का भी प्रावधान है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा शहर की प्रमुख मांगो को लेकर जिलाधीश एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

0

भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा शहर की प्रमुख मांगो को लेकर जिलाधीश एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें लम्बे समय से विभिन्न संगठनो के द्वारा संयुक्त रूप से किये जा रहे आंदोलन के माध्यम से की जा रही केन्द्रीय विद्यालय की मांग को अस्थायी रूप से बी.एस.पी.उ.मा.विद्यालय क्र.02 में इसी सत्र से प्रारंभ करने की मांग की। इसी प्रकार 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा के बाद भी प्रारंभ नही किया गया है। 100 बिस्तर कोविड अस्पताल में प्रारंभ किये गये अस्थायी ओपीडी को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर अस्पताल को निरन्तर कर सुविधायें बढाई जाये। शहर के मुख्य मार्गों मे घूमने वाले आवारा मवेशियों पर कार्यवाही की जाये। जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। लगातार भारी वाहनो से हो रही दुर्घटना में मौतो को रोकने हेतु प्रस्तावित बाईपास रोड़ को यथाशीघ्र प्रारम्भ कराया जाये। शहर में बढ़ते मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिये दल्लीराजहरा के समस्त वार्डो में लम्बे समय से बन्द नाली की सफाई कार्य को कराया जाये एवं मच्छरों से बचाव हेतु सभी वार्डों में फोगिंग मशीन का प्रति सप्ताह उपयोग किया जाए। दल्ली राजहरा क्षेत्र में खुले आम वार्डो में बिक रहे शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैध करोबार को तत्काल बन्द करा दोषियों पर कार्यवाही की जाये। उक्त मांगो पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रेमलता चन्देल द्वारा मांगो पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नागेन्द्र चैधरी भाजपा महिला मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा भाजपा अ.जा. मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेन्द्र पिपरे, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भूपेद श्रीवास, पार्षद सौहद्रा ठाकुर, पार्षद राजेश काम्बले, पार्षद ममता नेताम, पार्षद प्रतिमा नायक, भाजयूमो जिला मंत्री सोनू ठगेल, नीलावती साहू, शंकर साहू, जसवंता नायक, निलेश श्रीवास्तव, राकेश देवांगन, प्रवीण उइके, सुनील नंदी, अमित बंजारे, सोनू विभार, मनीष उइके, सोनू मसीह, रिकू नायक, परदेशी विभार बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार आईसीयू में भर्ती, अचानक स्वास्थ्य खराब होने से पुलिस में मचा हड़कंप

0

जगदलपुर। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार अचानक स्वास्थ्य खराब होने से आईसीयू में भर्ती हो गए हैं। सिदार कई दिनों से पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। इन सबके बीच यह चर्चा भी है कि सिसोदिया गोलीकांड व लुटकांड़ के पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा भी दिन-रात इस मामले का पटाक्षेप करने में जुटे हुए हैं किंतु अपेक्षित सफलता नहीं मिली है जिसके कारण स्वाभाविक रुप से मानसिक व शारीरिक तनाव से गुजर रहें हैं।

बात निकलेगी तो दूर तलक जायेगी….कांग्रेस में ये क्या हो रहा है…

0

(अर्जुन झा)

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मचे संघर्ष ने अब सियासी गैंगवार का रूप धारण कर लिया है। सत्ताधारी कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह ने राज्य के वरिष्ठ मंत्री और ढाई ढाई साल के कार्यकाल की अटकलों के केंद्रबिंदु टीएस सिंहदेव पर जिस तरह निशाना साधते हुए बेहद गम्भीर आरोप लगाया है, उससे दिल्ली तक खलबली मच गई है। बृहस्पति सिंह सरगुजा अंचल के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से राज्य की सत्ताधारी पार्टी के विधायक हैं। बीते दिनों उनके काफिले पर हुए हमले के मद्देनजर उन्होंने अपनी ही सरकार के मंत्री सिंहदेव के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने के ठीक पहले सामने आए इस घटनाक्रम ने प्रतिपक्ष भाजपा को तो सरकार को घेरने का मौका दे ही दिया है, लगे हाथ कांग्रेस की अंतर्कलह भी उजागर कर दी है कि एकतरफा बहुमत के साथ राज कर रही कांग्रेस के भीतर क्या चल रहा है। भड़के बृहस्पति सिंह ने एक तरह से सिंहदेव की तुलना आसाराम और गुरमीत राम रहीम से कर दी है। उनके समार्थन में पार्टी के डेढ़ दर्जन विधायक लामबंद हैं तो वे यह मामला राहुल गांधी और सोनिया गांधी तक ले जाने का ऐलान कर रहे हैं। बृहस्पति सिंह ने छत्तीसगढ़ की सियासत में पहले भी खूब सरगर्मी तेज की है। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम पर भी गम्भीर आरोप लगा चुके हैं और अब अपनी ही सरकार के मंत्री से उनको खतरा महसूस हो रहा है।इधर भाजपा ने इस मामले में सवाल उठाया है कि जब सत्ताधारी पार्टी का विधायक सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा?

भाजपा कह रही है कि कांग्रेस के सत्ता संघर्ष में कानून व्यवस्था ठप हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के वाहन पर हमले व आरक्षक से मारपीट की घटना और इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे की गिरफ़्तारी को गैंगवार निरूपित करते हुए कहा है कि कांग्रेस में चल रहे सत्ता-संघर्ष में जब कांग्रेस के विधायक तक अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं, तो जनता का हाल समझा जा सकता है। क्या इसके बाद भी क़ानून- व्यवस्था को लेकर सरकार उदासीन बनी रहेगी? भाजपा कह रही है कि सत्ता के लिए कांग्रेस नेताओं की छटपटाहट कांग्रेस विधायक के उस कथन से जाहिर होती है कि मुख्यमंत्री के पक्ष में उनकी भूमिका सिंहदेव समर्थकों को बर्दाश्त नहीं हो रही है, इसलिए यह हमला किया गया है। भाजपा ने सवाल किया है कि अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का दावा करते सत्ताधीश ही अपराध के मामलों में संलिप्त होंगे तो प्रदेश के विकास की दिशा क्या होगी?

जिले में संचालित वन स्टाप सेंटर सखी दे रहा है महिलाओं को नया जीवन, जिले में अब तक 680 प्रकरण प्राप्त, महिलाओं की काउंसलिंग कर दी जा रही है सहायता एवं सुविधाऐं

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 27 जुलाई 2021

नारायणपुर जिले में स्थित वन स्टाप सेंटर सखी घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं, गलत संगत में पड़ी हुई बालिका एवं ऐसी गतिविधियां जिससे महिलाएं पीड़ित होती है, सभी के संबंध में सुविधाएं एवं सहायता देने का कार्य कर रहा है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी रविकांत धु्रवे ने जानकारी देते हुए बताया कि वन स्टाप सेंटर सखी महिला बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

वन स्टाप सेंटर(सखी) में महिलाओ की सहायता की जाती है। जिसमें आश्रय सहायता-जहां पीड़ित महिलाओं को रहने के लिए खाने, कपडे़ की सुविधाएँ, विधिक सहायता-पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। स्थापना से अभी तक लगभग 680 प्रकरण पर वन स्टाप सेंटर सखी के द्वारा कार्य किया गया है। वहीं 1 अप्रैल से 26 जुलाई, 2021 की स्थिति में लगभग कुल प्रकरण 39 प्राप्त हुए है। जिसमें 10 प्रकरणों में आश्रय सहायता, 1 प्रकरण परामर्श सहायता, 02 प्रकरणों में पुलिस सहायता तथा 20 प्रकरणों में विधिक सहायता दी गई है। स्थापना मार्च 2017 से 26 जुलाई 2021 तक कुल 680 प्रकरणों में से 297 में आश्रय सहायता, 32 में चिकित्सा सहायता, 88में विधिक सहायता, 85 में पुलिस सहायता तथा 121 प्रकरणों में परामर्श सहायता दी गयी है।
वन स्टाप सेंटर सखी द्वारा दी जा रही सुविधाएं-परामर्श सहायता-इसके अंतर्गत यदि कोई महिला अपने पति द्वारा मारपीट या व्यवहार से पीड़ित है, तो उनकी काउंसलिग कर समझाईश दी जाती है। चिकित्सा सहायता-इसमें महिलाओं को चिकित्सा संबंधी सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। पुलिस सहायता-यदि किसी महिला को पुलिस सहायता की आवश्यकता होती है तो वन स्टाप सेंटर सखी के माध्यम से पुलिस से समन्वय स्थापित कर उसे पुलिस सहायता प्रदान की जाती है। आपातकालीन सहायता वन स्टाप सेंटर सखी 24 घंटे सुविधा के लिए उपलब्ध रहता है।

जिले में अब तक 590.9 मिलीमीटर औसत वर्षा

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 27 जुलाई 2021

कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले में चालू मानसून के दौरान एक जून से अब तक 590.9 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गयी है। नारायणपुर विकासखंड में पिछले 24 घंटों में 23.9 मिलीमीटर और ओरछा विकासखण्ड में 10.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है।
एस.शुक्ल/राहुल/633

MOST POPULAR

HOT NEWS