बजरंगदल ने भाटीगुड़ा कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में किया पुरस्कार वितरण और धर्मान्तरण के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने को कहा

0
259

जगदलपुर:-आज दिनांक 22 सितंबर को भाटीगुड़ा ग्राम पंचायत में कब्बडी प्रतियोगिता का फाइनल मैच रखा गया था। जिसमें प्रथम पुरुस्कार जामगुड़ा की टीम एवं द्वितीय पुरुस्कार भाटीगुड़ा की टीम को दिया गया ।जिसमे ग्राम वासियो ने बजरंगदल को प्रथम पुरस्कार देने हेतु निमंत्रण दिया था। जिसमे गौ रक्षा प्रमुख नरेश कोरी के द्वारा प्रथम पुरुस्कार का वितरण किया जाना था जो कि ग्राम वासियो की इच्छा थी जिस पर गौ रक्षा प्रमुख नरेश कोरी ने बजरंगदल संयोजक देवेंद्र कश्यप,नगर सह संयोजक रोहन घोष विहिपअर्चक पोरहित पंकज मिश्रा,दीपक बेसरा, अनिल राव,ईश्वर कश्यप,भवानी सिंह, चौहान,सुनील कश्यप,राजमन कश्यप, विमल सिंह ठाकुर,अन्य बजंरगी के साथ मिलकर पुरुस्कार वितरण किया।

पूरे मैदान पर केवल बजरंगदल और जय राम के ही नारे गूंज रहे थे। जिला संयोजक देवेंद्र कश्यप के द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों तक यह संदेश दिया कि धर्म सरवोपरी है, धर्मांतरण मुक्त बस्तर बनाना है तो हम सब को एक होना होगा, और आस पास के लोगो को जागरूक करना होगा ताकि हम सब मिलकर धर्मान्तरण मुक्त बस्तर का सपना पूरा कर सकें।