City Media - Page 1455 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1455

प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा नई प्रभारियों की सूची जारी करते ही सुकमा जिला प्रभारी व सह-प्रभारियों ने युवाओं में भरा जोश…

0

सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी व प्रदेश महासचिव रायपुर संभाग प्रभारी दुर्गेश रॉय,सुकमा प्रभारी आकाश राव के नेतृत्व में मासिक बैठक हुआ सम्पन्न…

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोलकुंडा जी,सहप्रभारी एकता ठाकुर जी व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी जी एवँ युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बस्तर संभाग प्रभारी चाकेश्वर गढ़पाले जी के निर्देशानुसार सभी जिलों में प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति के पश्चात ही आज सुकमा जिले के युवा कांग्रेस प्रभारी आकाश राव के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों का मासिक बैठक रखा गया। जिसमें युवाओं को “एक बूथ दस यूथ” के नारे के साथ कार्य करने व छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को देश मे बढ़ती महँगाई,किसानों के मुद्दे पेट्रोलियम पदार्थों जैसे मुद्दों को लेकर अंतिम व्यक्ति तक जागरूक करने की बात कही।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस मासिक बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी,युवा कांग्रेस जिला सुकमा प्रभारी आकाश राव,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय,सह प्रभारी अजय बिसाई,सह प्रभारी जोगराज बुरड़,पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष साकेत शुक्ला,सोशल मीडिया प्रभारी सुकमा जिला अनुराग महतो व सुकमा जिले के सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आज भाजपा किसान मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ के किसान विरोधी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा

0

भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल के महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा जानकारी दी गई की भाजपा किसान मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ के किसान विरोधी सरकार के खिलाफ विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन डौंडीलोहारा बस स्टैंड में आज दिनांक 26 जुलाई 2021 को 1:00 बजे किया जा रहा है | राकेश द्विवेदी द्वारा समस्त भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं सभी किसान भाइयों से उनके हितों की रक्षा के लिए की जा रहे आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ झूठे वादे एवं छल पूर्वक कांग्रेस द्वारा सत्ता प्राप्त की है उसके बाद से ही किसान मजबूर एवं असहाय हो गए हैं उनके लिए कभी सोसाइटी में खाद्य बीज उपलब्ध नहीं है तो कभी गोबर खरीदी के नाम पर प्रारंभ गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी को बंद कर कर दी जाती है इसी प्रकार बीज विकास निगम द्वारा किसानों को मंडी बोर्ड द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को भी अभी तक नहीं दिया गया है रोका छेका योजना के अंतर्गत सड़कों पर घूम रहे हैं आवारा मवेशियों को भी तत्काल व्यवस्थित किया जाए जिससे हो रही सड़क दुर्घटनाएं कम हो सके इसी प्रकार किसानों को मोटर पंप के लिए मुफ्त बिजली का आश्वासन देने वाली सरकार द्वारा बिजली कटौती को तत्काल प्रभाव से बंद करा जाए क्योंकि किसान मौसम की मार के साथ-साथ बिजली कटौती के कारण खेतों मेंआवश्यक पानी नहीं दे पा रहे हैं जिससे उनकी फसल खराब होने की चिंता सता रही है | बालोद में स्थापित एकमात्र शक्कर कारखाने के लिए गन्ना उत्पादक किसानों का रकबा बढ़ाए जाने के साथ जिले में स्थापित गौठान समितियों द्वारा मिट्टी युक्त कंपोस्ट खाद का निर्माण करने वाली सोसाइटी कारवाई किया जाए सोसाइटी से मिलने वाले कंपोस्ट खाद की अनिवार्यता को तत्काल खत्म करें इन्हीं किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर भाजपा की किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आज किया जा रहा है मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा विधानसभा के समस्त किसान भाइयों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आज दोपहर 1:00 बजे धरना स्थल डौंडीलोहारा बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने का आग्रह किया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा की आरोही ने 12 वी में उच्चतम अंक प्राप्त कर नगर को किया गौरवान्वित

0

दल्ली राजहरा:- इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन 2021(ICSE) class 12th में राजकुमार कॉलेज रायपुर में अध्ययनरत दल्ली राजहरा निवासी आरोही खोबरागड़े ने 97.25% अंक प्राप्त कर नगर को गौरवान्वित किया है। दल्ली राजहरा निवासी अनिल खोबरागड़े एवं डॉ.बीना खोबरागडे की सुपुत्री आरोही खोबरागड़े प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली छात्रा रही है । आरोही खोबरागड़े के दादा जी .एस. खोबरागड़े एवं दादी श्रीमती जी. बी. खोबरागड़े सेवानिवृत्त शिक्षक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

NSUI राजहरा ने बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामो को देखते हुए साईकल रैली निकाल कर किया मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

0

दल्लीराजहरा:- देश में प्रतिदिन बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी होने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा जी के निर्देश पर एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नरेटी के मार्गदर्शन में आजNSUI डौंडीलोहारा विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन एवं उनकी टीम द्वारा दल्ली राजहरा में साइकिल रैली निकाल कर बढ़ती महंगाई के विरोध प्रदर्शन किया गया। यह साइकिल रैली कि शुरुआत जैन भवन चौक से कि गयी थी। जो मुख्य मार्ग होते हुए वापस जैन भवन चोक में आकर ही खत्म हुई |

इसके अलावा दल्ली राजहरा एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा हाथों से पोस्टर बनाकर एवं नारे बाजी कर केंद्र सरकार को होश मे आने के लिए भी कहा है और केंद्र सरकार कि ओर इशारा कर उन्हें यह बताया भी की देश में बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों को बहुत परेशानी से उलझना पड़ रहा है। जिसका जवाब जनता आने वाले समय में देगी |

इस प्रदर्शन मेंNSUI विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश यादव,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,अभय, संभाग संयोजक एस निशा, आदित्य रामटेके,अकाश सिंह, नीरज साहू,तरुण देशमुख,हेमंत पटेल,निहाल उईके,मुकेश साहू कल्पना बम्बोड़े,हर्ष साहू,रौनक साहू,अमन जयसवाल,राज निर्मलकर,सुमित ,डिम्पल एवं बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

NSUI उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि मोदी सरकार केवल और केवल देश के युवाओं,छात्रों ,महिलाओ का शोषण करने का काम कर रही है रोज डीजल ,पेट्रोल ,रसोई गैस ,सरसो तेल के दामो में बेतहासा वृद्धि कर रही है जिससे गरीब तबके से आये लोगो को भारी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

केदार कश्यप ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र , बस्तर में आदिवासियों की ज़मीन को सरकार द्वारा बलात् अतिक्रमण करने बाबत तीन बिन्दुओं पर लगाया आरोप ..!!

0

केदार कश्यप ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र , बस्तर में आदिवासियों की ज़मीन को सरकार द्वारा बलात् अतिक्रमण करने बाबत तीन बिन्दुओं पर लगाया आरोप ..!!

12 अप्रैल 2021 को बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन की स्थिति थी ! बस्तर में 144 धारा लागू थी,तब ऐसी कौन सी इमरजेंसी आ गई कि राज्य सरकार को आनन-फानन में 12 गांव के ग्रामीणों को बुलाकर जनसुनवाई कार्यक्रम रखा गया,जहां पर कांग्रेस के स्थानीय विधायक उद्योग के पक्ष में जाकर,खेती व उपजाऊ जमीन देने के लिए उद्योगपतियों के साथ मिलकर मंच के माध्यम से बात किया! जिसका पूरजोर विरोध कर स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जमीन देने से इनकार कर दिया ! ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने पर स्थानीय आदिवासियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया और फर्जी ग्राम सभा के लिए दबाव बनाने लगे! जबकि ग्रामसभा मे कोई भी प्रस्ताव पारित करने सम्बंधित बैठक नही हुआ था।

सीलगेर के निवासी लक्ष्मी मुचाकी के साथ घटी घटना किसी से छुपी नहीं है ! उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सरकार को अपनी पीड़ा गोंडी भाषा में बताई , जिसके तहत उसके 5 एकड़ जमीन को राज्य सरकार ने कैंप बसाने के लिए कब्जा कर लिया ! वह गरीब,अपने तीन बच्चों के साथ में न्याय मांगती फिर रही हैं,लेकिन सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं है ! लक्ष्मी मुचाकी के पति को नक्सलियों ने मारा ,उसके बाद सरकार ने उस पीड़िता की पीड़ा को गंभीरता से संज्ञान में नहीं लिया ! क्या नक्सलियों के द्वारा मारे गए आम नागरिकों को सरकारी नौकरी में या मुआवजा में पात्रता हैं ? क्या उस पीड़िता को उसका लाभ मिलना चाहियें या नही ? कैंप की जमीन के लिए उस नक्सली पीड़िता को उसके एवज में दूसरी ज़मीन दी गयी क्या ? क्या उसका मुवावजा दिया गया ?

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

दंतेवाड़ा जिले के गीदम के हीरानार के लगभग 450 एकड़ में लघु उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से ले आउट लेने गई हुई टीम व जवानों पर आक्रोशित ग्रामीणों ने टँगीया व फरसी लेके दौड़ाने की खबर आई ! ग्रामीण अपने जमीन पर किसी भी तरह से सरकार को जमीन देने के पक्ष में नहीं है ! आपकी सरकार में यहां भी जबरन जमीन हथियाने का प्रयास किया जा रहा है ! ऐसे कई अन्य मामले हैं ! पूरे बस्तर में आदिवासियों के जमीन के विषय को लेकर लगातार मामले सामने आ रहे हैं , लेकिन सरकार इन मामलों में चुप्पी साधे बैठी हुई है! उक्त किसी भी मामलों में स्थानीय ग्राम पंचायत के बिना जानकारी व विश्वास में लिए कार्यवाही किया जा रहा है ! ज्ञात हो इन सभी विषयों में पांचवी अनुसूची व पेसा एक्ट संबंधी नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है !

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

एक तरफ तो आपकी सरकार टाटा की जमीन आदिवासियों को वापस करने के संदर्भ में पूरे देश मे ढिंढोरा पीटते हुए घूम रही है और अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है ! वहीं दूसरी ओर इन सारे मामलो में आदिवासियों के जमीन पर अतिक्रमण के साथ आदिवासियों के विरोध में खड़ी हुई दिखाई दे रही है !आपकी सरकार की यह दोहरी नीति समझ से परे हैं ! क्या आपकी सरकार उन ग्रामीणों के आवाज में अपना साथ देगी या उद्योगपतियों साथ खड़ी रहेगी ! आप की सरकार से अपेक्षा है कि उपरोक्त मामलो में उचित न्याय की व्यवस्था आदिवासियों को प्राप्त हो सकेगी !

कुटरचित दस्तावेज के आधार पर दूसरे के जमींन को अपना बता कब्जाने की कोशिश, राजस्व के मामले में बिना जांच के थाना प्रभारी का अनावश्यक हस्तक्षेप संदेह के दायरे में

0

जगदलपुर । पंचायत बस्तर भरवापदर के कल्याण नाग पिता सिताबी नाग जाति गड़वा ने कमीश्रर, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बस्तर को एक आवेदन प्रस्तुत कर अपने कब्जे की कृषि भूमि संपदा को उसी ग्राम के शोभा सिंह सेठिया पिता शिवराम सेठिया से मुक्त कराने की मांग की है।

कल्याण नाग ने बताया कि भरवापदर ग्राम बस्तर में खसरा नंबर 733/1 रकबा 02.10 एकड़ जमींन राजस्व अभिलेख के अनुसार मेरे कब्जे में अंकित है जिसपर हमारे पूर्वजों के समय से हमारा निर्विवाद कब्जा है इसकी जानकारी पंचायत के सभी ग्रामवासियों को है लेकिन शोभा सिंह सेठिया द्वारा जबरदस्ती मेरी उक्त जमींन पर कब्जा करने के उद्देश्य से हमारे विरूद्ध थाना बस्तर में झूठा प्रकरण ईस्तगासा क्रमांक 10/65/2021 दिनांक 14/06/2021 को कायम करवा कर हमें 151,107,16 (3) कायम करवा कर हमें जेल भेजने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि मैं और मेरा परिवार ऐसे किसी मामले से ताल्लुक नहीं रखते हैं जिससे कि हमारे ऊपर इस प्रकार की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जा सके। कल्याण नाग ने अपने जमींन को शोभा राम सेठिया द्वारा कूटरचना कर 733/1 रकबा के किसी दूसरे नजदीकी हिस्से को अपना बताकर इस दस्तावेज को थाना बस्तर में प्रस्तुत किया गया एवं उन्हें यह अवगत कराया गया कि इस जमींन पर हमारा कब्जा है जिसे कल्याण नाग कब्जा किए बैठे हैं। इस मामले पर आनन-फानन में कार्यवाही करते हुए बस्तर थाना के प्रभारी द्वारा कल्याण नाग पिता सीताबी को तत्काल थाने बुलाकर उसे उक्त कब्जे को छोडऩे कहा गया। अन्यथा मुझे एवं मेरे परिवार को जेल भेजने की धमकी भी दी गई। लेकिन मुझपर प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही कर मुझे मानसिक रूप से हलांकान करने की कोशिश अवश्य की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

दरअसल इस जमींन एवं उसपर जबरन कब्जा कर बस्तर थाना के प्रभारी से कल्याण नाग को प्रतिबंधित धारा में फंसाकर जेल भेजने का कुत्सित प्रयास करने वाला शोभा सिंह सेठिया के कुछ परिवार वाले पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। इनके द्वारा ही कूटरचना कर पुलिस का धौंस देकर कल्याण नाग के जमींन के समानांतर ही किसी दूसरी जमींन का फर्जी दस्तावेज पंचायत के पटवारी एवं उनके सहयोगी के माध्यम से बनवा लिया गया एवं उक्त फर्जी दस्तावेज को ही असली जमींन का दस्तावेज बताकर एवं उसे थाने में प्रस्तुत कर एक सोची समझी चाल के अनुसार बस्तर थाना के माध्यम से कल्याण नाग को उसके जमींन से बेदखल करने का प्रयास किया गया। लेकिन इस मामले की पुष्टि इस बात से होती है कि बस्तर थाना प्रभारी द्वारा जिस दिन शोभा सिंह सेठिया द्वारा उक्त कथित दस्तावेज को प्रस्तुत कर उस जमींन को अपना बताने का दावा किया गया था तब बस्तर थाना प्रभारी ने उस दस्तावेज की आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर ही आनन-फानन में कल्याण नाग के ऊपर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उसे अनुविभागीय दंडाधिकारी बस्तर के समक्ष प्रस्तुत भी कर दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

फर्जी दस्तावेज के आधार पर दूसरे के जमींन पर अपना कब्जा बताने जैसे संगीन मामले की पूरी छानबीन किए ही बस्तर थाना प्रभारी महोदया ने एकतरफा कार्यवाही कर कल्याण नाग को जेल भिजवाने की कोशिश की एवं शोभा सिंह सेठिया को उक्त जमींन का दावेदार बताकर पूरे पंचायत में एक विवाद सा खड़ा कर दिया है। वर्तमान में कल्याण नाग के पक्ष में पंचायत बस्तर के सैकड़ों लोगों ने एक हस्ताक्षर युक्त बयान जारी कर उक्त जमींन का असली वारिस कल्याण नाग को ही बताया है। सभी ग्रामीणों का कहना है कि शोभा सिंह सेठिया अपने कुछ पुलिस वाले रिश्तेदारों के बल पर ग्राम के लोगों से हमेशा धमकी देकर उनसे उनकी जमींन पर कब्जा करने का कुत्सित प्रयास करता है। आवेदक कल्याण नाग भरवापदर बस्तर द्वारा कमीश्रर बस्तर एवं जिलाधीश को दिए आवेदन के आधार पर कमीश्रर बस्तर ने अनुविभागीय अधिकारी बस्तर को तत्काल इस शिकायत में उल्लेखित तथ्यों की जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 15 दिनों के भीतर इस मामले की संपूर्ण जांच कर इस कार्यालय को अवगत कराया जाए।

वहीं इन सारे मामलों पर जब थाना प्रभारी महोदया बस्तर से जानकारी प्राप्त करनी चाही गई तो उनका कहना था कि मैने शोभा सिंह सेठिया द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के आधार पर कार्यवाही करने के आदेश दिए थे, चूंकि इस मामले की विवेचना हमारे ही थाने के मुंशी डहरिया कर रहे हैं। अत: मैने उसके विवेचना के आधार पर उपरोक्त कार्यवाही की।

इस सारे मामले पर जब भरवापदर ग्राम बस्तर के कुछ लोगों से बातचीत कर राय ली गई तो उनका स्पष्ट कहना था कि उक्त जमींन कल्याण नाग की ही है। एवं उनके पूर्वज ही उस जमींन पर कृषि कार्य करते हुए आ रहे हैं। शोभा सिंह सेठिया द्वारा उक्त भूमि पर अपना कब्जा जमाना एवं बस्तर थाना प्रभारी महोदया द्वारा कल्याण नाग के ऊपर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करना हम लोगों के समझ से परे है जो एकतरफा प्रतीत होता है।

कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना… बृहस्पति पर हमला-बाबा निशाने पर,शक की सुई भूपेश पर

0

रायपूर। सरगुजा क्षेत्र के विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हुए हमले पर के बाद सरगुजा पैलेस से संबंधित युवाओं की गिरफ्तारी और विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा सिधे तौर पर मंत्री टी.एस.सिंहदेव का नाम लेने के बाद इस मामले में सिंहदेव के मीडिया प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह परिहार ने अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरा है। मीडिया प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह परिहार ने कहा है कि राजनीति के शुचिता के प्रतीक मंत्री टी.एस.सिंहदेव के खिलाफ कोई अपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है। यह आका के इशारे पर षड्यंत्र है। इन सबके बीच कौन आका और कौन प्यादा है,उसको लेकर राजनीति सरगर्मियां तेज हो गई है। टी.एस.बाबा के मीडिया प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह परिहार कभी भूपेश बघेल व बाबा के करीबी थे किन्तु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक सहयोगी के कारण दोनों में खट-पट हुई और प्रदेश अध्यक्ष रहते परिहार को आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया जिसके बाद से परिहार बाबा के साथ कनेक्ट हो गए हैं और आज के ताजा बयान से कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना वाली कहावत को चरितार्थ कर रहें हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिक अपहृता को पश्चिम बंगाल से पता तलाश कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया

0

दिनांक 22.06.2020 को पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थिया उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिक पुत्री जो दिनांक 21.06.2020 को घर से बिना बताये कहीं चली गई है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 287/2020 धारा 363 भादवि0 दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित सिदार,संजय वट्टी, गुनेशवरी नरेटी एवं प्रआर0 चोवादास गेंदले, आरक्षक गायत्री प्रसाद तारम का टीम गठित किया गया। टीम के द्वारा लगातार गुमशुदा नाबालिका का पता तलाश कर, टीम पश्चिम बंगाल रवाना किया गया। जहां पर उक्त टीम के द्वारा 5-6 दिनों तक लगातार अपृहता का पता तलाश कर, दिनांक 22.07.2021 को स्थान रायदिगी, हावड़ा पश्चिम बंगाल में टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर गुम बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर, दस्तयाब किया गया। जहाॅ पर बालिका से विधिवत् पुछताछ पर अपने कथन मे बतायी कि आरोपी जहीरूल ईस्लाम मलिक पिता नुरहसन मलिक उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रायदिगी, थाना श्यामपुर, हावड़ा पश्चिम बंगाल के द्वारा बहला फुसलाकर, भगा ले जाकर जबरन इच्छा के विरूद्व शारीरिक शोषण किया है जिस पर, आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 366,376, भादवि0 06 पाक्सो एक्ट घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद ट्रांजिस्ट रिमांड पर लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का सम्मान उनके घर जा कर किया गया।

0

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के पदाधिकारियों द्वारा आज दिनांक 25/07/2021 को वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का सम्मान उनके घर जा कर किया गया।

सर्वप्रथम कश्मीर सिंह चीमा जी अति वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का सम्मान उनके घर वार्ड नं 27 में जा कर शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया।

उसके पश्चात मोती लालवानी जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता का सम्मान उनके घर वार्ड नं 18 में जा कर शॉल और श्रीफल से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशी राम निषाद, जिला सचिव द्वय के ईश्वर राव, रवि जायसवाल,ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू,पारसमल जैन,जोगेंद्र ठाकुर ब्लॉक महामंत्री प्रवीण शर्मा, श्रीनिवास राव,हरिश खस, राधे मंडावी, सयुक्त महामंत्री सुरेश कुमार ठाकुर,रूबी एंथोनी,जागेश्वर गंधर्व,अर्जुन यादव,सचिव विल्सन मैथ्यू,लखन बक्शी,राकेश बेहरा,तरनजीत सिंह,अजय बिहारी,मोहन गोदी, प्रभातिन बाई, मीना बाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आमचो सुघ्घर गार्डन के तहत आज शहर के दलपत सागर के पार्क को जनसहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया गया

0

आमचो सुघ्घर गार्डन के तहत आज शहर के दलपत सागर के पार्क को जनसहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमे महापौर श्रीमती सफीरा साहू शामिल होकर पार्क मे श्रमदान कर योगदान दिया,साथ ही पार्क मे ग्रास कटिंग मशीन चलाकर संदेश दिया, वही पार्क परिसर मे पौधरोपण करने के साथ पार्क के दीवार पर पेटिंग कर गढबो नवा जगदलपुर का नारा चित्रित किया ,जिसमे एम आई सी सदस्य उदयनाथ जेम्स,विक्रम सिंह डांगी ,पार्षद सूर्या पानी मनोनीत पार्षद हरिश साहू ,आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ,कार्यपालन

अभियंता एके दत्ता ,युवोदय टीम व स्थानीय नागरिकों ,छोटे बच्चों के जनसहयोग से पूरे पार्क मे सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही दलपत साइर पार्क परिसर मे पौधरोपण किया गया ,साथ ही पार्क मे रंगोली डालकर अतिथि द्वारा स्वचछता का संदेश दिया गया महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने बताया आमचो सुघ्घुर गार्डन अभियान के तहत प्रति रविवार को शहर के पार्कों का चरणबद्ध रूप से सफाई अभियान व रखरखाव के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत कर शहर के पार्कों सफाई व मूलभूत विकास योजना प्रांरभ किया गया है जिसके तहत आज दलपत सागर तालाब पार्क का सफाई ,पौधरोपण,सभी के सहयोग से किया गया ,साथ ही पार्क के रखरखाव व अन्य व्यवस्था के संबंध मे आयुक्त से चर्चा किया गया ,इसी तरह आज छठवें रविवार को शहर के पार्को का प्रशासन, युवोदय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व जनसहयोग से सभी की सहभागिता सुनिश्चित करते पार्को के लिये अभियान चलाया जायेगा।साथ ही पार्को को उचित रखरखाव व आकर्षक बनाने का भी कार्य किया जायेगा।मूलभूत सुविधाओं को दूरस्त किया जायेगा ।

हमे गढबो नवा जगदलपुर की परिकल्पना को करना है ,जिसमे आप सभी का सहयोग से हम इस कल्पना को पूरा कर सकते है हम सभी को मिलकर हमारे शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है,आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने सुध्धुर गार्डन के विषय पर जानकारी दिया। इस अभियान का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है ।शहर की जनता इस अभियान से जुड रहे है वही इस अभियान के दौरान निगम के स्वचछता विभाग के हेमंत श्रीवास, ,सुशील कर्मा ,योगेश पांडे, भास्कर व अधिकारी, कर्मचारी व वार्डवासी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS