City Media - Page 154 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 154

नगर पालिका मे डेंगू से बचाव की कार्यशाला

0

नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में डेंगू से बचाव से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया l कार्यशाला का अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि डेंगू बीमारी से बचाव के लिए नगर वासियों को सजक रहना है अपने घर के साथ-साथ आस पास व वार्ड को स्वच्छ रखना है एवं मुख्यनगरपालिका अधिकारी भूपेंद्र वाडेकर ने स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर व सफाई विभाग के कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए कि निकाय क्षेत्र अंतर्गत डेंगू नियंत्रण व रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, पानी के फैलाव को रोकने के लिए नियमित रूप से सफाई व दवाइयों का छिड़काव करते रहें साथ ही नालियों की सफाई तथा घर के आसपास पानी के टैंक की नियमित रूप से साफ रखें । सफाई कर्मी अपने अपने क्षेत्र में डेंगू मच्छर के लारवा की संख्या की कमी करने के लिए नियमित रूप से दवाई का छिड़काव करें। एवं पानी की निकासी की व्यवस्था बनाए रखे l

स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू साहू ने डेंगू के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डेंगू एडिस मच्छर के काटने से होता हैl यह मच्छर दिन में काटता है l डेंगू का थीम देखें साफ करें, ढके l डेंगू को हराने का उपाय करें एवं इसके लक्षण अचानक सर दर्द,बुखार, मांसपेशियों जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द होना,जी मचलना एवं गंभीर मामलों में नाक मुंह मसूड़े से खून आना त्वचा पर चकत्ते उभरना l इसके बचाव के लिए कुलर का पानी हफ्ते में एक दिन खाली करे, टायरों में पानी न जमा होने दें, पैरों मे मोजा पहनें, घरों के दरवाजे खिड़की में जालीदार पर्दे लगाए एवं मच्छरदानी का उपयोग करें उक्त बचाव को अपने व्यवहार में लाएं l

कार्यशाला में कार्यपालन अभियंता नित्यानंद उपाध्याय, स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, पार्षद संजीव सिंह, अरुणा रामटेके, रोशन पटेल, टी ज्योति, पूसई साहू,पवेंद्र कुमार, सुरमीत उर्वशा,अनीता बाई, मोनिका साहू विरेन्द्र साहू, मालती निषाद,प्रमोद रात्रे, मितानिन प्रशिक्षक मंजू, निर्मला एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेl

भाजपा मंडल कुसुमकसा द्वारा होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

0

आज भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल का मिटिंग ग्राम घोठिया मे मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र गान्धी जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया था जिसमें कुसुमकसा मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया मंडल अध्यक्ष गांधी जी के द्वारा सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को पार्टी के गमछा से सम्मानित कर प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को भारत को विश्व पटल पे स्थिपित करने व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश के जनता की ओर से धन्यवाद प्रेषित की गई एव भविष्य मे क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया गया

पहलगाव आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा कर भारत के जवाबी कार्य का प्रशंसा की एवं सेना के प्रक्राम को नमन किया गया और भारत के सेना के आपरेशन सिंदूर के तर्ज पर आपरेशन ब्लड डोनेट कार्यक्रम 23-05-2025 को ग्राम पंचायत कुसुमकसा में आयोजित किया जाऐगा जिसका सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार ताली से स्वागत किऐ एंव मंडल अध्यक्ष के सानिध्य में एक जुट होकर पार्टी हित देश हित में काम करने की सभी ने विश्वास दिलाया कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीय  अब्दुल इब्राहिम भाई ने किया

एवं समापन की घोषणा मितेंद्र कुमार वैष्णव के द्वारा किया गया जिसमें घोठिया से डां हेमंत साहू टिकेशवर साहू, भरत भाई पटेल, कमलकांत साहू, तुलसी सिंह रूपेश कुमार भारद्वाज सचिन साहू सुदामा साहू ललित कुमार साहू हेमंत साहू मनोज भंडारी बीरबल तरम गुलशन कुमार नोहरू चुरेंद्र प्रताप सिंह पोषण लाल विजय डार्सेना मंगलताराई से तोमेंद्र मंडावी बिटाल से बलवंत कुमार गुजरा से हितेश साहू सभी बुथ प्रमुख संयोजक गण बुथ प्रभारी सम्मिलित हुवे थे कार्यक्रम का स्वागत भाषण मितेन्द्र वैष्णो द्वारा किया गया

कर्रेगुट्टा पहाड़ी से आतंक के प्रतीक लाल झंडे को उतारकर सीआरपीएफ जवानों ने फहराया तिरंगा

0
  •  सेंट्रल पुलिस बल के जवानों का बड़ा योगदान
  • केंद्र सरकार के संकल्प को पूरा कर रही है फोर्स

अर्जुन झा-

जगदलपुर सीआरपीएफ ने बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में जिस शौर्य का प्रदर्शन किया है, वह काबिले तारीफ है। एक ओर देश की सेना जहां ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवादियों पर करारा प्रहार कर रही थी, वहीं दूसरी ओर बस्तर की सैकड़ों माता बहनों का सिंदूर पोंछने वाले नक्सलियों के सफाये में सीआरपीएफ के जवान लगे रहे। ऑपरेशन कर्रेगुट्टा हिल उसी तरह कामयाब रहा जैसा कि ऑपरेशन सिंदूर। यहां सीआरपीएफ जवानों ने न सिर्फ 31 दुर्दांत नक्सलियों को ढेर कर दिया, बल्कि उनके हथियार भंडारों, हथियार बनाने के कारखाने, बड़े नक्सली संगठनों के हेड क्वाटर, पीएलजीए की टेक्निकल डिपार्टमेंट यूनिट, शस्त्र भंडार को भी मिट्टी में मिला दिया है। ऑपरेशन कर्रेगुट्टा हिल ने नक्सलियों को अब अधमरा करके रख दिया है। जिस पहाड़ी पर लाल आतंक का लाल झंडा लहराया करता था, वहां अब शान से तिरंगा लहरा रहा है। सबसेअहम बात तो यह है कि इतने बड़े ऑपरेशन में सिर्फ 6 जवान घायल हुए हैं।

नक्सलमुक्त भारत के संकल्प में एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद के विरुद्ध अबतक के सबसे बड़े ऑपरेशन में छत्तीसगढ़- तेलंगाना सीमा पर स्थित बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के कुर्रेगुट्टालू पहाड़ यानि कर्रेगुट्टा हिल पर 31 नक्सलियों को मार गिराया।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जिस कुर्रेगुट्टालू पहाड़ पर कभी लाल आतंक का राज था, वहां आज शान से तिरंगा लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम नक्सलवाद को जड़ से मिटाने के लिए संकल्पित हैं, 31 मार्च 2026 तक भारत का नक्सलमुक्त होना तय है।नक्सल विरोधी इस सबसे बड़े अभियान को हमारे सुरक्षा बलों ने मात्र 21 दिनों में पूरा किया और इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों में एक भी कैजुअल्टी नहीं हुई।

खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में भी अपनी बहादुरी और शौर्य से नक्सलियों का सामना करने वाले हमारे सीआरपीएफ, एसटीएफ और डीआरजी के जवानों को बधाई, पूरे देश को आप पर गर्व है। यह अभियान राज्य एवं केंद्र की विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और मोदी सरकार की होल ऑफ गवर्नमेंट एप्रोच का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। केजीएच की बेहद कठिन परिस्थितियों और 45 डिग्री से अधिक तापमान के बावजूद जवानों का मनोबल उत्कृष्ट बना रहा और उन्होंने पूरे साहस के साथ ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया। कुर्रेगुट्टालू पहाड़ पीएलजीए बटालियन-1 डीकेएसजेडसी, टीएससी और सीएआरसी जैसे बड़े नक्सल संगठनों का यूनिफाइड हेडक्वार्टर था, जहां नक्सल ट्रेनिंग के साथ-साथ रणनीति और हथियार भी बनाए जाते थे। ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, महानिदेशक केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल, अरुण देव गौतम पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ और एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशंस छत्तीसगढ़ ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने नक्सलियों का अभेद्य गढ़ समझे जाने वाले कुर्रेगुट्टालू पहाड़ पर 21 दिन तक चली 21 मुठभेड़ों में 16 वर्दीधारी महिला नक्सलियों समेत कुल 31 वर्दीधारी नक्सलियों के शव और 35 हथियार बरामद किए हैं। अब तक 28 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है जिन पर कुल 1 करोड़ 72 लाख रूपए के इनाम घोषित थे। 21 अप्रैल से 11 मई तक चले नक्सल विरोधी अभियान में संकेत मिले हैं कि मुठभेड़ स्थल से बरामद शव प्रतिबंधित, अवैध और नक्सलियों के सबसे मजबूत सशस्त्र संगठन पीएलजीए बटालियन, सीआरसी कंपनी एवं तेलंगाना स्टेट कमेटी के काडर के हो सकते हैं।

नक्सलियों के सबसे मजबूत सशस्त्र संगठन पीएलजीए बटालियन, सीआरसी कंपनी एवं तेलंगाना स्टेट कमेटी सहित अनेक शीर्ष काडर्स की शरणस्थली सुकमा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में थी। इस क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुरक्षाबलों द्वारा अनेक नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई जिससे उनका पलायन बढ़ा और नक्सलियों ने यूनिफाइड कमांड का गठन कर वहां से बीजापुर, छत्तीसगढ़ एवं मुलुगू, तेलंगाना की सीमा पर अभेद्य समझे जाने वाले कुर्रेगुट्टालू पहाड़ पर शरण ली। केएचजी लगभग 60 किमी लम्बा एवं 5 किमी से लेकर 20 किमी चौड़ा अत्यन्त दुष्कर पहाड़ी क्षेत्र है, जिसकी भौगोलिक परिस्थिति बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण है। नक्सलियों ने पिछले ढाई वर्ष में इस क्षेत्र में अपना बेस तैयार किया, जहां उनके लगभग 300-350 आर्म्ड काडर्स सहित PLGA बटालियन के टेक्निकल डिपार्टमेंट एवं अन्य महत्वपूर्ण संगठनों की शरणस्थली थी। पुख्ता योजना तैयार कर छत्तीसगढ़ पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने व्यापक ज्वाईंट ऑपरेशन शुरु किया। ऑपरेशन में विभिन्न आसूचना एजेंसियों से प्राप्त टेक्निकल, हिंट ट एवं फील्ड इनपुट के कलेक्शन और एनालिसिस के लिए एक मल्टी एजेंसी विशेष दल का गठन किया गया। इस बल ने प्राप्त सूचनाओं के आधार पर ऑपरेशन की विस्तृत प्लानिंग की गई और तैनात बलों की संख्या का निर्धारण, लगातार मोबिलइजेशन और निर्धारित समयावधि में रिप्लेसमेंट किया। सूचनाओं का निरंतर विश्लेषण कर उन्हें फील्ड में ऑपरेशनल कमांडरों को रियल टाइम पर भेजा गया, जिससे सुरक्षा बलों को न केवल नक्सलियों, उनके हाईड आउट्स एवं डंप का पता चला, बल्कि कई मौकों पर सुरक्षाबलों का आईईडी से बचाव भी संभव हो सका। इन सूचनाओं के आधार पर सुरक्षाबलों को बड़ी संख्या में आई ईडी, बीजीएल शेल और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद करने में भी सफलता हासिल हुई। यह अभियान अब तक का सबसे बड़ा, व्यापक एवं समन्वित नक्सल विरोधी अभियान रहा।

241 नक्सली ठिकाने ध्वस्त

इस अभियान में अब तक कुल 214 नक्सली ठिकाने और बंकर नष्ट किए जा चुके हैं। तलाशी के दौरान कुल 450 आईईडी, 818 बीजीएल शेल, 899 बंडल कॉडेक्स, डेटोनेटर और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की जा चुकी है। इसके अलावा लगभग 12 हज़ार किलोग्राम खाने-पीने का सामान भी बरामद किया गया है। 21 दिनों तक लगातार चले इस ऐतिहासिक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हासिल की गई जानकारियों के विश्लेषण से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अभियान के दौरान कई वरिष्ठ नक्सली काडर या तो मारे गए हैं या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सुरक्षाबल अभी तक सभी घायल या मारे गए नक्सलियों के शव बरामद नहीं कर पाए हैं। इस ऐतिहासिक अभियान के एक्शन प्लान के क्रियान्वयन के लिए बड़ी संख्या में बलों, उपकरणों और अन्य लॉजिस्टिक्स का मोबिलइजेशन प्रोफेशनल तरीके से किया गया।

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की चार तकनीकी इकाईयों को भी नष्ट किया जिनका उपयोग बीजीएल शेल, देसी हथियार, आईईडी और अन्य घातक हथियारों के निर्माण के लिए किया जा रहा था। अभियान के दौरान विभिन्न नक्सली ठिकानों और बंकरों से बड़ी मात्रा में राशन सामग्री, दवाएं एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। कुर्रेगुट्टालू पहाड़ी की परिस्थितियां बेहद कठिन हैं और वहां दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक होने के कारण अनेक जवान डिहाईड्रेशन के शिकार हुए। इसके बावजूद जवानों के मनोबल में कोई कमी नहीं आई और उन्होंने पूरे साहस और जोश के साथ नक्सलियों के विरूद्ध अभियान जारी रखा।

नक्सल इको सिस्टम ध्वस्त

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के निर्देशन में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा, ज्वाईंट एक्शन प्लान के अंतर्गत नक्सली विरोधी अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के मुख्य आयाम हैं- नए सुरक्षा कैम्पों की स्थापना कर सुरक्षा गैप्स को भरना, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए नक्सलवाद प्रभावित जिलों में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करना जिससे स्थानीय नागरिकों को इसका लाभ मिल सके और सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के आर्म्ड काडर एवं उनके सम्पूर्ण इको सिस्टम के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना। इस एक्शन प्लान के क्रियान्वयन के फलस्वरूप सुरक्षाबलों ने नक्सलवादियों के आर्म्ड काडर एवं इकोसिस्टम को भारी क्षति पहुंचाई है, जिससे नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में काफी कमी आई है।

आंकड़े हैं कामयाबी के गवाह

वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त सफलता को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2025 में भी सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के परिणामस्वरूप पिछले 04 महीने में 197 हार्डकोर नक्सलियों को न्यूट्रलाइज़्ड किया गया है। वर्ष 2014 में जहां 35 ज़िले नक्सलवाद से सबसे अधिक प्रभावित थे, 2025 में ये संख्या घटकर मात्र 6 रह गई है। इसी प्रकार नक्सलवाद प्रभावित ज़िले 126 से घटकर मात्र 18 रह गए हैं। 2014 में 76 ज़िलों के 330 थानों में 1080 नक्सली घटनाएं दर्ज की गईं जबकि 2024 में 42 ज़िलों के सिर्फ 151 थानों में 374 घटनाएं ही दर्ज हुई हैं। 2014 में 88 सुरक्षाकर्मी नक्सली हिंसा में शहीद हुए थे, जो 2024 में घटकर 19 रह गई है। मुठभेडों में मारे गए नक्सलियों की संख्या 63 से बढ़कर 2089 तक पहुंच गई है। वर्ष 2024 में 928 और 2025 के पहले 4 महीनों में अब तक 718 सरेंडर हो चुके हैं। केंद्रीय बलों ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर 2019 से 2025 के दौरान विभिन्न प्रकार के कुल 320 कैंप नक्सल प्रभावित राज्यों में स्थापित किए हैं। इन कैंपों में 68 नाइट लैंडिंग हैलीपैड भी बनाए गए हैं। फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन्स की संख्या जो 2014 में 66 थी, वह अब बढ़कर 555 हो गई है।नक्सलियों के विरूद्ध इस व्यापक अभियान के दूरगामी परिणाम देखे जा रहे है, जैसे नक्सलियों की बड़ी एवं सशस्त्र इकाईयां अब कई छोटी-छोटी इकाईयों में विभाजित हो गई हैं। इन क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की पकड़ मजबूत हुई है और सुरक्षाबल बीजापुर जिले के अंतर्गत नेशनल पार्क तथा नारायणपुर जिले के अंतर्गत माड़ क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर प्रार्थी से किया था धोखाधड़ी

0
  • पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल(भा ०पु o से o) के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता साइबर फ्रॉड के 2 आरोपी ग्वालियर एवं भोपाल मध्य प्रदेश से गिरफ्तार ।
  • क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर प्रार्थी से किया था धोखाधड़ी l
  • साइबर सेल टीम बालोद व चौकी पिंकापार की रही विशेष भूमिका।

थाना देवरी के अपराध क्रमांक 179/24 धारा 420 आईपीसी के प्रकरण में प्रार्थी को क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम से उसके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल नंबर 9285336681 से कॉल कर उसके क्रेडिट कार्ड से 50878, व 8451 कुल 59329 रुपए की धोखाधड़ी किया गया था अज्ञात आरोपियों के पतासाजी हेतु चौकी पिनका पार व साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर भोपाल व ग्वालियर मध्यप्रदेश रवाना किया गया। बैंक से जानकारी प्राप्त करने पर लाभान्वित खाता कोटक महिंद्र बैंक अकाउंट न 7247477336 नाम महेंद्र कुशवाह पिता नंद लाल कुशवाह उम्र 21 पता ग्राम अमरोल पोस्ट अमरोल थाना चिनो जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश 474001 के नाम से पाया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग (भापुसे),के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक, योगेश कुमार पटेल (भापुसे), के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर नेतृत्व में साइबर फ़्राड के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व चौकी पिनकापार से विशेष टीम गठित कर आरोपियों के पता साजी हेतु को मध्यप्रदेश रवाना किया गया था टीम द्वारा ग्वालियर पहुच कर आरोपी के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी नाम महेंद्र कुशवाह पिता नंद लाल कुशवाह उम्र 21 पता ग्राम अमरोल पोस्ट अमरोल थाना चिनो जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश 474001 एवं शंकर प्रजापति पिता त्रिलोकी प्रजापति उम्र 31 पता ग्राम बाग सेवनिया मकान न 52 थाना बाग सेवनिया भोपाल मध्यप्रदेश को भोपाल से गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी का नामः-

1. नाम महेंद्र कुशवाह पिता नंद लाल कुशवाह उम्र 21 पता ग्राम अमरोल पोस्ट अमरोल थाना चिनो जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश 474001

2. शंकर प्रजापति पिता त्रिलोकी प्रजापति उम्र 31 पता ग्राम बाग सेवनिया मकान न 52 थाना बाग सेवनिया भोपाल मध्यप्रदेश

जप्त मशरूका-

1. नगदी रकम 2000 रूपये।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में विशेष भूमिकाः-

चौकी प्रभारी पिनका पार अजित महोबिया , प्रधान आरक्षक थालेश्वर सुधाकर , आरक्षक चिमन सिन्हा ,

सायबर सेल -प्रभारी उपनिरीक्षक श्री जोगेन्द्र साहू, आरक्षक योगेश गेडाम,पूरन देवांगन, योगेश पटेल , गुलझारी साहू की सराहनीय भूमिका रही।

बीच सड़क मौत का खेल

0

जगदलपुर संभाग मुख्यालय से लगे ग्राम सोनारपाल में कुछ दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस गांव में रोड के ऊपर ही सैकड़ों दुकानों के बीच ऐसा कृत्य करने से गांव में कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। बताया जा रहा है कि लाइन ट्रक वालों को छोटी सिलेंडर में गैस भरकर ऊंचे दामों में बेचने का खेल खाद्य विभाग और पुलिस की अनदेखी के बीच चल रहा हैl

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और छग के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स दिल्ली पहुंचकर नक्सल हमले में घायल जवानों से की भेंट, बढ़ाया हौसला

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की संवेदनशीलता एकबार फिर सामने आई है। विजय शर्मा ने आज दिल्ली जाकर वहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती घायल सीआरपीएफ जवानों से मुलाकात की। ये जवान हाल ही में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कुर्रगुट्टालू पहाड़ पर नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान घायल हुए थे।

इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, हेड कांस्टेबल मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम शामिल घायल हुए हैं।उप मुख्यमंत्री ने जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारे वीर जवानों के चेहरे पर मुस्कान देखकर गर्व होता है। आपकी भुजाओं की ताकत और साहस को पूरा देश देख रहा है। मैं आपके साहस और समर्पण को प्रणाम करता हूं। उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एम्स जाकर इन घायल जवानों से मुलाकात की और उनकी बहादुरी की प्रशंसा की।

छात्रवृत्ति के लिए बैंक खातों को आधार लिंक कराना जरूरी

0

जगदलपुर बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बताया है कि छग शासन के निर्देशानुसार कक्षा तीसरी से 10वीं तक के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त संस्थाओं के विद्यार्थियो को राज्य छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु आधार आधारित भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया गया है। राज्य छात्रवृत्ति हेतु पात्र सभी लाभार्थियों को अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते है।

 

रेलमंत्री ने सांसद कश्यप को पत्र भेजकर दी नई रेल लाइन की खबर

0

जगदलपुर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने बस्तर सांसद महेशकश्यप को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि उनकी मांग पर रावघाट- जगदलपुर नई रेल लाइन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सांसद कश्यप ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव की गंभीरता को प्रणाम और नमन करता हुए कहा है कि उन्होंने आज़ादी के 78 वर्ष के बाद बस्तर को रेल की सौग़ात दी है। मेरा भी सौभाग्य हैं कि उन्होंने मुझे पत्र लिखकर अवगत कराया है। उनके संवेदनशीलता को बारंबार नमन करता हूं। बारंबार नमन करता हूं।

 

 

 

बीजापुर पहुंचे सीएम साय

0

सीआरपीएफ जवानों की करेंगे हौसला अफजाई

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर जिले के ग्राम गलगम पहुंचे।गलगम में हैलीपेड पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फोर्स के अधिकारियों ने सीएम साय का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीआरपीएफ जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं।बीजापुर के करेगुट्टा में हाल ही में फोर्स को नक्सलियों के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता मिली है। गलगम में मुख्यमंत्री श्री साय के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी मौजूद हैं।

आज भाजपा के दो बड़े कार्यक्रम

0
  •  वन नेशन, वनइलेक्शन और वक्फ बिल पर होंगी संगोष्ठियां

जगदलपुर बस्तर जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज 15 मई को दो महत्वपूर्ण संगोष्ठियां आयोजित की गईं हैं। वन नेशन-वन इलेक्शन विषय पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन टाऊन हाल जिला पंचायत कार्यालय जगदलपुर के सामने दोपहर 12 बजे संगोष्ठी होगी। मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप होंगे। इसी तरह दोपहर 3 बजे वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर भाजपा ने बस्तर चेंबर भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया है। इसमें भी मुख्य वक्ता वन मंत्री केदार कश्यप होंग।

MOST POPULAR

HOT NEWS