City Media - Page 1694 of 1842 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1694

स्काउट एंड गाइड का राज्य पुरस्कार जांच शिविर संपन्न

0

जगदलपुर- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय के आदेश एवं निर्देशानुसार जगदलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त श्री राजेंद्र झा के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 जगदलपुर में राज्य पुरस्कार जांच शिविर दिनांक 7:12 2020 से आज दिनांक 9. 12. 2020 तक (तीन दिवसीय) आयोजित किया गया इस शिविर में जगदलपुर जिला के स्काउट एवं गाइड के बच्चे सम्मिलित हुए इस शिविर के समापन अवसर मैं मुख्य अतिथि माननीय किशोर जाधव जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एंड गाइड बस्तर इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती सुधा परमार बस्तर जिला आयुक्त गाइड एवं पर्यवेक्षक एवं मुख्य परीक्षक के रुप में राज्य मुख्यालय से नियुक्त वाजिद खान जिला संगठन आयुक्त स्काउट उपस्थित थे |


आज समापन के अवसर पर बच्चों के द्वारा कोविड-19 के बचाओ का नाटक प्रस्तुत किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त किशोर जाधव एवं एवं इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती सुधा परमार ने संबोधित करते हुए बच्चों की सफलता की कामना की एवं आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया जिला संगठन आयुक्त श्री दसरु यादव एवं जिला सचिव श्री मनोज महापात्र ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय शिविर में प्रवेश से राज्य पुरस्कार तक के निर्धारित पाठ्यक्रम की प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षा आयोजित की गई इस राज्य पुरस्कार में सफल स्काउट्स एवं गाइड्स को राज्यपाल महोदय के द्वारा राजभवन में सम्मानित किया जाएगा |


इस शिविर को सफल बनाने में श्रीमती मीरा हिरवानी श्रीमती जयंती लोहाना राज किशोर तिवारी एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के समस्त स्टाफ का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ |


कार्यक्रम का संचालन श्री दसरू यादव जिला संगठन आयुक्त स्काउट जिला बस्तर एवं आभार प्रदर्शन श्री मनोज महापात्र सचिव भारत स्काउट एंड गाइड जिला बस्तर ने किया… |

घर से सफाई कर विशेष अभियान का महापौर ने किया आगाज, मेन रोड़ में झाड़ू थामें जनप्रतिनिधियों के साथ डटी, 16दिसंबर तक नगर में विशेष अभियान

0

जगदलपुर। किसी को भी संदेश देने पहले अपने घर को दुरुस्त किया जाता है,स्वयं महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने यह कर दिखाया। निगम कार्यालय जोकि किसी महापौर का अघोषित घर होता है उसकी साफ-सफाई स्वयं कर जनता के बीच यह संदेश देने की कोशिश की है कि हर किसी को अपने घर व आस-पड़ोस को स्वच्छ रखना है। दूसरी तरफ में रोड़ में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें स्वयं अपने हाथों में झाड़ू थामें कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ डटे रही।इस दौरान लोक निर्माण विभाग सभापति यशवर्धन राव, पार्षद इमरान खान सहित निगम आयुक्त प्रेम पटेल व अन्य उपस्थित थे।

शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर निगम ने अब नये फार्मूले पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत शहर में सफाई के लिए 11 दिसंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा और हर दिन 8 वार्डों में सफाई की जाएगी। इस नई योजना पर काम करने के लिए निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने स्वच्छता विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की एक बैठक भी ली।शहर की साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा भी की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आयुक्त ने समीक्षा बैठक में शहर के 48 वार्डों, बाजारों, मुख्य मार्ग व अन्य स्थानों की समीक्षा करते हुए स्वच्छता विभाग को निर्देश देते कहा कि सफाई में लापरवाही न बरतें। वार्डों से सफाई व्यवस्था पर शिकायत नहीं आनी चाहिए। वहीं आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने बताया शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 48 वार्डों को 8-8 वार्डों में विभाजन किया जाएगा, जिसमें प्रति दिन 8 वार्डों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

सफाई के लिए विशेष अभियान 11 से 16 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, शहर के गणमान्य नागरिकों, अधिकारी व कर्मचारियों के साथ सभी मिलकर इस सफाई अभियान को सफल बनाने मे सहयोग करेंगे। 08 वा्डों में पूरी स्वच्छता कर्मचारी, जेसीबी, टिप्पर व अन्य संसाधनों के साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा। बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन पर लगातार कार्रवाई करें। इस दौरान प्रभारी स्वच्छता अधिकारी अरूण यादव, अजय बनिक, हेमंत श्रीवास, सुशील कर्मा, संदीप विवेकर, दामोदर, शेखर सहित अन्य मौजूद थे।

सात दिवसीय युवोदय स्वयं सेवक प्रशिक्षण का हुआ आगाज।

0

जगदलपुर-बस्तर जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त प्रयास से युवोदय नामक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा जिसका संचालन बस्तर कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने

शिक्षा स्वास्थ्य चिकित्सा पर बल देने एवं शासन प्रशासन की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कैसे किया जाए। इस पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।इसके अंतर्गत युवाओं द्वारा इस क्षेत्र के स्वास्थ्य शिक्षा संस्कृति और पर्यटन विकास के कृषि एवं वनोपज आजीविका कोविड-19 महामारी के लिए व्यवहार परिवर्तन पर सफल कार्य किया जा रहा है।

बस्तर ब्लॉक के प्रशिक्षण भवन में चल रहे युवोदय शिविर में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन ना हो इसे ध्यान में रखते हुए ब्लॉक के प्रत्येक संकुल के 3 गांव से 50 वॉलिंटियर्स को प्रतिदिन प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें मास्टर ट्रेनर बस्तर बी. ई. ओ.- आर. एल. ठाकुर, बी.आर. सी राजेंद्र सिंह ठाकुर, शैलेंद्र तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, संकुल समन्वय देवेंद्र सोनी, देवेंद्र ठाकुर, परमेश्वर ठाकुर,युवोदय ब्लॉक कोऑर्डिनेटर घनश्याम दीवान व लीठू देवनाथ प्रतिदिन परीक्षण मास्टर ट्रेनर के रूप में युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

चिंडपाल के कंदराओं में पहुंचे विधायक राजमन, चित्रकोट विधायक राजमन वेंजाम ने किया ग्राम पंचायत चिंगपाल के मांदर गुफा (अरण्यक गुफा) का भ्रमण कर सड़क निर्माण एवं पुलिया निर्माण का किया शिलान्यास।

0

चिंडपाल के कंदराओं में पहुंचे विधायक राजमन चित्रकोट विधायक राजमन वेंजाम ने किया ग्राम पंचायत चिंगपाल के मांदर गुफा (अरण्यक गुफा) का भ्रमण कर सड़क निर्माण एवं पुलिया निर्माण का किया शिलान्यास।

विकासखंड दरभा के ग्राम पंचायत चिंगपाल के मांदर गुफा के भ्रमण के दौरान विधायक ने मांदर गुफा जो कि एक पर्यटन स्थल है को प्राथमिकता देते हुए वहां के ग्रामीणों से की मुलाक़ात।

मांदर गुफा तक पहुच मार्ग नही है । दुर्गम मार्ग को सुगम बनाते हुए आज विधायक महोदय द्वारा मांदर गुफा पहुच मार्ग हेतु पुलिया निर्माण सहित द्वितीय श्रेणी सड़क का शिलान्यास किया गया ।

कार्यक्रम में विधायक महोदय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क बनने से मांदर गुफा तक आवागम आसान होगा साथ ही क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से भी काफी फायदा पहुचेगा , ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे । साथ ही क्षेत्र का विकास भी होगा ।
आज के इस कार्य चित्रकोट विधायक राजमन वेंजाम के साथ जगबंधु ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष बास्तानार, श्रीमती जानकी राव अध्यक्ष जनपद पंचायत दरभा, महादेव नाग सांसद प्रतिनिधि दरभा, पीलू राम पोयाम सरपंच चीड़पाल,मोती राम सरपंच चितापुर,पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

तिरिया-कावापाल क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगी फ्लोराईडयुक्त पानी से राहत, कलेक्टर बंसल ने पीएचई को दिए पानी की गुणवत्ता जांच के निर्देश

0

जगदलपुर, 08 दिसम्बर 2020/ तिरिया कावापाल क्षेत्र के ग्रामीणों को जल्द ही फ्लोराईडयुक्त पानी से निजात मिलेगी। कलेक्टर रजत बंसल ने तिरिया-कावापाल क्षेत्र के भू-जल में फ्लोराईड पाए जाने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों को इससे राहत दिलाने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पानी की गुणवत्ता जांच करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर बंसल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अधिकारी से कहा कि तिरिया, गुमलवाड़ा, कोलावाड़ा, नागलसर, चोकावाड़ा, कावापाल और नेतानार में लौहयुक्त और आयरनयुक्त पानी की जानकारी प्राप्त हुई है उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों को शीघ्र ही इससे राहत दिलाने के लिए पानी के गुणवत्ता की जांच के साथ ही समस्या के निदान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

तृतीय लिंग समुदाय के लिए बनेगा सामुदायिक भवन, दुकानों के आबंटन के दौरान दिया जाएगा आरक्षण, जिला स्तरीय समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

0

जगदलपुर, 09 दिसम्बर 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल की अध्यक्षता में तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल उपस्थित थे।


बैठक में तृतीय लिंग समुदाय के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के साथ ही दुकानों के आबंटन में भी आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही तृतीय लिंग के व्यक्ति की काउंसिलिंग भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी। उपचार के दौरान भी स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों की बढ़ाने के लिए कार्यशाला के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए भी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

तृतीय लिंग समुदाय के लोगों की आय को बढ़ाने के लिए रोजगारमूलक प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए गए। तृतीय लिंग समुदाय को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्ययोजना पर समिति द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए जिला एवं जनपद स्तर पर जनजागरुकता सह संवेदीकरण कार्यशाला के आयोजन का निर्णय लिया गया। शासकीय कार्यालयों में तृतीय लिंग समुदाय के लिए अलग शौचालय निर्माण की मांग पर भी सहमति व्यक्त की गई एवं पूर्व में चिन्हांकित तृतीय लिंग समुदाय के सदस्यों को एक माह के भीतर सत्यापन कार्य अनिवार्य तौर पर पूर्ण करने को कहा गया।

Big Breaking कांग्रेस के गढ़ को भेदने वाले पहले भाजपा नेता व पूर्व विधायक लाल महेन्द्र सिंह टेकाम नहीं रहे

0

कांग्रेस के गढ़ को भेदने वाले पहले भाजपा नेता व पूर्व विधायक लाल महेन्द्र सिंह टेकाम नहीं रहे | बीती रात अचानक स्वास्थ्य ख़राब होने पर उन्हें रायपुर ले जाया गया | जहाँ उनका निधन हो गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे | वे अपना इलाज राजनांदगांव में करवा रहे थे |

लाल महेन्द्र सिंह टेकाम राज परिवार से ताल्लुक रखते थे | उनकी पत्नी नीलिमा सिंह टेकाम भी विधायक रह चुकी है | बीते वर्ष उनके पुत्र का भी निधन हो गया था तब से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था | इस प्रकार भाजपा के कद्दावर नेता के चले जाने से भाजपा में शोक की लहर है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

दल्लीराजहरा नगर के लंबित मांगों को पूरा कराने हेतु आप नेता व नगरपालिका उपाध्यक्ष द्वारा बी.एस.पी. प्रबंधन की सड़कों पर चक्का जाम किया गया, देखें विडियो

0

दल्ली राजहरा नगर में बायपास सड़क निर्माण, 100 बिस्तर अस्पताल निर्माण, रावघाट रेललाईन से प्रभावित दुकानदारों को मुआवजा राशि दिलाने दल्ली राजहरा के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग नगर के ट्रकों को आयरन ओर परिवहन कार्य दिलाने की मांग इन सभी मांगों को पूरा कराने हेतु अनेकों बार कई वर्षों से निवेदन किया गया लेकिन हर बार

बी.एस.पी. प्रबंधन का स्थानीय प्रशासन सिर्फ बैठक कर आश्वासन देते आया है कि एक माह, एक सप्ताह तो कभी तीन दिनों में उच्च स्तरीय बैठक कर इन मांगों को अतिशीघ्र पूरा किया जायेगा। लेकिन आज तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है, जिससे नगरवासी ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आप नेता व नगरपालिका उपाध्यक्ष द्वारा बी.एस.पी. प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया था कि आगामी तीन दिवस के अंदर ही हमारी मांगों को पूरा किया जाये अन्यथा दिनांक 08.12.2020 को हमारे द्वारा बी.एस.पी. के आयरन ओर परिवहन कर रहे हाईवा वाहनों को बी.एस.पी. प्रबंधन की सड़कों पर उतर कर सड़क जाम कर वाहनों को रोका जायेगा। किन्तु बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा कोई एक्शन न लिए जाने से आप नेता व नगरपालिका उपाध्यक्ष द्वारा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

राजहरा माईंस के रास्ते में डडसेना पुलिया के पास अपनी विभिन्न मांगो को लेकर अपने अन्य सदस्यों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया था उसी दौरान उक्त मार्ग में जाने वाली लगभग 25 हाईवा वाहन चालकों द्वारा अपनी वाहनो को बिना किसी अधिकारी की अनुमति व सूचना के वाहन को मार्ग मे खड़ी कर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया गया | मार्ग को अरुध्द करने पर आने जाने वाले आम नागरिकों को अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था जिसके

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

सबंध में कार्यवाही करने एक लिखित आवेदन थाना प्रभारी को दिया गया था। वाहन हाईवा के चालकों के द्वारा अपने अपने उक्त वाहनों को मुख्य मार्ग डौण्डी मार्ग डडसेना पुलिया के पास खडी कर लगभग सुबह 07.00 बजे से 4 बजे तक खड़ी कर मार्ग को अवरूद्ध किया था, जबकी उक्त वाहन चालको को मार्ग अवरूद्ध करने हेतू प्राधिकृत अधिकारी से अनुमति नही ली थी तथा किसी प्रकार की सूचना दी थी। वाहन चालकों द्वारा उक्त प्रकार की कृत्य से आने जाने वालों को

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था । उक्त वाहन चालकों द्वारा उचित कार्यवाही करने का आवेदन थाना प्रभारी को दिया गया था,जिस पर पुलिस ने 25 हाईवा वाहन चालको के खिलाफ धारा 34,341 के तहत मामला पंजीबद्ध किया हैं।

भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलारी के इस शिक्षक को डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम शिक्षा अवार्ड 2020 से सम्मानित किया

0

भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलारी के शिक्षक श्री धर्मेंद्र कुमार श्रवण को डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम शिक्षा अवार्ड 2020 से सम्मानित किया। कार्यक्रम गांधी मैदान धमतरी में आयोजित हुआ।श्री धर्मेंद्र कुमार श्रवण ने शिक्षा, स्वास्थ्य,पर्यावरण, साक्षरता,स्वच्छता, खेल, नशामुक्ति,महिला सशक्तिकरण, मानवता, कला,साहित्य,संस्कृति,अंध श्रद्धा निर्मूलन,समानता,व्यक्तित्व विकास तथा सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अपनी रचनात्मकता से शिक्षा की सुचिता ,चारुता एवम शालीनता को विशिष्टता प्रदान की है,आपका व्यक्तित्व,जिम्मेदारियों के प्रति सजगता और विशाल लोकप्रियता शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी अपार सफलता का परिचायक है। आपने कोरोना महामारी के समय बच्चों की अनवरत पढ़ाई जारी रखने में नियमित ऑनलाइन कक्षाएं लेने हेतु स्वैछिक रूप से भागीदारी निभाने में भी सम्मानित हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

आपकी इस उपलब्धि एवम सम्मान से नगर एवम साहू समाज गौरवान्वित हुआ है।तहसील साहू संघ राजहरा की ओर से आपको इस सम्मान एवम उपलब्धि के लिए कोटि -कोटि बधाई एवम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।आपके इस उपलब्धि पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तोरनलाल साहू,उपाध्यक्ष गोविंद साहू,राधा साहू,सचिव राधेश्याम साहू, संगठन सचिव राजेश साहू,कार्यालय सचिव शीतल साहू, अंजू साहू संगठन सचिव,युवराज साहू प्रचार सचिव जिला साहू संघ,श्यामलाल साहू संयोजक ,हरख राम ,किशोर साहू उप संयोजक,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

निर्मलदास सचिव न्याय प्रकोष्ठ,प्रचार सचिव श्रीमती वीणा साहू, संयुक्त सचिव द्रोपती साहू,रेखा साहू अध्यक्ष ,विमला साहू सचिव महिला प्रकोष्ठ,नवीन साहू अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,समस्त परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गण श्री घनाराम साहू, चेतन साहू, खूबलाल साहू,किशनलाल साहू,रामेश्वर साहू, श्रीमती रेवती साहू ,श्रीमती कुंती साहू, रमेश्वर कुमार साहू ,रामसिंह साहू,संतोषकुमार साहू ,गजेंद्र साहू,जगन्नाथ साहू,मानाराम साहू कृष्णा साहू, जीवन लाल साहू,जलस राम साहू,हरक राम गुरु जी ,निर्मल दास, किशोर साहू शीतल साहू, राजकुमार ,कपिल सर् द्रौपदी साहू , जीवन, सेवक ,रवि एवम समस्त पदाधिकारीगण तहसील साहू संघ एवम परिक्षेत्रीय पदा धिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत मिशन को आंख दिखाता यह लौहनगरी दल्ली राजहरा के शहरी क्षेत्र

0

दल्ली राजहरा – प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत मिशन को आंख दिखाता यह लौहनगरी दल्ली राजहरा के शहरी क्षेत्र में स्थित वार्ड नंबर 1 राजहरा बाबा रोड का तस्वीर है । जहां महारत्न कंपनी बीएसपी के क्वार्टर स्थित है, जिसमें शिक्षित बीएसपी के कर्मचारी निवासरत रहते हैं यह तस्वीर बीएसपी के मंगल भवन से सप्तागिरी पार्क जाने वाली रोड पर क्वार्टर नंबर 33 3A टाइप क्वार्टर के समीप का तस्वीर है जिसमे क्वाटर नम्बर 29 से लेकर 33 तक 3A टाइप के क्वाटर है जिसमे निवासियों के द्वारा डाला गया कचरा यह दर्शाता है कि इन क्वाटरो के निवासी कितने जिम्मेदार हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

राजहरा नगरी के नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर को स्वच्छ रखने के लिए नगर में कचरा उठाने हेतु कई कर्मचारी नियुक्त किए हैं जोकि डोर टू डोर प्रतिदिन हर घर से चाहे वह बीएसपी क्वाटर हो या रेलवे क्वाटर या फिर मोहल्ले हर घर से कचरा इकट्ठा कर रहे हैं ।इसके बावजूद लोग कितने जिम्मेदार हैं यह यह तस्वीर दिखा रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

MOST POPULAR

HOT NEWS