City Media - Page 1693 of 1842 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1693

ट्रेन शुरू होने के पहले कांग्रेस व भाजपा में मची सिरफुटव्वल, सांसद समर्थक व पूर्व विधायक समर्थक सोशल मीडिया में ले रहे श्रेय, चेम्बर की पहल को किया गया नजर अंदाज

0

जगदलपुर।वैश्विक माहामारी कोविड-19 के शुरुआती दौर से दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने यात्री सेवा पर रोक लगा दी और अब इसके 17 दिसंबर 2020 से शुरू होने का समय सारिणी घोषित हो गया है किंतु रेल चलने के पूर्व कांग्रेस व भाजपा में सिर -फुटौव्वल मचा है और इसके लिए दो दिनों से सांसद दीपक बैज समर्थक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार कर रहे हैं। वहीं अब इस मामले में पूर्व विधायक संतोष बाफना ने भी विज्ञप्ति जारी कर श्रेय लेने की होड़ में शामिल हो गए जबकि बस्तर की व्यापारिक संगठन चेम्बर आफ कामर्स के लोगों की भावनाओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। कुल मिलाकर जनता के हितैषी बनने का ढोंग दोनों ओर से हो रही है।


दिपावली मिलन में हो गये थे आमने-सामने

बस्तर चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन चेम्बर भवन के सामने किया था। इस दौरान अध्यक्ष किशोर पारख ने रेलवे सेवा को लेकर कर चिंता प्रगट किया था।इस दौरान सांसद दीपक बैज ने रेलवे सेवा बाधित होने के लिए मंच से केंद्र की मोदी सरकार को पत्र लिखने तथा रेलवे मंत्री पीयूष गोयल को कहने की बात कही थी किन्तु उस दौरान केंद्र सरकार पर आरोप जड़ा था। वहीं दूसरी तरफ पूर्व विधायक संतोष बाफना ने इस मामले पर भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा था जिससे उस दौरान से ही यह राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है |

बस्तर की अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख

रेलवे सेवा शुरू होने से बस्तर की आर्थिक व्यवस्था को पंख लगेगा। रेलवे सेवा शुरू होने से होटल, लाज में बाहरी सैलानियों की आमद होगी और इसके कारण लोगों को इससे जुड़े दूसरे रोजगार को भी बड़ा फायदा मिलेगा।


वैश्विक माहामारी कोविड-19 के शुरुआती दिनों तक ट्रेनों के चलने के कारण कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा था और इसके कारण केंद्र सरकार ने ट्रेन रोक दिया था किंतु अब यह प्रारंभ होने से जनता को विशाखापटनम ईलाज के लिए जाने वालों को फायदा मिलेगा वहीं बस्तर के ‌पर्यटन क्षेत्र में भी रौनक आएगी।इन सबके बीच बस्तर की अर्थव्यवस्था भी पटरी पर लौटेगी।

प्रादेशिक सम्मेलन एवं गणेश शंकर विद्यार्थी अलंकरण समारोह जनवरी के अन्तिम सप्ताह में

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने बताया कि प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं गणेश शंकर वियार्थी अलंकरण समारोह का आयोजन जनवरी के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे। ज्ञात हो की अलंकरण समारोह में प्रदेश से चयनित एक पत्रकार को 11000 रुपये की सम्मान निधि से पुरस्कृत किया जाता है इसके लिए पांच सदस्यों की कमेटी गठित की गई है जिसमे पांचों सम्भाग से प्रतिनिधि शामिल होंगे।

एक चयनित पत्रकार सहित अन्य पत्रकारों व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालो का सम्मान भी किया जाएगा। कोरोना संकट की वजह से इस वर्ष का आयोजन जनवरी में किया जा रहा है। श्री दुबे ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी का कार्यकाल भी 15 जनवरी को समाप्त हो रहा है नए पदाधिकारियों का चुनाव भी सम्मेलन में किया जाएगा। जिसके लिए 30 दिसम्बर तक नामांकन की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी द्वारा कर ली जाएगी। चुनाव सदस्यों के मतदान के द्वारा सम्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारीगण उक्त सम्मेलन की सफलता हेतु एकजुट हो जावें। श्री दुबे ने पत्रकार सुरक्षा कानून का बिल शीघ्र ही लागू हो जाने की आशा जताते हुए पत्रकारों को बधाई एवं प्रदेश सरकार का आभार भी व्यक्त किया है। सादर प्रकाशनार्थ

छोटी बहन से दुष्कर्म का विडियो बनाकर और उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर बड़ी बहन से भी की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

0

बिलासपुर – सोशल मीडिया पर जान पहचान फिर दोस्ती के बाद मिलने के बहाने युवती को बुलाकर हैवानियत की फिर उसका विडियो बनाकर और उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर बड़ी बहन से भी की हैवानियत, युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सरकण्डा थाना अंतर्गत मोपका हालमुकाम खोखरा निवासी चैतराम दर्वे उर्फ अभय सक्सेना पिता पुनीराम सोशल मीडिया के माध्यम से जांजगीर थाना अंतर्गत एक गांव के युवती से दोस्ती की।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

जान पहचान बढ़ने के बाद उसने युवती को अकेले मिलने के लिए बुलाया। उसके आने के बाद बलपूर्वक उसे अपनी कार में बैठाया और एक कमरे में लेजाकर उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद अभय ने उसे उसकी बड़ी बहन को दिखाया और उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ भी दुष्कर्म किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

आरोपित दोनों बहनों से दुष्कर्म करता था। साथ ही इसकी जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने व विडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसकी प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना पहुंचकर पुलिस से की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपित युवक के खिलाफ भादवि की धारा 376, 365, 323, 506 व 509 ख के तहत जुर्म दर्ज किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

भिलाई की युवती का ड्रग के धंधे में लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार, अब तक 19 से ज्यादा गिरफ्तार, इसमें कांग्रेस की नेत्री भी शामिल

0

रायपुर – पुलिस ने ड्रग्स का धंधा करने वाली भिलाई की युवती लखप्रीत कौर (35 वर्ष) को एक दिन पहले टाटीबंध रायपुर से गिरफ्तार किया। वह भागने की फिराक में थी, लेकिन उससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया । युवती भिलाई के शांति नगर स्थित अपने घर से ही ड्रग्स की सप्लाई करती थी। वह भिलाई में कोकीन और एमडीएमए ड्रग्स की सप्लाई किया करती थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भिलाई की युवती लखप्रीत कौर ने रायपुर पुलिस के समक्ष कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं ! भिलाई की एक चर्चित कॉंग्रेस नेत्री की बहन ने जानकारी दी है कि वह तीन राज्यों के ड्रग पैडलरों के संपर्क में थी अब पुलिस कॉंग्रेसनेत्री अभिजीत कौर से भी पूछताछ करने वाली है ! 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

प्रीत को रायपुर पुलिस ने रायपुर बजाज कॉलोनी के हर्ष वर्धन शर्मा के आधार पर टाटीबंध रायपुर से गिरफ्तार किया है। बताया कि सोशल मीडिया के जरिए भिलाई के युवक-युवतियां ड्रग्स के लिए संपर्क करते थे। वह सिर्फ उन्ही लोगों को सप्लाई करती थी जिन्हें वह जानती

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

थी। ड्रग पैडलर्स के पूरे नेटवर्क की खत्म करने के लिए टीम लगाई गई है। भिलाई की 2 युवती समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में लगातार आरोपियों के संपर्क वालों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही नए खुलासे किए जाएंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर में महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लू बिग्रेड यूनीसेफ के माध्यम से ग्राम -बोरतरा में जन -जागरूकता रैली बच्चों को गुड टच बेड टच और त्वचा सम्बन्धी एवं साथ ही दीवाल पर नारा लेखन किया गया

0

गुरूर :- माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) में दिनांक 10/12/2020 दिन गुरुवार को महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लू बिग्रेड यूनीसेफ के माध्यम से ग्राम -बोरतरा में जन -जागरूकता रैली बच्चों को गुड टच बेड टच और त्वचा सम्बन्धी एवं साथ ही दीवाल पर नारा लेखन किया गया ।उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नाजमा बेगम, प्रो एम.एल. सिन्हा,श्रीमती अनिता साहू, श्री रामस्वरूप सिन्हा,श्री टीकम शहरे, श्री किरण कुमार यादव, श्री यशवंत पटेल, श्री खेमप्रकाश कटेन्द्र, श्री यज्ञदत्त साहू, श्री नरेन्द्र कुमार खोब्रागडे, श्री हुमन गंजीर, श्री राकेश कुमार पारकर, ग्राम बोरतरा के वरीष्ठ लोगों साथ ही रासेयो स्वयंसेवक एवं महाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं उक्त कार्यक्रम में इन सभी की उपस्थित रही।

अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना के निमित नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी मंडल व बस्तर मंडल के कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने मार्गदर्शन किया

0

जगदलपुर/बस्तर:-
अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना के निमित नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी मंडल व बस्तर मंडल के कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने मार्गदर्शन किया व अन्य वक्ताओं के द्वारा विभिन सत्रों के माध्यमों से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।


समापन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व बस्तर सांसद व कद्दावर नेता दिनेश कश्यप ने अपने ओजस्वी भाषण से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया व प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे,भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंग मंडावी,लछुराम कश्यप, सुभाउ राम कश्यप, सुधीर पांडेय,मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल,निर्देश दीवान, विजय तिवारी, खितेश मौर्य, टिकेश्वरी मंडावी, पीली बाई व अन्य जेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Breaking Corona Alert – जाने ! दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 06  कोरोना संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 03 से 03 और  वार्ड क्र 23  से 03  की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार आज एंटीजन से 03, आरटीपीसीआर से 01 और ट्रू नॉट से 02 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 06 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

कल दिनांक – 10 दिसम्बर 2020 की रिपोर्ट

10 दिसम्बर 2020 की रिपोर्ट जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 21  से 01  और वार्ड क्र 26  से 01 की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

इस प्रकार एंटीजन से 01 और आरटीपीसीआर से  02 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 03 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

पेंगोलिन जानवर की तस्करी वन विभाग दबिश देकर सुरक्षित बरामद किया

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

जिला मुख्यालय नारायणपुर -के ग्राम बोरपाल में दुर्लभ पेंगोलिन जानवर जिसे क्षेत्रीय भाषा में साल खपरी खापा कहा जाता है,इस जानवर का भोजन दीमक व चपड़ा कीड़ा है, जिसे एक भवन मे रखे जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने दबिश देकर पेंगोलिन जानवर को बरामद किया उक्त जानवर की तस्करी किये जाने की आशंका जताई जा रही है ।

वन विभाग के रेंजर वीरभद्र देवांगन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बोरपाल गांव के एक मकान में पेंगोलिन जानवर को रखा गया है सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम उक्त मकान में पहुची और पेंगोलिन को बरामद किया गया । घर वालो और आसपास गांव वालों से पूछताछ की जा रही है इस दुर्लभ जानवर को देखने के लिय लोगों का तांता लगा हुआ था, कही तस्करी के लिए तो इसे मकान में बंद करके रखा तो नही गया है, वही वेटनरी डॉक्टर के मुलाइज़ा के बाद इस पेंगोलिन जानवर को सुरक्षित स्थान में छोड़ा जाएगा ऐसा फारेस्ट अधिकारी द्वारा कहा गया है ।

सीएम ने पकड़ी उत्तर की राह तो प्र्रदेश अध्यक्ष दक्षिण की ओर, निगम मंडल में नियुक्तियों का मामला ठंडे बस्ते में

0

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों निगम-मंडल और संगठन में नियुक्ति को लेकर हो-हल्ला मचा है तथा इस बीच यह खबर छनकर आ रही है कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच ठन गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर की ओर निकल गये हैं और प्र्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम दक्षिण की ओर कूच कर गए हैं जिससे इस बात को बल मिल रहा है कि सत्ता व संगठन के बीच ठीक-ठाक नहीं चल रहा है जिसके कारण अभी निगम -मंडल व संगठन में नियुक्तियों को लेकर जो लोग लामबंदी कर रहे हैं उनको थोड़ा रुकना पड़ सकता है।

पिछले अंक में हमने स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने वीटों का उपयोग कर सकते हैं जिससे कई लोगों के मंसूबों में पानी फिर सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ संकेत दिया है कि किसी भी प्रकार का दवाब उन पर नहीं है किंतु वह मंत्री व संगठन से समन्वय स्थापित कर नियुक्ति के लिए प्रयासरत है यदि अब अड़चनें आएगी तो दूसरा विकल्प खुला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर यानी सरगुजा संभाग की यात्रा पर निकले हैं जिसके तहत् वह चार दिनों तक कई क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वहीं प्रदेश मोहन मरकाम फिलहाल कोंडागांव में हैं और वह कथित तौर पर प्रभारी सचिव चंदन यादव के साथ ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अपना गुणा-भाग करेंगे जिससे फिलहाल निगम मंडल की नियुक्ति का मामला ठंडे बस्ते में जा सकता है।

छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन एनसीसी परचनपाल में 05 दिसम्बर 2020 से स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

0

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल केम्पस से कर के शासकीय उ. मा.वि घाटलोहंगा स्कूल परिसर, शासकीय कन्या उ.मा.वि.न.2 जगदलपुर, लालबाग परेड ग्राउण्ड जगदलपुर, सिरहासार चौक जगदलपुर, कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर, शा, उ.मा.वि तोकापाल एवं रामकृष्णन मिशन विवेकानद विद्यापीठ नारायणपुर में किया गया जिसे स्वयं कमान अधिकारी, एएनओ, पीआई एवं एनसीसी कैडेटों ने योगदान दिया |

उच्च कार्यालय के निर्देशनुसार पूरे भारत देश में स्वच्छता पखवाड़ा 15 दिनों तक चलाने का आदेश ग्रुप मुख्यालय रायपुर के माध्यम से समस्त एनसीसी यूनिटों को आदेशित किया गया है। इस 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा को कमान अधिकारी के विशेष प्रयास से उच्चाधिकारियों से ताल-मेल कर इस यूनिट के अंतर्गत एनसीसी संचालित स्कूलों एवं कालेजो के एनसीसी कैडेटों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का संकल्प लिया गया गया कुछ कैडेटों ने पोस्टर बनाकर कर उन्हें सोशल मिडिया के माध्यम से आम जनता को प्रेरित करते हुए पखवाड़ा में भाग लिया साथ ही वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए उत्साह के साथ इस अभियान में भाग लिया।

MOST POPULAR

HOT NEWS