City Media - Page 1692 of 1842 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1692

क्रिसमस ट्रॉफी का आयोजन किया गया जाने प्रतियोगिता के चौंथे दिन का परिणाम क्या रहा

0

जगदलपुर – क्रिसमस पर्व के अवसर पर क्रिसमस ट्रॉफी का आयोजन किया गया जहाँ इस प्रतियोगिता के चौंथे दिन आज कुल चार मैच खेले गए जिसमें पहला मैच रॉयल ग्रीन-11 विरुद्ध नाइट राइडर जिसमें नाइट राइडर ने शानदार जीत दर्ज की वहीँ दूसरा मैच एनसीसी नया मुंडा विरुद्ध डिमरा पाल जिसमें डीम्रपाल की टीम ने जीत दर्ज की, तीसरा मैच सायनाइड विरुद्ध गंगा मुंडा जिसमें सायनाइड टीम ने जीत दर्ज की और क्रिसमस ट्रॉफी प्रतियोगिता का चौथा एवं अंतिम मैच मार्बल-11 विरुद्ध ग्रीन सिटी जिसमें ग्रीन सिटी बी की शानदार जीत दर्ज की |

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्षद सुखराम नाग जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर खिलाड़ियों के समक्ष खेलों के महत्व को बताते हुए इससे होने वाले मानसिक और बौद्धिक विकास को महत्वपूर्ण बताया खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिससे युवाओं को व्यस्त रखकर एक बेहतर और स्वस्थ समाज की नींव रखी जा सकती है। प्रतियोगिता में युवाओं से बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है ताकि वे बुरी संगत से दूर रह सकें।

दल्लीराजहरा से नई दिल्ली लाल किले का सफ़र साइकिल से, नगर के तुलसी राम जी निकले नारी सुरक्षा का संदेश लेकर

0

दल्ली राजहरा – नारी सुरक्षा का संदेश लेकर सायकल के माध्यम से दल्ली राजहरा से नई दिल्ली,लाल किला यात्रा पर निकले नगर के तुलसी राम साहू जी को नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने आज बधाई शुभकामनाएं देकर रवाना किया । तुलसी राम जी का सपना था कि वे दल्लीराजहरा से नई दिल्ली तक अपनी साइकिल में जाये अब उनका सपना पूरा होता दिख रहा है और उसके साथ ही साथ वे यह भी चाहते थे कि दल्लीराजहरा का नाम पुरे देश में रोशन हो और इसके साथ जन जन तक नारी सुरक्षा का सन्देश देना चाहते है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सिटी मीडिया परिवार की ओर से भी तुलसी राम जी को बहुत बहुत शुभकामनाये उनकी यात्रा मंगलमय हो |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लू बिग्रेड यूनीसेफ के माध्यम से ग्राम -कोलिहामार में जन-जागरूकता रैली बच्चों को गुड टच बेड टच और त्वचा सम्बन्धी एवं साथ ही दीवाल पर नारा लेखन किया गया

0

गुरूर :- माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) में दिनांक 11/12/2020 दिन शुक्रवार को महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लू बिग्रेड यूनीसेफ के माध्यम से ग्राम -कोलिहामार में जन-जागरूकता रैली बच्चों को गुड टच बेड टच और त्वचा सम्बन्धी एवं साथ ही दीवाल पर नारा लेखन किया गया । उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नाजमा बेगम, प्रो. एम.एल. सिन्हा, श्रीमती अनिता साहू, श्री रामस्वरूप सिन्हा, श्री टीकम शहरे, श्री किरण कुमार यादव, श्री यशवंत पटेल, श्री खेमप्रकाश कटेन्द्र, श्री यज्ञदत्त साहू, श्री नरेन्द्र कुमार खोब्रागडे, श्री हुमन गंजीर, श्री राकेश कुमार पारकर, ग्राम कोलिहामार के वरिष्ठ लोगों साथ ही रासेयो स्वयंसेवक कु. उपासना, अजय कुमार, कु.गीतेश्वरी, कु. प्रियंका, कु. सुमन एवं महाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं उक्त कार्यक्रम में इन सभी की उपस्थित रही।

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस महासचिव व छग प्रभारी पहुँचे नारायणपुर ली बैठक, जमीनी कार्य करने वाले ही युवा को मिलेगा अब पार्टी के पदाधिकारी का पद

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

जिला नारायणपुर युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रुप में राष्ट्रीय महासचिव एवं छग प्रभारी श्री संतोष गोलकुंडा जी, सोशल मीडिया छग प्रभारी के के शास्त्री जी द्वारा बैठक लिया गया।जिसमे छग प्रभारी ने सभी युवा पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए साफ साफ कहा कि आज हम छग में सरकार के साथ काम कर रहे है। और अब हमें फोटो या नेताओ के पीछे घूमने वाले युवा नेता नही चाहिए हमे पहले जैसा ही युवा कैडर चाहिए जो 15 सालों से ज़मींन में रहकर युवा कांग्रेस कांग्रेस को मजबूती प्रदान की है और सरकार तक बनाने में अहम भूमिका निभाई है। जो युवा अब कार्य नही कर रहे उनको संगठन के सभी पदों दे मुक्त कर नए युवा साथी को लाए जाने की बात कही।


ओहि एक ओर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र की सराहना करते हुए टीम भावना के साथ सभी साथियों को साथ लेकर कार्य करने की बात कहते हुए कहा कि पूरे बस्तर में नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस पहले और आज भी मजबूत है और सरकार के साथ मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही हैं।

प्रभारी जी ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के विधायक मंत्री और संगठन के सभी नेताओ को साथ लेकर कार्य कर रही है। सभी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचा रही है जो कि इसका लाभ आम जनता को मिल रही है।


संगठन की ताकत को बताते हुए छग के प्रभारी जी ने युवाओं को आगे का भविष्य कहा,और कड़ी मेहनत लग्न से संगठन को मजबूत करने को कहा।


जिला युवा कांग्रेस के इस अहम बैठक के बाद छग प्रभारी कोलकुण्ड जी व सोसल मीडिया छग प्रभरी के के शास्त्री जी ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार पाण्डेय व पीसीसी महासचिव रजनु नेताम जी से बंद कमरे में विशेष चर्चा भी की।

इस अहम बैठक में जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री अमित भद्र सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपाध्यक्ष अभिषेके बाजपेयी, उपाध्यक्ष बोधन देवांगन, उपाध्यक्ष किरण वड्डे, महासचिव तरुण देहारी, फुलसिंग वडडे, मनोज सेन, ब्लाक अध्यक्ष अनिल बघेल, सोशल मीडिया सयोंजक दीपक गांधी, दनेन्द्र राजपूत, इंटक अध्यक्ष सुखमन कोर्राम, उपाध्यक्ष महेश कश्यप, अरुण सेठिया, अनुराग पाण्डे, जय वट्टी, पप्पू ठाकुर, विजय सलाम, उमेश कर्मा, दिनेश कर्मकार, बिट्टू नेताम, मनीष शीरी, व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संगठन विस्तार एवम् आने वाले समय में युवा कांग्रेस के मजबूती के लिए काम करने के विषय पर चर्चा सोसल मीडिया के छग प्रभारी के के शास्त्री जी द्वारा कही गई।

नगरीय निकाय संसदीय सचिव लेंगे नारायणपुर में पत्रकारवार्ता, भूपेश सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों को रखेंगे जनता के सामने

0

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, संसदीय सचिव व प्राधिकरण अध्यक्ष को राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस तारतम्य में नगरीय निकाय व श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा नारायणपुर जिले में 16 दिसंबर 2020 को भूपेश बघेल सरकार के दो वर्ष पूरे होने के ठीक एक दिन पहले सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं व उपलब्धियों के बारे जानकारी देंगे। इसी प्रकार एक दिन पहले आबकारी व वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा 15-12-2020 को सुकमा में और बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल 16-12-2020 को संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में पत्रकारों को संबोधित करेंगे।

बस्तर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत घाटलोहंगा के स्व.सहायता समूह ने विधायक से मांगा रोजगार।

0

जगदलपुर:- बस्तर विधायक के निवास स्थान पर मिलने पहुंचे घाटलोहंगा स्व-सहायता समुह के महिलाएं।

ग्रामीण क्षेत्र के स्व सहायता समूह के महिलाएं विधायक से मिलकर उनकी समस्या से अवगत कराया है जिस पर बघेल ने बस्तर जनपद सी.ई.ओ.को प्राकलन तैयार करके शीघ्र ही लाने की बात करते हुए निर्देश दिया है ग्राम घाटलोहंगा के कुछ ऐसे जगह है जंहा पर पानी,सड़क, मरम्मत कार्य की समस्या से परिचित कराया जिस पर बघेल ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए बोरिंग,मंदिर निर्माण कार्य, सड़क, फिनिशिंग लाइन हेतु स्वीकृत दे दी है।ओर महिलाओ ने हल्दी मिर्ची पावडर बनाने वाला मसीन मछली पालन मुर्गी पालन फिनिसिंग खम्बा बनाने हेतु मांग किया गया।

जिससे महिलाओं की समस्या को तुरंत निराकरण करने की बात कहि तो ग्रामीण क्षेत्र के महिलाएं बहुत उत्साहित दिखे एवं बघेल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा।

उपस्थित रहे अनिल पांडे डमरूधर बघेल, धरम, तुलसी ठाकुर, गोलु कश्यप, बबिता, खिलाड़ी, खेम बति, दुलारी, लछनि ठाकुर, सोन्ति भद्रे, एवं समस्त महिलाएं मौजूद रहे।

डी-मर्जर मामले में जोगी कांग्रेस ने भी ठोका खंब

0

नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले में अब जनता कांग्रेस जोगी ने ताल ठोक दिया है। शनिवार को जगदलपुर के नगरनार में स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले में जनता कांग्रेस जोगी के नेता अमीत जोगी ने इसे श्रमिक व किसानों के साथ कुठाराघात बताया। श्रमिक संगठनों ने जोगी कांग्रेस ने इस मामले में हस्तक्षेप करने का निवेदन किया। इस दौरान कई गंभीर आरोप लगाते हुए श्रमिक संगठनों ने आगे की रणनीति पर चर्चा किया।

बस्तर को भी जामताड़ा बनाने का प्रयास, बीच जंगल में छुपकर पूरे देश में फैला रखा था एटीएम का फ्रॉड, बालोद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की

0

बालोद पुलिस द्वारा एटीएम फ्रॉड को लेकर एक बड़ी सफलता मिली है यह गिरोह एक कंपनी की तरह काम कर था और अलग-अलग भूमिका में सबका अलग अलग काम होता था ऐसे जंगल में बैठकर पूरे देश में एटीएम की ठगी करने का जाल फैला रखा था | इन आरोपियों को बालोद पुलिस द्वारा धर दबोचा है | एटीएम कार्ड नवीनीकरण करने के नाम पर लोगों का शिकार किया जाता था इस गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अपने आप को बैंक का कर्मचारी अधिकारी बताकर ठगी करते थे बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के एक शिक्षक से इस गैंग द्वारा 5 लाख 47 हजार की ठगी का मामला सामने आया था | इस गिरोह के सदस्य अन्य राज्यों से फर्जी सिम अधिक दामों में खरीद कर ठगी के लिए उपयोग करते थे ठगी में कॉल कोलकाता से पेटीएम नंबर मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश पंजाब का उपयोग करते थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

बालोद पुलिस की सक्रियता एवं त्वरित कार्रवाई से 2 लाख 50000 रुपए प्रार्थी के खाते में पूर्व में ही वापस कराया गया था | आरोपियों के पास से पुलिस द्वारा 4 नग मोबाइल सेट 4 नक सिम कार्ड लाखों रुपए की लेनदेन वाली 3 नग बैंक पासबुक 6 नग एटीएम कार्ड 15 सो रुपए नगद बरामद किए गए हैं आरोपियों को पकड़ने के लिए बालोद पुलिस द्वारा टीम को जामताड़ा झारखंड रवाना किया गया था पुलिस द्वारा जामताड़ा में 9 से 10 दिन तक कैंप लगाकर ग्रामीण वेशभूषा में रहकर संदिग्धों पर निगरानी की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

बालोद पुलिस द्वारा मामले में अयूब अंसारी पिता रमजान अंसारी, शमशेर अंसारी पिता शाकिर अंसारी, उम्र 20 साल साजिद अंसारी पिता अयूब अंसारी उम्र 26 साल, मोहम्मद यूसुफ अंसारी पिता यासीन मियां अंसारी, हारुन अंसारी पिता हिंदू अंसारी उम्र 27 वर्ष ये सभी आरोपी जिला जामताड़ा से है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

पूरे देश में फैले इस एटीएम फ्रॉड के आरोपियों को पकड़ने में बालोद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, डीएसपी दिनेश सिन्हा के पर्वेक्षण में एक दल का गठन किया गया था |

भाजपा जिला बालोद द्वारा डौंडीलोहारा के पूर्व विधायक कुंवर लाल महेंद्र सिंह टेकाम के निधन पर दी श्रद्धांजलि

0

बालोद – डौंडीलोहारा क्षेत्र के दिग्गज आदिवासी नेता कांग्रेस के अभेद्यय गढ़ को भेद कर स्वम व अपनी धर्मपत्नी श्रीमती नीलिमा टेकाम को पूर्व विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक कुंवर लाल महेंद्र सिंह टेकाम के आकस्मिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया सभी ने उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए भागीरथी विकास कार्यों को स्मरण किया साथ ही संगठन के लिए उनके द्वारा किए कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार प्रदेश भाजपा मंत्री राकेश यादव पूर्व विधायक प्रीतम साहू वीरेंद्र साहू कुमारी बाई साहू पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू पवन साहू यज्ञदत्त शर्मा जिला महामंत्री प्रमोद जैन किशोरी साहू देवेंद्र जायसवाल कोषा अध्यक्ष सुदेश सिंह जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु त्रिलोकी साहू ठाकुर राम चंद्राकर संध्या भारद्वाज

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

सुशीला साहू राकेश यादव जिला मंत्री शरद ठाकुर जयेश ठाकुर नरेश साहू शीतल नायक अनीता कुमेटि संजय दुबे छगन देशमुख नंदकिशोर शर्मा यादव राम साहू होरीलाल रावटे कुलदीप कात्याल लक्ष्मीचंद लूणी वाल मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी प्रेम साहू सुरेश निर्मलकर प्रणेश जैन दुष्यंत सोनवानी मनीष झा टिनेश्वर बघेल कौशल साहू अमित चोपडा भुनेश्वरी ठाकुर चेमन देशमुख सोमेश सोरी जिला कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव पालक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

ठाकुर सुरेंद्र देशमुख बालचंद टंडन हरीश कटझरे प्रेमलता साहू कल्याण साहू पुष्पेंद्र चंद्राकर कृतिका साहू नितिश मोंटी यादव पोषण बंनपेला कमलेश सोनी तोमन साहू संतोष कौशिक नरेंद्र सोनवानी विश्वास गुप्ता पवन सोनबरसा सेवक महिपाल थानसिंह मंडावी डॉ वीरेंद्र साहू दानेश्वर मिश्रा राकेश द्विवेदी बॉबी छतवाल नहरु राम जगनायक रामनारायण धनकर मेहतार नेताम भुवन साहू दारा सिंह भैसार्य सुरेश केसरवानी निरंजन साहू खिलेश्वरी साहू गजेन्द्र यादव संदिप सिन्हा एकांत पवार गिरजेश गुप्ता अमित दुबे संजय साहू मन्नू झोरी अरुण साहू तथा पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

चिखलाकसा नगर पंचायत द्वारा लाल महेंद्र सिंह टेकाम के निधन पर श्रधांजलि अर्पित की गई

0

चिखलाकसा – डौंडीलोहारा क्षेत्र के दिग्गज आदिवासी नेता कांग्रेस के अभेद्यय गढ़ को भेद कर पूर्व विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक कुंवर लाल महेंद्र सिंह टेकाम के आकस्मिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया |

चिखलाकसा नगर पंचायत द्वारा लाल महेंद्र सिंह टेकाम के निधन पर श्रधांजलि अर्पित की गई | श्रधांजलि के इस कार्यक्रम में अध्यक्ष भिखी मसिया उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे समस्त भाजपा  पार्षद संगीता साहू , शांति रावटे, लीला डड़सेना, विमला जैन, सुनीता गुप्ता, तिहारू आर्य, विजय डड़सेना, भरत भाई पटेल, राजू रावटे, ब्रिज मणि

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

यादव, दुर्गेश साहू, राकेश मानिकपुरी, गजेंद्र ठाकुर, मनीष कोठारी , किशोर नागवंसी सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अटल चौक में पुष्प व मोमबत्ती जलाकर डोंडी लोहरा के पूर्व विधायक स्व. लाल महेंद्र सिंह टेकाम जी को 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

MOST POPULAR

HOT NEWS