City Media - Page 1695 of 1842 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1695

बेरोजगार डिग्री धारी अभियंता के लिए निकाले गए निविदा में नियम विरुद्ध अमानत राशि लेने विरोध – युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

0

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े ने नियम विरुद्ध टेंडर के खिलाफ बोला हल्ला मुख्यमंत्री जी के निर्देश का नही हो रहा है पालन आज उक्त पत्र के माध्यम से प्रशांत बोकड़े ने कहा की बालोद वनमण्डलाधिकारी के द्वारा आयोजित निविदा में पॉइंट 3 में सुरक्षा निधि/एफडीआर का उल्लेख दिया गया है बेरोजगारो के लिए आयोजित निविदा में किसी भी विभाग में एफडीआर का प्रावधान नही है। एवम फॉर्म क्रय करने के लिए भी डीडी के द्वारा निविदा प्रपत्र लेने का प्रावधान नही है बालोद वनमण्डलाधिकारी के द्वारा ये 2 नियम गलत है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

फॉर्म क्रय करने के लिए 500 की डीडी एवम एफडीआर जमा करने का प्रावधान बेरोजगारों के लिए क्यो लिया जा रहा है जब प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने बेरोजगारी झेल रहे युवकों को रोजगार उपलब्ध दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया और इस पर उचित कार्य दिशा निर्देश भी दिया गया लेकिन अधिकारियों ने अपनी मनमर्जी के आगे मुख्यमंत्री जी के निर्देश को भी दरकिनार कर दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

मैं आपसे मांग करता हु की इस कार्य पर सिर्फ युवाओं का अधिकार रहे और ऐसे गलत नियम को हटाया जाए और ये टेंडर को पुनः नियम बेरोजगार युवाओं के हितों में रख कर किया जाए।अगर ये टेंडर निरस्त नही किया जाता तो युवा कांग्रेस वन मण्डल अधिकारी के दफ्तर के आगे भूख हड़ताल में बैठकर अपनी बेरोजगार युवकों के लिए ये लड़ाई लड़ेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

खदान मजदूर संघ भिलाई के केन्द्रीय महामंत्री ने आज मुख्य महाप्रबंधक खदान को ज्ञापन सौंपकर भाई-भतीजावाद की निति को छोड़कर दोषियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है

0

खदान मजदूर संघ भिलाई के केन्द्रीय महामंत्री एम पी सिंग ने आज मुख्य महाप्रबंधक खदान को ज्ञापन सौंपकर भाई-भतीजावाद की निति को छोड़कर दोषियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है, ज्ञापन के माध्यम से एम पी सिंग ने कहा है कि कुछ दिन पूर्व राजहरा यंत्री कृत खदान में कार्यरत बी ई एम एल के ठेका कर्मियों द्वारा बी एस पी के वेल्डिंग मशीन को बी ई मेल एल के गाड़ी में डालकर बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था जिसे चेक पोस्ट पर ड्यूटी करते सीआईएसएफ के जवानों ने रोका और पूछताछ करने पर यह बात सामने आई कि उक्त वेल्डिंग मशीन को बिना गेट पास के ही बाहर निकाला जा रहा था जो की चोरी के श्रेणी में आता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उक्त चोरी को रंगे हाथ पकड़ने के बाद जब सीआईएसएफ द्वारा इसकी जानकारी खदान प्रबंधन को दी गई तब खदान प्रबंधन द्वारा उठाए गए कदम कई प्रश्न खड़े करते है –
1. जब बीएसपी के किसी भी जगह से कोई भी चीज चाहे वह छोटी हो या बड़ी चोरी होती है तो प्रबंधन द्वारा तत्काल पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट लिखाई जाती है किंतु जब इस प्रकरण में रंगे हाथ चोरी करते तथाकथित आरोपी पकड़े गए तब खदान प्रबंधन ने क्यों इस मामले में पुलिस थाने में एफ आई आर करने से परहेज किया ?

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

प्रबंधन के इस कृत्य से पूरे शहर में यह चर्चा है कि संभवत उक्त वेल्डिंग मशीन खदान प्रबंधन के ही किसी उच्चाधिकारी के कहने पर इस तरह से बाहर ले जाया जा रहा था और अगर सीआईएसएफ के जवानों की तत्परता से यह पकड़ा नहीं गया होता तो शायद उक्त उच्चाधिकारी के संरक्षण में इसे बेचकर पैसों का बंदर बांट कर लिया जाता।अतः खदान प्रबंधन ने अपने अधिकारी को बचाने के लिए पुलिस थाने में कोई f.i.r. नहीं कि नगर में ही हो रही उक्त चर्चा सही भी लगती है क्योंकि जब जब खदान प्रबंधन का कोई उच्चाधिकारी किसी तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो सबूत रहने के बावजूद उक्त अधिकारी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है बल्कि मामले को दबा दिया जाता है। राजहरा क्रशिंग प्लांट में ठेकेदार एवं एटक के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल यादव एवं प्लांट के डीजीएम बांस्के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार में भी प्रबंधन ने यही किया और आज तक ना तो ठेकेदार पर कोई कार्रवाई की और ना ही उक्त भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई की।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
  1. बिना कोई जांच किए ही सिर्फ सीआईएसएफ के रिपोर्ट के आधार पर ही बीएमएल के उक्त तीनों ठेका श्रमिकों को बर्खास्त कर दिया गया जिसे संघ पूरी तरह से अवैधानिक मानता है।जब कंपनी के लगभग 7-8 लाख रुपए गबन करने वाले ठेकेदार और खदान प्रबंधन के अधिकारी के विरुद्ध पूरे सबूत रहने के बावजूद खदान के मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य उच्च अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है तब ऐसे में बिना किसी विभागीय जांच के ही उक्त तीनों ठेका श्रमिकों को केवल सीआईएसएफ के रिपोर्ट के आधार पर ही काम से बर्खास्त करना क्या न्याय संगत है?

उपरोक्त तथ्यों के आधार पर संघ इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि महारत्न सेल के इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र के बंधक खदानों में दो तरह के कानून प्रभावशील हैं जिनके आधार पर खदान प्रबंधन निर्णय लेता है-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

१) किसी भी गलत/ अवैधानिक कार्य अथवा भ्रष्टाचार में अगर कोई कर्मी के ऊपर केवल 10 दोष भी लग जाए तो उस पर सभी तरह की कानूनी कार्रवाई तत्काल प्रभाव से कर दी जाती है और उसे कंपनी के नियमानुसार की गई कार्रवाई करार कर दिया जाता है।

२)अगर किसी गलत /अवैधानिक कार्य अथवा भ्रष्टाचार में अगर कोई अधिकारी अथवा प्रबंधन के अधिकारियों का चहेता ठेकेदार सबूतों के साथ भी लिप्त पाया जावे तो उस पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की जाती है और मामले को लीपापोती कर दबाने के लिए तमाम अनैतिक कार्य किए जाते हैं और दोषी अधिकारियों को कर्मियों को धमकाने की भी छूट दे दी जाती है।

खदान प्रबंधन के इस रवैया का संग ना केवल तीखी निंदा करता है बल्कि यह मांग करता है कि विषयांतर्गत उल्लेखित चोरी करते पकड़ा एबीएमएल के तथाकथित तीनों कर्मियों के विरुद्ध पुलिस थाने में एफ आई आर दर्ज कराई जावे और विधि सम्मत विभागीय जांच के उपरांत उन पर किसी तरह का दंडात्मक कार्रवाई की जावे तथा तत्काल प्रभाव से उन कर्मियों की बर्खास्तगी खत्म की जावे और उन्हें कार्य पर लिया जावे।


अगर खदान प्रबंधन पुलिस थाने में एफ आई आर करने से परहेज करता है तो इसका स्पष्ट अर्थ होगा कि नगर में चल रही है चर्चा की इसमें संभवत खदान प्रबंधन के किसी उच्च अधिकारी की संलिप्तता है सही साबित होगी और खदान प्रबंधन के इस हरकत से महारत्न कंपनी सेल की ही बदनामी होगी जिसके लिए पूर्ण रूप से केवल और केवल आईओसीएल राजहरा के उच्च पदस्थ अधिकारी ही जिम्मेदार होंगे।

छत्तीसगढ़ के निगम मण्डल के संभावित चेहरे, किसकी सम्भावना है ?

0

छत्तीसगढ़ निगम मण्डल के संभावित चेहरे उम्मीद की जा रही है कि मण्डल में इनके रहने की प्रबल सम्भावना व्यक्त की जा रही है –

अध्यक्ष:-

1 विनय भगत ( विधायक)
2 आशीष छाबड़ा ( विधायक )
3 शैलेश पाठक ( विधायक )
4 अटल श्रीवास्तव
5 मनीष श्रीवास्तव
6 रवि घोष
7 आर पी सिंह
8 रमेश वर्लियानी
9 जितेंद्र मुदलियार
10 शिव सिंह ठाकुर
11 मलकीत सिंह गौन्दू
12 विनोद तिवारी
13 राजेन्द्र साहू
14 गोपाल थवाईत
15 लक्षण चंद्राकर
16 नवाज खान
17 पंकज शर्मा
18 सरजियस मिंज ( पूव अधिकारी)

उपाध्यक्ष

1 उत्तम वासुदेव
2 सन्नी अग्रवाल
3 अजय साहू
4 अमीन मेमन
5 केशव हरमुख
6 जतिन जायसवाल
7 पकंज सिंह
8 महेंद्र चंद्राकर
9 विजय बघेल
10 पप्पू बंजारे
11 नरेंद्र बोरर
12 सूर्यमणि मिश्रा
13 दीपक दुबे
14 सत्तार अली
15 हरीश परसाई
पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव होंगे

वित्त आयोग सर्जियंस मिंज
उत्तम वासुदेव उपाध्यक्ष

आरडीए उपाध्यक्ष अजय साहू सूर्यमणि मणि मिश्रा

मार्कफेड नवाज खान

युवा आयोग विनोद तिवारी

सिंधु अकादमी रमेश वर्लियानी

कर्मकार मंडल मलकीत सिंह गेंदु

रायपुर जिला सहकारी बैंक पंकज शर्मा

जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का द्वितीय स्थापना दिवस एवं प्रदेश कार्यसमिति बैठक कोरबा झोराघाट में सम्पन्न

0

यूनियन के संरक्षक स्व.बी एस प्रसाद को दी गई श्रद्धांजलि
महेश आचार्य एवं अर्जुन झा को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

रायपुर/ प्रदेश के पत्रकारों के मजबूत यूनियन छग जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर 9 दिसंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कोरबा जिला इकाई के आतिथ्य में झोराघाट पिकनिक स्थल में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की अध्यक्षता एवं महासचिव सेवकदास दीवान की उपस्थिति में संपन्न हुई ।
इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से संगठन के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षगण तथा महासचिव भी उपस्थित रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम एवं महासचिव सेवक दास दीवान ने कहा कि छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के इस संगठन ने आप सभी ऊर्जावान पत्रकार साथियों के सहयोग से 2 वर्ष के अपने अल्प सफर में ही सफलता के मुकाम हासिल किए हैं तथा राज्य के शत प्रतिशत जिलों में संगठन की ईकाइयां सक्रियता के साथ कार्यरत है । संगठन द्वारा पत्रकार साथियों का बीमा एवं प्रदेश के कई मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचार के लिए रियायती दर पर इलाज की योजना सहित छत्तीसगढ़ शासन से भी निरंतर पत्रकार हितों के लिए कार्य कराया गया है । द्वितीय स्थापना की वर्षगांठ हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है एवं हम सभी को आने वाले दिनों में इस संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।


कार्यक्रम को कोरबा जिला इकाई की ओर से प्रदेश सह सचिव नीलम पड़वार एवं राजेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी साथियों ने भी संबोधित किया एवं कार्यक्रम को यूनियन के प्रदेश के अन्य पदाधिकारी सदस्यों ने भी संबोधित करते हुए द्वितीय स्थापना वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी।


बैठक मे संगठन को मजबूत बनाने,सदस्य संख्या बढ़ाने,पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराये जाने संबधी विषयों सदस्यता शुल्क की राशि मे बढ़ोतरी,निष्क्रिय पदाधिकारीयो को नोटिस दिए जाने सबंधी आवश्यक चर्चा भी की गई।
कार्यसमिति की अनुशंसा पर यूनियन के वरिष्ठ पत्रकार महेश आचार्य,अर्जुन झा को पदोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने साथ ही दुर्ग संभाग अध्यक्ष पद पर विवेक मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम द्वारा नियुक्त किया गया ।


द्वितीय स्थापना दिवस का कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ प्रकृति के बीच खूबसूरत नजारों के सानिध्य में झोराघाट में संपन्न हुआ, जहां कोरबा जिला इकाई की ओर से पिकनिक स्थल पर बेहतरीन कार्यक्रम की व्यवस्था की गई थी, जिस पर प्रदेश इकाई द्वारा सभी कोरबा शाखा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया ।


बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, महासचिव सेवकदास दीवान, प्रदेश सचिव अर्जुन झा, प्रदेश सचिव कन्हैया गोयल,संरक्षक महेश आचार्य, प्रदेश सचिव राजेश वैष्णव, मेघनाथ जोशी, सह सचिव श्रीमती तिलका साहू, सह सचिव नीलम पड़वार,संभागीय सह सचिव कमलेश चौहान संभागीय सचिव बिलासपुर, विनेश मिरी,दुर्ग जिलाध्यक्ष सुश्री विजयलक्ष्मी चौहान, रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार, राजकुमार जोगाश जिला अध्यक्ष मुंगेली,डॉ अमिताभ पाल जिला अध्यक्ष महासमुंद, इस्माइल खान जिला महासचिव बलौदाबाजार, मनोज तिवारी, मनीष दयाल,विवेक मिश्रा,मनीष सिंह जिलाध्यक्ष सुकमा,धर्मेंद्र सिंह जिला महासचिव सुकमा,सहित काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे। कोरबा इकाई की ओर से राजेश मिश्रा,समीर गुप्ता, डीएन यादव, इरशाद अली खान, सरोज,प्रकाश तिवारी,बंशी निराला, रेखा श्रीवास, मनोज दिनकर,संतोष सारथी, कुश शर्मा, देव श्रीवास, फिरत दास महंत, अरुण जांगड़े, बालकृष्ण, कमलेश तिवारी,विक्की निर्मलकर,दीपक कुमार,मनीष महंत,शत्रुघ्न साहू रमेश यादव,मनीष सिंह,धर्मेंद्र सिंह,दिनेश मनहर, नरेंद्र राठौर,मुकेश चौहान,समीर गुप्ता हर्ष कुमार,अंकित जांगड़े, वीरेंद्र कुमार राठौर, महेंद्र कुमार यादव, डीएन यादव, सुश्री सीता ठाकुर, दिनेश तिवारी,किशोर महंत, राकेश राजपूत,फलेश पांडे,सरोज रात्रे, अमन जांगड़े, बोधन चौहान, मुकेश चौहान, विजय कुमार, संतोष दीवान, रमेश यादव सहित अन्य साथियों ने स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी सक्रियता के साथ कोरबा इकाई जुटी रही।


संगठन के निष्ठावान साथी संरक्षक बी एस प्रसाद व प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार ललित जी सुरजन जी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए यूनियन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
स्थापना दिवस पर उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों का स्मृति चिन्ह भेंट कर कोरबा ईकाई के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोरबा जिला इकाई के सदस्यों को यूनियन की ओर से कार्ड एवं एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा पॉलिसी भी प्रदेश अध्यक्ष के हाथों दिया गया ।


पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सत्या जायसवाल ने किया।

शहर में महुआ शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

0

जगदलपुर – शहर में महुआ शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही | दिनांक 09.12.2020 थाना कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड धरमपुरा में एक व्यक्ति जो देशी महुआ शराब अवैध रूप से विक्री कर रहा है कि सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा

तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के प्रआर0क0 608 विवेक प्रकाश कोसले, आर0क0 411 प्रदीप मरकाम,आर0क0 1138 डोगर सिंह भुआर्य, आर0क0 1067 बबलु ठाकुर, आर0क0 1307 प्रकाश नायक के द्वारा उक्त स्थान में दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम पीरो कुमार बघेल पिता स्व0 महेत्तर सिंह बघेल उम्र 44 साल निवासी अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड धरमपुरा नंबर 01 जगदलपुर का होना बताया। जिसके कब्जे से अवैध रूप से एक नीला रंग दुध डिव्वा 10 लीटर क्षमता वाले एवं एक प्लास्टिक सफेद रंग की 5 लीटर क्षमता वाला जरकीन में भरा देशी महुआ शराव कुल 15 लीटर, कीमती 900/- रूपया को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य 34(2) आवाकरी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप000 536/2020 धारा 34(2) आवाकरी एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आपरेशन समाधान ने तोड़ी माओवादियों की कमर, बस्तर में सिमटता माओवादियों का आंदोलन

0

वामपंथी उग्रवाद संगठन भाकपा माओवादी संगठन की कमर टुट गई यह पुलिस ने नहीं स्वयं माओवादियों ने इस बात को स्वीकारा है। बस्तर में भाकपा माओवादी संगठन को बड़ा नुक़सान हुआ है और इसमें 4000 हलाक हुए तथा इसमें लगभग 900 महिलाएं शामिल हैं।
अविभाजित बस्तर जिले में 80 के दशक से पांव पसारे भाकपा माओवादियों ने इस दौरान खुनी खेल -खेला है और बस्तर के हर परिवार ने अपना सपूत खोया।

भाजपा की रमन सरकार की गलतनीतियों के कारण माओवादियों ने पंद्रह वर्षों तक बस्तर को अभिशप्त बना दिया।इन सबके बीच कांग्रेस पार्टी के भूपेश बघेल सरकार की रणनीतियों के कारण पुलिस आक्रामक मुंड में है और माओवादियों ने खौफ के कारण पीएलजीए सप्ताह नहीं मनाया है जोकि स्वयं माओवादियों ने स्वीकार किया है। भाकपा माओवादी संगठन की प्रेस विज्ञप्ति में यह बात सामने आई है कि माओवादियों के चार हजार लोग हलाक हुए और इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौत के घाट उतारे गए। कुल मिलाकर पुलिसिया कार्रवाई से माओवादी बैकफुट पर है और बस्तर में अमन-चैन कायम होने की उम्मीद है।

अब जिले में यातायात नियमों का पालन न करने वालों की ख़ैर नहीं, 400 से अधिक वाहनों एवम वाहन मालिकों पर की गई कारवाही

0

जगदलपुर

विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आर.के.विज यातायात मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार कारवाही किया जा रहा ।

पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री दीपक झा एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा बस्तर के निर्देशन में बस्तर जिले में विशेष अभियान के तहत कारवाही किया जा रहा है |

यातायात उप पुलिस अधीक्षक पंकज ठाकुर एवम टीआई कौशलेश के साँथ जिले के सभी थानों तथा चौकियों द्वारा इस आदेश का पालन किया जा रहा है।

यातायात उप पुलिस अधीक्षक पंकज ठाकुर अनुसार इस अभियान के तहत चरणबद्ध कार्य किया जा रहा है |

यातायात पुलिस तथा जिले के समस्त थानों द्वारा दिनांक 2 दिसंबर 2020 से 5 दिसंबर 2020 तक समझाइश कार्यक्रम चलाया गया जिसमें आम जनों को यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता बतलाई । हेलमेट सीटबेल्ट का प्रयोग , आवश्यक डाक्यूमेंट वाहन चलाते समय रखना बतलाया। तेजगति से वाहन चलाना, गलत पार्किंग , तीन सवारी को रोका। यातायात हेतु जिम्मेदार नागरिक बनने को बतलाया गया।

आदेश पालन के द्वितीय कार्यक्रम में दिनांक 6 दिसंबर 2020 से 12 दिसंबर 2020 तक सघन चलानी कारवाही को किया जा रहा । यातायात एवम जिले के समस्त थानों के द्वारा कठोर कार्यवाही किया जा रहा । जिसमे 8 दिसंबर तक 400 से अधिक वाहनों पर चलानी कारवाही किया गया है। चलानी कारवाही के साँथ साँथ अनेक वाहनों को न्यायलय तथा लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जा रही है।


चरणबद्ध कारवाही का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात जागरूक तथा नियमो का उल्लंघन करने वालों को सही राह दिखाना है।

राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय जी के बालोद प्रवास पर बीएसपी प्रबंधन पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने पर बीएमएस द्वारा ज्ञापन सौंपा गया

0

भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिला मंत्री मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय जी के बालोद प्रवास पर उनसे मिलकर एक ज्ञापन सौंपा , जिसमें संघ ने बी एस पी प्रबंधन पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया और सरोज पांडेय जी को बताया कि 22.05.2020 को बीएसपी के बंधक खदान राजहरा खदान समूह के अंतर्गत आने वाली दल्ली यंत्री कृत खदान में एक फेटल दुर्घटना घटी जिस में कार्यरत ठेका श्रमिक श्री अतिराम की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई।इस तारतम्य में बीएसपी खदान प्रबंधक ने मृतक अतिराम के एक आश्रित को बीएसपी में नौकरी देने बाबत लिखित रूप से हामी भरी।जिसकी प्रतिलिपि भी ईस ज्ञापन के साथ सल्गंन हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

किंतु आज 6 माह से भी अधिक समय बीतने के बावजूद अभी तक ऐसा नहीं किया गया है और पूछने पर यही जवाब दिया जाता है कि मामला प्रक्रियाधीन है और जल्द से जल्द पूरा कर लिया जावेगा। बीएसपी प्रबंधन के इस टालमटोल पुर्ण रवैया के कारण मृतक अतिराम के परिवार को आर्थिक संकट और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपसे अनुरोध है कि मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए मृतक अतिराम के आश्रित को बीएसपी में नौकरी देने के लिखित आश्वासन को जल्द से जल्द पूरा करें पूरा करने हेतु बीएसपी प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश देने की कृपा करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

यहां एक बात गौर करने वाली यह भी है कि आज से पहले राजहरा खदान में जितने भी ठेका श्रमिकों का खदान में कार्य करते हुए दुर्घटना में मौत हुई है, उनके परिवार को 72 घंटे के अंदर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। किंतु ईस बार प्रबंधन द्वारा जानबूझकर देरी किया जा रहा है। जबकि ईस दुर्घटना के लिए प्रबंधन के अधिकारी और ठेकेदार मुंदर इलेक्ट्रलिक भिलाई पुरी तरह से जिम्मेदार है मगर आज तक उनके ऊपर किसी भी प्रकार की कार्यवाही प्रबंधन द्वारा अभी तक नहीं की गई है। मृतक अतिराम के पास इलेक्ट्रिकल लाईन मेंन का सर्टिफिकेट नहीं था मगर उसके बाद भी ठेकेदार मूंदर इलेक्ट्रिकल भिलाई और प्रबंधन के अधिकारी द्वारा फर्जी तरीके से मृतक के गेटपास पर लाईन मेंन लिखा गया, जो कि एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।मगर बीएसपी प्रबंधन द्वारा ईस किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है,ईस के विपरित मृतक अतिराम के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति देने में देरी की जा रही है,साथ ईस बात को समझना है कि यह ठेका ऐनवल इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस दल्ली माइंस का है किंतु इसमें एक भी श्रमिक सेमी स्कीलड या स्कीलड नहीं है सभी श्रमिक अनस्कीलड है,?

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

जबकि इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस का कार्य जोखिम भरा होता है और उसमें ईस तरह की लापरवाही की गई है,जिस अधिकारी द्वारा ठेका बनाया गया है , ऐसा लगता है उसके द्वारा ठेकेदार को लाभ पहुंचाने और अपने व्यतिगत लाभ के लिए ईस तरह की लापरवाही की गई है, जिससे एक गरीब परिवार का चिराग बुझ गया है,संघ मांग करता है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी और ठेकेदार के ऊपर तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए, किंतु बीएसपी प्रबंधन द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है, जिसकी संघ निंदा करता है। संघ ने अपने ज्ञापन के माध्यम से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय जी से मांग की है कि ईस मामले में सर्वप्रथम मृतक अतिराम के परिवार को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति दी जावे और ईस पुरे घटनक्रम के लिए जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, जिससे भविष्य में किसी ठेका श्रमिक की ठेकेदार और प्रबंधन के अधिकारियों की लापरवाही से अपनी जान न गंवानी पड़े। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, केन्द्रीय महामंत्री एम पी सिंग, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सचिव लखन लाल चौधरी, रामेश्वर साहु, महेंद्र साहु, संतोष देवांगन,और भारतीय मजदूर संघ के राजहरा खदान में कार्यरत ठेका श्रमिक, राजहरा खदान में कार्यरत सुरक्षा गार्ड,आईओसीएल में कार्यरत सुरक्षा गार्ड और संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मदिरा दुकान में धोखाधड़ी करनें वाले आरोपियों को नारायणपुर पुलिस नें किया गिरफ्तार

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

विदेशी मदिरा बिक्री की राशि में से शासन को धोखाधड़ी कर कुल 95,84,470 रू0 राशि का हेरा फेरी कर गबन करनें वाले आरोपियो को त्वरित कार्यवाही करते हुये नारायणपुर पुलिस नें गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 08.12.2020 को श्री आर.के. तारम जिला आबकारी अधिकारी एवं जिला प्रबंधक सी.एस.एम.सी.एल नारायणपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि वित्तीय वर्ष 2019- 2020 के माह अगस्त 2019 से मार्च 2020 के अवधि के दौरान विदेशी मदिरा दुकान की मदिरा बिक्री की राशि में से विक्रयकर्ता भूपेन्द्र कुमार पटेल द्वारा बैंक में कम राशि जमा कराई गई है जिसका मिलान करनें पर कुल 95,84,470 रू0 राशि का कम जमा कराना पाया गया।

भूपेन्द्र कुमार पटेल एवं उनके अन्य तीन सहयोगी द्वारा मिलकर शासन को धोखाधड़ी कर कुल 95,84,470 रू0 राशि का हेरा फेरी कर गबन किया गया है के संबंध में थाना नारायणपुर में लिखित आवेदन पेश करनें पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, कि पुलिस अधीक्षक, मोहित गर्ग व अति. पुलिस अधीक्षक, जयंत वैष्णव एवं अति0 पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर, अनुज कुमार के पर्यवेक्षण पर प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना नारायणपुर के पुलिस टीम तत्काल तैनात किया गया जो आरोपी भुपेन्द्र कुमार पटेल (सुपरवाईजर), खिरेन्द्र कुमार उयके (सेल्समेन), उमेश कुमार बघेल (सेल्समेन), देवेन्द्र नाग (सेल्समेन), के सकूनत में दबिश दिया गया। आरोपीगण सकुनत में मिले जिन्हें पकड़कर थाना नारायणपुर लाया गया जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ पर जुर्म स्वीकार करनें से भा.द.सं.की धारा 420, 408, 34 के तहत् विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।


प्रकरण के आरोपियों को पकड़नें में थाना प्रभारी निरीक्षक टी.एस. नवरंग एवं सभी पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।

उधेड़ बुन में सत्ता व संगठन किसे करें खारिज, बस्तर में आ सकते हैं चौंकाने वाले नाम, मुख्यमंत्री कर सकते हैं वीटों पावर का इस्तेमाल

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद मलाईदार पदों में काबिज होने के लिए कांग्रेसियों में जबरदस्त होड़ मची हुई है। बड़े नेताओं के समक्ष नेता एक-दूसरे से ज्यादा निष्ठावान कार्यकर्ता होने का दंभ भरते हुए अपना बायोडाटा सौंप रहे हैं। इस दौरान प्र्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति भी उधेड़बुन में है कि किसे खारिज करे। दूसरी तरफ यह चर्चा जोरों पर है कि बस्तर क्षेत्र में मचे होड़ के बीच बस्तर मामले में मुख्यमंत्री अपना वीटों जारी कर सकते हैं।


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सर्द रातों के बीच राजनीति में गर्माहट पैदा कर दी है। विगत दिनों प्र्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की बैठक बेनतीजा निकलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा प्रदेश समन्वयक समीति द्वारा मैराथन बैठक लेकर सामंजस्य स्थापित किए जा रहे हैं किंतु एक-एक नेताओं के दर्जनों समर्थकों के नाम सामने आने पर किसी एक पर मोहर लगाने में पसीने छूट रहे हैं। पूरे छत्तीसगढ़ को छोड़ दिया जाए तो बस्तर में शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदु, पूर्व महापौर जतीन जयसवाल मजबूत दावेदार हैं और इनके लिए तगड़ी लामबंदी तेज है किंतु बस्तर जिले से तीन लोगों को जवाबदारी देने के बाद अब बस्तर में किसकी लाटरी लग रही है,वह तो भविष्य के गर्भ में है। वहीं कोंडागांव जिले में भी नूरा -कुश्ती चरम पर है।

पहले दो नेताओं का नाम मनीष श्रीवास्तव,अमीन मेमन के नाम की चर्चा जोरों पर थी किन्तु राजनीतिक गलियारों में प्रदेश महासचिव प्रशासनिक रवि घोष का नाम प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा बढ़ाये जाने के बाद बस्तर की राजनीति में गर्माहट पैदा हो गई है।माना जा रहा है कि सांसद दीपक बैज के चहेते मलकीत सिंह गैदु के नाम प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बढ़ाया है और अंतिम समय में रवि घोष के नाम सामने आने से परिणाम किस करवट बैठेगा उसको लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है।शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा व पूर्व महापौर जतीन जयसवाल के नामों को लेकर भी उनके समर्थक टिकटिकी लगाते बैठे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS