City Media - Page 1696 of 1842 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1696

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदते हुए फरार, मौके पर दो लोगों की दर्दनाक मौत

0

रायपुर : रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र सांकरा अंडर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौके पर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई ठोकर मारने वाला वाहन मौके पर से फरार हो गया | इस प्रकार दर्दनाक हादसे के बीच आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस के पहुँचने के बाद 108 को कॉल कर अज्ञात वाहन के खिलाफ मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांकरा अंडर ब्रिज के पास आज सुबह 8:00 बजे के आसपास आरती दास नामक युवक बाइक में उरला से सवार होकर अपने भाइयों के साथ सिलतरा क्षेत्र के फैक्ट्री में काम के लिए निकले थे सांकरा अंडर ब्रिज के पास अचानक अज्ञात वाहन ने बाइक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

क्र CG04 CH 8445 को ठोकर मार दी जिसमें दो लोगों की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई एक युवक घायल हो गया घायल युवक का नाम आरती दास पिता सुंदर दास 20 वर्ष मृतक का नाम भगवानदास पिता सुंदर दास 35 वर्ष करगी रोड कोटा निवासी वही दूसरे मृतक का नाम

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

मोहनदास पिता डोमारी दास 32 वर्ष रतनपुर क्षेत्र के मझगवा गांव के निवासी थे। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है किन्तु अब तक ठोकर मारने वाले वाहन के बारे जानकारी नहीं मिल पाई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

बीएसएफ जवान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई

0

कांकेर – कांकेर जिले के अंतागढ़ में पदस्थ BSF की 4th बटालियन के जवान ने अत्महत्या कर ली हैं। जवान कोयलीबेड़ा कैम्प में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया हैं। आत्महत्या की वजह अभी तक साफ नही हो सकी हैं बता दें मृतक जवान का नाम पी एल स्वराज हैं और केरल वायनाड का रहने वाला हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

प्रशासनिक आतंकवाद के साहरे पंद्रह वर्षों तक भाजपा सत्ता में रहे काबीज, एकजुटता के सूत्र में कार्यकर्ताओं को सोनिया गांधी ने पिरोया

0

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह वह पार्टी है जिसने प्रशासनिक आतंकवाद का साहरा लेकर पंद्रह वर्षों तक छत्तीसगढ़ में राज्य किया किन्तु कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एकजुटता से भाजपा का किला ढ़हाया और यह सब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एकजुटता के सूत्र में पिरोय कार्यकर्ताओं ने कर दिखाया।

शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा सोनिया गांधी के 77वें जन्मदिवस पर अपनी बातों को कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बातों को रखते हुए कहा। शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को त्याग, तपस्या व बलिदान की जीती जागती मूरत बताते हुए कहा कि यह वह है जिन्होंने अपने परिवार के बलिदान के बावजूद बिखती कांग्रेस को एकसूत्र में बांधने की कोशिश की। प्रधानमंत्री जैसे शीर्ष पद का त्याग किया। जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा भी कराया गया।

Breaking दल्लीराजहरा पुराना बाजार नियोगी चौक में तेज रफ़्तार ट्रक ने घर के बाहर खड़ी कार के परखच्चे उड़ा दिए

0

दल्लीराजहरा में तेज रफ्तार का कहर कल रात्रि 4:00 बजे फिर देखने को मिला लापरवाही पूर्वक तेज रफ़्तार ट्रक ने घर के बाहर खड़ी कार के परखच्चे उड़ा दिए प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग की ट्रक CG04 LV 9985 जिसे चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक एवं तेज गति से चला रहा था जिससे गुप्ता किराना स्टोर के सामने खड़ी कार (वैगन आर) CG 24 7564 को बुरी तरह से ठोक दिया जिससे तेज आवाज के कारण कार मालिक उठा और सामने देखा तो

उसकी कार क्षत विक्षत हो चूकी थी और ट्रक चालक वहां से भागने का प्रयास कर रहा था कि कार मालिक द्वारा उसे पकड़ लिया गया और शोर शराबे से आसपास के लोग भी जमा हो गए | कार मालिक द्व्रारा अपनी कार की हालत को देख हर जाने की रकम के लिए ट्रक मालिक सुनील जैन से बात की लेकिन वह तैयार नहीं हुआ जिसके चलते कार मालिक एवं अन्य लोगों द्वारा चक्का जाम कर दिया लेकिन मौके पर पुलिस के आने के बाद कार मालिक तो समझा कर मामला शांत कराया गया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राईवर लेखराम ने स्टेरिंग फेल हो जाने की बात कर रहा था जबकि किंतु स्थानीय लोगों द्वारा यह उसके लापरवाही पूर्वक चलाने के कारण हादसा हुआ | कार राकेश मद्देशिया पिता फूलचंद मद्देशिया के नाम से रजिस्टर्ड है कार मालिक के छोटे भाई दुर्गेश मद्देशिया द्वारा दल्ली राजहरा थाने में शिकायत कराई गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

जामड़ी पाटेश्वर धाम को नोटिस भेजने वाले वन अधिकारी का हुआ ट्रान्सफर

0

बालोद – पाटेश्वर धाम को लेकर वन अधिकारी द्वारा नोटिस भेजने को लेकर जिले के साथ साथ प्रदेश में विरोध हो रहा था | ग्राम बड़ेजुंगेरा में स्थित जामड़ी पाटेश्वर धाम जहां देश प्रदेश के लाखों लोगो के आस्था का केंद्र बना हुआ है और लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करना अनुचित है और उसका परिणाम वनमण्डल अधिकारी सतोविशा समाजदार का ट्रान्सफर धमतरी जिले में कर दिया गया | वनमण्डल अधिकारी सतोविशा समाजदार को तेज व सक्रिय वन अधिकारी के रूप में पहचान मिला था लेकिन उनके एक फैसले ने उनके स्थानान्तरण की वजह बन गया | प्रदेश सरकार द्वारा जारी स्थानान्तरण की सूचि में 35 अधिकारियों का नाम शामिल है जिसमे सतोविशा समाजदार का भी नाम शामिल है |

बालोद जिला वनमण्डलाधिकारी सतोविशा समाजदार ने मंदिर प्रबंधन को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने की बात कही थी | जिससे शासन प्रशासन में खलबली मच गई थी और प्रदेश में  माहौल गर्म हो गया था | वन अधिकारी के इस कार्यवाही को लेकर हिन्दू  संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी व इस पर रोक लगाने की मांग की व कार्यवाही को हिन्दू धर्म के प्रति विद्वेष फैलाने वाला बताया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

संत रामबालकदास द्वारा भी इस मामले को प्रदेश के नेताओ के सामने उठाया और यहाँ तक कि वे प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके के सामने भी रखा कि वन अधिकारी के द्वारा नोटिस व कार्यवाही करने को लेकर परेशान करने की बात भी कही थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

डौण्डी लोहारा के लगभग 20 ग्राम के ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधियों ने भी वन विभाग की कार्यवाही का विरोध किया था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

आज देश में किसान  विरोधी  बिल  को तत्काल  वापस लिये जाने की  मांग को  लेकर बंद का आव्हान किया गया।

0

दल्ली रजहरा – आज दिनाक 08.12.2020 को  सम्पूर्ण भारत में किसान  विरोधी  बिल  को तत्काल  वापस लिये जाने की  मांग को  लेकर बंद का आव्हान किया गया। इस बंद  के  तहत दल्ली रजहरा के सम्पूर्ण व्यापार ऑर मुख्य मार्ग दोपहर  3 बजे तक बंद रहा इस  बंद को राजहरा के संयुक्त  ट्रेड  युनियन मंच  ने अपना पुर्ण समर्थन दिया।

प्रात: 9 बजे से ही राजहरा के आस पास के किसान एवं सैकड़ों की संख्या में  श्रमिक पुराना बजार वीर नारायण सिह चौक पर एकत्र हो गये थे और  दिन भर मोदी सरकार के विरोध में नारे लगाते रहे ऑर आम जनता से बंद को सफल बनाने का आव्हान करते रहे ।इस बंद में दल्ली रजहरा संयुक्त  ट्रेड  युनियन मंच के युनियन एटक,सीटू,इंटक,छतीसगढ माईन्स  श्रमिक संघ ने भाग लिया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

एटक की ओर  से राजहरा युनियन के सचिव का.राजेन्द्र बेहरा ने सभा को संबोधित किया । किसान संघ एवं छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा की ओर से सभा को का.जनक लाल ठाकुर ने संबोधित किया । आज का बन्द  दल्ली रजहरा में पुर्णत: शान्ति पुर्ण एवं सफल रहा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस बंद को राजहरा के आम जनता का,व्यापारियों का,किसानों का पूर्ण समर्थन मिला ।युनियन के नेताओं ने इस बन्द को सफल बताया है। राजहरा संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार  किसान  विरोधी  बिल  को तत्काल  वापस नहीं लेता है तो आने वाले दिनों में आन्दोलन सिर्फ एक दिन का बंद न होकर यह आन्दोलन लम्बा चलाया जावेगा,उस लम्बे आन्दोलन में भी संयुक्त  ट्रेड  युनियन मंच का पुर्ण समर्थन रहेगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

                                                          

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

धोखाधड़ी के मामले में विगत 04 वर्षों से फरार आरोपियों को नारायणपुर पुलिस नें किया गिरफ्तार

0

सैय्यद वाली आज़ाद – नारायणपुर

छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण नही करानें तथा एडवांस में दिये गये लाखों रूपये को छल पूर्वक हड़प करनें वाले आरोपी पति-पत्नि को नारायणपुर पुलिस नें गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11.08.2016 को प्रार्थी अशोक पटेल जिला शिक्षाधिकारी एवं परियोजना समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन नारायणपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी अनिल रावत एवं उसकी पत्नि श्रीमति खुशबू रावत संचालक टूर एंड ट्रैव्हल्र्स के द्वारा दिनांक 17.05.2013 को नारायणपुर एवं ओरछा ब्लाॅक की छात्राओं को हवाई जहाज से दिल्ली शैक्षणिक भ्रमण करवानें के लिये 3,00,000/- (तीन लाख रूपये) लेकर भ्रमण नही कराने के संबंध लिखित आवेदन पेश करनें पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान विगत 04 वर्षों से फरार आरोपियों का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, कि पुलिस अधीक्षक, श्री मोहित गर्ग व अति. पुलिस अधीक्षक, श्री जयंत वैष्णव एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चंद्राकर के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर, श्री अनुज कुमार के पर्यवेक्षण पर प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना नारायणपुर के पुलिस टीम को ग्राम ननकट्टी जिला दुर्ग रवाना किया गया था जो आरोपी के सकूनत में दबिस दिया गया। आरोपीगण सकुनत में मिले जिन्हें पकड़कर थाना नारायणपुर लाया गया जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ पर जुर्म स्वीकार करनें से धारा 420, 34 ता.हि. के तहत्् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।

प्रकरण में पिछले 04 वर्षो से फरार आरोपियों को पकड़नें में थाना प्रभारी निरीक्षक टी.एस. नवरंग, उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार वर्मा, म.प्र.आर. वंदना चंद्राकर एवं आरक्षक झमपाल मुरारी का सराहनीय योगदान रहा है।

सीईओ राहुल देव ने मनरेगा मजदूरों के साथ किया श्रमदान, क्षतिग्रस्त नहर को जल्द से जल्द मरम्मत करने के दिये निर्देश, मनरेगा श्रमिकों से की आत्मीय बातचीत

0

सैय्यद वाली आज़ाद – नारायणपुर

नारायणपुर 08 दिसम्बर 2020 – जिला पंचायत नारायणपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव ने द्वारा आज ग्राम पंचायत खडकगांव स्थित बिंजली जलाशय शांत सरोवर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजनांतर्गत स्वीकृत नहर सफाई कार्य का अवलोकन किया। श्री देव ने नहर सफाई कार्य में लगे मजदूरों से आत्मीय बातचीत की और उनकी मजदूरी भुगतान की अवधि व राशि के बारे में चर्चा की। उन्होंने काम कर रहे सभी मजदूरों को मेहनत के साथ मन लगाकर काम करने की समझाईश दी।


इस दौरान सीईओ देव ने अपने हाथ में फावड़ा लेकर श्रमिकों के साथ श्रमदान भी किया और मजदूरों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग को नहर सफाई कार्य में आवश्यक कार्यवाही करने एवं क्षतिग्रस्त नहर को जल्द से जल्द मरम्मत करने का निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर श्री घनश्याम जांगड़े एवं अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित तकनीकी सहायक/ ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित थे।


छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मलखंभ का प्रदर्शन सराहनीय – कलेक्टर अभिजीत सिंह

0

सैय्यद वाली आज़ाद – नारायणपुर

नारायणपुर 08 दिसम्बर 2020 – स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मतिष्क का निवास होता है। सफल कैरियर बनाने में पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी विशेष महत्व होता है। इसलिए बच्चों को पढ़ने-लिखने के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान देना चाहिए। उक्त बातें कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज यहां नारायणपुर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में अबूझमाड़ मलखंभ एंड स्पोर्ट्स एकेडमी एवं मलखंभ एमेचयोर एसोशिएशन नारायणपुर द्वारा आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि कम उम्र में पढ़ाई का उतना दबाव नहीं होता, जब बच्चे बड़े होते हैं, तब उन्हें अपना कैरियर बनाने के लिए अध्ययन का दबाव होता है और ऐसी परिस्थितियों में फिजिकल फिटनेश बरकरार रखने के लिए खेलकूद का होना जरूरी है। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राहुल देव, डिप्टी कलेक्टर फागेश सिन्हा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा घनश्याम जांगड़े, खेल अधिकारी अशोक उसेण्डी, मलखंभ एकेडमी के प्रशिक्षक मनोज प्रसाद के अलावा अन्य अधिकारी व बच्चे उपस्थित थे।


कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि यहां कम उम्र में छोटे-छोटे बच्चांे द्वार आश्चर्यजनक मलखंभ की विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, यह सराहनीय है। यहां जरूरी आधारभूत संरचनाएं मुहैय्या करायी गयी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 का प्रकोप जारी है। प्रशिक्षण के दौरान बच्चे विशेष रूप से मास्क का प्रयोग करें और सुरक्षित रहें। इसके लिए उन्होंने अबूझमाड़ मलखंभ एंड स्पोर्ट्स एकेडमी एवं मलखंभ एमेचयोर एसोशिएशन के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा मलखंभ की विभिन्न क्रियाओं का बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसे और बेहतर बनाने के लिए यहां और अच्छी सुविधायंे उपलब्ध करायी जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा जो संभव हो सकेगा वह किया जायेगा। उन्होंने बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने के भी निर्देश दिये। कार्यक्रम को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव ने संबोधित करते हुए कहा कि यहां के बच्चे विशेष रूप से मलखंभ के विभिन्न प्रक्रियाओं का अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तथा प्रदेश के बाहर जाकर भी अपनी प्रतिभा का उजागर करने मे ंसफल हो रहे हैं। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भविष्य में अच्छा प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी मैदान में शहर अध्यक्ष , संसदीय सचिव, महापौर,क्रेडा अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने झोंकी ताकत

0

जगदलपुर।केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ पारित किए गए काले कानून के विरोध में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने समर्थन देकर नगर बंद करवाया। कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में जमीन में उतरकर मैदान में हैं। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू ,अक्षय ऊर्जा विकास

अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने सुबह से ताकत झोंके है, इनके साथ कदमताल करते हुए कांग्रेस पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों द्वारा सुबह 6 बजे से 11 बजे तक सभी मुख्य मार्गों में घुम-घुमकर व्यापारिक संगठनों से बंद के लिए समर्थन मांगा जिसके कारण स्वस्फूर्त बंद कर व्यापारियों ने समर्थन दिया।

शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही किसानों, मजदूरों, गरीबों के हित में हमेशा खड़ी है। किसानों के खिलाफ तीन काले कानूनों को लेकर किसानों ने जो आंदोलन किया है। कांग्रेस पार्टी उनके समर्थन में नगर बंद करने का आव्हान किया था जिसका पूर्ण समर्थन दिया गया। बचेका, बीपीएस , संजय बाजार व्यापारिक संगठन, मुख्य बाजार व्यापारिक संगठन सहित अन्य ने सहयोग दिया। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि किसानों के साथ जिस प्रकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जो दमनात्मक तरीके से व बहुमत की दादागिरी से काले कानून को लागू किया है उससे किसानों का कमर टूट जायेगा। इनके समर्थन में आंदोलित करने जिस प्रकार सभी वर्गों ने समर्थन दिया गया, उसके विरोध में कांग्रेसियों ने जो जोश- खरोश के साथ सड़क पर उतरे उससे बस्तर में बंद का व्यापक असर देखने को मिला।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बचेका, बीपीएस, मुख्य मार्ग व्यापारिक संघ,संजय बाजार व्यापारिक संघ,लघु व्यापारिक संघ ने किसानों के लिए जो समर्थन दिया उसका तहेदिल से आभार व्यक्त किया । कांग्रेस पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS