City Media - Page 216 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 216

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई विभागीय समीक्षा बैठक, अधिकारीयों को दिए नियत समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश 

0

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप संभाग स्तरीय दौरा कर करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा निविदा में दोषी पाए गए 108 ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर जल संसाधन विभाग के कार्यों के निरिक्षण हेतु बनाया गया संभाग स्तरीय उड़न दस्ता

विभागीय अधिकारीयों को सौ दिन के भीतर टेंडर पूर्ण करने के मंत्री ने दी हिदायत, अन्यथा की जाएगी कड़ी कार्रवाई 

रायपुर। जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज विभागीय समीक्षा बैठक शिवनाथ भवन अटल नगर में सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्य अभियंताओं के साथ कार्यपालन अभियंता स्तर तक के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। सचिव के द्वारा बैठक का संचालन करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

दोषी पाए गए 108 ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश 

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई कर रही है। पूर्व बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों पर किये गए कार्यवाही की जानकारी अधिकारीयों द्वारा नहीं दिए जाने पर मंत्री ने कहा कि 7 जनवरी को आयोजित बैठक में ठेकेदारों के विरुद्ध टेंडर सम्बंधित शिकायतों पर कार्रवाई करने कहा था। मंत्री ने आज समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव और प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है कि जिन ठेकेदारों के द्वारा निविदा में भाग लेते समय गलत जानकारी दिया गया है एवं टेंडर लेने का प्रयास किया गया है, ऐसे दोषी पाये गये लगभग 108 ठेकेदारों के विरूद्ध एक सप्ताह के भीतर ईएमडी राजसात एवं 1 साल के लिए निविदा प्रकिया से बाहर करें

कार्रवाई नहीं जानकरी होने पर उन्होंने प्रमुख अभियंता को एक सप्ताह के भीतर तत्सम्बन्ध कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देशित किया है।

जल संसाधन विभाग के कार्यों की भौतिक निरिक्षण के साथ करेंगे अंतर्रराज्यी और संभाग स्तरीय दौरा

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार की मंसा जल नियोजन की दिशा में बेहतर कार्य करना है। छत्तीसगढ़ प्रदेश का जल प्रबंधन पुरे देश में आदर्श बने इसके लिये हमें कार्य करना हैं। उन्होंने अधिकारीयों से कहा कि विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ वे संभाग स्तरीय दौरा कर किये जा रहे कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन भी करेंगे। मंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग में जल संसाधन विभाग के कार्यों के लिये अनेकों संभावनाएं हैं. वर्तमान में हमारी योजना देऊरगांव और मटनार को लेकर स्पष्ट है। जल्द ही कार्य प्रारम्भ होगा. इस योजना के माध्यम से बस्तर क्षेत्रवासियों को जल समस्या से राहत मिलेगी और किसानों को भी सिंचाई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और इंद्रावती के जल का समुचिय उपयोग होगा। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वे स्वयं इस योजना और कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे। केदार कश्यप ने बताया की वर्तमान समय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के दिशा निर्देश पर अंतरराज्यी जल विवादों को सुलझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं समक्का,जोरानाला, पोलावरम का स्थल भ्रमण करेंगे।

सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का हो जल्द निराकरण

जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा की सुशासन तिहार विष्णुदेव साय सरकार द्वारा लोगों की समस्यायों के निराकरण हेतु मनाया जा रहा है. इस तिहार के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों एवं मांगों का वर्गीकरण कर मई माह के अंतिम तिथि तक सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा की इस कार्य के लिये सभी कार्यालयों से समन्वय स्थापित करने और प्रमुख अभियंता कार्यालय में प्रभारी अधिकारी भी नामित करें। साथ ही जो आवेदन विभाग से संबंधित नहीं है, उसे संबंधित विभाग को 02 दिवस के भीतर हस्तांतरित करें।

स्थानीय जनप्रतिनिधि से समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता सूची बनाये

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करने के लिये विधानसभावार 5-5 कार्यों की प्राथमिकता सूची स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के पश्चात एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने इसके साथ ही विभाग में नये दर अनुसूची 2025 का विमोचन आगामी 7-10 दिवस के भीतर करने अधिकारीयों के निर्देश अधिकारीयों को दिए। प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्राथमिकता सूची में शामिल योजनाओं का डी.पी.आर. नये SOR दर पर तैयार करने, प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त योजनाओं में निविदा स्वीकृति का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का दिशा निर्देश प्रदान किया गया।

कार्यों के निरिक्षण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारीयों पर होगी कार्रवाई

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने विभाग के अंतर्गत प्रगतिरत् कार्यों को समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की बात करते हुए कहा कि विभागीय कार्यों को पूर्ण करने में कठिनाई उत्पन्न होने पर विभागीय अधिकारीगण आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को पूर्ण करने हेतु विशेष प्रयास करें ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय में मिल सके।

उन्होंने अधिकारीयों से कहा कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाये । निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता निरिक्षण हेतु संभाग स्थरीय उड़नदस्ता

समीक्षा बैठक के दौरान आज मंत्री केदार कश्यप ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के निरीक्षण हेतु 03 संभाग स्तरीय उड़नदस्ता की टीम बस्तर संभाग, रायपुर-दुर्ग संभाग एवं बिलासपुर-सरगुजा संभाग में सुशासन तिहार के मध्य में निरीक्षण किये जाने हेतु तत्काल गठित किया किया है।

मुख्य अभियंता अधीक्षण अभियंता भी करेंगे कार्यों का निरिक्षण

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार किसी भी स्थिति में विभागीय कार्यों में लापरवाही नहीं चाहती। जल संसाधन विभाग के निर्माण कार्यों में अब मुख्य अभियंता 5 प्रतिशत कार्यों का और अधीक्षण अभियंता 10 प्रतिशत कार्यों का एवं कार्यपालन अभियंता 100 प्रतिशत कार्यों का अलग – अलग निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन से बदलेगा छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभागीय के कार्यों कि दिशा

समीक्षा बैठक के समापन में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जल संरक्षण और जल श्रोतों का संवर्धन सिर्फ़ नीतिगत मामला नहीं है, यह एक प्रयास भी है और एक गुण भी है। इसमें उदारता भी है और ज़िम्मेदारी भी। उन्होंने कहा, “जल वह पहला मापदंड होगा जिसके आधार पर हमारी आने वाली पीढ़ियां हमारा मूल्यांकन करेंगी।” मंत्री कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि जल सिर्फ़ एक संसाधन नहीं है, बल्कि यह जीवन और मानवता के भविष्य से जुड़ा सवाल है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्पों के स्मरण करते हुए कहा कि जल संरक्षण, टिकाऊ भविष्य के लिए 9 संकल्पों में सबसे प्रमुख है। उन्होंने जल संरक्षण के सार्थक प्रयासों में जन भागीदारी को बढ़ावा देने कहा । इस दिशा में छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट कार्य के लिये उन्होंने अधिकारीयों को बधाई भी दी।

सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार हुआ घायल

0
  • 24 घंटे में दूसरी सड़क दुर्घटना मानपुर चौक से और अरमुरकसा के बीच 

Big breaking दल्ली राजहरा से अरमुरकसा मार्ग पर मानपुर चौक डायवर्सन रोड के पास मोटरसाइकिल सवार एवं स्कूटी चालक के बीच टक्कर स्कूटी चालक को गंभीर चोट आई।

कल रात घटना की बाद 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना घटना मानपुर दल्ली राजहरा डाइवर्सन के पास अंधेरे की वजह से नेशनल हाईवे क्रमांक 930 में दुर्घटना घटी मानपुर से आने वाली गाड़ी है दल्ली राजहरा से आने वाली गाड़ियों में अक्सर संदेह हो जाता है।

विभाग द्वारा नहीं लाइट की व्यवस्था की गई है नाहि रेडियम का कोई बोर्ड लगा है छोटा सा बोर्ड लगाकर अपनी दायित्व से इतिश्री कर ली है लाइट के अभाव में डायवर्सन अक्सर दुर्घटना का कारण बन रहा है।

*कई बार दल्ली राजहरा की ओर आने वाले यात्री मानपुर की ओर चले जाते हैं ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत के बाद भी विभाग के द्वारा कोई भी सकारात्मक प्रयास नहीं किया गया है। आज की घटना भी इसी का परिणाम है।

बताया जा रहा है कि अरमुरकसा निवासी गुड्डू आपने रिश्तेदार छगन के साथ दल्ली राजहरा से अरमुरकसा अपने निवास की ओर जा रहा था मानपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया घायल छगन खैरागढ़ निवासी है बताया जा रहा है वह अपने रिश्तेदार के यहां अरमुरकसा आया हुआ था उसे गंभीर चोट आई है वही साथ में पिछे बैठे गुड्डू को मामूली चोट आई है।

लगातार आसपास के लोगों के द्वारा एंबुलेंस के लिए 108 पर फोन लगाने के बावजूद भी कोई फोन रिसीव नहीं किया गया तथा आनंद फाइनल में थाने में सूचना की गई तथा थाना प्रभारी थूल सिंह पट्टावी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा पिकअप के माध्यम से घायल को अस्पताल भेजा गया।

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

0

बिग ब्रेकिंग – दल्ली राजहरा बालोद मार्ग में जमही टोल प्लाजा के पास बाइक सवार की अज्ञात वाहन से टक्कर मोटरसाइकिल सवार को गंभीर हालत में जिला स्तर अस्पताल भेजा गया मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 07 ए सी 3594 सवार का नाम प्रीतम पिता शिवचरण किल्लेकोड़ा का निवासी बताया जा रहा है घटनास्थल पर एक दूसरी गाड़ी का नंबर प्लेट मिला है अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रक से टक्कर हो सकती है मौके पर पुलिस पहुंची घायल को जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही जा रही है।

कछाला में जैन संतों पर हुए प्राण घातक हमले के विरोध में सकल जैन समाज द्वारा जुलूस निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा गया

0

ग्राम कछाला नीमच मध्य प्रदेश में जैन संतों पर हुए प्राण धातक हमले के विरोध में सकल‌ जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर कर अनुभागीय दण्डाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोप कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की इस अवसर पर सकल जैन समाज के लोग सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष पार्षद व्यापारी संघ के प्रतिनिधि जल प्रतिनिधि सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थेl

दिनांक 13 अप्रैल 2025 को सिंगोली के पास कछाला गांव (म.प्र.) के हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम कर रहे जैन संतो पर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा जान लेवा हमला कर निर्ममता पूर्वक मारपीट की गई। जिससे पूरा जैन समुदाय स्तब्ध है।

ज्ञात रहे जैन संत सर्व विरत त्यागी होते हैं उनके पास परिग्रह नाम की कोई वस्तु नहीं होती है। अहिंसा के प्रतीक समस्त मानव एवं जीवों के कल्याण हेतु जीने वाले जैन संतो के साथ यह घटना न केवल समाज की शांति और अहिंसा के विरूद्ध है, अपितु मानवीय मूल्यों का भी अपमान है। इस तरह की हृदय विरादक घटना से सम्पूर्ण जैन समाज आहत एवं चिंतित है।

सविनय निवेदन है कि उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए निष्पक्ष जॉव करवायी जाये, एवं जो भी इस घटना के अपराधी है उन पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही यह भी मांग करते हैं कि राष्ट्र की धरोहर जैन संतो के “विहार” के समय स्थानीय प्रशासन द्वारा समूचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इसी आशा एवं विश्वासके साथ।

21 शास्त्री नगर दल्लीराजहरा में आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा मनाया

0

दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 21 शास्त्री नगर दल्लीराजहरा में आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा मनाया गया जिसमें विशेष रूप से वार्ड पार्षद भूपेंद्र श्रीवास उपस्थित हुए साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंगला साखरे,इंदु दास, मीनागढ़े,इरफाना रुखसाना,लक्ष्मी पिल्ले ,मितानिन कमलेश अन्य सदस्य बृजलाल साहू,संगीता साहू,नुसरत जहां,पीली,मंत्री आदि लोग उपस्थित थे।।कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना और बच्चों,गर्भवती महिलाओं तथा धारी माताओं के स्वास्थ को लेकर जरूरी जानकारियां साझा करना था।

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई विभागीय समीक्षा बैठक, अधिकारीयों को दिए नियत समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश 

0
  • जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप संभाग स्तरीय दौरा कर करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • निविदा में दोषी पाए गए 108 ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर जल संसाधन विभाग के कार्यों के निरिक्षण हेतु बनाया गया संभाग स्तरीय उड़न दस्ता
  • विभागीय अधिकारीयों को सौ दिन के भीतर टेंडर पूर्ण करने के मंत्री ने दी हिदायत, अन्यथा की जाएगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर। जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज विभागीय समीक्षा बैठक शिवनाथ भवन अटल नगर में सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्य अभियंताओं के साथ कार्यपालन अभियंता स्तर तक के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। सचिव के द्वारा बैठक का संचालन करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

दोषी पाए गए 108 ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश 

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई कर रही है। पूर्व बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों पर किये गए कार्यवाही की जानकारी अधिकारीयों द्वारा नहीं दिए जाने पर मंत्री ने कहा कि 7 जनवरी को आयोजित बैठक में ठेकेदारों के विरुद्ध टेंडर सम्बंधित शिकायतों पर कार्रवाई करने कहा था। मंत्री ने आज समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव और प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है कि जिन ठेकेदारों के द्वारा निविदा में भाग लेते समय गलत जानकारी दिया गया है एवं टेंडर लेने का प्रयास किया गया है, ऐसे दोषी पाये गये लगभग 108 ठेकेदारों के विरूद्ध एक सप्ताह के भीतर ईएमडी राजसात एवं 1 साल के लिए निविदा प्रकिया से बाहर करें।

कार्रवाई नहीं जानकरी होने पर उन्होंने प्रमुख अभियंता को एक सप्ताह के भीतर तत्सम्बन्ध कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देशित किया है।

जल संसाधन विभाग के कार्यों की भौतिक निरिक्षण के साथ करेंगे अंतर्रराज्यी और संभाग स्तरीय दौरा

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार की मंसा जल नियोजन की दिशा में बेहतर कार्य करना है। छत्तीसगढ़ प्रदेश का जल प्रबंधन पुरे देश में आदर्श बने इसके लिये हमें कार्य करना हैं। उन्होंने अधिकारीयों से कहा कि विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ वे संभाग स्तरीय दौरा कर किये जा रहे कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन भी करेंगे। मंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग में जल संसाधन विभाग के कार्यों के लिये अनेकों संभावनाएं हैं. वर्तमान में हमारी योजना देऊरगांव और मटनार को लेकर स्पष्ट है। जल्द ही कार्य प्रारम्भ होगा. इस योजना के माध्यम से बस्तर क्षेत्रवासियों को जल समस्या से राहत मिलेगी और किसानों को भी सिंचाई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और इंद्रावती के जल का समुचिय उपयोग होगा। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वे स्वयं इस योजना और कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे। केदार कश्यप ने बताया की वर्तमान समय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के दिशा निर्देश पर अंतरराज्यी जल विवादों को सुलझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं समक्का,जोरानाला, पोलावरम का स्थल भ्रमण करेंगे।

सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का हो जल्द निराकरण

जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा की सुशासन तिहार विष्णुदेव साय सरकार द्वारा लोगों की समस्यायों के निराकरण हेतु मनाया जा रहा है. इस तिहार के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों एवं मांगों का वर्गीकरण कर मई माह के अंतिम तिथि तक सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा की इस कार्य के लिये सभी कार्यालयों से समन्वय स्थापित करने और प्रमुख अभियंता कार्यालय में प्रभारी अधिकारी भी नामित करें। साथ ही जो आवेदन विभाग से संबंधित नहीं है, उसे संबंधित विभाग को 02 दिवस के भीतर हस्तांतरित करें।

स्थानीय जनप्रतिनिधि से समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता सूची बनाये

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करने के लिये विधानसभावार 5-5 कार्यों की प्राथमिकता सूची स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के पश्चात एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने इसके साथ ही विभाग में नये दर अनुसूची 2025 का विमोचन आगामी 7-10 दिवस के भीतर करने अधिकारीयों के निर्देश अधिकारीयों को दिए। प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्राथमिकता सूची में शामिल योजनाओं का डी.पी.आर. नये SOR दर पर तैयार करने, प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त योजनाओं में निविदा स्वीकृति का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का दिशा निर्देश प्रदान किया गया।

कार्यों के निरिक्षण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारीयों पर होगी कार्रवाई

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने विभाग के अंतर्गत प्रगतिरत् कार्यों को समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की बात करते हुए कहा कि विभागीय कार्यों को पूर्ण करने में कठिनाई उत्पन्न होने पर विभागीय अधिकारीगण आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को पूर्ण करने हेतु विशेष प्रयास करें ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय में मिल सके।

उन्होंने अधिकारीयों से कहा कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाये । निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता निरिक्षण हेतु संभाग स्थरीय उड़नदस्ता

समीक्षा बैठक के दौरान आज मंत्री केदार कश्यप ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के निरीक्षण हेतु 03 संभाग स्तरीय उड़नदस्ता की टीम बस्तर संभाग, रायपुर-दुर्ग संभाग एवं बिलासपुर-सरगुजा संभाग में सुशासन तिहार के मध्य में निरीक्षण किये जाने हेतु तत्काल गठित किया किया है।

मुख्य अभियंता अधीक्षण अभियंता भी करेंगे कार्यों का निरिक्षण

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार किसी भी स्थिति में विभागीय कार्यों में लापरवाही नहीं चाहती। जल संसाधन विभाग के निर्माण कार्यों में अब मुख्य अभियंता 5 प्रतिशत कार्यों का और अधीक्षण अभियंता 10 प्रतिशत कार्यों का एवं कार्यपालन अभियंता 100 प्रतिशत कार्यों का अलग – अलग निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन से बदलेगा छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभागीय के कार्यों कि दिशा

समीक्षा बैठक के समापन में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जल संरक्षण और जल श्रोतों का संवर्धन सिर्फ़ नीतिगत मामला नहीं है, यह एक प्रयास भी है और एक गुण भी है। इसमें उदारता भी है और ज़िम्मेदारी भी। उन्होंने कहा, “जल वह पहला मापदंड होगा जिसके आधार पर हमारी आने वाली पीढ़ियां हमारा मूल्यांकन करेंगी।” मंत्री कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि जल सिर्फ़ एक संसाधन नहीं है, बल्कि यह जीवन और मानवता के भविष्य से जुड़ा सवाल है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्पों के स्मरण करते हुए कहा कि जल संरक्षण, टिकाऊ भविष्य के लिए 9 संकल्पों में सबसे प्रमुख है। उन्होंने जल संरक्षण के सार्थक प्रयासों में जन भागीदारी को बढ़ावा देने कहा । इस दिशा में छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट कार्य के लिये उन्होंने अधिकारीयों को बधाई भी दी।

सोनिया, राहुल के खिलाफ चार्जशीट के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

0
  • इंद्रावती नदी और कई स्थानीय मुद्दे भी उठाए 

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर व ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में जलसंकट से जूझ रही बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी, बस्तर के खनिज संसाधनों के निजीकरण व देश कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जाने तथा ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ काले झंडे के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा सरकार इंद्रावती विकास प्राधिकरण के कार्यालय में ताला लगाकर शहर के आलीशान होटल में बैठक करते हैं। भाजपा सरकार बस्तर की खनिज सम्पदा अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपने जा रही है। बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी सूखने के कगार पर है।बस्तर के आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन को उजाड़ कर बस्तर की सुंदरता के साथ खिलवाड़ यह सरकार कर रही है। बस्तर के लोंगों का लोकतांत्रिक अधिकार खतरे में है। हमारे जल, जंगल, जमीन हमारी संस्कृति पर सरकार और सरकार के पूंजीपति मित्रों की नजर लग चुकी है। इंद्रावती नदी पूरी तरह से सूख चुकी है, पिछले कई दिनों से इंद्रावती से सटे किसान इंद्रावती नदी में पानी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, परंतु डबल इंजन की सरकार किसानों की मांग को अनसुना कर रही है। आज हाथ में काले झंडे लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन करने निकले कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक रोका गया और अलग अलग थानों में नज़रबंद किया गया जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। इस दौरान ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, अतिरिक्त शुक्ला, हनुमान द्विवेदी, कविता साहू, रविशंकर तिवारी, जाहिद हुसैन, सेमियल नाथ, सुषमा सुता, शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस लता निषाद, चम्पा ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास, युकां अध्यक्ष अजय बिसाई, आदित्य बिसेन, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, पार्षद सूर्यापानी, गौतम पाणिग्रही, कोमल सेना, अफरोज बेगम, लोकेश चौधरी, जस्टिन भवानी, अनुराग महतो, विक्रांत सिंह, कमलेश पाठक, ललिता राव, शादाब अहमद,एस नीला, ज्योति राव, अंकित सिंह, लव मिश्रा, तरणजीत सिंह, सायमा अशरफ,सुनीता दास,मनिता राउत, गोपाल शर्मा, राजेश साहू, फूलसिंह बघेल, राजेंद्र पटवा, भारत बघेल, मनोज, शामकुमारी ध्रुव, सलीम जाफर, अभिषेक अवस्थी, हर्षवर्धन शर्मा, नितेश जोशी, अंकित नागवंशी, तन्मय चौहान, रुद्रप्रताप, रक्षित, रेहान रिजवी, अंशु नाग, कुणाल पांडे, नरेंद्र, खीरेंद्र यादव, समीर खान आदि मौजूद रहे।

पूर्व नपा अध्यक्ष पर 15वें वित्त की राशि में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा नेता मनोज दुबे ने की शिकायत

0
  •  जांच के बाद ही भुगतान करने की उठाई मांग 

दल्लीराजहरा भाजपा नेता मनोज दुबे पिंटू उपाध्याय ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पर 15वें वित्त आयोग की राशि में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मनोज दुबे ने कहा है कि पूर्व कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान के सामान आपूर्तिकर्ता ठेकेदार से सांठगांठ कर जेम पोर्टल के माध्यम से गुणवत्ताहीन सामान की खरीदी की गई थी। इन सामानों की दर मार्केट दर से लगभग 3 से 4 गुना ज्यादा दी गई है। मामले की जांच के बाद ही भुगतान करने की मांग मनोज दुबे पिंटू उपाध्याय ने की है। उन्होंने कहा है कि पूर्व कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर पालिका दल्ली राजहरा में 15वें वित्त की राशि से टाइड ग्रांट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत वाहन उपस्कर, बेलिंग मशीन, पानी टैंकर, ई कार्ट फार गार्बेज, मोबाइल टायलेट, इंसीनेटर यूनिट, नाला मैन, सक्शन मशीन ट्वीन बिन (स्टील), ट्राइसाइकिल, टोइंग ट्रेलर मशीन जेम पोर्टल से खरीदी की गई थी। नगर पालिका दल्ली राजहरा जेम पोर्टल के बायर द्वारा अध्यक्ष के दबाव में इसकी निविदा जेम पोर्टल से जारी की गई। जिसमे अपने खास ठेकेदारों को कार्य दिलाने हेतु खुद के द्वारा बनाए गए नियम शर्तों की झड़ी लगाकर जेम की शर्तों को दर किनार कर दिया गया था।नगर पालिका द्वारा खरीदे जा रहे सामानों की प्रवृति अलग अलग होने के बाद भी खरीदी हेतु एक सामन नियम शर्त लगाई गई है। उक्त सामान दल्ली राजहरा नगर पालिका में ठेकेदार द्वारा दिया गया है जो कि बाजार मूल्य से 3 गुना दर पर सप्लाई की गई है और गुणवत्ताहीन है। इन सभी तथ्यों की जांच की जाए तो आने वाले समय में इरा खरीदी प्रक्रिया में एक बड़ा घोटाला उजागर होगा। मनोज दुबे पिंटू उपाध्याय ने सीएमओ से आग्रह किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा अपने खास ठेकेदार को दबाव पूर्वक कार्य दिलाने हेतु बनाए गए नियम शर्तों और सप्लाई किए गए सामानों की गुणवत्ता की जांच किए जाने के उपरांत ही भुगतान की कार्यवाही की जाए।

भाजपाइयों ने शहीद वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

0
  •  हमले में शहीद हो गए थे 11 जवान 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जगदलपुर स्थित शहीद स्मारक पर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

साल 16 अप्रैल 2006 को प्रातः करीब 9:30 बजे सशस्त्र नक्सलियों ने तोमर ट्रेवल्स की बस को बीजापुर जिले के आवापल्ली एवं मुरकीनार के बीच रोककर एवं बस में सवार होकर थाना उसूर के ग्राम मुरकीनार पुलिस पोस्ट पर अचानक हमला कर फायरिंग की थी। पोस्ट में ड्यूटी पर तैनात जवानों द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई। नक्सलियों द्वारा पोस्ट स्थित पंचायत भवन एवं आश्रम को भी चारों ओर से घेरकर हमला किया गया। इस हमले में 9वी वाहिनी ए कंपनी छसबल के चार पुलिस कर्मी एवं 7 एसपीओ शहीद हो गए तथा एक पुलिस कर्मी वह तीन एसपीओ घायल हो गए थे। नक्सली पोस्ट से 4 नग एके 47, एक नग इंसास राइफल, 14 एसएलआर, एक लाइट मशीन गन, 25 नग 303 राइफल, 2 नग 9 एमएम स्टैंड गन, एक नग 9 एमएम पिस्टल, एचई ग्रेनेड 12 नाग, राइफल ग्रेनेड 10 नग, ट्यूब लांचर 10 नग, माइक्रोफोन मोटोरोला 1 नग, नाइट विजन डिवाईस 1 नग, मोर्टार 1 नग, एचई बम 12 नग, पैराबम 2 नग एवं अन्य सामग्री लूट कर ले गए थे। इसके दो वर्ष बाद 16 अप्रैल 2008 को बीजापुर थाना क्षेत्र के पामेड़ के जंगल और खेतों में मुखबिरी के संदेह में 6 निर्दोष आदिवासियों की हत्या कर दी गई थी। इन सभी शहीदों और निर्दोष दिवंगत आत्माओं को आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो मिनट मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवास मिश्रा, योगेंद्र पांडे, रजनीश पाणिग्रही, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, आर्यद्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, मनोहरदत्त तिवारी, शशिनाथ पाठक, अभय दीक्षित, योगेश ठाकुर, राणा घोष, निर्मल पाणिग्रही, संतोष गौर, अविनाश सिंह गौतम, अभिलाष यादव, सुरेश मिश्रा, गुलाम अशरफ, वीरेंद्र जोशी, प्रमिला कपूर, बृजेश कपूर, वेंकटेश राव, विनायक बेहरा, संतोष गौर,अनिमेष सिंह चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के प्रथम निर्वाचित चेयरमैन बने बालोद के तोमन साहू

0
  • तोमन साहू ने किया चेयरमैन का पदभार ग्रहण 
  • राजयपाल से मुलाकात की स्टेट चेयरमैन ने 

बालोद छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के नवनिर्वाचित प्रदेश चेयरमैन तोमन साहू ने विधिवत पद ग्रहण कर प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात की। इसी के साथ श्री साहू ने चेयरमैन के तौर पर आज से ही अपने कामकाज की शुरुआत भी कर दी।

छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के नवनिर्वाचित प्रदेश चेयरमैन तोमन साहू ने विधिवत पद ग्रहण करने के बाद राज्यपाल से मुलाकात कर अपने कार्य की आज से शुरुआत की। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के प्रथम नवनिर्वाचित चेयरमैन तोमन साहू, वाइस चेयरमैन रूपेश पाणिग्राही और कोषाध्यक्ष संजय पटेल बने हैं।छत्तीसगढ़ राज्य के अस्तित्व में आने के बाद राज्य में पहली बार हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन के चुनाव में बालोद के तोमन साहू निर्वाचित हुए। एवं वॉयस चेयरमैन जशपुर निवासी रूपेश पाणिग्राहीऔर कोषाध्यक्ष बलौदाबाजार निवासी संजय पटेल बलौदाबाजार बने हैं।

निर्वाचन के बाद तोमन साहू छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी शाखा रायपुर पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। तोमन साहू को बालाराम साहू राज्य प्रतिनिधि कवर्धा, दिनेश तापड़िया, संदीप साहू, दिनेश साहू, रविन्द्र कलिहारी, नीरज शर्मा, आशीष राठी,कमलेश, हनीफ अहमद, आफताब अहमद, अखिल साहू ने तोमन साहू को बधाई दी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS