City Media - Page 272 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 272

एक्टिव मोड में आए नए मेयर संजय पांडे, मंदिरों के आसपास सफाई के निर्देश

0
  •  महाशिवरात्रि के मद्देनजर विशेष सफाई अभियान 

जगदलपुर महापौर संजय पांडे शपथ ग्रहण से पहले ही एक्टिव मोड में आ गए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर बनाना उनकी चुनावी एजेंडे का मुख्य हिस्सा रहा है और इस दिशा में उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है।

महापौर संजय पांडे जब चार दफे पार्षद और दो कार्यकाल के दौरान नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए शहर की सफाई व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर हमेशा मुखर रहते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर चलते हुए वे स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते आए हैं। गंदगी ही बीमारियों की मुख्य जड़ होती है, इसे ध्यान में रखते हुए संजय पांडे अपने होम वार्ड के साथ ही अन्य वार्डों की साफ सफाई के लिए आक्रामक तेवर दिखाते रहे हैं। अब महापौर बनने के बाद उन्होंने पहला कदम साफ सफाई की ओर ही बढ़ाया है। महापौर संजय पांडे ने 26 फरवरी को पड़ने वाले महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर के शहर के सभी मंदिरों और देवालयों के आसपास की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश नगम आयुक्त निर्भय साहू को दिया है। उन्होंने कहा है कि महाशिवरात्रि से पहले इन पवित्र स्थानों से गंदगी पूरी तरह हट जानी चाहिए। भाजपा पार्षदों के साथ बैठक में महापौर संजय पांडे ने सफाई व्यवस्था और महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंथन किया। इसके बाद नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू को अपनी मंशा से अवगत कराते हुए कहा कि महाशिवरात्रि से पहले शहर में स्थित सभी देव स्थानों के आसपास की व्यापक साफ सफाई कराई जाए। नए मेयर संजय पांडे ने अपने इस निर्णय से अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि सनातन धर्म में भगवान शिव ही हमारे आस्था के परम पूज्य महादेव हैं। आदिवासी समाज के लोग भी भगवान भोलेनाथ की बड़ा देव और बूढ़ादेव के रूप में आराधना करते हैं। जगदलपुर में आदिवासी समुदाय के लोग बहुतायत में हैं। अतः महा शिवरात्रि के पर्व को मनाने इस बार सभी मंदिर देवालय विशेष कर सभी शिव मंदिरों की सफाई कर उनको सुसज्जित किया जाएगा। जिससे इस महापर्व पर सभी सनातनी महाशिवरात्रि पर्व को पूर्ण आस्था, पवित्रता और निष्ठा पूर्वक मना सकें।

गुरु गोविंद सिंह वार्ड में वार्ड पार्षद की अनुपस्थिति में हुई बैठक

0
  • समाजसेवी अविनाश सिंह गौतम रहे सक्रिय

जगदलपुर धरमपुरा नंबर 1 के गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक – 36 में महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें सक्षम संस्था के अविनाश सिंह गौतम ने सक्रिय भूमिका निभाई। बैठक के दौरान वार्ड की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की गई।

अविनाश सिंह गौतम ने बताया कि वार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के लिए कल कलेक्टर ऑफिस, नगर निगम और एसपी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा उपस्थित नहीं हो सके। इस संबंध में अविनाश सिंह गौतम ने बताया कि जरूरी कार्यों में व्यस्त होने के कारण वे बैठक में शामिल नहीं हो पाए। बैठक के दौरान वार्ड के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिससे क्षेत्र के निवासियों को लाभ पहुंचाने की रणनीति बनाई जा सके।

भानपुरी थाने की टीम ने पकड़ा मध्यप्रदेश निर्मित शराब का जखीरा

0
  •  एक घर से बरामद की गई 71 पेटी अंग्रेजी शराब 

जगदलपुर बस्तर जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले तस्करों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी प्रवीण भारती के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है। भानपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक अमित प‌द्मशाली के नेतृत्व में गठित टीम ने एक मकान से मध्यप्रदेश निर्मित 71 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसकी कीमत करीब पौने पांच लाख रुपए आंकी गई है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम नंदपुरा डोंगरीपारा में एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी का नाम लखेश्वर कश्यप पिता जटू राम कश्यप जाति भतरा उम्र 35 वर्ष निवासी नंदपुरा डोंगरीपारा है। उसके घर की तलाशी के दौरान भूरे रंग के कार्टून में दीगर राज्य मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब मैकडावेल ल नंबर-1 की 10 पेटी, कुल 480 नग पौवा, मात्रा 86.400 बल्क लीटर, गोवा व्हीस्की की 60 पेटी, कुल 3,000 नग पौवा, मात्रा 540.000 बल्क लीटर, गोवा व्हीस्की की एक खुली पेटी जिसमें 28 नग पौवा मात्रा 5.040 बल्क लीटर समेत कुल 631.440 बल्क लीटर शराब जप्त की गई।जप्त शराब की कुल कीमत 4 लाख 65 हजार 820 रुपए आंकी गई। आरोपी से एक पुराना मोबाईल फोन मिला। जिसे मौके पर जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर विवेचना की जा रही है।अवैध शराब रेड कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में निरीक्षक अमित पद्मशाली थाना प्रभारी भानपुरी, उप निरीक्षक शत्रुघन नाग, प्रधान आरक्षक राधेलाल कोर्राम, आरक्षक महेंद्र मुकेश सोरी, छबिलाल सोम, फगनू कश्यप, शिवचरण पैकरा, तरूण वैद्य, महिला आरक्षक शशिकला भगत आदि शामिल थे।

ट्रंप के बयान की आंच पहुंची बस्तर तक, यहां सक्रिय एनजीओ को भी विदेशी फंडिंग

0
  •  विहिप नेता रवि ब्रम्हाचारी ने उठाई जांच की मांग 

जगदलपुर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप केभारत में विदेशी फंडिंग वाले बयान की आंच बस्तर तक भी पहुंच गई है। कहा जा रहा है कि बस्तर में एक खास मकसद से काम कर रहे एनजीओ को भी विदेश से फंडिंग हो रही है। विश्व हिंदू परिषद के नेता रवि ब्रम्हाचारी ने इस मुद्दे को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए करोड़ों अमरीकी डॉलर चंदे के रूप में देना तय किया था। ट्रंप ने कहा था कि हमें भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करने की जरूरत क्यों है? ऐसा लगता है कि वह किसी और को निर्वाचित करने की कोशिश कर रहे थे।

ट्रंप के इस बयान को भारत सरकार काफी गंभीरता से ले रही है। चूंकि यह आंतरिक सुरक्षा से संबंधित गंभीर मामला है, अतः यह जांच का विषय है। ट्रंप का इशारा साफ है कि बाइडेन भारत के विदेश नीति को प्रभावित कर एक कठपुतली सरकार को समर्थन देना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने फंडिंग का रास्ता चुना था। ज्ञात हो कि भारत में विदेशी फंडिंग जनजातीय क्षेत्रों में काम कर रहे एनजीओ को ही अधिक मिलता है। स्वस्थ, शिक्षा, सामाजिक कार्यों नाम पर करोड़ों अमरीकी डॉलर खर्च किए जाते हैं। रवि ब्राम्हचारी ने कहा है कि विश्व हिंदू परिषद का शुरू से कहना है कि इन जनजातीय क्षेत्रों में काम कर रहे एनजीओ को मिलने वाले फंड की जांच होनी चाहिए। क्योंकि कहीं न कहीं इस विदेशी धन का उपयोग धर्मांतरण जैसे कार्यों पर होता है। आंकड़ों को देखा जाए तो वे इसी ओर इशारा करते हैं। जिस गति से छत्तीसगढ़ के गांव गांव में चर्चों का निर्माण हो रहा है उससे तो ऐसा ही लगता है, सरकारी आंकड़ों में कुछ और व यथार्थ रूप में कुछ और हो रहा है। इन सभी का उद्देश्य धर्मांतरण को बढ़ावा देना ही दिखता है। रवि ब्राम्हचारी ने कहा- विश्व हिंदू परिषद शुरू से ही कहती आ रही है कि विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल धर्मांतरण के लिए हो रहा है, आज विदेशी फंडिंग करने वाले अमेरिकी प्रमुख ही इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। समय समय पर विश्व हिंदू परिषद इस के लिए आंदोलन भी करती रही है। बस्तर में विदेशी फंडिंग से हो ने वाले बड़ी बड़ी सभाओं के आयोजन को निरस्त करने में भी सफलता पाई है। इस विषय पर अपनी बात रखते हुए विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रवि ब्रम्हचारी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद विदेशी फंडिंग का पुरजोर विरोध करती रही है। शिक्षा, स्वस्थ व अन्य सामाजिक कार्यों के बहाने करोड़ों अमरीकी डॉलर एनजीओ के माध्यम से बस्तर में धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए भेजे जाते रहे हैं, जो अब बंद हो ना चाहिए। सरकार जांच कर ऐसी संस्थाओं को बंद करने के लिए उचित करवाई करे जो भारत के आंतरिक मामलों व सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं। रवि ब्राम्हचारी ने कहा है कि सरकार को सर्वे करा कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इस विषय को लेकर छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार गंभीर नजर आ रही है इसके लिए जल्द ही जांच के आदेश दिए जा सकते हैं।

लखेश्वर बघेल ने सपरिवार किया मतदान

0
  •  पत्नी सुमित्रा और बेटे अनुराग के साथ गिरोला में किया मतदान

जगदलपुर पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने सपरिवार मतदान किया।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने तीसरे चरण में अपने गृह ग्राम गिरोला में मतदान किया। बघेल के साथ उनकी धर्मपत्नी सुमित्रा बघेल एवं उनके सुपुत्र अनुराग बघेल भी मतदान करने पहुंचे थे। इस दौरान  बघेल ने कहा कि सभी को मतदान का अधिकार है, मैं भी मतदाता हूं इसलिए मैंने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान किया।

मतदाताओं में दिखा उत्साह

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। महिलाएं और पुरुष दोनों ही बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में भी मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है वहीं, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बढ़ गई है बस्तर राजमहल की अहमियत

0
  •  राजकुंवर की शादी में पहुंची पूरी सरकार
  • जीवन संगिनी के कदम कमल चंद्र भंजदेव के लिए होंगे शुभ साबित 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर राज परिवार राजनैतिक रसूख आजादी के बाद से ही रहा है, मगर भारतीय जनता पार्टी के अभ्युदय के बाद राज परिवार का राजनैतिक प्रभाव और ज्यादा बढ़ गया है। बस्तर राजमहल के बढ़ते राजनैतिक प्रभाव और छत्तीसगढ़ सरकार में उसकी पकड़ का असर दो दिन से जगदलपुर में दिखाई दे रहा है।

दरअसल बस्तर राजघराने के कुलदीपक कमलचंद्र भंजदेव का विवाह दो दिन पहले ही राजसी वैभव के साथ संपन्न हुआ है। अभी जगदलपुर में उनके रिसेप्शन का दौर चल रहा है। राजकुंवर और राजकुमारी को आशीर्वाद देने छत्तीसगढ़ की बड़ी हस्तियों की जगदलपुर में आमद लगातार जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत उनकी सरकार के आधा दर्जन मंत्री अबतक इस शाही विवाह में शामिल होने पहुंच चुके हैं। आज ही उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल यहां पहुंचे। वहीं भूपेश बघेल सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव बाबा यहां दो दिन से डेरा डाले हुए हैं। टीएस सिंहदेव स्वयं एक राज परिवार से हैं और उनके पुराने संबंध बस्तर राज परिवार से हैं। हालांकि बीजेपी का कोई बड़ा लीडर दिल्ली से अभी तक नहीं आया है, लेकिन राजमहल के इस विवाह उत्सव में सरकार की उपस्थिति ने बस्तर राजा कमलचंद्र भंजदेव के राजनीतिक कद और महत्व को सामने ला दिया है। कमलचंद्र भंजदेव भाजपा से जुड़े हुए हैं और हमेशा पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करते आ रहे हैं।बस्तर जिले में बस्तर राज परिवार का व्यापक प्रभाव आज भी कायम है। बस्तर दशहरा समेत अन्य बड़े धार्मिक आयोजन बस्तर राज परिवार की सहभागिता के बिना पूरे नहीं होते। अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में बस्तर राज परिवार की अहमियत और भी बढ़ गई है। कयास लगाया जा रहा है कि राजकुमार कमल चंद्र भंजदेव की जीवन संगिनी बनकर आई राजकुमारी के कदम बस्तर राज परिवार के लिए शुभ साबित होने वाले हैं। कमल चंद्र भंजदेव को शासन स्तर पर कोई महत्वपूर्ण और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

मंत्रियों का भव्य स्वागत

0
  •  महापौर संजय पांडे ने पहनाई गजमाला

जगदलपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप आज जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मेयर संजय पांडे ने गजमाला व साफा पहनाकर मंत्रियों का स्वागत किया। सभी मंत्रियों ने नवनिर्वाचित महापौर व पार्षदों को बधाई दी। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर संजय पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पूर्व महापौर सफीरा साहू, योगेंद्र पांडे, नरसिंह राव, संग्राम सिंह राणा, सुरेश गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा,नरेंद्र पाणिग्रही,बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर हरिस एस, एस पी शलभ सिन्हा, एडिशनल एस पी महेश्वर नाग, सभी पार्षदगण सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लौह अयस्क खदान समूह दल्लीराजहरा भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता

0

दल्लीराजहरा सी.एस.आर. आयरन ओर कंपलेक्स लौह अयस्क खदान समूह दल्लीराजहरा भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 के अंतर्गत आज टूर्नामेंट के तीसरे दिन दिनांक 22 फरवरी को राजहरा फुटबॉल स्टेडियम में दो मैच खेले गए जहां पहले मैच में बी. एन.आर. कोलकाता ने रब्बानी फुटबॉल क्लब नागपुर को एक के मुकाबले चार गोल से परास्त किया अपनी टीम के लिए पहला दूसरा एवं तीसरा गोल जर्सी नंबर 13 शिवराज ने खेल के दुसरे हाफ में 57 वे‌, 60,एंव 77 वे मिनट में किया वहीं टीम के लिए चौथा गोल जर्सी नंबर 10 दीपक मंडल ने खेल के 84 वे मिनट में कर अपनी टीम कोलकाता को एक के मुकाबले चार गोल से जीत दिलाई ।

 

रब्बानी क्लब नागपुर की ओर से एकमात्र गोल फुरकान राजा जर्सी नं.08 ने खेल के 40 वे मिनट में किया इस तरह आज का पहला लीग मैच एक मुकाबले चार गोल से कोलकाता ने जीत दर्ज किया हालांकि मध्यांतर तक दोनों ही टीम 0-0की बराबरी पर रहा मध्यांतर के पश्चात सेकंड हाफ में बी. एन. आर.कोलकाता की टीम ने बेहतर तालमेल आक्रमक फुटबॉल खेलते हुए एक के बाद एक दनादन चार गोल कर मैच अपने कब्जे में कर लिया। टूर्नामेंट के तीसरे दिन के दूसरे मैच में यूनाइटेड फुटबॉल क्लब केरला एवं सेंट्रल एक्साइज चेन्नई के बीच लीग मैच खेला गया जहां सेंट्रल एक्साइज चेन्नई की टीम ने तेज तर्रार फुटबॉल खेलते हुए खेल के 15 मिनट में जर्सी नंबर 5 मारिया ने शानदार पहला गोल कर अपनी टीम को शुन्य के मुकाबले एक‌ गोल से बढत दिलाए मध्यांतर तक चैन्नई की टीम शुन्य के मुकाबले एक गोल से आगे रही वहीं दूसरे हाफ में खेल प्रारंभ होते ही केरल के खिलाड़ियों ने छोटे-छोटे पासिंग एवं आपसी समझबुझ से फुटबॉल खेलते हुए चेन्नई के खिलाड़ियों पर काउंटर अटैक किया लेकिन इस गोल पोस्ट के समीप गोल बचाते हुए चैन्न्ई के डिफेंडर खिलाड़ी जर्सी नं.24 अइनू ने सेल्फगोल कर दिया और खेल के आखिरी मिनट में चैन्नई खिलाड़ी अपने खिलाड़ी के द्वारा सेल्फ गोल किए जाने से यह मैच एक-एक की बराबरी पर आ गया। इस तरह आज का दूसरा लीग मैच केरल एवं चेन्नई के बीच एक-एक के बराबर पर छूटा आज के कार्यक्रम के विशेष स्थिति श्रीमती चित्र वर्मा सी.एस.पी. दल्ली राजहरा रही इनके अलावा मायाराम ठाकुर जी.एम.झरन दल्ली मांईस द नितेश कुमार क्षत्रिय ए.जी.एम. राजहरा मांईस एवं अभिनव वर्मा उपस्थित रहे उपस्थित अतिथियों का राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब की ओर से हार्दिक स्वागत सत्कार किया गया तत्पश्चात दुसरे मैच के मध्यांतर में उपस्थित अतिथियों द्वारा दोनों ही टीम को खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया किया गया। इस अवसर पर राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बेहरा ,संगठन सचिव गौतम बेरा ,उपाध्यक्ष मुकुल वर्मा, अमृत सिंह विष्णु प्रताप सिंह, ए.उदय कुमार, सतीश जान, अवधराम, मोहम्मद इरशादउमेश पटेल , देवराज यादव, अजयन पिल्लई सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

p

आजादी के बाद पहली बार हो रहा है नक्सलियों की नर्सरी पूवर्ती गांव में मतदान

0
  •  टॉप नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव में वोटिंग 
  • हिड़मा जैसे कई टॉप नक्सली पैदा हुए हैं यहां 

अर्जुन झा-

जगदलपुर जिस गांव में कभी परिंदे भी पर मारने से कतराते थे, जहां नक्सलियों की तूती बोला करती थी, उस गांव में देश की आजादी के बाद पहली बार मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में ग्रामीण बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। ये गांव है नक्सलियों की नर्सरी कहे जाने वाले पूवर्ती। पूवर्ती टॉप नक्सली कमांडर हिड़मा का गृहग्राम है। हिड़मा के साथ ही कई और भी खूंखार नक्सली इस गांव में पैदा हुए और पले बढ़े हैं।

बस्तर संभाग का सुकमा जिला नक्सल घटनाओं के मामले में देश का सबसे संवेदनशील जिला माना जाता है। इस जिले में स्थित पूवर्ती की तो बात ही कुछ और है। देश के विभिन्न भागों में सक्रिय कई बड़े नक्सली लीडर इसी गांव की पैदाईश हैं। हिड़मा टॉप नक्सली कमांडर है और वह पूवर्ती गांव में ही पैदा हुआ है। पुलिस और सुरक्षा बलों की मोस्ट वांटेड नक्सलियों की लिस्ट में हिड़मा का नाम शीर्ष पर है और उस पर संभवतः एक करोड़ का ईनाम घोषित है। कुछ ही दिनों पहले बालाघाट जिले में हॉकफोर्स के साथ मुठभेड़ में मारी गई चार महिला नक्सलियों में 20 लाख की ईनामी कान्हा भोरमदेव डिवीजन की कमांडर आशा 14 लाख की ईनामी सारिता उर्फ शीला उर्फ पदम और 14 लाख की ईनामी लक्खे मरावी सुकमा जिले की ही थीं। पूवर्ती में नक्सली खेती किसानी भी करते रहे हैं। हिड़मा की मां अभी पूवर्ती में ही रहती है। बताते हैं कि मध्यप्रदेश में सक्रिय नक्सलियों में 80 प्रतिशत नक्सली बस्तर संभाग के हैं और उनमें भी ज्यादातर सुकमा जिले के ही हैं। पूवर्ती गांव में सुरक्षा बलों का कैंप स्थापित हो चुका है और वहां की फिजा बदल चुकी है। इस गांव में कभी पंच सरपंच तक के लिए भी मतदान नहीं हुआ था, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान तो दूर की बात। आजादी के बाद पहली बार पूवर्ती में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आज बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। मतदान केंद्र में सुबह से ग्रामीणों की कतार लगी हुई है। लोग पूरे उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में जवान तैनात किए गए हैं।

गृहमंत्री विजय शर्मा जा चुके हैं पूवर्ती

पूवर्ती सुकमा जिले का दुर्गम गांव रहा है। वहां कभी प्रशासनिक अमला नहीं पहुंच पाया था। वजह सिर्फ नक्सलियों का खौफ। देश और छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार आने तथा नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू कर देने के बाद पूवर्ती समेत बस्तर संभाग के पचासों अति नक्सल प्रभावित गांवों में बदलाव की बयार बहने लगी है। जिन गांवों में परिंदे भी नक्सलियों की इजाजत के बिना पर नहीं मार सकते थे, उन गांवों में अमन कायम हो चुका है। ग्रामीणों के बीच से नक्सलियों की दहशत दूर हो चुकी है और वे मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के पहले उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री हैं, जिन्होंने नक्सल गढ़ पूवर्ती में कदम रखे थे। वहां विजय शर्मा ने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों का दुख दर्द सुना था। इसके बाद से ही वहां के ग्रामीणों का भरोसा शासन प्रशासन पर बढ़ गया है। पंचायत चुनाव में पूवर्ती के ग्रामीणों की सहभागिता इस बात का सबूत है।

फोर्स ने किया था हिड़मा की मां का इलाज

पूवर्ती गांव के पास ही पिछले साल सीआरपीएफ का कैंप स्थापित हुआ है। तभी से सीआरपीएफ की मेडिकल टीम और जवान पूवर्ती समेत आसपास के ग्रामीणों की सेवा के कार्य कर उनका विश्वास जीतने में लगे हैं। लगभग सालभर पहले पुलिस और प्रशासन के कुछ बड़े अधिकारी पूवर्ती पहुंचे थे। तब वहां सीआरपीएफ की मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर लगाया था। इस शिविर में नक्सली कमांडर हिड़मा की वयोवृद्ध मां भी इलाज कराने पहुंची थी। सीआरपीएफ की मेडिकल टीम और जवानों ने समर्पण भाव से हिड़मा की मां समेत सभी ग्रामीणों का उपचार किया था और दवाएं भी दी थी। अब इस गांव में जवानों की आमदरफ्त लगातार बनी रहती है और गांव के युवक बल के जवानों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने लगे हैं।

भीषण सड़क दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़े एक की मौतp

0

दल्लीराजहरा भीषण सड़क दुर्घटना गुजरा दानी टोला मार्ग में सीजी 04 Pr 0516 ट्रक दुर्ग की ओर से आ रही थी वहीं दल्ली मार्ग से जा रही स्विफ्ट क्रमांक सीजी 07 lr 8800 बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई आमने-सामने की टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए कार में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई दूसरा को अस्पताल ले जाया गया मृतक का नाम नंदकिशोर पिता कपिल निवाशी खुर्शीपार बताया जा रहा है काफी मशक्कत के पश्चात शव को कार से बाहर निकाला गया दुर्घटना कल रात्रि 2. 30 बजे के आस पास की बताई जा रही है दुर्घटना का कारण अज्ञात है ट्रक चालक दुर्घटना करने के पश्चात मौके से फरार हो गया उक्त मार्ग में रात्रि 9 बजे के बाद से लगातार भारी वाहनों का आवागमन रहता है कई बार नशे के हालत में ट्रक सवार दुर्घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आते लगातार दुर्घटना से रात्रि में उक्त मार्ग पर छोटे वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है

MOST POPULAR

HOT NEWS