City Media - Page 273 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 273

डॉ. श्रेयांश वर्धन जैन को नोडल अधिकारी पद से हटाने की मांग

0
  • स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अजय प्रताप सिंह परिहार ने उठाई मांग

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने डॉ. श्रेयांश वर्धन जैन चिकित्सा अधिकारी संविदा नेशनल हेल्थ मिशन को पीसीपीडीटी एक्ट एवं नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी के कार्य से हटाने की मांग की है।

संघ के उप प्रांताध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने कहा है कि मिशन संचालक, एनएचएम छग रायपुर द्वारा जिला चिकित्सालय जगदलपुर में नेशनल ट्यूबर क्लोसिस इराडिकेशन प्रोग्राम के तहत एक वर्ष यानि 31 मार्च 2025 तक के लिए डॉ. जैन को संविदा नियुक्ति दी गई है, ताकि बस्तर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी रोगियों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण किया जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर द्वारा इनको मूल कार्य से हटाकर नर्सिंग होम एक्ट का नोडल अधिकारी बनाया गया है। बस्तर में पहली बार किसी संविदा चिकित्सक को नर्सिंग होम एक्ट का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिसकी शिकायत कलेक्टर बस्तर, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर को की गई है। कार्रवाई लंबित है।कार्य की महत्ता को देखते हुए संविदा पर नियुक्त चिकित्सक को प्रथम नियुक्ति स्थल पर पदस्थापना उपरांत किसी अन्य स्थल पर कार्यादेश मात्र में कोई नवीन कार्य नहीं लिया जा सकता। जिसका पालन नहीं किया गया है एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर द्वारा उन्हें पीसीपीडीटी एक्ट एवं नर्सिंग होम एक्ट का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिससे उनके मूल कार्य पर प्रभाव पड़ रहा है। उनकी नियुक्ति का नियमित चिकित्सकों द्वारा विरोध भी किया गया था। परिहार ने कहा है कि डॉ. श्रेयांश जैन की नियुक्ति संविदा है और संविदा नियुक्ति के समय संबंधित से शपथ पत्र लिया जाता है कि न तो वह किसी प्राईवेट अस्पताल और न ही किसी प्राईवेट क्लीनिक में प्राईवेट प्रेक्टिस करेंगे। लेकिन डॉ. श्रेयांश जैन स्वंय का क्लीनिक संचालन कर रहें हैं। छत्तीसगढ़ शासन एवं सामान्य प्रशासन विभाग के अनुभागी आदेशानुसार संघ के पत्रों का उत्तर देना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि संबंधित चिकित्सा अधिकारी द्वारा जगदलपुर शहर में 2 निजी क्लीनिक 1 मेडिकल स्टोर जो उनके स्वयं के नाम से संचालित है। फिर भी ऐसे चिकित्सक को नर्सिंग होम एक्ट का नोडल अधिकारी बनाया गया है।स्वास्थ्य कर्मचारी संघ विषय की गंभीरता को देखते हुए जनहित में डॉ. श्रेयांश वर्धन जैन को नोडल अधिकारी के पद से विमुक्त करते हुए मिशन संचालक द्वारा आदेशित कार्यों को उनसे संपादित कराने की मांग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर से की गई है। कार्रवाई न होने पर संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

मेरा भी एक घर होl” रुक्मणी विश्वकर्मा के सपनों को हकीकत में बदल दिया हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति ने

0

दल्लीराजहरा पिछले बारिश में रुक्मणी विश्वकर्मा का कच्चा खपरैल का घर टूट गया था l गरीब असहाय रुक्मणी विश्वकर्मा ने शासन के तरफ उम्मीद लगाए देखते रहे l लेकिन शासन ने नियम का हवाला देकर उन्हें मायूस कर दिया l शासन के नियम के तहत मात्र ₹4000 की राशि उनके लिए स्वीकृत हुई है l यह राशि उनके लिए कोई काम कर नहीं रहा क्योंकि गरीबी स्थिति और पति की मृत्यु हो जाने से रुक्मिणी बाई असहाय हो गई है l आमदनी इतना नहीं की झोपड़ी भी बना सके ll उनके साथ मात्र उनका एक 10 साल का बेटा है जीने के लिए लोगों के घर चौका बर्तन करती है l रुक्मिणी बाई को असहाय स्थिति में देखकर लोगों ने उन्हें दल्ली राजहरा के समाजसेवी संस्था हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति के सदस्यों से मिलने की सलाह दी l रुक्मणी बाई ने जब सेवा समिति के सामने अपनी बेबसी की बातें रखी तो समिति ने उन्हें दो कमरे की घर बनाने के लिए सहमति दी समिति के सदस्यों ने दल्ली राजहरा के सभी वर्ग जो हमेशा इन लोगों की मदद करते आए हैं के सामने व्हाट्सएप एवं समाचार पत्र के माध्यम से बात रखी l समाज सेवी संस्था की बात को लोगों ने दिल से लिया और सहायता करने के लिए आगे l

आज सेवा समिति के मध्यम से दो कमरे का घर तैयार हो चुका है l जिसे 24 फरवरी को सुबह 11:00 बजे सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा रुक्मणी विश्वकर्मा को सौंपा जाएगा l यहां एक स्वर्णिम पल होगा जब किसी बेघर महिला को बिना सरकारी सहायता के दल्ली राजहरा के आम जनता के मदद और सेवा समिति के माध्यम से एक छोटा घर मिल पाएगा l

गुरुनानक पूर्व मा. शा. क्र०-2, पण्डर दल्ली में न्योता भोज का आयोजन

0

दल्लीराजहरा बीएसपी सेवानिवृत्त इंदिरा कालोनी निवासी अनूप खोब्रागडे द्वारा अपनी माता सीताबाई खोब्रागडे की प्रथम पुण्यतिथि अवसर पर शाला गुरुनानक पूर्व मा. शा. क्र०-2, पण्डर दल्ली में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को न्योता भोज करवाया।

इस अवसर पर श्रीमती सुचिता भोतमांगे,श्रीमती ज्ञानेश्वरी खोब्रागड़े श्रीमती माधुरी खोब्रागडे अंकित खोब्रागड़े,रशमी खोब्रागडे,

करिश्मा भौतमांगे सहित शाला की प्रधानपाठिका जयाकदम एवं हेमलता सिंह,शिक्षिकाएँ तुलसी मानिक पुरी, राजेश्वरी धारगावं, तारामति नागवंशी, तखन साहू, तृप्ति कांडे, रोहित ठाकुर व भृत्य कुमारी बाई का योगदान रहा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से मिले कांकेर नपा के अध्यक्ष, पार्षद

0

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव से आज कांकेर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, पार्षदों और भाजपा नेताओं ने भेंट की।  देव ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सतत जनसेवा करते रहने की सलाह दी।

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक एवं नगर पालिका के भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों, राजीव लोचन उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कांकेर, मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट एवं मुलाकात की । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में मनाई गई स्वामी श्रद्धानंद की जयंती

0

जगदलपुर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में शिक्षाविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आर्यसमाज के राष्ट्रभक्त सन्यासी और स्वामी दयानंद सरस्वती की शिक्षा का प्रसार करने वाले स्वामी श्रद्धानंद की जयंती मनाई गई।

प्राचार्य मनोज शंकर के मार्गदर्शन में शनिवार को स्वामी श्रद्धानंद जयंती मनाई गई। प्राचार्य ने स्वामी श्रद्धानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए तथा अन्य शिक्षकों ने भी स्वामी जी के छायाचित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्राचार्य मनोज शंकर ने स्वामीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी एक महान समाज सुधारक थे। स्त्री शिक्षा के प्रबल पक्षधर स्वामी श्रद्धानंद ने कन्याओं के लिए विद्यालय खोला एवं हिंदुओं की घर वापसी के लिए शुद्धि आंदोलन चलाया। ऐसे महान समाज सुधारक की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वामी श्रद्धानंद महर्षि दयानंद के प्रमुख शिष्यों में से एक थे। आर्य समाज के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान अभूतपूर्व है। उनके कार्यों तथा पवित्र आचरण से उन्होंने पूरा जीवन धर्म राष्ट्र, राष्ट्रभाषा और जनता की सेवा में अर्पित कर दिया। हमें उनके आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्र की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।

नक्सलियों के डंप यार्ड से मिले हथियार और अन्य सामान

0
  • सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी 

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में नए स्थापित कैंप मेट्टागुड़ा अंतर्गत गुंडराजगुडेम चिंतावागु नदी जंगल क्षेत्र में भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप हथियार विस्फोटक सामाग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है।

नवीन कैंप मेटटागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुंडराज गुडेम, चिंतावागु नदी एरिया जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थित की सूचना पर कोबरा, सीआरपीएफ एवं जिला बल की टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी ऑपरेशन क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के द्वारा छुपाये हुए भारी मात्रा में डंप हथियार, विस्फोटक व अन्य नक्सल सामाग्री बरामद की।सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर दिनांक 21 फरवरी को 203 कोबरा वाहिनी, 131 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल सर्चिंग हेतु थाना चिंतागुफा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीनाचंदा, गुंडराजगुडेम, चिंतावागु नदी एरिया जंगल क्षेत्र मे रवाना हुई थी।अभियान के दौरान ग्राम गुंडराजगुडेम से 1.4 किमी दक्षिण पूर्व में और चिंतावागु नदी के तट पर स्थित घने जंगल क्षेत्र केे पास नक्सलियों द्वारा छुपाकर कर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद की गई। संयुक्त पार्टी अभियान पूरा करते हुए सुरक्षित कैंप वापस लौट गई।

ये सामग्री हुई बरामद

नक्सलियों के डंप यार्ड से देशी हथियार 2 नग, दूरबीन 1 नग, खाली मैगजीन पाउच, खाली पिट्टू, मल्टीपल मेडिसिन स्ट्रिप 50 नग, इंजेक्शन -05 नग, इंजेक्शन सिरिंज 12 नग, नक्सली झंडा 1 नग, सेफ्टी फ्यूज बाइसाइट स्ट्राइप 2 मीटर, विस्फोटक पावडर 50 ग्राम, पेप किट मेडिकल एप्रन 1 नग, नक्सली साहित्य 31 नग, नक्सल डायरी 15 नग, काली टी शर्ट 1 नग, साड़ी 1 नग, चुनरी 1 नग, शर्ट 2 नग, बरमूडा निकर 2 नग, बनियान 1 नग, अंडर वियर 1, काले रंग की पॉलिथीन 1 नग, जैकेट 1 नग, एरोसोल पेंट एशियन 2 नग, स्विच मैकेनिज्म 1 नग, क्लिप बोर्ड 1 नग, हैंड ब्लोअर 1 नग और बेंच वाइस पार्ट 1 नग बरामद किए गए हैं।

जामवाल से मिले संजय

0

जगदलपुर महापौर संजय पांडे ने रायपुर में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से भेंटकर उनसे आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया।

डॉग लवर राहुल चंद्राकर के श्वान प्रेम को सराहा भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने

0
  • आवारा कुत्तों की सेवा करते हैं राहुल चंद्राकर 

दल्लीराजहरा नगर के युवा राहुल चंद्राकर लगातार आवारा कुत्तों का ध्यान रखते है। डॉग लवर राहुल चंद्राकर रोज शहर के अलग अलग इलाकों में आवारा कुत्तों को भोजन उपलब्ध कराते हैं। अपने खुद के खर्चे से राहुल चंद्राकर यह कार्य कर रहे हैं।अपने इस कार्य की वजह से राहुल युवाओं के बीच डॉग लवर के नाम से जाने जाते हैं।

आज सुबह जब चौपाटी में सुबह सुबह भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल ने राहुल के कार्य को देखा तो वे भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके। श्याम जायसवाल ने राहुल चंद्राकर के पुण्य कार्य की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को राहुल से सीखना चाहिए। आज के समय में लोग सिर्फ अपने आप से मतलब रखते हैं। ऐसे में राहुल के द्वारा बेजुबान जानवरों के लिए अपने खुद के पैसों से इतना कुछ करना काबिले तारीफ है। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि शीघ्र ही इसकी जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं यशवंत जैन, पवन साहू, राकेश यादव सहित भाजपा के बालोद जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख व नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू को देकर आवारा कुत्तों के देखभाल हेतु नगर पालिका से योजना बनाने के संबंध में की चर्चा की जाएगी। श्री जायसवाल ने कहा कि डीएमएफ मद से कुछ राशि की व्यवस्था कर आवारा कुत्तों के देखरेख हेतु प्रस्ताव बनाने का निवेदन किया जाएगा। व इस कार्य हेतु राहुल चंद्राकर जैसे युवाओं की टीम बनाकर इन्हें जिम्मेदारी सौंपने की भी बात की जाएगी।

किरण देव से मिले नए पंचायत प्रतिनिधि

0

जगदलपुर बस्तर एवं जगदलपुर विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न पंचायतों से चुनकर आए भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव से उनके जगदलपुर स्थित कार्यालय में मुलाकात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सभी पंचायत क्षेत्रों के विजयी जनप्रतिनिधियों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

महापौर संजय पाण्डे ने मुख्यमंत्री विष्णदेव साय एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं से की मुलाकात

0
  •  नवनिर्वाचित मेयर संजय पाण्डे ने वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन 

जगदलपुर नवनिर्वाचित महापौर संजय पाण्डे ने रायपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही निकाय चुनाव में जीत के बाद उनसे आशीर्वाद लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर संजय पाण्डे ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य और जनता के प्रति आपका समर्पण और सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में महापौर संजय पाण्डे ने भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस दौरान दोनों वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हें जीत की बधाई देकर क्षेत्र के विकास को पहली प्राथमिकता देने की सलाह दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्रीद्वय अरूण साव, विजय शर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधायक धरमलाल कौशिक, पुरंदर मिश्रा, चंद्रशेखर वर्मा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS