जगदलपुर,24 दिसंबर 2024/ त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2024-25 हेतु जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य की आरक्षण एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन-आरक्षण की कार्यवाही 29 दिसम्बर 2024 को सुबह 11 बजे से जिला कार्यालय के प्रेरणा सभा कक्ष में किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों के वार्डों के आरक्षण एव ग्राम पंचायत के सरपंच- पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन-आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण करने 28 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से संबंधित जनपद पंचायत के सभाकक्ष में चक्रानुक्रम एवं लॉट के माध्यम से आरक्षण की कार्यवाही किया जाएगा।
पिछड़ा वर्ग की चार सूत्रीय मांगों को लेकर 30 को बस्तर संभाग बंद और चक्काजाम का अल्टीमेटम
- निकायों में आरक्षित सीटें घटाए जाने से आक्रोश
जगदलपुर छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज बस्तर संभाग स्थानीय निकाय व पंचायत में पिछड़े वर्ग के आरक्षण में कटौती को बड़ा मुद्दा बना रहा है।राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल व उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपागया है।
पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष तरुण धाकड़ सहित प्रतिनिधियों ने यह ज्ञापन सौंपा। पिछड़ा वर्ग समाज ने चार मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। पंचायती राज अधिनियम के तहत 2024 में आरक्षण को संशोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग समाज के लिए निर्धारित 25 प्रतिशत को 50 प्रतिशत करने का प्रावधान किया गया है, जो कि बस्तर संभाग संभाग एवं दुर्ग संभाग के दो जिले मोहला मानपुर एवं बालोद जिला के पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए लगभग शून्य है क्योंकि 50 प्रतिशत आरक्षण बस्तर एवं सरगुजा संभाग को नहीं मिल पा रहा है। पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों में सीटों का आरक्षण लागू किया जा रहा है। आरक्षण रोस्टर के अवलोकन से स्पष्ट है कि विगत चुनाव के मुकाबले 2024 के आरक्षण रोस्टर में ओबीसी वर्ग के सीटों की संख्या काफी कम हुई है। ऐसा आरक्षण किस आधार पर हुआ है? इसका भी ज्ञान ओबीसी समुदाय को नहीं हो पा रहा है । आरक्षण व्यवस्था पूर्णतः त्रुटिपूर्ण है जिसका सुधार किया जाना अति आवश्यक है। बस्तर संभाग के अलावा मानपुर एवं बालोद जिलों में निवासरत पिछड़ा वर्ग समाज के अधिकारों के साथ पूरी तरह से खिलवाड़ व छलावा है, जिसके फलस्वरूप ग्राम पंचायत, नगर पंचायत,नगर पालिका एवं नगर निगमों में पिछड़ा वर्ग समाज की सीटों में कटौती करते हुए अनारक्षित किया गया है। कहा गया है कि शासन के इस निर्णय से पूरा पिछड़ा वर्ग समुदाय नाराज एवं आक्रोशित है। इस पर यथाशीघ्र पुनर्विचार करते हुए अनारक्षित सीटों में की गई बढ़ोतरी को कम करते हुए पिछड़ा वर्ग समाज हेतु सीटों को आरक्षित करने का आग्रह किया गया है। दंतेवाड़ा जिला के कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा को जिले से तत्काल हटाने की मांग की गई है। कहा गया है कि इन दोनों अधिकारियों द्वारा न्यूसेंस पैदा किया जा रहा है। दंतेवाड़ा पिछड़ा वर्ग समाज के प्रतिनिधियों के साथ एवं आम लोगों के साथ दोनों अधिकारियों द्वारा किए जा रहे बर्ताव, कार्यशैली एवं व्यवहार से लोग आक्रोशित हैं। ज्ञापन में आसकरण पटेल ग्राम कलगांव तहसील अंतागढ़ जिला कांकेर का पिछड़ा वर्ग समाज द्वारा राजाराव पठार में किए जा रहे आंदोलन के दौरान 13 सितंबर को आकस्मिक मृत्यु हुई है।आसकरण पटेल के परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है। वीणा गजेंद्र पिता पुरुषोत्तम गजेंद्र ग्राम तहसील चारामा जिला कांकेर का एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से 26 नवंबर को मौत हुई है। इस संबंध में समाज द्वारा बस्तर संभाग के सभी जिलों से ज्ञापन के माध्यम से शासन- प्रशासन को अवगत कराते हुए एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल की लापरवाही की न्यायिक जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई थी किंतु आज तक कार्यवाही नहीं हुई है। इन मांगों को सात दिन में अमल न होने पर 30 दिसंबर को बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज बस्तर संभाग के नेतृत्व में महाबंद एवं चक्काजाम करने की चेतावनी दी गई है।
25 लाख का ईनामी शीर्ष नक्सली नेता प्रभाकर राव गिरफ्तार
- कांकेर की अंतागढ़ थाना पुलिस ने पकड़ा प्रभाकर राव को
- प्रभाकर राव की पत्नी राजे कांगे है रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी
जगदलपुर सीनियर नक्सली कैडर प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव एसजेडसीएम रैंक के नक्सली को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सक्रिय उत्तर सब जोनल ब्यूरो में लॉजिस्टिक सप्लाई एवं मोबइल एवं पॉलिटिकल स्कूल टीम का इंचार्ज रहा है।
प्रभाकर राव नक्सल संगठन में विगत् 40 वर्षों से सक्रिय रहकर कार्य कर रहा था। छत्तीसगढ़ राज्य सहित कई अन्य राज्यों में गिरफ्तार शीर्ष नक्सली प्रभाकर राव के विरूद्ध दर्जनों अपराध पंजीबद्ध हैं। प्रभाकर राव लॉजिस्टिक सप्लाई एवं लॉजिस्टिक इंचार्ज, ओड़िसा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के शीर्ष माओवादी लीडरों का करीबी सहयोगी है। वह सीसीएम सचिव गणपति का चचेरा भाई है। सीसीएम सचिव बसवा राजू, सीसीएम के. रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू, देवजी उर्फ कुमा दादा, कोसा, सोनू, मल्लाराजा रेड़डी उर्फ संग्राम से भी प्रभाकर राव के करीबी संबंध हैं। डीकेएसजेडसी सदस्य प्रभाकर राव उर्फ बालमूरी नारायण राव पर शासन द्वारा 25 लाख का ईनाम घोषित है। उसकी पत्नी एवं डीवीसी सदस्य राजे कांगे रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी है।विगत कुछ दिनों से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के उत्तर बस्तर सब जोनल ब्यूरो के सीनियर माओवादी कैडर प्रभाकर राव की गतिविधि जिला कांकेर क्षेत्र में परिलक्षित होने की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा तस्दीकी की जा रही थी। इस दौरान 22 दिसंबर को कांकेर जिले के थाना अंतागढ़ क्षेत्रान्तर्गत पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी में प्रभाकर राव उर्फ बालमूरी नारायण राव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार माओवादी प्रभाकर राव से लगातार पूछताछ कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुंदरराज पी. ने बताया कि बस्तर संभाग में नक्सलियों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्रवाई के सिलसिले में वर्ष 2024 में अब तक कुल 884 माओवादी कैडरों की गिरफ्तारी की जाकर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रभाकर राव उर्फ बालमूरी नारायण राव की गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान के नजरिए से पुलिस बल को मिली एक महत्वपूर्ण सफलता है।पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर आईके ऐलेसेला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ जयप्रकाश बढ़ई के पर्यवेक्षण में पुलिस थाना अंतागढ़ द्वारा उत्तर बस्तर क्षेत्र के माओवादी संगठन के एक महत्वपूर्ण कैडर की गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने में उल्लेखनीय प्रगति होगी।
यह है प्रभाकर की कुंडली
सीनियर नक्सली कैडर प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव नक्सल संगठन में वर्ष 1984 में पार्टी सदस्य के रूप में भर्ती होकर विगत 40 वर्षों से सक्रिय रहकर कार्य कर रहा था। गिरफ्तार प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव की उम्र- 57 वर्ष है। वह ग्राम बीरपुर, जिला जगित्याल, तेलंगाना राज्य का मूल निवासी है। वर्ष 1984 से नक्सल संगठन में पार्टी सदस्य के रूप में भर्ती था।वर्ष 1984 से 1994 तक अविभाजित आंध्रप्रदेश में माओवादी संगठन में सक्रिय रहा। वह वर्ष 1995 से 1997 तक मध्यप्रदेश के बालाघाट क्षेत्र में सक्रिय रहा। प्रभाक्त राव वर्ष 1998- 2005 तक उत्तर बस्तर, कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सक्रिय था। वर्ष 2005-2007 डीकेएसजेडसी सप्लाई टीम और अर्बन नेटवर्क का कार्य करता रहा।. प्रभाकर राव वर्ष 2007- 2008 में मानपुर- मोहला क्षेत्र में सक्रिय था। वर्ष 2008- 2024 वर्तमान समय तक डीकेएसजेडसी सप्लाई एवं मोबाईल पॉलेटिकल स्कूल का प्रभारी है।
नगर पंचायत चिखलाकसा में महतारी वदन लाभार्थी को श्रीफल दे कर सम्मान
भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा (गांधी) जी के नेतृत्व में आज नगर पंचायत चिखलाकसा में भाजपा की योजना महतारी वदन योजना का लाभ रहे महिलाओं को श्रीफल दे कर सम्मान किया गया इस मुख्य अवसर पर भाजपा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा जी, नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसिया , उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम , मंच संचालन टिकेन्द्र साहू जी ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र माहला पूर्व सांसद प्रतिनिधि भरत भाई पटेल , अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल खोबरागड़े , रामनारायण धनकर , संतोष जैन ,भाजपा वरिष्ठ नेता बसंत जैन , भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार एवं भाजपा नगर पंचायत चिखलाकसा के समस्त जेष्ठ श्रेष्ट पार्षदगण इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष महामंत्री का वार्ड वासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत
दल्लीराजहरा भाजपा मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुड्डू के एवं रमेश गुर्जर को महामंत्री बनाए जाने पर वार्ड नंबर 23 के युवा एवं महिलाओं द्वारा पटाखा फोड़कर मिठाई बाटकर भव्य स्वागत किया गया साथ में सुरेंद्र बेहरा मोनू चौधरी सुमित जैन मनन गुप्ता, रीपु चंद नायक, परदेशी,खुंजा नायक सोनू विभार, कमलू,भोला, राकेश सोनी, होरश्वर, सोनू, मुकेश, विष्णु, वीरू, अर्जुन, आज़ाद, सुरेश, राजा, राकेश नायक, हरीश, बाघ, राकेश कुमरे, बादल, सुरेश, शंकर, किशन, दूसरथ, आयुष, दर्रो, लोकनाथ,राहुल, फूलझड़ी, पल्ल्वी, कुन्ती, प्रियंका, जमुन्ति, लक्ष्मी सचिन जोई, रमेश, दीपक, में सैकड़ों की संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थेl

भाजपा संगठन पर्व 2024 चुनाव के अंतर्गत जिला अध्यक्ष निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जुंगेरा में बैठक संपन्न हुई
- इस बैठक में विशेष रूप से प्रदेश प्रवक्ता व जिला चुनाव अधिकारी नीलू शर्मा उपस्थित रहे।
- कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती,पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम की शुरुआत में नीलू शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा – भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व का दूसरा पड़ाव बूथ कमेटी का निर्वाचन, और 95% बूथ कमेटी का निर्वाचन इस बालोद जिले में हुआ है, सारे बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के बूथ इकाई का एक आधार है, और सारे बूथ अध्यक्ष को बधाई देता हूं ,मंडल की प्रक्रिया का जो आधार था मंडल अध्यक्ष के चयन का जो प्रदेश के नेतृत्व ने दो गाइड लाइन जारी की थी एक बुथ ईकाई के साथ-साथ मंडल में हमको मंडल अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया करवाने और उसमें मंडल अध्यक्ष की दृष्टि से एक लिमिटेशन भी था 35 से 45 वर्ष के बीच, दूसरा मंडल अध्यक्ष हमारा सक्रिय सदस्य हो तीसरा कहीं किसी प्रकार का अपराधिक प्रवृत्ति का ना हो, चौथ व अनुशासनहीनता या किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में उसका कोई विषय ना हो भारतीय जनता पार्टी के रीति-निति के आधार पर कार्यकर्ता संगठन की दृष्टि से काम करता हो और यही जो मापदंड है|

जो नए जिला अध्यक्ष का निर्वाचन होगा और जो प्रक्रिया में आप सबके बीच में पूर्ण करूंगा, उसमें भी जिला अध्यक्ष को लेकर लिमिटेशन है 45 से 60 वर्ष अब जो मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ है, और सारे मंडलों में जो हमारे निर्वाचन अधिकारी गए उस पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए नाम लेकर आए और उसके बाद जो जिले में कोर कमेटी होती है उसमें निर्णय लिया, व्यक्तिगत बात करके प्रदेश को हमने नाम सौंपा और प्रदेश से सर्वसम्मति से जो नाम तय हुआ उसको बालोद जिले के 16 मंडलों में इसकी सूची दी गई । निश्चित रूप से जिला अध्यक्ष के लिए भी ,आप सभी जितने भी यहां बैठे हैं क्योंकि जिला अध्यक्ष का निर्वाचन है जिला अध्यक्ष बनाना है और पूरे प्रदेश में हमारा संगठन पर्व चल रहा है तो स्वाभाविक प्रक्रिया है और इस प्रक्रिया से हम गुजरे भी हैं और इस प्रक्रिया का पालन भी किया है बूथ कमेटी 50% बूथ कमेटी के गठन के बाद मंडल का निर्वाचन का 50% गठन हुआ फिर जिले का निर्वाचन जिला निर्वाचन 50% गठन होगा ,फिर प्रदेश का और प्रदेश में 50% गठन हो तो,देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। और अभी जिले के अध्यक्ष के बाद ,प्रदेश अध्यक्ष उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन होगा ,आप सभी यहां उपस्थित हैं और भारतीय जनता पार्टी संगठन की दृष्टि से अपने अपने क्षेत्रों में काफी वर्षों से काम कर रहे हैं, अलग-अलग बैठकों में रहकर भारतीय जनता पार्टी को इस जिले में खड़ा करने का काम किया है, अपने यहां जनप्रतिनिधि, सरपंच , सांसद तक बनाया है, और भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों को विचारों को हमारी डबल इंजन की सरकार है नरेंद्र मोदी जी की जन – कल्याणकारी योजनाएं हैं उसको भी हम संगठन के माध्यम से विष्णु देव सरकार के साथ जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, अब जिले का भी निर्वाचन है, उसका भी का पालन करना है, यह लोकतांत्रिक और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। व्यक्तिगत रायसुमारी के बाद जो प्रक्रिया मंडल में हमने अपनाया है, इस प्रक्रिया को जिला निर्वाचन की दृष्टि से अपनाएंगे, फिर कोर कमेटी के सदस्यों से बातचीत करके और जो भी नाम आप लोगों के द्वारा जो सुझाव या दिया गया है, उसे प्रदेश नेतृत्व में दिया जाएगा,प्रदेश नेतृत्व में जो भी नाम की सहमति होगी ,उसे जिले में लाकर घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा बालोद जिला के घोषणा के बाद चारों तरफ बहुत ही शानदार वातावरण है, उसके लिए भी मैं बालोद जिले के भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मैं धन्यवाद और साधुवाद देता हूं। और नव नियुक्त 16 मंडल अध्यक्षों को नये दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा- संगठन पर्व के अंतिम पड़ाव में जिसमें सदस्यता अभियान शुरुआत से लेकर अंतिम में इस पूरे निर्वाचन प्रक्रिया की अंतिम कड़ी जिला अध्यक्ष निर्वाचन की रायसुमारी के रूप में आज का यह कार्यक्रम आयोजित है, मैं सभी नए 16 मंडल अध्यक्ष जो निर्वाचन प्रक्रिया की घोषणा हुई ,प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जिला चुनाव अधिकारी नीलू शर्मा के द्वारा मैं सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं ।और पिछले समय कठिन दौर में नेता प्रतिपक्ष की तरह भूमिका निभाने वाले सभी 9 मंडल अध्यक्ष जो रहे हैं मैं उन सभी को बधाई देता हूं बूथ स्तर से लेकर मंडल व जिले में हर कार्यक्रम में हर एक कार्यकर्ता की सहभागिता रही मैं उन सभी को जो नाम के लिए नहीं, पद के लिए नहीं, पार्टी के लिए समर्पित रहे हैं, उन सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं धन्यवाद देता हूं।
इस कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त जिले के महामंत्री व जिला संगठन चुनाव सह अधिकारी राकेश छोटू यादव ने किया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, पूर्व मंत्री राकेश यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञ दत्त शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक शुक्ला, महामंत्री दृव चेमन देशमुख ,राकेश छोटू यादव, उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू, ठाकुर रामचंद्राकार, त्रिलोकी साहू,नरेश यदू, संध्या भारद्वाज, अनिता कुमेटी ,कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा, मंत्री नरेश साहू, शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर ,राजेश दसोडे, कृतिका साहू ,अंबिका यादव, कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, जनप्रतिनिधि गण, सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गण, सभी 9 मंडलों के अध्यक्ष गण व नव निर्वाचित 16 मंडलों के अध्यक्ष गण, व समस्त जेष्ठ श्रेष्ट कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
कमल पनपालिया
जिला मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद
सिवनी में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन निर्माण का भूमिपूजन
ग्राम-सिवनी में कलेक्टर परिसर के सामने आज नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन निर्माण का भूमिपूजन एवं शिलालेख अनावरण का कार्यकम हुआ संपन्न।
मुख्य अतिथि छ.ग. उच्च न्यायालय, बिलासपुर के चीफ जस्टिस माननीय श्री जस्टिस रमेश सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि छ.ग. उच्च न्यायालय, बिलासपुर के जस्टिस माननीय श्री जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी की वर्चुअल उपस्थिति में भूमिपूजन एवं शिलालेख अनावरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री श्याम लाल नवरत्न, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद, कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अजय साहू सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ का मटियामेट कर डाला है भाजपा सरकार ने: बैज
- युवा कांग्रेस के मुख्यमंत्री निवासी घेराव में शामिल हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज
रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रदेश में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार, निरंकुश अपराध और बढ़ती बेरोजगारी के विरुद्ध युवा कांग्रेस के मुख्यमंत्री निवास घेराव में शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू भी थे।
इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कुशासन ने पूरे राज्य का मटियामेट करके रख दिया है। पुलिस का सूक्ति वाक्य या कहें ध्येय वाक्य है परित्रणाय साधुनाम।

इसका अर्थ है – साधुओं जैसे भले लोगों के कल्याण के लिए। यानि पुलिस बल कागठन नेक व्यक्तियों की सुरक्षा और अपराधी प्रवित्ति के लोगों पर अंकुश लगाना, मगर छत्तीसगढ़ में उल्टा हो रहा है। यहां नेक इंसान मारे जा रहे हैं और अपराधियों के साथ पुलिस वाले पार्टी कर रहे हैं। यह इस प्रदेश का दुर्भाग्य है। श्री बैज ने कहा कि अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और दलालों को संरक्षण देना ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं उनकी सरकार की दिनचर्या बन गई है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं, चाकूबाज सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर चाकू मारने की धमकी सार्वजनिक तौर पर देने लगे हैं। प्रदेश में महिलाएं, बच्चे, किसान कोई भी सुरक्षित नहीं है। अपराधियों को बचाने के लिए राजनैतिक दबाव के चलते पुलिस को नई नई थ्योरी गढ़ना पड़ रही है। हम इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। हम न झुकने वाले हैं, न रुकने वाले हैं। पूरे राज्य की जनता हमारे साथ खड़ी है।
जंगल में नक्सलियों ने बनाया क़ुतुबमीनार!
- कोमटपल्ली में नक्सलियों का सबसे विशाल स्मारक
- सुरक्षा बलों के जवानों ने स्तंभ को किया ध्वस्त
-अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर संभाग के घनघोर जंगल में क़ुतुबमीनार सरीखा विशाल स्तंभ मिला है। इस कुतुब मीनार को सुरक्षा बलों के जवानों ने कुछ ही घंटे में जमींदोज कर दिया।
आप अचरज में पड़ गए होंगे कि क़ुतुब मीनार का दीदार करने दुनिया भर के लोग दिल्ली पहुंचते हैं। फिर भला बस्तर के इस नकली ही सही क़ुतुब मीनार सरीखी धरोहर को ध्वस्त करने की जरूरत क्यों पड़ गई? तो चलिए बताते हैं बस्तर के इस अजूबे क़ुतुब मीनार की कहानी। दरअसल बस्तर में सक्रिय नक्सली अपने मृत साथियों की स्मृति को संजोए रखने के लिए स्मारकों का निर्माण करते हैं। स्मारक की ऊंचाई 5-7 फीट ही होती है, मगर संभाग के बीजापुर जिले में एक ऐसा नक्सली स्मारक मिला है, जिसकी ऊंचाई 10, 20 या 25 फीट नहीं बल्कि पूरे 62 फीट थी। बीजापुर जिले का वाटेवागु इलाका नक्सलियों का कोर इलाका माना जाता है। इस कोर इलाके में भी सुरक्षा बलों की धमक हो गई है। वाटेवागु में बीते 20 दिसंबर को सुरक्षा बलों का कैंप स्थापित किया गया और इसके साथ ही सुरक्षा बलों के जवानों ने वहां के जंगलों की खाक छानना शुरू कर दी। डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 210, 205, बीडीएस एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 23 दिसंबर को ग्राम कोमटपल्ली के जंगल में नक्सलियों द्वारा स्थापित 62 फीट ऊंचे स्मारक को ढूंढ निकाला और कुछ ही देर में उसे जेसीबी की मदद से ध्वस्त भी कर दिया।मौके पर अभियान दल के साथ सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक ऑप्स बीजापुर सेक्टर देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, कमांडेंट 210वीं कोबरा बटालियन अशोक कुमार, कमांडेंट कोबरा 205वीं बटालियन नरेश पवार, एएसपी मयंक गुर्जर, कमांडेंट 222वीं बटालियन विजेंद्र कुमार, डीएसपी महंत कुमार सिंह, तिलेश्वर एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौके पर उपस्थित थे।क्षेत्र में लगातार गश्त सर्चिंग अभियान जारी है।
किसान खुद तौल रहे हैं अपना धान और सिल रहे हैं बोरे
- धान खरीदी के लिए नहीं मिल रहे हैं हमाल
-अर्जुन झा-
बकावंड वैसे तो बस्तर जिले में धान खरीदी अमूमन व्यवस्थित ढंग से चल रही है, मगर कई जगहों पर दिक्कतें भी देखने में आ रही हैं। कहीं उठाव न होने से खरीदी केंद्रों में जगह की तंगी हो गई है। वहीं एक खरीदी केंद्र ऐसा भी है, जहां किसानों को अपना धान खुद तौलना और बोरों में भरकर सिलाई भी करनी पड़ रही है।
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बकावंड में हमाल नहीं होने के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस खरीदी केंद्र में किसान स्वयं अपने धान को तौलकर बोरों में भरते हैं और बोरों की सिलाई भी खुद कर रहे हैं। 3 दिन से लैंपस सोसायटी में काम करने हमाल नहीं पहुंच रहे हैं। किसानों ने बताया कि हमाल नहीं होने के कारण हमें स्वयं धान तौलाई और धान भरे बोरों की सिलाई का कार्य करना पड़ रहा है। किसान लालेंद्र बागड़े, गंगाधर कश्यप, ललित बघेल, चंद्र, धनिया, सुरजो, अनम, योगेश, मदन कश्यप, दया आदि का कहना है कि इस खरीदी केंद्र में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्या कहते हैं कर्मचारी
-0- लैंपस अध्यक्ष इंदिरा बघेल ने कहा कि हमाल दो तीन दिन से काम पर नहीं आ रहे हैं। अगर किसान अपने धान तौल करते हैं तो उन्हें प्रति बोरा 15 रुपए की दर से उन्हें मेहनताना दिया जाएगा।
-0- लैंपस प्रबंधक फूलसिंह ने कहा कि दो दिन से हमाल ढूंढ रहा हूं, हमाल नहीं मिल रहे हैं।
-0- धान खरीदी प्रभारी श्रीकांत पांडे ने कहा कि हमाल की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अब तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। हमाल की व्यवस्था करने का काम प्रबंधक और अध्यक्ष का है।












