जगदलपुर बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने गुरुवार की शाम जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के जरिए आपार आईडी बनाने की स्थिति व समस्याओं के संबंध में और स्कूली बच्चों का जाति प्रमाणपत्र बनवाने के कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल, डीएमसी अखिलेश मिश्रा सहित सभी बीईओ उपस्थित थे।
अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के हितों के लिए मोदी सरकार ने उठाए प्रभावशाली कदम: महेश कश्यप
- नई दिल्ली में पत्रवार्ता को संबोधित किया सांसद ने
जगदलपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में पत्रवार्ता को संबोधित किया। सांसद कश्यप ने कहा कि आज मुझे बताते हुए गर्व हो रहा है कि जब 2014 में नरेंद्र मोदी जी पहली बार प्रधानमंत्री बने तब आजादी के 65 वर्षों के बाद भी इस देश के 14 हजार से ज्यादा जिन गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी, उन गांवों और घरों में बिजली पहुंचा दी गई है। 45 करोड़ से ज्यादा गरीबों का जनधन का खाता खोलने का काम पहली बार मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद किया।

बस्तर सांसद ने कहा कि हमारे देश के एक पूर्व प्रधानमंत्री ने स्वीकारा था कि हम दिल्ली से 100 रूपए भेजते हैं तो गांव तक 15 रूपए पहुंचता है, किंतु आज प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में डीबीटी से सीधे राशि पहुंचाई जा रही है। उन्हें सफल प्रधानमंत्री के रूप में गांव, गरीब, किसान का आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे देश और राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रथम कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में देश की सत्ता का नेतृत्व किया, लेकिन अपने कुशल नेतृत्व के कारण परिस्थितियों को अपने अनुकूल भी बना लिया। उन्होंने भारत को विश्व में एक अलग पहचान दिलाई। श्री मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में विकास करते हुए आगे बढ़ रहा है, जिसका लाभ देश की जनता को मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने सूझबूझ से 140 करोड़ आबादी वाले भारत में कोरोना को कंट्रोल किया और कोरोना से बचाव के लिए 200 करोड़ से भी ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराई। अनेक राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने संकल्प के साथ मोदी जी की गारंटी को पूरा कर दिखाया है।
सामाजिक न्याय और आधकारिता विभाग
सांसद महेश कश्यप ने अनुसूचित जाति कल्याण के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि अनुसूचित जाति के लिए पोस्ट और प्री मैट्रिक की छात्रवृत्ति योजनाएं लागू की गईं। 2014-15 से 2024-25 तक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में अनुसूचित जाति के 54344025 से
अधिक विद्यार्थियों को 37193.6 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई तथा प्री मैट्रिक
छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति के लगभग 25076974 विद्यार्थियों को 3952.43 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई। वर्ष 2024-25 के लिए पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति के 1529000 से अधिक विद्यार्थियों के लिए
2361.30 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई। प्री मैट्रिक छात्रवृति योजना में अनुसूचित
जाति के लगभग 564000 विद्यार्थियों के लिए 143.48 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। यंग अचीवर्स के लिए उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना (श्रेयस)
एससी और ओबीसी छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग योजना (एफसीएस), 2014 -15 से 2024-25 तक लगभग 21091 एससी और ओबीसी छात्रों को 126.81 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई और 2024-25 में योजना के तहत एससी छात्रों के लिए 9.27 करोड़ रुपये की राशि जारी कीगई और 873 लाभार्थियों को सहायता दी गई। महेश कश्यप ने कहा कि अनुसूचित जाति के लिए टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजना (टीसीएस) में 2014-15 से 2024-25 तक अनुसूचित जाति के लगभग 26766 छात्रों को 499.9 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई और 2024-25 में योजना के तहत 809 अनुसूचित जाति के छात्रों को 16.92 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।अनुसूचित जाति आदि के छात्रों के लिए राष्ट्रीय ओवरसीज छात्रवृत्ति योजना (एनओएस) के तहत 2014- 15 से 2024-25 तक अनुसूचित जाति के लगभग 1122 चयनित छात्रों को 358.6 करोड़ रुपये की
केंद्रीय सहायता जारी की गई और 2024-25 में योजना के तहत 47 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए 37.24 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। अनुसूचित जाति के लिए राष्ट्रीय फेलोशिप योजना (एनएफएससी) के तहत 2014-15 से 2024- 25 तक लगभग 54401 अनुसूचित जाति के छात्रों को 1872.59 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की
गई और 2024-25 में योजना के तहत 3698 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए 138.18 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।
आवासीय शिक्षा की उत्कृष्ट व्यवस्था
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि लक्षित क्षेत्रों में उच्च विद्यालयों में आवासीय शिक्षा के लिए योजना के तहत 2014-15 से 2024- 25 तक लगभग 338963 अनुसूचित जाति के छात्रों को 612.91 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई और 2024- 25 में योजना के तहत 5334 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए 74.16 करोड़ रु की राशि जारी की गई। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय के तहत आदर्श ग्राम कार्यक्रम 2014-15 से 2020-21 तक योजना के तहत 14658 लाभार्थियों को 1429.38 करोड रुपये की केंद्रीय
सहायता जारी की गई।अनुसूचित जाति उप-योजना के लिए विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) (एससीएसपी) में 2014- 152020-21 तक योजना के तहत 3159698 लाभार्थियों को 5428.28 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई। छात्रावास घटक में पूर्ववती बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना में 2014- 152020-21 तक योजना के तहत 13640 लाभार्थियों को 299.98 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई। 2021 में योजना का विलय पीएम-अजय में हुआ और 2021-25 में योजना के तहत 22631 लाभार्थियों को 2800.34 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता
जारी की गई। अनुसूचित जाति के लिए वीसीएफ-एसी और पिछड़े वर्गों के लिए वीसीएफ-वीसी बैचर कैपिटल फंड की उपलब्धता कराई गई। एससी और बीसी के लिए वेंचर कैपिटल फंड के साथ अंबेडकर सोशल इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन
मिशन लाभवंचित उद्यमियों का समर्थन करता है, जिससे 778 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति और 4,500
नौकरियां सृजित हुई।
नवंबर 2024 तक, वीसीएफ-एससी के तहत 543.69 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसमें 115
कंपनियों को 393.61 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।इसके अलावा वीसीएफ- बीसी के तहत 112.35 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जिसमें 49.44 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। इस
कार्यक्रम ने 4,500 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार पैदा किया गया है और विभिन्न क्षेत्रों में 778 करोड़ रुपये
की परिसंपति बनाई गई है। एक ऑनलाइन पोर्टल, आए मेंटर डॉट कॉम मेंटरशिप प्रदान करता है, जिसमें नवोदित उद्यमियों के मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञों के साथ 213 सत्र आयोजित किए जाते हैं।
एक वर्ष से फरार युवक को धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार
- एक वर्ष से फरार धोखाधड़ी के 02 प्रकरण में आरोपी तेजनाथ देवागंन को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- बिल्डिंग मटेरियल देने के नाम से एडवांस में 30 लाख 97 हजार रूपये का किया गया था धोखाधड़ी ।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में ठगी के अनसुलझे प्रकरण व पुराने प्रकरण के निकाल करने हेतु एक विशेष टीम तैयार कर जिला रायपुर-बिलासपुर-कोरबा को भेजा गया था जो 2 प्रकरण के फरार आरोपी तेजनाथ देवागंन को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का विवरण 01ः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी डोमन लाल साहू पिता मदन लाल साहू 38 साल ग्राम खल्लारी थाना व जिला बालोद (छ0ग.) के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि घटना दिनांक 15.10.22 के 13.00 बजे से 14.01.2023 के 13.00 बजे तक प्रार्थी को बिल्डिंग मटेरियल देने के नाम पर एडवांस से नगदी रकम 13,97,000 रू. को लेकर प्रार्थी को लिये गये रकम के बदले बिल्डिंग मटेरियल नही देकर आरोपी तेजनाथ देवागंन पिता देवनाथ देवागंन साकिन राम नगर डौण्डी लोहारा जिला बालोद धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 140/24 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
घटना का विवरण 02ः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ईष्वर लाल साहू पिता रामरतन साहू उम्र 37 साल ग्राम पाररास थाना व जिला बालोद(छ0ग.) के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि घटना दिनांक 30.12.21 से 07.04.2022 तक तक प्रार्थी को बिल्डिंग मटेरियल देने के नाम पर एडवांस से नगदी रकम 17,00,000 रू. को लेकर प्रार्थी को लिये गये रकम के बदले बिल्डिंग मटेरियल नही देकर आरोपी तेजनाथ देवागंन पिता देवनाथ देवागंन साकिन राम नगर डौण्डी लोहारा जिला बालोद धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 141/24 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
विवेचना के दौरान आरोपी तेजनाथ देवांगन की पतासाजी हेतु एक विशेष टीम बनाकर जिला रायपुर-बिलासपुर-कोरबा की ओर रवाना किया गया था जो टीम के द्वारा आरोपी तेजनाथ देवांगन पिता देवानाथ देवांगन उम्र 38 साल पता वार्ड 15 रामनगर डौण्डी लोहारा थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ0ग0) हाल पता ससुराल रामाटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगावं(छ0ग0) का जिला कोरबा के थाना बालको क्षेत्र अंतर्गत अपना नाम पता छुपा कर शराब भठ्ठी के पास चखना का दुकान लगाने की सूचना प्राप्त होने से टीम के द्वारा रेड कार्यावाही कर आरोपी तेजनाथ देवांगन को थाना बालोद लाकर उक्त दोनो प्रकरण में दिनांक 05.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस धोखाधड़ी के अपराध को सुलझाने में निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य प्रधान आरक्षक मनोज निर्मलकर, आरक्षक भोपसिंह साहू, मोहन कोकिला, सायबर सेल बालोद से आरक्षक संदीप यादव व मिथलेष यादव एवं पुलिस लाईन बालोद से जागेन्द्र बेलचंदन का सराहनीय योगदान रहा है।
करकनगुड़ा, भीमापुरम जंगल मे नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़
- घटना स्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य नक्सल सामाग्र बरामद
-अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में फिर सुरक्षा बलों और नक्सलियों में आमना सामना हो गया। दोनों ओर से जमकर गोलियों की बौछार हुई और अंततः नक्सली भाग निकले। फोर्स ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर को नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के आधार पर सुकमा जिले के रायगुड़ेम में नए स्थापित कैंप से सुरक्षा बलों की टीम विशेष नक्सली विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी। टीम में 206वीं वाहिनी कोबरा बटालियन, 223वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे। सुकमा जिले में आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, डीआईजी सीआरपीएफ आनंद सिंह राजपुरोहित के मार्गदर्शन एवं सुकमा एसपी किरण चव्हाण, कमांडेंट पुष्पेंदर कुमार, 206 वाहिनी कोबरा, कमांडेंट नवीन कुमार 223 वाहिनी सीआरपीएफ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान में सजगता के साथ सेवा दे रहे जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर चिंतलनार क्षेत्र के ग्राम भीमापुरम, करकनगुड़ा, रायगुड़ेम व आसपास जंगल की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान दोपहर करीब सवा दो बजे ग्राम करकनगुड़ा, भीमापुरम केे पास पहले से घात लगाए बैठे पीएलजीए बटालियन एवं जगरगुंडा एरिया कमेटी के सशस्त्र नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से लगभग 25 मिनट तक फायरिंग होती रही। फोर्स के भारी पड़ने पर नक्सली जंगल-पहाड़ी की आड़ लेकर भाग निकले। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल का सर्च करने पर वहां नक्सलियों द्वारा छुपाकर कर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद की गईं। मुठभेड़ व सर्चिंग खत्म होने के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए।ये चीजें हुईं बरामद
भीमापुरम, करकनगुड़ा व रायगुड़ेम के जंगल से बरामद सामग्री कैंप में लाई गई है। इन सामग्रियों में कपड़ा 6 मीटर, काले व सफ़ेद बटन 700 नग, पेंट हुक 600 नग, काला सिलाई धागा 110 रोल
कम्बेड कपड़ा कटिंग अवशेष, बैटरी 4 नग, पेंट रबर इलास्टिक 1 रोल 40 मीटर, पोच रोल एराड 50 मीटर, पेंट चेन 5 मीटर, पेंट 1 नग, पिट्ठू व लाल कपड़ा 1 नग, मोबाईल पोच (कम्बेड) कपड़ा 1 नग, पानी बाटल कवर (कम्बेड) 1 नग
हाथ घड़ी डिजीटल 1 नग,
बम फटाका 5 नग, सुजा 1 नग, नायलोन वायर 1 बंडल, तीर-धनुष 3 नग, सेनेटाईजर बाटल 1 नग 1.5 एमएम बिजली वायर 20 मीटर, टार्च 1 नग, 2 एमएम बिजली वायर 20 मीटर, घड़ी बैटरी पैनासोनिक 1.5 वाट की 10 नग, इंज डेरिथिलिन 23 नग,
प्राथमिक उपचार किट 2 नग, ऑपरेशन सिरिंज 1 नग,
मरहम ट्यूब 1 नग, फर्स्ट एड
स्टील बाक्स 2 नग, सोलर चार्जिंग वायर 1 नग, मोबाईल चार्जर 1 नग, हेडफोन 1 नग, वायरलेस
निक बैंड हेड फोन 1 नग, स्टील केबल 3 नग, दवाईयां 11 नग, एमसिल 2 नग,
कपड़ा धोने का साबुन 10 नग, नहाने का साबुन 10 नग
इन्फयुलेशन (स्टाराईम) 33 नग, नक्सली साहित्य बुक 51 नग, नक्सली पर्चा,
पीएलजीए लाल झंडा 1 नग,
लाल बैनर 2 नग, पीएलजीए स्टील सिंबल बड़े 2 नग शामिल हैं,
दीपों की रौशनी से कल जगमग हो उठेगा दलपत सागर
- दीपों की रौशनी से कल जगमग हो उठेगा दलपत सागर
- महापौर और आयुक्त ने लिया तैयारी का जायजा
जगदलपुर नगर पालिक निगम के तहत आगामी 7 दिसंबर को दलपत सागर में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां का आज महापौर सफीरा साहू एवं नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने दलपत सागर का जायजा लेकर दीपोत्सव के किये जा रहे भव्य तैयारी की संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा करते 07 दिसंबर को दीपोत्सव कार्यक्रम पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में शहर की जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने जिसमें इस भव्य आयोजन में शामिल होकर इस दीपोत्सव की भव्यता बना सकें। इस वर्ष दीपोत्सव का चतुर्थ वर्ष है जिसमें ढ़ाई लाख दीयों को जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दीपोत्सव के संबंध में दलपत सागर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने वही तालाब की लगातार सफाई कराया जा रहा है। आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने बताया कि दलपत सागर की सफाई लगातार जारी रहेगा। साथ ही दीपोत्सव कार्यक्रम में दीयों की व्यवस्था, बाती, तेल, साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था व आकर्षक लाईटिंग व अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं को पूरी तरह तैयारी को दूरस्त रखने का निर्देश दिया। वही महापौर सफीरा साहू एवं आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने दलपत सागर दीपोत्सव कार्यक्रम में जगदलपुर शहरवासियों से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। हम सभी मिलकर दलपत सागर दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने में सभी 7 दिसंबर को दीपोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में मिलकर सफल बनाएं। इस दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, उप अभियंता अमन नेताम, प्रवीण पोयाम, हेमंत श्रीवास व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
नपा सीएमओ का अजब गजब कारनामा, अर्ध निर्मित दुकान की कर दी नीलामी
- दल्लीराजहरा नपा सीएमओ की भाजपा नेता ने की कलेक्टर से शिकायत
दल्लीराजहरा बालोद जिले की दल्ली राजहरा नगर पालिका पिछले कुछ माह से लगातार विवादों में घिरी हुई है। कभी विकास कार्यों में घोटाला, तो कभी टेंडर घोटाला जैसे आरोप लगते रहे हैं। वही अब नई दुकानों की नीलामी में पालिका प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगा है। पूरे मामले को लेकर दल्लीराजहरा के ही भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने बालोद कलेक्टर से शिकायत कर मामले की जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की हैl

मामले को लेकर भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने बताया कि नगर पालिका दल्लीराजहरा द्वारा नगर के मुख्य मार्गों में स्थित दुकानों की नीलामी सूचना को बिना विभागीय वेबसाइट में अपलोड किए अपने खास लोगों को 3 आवेदनों की औपचारिकता पूरी कर दुकान आबंटित करने की साजिश रची जा रही है । सौरभ लूनिया ने आगे बताया कि इन मुख्यमार्ग की हर दुकान 15 से 25 लाख तक में नीलाम हो सकती है और इससे पालिका के राजस्व का भी फायदा होगा। लेकिन दल्लीराजहरा नगर पालिका सीएमओ और अध्यक्ष द्वारा इन दुकानों को अपने चहेतों को औने पौने दर पर नीलामी कर चोर दरवाजे से दुकान आबंटित कर दी गई है। अपनी इसी शिकायत पर सौरभ लूनिया ने एक और मामले पर कहा कि नगर के मुख्यमार्ग में नाले के ऊपर पार्षद निधि से एक शौचालय बनवाया गया था, जहां पर एक दुकान 6 गुणा 6 फीट की अर्ध निर्मित अवस्था में है और जिसका भुगतान भी ठेकेदारों को नहीं हुआ है तथा ठेकेदार द्वारा उक्त पार्षद निधि के कार्य को नगर पालिका को हैंड ओवर भी नहीं किया गया है, बावजूद उक्त दुकान की भी नीलामी बिना विभागीय वेबसाइट में अपलोड किए शासन के नियम शर्तों की धज्जियां उड़ाकर दुकान आबंटित कर दी गई है। वही नगर पालिका द्वारा इस नीलामी प्रक्रिया में बरती गई लापरवाही को लेकर सौरभ लूनिया ने कलेक्टर के पास शिकायत की तथा दोषी अधिकारी पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने निकाय और पंचायत चुनाव और संविधान रक्षक अभियान पर दिए टिप्स
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ली पार्टीजनों की विशेष बैठक
जगदलपुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों, संविधान रक्षक अभियान, किसानों की धान खरीदी सहित संगठनात्मक विषयों पर बैज महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस के आधार स्तंभ है। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का बराबर सम्मान है। वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में पार्टी के लिए काम करें। कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। टिकट वितरण से लेकर पूरा चुनाव पारदर्शिता के साथ लड़ना है। वही वर्तमान में राज्य सरकार धान खरीद कर रही है, लेकिन उन्होंने वादा किया था कि 3100 रुपये समर्थन मूल्य में धान खरीदेंगे और 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदेंगे, लेकिन 3100 रुपये में धान खरीद कहीं नहीं खरीदी है। धान खरीद केंद्रों में अलग से अनावरी रिपोर्ट तैयार की गई है। भाजपा सरकार किसानों का पूरा धान नहीं खरीदना चाहती है। बारदाने की कमी है, बेमौसम बारिश हो रही है। उठाव नहीं हो रहा है। सरकार की नीयत साफ नहीं है, बहानेबाजी कर रही है। ताकि किसान कम से कम धान बेच सके। इस तरह का षडयंत्र किसानों के साथ कर रही है। श्री बैज ने आगे कहा कि राष्ट्रव्यापी संविधान रक्षक अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाना है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संविधान के निहित मूल्यों के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करी है। इस कार्यक्रम का मुख्य रूप से संविधान और समानता की लड़ाई, आरक्षण के अधिकारों की रक्षा संविधान की गारंटी, भेदभाव का उन्मूलन, संविधान का मुख्य विषय, गरीबों के संविधान के विरुद्ध पूंजीवादी सरकार और लोकतंत्र व संविधान द्वारा गारंटीकृत स्वतंत्रता को बचाने को लेकर व एक दशक से संविधान की नींव को कमजोर व छेड़छाड़ करने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान की रक्षा और इसके सिद्धांतों के प्रति पार्टी के समर्पण ही इसका उद्देश्य है। इस कार्यक्रम के जरिए एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों, विमुक्त जनजातियों, महिलाओं, बुजुर्गो और युवाओं,बुजुर्गों हितों को उजागर करना है।
दो दर्जन लोग कांग्रेस में शामिल
बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष दो दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की रीति नीति व दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर उन्हें कांग्रेस प्रवेश कराया। कांग्रेस प्रवेश करने वाले लोगों में किरण दास, नेहा दास, विनीता कश्यप, रॉक्सन सोमा, रतन सेन, प्रवीण नाग, दीपेश बेंजामिन, सुमीत नाथ, कुंजेश नेताम, टीटू, शिल्पा पीटर सहित अन्य शामिल हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, निगम के नेता प्रतिपक्ष उदय नाथ जेम्स, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, निगम सभापति कविता साहू, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर मौजूद रहे।
हार पर हार, कांग्रेस में पसरा मातम; आखिर इसकी जिम्मेदारी लेगा कौन: केदार कश्यप
- कांग्रेस की लगातार हार पर भाजपा ने पूछा सवाल
- जनता के साथ किए धोखे का मिल रहा फल: कश्यप
जगदलपुर प्रदेश सरकार में वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर इस बात को लेकर तीखा तंज कसा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट का उप चुनाव में हारने के बाद भी कांग्रेस में ऐसा एक भी नेता सामने नहीं आ रहा है, जो इस करारी हार की जिम्मेदारी ले या फिर जिम्मेदारी तय करे। श्री कश्यप ने कहा कि इस उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में एक बार फिर सन्नाटा पसरा हुआ है।
मंत्री कश्यप ने कहा कि पिछले साल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी हार देखी और केवल 35 सीटों पर ही सिमटकर रह गई जबकि 54 सीटों के साथ भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा का वोट प्रतिशत भी सबसे ज्यादा रहा। उसके बाद इसी वर्ष के मध्य में हुए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी अपने दिग्गज पूर्व मंत्रियों को मैदान पर फिर उतारा। भूपेश बघेल खुद राजनांदगांव से लड़े, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद से लड़े, पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया के अलावा राहुल गांधी के करीबी जो विधायक जेल में है, वह भी लड़े। ये सारे कांग्रेसी दिग्गज लोकसभा का चुनाव हार गए। कश्यप ने कहा कि रायपुर दक्षिण के उप चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता यह दावा कर रहे थे कि भाजपा की सरकार काम नहीं कर रही है और कांग्रेस की इकतरफा जीत होगी, तो रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में जितना कांग्रेस को वोट नहीं मिला, उससे ज्यादा की लीड के साथ भाजपा ने यह उपचुनाव जीता है। वन मंत्री कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लगातार हार के बाद हार से कांग्रेस में सन्नाटा पसर गया है। कांग्रेस पूरी तरह से हताशा और निराशा के गर्त में चली गई है। जनता द्वारा नकारी गई पार्टी बन गई है कांग्रेस अब। विपक्ष के रूप में कोई रचनात्मक काम कांग्रेस नहीं करती और केवल छत्तीसगढ़ में उसने हिंसा फैलाने के प्रयास किए, अपराध बढ़ाने के प्रयास किए, लेकिन अपनी बदनीयती से भरे इरादों में कांग्रेस सफल नहीं हो रही है और जनता बार-बार कांग्रेस के गाल पर तमाचे पर तमाचे मार रही है। कश्यप ने कहा कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि कांग्रेस में कोई भी हार की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। आज तक कोई नेता सामने नहीं आया, जिसने यह कहा हो कि हर के लिए मैं जिम्मेदार हूं। वहीं कांग्रेस नेतृत्व भी यह साहस नहीं दिखा पा रहा है कि वह इस करारी हार की जिम्मेदारी तय कर सके। कांग्रेस की जो ऐसी दुर्गति है, इससे कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
हार पर हार, कांग्रेस में पसरा मातम; आखिर इसकी जिम्मेदारी लेगा कौन: केदार कश्यप
- कांग्रेस की लगातार हार पर भाजपा ने पूछा सवाल
- जनता के साथ किए धोखे का मिल रहा फल: कश्यप
जगदलपुर प्रदेश सरकार में वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर इस बात को लेकर तीखा तंज कसा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट का उप चुनाव में हारने के बाद भी कांग्रेस में ऐसा एक भी नेता सामने नहीं आ रहा है, जो इस करारी हार की जिम्मेदारी ले या फिर जिम्मेदारी तय करे। कश्यप ने कहा कि इस उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में एक बार फिर सन्नाटा पसरा हुआ है।
मंत्री कश्यप ने कहा कि पिछले साल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी हार देखी और केवल 35 सीटों पर ही सिमटकर रह गई जबकि 54 सीटों के साथ भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा का वोट प्रतिशत भी सबसे ज्यादा रहा। उसके बाद इसी वर्ष के मध्य में हुए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी अपने दिग्गज पूर्व मंत्रियों को मैदान पर फिर उतारा। भूपेश बघेल खुद राजनांदगांव से लड़े, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद से लड़े, पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया के अलावा राहुल गांधी के करीबी जो विधायक जेल में है, वह भी लड़े। ये सारे कांग्रेसी दिग्गज लोकसभा का चुनाव हार गए। श्री कश्यप ने कहा कि रायपुर दक्षिण के उप चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता यह दावा कर रहे थे कि भाजपा की सरकार काम नहीं कर रही है और कांग्रेस की इकतरफा जीत होगी, तो रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में जितना कांग्रेस को वोट नहीं मिला, उससे ज्यादा की लीड के साथ भाजपा ने यह उपचुनाव जीता है। वन मंत्री कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लगातार हार के बाद हार से कांग्रेस में सन्नाटा पसर गया है। कांग्रेस पूरी तरह से हताशा और निराशा के गर्त में चली गई है। जनता द्वारा नकारी गई पार्टी बन गई है कांग्रेस अब। विपक्ष के रूप में कोई रचनात्मक काम कांग्रेस नहीं करती और केवल छत्तीसगढ़ में उसने हिंसा फैलाने के प्रयास किए, अपराध बढ़ाने के प्रयास किए, लेकिन अपनी बदनीयती से भरे इरादों में कांग्रेस सफल नहीं हो रही है और जनता बार-बार कांग्रेस के गाल पर तमाचे पर तमाचे मार रही है। श्री कश्यप ने कहा कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि कांग्रेस में कोई भी हार की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। आज तक कोई नेता सामने नहीं आया, जिसने यह कहा हो कि हर के लिए मैं जिम्मेदार हूं। वहीं कांग्रेस नेतृत्व भी यह साहस नहीं दिखा पा रहा है कि वह इस करारी हार की जिम्मेदारी तय कर सके। कांग्रेस की जो ऐसी दुर्गति है, इससे कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
संगठन को और अधिक सशक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
- संगठन चुनाव को लेकर हुई कार्यशाला में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
- चुनाव अधिकारी विक्रम उसेंडी ने की संगठन चुनाव तैयारियों की समीक्षा
- पूर्व जिला अध्यक्ष राधे कृष्ण पांडेय दी श्रद्धांजलि
जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है। भाजपा जिला कार्यालय में संगठन चुनाव हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव उपस्थित थे। जिला संगठन चुनाव अधिकारी विक्रम उसेंडी ने संगठन चुनाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी व तैयारियों की समीक्षा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कहा कि संगठन चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तय समय पर संगठन चुनाव पूरे हों। संगठन को और अधिक सशक्त बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिला संगठन चुनाव अधिकारी विक्रम उसेंडी ने कहा कि बूथ समितियों का गठन शीघ्र पूर्ण करें। मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के चुनाव निर्धारित कार्यक्रम अनुरूप क्रमानुसार तय समय पर होंगे। जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण करें। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कार्यशाला में संगठन चुनाव के कार्यक्रम व तैयारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय ने किया। कार्यशाला के समापन में दिवंगत पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राधेकृष्ण पाण्डेय को दो मिनट का मौन धारण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रंद्धाजलि अर्पित की। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिला प्रभारी जी. वेंकट, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, वेदप्रकाश पांडेय, महापौर सफीरा साहू, संजय पांडेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, धनुर्जय कश्यप, टेकेश्वरी मंडावी, जानकी राव आदि सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।












