City Media - Page 341 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 341

किस्मत वालों को मिलती है अशविरा जैसी बेटी

0
  • जगदलपुर की बिटिया अशविरा हुसैन ने बढ़ाया माता- पिता का मान
  • स्कूल प्रबंधन ने किया पिता अनवर का सम्मान 

जगदलपुर आम तौर बच्चों की पहचान माता – पिता से होती है। ऐसे सौभाग्यशाली माता पिता बहुत कम होते हैं, जिनकी पहचान अपनी संतान से बनती है। वैसे तो जगदलपुर के समाजसेवी अनवर हुसैन किसी परिचय और पहचान के मोहताज नहीं हैं, मगर उनकी इस पहचान पर उनकी बेटी अशविरा हुसैन ने चार चांद लगा दिए हैं। अशविरा जिस स्कूल के दम पर आज बड़े मुकाम की ओर बढ़ चुकी है, उस स्कूल प्रबंधन ने जब अनवर हुसैन का सम्मान किया, तो उनका सीना गर्व से और भी चौड़ा हो गया।

निर्मल विद्यालय जगदलपुर में गणित और कम्प्यूटर साइंस की स्टूडेंट रही अशविरा हुसैन बड़ी ही मेधावी छात्रा है। अशविरा निर्मल स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा में सिलेक्ट होकर देश की सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। पहले स्कूली बोर्ड परीक्षा में शानदार रिजल्ट लाकर अवशिरा हुसैन ने अपने अब्बू अम्मी का मान बढ़ाया, फिर सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के बाद एनआईटी में पढ़ाई के लिए चयनित होकर के पिता अनवर हुसैन का सीना गर्व से और भी चौड़ा कर दिया। पिता अनवर हुसैन के लिए तो अशविरा खुशियों की नेमत लेकर इस दुनिया में आई है। अनवर हुसैन का सीना तब 56 इंच को पार कर गया, जब बेटी की उपलब्धि पर निर्मल स्कूल प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित किया। पिता अनवर हुसैन खुशी से फुले नहीं समा रहे थे। बड़े नसीब वालों को मिलती है अशविरा जैसी बेटी।अनवर हुसैन कहते हैं कि ऎसी बेटियां सचमुच सौभाग्य से मिलती हैं। उन्होंने सभी माता पिता से अपील की है कि अपनी बेटियों को खूब पढ़ाएं, उन्हें हर तरह की खुशियां और सुविधाएं दें, बेटा बेटी में फर्क न करें।

अपार आईडी ने पैदा की मुश्किलें अपार; रुकवा दिया था वेतन, काम कर गई हड़ताल की वार्निंग

0
  •  बच्चों का अपार आईडी बनाने के काम को लेकर नाराज हैं सीएसी
  • जिले के 266 संकुल समन्वयकों का रोक दिया गया था वेतन
  •  डीईओ ने जारी किया भुगतान का आदेश

अर्जुन झा

जगदलपुर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना अपार आईडी ने शिक्षकों और संकुल समन्वयकों के सामने अपार मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यार्थी का एक यूनिक अपार आईडी बनाया जाना और उनका डिजिटल लॉकर तैयार किया जाना है। इसके लिए शिक्षक शिक्षिकाओं को किसी तरह का प्रशिक्षण ही नहीं दिया गया है।

अपार आईडी के तहत बनने वाले डिजिटल लॉकर में संबंधित छात्र के सभी तरह के शैक्षणिक दस्तावेज और उसकी व्यक्तिगत जानकारियां संग्रहित किए जाने की योजना केंद्र सरकार द्वारा सुनिश्चित की गई है।बिना प्रशिक्षण के शिक्षक शिक्षिकाओं को यह महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कराने की जिम्मेदारी दे दी गई है। अब भला बेचारे शिक्षक शिक्षिकाएं बिना सीखे पढ़े यह कार्य कैसे निपटाएं? लिहाजा काम पूरा नहीं हुआ तो गाज संकुल समन्वयकों पर गिर गई। उनका वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों के इस फरमान से संकुल समन्वयकों और शिक्षक शिक्षिकाओं में नाराजगी फैल गई। इस कार्य के लिए आज तक प्राथमिक शालाओं व माध्यमिक शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित ही नहीं किया गया है और न ही इस संबंध में ब्लॉक व जिला स्तर पर किसी प्रकार की कार्य योजना तैयार की गई न प्रशिक्षण दिया गया। इस लापरवाही की सीधी जिम्मेदारी जिला परियोजना अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी की बनती है। अपार आईडी बनाने हेतु कई प्रक्रियाओं में दिक्कतें आ रही हैं, जिनका निराकरण जिला स्तर पर कभी नहीं किया गया। अपार आईडी बनाने में सबसे जटिल समस्या आधार कार्ड अपग्रेडेशन है। बस्तर जिले की 60 प्रतिशत छात्र छात्राओं के आधार कार्ड अपग्रेड नहीं हो पाए हैं। यह उनके पालकों और शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए बड़ी चुनौती भरा काम है। इसका समाधान जिला स्तर के आधिकारियों द्वारा किया जाना था, जो कि नहीं किया गया। अपार आईडी के कार्य में प्रगति न होने पर संकुल समन्वयकों बलि का बकरा बनाते हुए वेतन भुगतान के चार दिवस पहले उनका वेतन रोकने का निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर अपार आईडी के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के राष्ट्रीय सर्वेक्षण कार्यक्रम परख एनएएस 2024 में सहयोग नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ आज तक जिले के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उधर वेतन रोकने के आदेश से नाराज बस्तर जिले के समस्त संकुल समन्वकों ने आपात बैठक कर निर्णय लिया कि जब बिना उचित कारण के बेवजह वेतन रोका जा रहा है तो संकुल समन्वयक क्यों उक्त कार्य को करेंगे? इसके बाद बस्तर जिले के संकुल समन्वयकों ने आज 28 नवंबर से कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी थी।

जारी हुआ भुगतान का आदेश

हड़ताल करने जिलेभर के संकुल समन्वयक आज हड़ताल करने जिला मुख्यालय जगदलपुर में जमा हो गए थे। इसकी भनक लगते ही जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने संकुल समन्वयक संघ के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया। उन्होंने सभी बातों पर विचार करने के बाद संघ के जिला अध्यक्ष और प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वेतन का भुगतान किया जाएगा आप लोग हड़ताल वापस लेकर ड्यूटी पर लग जाएं। इस

आश्वासन के बाद संकुल समन्वयकों ने हड़ताल वापस ले ली और कुछ ही देर में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और परियोजना अधिकारियों को संकुल समन्वयकों के वेतन भुगतान के संबंध में आदेश जारी कर दिया।

मां दंतेश्वरी शक्तिकेंद्र में बूथ समिति का हुआ गठन

0

जगदलपुर मां दंतेश्वरी शक्तिकेंद्र के अंतर्गत मां दंतेश्वरी वार्ड नंबर 20 में बूथ क्रमांक 119 और 120 में बूथ समितियों का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारी सदस्य नामित किए गए। बूथ समिति के गठन के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में रोशन झा उपस्थित थे।समिति के गठन में उपस्थित शक्तिकेंद्र प्रभारी मनोहर दत्त तिवारी, सह प्रभारी प्रकाश झा, वार्ड के पार्षद एवं संयोजक राजपाल कसेर, सतीश वाजपेयी एवं वार्ड क महेश दास, कमल श्रीवास्तव, हेमलाल, दंतेश्वर राव, बिशन पाल, हेमराज, आशा सागर, नीला महाराणा, दीपा सागर, कलावती कसेर, गुजी, कनेश्वरी नाग, शंभू ठाकुर, सावित्री राणा, रेखा, सुखलाल नाग, सोनदई, सफीर, तुलसा सागर, रोशनी, रोगों, कमला रामसिंह, मिनाज, राजेंद्र, दयाशंकर, सत्यनारायण, साहिल, रायचंद, अरुण सागर, रतन नाग, शिवानंद एवं वार्ड के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बूथ में गणेश दास मानिकपुरी, सुखदेव मेश्राम, मानिमा सागर, रंजीता पाणिग्रही को सर्व सम्मति से चुना गया

पदोन्नति प्रक्रिया के लेट लतीफी से नाराज सहायक शिक्षकों ने डीईओ को दिया हड़ताल का अल्टीमेटम

0
  •  बस्तर जिले की 200 प्राथमिक शालाओं रिक्त है प्रधान पाठकों का पद 

जगदलपुर शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया लंबित रहने से सहायक शिक्षक आक्रोशित हो उठे हैं।इसे लेकर शिक्षकों ने हड़ताल का भी अल्टीमेटम दे दिया है।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे ने बताया कि बस्तर जिले की प्राथमिक शालाओ में प्रधान अध्यापक के लगभग 200 पद रिक्त हैं। पिछला प्रमोशन हुए लगभग डेढ़ वर्ष हो चुके हैं एवं पात्र सहायक शिक्षक प्रधान अध्यापक की पदोन्नति का लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। जिले में पद रिक्त होते हुए भी पदोन्नति से वंचित होना काफी कष्टदायक है। जबकि अधिकांश प्रधान अध्यापक रिक्त शालाएं शिक्षक विहिन और एकल शिक्षिकीय हैं। जिससे सहायक शिक्षक संवर्ग प्रताड़ित महसूस कर रहा है। संघ द्वारा तीन -चार बार ज्ञापन दिया जा चुका है, परंतु इस पर किसी भी प्रकार से कार्रवाई न होने के कारण संगठन क्षुब्ध और है। इस बेरुखी से आहत होकर और पदोन्नति की प्रक्रिया 5 दिसंबर तक पूर्ण नहीं किए जाने की स्थिति में 6 दिसंबर को फेडरेशन के द्वारा धरना प्रदर्शन एवं जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

 

इसके लिए जिम्मेदार जिला शिक्षा कार्यालय होगा। आज के भेंट कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे के साथ जिला सचिव गणेश्वर नायक, ब्लॉक अध्यक्ष कौशल्या सोरी, ईश्वर बंधैया ब्लॉक अध्यक्ष बस्तर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष एसएन सिदार, सह सचिव राम किशोर नेताम, एसएस जॉन, मकुंद देवांगन, मनी भद्रे, टीकम ठाकुर, बिमला सोरी, श्रीमती आर्मो और बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक ने ने किया दरभा ब्लॉक के अस्पतालों का निरीक्षण

0
  • आयुष्मान कार्ड बनाने एवं सिकलसेल जांच में तेजी लाने के दिए निर्देश 

जगदलपुर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बस्तर द्वारा विकासखंड दरभा के अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक ने आयुष्मान कार्ड एवं सिकल सेल जांच की प्रगति की जानकारी ली। उप स्वास्थ्य केन्द्र छिंदावाड़ा एवं चंद्रगिरी के आश्रित ग्राम मामड़पाल के पुजारीपारा में आयुष्मान कार्ड बनाने में लगे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक गोपलत नाग से आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी ली गई। लब्बापारा में सीएचओ नंदनी भगत, नम्रता कड़ियाम एवं सहयोगी जितेंद्र ठाकुर एमटी एवं मितानिन द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु घर घर भ्रमण के दौरान सभी सीएचओ से आयुष्मान कार्ड निर्माण में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई एवं जल्द से जल्द सभी ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया। सीएमएचओ ने उप स्वास्थ्य केंद्र चंद्रगिरी का निरीक्षण किया, जहां पर अंदरूनी क्षेत्र बेलापारा में संयोजक देवाशीष यादव, सीएचओ सेजमनी बघेल द्वारा सिकल सेल टेस्ट एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण किया जा रहा था। कर्मचारियों एवं एमटी मितानिनों से कार्य में आने वाल कठिनाईयों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। डॉ. संजय बसाक, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल मंडावी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक राजेंद्र सिंह नेताम उपस्थित रहे।

डौंडी में आयोजित तहसील साहू संघ के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री, विकास कार्यों की दी सौगात

0

साहू समाज के सामाजिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की घोषणा एवं 01 करोड़ 43 लाख रुपए लागत के महतारी घाट डोम शेड, डामरीकरण, नाली निर्माण कार्य तथा 37 लाख 51 हजार रूपये लागत के ट्यूबलर पोल विद्युतीकरण कार्य का किया शिलान्यास

बालोद, कल 27 नवंबर 2024  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि साहू समाज एक मेहनतकश समाज है जो कि अपने मेहनत एवं ईमानदारी के बदौलत शिक्षा, शासकीय सेवा, व्यापार-व्यवसाय एवं राजनीति आदि प्रत्येक क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। साव आज विकासखंड मुख्यालय डौंडी के पुलिस मैदान में आयोजित तहसील साहू संघ के अभिनंदन समारोह के अवसर पर अपना उदगार व्यक्त कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर साव ने विकासखंड मुख्यालय डौंडी में साहू समाज के सामाजिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने 01 करोड़ 43 लाख रुपए लागत के महतारी घाट डोम शेड, डामरीकरण, नाली निर्माण कार्य तथा 37 लाख रूपये लागत के ट्यूबलर पोल विद्युतीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री साव ने कहा कि नगर पंचायत डौंडी के विकास हेतु अब तक वे कुल 04 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दे चुंके हंै और आने वाले समय में भी विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू, राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश साहू संघ के सलाहकार  पवन साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सोमेश सोरी, जिला साहू संघ के अध्यक्ष सोमन साहू, तहसील अध्यक्ष सोमेश साहू मंडल अध्यक्ष मनीष झा राकेश द्विवेदी सहित कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक  एसआर भगत एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने साहू समाज के महत्व एवं विशेषताओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की ताकत है। साव ने कहा कि साहू समाज मेहतनकश, स्वाभिमान, ईमानदार एवं कठिन श्रम कर अपना जीवन यापन करने वाला समाज है। उन्होंने कहा कि साहू समाज की इन विशेषताओं को पूरी दुनिया जानती है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज की इसी विशेषताओं के बदौलत आज साहू समाज का बेटा श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित हैं। उनके कुशल नेतृत्व में भारत आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजाकर विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश साहू संघ द्वारा वर्तमान परिस्थिति के अनुरूप सामाजिक रीति-रिवाजों में किए गए परिवर्तन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय एवं परिस्थिति के अनुरूप जो चीजें सामायिक एवं प्रासंगिक नही है इन रीति-रिवाजों में परिवर्तन भी आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने साहू समाज के लोगों को शिक्षित एवं संगठित होकर और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनकर विकास पथ पर निरंतर अग्रसर होने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने सभी समाज के लोगों से अपनत्व भाईचारा के साथ एक-दूसरे का परस्पर सहयोग करते हुए छत्तीसगढ़ एवं देश के विकास में अपना योगदान देने को कहा।

इस अवसर पर श्री साहू ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आज छत्तीसगढ़ का पहचान तेज गति से विकास करने वाले राज्यों में है। साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा हमारे अन्नदाता किसानों का सम्मान करते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल, 3100 रुपये की दर से धान खरीदी करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा राज्य के माताओं एवं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु महतारी वंदन योजना प्रारंभ कर प्रतिमाह उन्हंे 01 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी के तहत की गई प्रत्येक वादों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर उन्होंने गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंट कर उनके गोद भराई रस्म को पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट मिष्ठान खिलाकर उनका अन्नाप्राशन कराया। साव ने कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅलों का भी निरीक्षण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू ने साहू समाज के लोगों को आपसी भाईचारा, प्रेम एवं परस्पर सहयोग के साथ तथा शिक्षित एवं संस्कारवान बनकर समाज के प्रगति में अपना योगदान देने की अपील की। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश साहू संघ के सलाहकार श्री पवन साहू ने समाज के लोगों को भक्तमाता कर्मा, भामाशाह आदि विभूतियों से प्रेरणा लेकर समाज के विकास में अपना योगदान देने को कहा। इस अवसर पर स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए तहसील साहू संघ के अध्यक्ष सोमेश साहू ने साहू समाज के मांगों की ओर उप मुख्यमंत्री अरूण साव का ध्यान आकृष्ट कराया। समारोह में साहू समाज के लोगों के द्वारा कार्यक्रम स्थल में पहुँचने पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव का छत्तीसगढ़ के परंपरागत राउत नाचा के सुमधुर धुन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। समारोह में साहू समाज के सामाजिक प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या स्वजातिजन एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

राज्य के युवाओं के सुनहरे भविष्य को लेकर संजीदा है साय सरकार: मनीष पारख

0
  • सीजी पीएससी के 246 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी होने पर जताई खुशी =

जगदलपुर सरकारी नौकरी का सपना देख रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए भाजपा की विष्णु देव सरकार ने बड़ी खुशखबरी देते हुए छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2024 के 246 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

नोटिफिकेशन जारी होने पर भाजपा नेता एवं प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व सदस्य मनीष पारख ने परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी युवाओं से कहा है कि प्रदेश के युवाओं में असीमित क्षमता है और मैं उन्हें इस परीक्षा के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। मनीष पारख ने कहा है कि युवा मजबूत इरादे और कड़ी मेहनत के साथ इस परीक्षा में शामिल होकर सफलता प्राप्त करें। भाजपा सरकार में पूरी पारदर्शिता से केवल प्रतिभावान को मौका मिल रहा है। भाजपा सरकार में हो रही पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया प्रतिभावान अभ्यर्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। भाजपा नेता मनीष पारख ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने मेहनती और काबिलियत रखने वाले युवाओं की नौकरी पर डाका डालने वाले भ्रष्ट अधिकारियों व माफियाओं को नेस्तनाबूद करने के लिए कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं के लिए की गई पीएससी घोटाला की जांच में “मोदी की गारंटी” भी पूरी हो रही है। पीएससी घोटाले में संलिप्त लोगों को सलाखों के भीतर डालने का काम भी शुरू हो गया है। मनीष पारख ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा व अरुण साव एवं मंत्रिमंडल के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया है और कहा है कि पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम से अब युवाओं को कड़ी मेहनत का फल प्राप्त हो रहा है। पहले जहां भाई-भतीजावाद और भेदभाव होता था, भ्रष्टाचार और लूट होती थी, वहीं अब भर्तियों में पूरी पारदर्शिता आई है।विष्णु देव सरकार ने कांग्रेस शासनकाल में हुए पीएससी घोटाले की जांच भी शुरू करा दी है। जिसे लेकर पिछले दिनों सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन सहित इस मामले में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार भी किया है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

0
  • विजय शर्मा के प्रयासों से केंद्र सरकार ने दी 15 हजार आवासों की मंजूरी
  • आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ितों के प्रति विजय शर्मा की संवेदना

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित ग्रामीणों को अब सरकार पक्के मकान उपलब्ध कराने जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की संवेदनशीलता की इसमें बड़ी भूमिका रही है।

उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 15 हजार आवासों की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा समय समय पर अपने बस्तर दौरे के दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों से मिलते रहते हैं और उनकी समस्याओं को महसूस करते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास देने की स्वीकृति हेतु निवेदन किया था। परिणाम स्वरूप 15 हजार आवासों की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा दे दी गई है। पीड़ित परिवारों को आवास मिल जाने से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यधारा से जोड़ेगी यह पहल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए यह पहल एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवंटित 15 हजार आवास केवल मकान नहीं बल्कि उन परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक भी हैं। हमारी सरकार इस योजना को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ लागू करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश के विकास और शांति स्थापना की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन देने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। यह योजना सामाजिक समरसता और विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होगी।

इस विशेष परियोजना के तहत पुलिस अधीक्षक जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत को आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों की सूची प्रदान करेंगे। इसके बाद जिला पंचायत द्वारा इस सूची का सर्वेक्षण और सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत कलेक्टर के माध्यम से लाभार्थियों के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जाएगा। इसके आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के दिशा निर्देशों के अनुरूप आवास निर्माण की प्रक्रिया आरंभ होगी।

इस योजना में विशेष रूप से उन परिवारों को शामिल किया जाएगा, जिनके नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 और आवास प्लस 2018 की सूची में शामिल नहीं थे। इन नामों को 6 दिसंबर 2024 तक आवास प्लस पोर्टल पर अपलोड करने की अनुमति केंद्र सरकार द्वारा दी गई है।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दिलाई बड़ी सौगात; धमतरी- कोंडागांव और बीजापुर- गढ़चिरौली तक बिछेगी रेल लाइनें

0
  • नई रेल लाइनों के लिए सर्वे को मिल गई है मंजूरी
  • सांसद कश्यप ने उठाई थी इन रेल लाइनों की मांग 

अर्जुन झा

 जगदलपुर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर संभाग को बड़ी सौगात दिलाई है। संभाग रेल सेवाओं के मामले में जल्द समृद्ध होने वाला है। ट्रेन सेवाओं के विस्तार के साथ ही नई रेल लाइनें बिछाने की मंजूरी भी रेल मंत्रालय ने दे दी है। नई रेल लाइनें धमतरी से कोंडागांव व्हाया बांसकोट और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से बीजापुर होते हुए बचेली तक बिछाई जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि सांसद निर्वाचित होने के बाद से ही सांसद महेश कश्यप बस्तर संभाग में रेलवे नेटवर्क को मजबूत और जन सुविधा के अनुकूल बनवाने के प्रयास में लग गए थे। उन्होंने रायपुर को सीधे बस्तर संभाग से जोड़ने हेतु धमतरी से कोंडागांव व केशकाल तक और महाराष्ट्र एवं बस्तर को जोड़ने के लिए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से बीजापुर, बचेली तक नई रेल लाइनें बिछाने तथा यात्री ट्रेन सेवाओं के विस्तार की मांग रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के समक्ष रखी थी। वर्तमान में जारी संसद के शीतकालीन सत्र में भी सांसद महेश कश्यप रेल मुद्दे को लेकर लोकसभा में फिर एक्शन मोड में नजर आए। सांसद महेश कश्यप ने रेल मंत्री से छत्तीसगढ़ और बस्तर से संबंधित रेल मसलों पर प्रश्न के जरिए जानकारी मांगी थी। लोकसभा की अपनी पहली पारी में ही बस्तर के रेल मुद्दे को सदन में उठाकर सुर्खियों में आए सांसद महेश कश्यप एकबार भी शीतकालीन सत्र में बस्तर के मुद्दे को लेकर सरकार के समक्ष लगातार प्रश्न उठाते आ रहे हैं। शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन ही बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कॉर्पोरेट मंत्री से सी- पेस की जानकारी मांगी थी। सत्र के दूसरे दिन 27 नवंबर को बस्तर सांसद ने एकबार फिर छत्तीसगढ़ और बस्तर से जुड़ी रेल सेवाओं पर रेल मंत्री से प्रश्न कर जानकारी मांगी। कश्यप ने रेल मंत्री से जानकारी चाही कि 2014 से आज तक देश में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ बस्तर संभाग में वर्षवार कितनी रेल पटेरिया बिछाई गईं और रेलगाड़िया शुरू की गईं?2014 से आज तक देशभर में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के लिए कितनी नई रेल परियोजनाएं प्रस्तावित हैं और स्वीकृत परियोजनाओ की संख्या कितनी है तथा इसके लिए कितना बजट आवंटित किया गया है?  कश्यप के प्रश्नों के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जो जानकारियां उपलब्ध कराई हैं, वे बस्तर के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षो के दौरान देशभर में लगभग 2.32 लाख करोड़ रुपए की लागत की 19 हजार 748

कि.मी. कुल लंबाई वाली 309 परियोजनाएं नई लाइन, आमान परिवर्तन और दोहरीकरण की

स्वीकृत की गई हैं। इनमें छत्तीसगढ़ में पूर्णतः या अंशतः पड़ने वाली 10,182 करोड़ रुपए की

लागत की 1,225 कि.मी. कूल लंबाई वाली परियोजनाएं नई लाइन, आमान परिवर्तन और

दोहरीकरण की शामिल हैं।

बस्तर जिले से गुजरने वाली 235 किमी लंबी दल्ली राजहरा-रावघाट- जगदलपुर रेल लाइन परियोजना को दो चरणों में क्रमशः दल्ली राजहरा- रारावघाट 95 किमी और रावघाट- जगदलपुर 140 किमी

में शुरू की गई है। पहले चरण के दल्ली राजहरा -रावघाट में 77 किमी. दल्ली राजहरा से ताड़ोकी तक

को कमीशन कर लिया गया है और इस परियोजना पर 31 मार्च 2024 तक 1,028 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। दूसरे चरण की रावघाट- जगदलपुर 140 किमी की विस्तृत परियोजना रपट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इसकी लागत 3,513.11 करोड़ रुपए है। इसके अलावा बस्तर मंडल में पूर्णतः व अंशतः पड़ने वाली नई रेल लाइन परियोजनाओं के लिए सर्वेक्षण स्वीकृत किए गए हैं। इनमें धमतरी- बांसकोट-कोंडागांव 183 किमी, गढ़चिरौली- बीजापुर-बचेली 490 किमी और कोठागुड़ेम-किरंदुल 180 किमी लंबी नई रेल लाइनें शामिल हैं। रेल मंत्री ने कहा कि चूंकि रेल नेटवर्क राज्य और जिले की सीमाओं के आर -पार फैला होता है। इसलिए गाड़ियों को

ऐसी सीमाओं के आर-पार नेटवर्क की आवश्यकता के अनुसार चलाया जाता है। वर्ष 2014-15 से 2023-24 की अवधि के दौरान देश में 1931 गाड़ी सेवाएं आरंभ की गई हैं। इनमें बस्तर क्षेत्र में स्थित स्टेशनों को सेवित करने 15 अगस्त 2018 से आरंभ की गई 18513 व 18514 किरंदुल- विशाखापटनम एक्सप्रेस,

15जुलाई 2019 से आरंभ की गई 7882378816 दल्लीराझरा-केवटी डेमू, 8 जुलाई 2023 से आरंभ की गई 08834/08833 रायपुर- अंनतागढ़ डेमू ट्रेन

शामिल हैं। इसके अलवा यात्रियों की आवश्यकताओं को पुरा करने के लिए निम्नलिखित सेवाएं बढाई गई हैं -78815/78818 रायपुर दुर्ग डेमू को गुदुम तक और उससे आगे भानुप्रतापपुर केवटी और अंतागढ़ तक बढ़ाया गया है।

(i) 14 अप्रैल 2023 से 07823/ 08816 दल्लीराजहरा- केवटी डेमू को अंतागढ़ तक बढ़ाया गया। 4 अक्टूबर 2023 से 08834/08833 रायपुर- अंतागढ़ डेमू को ताड़ोकी तक बढ़ाया गया।

क्राइस्ट कॉलेज में संविधान दिवस

0

जगदलपुर संविधान दिवस के अवसर पर क्राइस्ट कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो. फादर थॉमस पीजे के उद्बोधन से हुआ।

फादर थॉमस ने संविधान के महत्व और उसके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। छात्र-छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संकल्प लिया कि वे संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का सदुपयोग करेंगे और कर्तव्यों का पालन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में से एक था विविधता में एकता का उत्सव। पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य प्रस्तुति आदि के माध्यम से संविधान के मूल्यों को दर्शाया। इसके अलावा, छात्रों ने संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस आयोजन ने छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय भावना का संचार किया और उन्हें संविधान के प्रति जागरूक बनाया।

MOST POPULAR

HOT NEWS