City Media - Page 360 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 360

नाली सफाई करने वाले से कराया बिजली का काम, हैंडपंप की सफाई करने वाला बनवाता है सड़क

0

अर्जुन झा

बकावंड हैंडपंप के आसपास की सफाई, स्ट्रीट लाईट लगाने, सीसी रोड निर्माण आदि के नाम पर ग्राम पंचायतों में सरकारी फंड हजम करने का खेल कैसे खेला जाता है, इसका बड़ा नमूना बकावंड जनपद की ग्राम पंचायतों में देखने को मिला है। नाली सफाई करने वाला स्ट्रीट लाईट का भी काम कर लेता है और हैंडपंपों के आसपास के आसपास की सफाई करने वाला सड़क भी बना लेता है। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ग्राम पंचायत द्वारा किए गए भुगतान के दस्तावेज यह कहानी बयां कर रहे हैं।

बस्तर जिले की जनपद पंचायत बकावंड में भ्रष्टाचार और सरकारी फंड की बंदरबांट चरम पर है। जिन पर ऎसी करतूतों को रोकने की जबाबदारी है, वह भी पैसों की चमक के आगे नतमस्तक हो गए हैं। केंद्र और राज्य सरकार की मंशा रहती है कि उनके भेजे फंड का सदुपयोग हो और सारे कार्यों में पारदर्शिता हो, मगर ऐसा हो नहीं रहा है। सारे कार्यों की जानकारी ऑनलाईन और पोर्टल पर उपलब्ध हों इसकी भी तोड़ भ्रष्टाचार करने वालों ने निकाल ली है। मगर इस तोड़ में भी उनकी चूक सामने आ गई है। फर्जी बिल लगाकर सरपंच सचिव खुली लूट मचा रहे हैं। बिल भी ऐसे ऐसे कि सीमेंट की दुकान से स्टेशनरी ख़रीदी जा रही है और किराना दुकान से रेत एवं लोहा, फर्नीचर दुकान से पेंटिंग का सामान खरीदने के बिल पोर्टल में लगे नजर आ रहे हैं और भुगतान भी दर्शाया गया है। फर्जी बिलों से फर्जी भुगतान लिया जा रहा है। जनपद पंचायत बकावंड की अधिकांश ग्राम पंचायतों में फर्जी बिल लगाकर भुगतान प्राप्त किया जा रहा है। ग्राम पंचायत फरसीगांव, बेडा़ उमरगांव, राजनगर, बड़े देवड़ा, बकावंड, जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली क्षेत्रों की पंचायतों 15वें वित्त, मूलभूत मद, स्वच्छ भारत मिशन, और महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, डीएमएफ आदि योजनाओं के फर्जी बिलों को पोर्टल पर अपलोड करना आम बात हो गई है। पंचायत के सचिव सरपंच द्वारा हजारों के बिलों अपलोड कर आम जनता को भ्रमित किया जा रहा है। ग्रामवासी अगर सचिव से पूछते हैं कि किस सामग्री का बिल लगा है तो सचिव जवाब देते है नेट से निकाल लीजिए। जब पंचायत मैं नाली निर्माण, मरम्मत, साफ सफाई, सोख्ता गड्ढा, हैंडपंप मरम्मत, स्ट्रीट लाइन एवं पाइप लाइन विस्तार जैसे काम जमीनी स्तर पर नहीं हो रहे हैं, सिर्फ कागजों पर ही काम दिखाया जा रहा है। बिल में भुगतान के नाम पर सरपंच, सचिव केरिश्तेदार, परिवार के किसी सदस्य या सरपंच के खाते में ही रुपयों को स्थानांतरण किया जा रहाहै। मनीष सेठिया नामक व्यक्ति को नाली सफाई के नाम पर 49 हजार 500 रुपयों के और इसी व्यक्ति को स्ट्रीट लाइट विस्तार के नाम पर फिर 49 हजार 500 रुपयों और गली सड़क मरम्मत के नाम पर इतनी ही रकम का भुगतान करना दर्शाया गया है। इससे लगता है कि एक ही व्यक्ति हर तरह के कार्य करने में दक्ष है और हर कार्य की राशि 49 हजार 500 रुपए होना भी संदेह को जन्म देता है। इसी तरह मोहन लाल भारती नामक व्यक्ति को बोरगुड़ा से राजनगर तक सीसी सड़क निर्माण की मजदूरी के 36 हजार रुपए और हैंडपंप के आसपास की सफाई के एवज में 21 हजार रुपए का भुगतान दिखाया गया। हेमनाथ पटेल नामक व्यक्ति को बोरगुड़ा -राजनगर सीसी सड़क निर्माण की मजदूरी राशि 20 हजार रुपए और हैंडपंप के आसपास की सफाई कार्य के 10 हजार रुपए का भुगतान करना दिखाया गया है। पंचायतों के कर्मचारियों के काले कारनामों या फर्जी बिल की कभी जांच तक नहीं की जाती।

वर्जन:

होगी कड़ी कार्रवाई

सरकारी फंड का दुरूपयोग और फर्जी बिल लगाकर राशि हड़पना बड़ा अपराध है। सरपंच और सचिव ऐसा फर्जी काम कर रहे हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसएस मंडावी, सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड

गायत्री इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजन

0

जगदलपुर -8 नवंबर को गायत्री इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग जगदलपुर कॉलेज के द्वारा बेहतर शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक शाला डोंगाघाट में उपस्थित होकर स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व वह भारी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया ।

प्रधानआचार्या श्रीमती गीता रानी नायडू प्राथमिक शाला डोंगाघाट के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह और अन्य प्रचार्य गण उपस्थित थे साथ ही गायत्री इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपक कुमार और अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे सुश्री रेचल सागर मैडम के मार्गदर्शक में ये कार्यक्रम किया गया ।

इस शाला स्वास्थ्य कार्यक्रम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम जैसे गीत , नाटक एवं नृत्य के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में बच्चों को जानकारी दीया गया । साथ ही छात्र-छात्राओं को बेहतरीन स्वच्छता के बारे में भी बताया गया।

अवैध शराब बिक्री हेतू परिवहन करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0
  • आरोपियों के कब्जे से कुल 89 पौवा देशी प्लेन शराब एवं मोटर सायकल को किया गया जप्त ।
  • थाना राजहरा एवं स्पेशल टीम बालोद द्वारा किया गया संयुक्त कार्यवाही ।

पुलिस अधीक्षक महोदय एस.आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा एवं एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में अवैध जुआ सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा मे दिनांक 07.11.2024 को टाउन में अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूध्द कार्यवाही किया गया ।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.11.2024 को थाना राजहरा व स्पेशल टीम बालोद द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही हेतु टाउन/देहात रवाना हुआ टाउन भ्रमण के दौरान ग्राम कारूटोला में जरिये मुखबीर सूचना मिला कि दो व्यक्ति अपने एक्टीवा स्कूटी वाहन से अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन करते भट्ठी राजहरा से ग्राम भोयरटोला की ओर जा रहा है कि सूचना पर गवाह तलब कर एवं हमराह स्टाफ को लेकर ग्राम भोयरटोला पुल के पास जाकर आने जाने वाले व्यक्तियो को चेक किया दौरान संदेही दो व्यक्ति अपने ‍बिना नंबर के एक्टीवा स्कूटी से आते मिले जिसे रोक कर पुछताछ किया गया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम संतु यादव पिता पुनित राम यादव उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड 22 दल्लीराजहरा एवं गोकुल कुमार पटवा पिता श्रवण कुमार पटवा उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड 24 दल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद का रहने वाला बताये एक्टीवा स्कूटी वाहन मे रखे एक गुलाबी रंग के बोरी MAIDA लिखा हुआ मिलने पर संदेह प्रतित होने पर उनके कब्जे से एक गुलाबी रंग के बोरी MAIDA लिखा हुआ में 89 पौवा शोले देशी प्लेन शराब बैच जुमला 16.020 बल्क लीटर कीमती 8010 रूपये एवं अवैध शराब परीवहन करने में उपयोग में लाये डार्क नीला रंग बिना नंबर का एक्टीवा स्कूटी वाहन कीमती 60000 रूपये, जुमला कीमती 68,010 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, आरोपी द्वारा अवैध रूप से अधिक मात्रा में बिना नंबर की एक्टीवा स्कूटी वाहन में शराब परिवहन करते पाये जाने से आरोपियो द्वारा अपराध धारा सदर 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया जाता है ।

नाम आरोपी :-

1. संतु यादव पिता पुनित राम यादव उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 22 दल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद,

2. गोकुल कुमार पटवा पिता श्रवण कुमार उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 24 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद

जप्त सम्पत्ति एक गुलाबी रंग के बोरी MAIDA लिखा हुआ में 89 पौवा शोले देशी प्लेन शराब बैच नं0 316 लिखा हुआ जुमला 16.020 बल्क लीटर कीमती 8010 रूपये एवं एक एक्टीवा स्कूटी बिना नम्बर डार्क नीला रंग का कीमती 60,000 रूपये जुमला कीमती 68,010 रूपये

कांग्रेस नेता मौर्य ने व्रतियों और श्रद्धालुओं की दी छठ पर्व की बधाई

0

जगदलपुर आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य छठ पूजा के अवसर पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ शहर के दलपत सागर व गंगामुंडा तालाब स्थित छठ घाट पंहुचे। मौर्य ने व्रतधारियों व श्रद्धालुओं सहित मिथिला समाज के सदस्यों से मुलाकात की व छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,पार्षद कोमल सेना, ललिता राव, ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, निकेत झा,संदीप दास, एस नीला, उस्मान रज़ा, सलीम जाफर सहित अन्य मौजूद रहे।

दंतेवाड़ा में हुई साढ़े तीन करोड़ की गड़बड़ी में बस्तर सीएमएचओ डॉ. बसाक का भी नाम

0
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राशि में गड़बड़ी की जांच

अर्जुन झा-

जगदलपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए जारी राशि गलत तरीके से जिला हॉस्पिटल को ट्रांसफर कर वित्तीय हेराफेरी के मामले की जांच शुरू हो गई है। इस बड़े घोटाले में बस्तर के सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक का भी नाम सामने आया है। जब घोटाला हुआ तब डॉ. बसाक दंतेवाड़ा जिले के सीएमएचओ थे।

राज्य स्तर पर गठित जांच कमेटी शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुंची। रत्ना अजगले संयुक्त संचालक वित्त की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में प्रदीप टंडन राज्य कार्यक्रम प्रबंधक, एनयूएचएम, मनोज तिवारी राज्य वित्त प्रबंधक व संगीता पाटनवार राज्य सलाहकार शामिल हैं।

मामले की पड़ताल के लिए राज्य स्तर पर गठित जांच कमेटी ने एनएचएम की साढे तीन करोड़ की राशि को सिविल सर्जन सह अधीक्षक, जिला हॉस्पिटल के खाते में ट्रांसफर करने और उसे नियम विरूद्ध व्यय करने के मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। कमेटी ने फाइलें खंगाली और वर्तमान व पूर्व सिविल सर्जन के साथ ही जिले के पूर्व सीएमएचओ व वर्तमान सीएमएचओ को तलब कर बयान दर्ज किए। साथ ही मामले से जुड़े दस्तावेज भी टीम अपने साथ लेकर गई है। बयानों और दस्तावेजों की पड़ताल के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपी जाएगी। कुछ महीने पूर्व तक दंतेवाड़ा में पदस्थ रहे सीएमएचओ डॉ संजय बसाक व जिला हॉस्पिटल के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ कपिलदेव कश्यप के कार्यकाल में 3.40 करोड़ रुपए की राशि को बगैर कलेक्टर का अनुमोदन लिए ही जिला हॉस्पिटल के खाते में ट्रांसफर किया गया था। जबकि यह राशि अकेले जिला हॉस्पिटल के लिए नहीं, बल्कि जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों के लिए एनएचएम से मिली हुई थी। जिला हॉस्पिटल की सरकारी चेकबुक से 7 पन्ने गायब होने के मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। 7 चेक से कई ऐसे फर्मो को भुगतान करने की बात सामने आ रही है, जिन्होंने हॉस्पिटल में काम ही नहीं किया। इन चेकों से कुल 66 लाख रुपए की गड़बड़ी की बात प्रारंभिक जांच में सामने आई है। इस मामले की बारीकी से जांच कर संबंधितों पर एफआईआर करने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में हॉस्पिटल में पदस्थ कुछ क्लर्क स्टाफ की संलिप्तता की बात सामने आई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद ही नामों का खुलासा हो सकेगा।

छठ घाट पर पहुंचे कांग्रेस नेता

0

दल्ली राजहरा सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नगर के मध्य र स्थित छठ घाट पर जाकर संध्याकालीन एवं प्रातः कालीन अर्ध्य के दौरान कांग्रेसजनों ने छठ उपासकों व उपस्थित नगर वासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और छठी मैया से नगर के सुख समृद्धि के आशीर्वाद की कामना की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुरेश ठाकुर के निमंत्रण पर उनके परिवार जनों के साथ छठ आरती में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नपा अध्यक्ष शीबू नायर, मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह व संतोष पांडेय, जिला संयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, रामजतन भारद्वाज, जिला सचिव रवि जायसवाल, जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदीप बबलू, रामू शर्मा, पूर्व एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, पार्षद स्वप्निल तिवारी, सुरेश ठाकुर,जोगेंद्र ठाकुर, श्रीनिवास राव, घनश्याम शर्मा सहित कांग्रेसियों ने छठ पर्व की बधाई दी।

छत्तीसगढ़ यूपी बिहार सांस्कृतिक समिति से राजकिशोर सिंह, अभय सिंह,प्रमोद तिवारी,वशिष्ठ प्रसाद रस्तोगी, अश्विनी कुशवाहा, संतोष बरनवाल,बिरसपति सिंह,वी डी सिंह, भीम सिंह, रामजीत भारद्वाज, अशोक ठाकुर, सुरेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, अमित ठाकुर, राकेश ठाकुर,संस्कार ठाकुर, समर्पित ठाकुर, निक्कू, बॉबी, मोहन सिंह, अशोक श्रीवास्तव, आकाश सिंह, उपेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, रघुनंदन सिंह सहित सदस्यों से मुलाकात कर छठ पर्व की बधाई देते हुए सफल आयोजन की प्रशंसा की।

जीएसटी जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है व्यापारियों को: दीपक बैज

0
  •  विधायक, मंत्री धमका रहे हैं पत्रकारों और जनता को

रायपुर कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जीएसटी दस्तावेज की जांच के नाम पर भाजपा सरकार व्यापारियों का भयादोहन कर रही है। 1.50 करोड़ से ज्यादा से टर्न ओवर वाले व्यापारियों के दस्तावेजों की जांच भाजपा सरकार का व्यापारी विरोधी रवैया है। भाजपा सरकार व्यापारियों को टैक्स चोर समझ रही है।

दीपक बैज ने कहा कि जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। यह सरकार का व्यापारियों पर अत्याचार है। भाजपा सरकार उद्योग व्यापार को चौपट करने वाला निर्णय ले रही है। जिन व्यापारियों उद्योगपतियों के दिए टैक्स के पैसे से सरकार विकास और राहत के काम करती है। उन्हीं व्यापारियों को परेशान किया जाना गलत है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने 11 महिने में लगातार व्यापारियों के यहां जीएसटी के छापेमारी करवाई है। पहले सरकार ने ईवे बिल में छूट को समाप्त करने का निर्णय ले लिया था। अब व्यापारियों के दस्तावेजों की जांच कर रही है। पंजीयन के समय सभी दस्तावेज जांच कर पंजीयन कराया गया था फिर नया पंजीयन क्यों? कांग्रेस, सरकार के इस कदम का विरोध करती है। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार व्यापारी विरोधी निर्णय ले रही है। जमीनों के फ्री-होल्ड को बंद कर दिया, गाईड लाईन की दरों में 30 प्रतिशत छूट को समाप्त कर दिया, जीएसटी की जांच के नाम पर छापेमारी कर व्यापारियों को परेशान करना शुरू किया गया। उद्योगों की बिजली के दाम में बढ़ोतरी कर दिया गया। सरकार में बैठे हुए लोग व्यापारियों पर अनैतिक वसूली के लिए दबाव बनाते हैं। बैज ने कहा कि भिलाई के वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में तालाब के नामकरण को लेकर असहमति जता रहे कुरूद गांव के निवासियों से वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन द्वारा की गई अभद्रता तथा एक युवक का गला पकड़ कर धमकाने की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अगर जनता अपने चुने हुए जनप्रतिनिधि के पास जाती है तो भाजपा के विधायक गला पकड़कर दादागिरी करते हैं। यह कौन सा लोकतंत्र है? जनता हमारे लिए भगवान के समान है। लेकिन जनता को धमकाना, डराना यह सरकार की तानाशाही है और सरकार अपराध को नही रोक पा रही है। यह इस मामला से स्पष्ट है। सरकार के विधायक घमंड में चूर हो चुके हैं और जनता को डरा रहे हैं। साजा विधायक ईश्वर साहू के बेटे ने भी जनता से मारपीट की है, क्या यही सुशासन है? स्वास्थ्य मंत्री पत्रकारों को धमकी देते हैं। सरकार अपने विधायकों को नही रोक पा रही है तो अपराधी को क्या रोकेंगी? यह घटना निंदनीय है इसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की व्यापारी विरोधी, छत्तीसगढ़िया विरोधी आचरण को कांग्रेस दक्षिण के चुनाव में जनता के बीच लेकर जा रही है। जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

जहां पड़े थे प्रभु श्रीराम के चरण, उस शबरी नदी घाट पर दिखी तीन राज्यों की सांस्कृतिक एकता की झलक

0
  • कोंटा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया महापर्व छठ 

अर्जुन झा-

जगदलपुर जहां पड़े थे प्रभु श्रीरामचंद्र के चरण उस शबरी नदी के तट पर बुधवार और गुरुवार को तीन राज्यों की संस्कृतिक एकता की शानदार झलक देखने को मिली। लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया।

छठ पूजा बिहार, झारखंड ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों में भी हर साल बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। बिहार में यह सिर्फ पर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे महापर्व के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि इस पर्व का इंतजार हर बिहारी पूरे वर्ष भर करता है। बिहार, झारखंड के लोग सभी राज्यों के अमूमन सभी जिलों में बड़ी संख्या में निवासरत हैं।ऐसे में इस महापर्व पर अब पूरे भारत भर में छटा अलग ही बन जाती है। लोग बहुत ही आस्था और विश्वास के साथ इस पर्व में शामिल होते हैं और महिलाएं व्रत करती हैं। ऐसे ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंतिम छोर सुकमा जिले के कोंटा में भी पिछले 30 सालों से छठ पर्व की रस्म निभाई जा रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता सीता जब श्रीराम के साथ वनवास पर थीं, तब उन्होंने पहली बार छठ पूजन किया था। और कोंटा में दशकों से रह रहे बिहारी समाज के लोगों की आस्था, विश्वास और गहरे हो जाते हैं जब शबरी नदी के घाट पर श्रद्धालु डूबते हुए और उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने पहुंचते हैं। क्योंकि प्रभु श्रीराम अपने वनवास के दौरान माता सीता को खोजते हुए यहीं पर माता शबरी के पास पहुंचे थे और शबरी के जूठे बेर खाए थे। वहीं से शबरी नदी का मीठा और स्वच्छ पानी बहता है, जहां भगवान श्रीराम के पग पड़े थे, उस इंजरम के पास पड़ता है कोंटा। यूपी-बिहार भोजपुरी समाज के लोग तीन दशक से भी अधिक समय से छठपर्व कोंटा में मना रहे हैं। खासकर गुप्ता परिवार द्वारा यह परम्परा यह शुरू की गइ और आज तक उसे निभाते आ रहे हैं। छठ पूजा एक हिंदू पर्व है, जो कि कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी को मनाया जाता है। छठ पूजा पर भगवान सूर्य और छठी माता की पूजा की जाती है। व्रत को लेकर मान्यता है कि इस व्रत को रखने से सूर्य देवता की कृपा मिलती है। साथ ही संतान से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होती हैं। इस साल छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर से हुई और समापन 8 नवंबर को उगते सूर्यदेव को अर्ध्य देने के साथ हुआ। पहले दिन यह व्रत नहाय खाय के साथ शुरू हुआ। दूसरा दिन खरना हुआ जिसमें गुड़ और चावल की खीर तैयार की जाती है। तीसरे दिन शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। वहीं, चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के बाद पूजा समाप्त हुआ। छठ पूजा के दौरान महिलाएं 36 घंटे निर्जला उपवास रखती रहीं। वहीं इस पर्व पर कोंटा नगर में बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ियों के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिलता है। शबरी नदी पर छठ के दौरान ऐसा दृश्य देखने को मिलता है, तीन राज्यों की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन जाता है। और यह पिछले दशकों से चलते आ रहा हैं। जहां माताएं अपने संतान की लंबी उम्र की कामना करती हैं। यह सांस्कृतिक मिलन केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि इस पर्व के माध्यम से तीन राज्यों के बीच गहरी सांस्कृतिक एकता को भी दर्शाता है। इस विशेष अवसर पर न केवल छठव्रती महिलाएं बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी इस संगम का हिस्सा बनते हैं। व्रती महिलाओं का कहना है कि छठ पूजा में विशेष पवित्रता और संकल्प की आवश्यकता होती है।

झारखंड के आदिवासी बाहुल्य तीन विधानसभा क्षेत्रों में केदार कश्यप ने बना दिया भाजपाई माहौल

0
  • आदिवासी बेल्ट की सीटों की कमान मिली है कश्यप को
  • आदिवासी मतदाताओं का जीत जीतने में कामयाब रहे आदिवासी नेता केदार 

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा बस्तर के धाकड़ एवं जुझारू आदिवासी नेता केदार कश्यप झारखंड विधानसभा के चुनाव में आदिवासी बेल्ट के मतदाताओं का दिल जीत रहे हैं। झारखंड के आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों में केदार कश्यप ने अपनी शैली एवं मिलनसारिता के बूते भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना दिया है।

बस्तर के आदिवासियों के बीच लोकप्रियता का परचम लहरा रहे छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप इन दिनों झारखंड विधानसभा के चुनावों में व्यस्त हैं। उन्हें वहां चार विधानसभा क्षेत्रों का कलस्टर प्रभारी बनाया गया है। ये विधानसभा क्षेत्र हैं सिमडेगा, खूंटी, तोरपा एवं एक अन्य। ये विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य हैं। मंत्री केदार कश्यप स्वयं आदिवासी समुदाय के हैं और उनका पूरा खानदान शुरू से आदिवासियों और बस्तर के विकास के लिए संघर्ष करता आया है। केदार कश्यप के पिता स्व. बलिराम बस्तर ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ और केंद्र की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। दिवंगत बलिराम कश्यप ने बस्तर संभाग के विकास में अहम भूमिका निभाई थी।स्व. बलिराम कश्यप के नाम का डंका अविभाजित बिहार और ओड़िशा तक के आदिवासी जिलों में बजता रहा। बिहार से अलग होकर बने झारखंड राज्य के उन जिलों में भी बलिराम कश्यप की लोकप्रियता रही है, जो आदिवासी बाहुल्य हैं। इसके अलावा केदार कश्यप के भाई दिनेश कश्यप भी भाजपा की सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए हैं और सांसद रह चुके हैं। कश्यप परिवार की इन्ही उपलब्धियों और लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने मंत्री केदार कश्यप को झारखंड विधानसभा के चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी और पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर केदार कश्यप खरे भी उतर रहे हैं।

मंत्री केदार कश्यप को जिन चार विधानसभा क्षेत्रों का कलस्टर प्रभारी बनाया गया है, वे आदिवासी बाहुल्य हैं। सिमडेगा, खूंटी और तोरपा समेत चार विधानसभा क्षेत्रों के कलस्टर प्रभारी जिम्मेदारी सम्हाल रहे मंत्री केदार कश्यप को वहां के आदिवासियों का अथाह प्यार मिल रहा है और यह प्यार तीनों सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोटों के रूप में तब्दील होते जा रहे हैं। इन चारों विधानसभा क्षेत्रों में आज भी ऐसे सैकड़ों लोग मौजूद हैं जो दिवंगत आदिवासी नेता बलिराम कश्यप को आदिवासियों के मसीहा के तौर पर जानते और पूजते हैं। जैसे जैसे वहां के लोगों को पता चलता जा रहा है कि केदार कश्यप आदिवासी समुदाय से हैं और दिवंगत नेता बलिराम कश्यप के सुपुत्र हैं, लोग केदार कश्यप को पलकों पर बिठाने आतुर होते जा रहे हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में केदार कश्यप का जादू चल रहा है। इसे देखते हुए अन्य आदिवासी सीटों के भी भाजपा प्रत्याशी अब केदार कश्यप को अपने पक्ष में प्रचार के लिए आमंत्रित करने लगे हैं।

सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक किरण देव

0

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के दरभा ब्लाक के ग्राम नेगानार में संभागीय कलार समाज (जुगानी) द्वारा जय सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के उपलक्ष में आयोजित पूजा अर्चना कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ग्राम नेगानार में आयोजित जय सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पूजा अर्चना में शामिल होकर भगवान से बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने संभागीय कलार समाज जुगानी को जयंती की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। श्री देव ने कहा समाज ने जो भी मांगें रखी हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। इस दौरान रामाश्रय सिंह, मनोहर तिवारी, मंडल अध्यक्ष फूलसिंह सेठिया, समाज के संभागीय अध्यक्ष सूरीज नाथ, सरपंच बलराम, दुर्जन, मंडल महामंत्री पीडी हरीश, उपाध्यक्ष संतोष बघेल, गागरा राम, अनंत राम कश्यप, सीता नाग, दलपत राय, जयमन मौर्य, मंगल साय, सोनू राम, मुन्ना नाग, सूरज जायसवाल,मोहन जायसवाल, सोनामनी, भोला श्रीवास्तव, धमेंद्र ठाकुर, दरभा बीइओ श्री पात्र, समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS