City Media - Page 364 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 364

कांग्रेस ने मेयर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एसपी को दिया आवेदन

0
  • महापौर निधि में हुआ है भ्रष्टाचार: सुशील मौर्य 

जगदलपुर बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य और उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं व पार्षदों ने जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू पर पद का दुरुपयोग व महापौर निधि की रकम में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच एवं एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि पार्षद राजेश राय द्वारा अंबेडकर वार्ड क्र. 29 में एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण तथा इसी वार्ड के सामुदायिक भवन की मरम्मत एवं संघारण कार्य का कार्य कराया गया है। जब राजेश राय ने सूक्ष्मता से जांच की और मौके पर मैंने स्वयं एवं कार्यकर्ताओं के साथ जाकर उक्त वार्ड का अवलोकन किया तब पाया गया कि वार्ड में कहीं भी अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नहीं किया गया है। इसी इस वार्ड के सामुदायिक भवन की मरम्मत एवं संधारण कार्य करना बताया गया है, जबकि वार्ड में सामुदायिक भवन है ही नहीं। राजेश राय द्वारा सूचना के अधिकार के तहत नगर पालिक निगम की पंजी की सत्य प्रतिलिपि भी प्राप्त की गई है। इसमें 2019 से लेकर 2024 तक के निगम के द्वारा कराए गए कार्यों के भुगतान का ब्यौरा है। सुशील मौर्य ने कहा है कि उक्त कार्य हेतु स्वीकृत राशि तथा कार्य की लागत राशि 19 लाख 8032 रूपए है। कटौती राशि 22847 रूपए एवं भुगतान राशि 175185 रुपए है। इसी प्रकार वार्ड के सामुदायिक भवन की मरम्मत एवं संधारण कार्य से संबंधित किसी प्रकार के भुगतान की जानकारी निगम से प्राप्त दस्तावेजों में नहीं है। दोनों ही दस्तावेजों का अवलोकन करने से यह स्पष्ट होता है कि वर्तमान महापौर सफीरा साहू द्वारा अपने पद का दुरूपयोग किया गया है तथा बिना कार्य कराए ही राशि का दुरूपयोग किया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद पंचराज सिंह, सुशीला बघेल, कोमल सेना, ललिता राव, शुभम यदु, कमलेश पाठक, दीपा नाग, विजय बढ़ाई, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश नाग, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, अवधेश झा, संकल्प दुबे, महेश द्विवेदी, अनुराग महतो, मोइन खान, सुषमा सुता, विक्रांत सिंह, संदीप दास, उस्मान रज़ा, साइमा अशरफ, एस नीला, सलीम जाफ़र अली, मनीता राउत आदि मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ में चल रहा है अपराधियों का राज: दीपक बैज

0
  •  रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की त्वरित प्रतिक्रिया

अर्जुन झा

जगदलपुर राजधानी रायपुर में सेंट्रल जेल के बाहर एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की त्वरित प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ में कहीं भी इंसान सुरक्षित नहीं रह गया है। यहां बेलगाम अपराधियों का राज चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को रायपुर सेंट्रल जेल परिसर के सामने अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के गले को छीलते हुए निकल गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मामले पर त्वरित प्रतिक्रिया दी है। दीपक बैज ने इसे कानून व्यवस्था के लिहाज से गंभीर मामला बताते हुए कहा है कि जेल परिसर में हुई फायरिंग प्रदेश में अपराधियों के बढ़े हुए हौसले को बताती है।  बैज ने सवाल किया है कि जब जेल परिसर ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता के घर का परिसर कितना सुरक्षित होगा? पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का कोई भी कोना अब सुरक्षित नहीं रह गया है। जबसे यहां भाजपा की सरकार बनी है तभी से अपराधों का ग्राफ आसमान की बुलंदियों को छूने लगा है। छोटे मोटे अपराध तो राज्य की हर गली में हो ही रहे हैं, अब हत्या, लूट, बलात्कार, गैंगरेप, गोलीबारी जैसे संगीन अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। राज्य के किसी न किसी हिस्से से ऐसे संगीन अपराधों की खबरें अमूमन रोज सामने आ रही हैं। राज्य में पुलिस के जवान और उनके परिजन तक सुरक्षित नहीं रह गए हैं। यहां एक पुलिस कर्मी की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी जाती है, गुस्साई जनता की भीड़ पुलिस कर्मियों और अफसरों तक पर हमला कर देती है। वहीं दूसरी ओर पुलिस कस्टडी में निरीह ग्रामीण को मार डाला जाता है। ऐसे में राज्य की जनता अपनी सुरक्षा की उम्मीद भला किससे कर सकती है? दीपक बैज ने कहा है कि गलियों तथा सड़कों पर अपराधी मार डालते हैं और फरियाद करने थाने जाओ तो पुलिस वाले मार डालते हैं या फिर मार मार कर अधमरा कर देते हैं। दीपक बैज ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था सम्हल नहीं पा रही है। यहां बेलगाम अपराधियों का राज चल रहा है। छत्तीसगढ़ की लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को बर्खास्त कर यहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग फिर दोहराई है।

जगदलपुर में एक दिवसीय राज्योत्सव आज

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के तहत 5 नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन सिटी ग्राऊंड जगदलपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक कोंडागांव लता उसेंडी होंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री केदार कश्यप होंगे। राज्योत्सव कार्यक्रम सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर जगदलपुर सफिरा साहू के आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन तो होंगे ही, विभागीय स्टाल भी लगाए जा रहें हैं।

लुटपाट का आरोपी आदतन बदमाश गिरफ्तार

0
  • इलेक्ट्रानिक दुकान में की थी बॉक्स की लूटपाट

जगदलपुर शहर की ठाकुर रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप से दो नग ब्लूटूथ ट्राली स्पीकर बाक्स लूटकर फरार हुए आदतन बदमाश अमरीश सिंह राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है

आरोपी आदतन अपराधी, गुंडा बदमाश है। आरोपी अमरीश सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। 50 वर्षीय आरोपी अमरिश सिंह राजपूत पिता अरविंद कुमार सिंह राजपूत अनुपमा चैक पुरानी भट्ठी रोड पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड जगदलपुर का निवासी है। ज्ञात हो कि 3 अक्टूबर को प्रार्थी दीपक सिंह निवासी दीनदयाल वार्ड राउतपारा कमल खुराना के इलेक्ट्रानिक दुकान में सामान रिपेंरिग का काम करता है। दीपक सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अमरीश सिंह दुकान आया और दुकान से दो नग ब्लूटूथ ट्राली स्पीकर बाक्स को मांगे। एक ट्राली बॉक्स की कीमत 6 हजार रूपए बताई और कुल 12 हजार रुपए मांगे। इस पर अमरीश सिंह ने कहा – तुम मुझे नहीं जानते हो मै यहां का दादा हूं, मुझसे कोई पैसा नहीं लेता है। इसके बाद प्रार्थी दीपक सिंह को डरा धमका कर जबरदस्ती दो नग ब्लूटूथ ट्राली स्पीकर बाक्स को लूट ले गया। कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली थाने में धारा 309 (4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही थी। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इस टीम द्वारा प्रार्थी से घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। टीम द्वारा अमरीश सिंह राजपूत को हिरासत लिया गया। पूछताछ करने पर अमरीश सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने दोनों बाक्स को तोड़कर नदी पानी में फेंक दिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है। आरोपी को पकड़ने में

निरीक्षक शिवानंद सिंह, उप निरीक्षक लोकेश्वर प्रसाद नाग, प्रधान आरक्षक अनंत बघेल, उमेश चंदेल, कोमेश्वर बघेल हीरालाल भंडारी, आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, केशव चंद्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डौंडी में हुए हत्या के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार भेजा जेल

0

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देशन एवं अति. पुलिस अक्षीक्षक अशोक कुमार जोशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति डॉ चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना डौण्डी के अपराध क्रं. 96/2024 धारा 103, 3(5) BNS के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी एवं दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया.  चितरंजन साहू पिता चमन लाल साहू उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्रं.10 पुराना बाजार दल्लीराजहरा थाना दल्लीराजहरा, जिला बालोद (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.11.2024 को यश कुमार निषाद के घर प्रार्थी अपने साथियों के साथ मोटर सायकल से डौंडी पहुंचे और वहीं पर खाना बनाकर, खाना खाकर अपने दोस्तों के साथ टहलने निकले थे, कि ठाकुर देव स्थल डौंडी के पास डौंडी निवासी दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालक एवं आशीष कुमार एक स्कुटी में पहुंचे, एवं घूर कर देखने को लेकर दोनों पक्षों में वाद-विवाद हुआ, जिसे वहां पर मौजूद लोगों द्वारा समझाईश देकर मामला को शांत किया गया। बाद में पुनः राममंदिर के सामने मेनरोड के पास शाम करीब 05.00 बजे पहुंचे थे, चितरंजन साहू एवं उनके दोस्तों से डौंडी निवासी दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालक एवं आशीष कुमार क पुनः वाद-विवाद हुआ। उसके बाद प्रार्थी व उनके साथी लोग डरकर सब अलग-अलग रास्ते में बटकर यश कुमार निषाद के घर के पास पहुंचे। तभी मेहुल साहू, आकाश कुमार गंधर्व, शिवम भुआर्य, अभय गंधर्व बाजार चौक से यश कुमार के घर आते समय डौंडी निवासी दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालक एवं आशीष कुमार के द्वारा दौड़ाते मारते हुए मां-बहन की अश्लील गाली गलोच करते हुए आ रहे थे. शाम करीबन 05.30 बजे ठाकुर देव स्थल तिराहा डौंडी के पास डौंडी निवासी एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक द्वारा आज जान से मार दूंगा कहकर ईट के टुकड़ा से मेहुल साहू को जोरदार फेंककर मारा जिससे मेहुल साहू के सिर के दाहिने तरफ़ सिर में चोट लगने से बेहोश होकर वहीं पर गिर गया।

तब प्रार्थी और यश निषाद द्वारा मोटर सायकल से मेहुल साहू को ईलाज के लिये शासकीय अस्पताल डौंडी ले गये, जहां डाक्टर साहब द्वारा चेक करने पर मृत्यु हो जाना बताये। डौंडी निवासी दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालक एवं आशीष कुमार के द्वारा मारपीट करने से आकाश कुमार गंधर्व के माथा में, शिवम भुआर्य के दाहिने पैर के पिंडली में, तथा रास्ते से जा रहे रुपेश धनकर निवासी डौंडी के पीठ में चोंट आया है। घटना को चंदन जायसवाल, मोहम्मद शाहरुख एवं आसपास के लोग देखे-सुने हैं। रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 96/2024 धारा 103, 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

विवेचना के दौरान दो बालकों एवं आशीष कुमार का पता तलाश किया जो सकुनत में मिले, जिसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाया। गवाह यश कुमार निषाद, आकाश गंधर्व की उपस्थिति में आरोपी एवं का विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों का पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया है, जो अपराध घटित करना स्वीकार किये एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरब को बताये जगह पर पुलिस द्वारा जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।

 

विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को आज दिनांक 04.11.2024 के को माननीय किशोर न्यायबोर्ड में पेश किया गया है।

प्रकरण के आरोपी आशीष कुमार धनकर पिता जनक लाल धनकर उम्र 18 वर्ष 01 दिन साकिन वार्ड नं. 13 गड़रियापारा डौण्डी थाना डौण्डी जिला बालोद (छ.ग.) को आज दिनांक 04.11.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष शेन्डे, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्र.आर. नंदकिशोर चंद्राकर, प्र.आर. विष्णु तारम, प्रधान आर. दीपक नरेटी आर. षमनेश साहु, बिरेन्द्र भुआर्य, ईश्वर भंडारी, पुकेश साहू, भुनेश्वर यादव, कलेश्वर भुआर्य की सक्रिय भूमिका रही।

बालोद पुलिस को हत्या के आरोपी को चंद धण्टे में किया गया गिरफतार

0
  • परिवारिक विवाद एवं चरित्र शक के संदेह पर आरोपी ने किया अपनी पत्नी का लकड़ी के डण्डा से सिर, चेहरा में चोंट पहुंचाकर किया हत्या

दिनांक 02.11.2024 को ग्राम कोटवार दीपक गजभिये ग्राम हर्राठेमा के द्वारा सूचना दिया कि ग्राम हर्राठेमा में अश्वनी बाई की हत्या हो गई है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराई गई जो पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बालोद  एस.आर.भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में मौके पर उपस्थित पुलिस बल के साथ ग्राम हर्राठेमा पहुंचकर आरोपी की पहचान कर गिरफतारी करने हेतु निर्देशित करने पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के साथ ग्राम हर्राठेमा जाकर मौके पर प्रार्थीया श्रीमती जागेष्वरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 02.11.2024 को गोवर्धन पूजा होने से अपने घर पर थी कि दोपहर को पड़ोस की शांति बाई बताई कि डामन लाल गावड़े अपनी पत्नी अष्वनी गावड़े को मारपीट रहा है कि सूचना पाकर प्रार्थीया डामन लाल गावड़े के घर गई और उससे पूछी की अष्वनि को क्यो मार रहे हो तब आरोपी डामन लाल गावड़े ने बताया कि यह मेरे घर का मामला है, अष्वनि कहां है पूछने पर कमरे के तरफ दिखाने पर देखा कि उसके चेहरे एवं सिर में चोंट आया था व खून निकला रहा था तब उसने अपनी पुत्री चंद्रीका को बुलाकर उससे पानी मंगाया व गले से घर घर की आवाज निकल रहा था, मृतिका को पानी पिलाने के बाद कुछ समय बाद मृतिका के गले का आवाज आना बंद हो गया तथा मृतिका का शरीर हिलना डुलना भी बंद हो गया व अष्वनी बाई की मृत्यु हो गई थी डामन लाल गावड़े के द्वारा अपनी पत्नी को घरेलू विवाद को लेकर लकड़ी के डण्डा से मारपीट कर हत्या किया है कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 559/2024 धारा 103 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था, कि आरोपी को दिनांक 03.11.2024 को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

हत्या के आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, रामप्रसाद गंजभिये, प्रधान आरक्षक दुर्योधन यादव, मनोज निर्मलकर, देवकुमारी साहू, आरक्षक बनवाली राम साहू, नागेष्वर साहू, मोहन कोकिला, देवेन्द्र कुमार साहू व थाना बालोद स्टॉफ का सराहनीय भूमिका रही।

पिकनिक मनाने गए युवक की हत्या

0

दल्ली राजहरा :- पिकनिक मनाने गए युवक की हत्या दल्ली राजहरा के एक युवक जो कि अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने डौंडी गया हुआ था l राजा तालाब मेन रोड में टहलने के दौरान तीन नशे में धुत युवकों के साथ घुथ कर देखने जैसे मामूली सी बात पर विवाद हो गया l जिसमें से एक युवक ने पास पड़े पत्थर से मेहूल के सिर पर दे मारा l चोट इतना घातक हुआ कि घटना स्थल पर ही युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा l स्थानीय लोगों ने मेहूल को शासकीय अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया lमृतक युवक दल्ली राजहरा पुराना बाजार का रहने वाला है नाम मेहुल साहू उम्र लगभग 20 वर्ष पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी मनीष शेडे की टीम ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया l जैसे ही घटना की जानकारी मिली दल्ली राजहरा से घटना की जानकारी लेने के बहुत से लोग डौंडी थाने पहुंचे थे l अपने पिताजी का इकलौता संतान था l इस घटना से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है l वही पकड़े गए 3 युवक में 2 युवक आपचारिक बालक है। आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा जारी है।

दीपावली की रात्रि बंग (बंगाली) समाज के द्वारा कालीबाड़ी मंदिर में किया गया मां काली की विभिन्न अनुष्ठानों के साथ की गई पूजा

0

दल्लीराजहरा:- में बंगाली समाज के द्वारा दीपावली की रात्रि को विभिन्न अनुष्ठानों के साथ कालीबाड़ी में साथ मां काली की पूजा की गई तथा अपने परिवार के साथ-साथ शहर की सुख समृद्धि और शांति के लिए माँ काली से दुआएँ मांगी गई l पश्चिम बंगाल में दीपावली का त्योहार मां काली की पूजा के रूप मे मनाया जाता है l

राजहरा कालीबाड़ी के सचिव मदन माइती ने बताया कि राजहरा कालीबाड़ी की स्थापना स्वामी आत्मानंद रामकृष्ण मिशन रायपुर के कर कमरों के द्वारा 24 जून 1972 ईस्वी को संपन्न हुआ l उस समय विश्वनाथ आईच एवं डी एन राय व्यवस्थापक थे l साथ ही लगभग 34 व्यक्ति कालीबाड़ी की व्यवस्था में अपनी भागीदारी निभाई l जिसमें विश्वनाथ आईच ,गगन परेरा आज हमारे बीच उपस्थित है l

राजहरा बंगाली समाज के द्वारा प्रतिवर्ष अमावस्या और पूर्णिमा को कालीबाड़ी स्थित मां काली के मन्दिर में विशेष पूजा की जाती है l खासकर दीपावली की रात्रि को मां काली की रात्रि माना जाता है l इस रात्रि पूरे बंगाल में मां काली की पूजा की जाती है l दीपावली की रात्रि दल्ली राजहरा के बंगाली समाज का परिवार कालीबाड़ी में एकत्र होते हैं और पूरे विधि विधान के साथ मां काली की पूजा की जाती है l यह पूजा रात्रि लगभग 8:30 बजे से प्रारंभ होकर लगभग 3:00 बजे रात्रि तक होता है l कार्यक्रम प्रारंभ रात्रि 8:30 बजे कालीबाड़ी के अध्यक्ष सुकांतो मंडल , मदन माइती और कनक बनर्जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया l कार्य

क्रम में उपस्थित समाज के गौतम बेरा सजल राय, यस सी सरकार ,गौतम बोस, पुरोबी वर्मा एवं अन्य उपस्थित लोगों के द्वारा पूरे मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किया गया l यज्ञ में पूजा सेक्रेटरी सजल राय बैठे थे l यज्ञ समाप्त होने के बाद सभी उपवास धारी अंजलि कर उपवास तोड़े तब पूजा समाप्त हुआ l इस पूजा में समाज के सभी लोगों के द्वारा एकत्र होकर मां काली से अपने परिवार की सुख समृद्धि के साथ शहर के भी शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी गई l

मदन माइती ने बताया कि दीपावली की रात्रि में काली पूजा मनाने का पीछे कई कारण और कथाएं हैं l मां काली शक्ति और संरक्षण का प्रतीक है दीपावली की रात्रि उनकी पूजा करने से घर में सुख समृद्धि और शांति आती है l मां काली ने असुरों का विनाश किया था इसलिए इस रात्रि में पूजा करके बुराई पर अच्छाई का जीत भी माना जाता है l इस दिन मां की पूजा करने से घर मे समृद्धि आती है l बंगाल में काली पूजा को पारंपरिक त्योहार माना जाता है l

मां काली की पूजा करने के पीछे एक पौराणिक कथा है इस कथा के अनुसार शुंभ निशुंभ और चंड मुंड नामक राक्षस का अत्याचार बढ़ गया था l इसके बाद राक्षसों ने इंद्रलोक पर कब्जा करने के लिए देवताओं से युद्ध शुरू कर दिया l तब सभी देवताओं ने भगवान शिव के पास पहुंचे और उन दैत्यों से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना किया l तब भगवान शिव ने मां पार्वती का स्वरूप अंबा को प्रकट किया और अंबा ने मां काली का रूप धारण कर दैत्यों का सर्वनाश करना प्रारंभ कर दिया l

इसके बाद अति शक्तिशाली रक्तबीज वहां पर आ पहुंचे रक्तबीज एक ऐसा राक्षस था जिसके खून की एक बूंद जमीन पर पढ़ने से ही नया राक्षस पैदा हो जाता था l उसके विनाश के लिए मां काली ने अपने खड़ग से उनका सिर कांटा तथा उनके रक्त जमीन पर ना पड़े इसलिए मां काली ने अपना जीभ बाहर निकालकर उनके रक्त पान किया l जिससे नए रक्त बीज उत्पन्न नहीं हो सका l रक्तबीज के वध करने के बाद भी मां काली का क्रोध शांत नहीं हुआ l संहार के मुद्रा में रही भगवान शिव को जब मां काली के इस रूप का आभास हुआ तो चुपचाप उनके चलने वाली रास्ते पर जाकर लेट गए l मां काली का पैर जब भगवान शिव के सीने पर पड़ा तब वहां चौक गई कि यह तो भगवान शिव है और उनका क्रोध तत्काल शांत हुआ l तब पूरे संसार को उन्होंने आशीर्वाद दिया इसलिए कार्तिक मास के अमावस्या को मां काली की पूजा की जाती है l

पूजा कार्यक्रम समाप्त होते ही सभी को प्रसाद वितरण किया गया l कालीबाड़ी मंदिर के अध्यक्ष सुकांतो मंडल ने सभी समाज के सभी लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़ों के साथ बच्चों को भी मंदिर में आने के लिए प्रेरित करें l ताकि वह भी अपने संस्कृति से जुड़े रह सकेl

कालीपूजा के दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसने मीरा भट्टाचार्य, सुमित्र आइच, बुलबुल आइच, मुनमुन सिन्हा, सजल राय,मिठू कारफा, मिठू कर , राजश्री चक्रवर्ती, देबोलीना भट्टाचार्य ने भजन प्रस्तुत किया।

कालीबाड़ी पूजा में अशोक शाहा, अशोक आईच, आदिती आईच , गौतम बोस, जयंती बोस , दीपा माइती, गौतम माइती , मिंटू सिन्हा, सोमू पाल , तृप्ति पाल,पुरोबी वर्मा , कनक बनर्जी, रीता बनर्जी ,गौतम बेरा ,संगीता बेरा ,पलाश कारफ़ा , एस .सी सरकार , सोमा विश्वास , जंयत चकवती, शंभू विश्वास, मधुमिता सहजिया एवं समाज के अन्य लोग भी उपस्थित थे l

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और मस्कट का किया अनावरण

0
  •  आयोजन तैयारियों की समीक्षा भी की सीएम ने
  • युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पहल
  • संभाग स्तरीय विजेता होंगे बस्तर के यूथ आइकन 

जगदलपुर बस्तर ओलंपिक को लेकर जबरदस्त माहौल बनता जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए अब तक संभाग के 1 लाख 65 हजार युवा अपना पंजीयन करा चुके हैं। इस बीच आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। उन्होंने बस्तर ओलंपिक के दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
बस्तर क्षेत्र के युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, बस्तर की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और बस्तर की जनता का शासन से मजबूत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से 5 नवंबर से 10 दिसंबर तक बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर आयोजित वर्चुअल बैठक में बस्तर ओलंपिक की तैयारी की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्रीद्वय अरूण साव और विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने बैठक में अधिकारियों से खिलाड़ियों के रहने, भोजन, सुरक्षा और चिकित्सा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को बस्तर में पिछले 9-10 माह में शांति स्थापित करने में काफी हद तक सफलता मिली है, इसमें केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक का आयोजन युवाओं को समाज और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। बस्तर में खेल काफी लोकप्रिय हैं। यही कारण है कि ओलंपिक खेलों के लिए अपेक्षा से अधिक 1 लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया है, जो यह दर्शाता है कि इस क्षेत्र के लोग भी शांति बहाली और विकास की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं। बस्तर के संवेदनशील क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिला-पुरूषों ने पंजीयन कराया है। इसमें महिलाओं और पुरुषों की संख्या लगभग बराबर है। महिलाएं भी विकास की मुख्यधारा में शामिल होने आतुर हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बस्तर ओलंपिक का आयोजन उसकी गरिमा के अनुसार भव्यता के साथ किया जाए। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इन खेलों में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्रi विष्णु देव साय की मंशा के अनुसार बस्तर को नई दिशा देने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है।

लोगो और मस्कट की खासियत
बस्तर ओलम्पिक 2024
के लोगो के बायीं एवं दायीं ओर बस्तर क्षेत्र के ख्याति प्राप्त परम्परागत वाद्य यंत्र तुरही को दर्शाया गया है। तुरही बस्तर क्षेत्र में मड़ई मेलों में देवी देवताओं के सम्मान में बजाई जाती है। गांव में सभी को सूचना देने हेतु भी इसका उपयोग किया जाता है। लोगो के मध्य में हिंदी में बस्तर ओलंपिक 2024 लिखा हुआ है, साथ में इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को ओलम्पिक खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु ओलम्पिक खेल विधा खेल तीरदाजी, हॉकी, भारोत्तोलन, फुटबॉल एवं वालीबॉल के लघु चिन्ह को दर्शाया गया है। लोगो के नीचे की ओर बस्तर क्षेत्र में प्रलचित स्थानीय भाषा- बोली गोंडी में करसाय ता बस्तर बरसाय ता बस्तर का स्लोगन वाक्य लिखा गया है, जिसका हिंदी में अनुवाद ‘खेलेगा बस्तर, बढ़ेगा बस्तर’ होता है। बस्तर ओलंपिक के शुभंकर में वन भैंसा एवं पहाड़ी मैना को मुख्य रूप से दर्शाया गया है। वन भैंसा राज्य का राजकीय पशु तथा पहाड़ी मैना राजकीय पक्षी है। यह शुभंकर, वन्य जीव संरक्षण के उद्देश्य से तैयार किया गया है। राज्य के दंतेवाडा एवं बीजापुर जिले में वन भैंसा अधिक संख्या में मिलते हैं। बस्तर क्षेत्र के घने जंगलों एवं कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पहाड़ी मैना मुख्य रूप से पाई जाती है।शुभंकर में राजकीय पशु वन भैंसा को खेल परिधान टी शर्ट में दर्शाया गया है। वनभैंसे के सींग पर बैठी खुशहाल पहाड़ी मैना खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को दर्शाता है।

इन खेलों की होंगी स्पर्धाएं
बस्तर ओलंपिक में 11 खेल विधाओं के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर किया जा रहा है। जिनमें एथलेटिक खेल में 100मी., 200मी. 400मी. दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, शॉटपूट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो एवं रिले रेस, इस प्रकार नौ अलग अलग इवेंट में खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त तीरंदाजी इंडियन राऊंड 30मी., 50मी., बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराते, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल एवं रस्साकसी खेल शामिल होंगे। हॉकी तथा वेटलिफ्टिंग सीधे जिला स्तर से प्रारंभ होगा, शेष सभी खेल विकासखंड स्तर से प्रतियोगिता होगी। रस्साकसी प्रदर्शनात्मक होगा, जो सीनियर वर्ग में महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएगा। जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग में बालक, बालिका, महिला, पुरूष भाग लेंगे। नक्सल हिंसा में दिव्यांग व्यक्तियों तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों के विशेष प्रोत्साहन हेतु सीधे संभाग स्तर पर उनकी खेलों में प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि विकासखंड स्तर से लेकर संभाग स्तर पर आयोजन समितियों का गठन किया जा चुका है। सभी संबंधित विभागों ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। राजधानी से लेकर बस्तर संभाग मुख्यालय, जिला मुख्यालयों तथा विकासखंडों में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है, ताकि बस्तर क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले सकें। विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तरीय आयोजन के संपूर्ण आयोजन सहित संभाग स्तरीय आयोजन की सभी प्रारंभिक तैयारियां कर ली गई हैं।

ऎसी है ईनाम की व्यवस्था
अधिकारियों ने बताया कि विकासखंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड मोमेंटो प्रदाय किए जाएंगे। जिला स्तर एवं संभाग स्तर पर दलीय खेलों एवं व्यक्तिगत खेलों में प्रथम स्थान, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को नगद राशि पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र एवं शील्ड, मोमेंटो प्रदाय किये जाएंगे। नगद राशि पुरस्कार डीबीटी के माध्यम से विजेता खिलाड़ियों के बैंक खाते में अंतरित किए जाएंगे। संभाग स्तरीय विजेता खिलाड़ी को ‘बस्तर का यूथ आइकॉन’ के रूप में स्थापित एवं प्रचारित किया जाएगा। बैठक में एडीजीपी एसआरपी कल्लूरी, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक तनूजा सलाम सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बस्तर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी वर्चुअल बैठक में जुड़े।

डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में कांग्रेस ने लगाई जनचौपाल

0

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में आज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में वार्ड भ्रमण के तहत जनचौपाल लगाई गई। सुशील मौर्य वार्डवासियों को कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों की जानकारी दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी आप सभी के साथ खड़ी है जो भी सहयोग हो सकेगा किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, पार्षद सुखराम नाग, पंचराज सिंह, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, रविशंकर तिवारी, असीम सुता, उस्मान रज़ा, रोशन राज एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS