City Media - Page 363 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 363

मौनी बाबा बने बैठे हैं मुख्यमंत्री और शून्य हो गया है गृहमंत्री का दिमाग: दीपक बैज

0
  •  मौनी बाबा बने बैठे हैं मुख्यमंत्री और शून्य हो गया है गृहमंत्री का दिमाग: दीपक बैज

अर्जुन झा

जगदलपुर राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने एकबार फिर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ अपराधों की आग में झुलस रहा है और मुख्यमंत्री मौनी बाबा बने हुए हैं तथा गृहमंत्री का दिमाग शून्य हो गया है। ऎसी नकारा और निकम्मी सरकार हमने पहले कभी नहीं देखी थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ में कहीं भी इंसान सुरक्षित नहीं रह गया है। यहां बेलगाम अपराधियों का राज चल रहा है। रायपुर जेल परिसर में हुई फायरिंग प्रदेश में अपराधियों के बढ़े हुए हौसले का बड़ा उदाहरण है। बैज ने सवाल किया है कि जब जेल परिसर ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कितनी सुरक्षित होगी? पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का कोई भी कोना अब सुरक्षित नहीं रह गया है। जबसे यहां भाजपा की सरकार बनी है तभी से अपराधों का ग्राफ आसमान की बुलंदियों को छूने लगा है। छोटे मोटे अपराध तो राज्य की हर गली में हो ही रहे हैं, चाकूबाजी गाजर मूली काटने जैसी बात हो गई है।हत्या, लूट, बलात्कार, गैंगरेप, गोलीबारी जैसे संगीन अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। राज्य के किसी न किसी हिस्से से ऐसे संगीन अपराधों की खबरें अमूमन रोज सामने आ रही हैं। राज्य में पुलिस के जवान और उनके परिजन तक सुरक्षित नहीं रह गए हैं। यहां एक पुलिस कर्मी की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी जाती है, गुस्साई जनता की भीड़ पुलिस कर्मियों और अफसरों तक पर हमला कर देती है। वहीं दूसरी ओर पुलिस कस्टडी में निरीह ग्रामीण को मार डाला जाता है। ऐसे में राज्य की जनता अपनी सुरक्षा की उम्मीद भला किससे कर सकती है? दीपक बैज ने कहा है कि गलियों तथा सड़कों पर अपराधी मार डालते हैं और फरियाद करने थाने जाओ तो पुलिस वाले मार डालते हैं या फिर मार मार कर अधमरा कर देते हैं। दीपक बैज ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था सम्हल नहीं पा रही है। यहां बेलगाम अपराधियों का राज चल रहा है। दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपराधों की आग में बुरी तरह झुलस रहा है और मुख्यमंत्री कानों में रुई डाले, आंखों में पट्टी बांधे एवं मौन व्रत धारण करके बैठे हुए हैं और गृहमंत्री का दिमाग पूरी तरह शून्य एवं संवेदनाहीन हो चला है। भाजपा नेताओं द्वारा छत्तीसगढ़ में हो रहे अपराधों को कांग्रेस प्रायोजित बताए जाने के सवाल पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह अपनी सरकार की नाकामी छुपाने का भाजपाई उपक्रम है।को बर्खास्त कर यहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग फिर दोहराई है।

बस्तर ओलंपिक 2024 का आगाज आज से

0
  •  बकावंड और बास्तानार में आज से होंगी स्पर्धाएं 

जगदलपुर बस्तर ओलंपिक 2024 के तहत संभाग के सातों जिलों में खेल प्रतियोगिता आयोजन के लिए विकासखंड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।

बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड में 6 से 12 नवंबर तक हाई स्कूल मैदान बकावंड में, विकासखंड बास्तानार में 6 से 9 नवंबर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिनी स्टेडियम किलेपाल में, विकासखंड दरभा में 7 से 12 नवंबर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझीगुड़ा छिंदपाल में, विकासखंड तोकापाल में 7 से 11 नवंबर तक हाई स्कूल मैदान तोकापाल और विकासखंड लोहंडीगुड़ा में 7 से 11 नवंबर तक हाई स्कूल मैदान उसरीबेड़ा में, बस्तर विकासखंड में 8 से 12 नवंबर तक लालबहादुर शास्त्री मैदान बस्तर में, विकासखंड जगदलपुर के अंतर्गत 9 से 14 नवंबर तक मिनी स्टेडियम बिलोरी में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बस्तर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21-22 नवंबर को क्रीड़ा परिसर धरमपुरा, इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम जगदलपुर और खेलो इंड़िया हाॅकी प्रशिक्षण केंद्र पंडरीपानी में आयोजित की जाएगी। कोंडागांव जिले के विकासखंड कोंडागांव में 7 से 14 नवंबर तक विकास नगर स्टेडियम, खेलो इंडिया सेंटर बड़े कनेरा एवं टाउनहाॅल, विकासखंड फरसगांव में 8 से 14 नवंबर तक आदर्श विद्यालय फरसगांव मैदान, केशकाल ब्लॉक में 8 से 14 नवम्बर तक प्रियदर्शिनी स्टेडियम सूरडोंगर केशकाल, विकासखण्ड माकड़ी में 8 से 14 नवम्बर तक आदर्श विद्यालय फरसगांव मैदान और विकासखंड बडे़राजपुर में 8 से 14 नवंबर तक विश्रामपुरी खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 20-21 नवंबर को विकास नगर स्टेडियम, खेलो इंडिया सेंटर बड़े कनेरा एवं टाउनहाॅल कोंड़ागांव मुख्यालय में किया जाएगा।

दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड दंतेवाड़ा में 8 से 13 नवम्बर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा ग्राउंड, विकासखंड गीदम में 8 से 13 नवंबर तक जावंगा खेल मैदान, विकासखंड कुआकोंडा में 8 से 13 नवंबर तक हितावारा खेल मैदान कुआकोंडा और विकासखंड कटेकल्याण में 8 से 13 नवंबर तक गाटम एवं परचेली खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 20-21 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा ग्राउंड में किया जाएगा।

नारायणपुर जिले के अंतर्गत विकासखंड नारायणपुर में 9 से 11 नवम्बर तक क्रीड़ा परिसर मैदान तथा विकासखंड ओरछा में 14 से 16 नवम्बर तक क्रीड़ा परिसर मैदान परेड ग्राउंड में तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 19-20 और 24 नवम्बर को क्रीड़ा परिसर मैदान, परेड ग्राउंड, ऑफिसर्स क्ल्ब, विश्वदीप्ति स्कूल एवं फुटबाॅल ग्राउंड बंगलापारा नारायणपुर मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। सुकमा जिले के विकासखंड सुकमा में 10 से 15 नवंबर तक मिनी स्टेडियम, हड़मा मिनी स्टेडियम सुकमा में, विकासखंड कोंटा में 10 से 15 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम कोंटा और विकासखंड छिंदगंढ़ में 10 से 15 नवम्बर तक मिनी-इंडोर स्टेडियम छिंदगढ़ में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21-22 नवम्बर को मिनी स्टेडियम, हड़मा मिनी स्टेडियम सुकमा में किया जाएगा।

जिला कांकेर के अंतर्गत विकासखंड कांकेर में 11 से 14 नवम्बर तक विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान गोविंदपुर, विकासखंड चारामा 11 से 14 नवम्बर तक शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम चारामा, विकासखंड नरहरपुर में 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान नरहरपुर, विकासखंड भानुप्रतापपुर 13 से 16 नवम्बर तक वन विद्यालय भानुप्रतापुर, विकासखण्ड दुर्गकोंदल मेें 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान दुर्गकोंदल, विकासखंड अंतागढ़ में 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान अंतागढ़ और विकासखंड पखांजुर में 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान पखांजुर में आयोजित की जाएगी। कांकेर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 से 23 नवम्बर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव विद्यालय कांकेर, इंडोर स्टेडियम, सेंट माईकल खेल मैदान और कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर में आयोजित किया जाएगा।

जिला बीजापुर के अंतर्गत विकासखंड बीजापुर में 18 से 21 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम, स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स एजुकेशन सिटी बीजापुर, विकासखंड भोपालपटटनम में 11 से 14 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम, हाई स्कूल मैदान बैडमिंटन क्लब भोपालपट्टनम, विकासखंड उसूर में 11 से 14 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम आवापल्ली, विकासखंड भैरमगढ़ में 18 से 21 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम बैडमिंटन क्लब भैरमगढ़ में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 25-26 नवम्बर को मिनी स्टेडियम, स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स एजुकेशन सिटी बीजापुर मुख्यालय में किया जाएगा।

पत्रकारों को मिलेगा अवार्ड

0

रायपुर छत्‍तीसगढ़ राज्‍य स्‍थापना दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले राज्‍य अलंकर और सम्‍मानों की घोषणा कर दी गई है। राजधानी रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने इसकी घोषणा की।

राजधानी के तीन पत्रकारों को भी राज्‍य अलंकरण देने की घोषणा की गई है। इसमें प्रिंट मीडिया के वरिष्‍ठ पत्रकार भोलाराम सिन्‍हा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मोहन तिवारी और प्रिंट मीडिया अंग्रेजी के मुकेश एस. सिंह के नाम शामिल हैं। भोलराम सिन्‍हा और मोहन तिवारी को चंदूलाल चंद्राकर स्‍मृति पत्रकारिता पुरस्‍कार दिया जाएगा। वहीं मुकेश एस. सिंह को मधुखर खरे स्‍मृति पत्रकारिता पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई है।

कलेक्टर हरिस एस ने किया अस्पताल का निरीक्षण

0

किलेपाल बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने बास्तानार ब्लॉक के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। कलेक्टर हरिस एस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़े किलेपाल, बड़े बोड़ेनार बालक व कन्या आश्रम और कापानार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर चेक किया और सुविधाओं एवं सामग्रियों की जानकारी ली। किलेपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और नसों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए बीपीएम राहुल नेताम से कहा कि एक साथ ज्यादा डॉ स्टॉफ को छुट्टी इतना लंबे समय तक नहीं देनी चाहिए। यहां जरूरत पड़ने पर आप क्या करोगे? ऐसी स्थिति में कम समय और बारी-बारी से छुट्टी देने के प्रक्रिया होनी चाहिए।तभी सही सुचारू रूप से कोई परेशानी होने की संभावना कम रहेगी। इस दौरान तोकापाल एसडीएम सुब्रत प्रधान भी उपस्थित रहे।

पेंशन समाज डौंडी लोहारा का मासिक बैठक न्यू पेंशन भवन पर

0

आज दिनॉक 05/11/24को पेंशन समाज तहसील डौंडी लोहारा का मासिक बैठक न्यू पेंशन भवन में आहुत की गई जिसमें तहसील के पेंशनर एवं परिवार पेंशनर उपस्थित रहे सर्व प्रथम मां शारदा की पूजा अर्चना कर अध्यक्ष सियाराम शार्वा द्वारा जीवित प्रमाण भरने हेतु आवश्यक मार्ग दर्शन दिया गया एस बी आई शाखा प्रबंधक सहारे जी भी आवश्यक मार्ग दर्शन दिये बैठक में सचिव एन आर गंगबोइर उपाध्यक्ष बी एल देवांगन एवं श्रीमती रश्मी केराम कोषाध्यक्ष  चुन्नीलाल साहू सहित 95 सदस्य उपस्थित रहे 66 सदस्यों के द्वारा जीवित प्रमाण पत्र भरा गया अंत में स्व ईश्वर सिंह ठाकुर सहित तीन स्वर्ग वासी साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर बैठक का समापन किया गया इसी भवन में 8 तारीख तक लगातार जीवित प्रमाण पत्र भरा जायेगाl

 

दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने ली हमले की जिम्मेदारी

0

जगदलपुर सुकमा जिले के जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में दो पुलिस जवानों पर हमले की जिम्मेदारी नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो यूनिट ने ली है।

नक्सली संगठन की स्माल एक्शन टीम के हमले को लेकर नक्सलियों ने तस्वीर जारी की है, जिसमें लूटे हुए हथियारों को दिखाया गया है। नक्सलियों ने इन हथियारों को जप्त करने की बात प्रेस नोट में लिखी है। रविवार को नक्सलियों ने हमला कर जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार से दो राइफल लूटी थी। नक्सलियों की दक्षिण सब ज़ोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी किया है। सोमवार को जगरगुंडा के साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी कर रहे दो जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। हमले में दोनों जवान घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जवानों के नाम करतम देवा और सोढ़ी कन्ना है। घायल जवानों का जगरगुंडा के अस्पताल में इलाज जारी है। हमले के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई थी।

पूर्व सांसद मोहन मंडावी की पहल को सराहा बागेश्वर धाम सरकार ने

0
  •  मोहन मंडावी को बताया धर्म ध्वजा का संवाहक 

जगदलपुर धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में कांकेर आए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म की रक्षा और प्रचार प्रसार के लिए पूर्व सांसद मोहन मंडावी की जमकर सराहना की है। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्री मंडावी को धर्म ध्वज संवाहक की उपमा देते हुए ऐसे व्यक्ति को आगे बढ़ाने का आह्वान समाज से किया है।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने अपने संदेश में कहा है -अभी हम पूर्व सांसद मोहन मंडावी जी से मिले, पूर्व में भी मिले है वर्तमान में भी। श्रीरामचरितमानस वितरण करते हैं, रामायण मंडलिया चलाते है। रामायण मंडलियों के द्वारा लोगों को जगाते है। जो अहिंदू घोषित होने की तैयारी करते हैं उनके खिलाफ चर्चा करते हैं। भगवान शंकर की स्थापना करवाते हैं। निश्चित रूप से ऐसे लोगों को समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति प्रत्येक संगठन का दायित्व निभाने वाले लोग, राष्ट्र के प्रति जो भी कार्य कर रहे हैं, ऐसे लोगों को नीचे से उठाकर ऊपर ले जाना चाहिए, ताकि और मजबूती के साथ हिंदुत्व का काम हो सके। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा है- अभी तो हमने उनके बैकसपोर्ट में हैं और उन्हें राम राम की है। बैकसपोर्ट में हम यही कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि आप कृपा कीजिए हमारे क्षेत्र में, हमने कहा एक बार उनके कार्यक्रम में आएंगे।

छत्तीसगढ़ में अशांति व अराजकता फैलाने की साजिश कर रही है कांग्रेस: सांसद महेश कश्यप

0
  •  छत्तीसगढ़ में हर अपराध के पीछे कांग्रेस का हाथ 
  • देश-प्रदेश को अराजकता में धकेलने का गंदा खेल कर रही है कांग्रेस: कश्यप 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ में अशांति व अराजकता फैलाने का लगातार षड्यंत्र किया जा रहा है। प्रदेश में जहाँ भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस रहती ही है। यह कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर तय हुई साजिश के तहत हो रहा है कि समूचे देश- प्रदेश को अराजकता में धकेल दो, फिर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करो। वहां भय और आतंक का वातावरण निर्माण करो।

बस्तर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को पत्रवार्ता में कहा कि दामाखेड़ा, सूरजपुर बलौदाबाजार, लोहारीडीह कांड जैसी गंभीर घटनाओं के पीछे कांग्रेस का हाथ है, हर घटना के पीछे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ही लिप्तता की बात सामने आ रही है। पत्रवार्ता में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जब हम छत्तीसगढ़ का पच्चीसवां राज्योत्सव मना रहे हैं, वहां बडे़ ही दुख व चिंता के साथ कांग्रेस की काली कारगुजारियों को जनता के बीच रखने की विवशता है। हमारा यह स्पष्ट आरोप है कि कांग्रेस जानबूझ कर छत्तीसगढ़ को आग में झोंकना चाहती है। इसलिए पहले ख़ुद अपराध को अंजाम देती है, षड्यंत्र रचती है, फिर उस पर सरकार को घेरने में उसके बड़े नेता लग जाते हैं। छत्तीसगढ़ में हर आतंक और अपराध के पीछे कांग्रेस का ही खूनी पंजा है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में हुए सफ़ाये से अब जनता के प्रति बदले की भावना से भरी हुई है। वह समाज में अशांति फैलाने का काम कर रही है। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि अभी दामाखेड़ा में कबीरपंथ ही नहीं समूचे प्रदेश की आस्था के केंद्र पर हमला करने वाला भी कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता निकला है। इसका प्रमाण स्वयं प्रकाशमुनि साहेब की फेसबुक पोस्ट में है।प्रकाशमुनि साहेब ने अपनी फेसबुक पोस्ट में इस बात का उल्लेख किया है कि इस घटना में भी अपराधी सरपंच पति कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है। प्रकाशमुनि साहब ने स्पष्ट यह आरोप लगाया है कि दामखेड़ा की घटना को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। कांग्रेस के इस कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि इसी तरह समूचे प्रदेश वासियों ने देखा कि बलौदाबाजार में किस तरह योजनाबद्ध तरीके से कलेक्टर और एसपी कार्यालय जलाए गए। इस प्रकरण में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव के साथ-साथ सैकड़ों कांग्रेसी जेल में बंद हैं। महीनों बाद भी किसी अदालत ने उन्हें अगर जमानत देने लायक भी नहीं पाया है तो समझा जा सकता है कि इनके खिलाफ साक्ष्य कितने मजबूत हैं।

इसी तरह सूरजपुर में पुलिस अधिकारी की पत्नी और बच्चे की जघन्य हत्या करने वाला एनएसयूआई का ज़िला महासचिव था तथा एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी इस घृणित कृत्य में ज़िम्मेदार था। इस घिनौने कृत्य पर भी कांग्रेस उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज़ पर राजनीति कर रही थी। सवाल उठता है कि क्या ये अब अपनी गंदी राजनीति चमकाने के लिए नरसंहार आदि को भी प्रायोजित करने से बाज नहीं आ रहे हैं? यह प्रश्न निराधार तो नहीं लगता। अगर ऐसा है, जो कि लग रहा है तो साफ कहा जा सकता है कि कांग्रेस अब एक गिरोह में बदल चुकी है।सांसद श्री कश्यप ने कहा कि लोहारीडीह कांड में भी बार बार गांव में अशांति फैलाने और दो समूहों को लड़वाने का काम कांग्रेस कर रही है। यदि उन्हें पता है कि दोषी और निर्दोष कौन है तो बता दें पुलिस को या पुलिस को जांच करने दे। यही नहीं केशकाल में युवा कांग्रेस का ब्लॉक उपाध्यक्ष 500 रुपए के लाखों के नक़ली नोट के साथ पुलिस के गिरफ़्त में है। कांग्रेस के नेता और उनसे संबंधित अधिकारियों पर कोयला घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी घोटाला, महादेव घोटाला आदि के आरोप हैं। महेश कश्यप ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस के इन कृत्यों को छत्तीसगढ़ क़तई सहन नहीं करेगा। भाजपा की हमारी सरकार तो प्रदेश में हर क़ीमत पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है ही, हमारा संगठन भी लोकतांत्रिक तरीक़े से कांग्रेस का मुक़ाबला करने तैयार है। आने वाले दिनों में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस के आपराधिक कृत्यों के विरोध में सभी ज़िला मुख्यालयों में पुतला दहन किया जाएगा। कांग्रेस को स्पष्ट चेतावनी दी जा रही है कि वह अपने कृत्यों से बाज आए, अन्यथा उससे हर स्तर पर दो-दो हाथ करने भाजपा के कार्यकर्ता तैयार हैं। कांग्रेस को प्रदेश में अशांति, अराजकता और आतंक फैलाने और फिर उस आग पर अपना हाथ सेंकने की छूट हम बिल्कुल नहीं दे सकते। श्री कश्यप ने कहा कि दामाखेड़ा की कबीरपंथ के आचार्य के निवास में हुए हमले की भाजपा घोर भर्त्सना करती है और इसके पीछे के षड्यंत्र का पता लगा कर दोषियों को चाहे वह कितना ही बड़ा कांग्रेस नेता क्यों न हो, सलाख़ों के पीछे भिजवाए बिना भाजपा चैन से नहीं बैठेगी। पत्रवार्ता के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, योगेंद्र पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, आर्येन्द्र आर्य, राजेंद्र वाजपेयी, आलोक अवस्थी, प्रकाश रावल, रोहित त्रिवेदी, आनंद झा आदि उपस्थित थे।

तेलंगाना के शेर ने आखिर सुकमा जिले के जंगलों में दे ही दी दस्तक

0
  • दो बछड़ों को मार डाला, दहशत में आए ग्रामीण 

अर्जुन झा

जगदलपुर करीब माहभर पहले हमने जो अंदेशा जताया था, वह आखिरकार सच हो ही गया। पड़ोसी राज्य तेलंगाना के जंगलों में चहलकदमी कर रहे शेर की एंट्री बस्तर संभाग के सुकमा जिले में हो गई है। इस शेर ने सुकमा जिले के

कोंटा इलाके में न केवल दस्तक दे दी है, बल्कि दो बछ्ड़ों को मार भी डाला है।इलाके में शेर के फुट प्रिंट ट्रेस किए गए हैं। इसे देखते हुए वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। शेर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

पिछले दिनों सीमावर्ती प्रदेश तेलंगाना में धूम रहे शेर ने अब सुकमा जिले के कोंटा इलाके में दस्तक दे दी है। इस शेर ने सोमवार सुबह दो मवेशियों पर हमला बोल दिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। कुछ देर बाद दोनों बछड़ों की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शेर के पैरों के निशान देखे और ग्रामीणों के जंगल में जाने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही ग्रामीणों को सर्तक रहने की सलाह भी दी गई है। वन विभाग की टीम जंगल में गश्त लगाते हुए निगरानी कर रही है।

सोमवार सुबह कोंटा इलाके के कनईगुड़ा गांव के समीप जंगल में शेर ने गायों के दो बछड़ों पर हमला कर दिया। दोनों बछ्ड़े बुरी तरह घायल हो गए थे और दोनों बछड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पैरों के निशान देखे और माप लिया जिससे शेर की मौजूदगी की पुष्टि हो गई है। वही वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सर्तक रहने की सलाह दी और जंगल की और नहीं जाने की बात कही है। इस हमले के बाद इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले सीमावर्ती प्रदेश तेलंगाना के जंगलों में शेर की चहलकदमी की सूचना मिली थी। तब इस संवाददाता ने तेलंगाना के जंगलों में विचरण कर रहे शेर के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में प्रवेश करने की संभावना उसी समय जता दी थी। तब हमने खबर में बताया था कि शेर, तेंदुओं का विचरण क्षेत्र 50 से 100 किलोमीटर के दायरे में होता है और तेलंगाना के जंगलों में घूम रहा शेर सुकमा जिले में भी दाखिल हो सकता है।अंततः हमारा यह आकलन सच साबित हुआ है। वही शेर अब कोंटा इलाके में आ धमका है। वन परिक्षेत्र कोंटा के अधिकारी महेश पासवान ने कोंटा इलाके के जंगलों में शेर की आमद की पुष्टि करते हुए कहा कि जंगल में जो फुट प्रिंट ट्रेस किए गए हैं, वे शेर के ही पैर के हैं। पासवान ने कहा कि वन विभाग की टीम लगातार निगरानी करते हुए ग्रामीणों को सर्तक कर रही है।

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर गोली चलने लोगो में दहशत माहौल

0

रायपुर – केंद्रीय जेल के सामने मंदिर के पास दिन दहाड़े हुए आज़ गोली चलने की घटना ने लोगों को सकते में ला दिया है।

गंज थाना अंतर्गत घटे इस घटना की जाँच पुलिस कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे की पड़ताल में जुटी हुई है, पर सबकी निगाहें मंदिर के पास खम्बे में लगे उस कैमरे में टिक गई जिसमे सारा फूटेज़ मिल जाता।

जाँच के दौरान पता चला कि वह कैमरा बंद है, हमने कैमरे के संदर्भ में रायपुर सेन्ट्रल जेल सुप्रीटेंडेंट अमित शांडिल्य से बात किए तो उन्होंने बताया कि विद्युत के पोल पर जो सीसीटीवी लटका हुआ है वह जेल विभाग का नहीं है।

MOST POPULAR

HOT NEWS